Homeछत्तीसगढ़कृष्ण जन्माष्टमी पर शिव मंदिर में लगा 56 भोग, नगर में धूमधाम...

कृष्ण जन्माष्टमी पर शिव मंदिर में लगा 56 भोग, नगर में धूमधाम से हुआ मटका फोड़ आयोजन,,,,,,, ,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

कृष्ण जन्माष्टमी पर शिव मंदिर में लगा 56 भोग, नगर में धूमधाम से हुआ मटका फोड़ आयोजन,,,,,,,

,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

भोपालपटनम।,,,,,,,,,,,,,,, कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के उपलक्ष्य में नगर के शिव मंदिर में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित करने का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में भोपालपटनम नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
56 भोग के लिए महिलाओं ने अपने-अपने घरों में तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान तैयार किए और श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करने के लिए मंदिर लेकर पहुंचीं। महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक व्यंजन तैयार किए गए, जिससे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही।
आयोजन के दौरान महाराज रामगुंडम बाल मनोहर महाराज जी के द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कराई गई। पूजा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की आराधना एवं विशेष पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर ब्लॉक क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
56 भोग की पूजा-अर्चना एवं प्रसाद अर्पण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जन्माष्टमी उत्सव के तहत नगर में मटका फोड़ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मटका फोड़ आयोजन को लेकर युवाओं एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न स्थानों पर मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
देर शाम तक नगर में मटका फोड़ कार्यक्रम चलता रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साह के साथ जन्माष्टमी उत्सव में सहभागिता निभाई।
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 56 भोग एवं मटका फोड़ कार्यक्रम ने पूरे नगर को धार्मिक उत्साह और उल्लास से सराबोर कर दिया। आयोजन में नगरवासियों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं की भी सक्रिय सहभागिता रही।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES