Homeछत्तीसगढ़*दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के, 89 नक्सली के साथ 132 नक्सली कैडर...

*दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के, 89 नक्सली के साथ 132 नक्सली कैडर मारे गये,,, सुंदरराज पी.*,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के, 89 नक्सली के साथ 132 नक्सली कैडर मारे गये,,, सुंदरराज पी.*,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

जगदलपुर::::::::: बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि नक्सलियों द्वारा पीएलजीए के अवसर पर जारी प्रेस नोट में स्वीकार किया है कि वर्ष 2021-22 में सिर्फ दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी इलाका में 89 नक्सली कैडर की मृत्यु की बात को नक्सलियोंं ने पीएलजीए की 22 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जारी किए गए प्रेस नोट में जिक्र किया गया है।

इसी प्रकार विभिन्न संगठनों के 132 नक्सली कैडर की मौत हुई है।

नक्सलियों द्वारा वर्ष 2022 में जारी किए गए 27 पन्ने की पुस्तिका में नक्सलियोंं द्वारा ग्रामीणों को भी पुलिस मुखबिर के आरोप में मारे जाने की बात का उल्लेख किया गया है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि नक्सलियोंं द्वारा पीएलजीए के अवसर में जारी किए गए ।

इस पुस्तिका में नक्सल उन्मूलन के लिए क्रियान्वयन किए जा रहे कार्ययोजना के कारण उन्हें भारी नुकसान होने का जिक्र किया गया है।

नक्सली संगठन के सफाया होने के डर के कारण उनका बौखलाहट स्पष्ट नजर आ रहा है।

जिस तरीके से जनता के मंशानुरूप पुलिस, सुरक्षा बल एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले कोर इलाका में विगत 03-04 वर्षों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान की गई है, जिससे नक्सलियों के पैर के नीचे से जमीन खिसकती जा रही है।

बस्तर आईजी ने कहा कि दुनियाभर में कोई भी आतंकवादी ताकत कमजोर होकर बैकफुट में आने की बौखलाहट के कारण निर्दोष तथा सॉफ्ट टारगेट को निशाना बनाया जाता है, जो उनके खात्मा का कारण बन जाता है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 02 से 08 दिसम्बर तक सीपीआई माओवादी संगठन के केन्द्रीय सैन्य आयोग सीएमसी द्वारा पीएलजीए वर्षगांठ सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर एक वर्ष की अवधि में विभिन्न मुठभेड़ों में उन्हें हुई नुकसान के संबंध में जानकारी प्रसारित किया गया है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES