Homeछत्तीसगढ़*बस्तर दशहरा पर आठ पहियों वाले विशाल विजय रथ के निर्माण में...

*बस्तर दशहरा पर आठ पहियों वाले विशाल विजय रथ के निर्माण में जुटे ग्रामीण कारीगर, तैयारियां जोरों पर*

*बस्तर दशहरा पर आठ पहियों वाले विशाल विजय रथ के निर्माण में जुटे ग्रामीण कारीगर, तैयारियां जोरों पर*

 

*बस्तर सम्भाग जगदलपुर, 8 अक्टूबर 2026

ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व को लेकर इन दिनों उत्साह अपने चरम पर है और पर्व के मुख्य आकर्षण के रूप में आठ पहियों वाले विशाल विजय रथ का निर्माण कार्य पूरी गति से चल रहा है। इस भव्य रथ को नियत समय पर आकार देने के लिए झाड़ उमरगांव और बेड़ा उमरगांव के पारंपरिक कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। बिना किसी आधुनिक मशीन और तकनीकी माप-जोख के, ये हुनरमंद कारीगर अपनी पीढ़ियों पुरानी शिल्पकला और गहरी आस्था के बल पर भारी-भरकम काष्ठ लट्ठों को तराश कर इस विशालकाय स्वरूप में ढाल रहे हैं।

बस्तर दशहरा की अनूठी परंपरा के अनुसार तैयार हो रहे इस आठ पहियों वाले विजय रथ की परिक्रमा के लिए किलेपाल क्षेत्र के माड़िया समुदाय के युवाओं को जिम्मेदारी दी जाती है। प्रशासन और आयोजन समिति भी सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES