*आजादी के 76वर्ष बाद भी पुल पुलिया का आभाव स्कुली बच्चों को भी होती है स्कूल आनेजाने मे दिक्कत।आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट:-*
कांकेर/दुर्गूकोंदल:-
सड़क पुल-पुलिया विकास को गति देती है। इसके लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च भी कर रही है। इसके बावजूद आजादी के 76 वर्ष बाद भी ब्लाक मुख्यालय से महज 25 किलो मीटर दूर ग्राम पंचायत तराईघोटिया के आश्रित ग्राम नेडगांव में स्कूल पारा पटेल पारा बीचो बीच नदी स्थित है
जिसके कारण स्कुली बच्चों को बारिश के दिनो में स्कुल आनेजाने मे दिक्कत होती है वही ग्रामीण भी फस जाते है और उनहे रोजमर्रा की सामान भी नही मिलपाता हाटबाजार जाने की समस्या किसान अपने खेतो पर समय पर नही जा पाते तमाम समस्याओ को लोग सहकर अपना जीवनयापन करने को मजबूर है।
पुल निर्माण के लिए न तो विभाग और न ही जनप्रतिनिधियों ने आज तक इस ओर ध्यान दिया है। इस कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
यहां पुल बनने से काफी सहुलियत होगी। यह मार्ग न केवल नेडगांव पटेलपारा को जोडती है बल्कि रसोली रोसेलगदिया देवी स्थल को भी जाती है।पंचायत के सैकडो लोगों को पटेलपारा नेडगांव और रसोली जाने के दिक्कतो का सामना करना पडता है। इसी मार्ग से होकर प्रत्येक दिन सैकड़ों लोग सुखा के समय पैदल, साइकिल व बाइक से होकर पार करते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में लोगों को जान जोखिम में डाल कर पार होना पडता है।बारिश में पैदल व चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद रहता है।
बोले ग्रामीण:
स्थानीय ग्रामीण अजरू राम पटेल राजू राम गावडे चमार सिंह उसेंडी सरपंज जबाय जगदेव नुरूटी खेमचंद सोहनलाल धरमसिंह प्रभुराम आदि ने कहा कि इस पुल के बन जाने से लोगों को स्कुल वा हाट बाजार आनेजाने के लिए सुविधा हो जाएगी। लोगों ने सांसद व विधायक से नदी के घाट पर पुल बनाने की मांग की है। इधर विधायक श्रीमती सावित्र मनोज मंडावी ने बताया कि नदी के पटेलपारा वा रोसेलगदिया के निकट जाने मे आवागन हेतु नदी पर पुल आवश्यक है। पुल निर्माण के दिशा में वे प्रयासरत हैं। जल्द ही इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

