Homeछत्तीसगढ़*अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस पर बीजापुर में हर्षोल्लास से हुआ आयोजन*,,,,,,,,,, ...

*अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस पर बीजापुर में हर्षोल्लास से हुआ आयोजन*,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

*अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस पर बीजापुर में हर्षोल्लास से हुआ आयोजन*,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

*दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर 2025 को समग्र शिक्षा–समावेशी शिक्षा बीजापुर द्वारा जिला मुख्यालय में विविध कार्यक्रमों का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश तथा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया, जिला मिशन समन्वयक कमलदास झाड़ी तथा सहायक परियोजना समन्वयक तारकेश्वर पैकरा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिले के चारों विकासखण्डों से विभिन्न प्रकार के दिव्यांग बच्चे, उनके शिक्षक और पालक–अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए। बच्चों ने कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, ट्राय सायकल दौड़, मटका फोड़, रंगोली, चित्रकला, मेहंदी, निबंध लेखन और एकल गीत जैसी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद बीजापुर अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान एवं पार्षद सत्यवती परतागिरी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को प्रथम और द्वितीय पुरस्कार प्रदान कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

समावेशी शिक्षा के चारों विकासखण्डों बीजापुर, भोपालपट्टनम, आवापल्ली, भैरमगढ़ के बीआरपी क्रमशः चितु राम बघेल, अनिरुद्ध गिलहरे, वेदराम निषाद, सुनील तायवाडे का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।
सभी प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन कन्या आदर्श गुरुकुल आवासीय विद्यालय, बीजापुर में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES