Homeछत्तीसगढ़*मोहला मानपुर:----नाबालिग को गिफ्ट के बहाने बहला-फुसलाकर किया अपहरण और दुष्कर्म, मानपुर...

*मोहला मानपुर:—-नाबालिग को गिफ्ट के बहाने बहला-फुसलाकर किया अपहरण और दुष्कर्म, मानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार*

मनीष कौशिक मोहला

मानपुर:-मानपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिक अपहृता को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया है। आरोपी किशन रजक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना को लेकर इलाके में खासा आक्रोश है प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 जून 2025 को एक महिला थाने में पहुंची और अपनी नाबालिक बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उसने आशंका जताई कि उसकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों पीताम्बर पटेल एवं डी.सी. पटेल, एसडीओपी मानपुर प्रशांत कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक ईश्वर ध्रुव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अपहृता रायपुर के रावाभाटा क्षेत्र में हो सकती है। टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर वार्ड क्रमांक 12, नीम चौक जुन्नाडीह, रावाभाटा, रायपुर में दबिश देकर आरोपी किशन रजक (उम्र 18 वर्ष 2 माह) को हिरासत में लिया और अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया पीड़िता ने महिला पुलिस अधिकारी को दिए बयान में बताया कि आरोपी ने गिफ्ट दिलाने के बहाने उसे बालोद के गंगामैया झलमला ले जाकर जबरन शादी की और बाद में रायपुर स्थित अपने घर ले जाकर मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (1), 83 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है इस सफलता में थाना मानपुर के निरीक्षक ईश्वर ध्रुव, सउनि. रूपेन्द्र कुमार साहू, प्र.आर. अरविंद उन्दिरवाडे, आर. जशवंत साहू, संतोष ठाकुर, रूपेन्द्र मागरे, दानू उसारे, महिला आर. भारती साहू तथा डीएसएफ की संत्री उसारे की विशेष भूमिका रही।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES