Homeछत्तीसगढ़*बालक व कन्या प्राथमिक/ माध्यमिक शाला भोपालपटनम में शाला प्रवेश उत्सव...

*बालक व कन्या प्राथमिक/ माध्यमिक शाला भोपालपटनम में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया*,,, ,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

*बालक व कन्या प्राथमिक/ माध्यमिक शाला भोपालपटनम में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया*,,,

,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

भोपालपटनम,,,,,,,,,,,, शिक्षा सत्र 2025/ 26 प्रारंभ होते ही छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश अनुसार जिले के भोपालपटनम ब्लॉक में सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में नव प्रवेश छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलाने हेतु प्रवेश उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 20/ 6/.2025 को कन्या/ बालक प्राथमिक एवं माध्यमिक संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव भोपालपटनम के दोनों संकुल, संकुल, अ ,ब, संयुक्त रूप से शाला प्रवेश उत्सव गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिसमें वार्ड पार्षद शेख रज्जाक को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि, एवं कार्यक्रम का अध्यक्ष श्री राकेश कुमार केतारप, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष, एवं आनकारी सुधाकर सेवानिवृत शिक्षक साई कुमार चेट्टी,गोविंद कुमरे,मुरली मनोहर चांडक, अनीश खान, एवं प्राचार्य बी ,मधुकर राव ,प्राचार्य एन ,राजेश , कार्यक्रम का विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे हैं। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा विद्या की आराध्य देवी मां सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित श्रीफल फोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधान अध्यापक एवं समस्त अध्यापकों के द्वारा मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ए ,सुधाकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि, विद्यालय के मंदिर में छात्र-छात्राओं का पहला कदम रख रहे हैं, उन्हें मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ,और पलकों से अनुरोध किया है कि अपने बच्चों की विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने का कष्ट करें। विशिष्ट अतिथि साईं चेट्टी ने भी कहा है कि नव प्रवेश छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित शिक्षक शिक्षाओं अतिथियों को शुभकामनाएं बधाई दी और कहा है कि पलकगण अपने बच्चों को रोज स्कूल भेजें और अपने बच्चे का विद्या के प्रति रुचि रखने उन्हें प्रेरित करें । बच्चों का अवलोकन करें, प्रथम अध्यापक माता-पिता ही होते हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा है कि सभी नव प्रवेश छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं,दी।और छात्र-छात्राएं विद्यालय में अध्यापकों के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर अच्छे से अच्छे विद्या अध्ययन कर उच्च शिखर तक पहुंचे। और अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा है कि उपस्थित अतिथियों और शिक्षक शिक्षकों को नव प्रवेश छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में नव प्रवेश छात्र-छात्राओं में कक्षा पहली में, कुमारी रक्षिता बोरे, कुमारी अलकनंदा तलांडी, नवीन वासम,हिमेश पोरतेटी, कक्षा छठी में ,प्रणय कोरेट, प्रेम वाडला , भाव्या बामन, लक्ष्य काका, नव प्रवेश में शामिल रहे हैं। जिन्हें मुख्य अतिथियों के द्वारा तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर पुष्पमाला पहना कर स्कूल गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया है। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक श्री कमल सिंह कोर्राम ने की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अध्यापक अध्यापिकाएं एवं पालक गण, एवं गणमान्य नगरीकरण उपस्थित रहे हैं।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES