Homeछत्तीसगढ़*मोहला--महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सड़क पर भटकते बच्चों के पुनर्वास...

*मोहला–महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सड़क पर भटकते बच्चों के पुनर्वास के लिए चला विशेष अभियान, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी गई जानकारी*

मनीष कौशिक

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी– बालकों के संरक्षण एवं उनके स्थायी पुनर्वास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। *बाल सक्षम नीति-2022* के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत 1 जून से 30 जून 2026 तक संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत विकासखंड अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।माननीय जिला कलेक्टर के नेतृत्व, जिला कार्यक्रम अधिकारी के आदेश तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी के मार्गदर्शन में टीम द्वारा बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय, होटल, रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर, कपड़ा दुकान, किराना दुकान एवं बाजार क्षेत्रों का भ्रमण कर आम नागरिकों और व्यापारियों को सड़क जैसी परिस्थितियों में जीवनयापन करने वाले बच्चों की पहचान एवं संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई।अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि यदि कोई बालक या बालिका सड़क पर भटकते, भीख मांगते, असुरक्षित परिस्थितियों में रहते अथवा संरक्षण की आवश्यकता वाली स्थिति में दिखाई देता है, तो उसकी सूचना तत्काल **चाइल्ड हेल्पलाइन 1098** पर दी जाए। इसके साथ ही विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर चाइल्ड हेल्पलाइन से संबंधित पाम्पलेट एवं स्टीकर भी लगाए गए ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंच सके।अभियान के संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों से भी चर्चा कर उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा बाल संरक्षण के मामलों में समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की गई।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी जरूरतमंद, बेसहारा अथवा संकटग्रस्त बच्चे की जानकारी छिपाने के बजाय तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि ऐसे बच्चों को सुरक्षित वातावरण, शिक्षा और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराया जा सके।

*”हर बच्चे का बचपन सुरक्षित हो, यही इस अभियान का उद्देश्य है।”*

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES