HomeUncategorizedतुमगांव के एक मकान से 4 महिलाओ को देह व्यापार के आशंका...

तुमगांव के एक मकान से 4 महिलाओ को देह व्यापार के आशंका मे ग्रामीणों ने पकड़ा..किया पुलिस के हवाले..

 

राहुल भोई महासमुंद…

तुमगांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 53 किनारे स्थित एक मकान में रविवार को देह व्यापार के संदेह पर ग्रामीणों ने एक घर पर धावा बोला..ग्रामीणों ने यहां से चार संदिग्ध महिलाओं को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया..अचानक हुए इस कार्यवाही से क्षेत्र में भारी भीड़ जुट गई और माहौल तनाव पूर्ण हो गया..जहां ग्रामीणों का कहना है कि जिस मकान से महिलाएं पकड़ी गई इस घर की महिला ने कुछ समय पहले नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया था..फिर उसी घर में संदिग्ध गतिविधियों का उजागर होना क्षेत्र में चर्चाओं को तेज कर रहा है..सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए महिलाएं रायपुर धमतरी अंबिकापुर और मुंबई महाराष्ट्र की बताई जा रही हैं..यह मकान अनीता ढीढी का बताया जा रहा है जिस पर पहले से ही देह व्यापार में संलिप्तता के आरोप लग चुके हैं और जिसे पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार भी किया था.. स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर प्रदेश के अलग-अलग जिलों व बाहर से आने वाली महिलाएं बार-बार इसी मकान में क्यों रूकती हैं.. ग्रामीणों का आरोप है कि तुमगांव नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षों से देव व्यापार का धंधा फल फूल रहा है लेकिन पुलिस ने इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया..इस मामले की गंभीरता से देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे खुद तुमगांव थाना पहुंची और पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की…पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी..।


आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES