Homeअपराध*मोहला मानपुर:---थाना प्रभारी संजय यादव के कुशल नेतृत्व के चलते नाबालिग से...

*मोहला मानपुर:—थाना प्रभारी संजय यादव के कुशल नेतृत्व के चलते नाबालिग से बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार…. पढ़े पूरी खबर….मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

मनीष कौशिक

मोहला मानपुर:– थाना खड़गांव के अपराध क्रमांक 42/2025 थारा 64, 332 (बी) बी.एन.एस. 4, 6, पॉक्सो एक्ट के प्रार्थी ने दिनांक 25.05.2025 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 25.05.25 के सुबह 07:00 बजे घर से खाना लेकर काम पर गया था घर में पीडिता थी प्रार्थी के पत्नि का ईलाज राजनांदगांव में पिछले दो माह से चल रहा है। काम खतम करके अपने घर वापस आ रहा था तब प्रार्थी का छोटा भाई बालक दास, भाटो परदेशी दास तथा भाई नवल दास मिले जो बोले की तुम्हारे घर में कोई मेहमान आया है क्या तव प्रार्थी बोला घर मे पीडिता ही है और तो कोई नही है चलो चलकर देखते है बोलकर उन सभी के साथ घर गये और पीडिता को आवाज लगाते हुये अंदर घुसे तो पीडिता के साथ में कौशल पुरामें गलत काम कर रहा था जिसकों हम लोग पकड़कर रखे और पीडिता से पुछताछ किये तो वह बताई की कौशल पुरामें लगभग दो माह से उसको बहला फुसलाकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया है तब कौशल को कपड़ा पहनवाकर थाना ला रहे थे कि कौशल हाथ छुड़ाकर भाग गया उसको बहुत दौड़ाये पकड में नही आया उसका मोटर सायकल मेरे घर के बाहर खड़ा है। कौशल पुरामें को पीडिता के साथ पहले भी अपत्तिजनक स्थिति में पकडे है बदनामी होगा करके रिपोर्ट नही लिखाये थे समझाकर छोड़ दिये थे। पीडिता की उम्र 16 साल 09 माह की है उसको नाबालिक जानते हुये भी मेरे घर में कोई नही रहता यह जानकर मेरी नाबालिक पीडिता के साथ कौशल पुरामें ने बलात्कार किया है कि रिपोर्ट थाना खडगांव में अपराध क्रमांक 42/2025 धारा 64, 332 (बी), बीएनएस 4,6 पॉक्सो कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के नामजद आरोपी का पता तलाश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर गवाहो के समक्ष घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो अपना जुर्म स्वीकार किया गया है। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तारी का कारण बताकर दिनांक 26.05.2025 के 14:10 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनो को दिया गया है बाद माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश न्यायालय अं. चौकी में रिमांड पेश किया माननीय न्यायाल द्वारा जेल वारंट जारी करने पर आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव निरूद्ध किया गया है। आरोपी का पता तलाश कर त्वरित कार्यवाही करने में निरीक्षक संजय कुमार यादव, प्र.आर. 14 रमेश कोरेटी, आर. 390, आर.221 गजेन्द्र देवागंन, म.आर. 347 रमशीला दुग्गा की विशेष भूमिका रही।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES