Homeछत्तीसगढ़*अनिल कुमार सिन्हा के सेवा सम्मान एवं विदाई समारोह में सभी नेत्र...

*अनिल कुमार सिन्हा के सेवा सम्मान एवं विदाई समारोह में सभी नेत्र सहायक अधिकारी रहे उपस्थित* *आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*

*अनिल कुमार सिन्हा के सेवा सम्मान एवं विदाई समारोह में सभी नेत्र सहायक अधिकारी रहे उपस्थित* *आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*

बालोद। जिला बालोद अंधत्व निवारण कार्यक्रम के वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी एवं जिला सहायक नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार सिन्हा के सेवा सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया।

 

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. श्रीमाली, जिला नोडल अधिकारी डॉ. कमलकांत, डॉ. एन.एल. वर्मा, डॉ. मधु ठाकुर तथा घनश्याम पुरी, जिलाध्यक्ष, स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ बालोद सहित जिले के सभी नेत्र सहायक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

समारोह में उपस्थित नेत्र सहायक अधिकारियों ने श्री अनिल कुमार सिन्हा के सेवाकाल में किए गए कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा, सेवाभाव एवं अंधत्व निवारण कार्यक्रम में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

 

कार्यक्रम में उपस्थित श्री कुशल सिंह साहू वर्तमान सहायक नोडल अधिकारी, साथ ही समस्त नेत्र सहायक अधिकार अनिल कुमार सोनी,

श्री रोशन प्रजापति,श्री डिगेश कुमार देवदास,श्री छत्रपाल साहू, श्री श्याम सुंदर देवांगन, श्री चेतन राम मराईल, श्री प्रेम लाल साहू, श्रीमती खोम बाई पाल, श्री मोकेश्वर दास, श्री बोधन सिंह बारले, श्री जयपाल सिंह, श्रीमती टकेश्वरी देवांगन, श्रीमती सोनल दीवान, कु. अर्चना ठाकुर, श्री रविन्द्र कुमार वर्मा, श्री राकेश देशमुख, श्री टिकेश्वर साहू, श्री नाकेश्वर नेताम, श्री नोहर सिंह चुरेन्द्र, श्री दिनेश कुमार सिन्हा, श्री मुकेश साहू, श्री दिनेश सिन्हा, श्री दिनेश कुमार सिन्हा सिरसीदा, श्री कोमल देवांगन भंवरमरा, श्री रितेश कुमार देशमुख जेवरसला, श्री पुष्पेन्द्र कुमार साहू मंगचुवा एवं श्री नारद साहू माडुंड-बी सहित श्री चन्द्रप्रकाश मिरी, अन्य नेत्र सहायक अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सहकर्मियों ने श्री अनिल कुमार सिन्हा के साथ अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए तथा उनके विभागीय योगदान की सराहना की। समारोह भावुक एवं आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES