*खंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बीजापुर में*,,
,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,/ जिला आयुष अधिकारी डॉ० राकेश कुमार गमूर के कुशल मार्गदर्शन में मातामावली हाट बाजार बीजापुर में खण्डस्तरीय आयुष स्वास्थ शिविर आयोजन किया गया। शिविर में पस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा भगवान धन्वन्तरी एवं सेम्युल हनीमन के फोटो पर पुष्पमाला एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर में आये हुए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क औषधि वितरण किया गया।डाॅ सीताराम जेना, विकास जायसवाल, जयश्री खेडकर जीवनलाल दरो प्रभारी सहित डा० हरीश कुमार केशरवानी, ज्ञानेद्र सिंग परिहार एवं मधुबाला रामटेके का विशेष सहयोग रहा।

