Homeछत्तीसगढ़*मोहला मानपुर:---अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले के विरूद्ध थाना कोहका...

*मोहला मानपुर:—अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले के विरूद्ध थाना कोहका पुलिस एवं सायबर सेल टीम की कार्यवाही*

मनीष कौशिक मोहला

मोहला मानपुर:—सूघ्घर जन सूरक्षित मोहला अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अं0चैकी श्री वाय0पी0सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मयंक गुर्जर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोहका निरीक्षक खोमन सिंह भंडारी के नेतृत्व में दिनांक 23.04.24 को जुर्म जरायम पतासाजी एवं ग्राम भ्रमण के दौरान मुखबीर से मिलने पर आरोपी मनहेर पट्टावी पिता सुकलु पट्टावी उम्र 40 साल साकिन ग्राम बेलगांव थाना कोहका जिला मोहला मानपुर अं0चैकी के कब्जे से एक प्लास्टिक डिब्बा में 07 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1050 रूपये एवं बिक्री रकम 200 रूपये कुल जुमला रकम 1250 रूपये जप्त कर अपराध क्रमांक 02/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त अवैध शराब रेड कार्यवाही मे थाना कोहका से निरीक्षक खोमन सिंह भंडरी, आर0 1454 तरूण नेताम, आर0 1203 तामेश्वर ठाकुर, आर0 1711 नरेन्द्र ध्रुव एवं सायबर सेल मोहला की विशेष भुमिका रही।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES