Homeनारायणपुरअबुझमाड़ में विकास की नई दस्तक: मंत्री केदार कश्यप ने किया आधुनिक...

अबुझमाड़ में विकास की नई दस्तक: मंत्री केदार कश्यप ने किया आधुनिक थाना भवन का लोकार्पण

अबुझमाड़ में विकास और विश्वास का नया अध्याय: कोहकामेटा के नवीन थाना भवन का लोकार्पण

अबुझमाड़ क्षेत्र में विकास, सुशासन और जनविश्वास को नई मजबूती प्रदान करते हुए माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप ने नवीन थाना कोहकामेटा भवन का लोकार्पण किया। यह अवसर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो प्रशासनिक पहुंच, सुरक्षा व्यवस्था और जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

वर्ष 1980 में एक पुलिस चौकी के रूप में शुरू हुई कोहकामेटा की यह यात्रा आज आधुनिक सुविधाओं से युक्त थाना भवन के रूप में नई पहचान प्राप्त कर रही है। नवीन भवन न केवल पुलिस अधोसंरचना के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि अबुझमाड़ में बढ़ते विकास, सुशासन और जनसहभागिता का भी सशक्त उदाहरण है।

इस अवसर पर कहा गया कि सरकार का उद्देश्य दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों तक प्रशासन की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना तथा नागरिकों को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है। आधुनिक संसाधनों और सुविधाओं से सुसज्जित यह थाना भवन कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आमजन को सहज, पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अबुझमाड़ क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों से लोगों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। नवीन थाना भवन का लोकार्पण इसी विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा।

आज का अबुझमाड़ परिवर्तन की नई कहानी लिख रहा है। विकास और विश्वास के मजबूत आधार पर यह क्षेत्र तेजी से मुख्यधारा से जुड़ते हुए नई संभावनाओं और अवसरों की ओर अग्रसर है।

“अबुझमाड़ बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है और विकास की नई इबारत लिख रहा है।”

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES