बीजू कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड से ईलाज की सुविधा उपलब्ध है।


बीजू कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड से ईलाज की सुविधा उपलब्ध है।


जगदलपुर छत्तीसगढ़ | आम आदमी पार्टी ने बस्तर जिले के जगदलपुर में बंद के दौरान व्यापारियों के साथ हुई बदसलूकी, जबरन दुकानें बंद कराने, डराने-धमकाने और अराजकता फैलाने की घटनाओं की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इन घटनाओं को लोकतंत्र, संविधान और कानून-व्यवस्था पर सीधा हमला बताया है।
आम आदमी पार्टी के नेता समीर खान ने कहा कि बंद अगर किसी मुद्दे पर नैतिक आधार पर होता है, तो उसका समर्थन स्वेच्छा से होना चाहिए। डर, दबाव, गाली-गलौज और गुंडागर्दी के जरिए बंद कराना पूरी तरह असंवैधानिक है। त्योहारों के समय छोटे व्यापारी कर्ज लेकर और मेहनत से अपना स्टॉक तैयार करते हैं। ऐसे समय में जबरन दुकानें बंद कराना सीधे-सीधे व्यापारियों और आम जनता को परेशान करने जैसा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठन बंद के नाम पर कानून अपने हाथ में ले रहे हैं और पुलिस-प्रशासन कई जगहों पर मूकदर्शक बना हुआ है। कुछ मामलों में प्रशासन की निष्क्रियता या अप्रत्यक्ष समर्थन जैसी स्थिति सामने आना बेहद चिंताजनक है।
आम आदमी पार्टी के नेता बल्लू भवानी ने कहा कि बस्तर और कांकेर जैसी संवेदनशील आदिवासी क्षेत्रों में सामाजिक सौहार्द बनाए रखना प्रशासन और सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बस्तर का आदिवासी समाज वर्षों से जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करता आया है, लेकिन आज कुछ ताकतें जानबूझकर यहां का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं। यह न केवल व्यापारियों के खिलाफ है, बल्कि बस्तर की शांति और विकास के भी खिलाफ है।
पार्टी ने सवाल उठाया कि जब देश और राज्य—दोनों जगह भाजपा की सरकार है, तो बंद के नाम पर ऐसी अराजकता क्यों फैल रही है? वहीं कांग्रेस द्वारा भी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे रखना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
आम आदमी पार्टी का स्पष्ट कहना है कि बस्तर और कांकेर सभी वर्गों, समुदायों और आस्थाओं का साझा क्षेत्र हैं। धार्मिक या राजनीतिक एजेंडे के तहत सामाजिक माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी की प्रमुख मांगें:
बंद के नाम पर जबरन दुकानें बंद कराने वालों की निष्पक्ष जांच
दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई
व्यापारियों और आम नागरिकों को पूर्ण सुरक्षा की गारंटी
प्रशासन की निष्पक्ष और सक्रिय भूमिका
सामाजिक व धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी निगरानी
आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और प्रशासन ने शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता के साथ मिलकर राज्य-व्यापी आंदोलन करेगी।
भोपालपटनम। नगर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य उस समय देखने को मिला, जब भगवान श्री अयप्पा स्वामी जी की महापड़ी पूजा का आयोजन आस्था एवं अनंत भक्ति भाव व विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर नगर सहित आसपास के सीमा वर्ती क्षेत्रों महाराष्ट्र,तेलंगाना,आंध्रप्रदेश राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो महापड़ी पूजा में सम्मिलित होकर भगवान अय्यप्पा स्वामी जी के आशीष व आशीर्वाद के पुण्य लाभ के सहभागी बने।समस्त भक्तगणों के सहयोग से आयोजित इस महापड़ी पूजा महोत्सव में नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। नगर भ्रमण के साथ देवी-देवताओं की मूर्तियों का स्वागत किया गया, वहीं शिव मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना के दौरान भजन-कीर्तन एवं मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा।

महापड़ी पूजा का शुभारंभ सायंकाल निर्धारित समय पर हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान श्री अयप्पा स्वामी जी से सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की। पूजा उपरांत समस्त भक्तों को तीर्थ प्रसाद एवं अल्पाहार का वितरण किया गया।
पूजा की विशेष झलकियां
महापड़ी पूजा के आयोजन में पड़ी पूजा हेतु विशेष रूप से तेलंगाना के पुजारी (पंडित) जी को पूजा हेतु आमंत्रित किया गया जिन्होंने पूजा के विधि विधान सहित पूजा को संपन्न करवाया तो वही भगवान अय्यप्पा स्वामी के महाप्रसाद जिसे (अरवानाम) कहा जाता जो कि गुड और चावल से बनाया जाता है, महाप्रसाद बनाने हेतु तेलंगाना से स्वामी जी बुलाया गया अतः पूजा समापन के पश्चात पंडित जी एवं महाप्रसाद तैयार करने वाले स्वामी जी को विशेष रूप से धोती भेंट कर सम्मानित किया गया।

भजन मंडली ने अपने मनमोहक भजन प्रस्तुति से समस्त श्रद्धालुओं को भक्ति प्रसंग में पीरो दिया तो वही माता बहनों ने इस संगम में डांडिया का भी आनंद लिया
आयोजन को सफल बनाने में श्री अयप्पा सेवा समिति भोपालपटनम, पुजारीगण एवं समस्त नगरवासियों का सराहनीय योगदान रहा। भक्तों ने इस भव्य आयोजन की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों की निरंतरता की कामना की।
पूरे आयोजन ने नगर में धार्मिक सौहार्द, आस्था और सामूहिक सहभागिता का सुंदर संदेश दिया।
बीजापुर जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनाई गई विशेष ग्राम सभा, पेसा अधिनियम को लेकर हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम,,
,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,
बीजापुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आज “विशेष ग्राम सभा” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पेसा अधिनियम (PESA Act) के प्रति जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस विशेष ग्राम सभा के तहत कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में पीरामल फाउंडेशन के रजनीश (प्रोग्राम लीडर), शिप्रा एवं स्नेहा (गांधी फेलो) ने नैमेड, दुगोली, धनोरा, ईटपाल, आवापल्ली एवं मुरदण्डा ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव के साथ मिलकर उपस्थित वार्ड पंचों, मितानिनों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पटवारियों तथा समुदाय के लोगों को पेसा अधिनियम की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि पेसा अधिनियम (पंचायत उपबन्ध – अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार अधिनियम, 1996) भारत सरकार द्वारा बनाया गया एक महत्वपूर्ण कानून है, जो अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाता है। यह अधिनियम ग्राम सभाओं को अपनी भूमि, जल, जंगल और सांस्कृतिक संसाधनों पर निर्णय लेने का अधिकार देता है तथा विकास योजनाओं में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करता है।
पीरामल फाउंडेशन की टीम ने ग्राम सभा की भूमिका, अधिकार और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेसा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से जनजातीय समुदायों को स्वशासन का वास्तविक अधिकार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपने अधिकारों को जानने में रुचि दिखाई और भविष्य में ग्राम सभा को और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस प्रकार बीजापुर जिले में आयोजित विशेष ग्राम सभा न केवल जनजागरूकता का माध्यम बनी, बल्कि पेसा अधिनियम के प्रति समुदाय में सकारात्मक संवाद और सहभागिता को भी मजबूती मिली।


राहुल भोई महासमुंद..
महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लाक मे एक किसान उठाईगिरी का शिकार हो गया है.. बता दे की बागबाहरा के वार्ड क्रमांक 5 स्थित चन्द्राकर मोटर वाइंडिग के सामने से किसान के बाईक की डिग्गी से दो लाख पैंसठ हजार की चोरी हुई है..पीड़ित किसान की पहचान खैरटखुर्द निवासी पीला राम साहू और बेटे पोखन साहू के रूप मे हुई है..जानकारी के अनुसार किसान पिता-पुत्र ने पहले बैंक ऑफ बड़ौदा से केसीसी लोन लिया फिर पैसे गाडी की डीक्की मे रखकर बागबाहरा के चंद्राकर मोटर वाइंडिग की दुकान में बन चुके अपने बोर पम्प को लेने आ गए जहाँ दुकानदार के पास पहुंच कर यह अपने मोटर पम्प का हिसाब देखकर पैसा देने के लिए बाईक की डिग्गी खोलकर देखा तो इनके 2 लाख 65 हजार रूपये डीक्की से गायब हो चुके थे इसके साथ ही आधार कार्ड , फोटो पासबुक को भी चोर ने गायब कर दिया है..वही सुचना मे मौके पर बागबाहरा पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर जाँच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने मे जुटी हुई है..जिसके बाद ही साफ हो पायेगा की आखिर किसान का लाखो का पैसा आखिर कहा और कैसे गायब हुआ…।

मनीष कौशिक
राजनांदगांव —चेक बाउंस के बहुचर्चित प्रकरण में मंगलवार को न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए अभियुक्त को सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया। यह मामला पिछले कई महीनों से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था,* जिसमें अलग-अलग स्तरों पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा।
सुनवाई के दौरान अभियुक्त की ओर से सुप्रसिद्ध अधिवक्ता **विजेंद्र पाठक** ने पूरे प्रकरण का विस्तार से विश्लेषण करते हुए न्यायालय के समक्ष ऐसी सशक्त और प्रामाणिक दलीलें पेश कीं, जिसने अभियोजन पक्ष की संपूर्ण कहानी को कमजोर कर दिया। उन्होंने न केवल चेक की प्रस्तुतिकरण प्रक्रिया में तकनीकी कमियों को उजागर किया, बल्कि इससे जुड़े कालक्रम, दस्तावेजों और साक्ष्यों में मौजूद गंभीर असंगतियों को भी कोर्ट के समक्ष रखा।
*बचाव पक्ष की दलीलों पर अदालत संतुष्ट*
अधिवक्ता पाठक ने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य न तो कानूनी कसौटी पर खरे उतरते हैं और न ही यह स्थापित करते हैं कि अभियुक्त की ओर से किसी प्रकार की धोखाधड़ी या जानबूझकर भुगतान से बचने का प्रयास किया गया था।
उनकी प्रभावी जिरह और ठोस कानूनी प्रस्तुति से न्यायालय संतुष्ट हुआ और यह कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को सिद्ध करने में पूर्णतः विफल रहा।
*आरोप निरस्त—अभियुक्त को मिली बड़ी राहत*
अदालत ने सभी बिंदुओं पर विस्तृत विचार करने के बाद अभियुक्त को दोषमुक्त घोषित कर दिया। इस निर्णय ने न केवल अभियुक्त को बड़ी राहत दी है, बल्कि क्षेत्र में चल रही चर्चाओं पर भी विराम लगा दिया है। अधिवक्ता विजेंद्र पाठक ने लगभग तीन सो से ज्यादा केस में सफलता प्राप्त किया है
कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला भविष्य के चेक बाउंस मामलों के लिए एक महत्वपूर्ण मिसाल बनेगा, क्योंकि इसमें अदालत ने साक्ष्यों के कठोर परीक्षण और प्रक्रिया की शुद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
*क्षेत्र में चर्चा—‘यह फैसला अदालत की निष्पक्षता का प्रमाण’*
इस निर्णय के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच व्यापक चर्चा है। कई लोगों ने अदालत के फैसले को न्यायिक प्रणाली की निष्पक्षता और तटस्थता का सशक्त उदाहरण बताया है। वहीं कानूनी हलकों में अधिवक्ता विजेंद्र पाठक की प्रभावी पैरवी की खुलकर तारीफ की जा रही है।
हम बंद का समर्थन करता हूँ, लेकिन इसलिए नहीं कि दफनाया जाना गलत था, बल्कि इसलिए कि दफनाने का अधिकार छीना गया। यही असली मुद्दा है।
अमामुड़ा (बड़े तिवड़ा) की घटना एक राष्ट्र की अंतरात्मा पर चोट – अमित/नवनीत
स्थान: रायपुर / कांकेर/ जगदलपुर 23/12/2025 । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने कांकेर जिले के अमामुड़ा (बड़े तिवड़ा) गांव में घटित घटना को अत्यंत शर्मनाक, अमानवीय और असंवैधानिक करार दिया है। पार्टी का स्पष्ट मत है कि इस घटना के विरोध में राज्यव्यापी बंद नैतिक रूप से सही है, लेकिन जिस कारण से बंद का आह्वान किया गया है, वह पूरी तरह ग़लत और भ्रामक है।
पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि अमामुड़ा (बड़े तिवड़ा) में जो हुआ वह केवल एक गांव की घटना नहीं है। यह छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश की सामूहिक चेतना को झकझोर देने वाला कृत्य है। समाज में एक पुरानी कहावत है—
“गड़े मुर्दे नहीं उखाड़े जाते।”
लेकिन इस गांव में एक मृत व्यक्ति की कब्र को खोदकर उसकी देह को बाहर निकाला गया जो किसी भी सभ्य समाज में अकल्पनीय है।
अमित जोगी व बस्तर संभाग अध्यक्ष नवनीत चाँद ने स्पष्ट किया कि भारत के हर नागरिक को अपने धर्म और विश्वास के अनुसार सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार या दफन का संवैधानिक अधिकार है। यह अधिकार
• अनुच्छेद 21 (जीवन एवं मानवीय गरिमा का अधिकार),
• अनुच्छेद 25 (धर्म की स्वतंत्रता),
• तथा अनुच्छेद 300A (कानून द्वारा संरक्षित संपत्ति का अधिकार)
से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान में किसी भी सरकार या सत्ता को यह अधिकार नहीं दिया गया है कि वह किसी मृत व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुँचाए या उसके परिवार से अंतिम संस्कार/दफन का अधिकार छीन ले।
पार्टी ने इस तथ्य पर गहरी पीड़ा व्यक्त की कि इन मूल अधिकारों का उल्लंघन उसी राज्य-तंत्र के माध्यम से हुआ, जिसने संविधान की रक्षा की शपथ ली है।
अमित जोगी और नवनीत ने सयुंक्त रूप से कहा ,
“हम बंद का समर्थन करते है, लेकिन इसलिए नहीं कि दफनाया जाना गलत था, बल्कि इसलिए कि दफनाने का अधिकार छीना गया। यही असली मुद्दा है।”
इसी आधार पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने समांतर राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है— इस मूल सत्य के समर्थन में कि भारत का हर नागरिक अपने विश्वास के अनुसार सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई पाने का अधिकार रखता है और राज्य सहित कोई भी सत्ता इस अधिकार को छीन नहीं सकती।
पार्टी ने समाज के सभी वर्गों, धर्मों और विचारधाराओं से अपील की है कि वे राजनीति से ऊपर उठकर इस अमानवीय कृत्य के विरोध में एकजुट हों और एक दिन का प्रार्थना एवं उपवास रखकर
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए,
तथा इस अक्षम्य पाप के प्रायश्चित के लिए
अपना नैतिक दायित्व निभाएँ।
अंत में अमित जोगी व नवनीत चाँद ने कहा गया कि यह केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं है, बल्कि मानवता, संविधान और भारत की आत्मा का अपमान है।


राहुल भोई महासमुंद…
भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार 28 अक्टूबर 2025 से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य प्रारंभ किया गया। इसके तहत मतदाताओं के सत्यापन एवं एसआईआर के डिजिटाइजेशन हेतु 04 नवम्बर से 18 दिसम्बर (संशोधित तिथि) के बीच बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर पूर्ण किया गया। आयोग के निर्देशानुसार आज एसआईआर के तहत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक एवं मीडिया प्रतिनिधियों की प्रेसवार्ता आहूत कर निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में विधानसभावार मतदाताओं की संख्या एवं इससे संबंधित जानकारी दी गई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने बताया कि निर्वाचक नामावली के आज प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत प्रारंभिक सूची में सम्मिलित मतदाता दावा एवं आपत्ति 22 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत कर सकेंगे। दावा एवं आपत्ति में प्राप्त वास्तविक एवं पात्र मतदाताओं का पंजीकरण कर पुनः मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाए गए मतदाताओं के नाम केवल एक ही स्थान पर शामिल किए जाएंगे। दावा-आपत्ति की सूची सीईओ छत्तीसगढ़ की वेबसाइट में भी अपलोड की जाएगी। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा ईआरओ द्वारा नोटिस जारी करने एवं सुनवाई की समय-सीमा आज से 14 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इसी तरह मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदाताओं एवं सभी राजनीतिक दलों की सहभागिता से जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 39 सरायपाली, 40 बसना, 41 खल्लारी एवं 42 महासमुंद में कुल 7 लाख 93 हजार 722 मतदाताओं ने अपने गणना पत्र जमा करवाएं, जिनका नाम प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में सम्मिलित हैं। इनमें 3 लाख 94 हजार 607 पुरूष मतदाता, 3 लाख 99 हजार 107 महिला मतदाता और 8 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 86 हजार 820 मतदाता, खल्लारी में 2 लाख 3 हजार 231, बसना में 2 लाख 10 हजार 657 मतदाता एवं सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 93 हजार 14 मतदाताओं के नाम प्रारंभिक सूची में दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रारंभिक प्रकाशन के पूर्व जिले में कुल 8 लाख 86 हजार 422 मतदाताओं के नाम दर्ज थे, जिनमें 4 लाख 33 हजार 59 पुरूष मतदाता, 4 लाख 53 हजार 344 महिला मतदाता तथा 19 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिनके गणना प्रपत्र विभिन्न कारणों से अप्राप्त रहे ऐसे कुल 92 हजार 700 मतदाता है, जो कुल मतदाता का 10.46 प्रतिशत है। जिसमें 24 हजार 497 मतदाता मृत, 37 हजार 66 मतदाता स्थानांतरित व 23 हजार 149 मतदाता अनुपस्थित रहे। इसी तरह 7 हजार 359 मतदाताओं का दोहरा पंजीकरण था तथा 629 अन्य कारणों से अप्राप्त रहे। ऐसे मतदाताओं की सूची मसमबजपवदण्बहण्हवअण्पदध्।ैक्स्पेज लिंक पर मतदान केन्द्रवार देख सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि युवा वोटर जो 01 जनवरी 2026 तक 18 साल हो गए हैं या हो जाएंगे, उन्हें फॉर्म 6 के साथ एनेक्सर 4 में दिए गए जरूरी घोषणा पत्र के साथ अप्लाई करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब तक 4000 फॉम 6 जमा किए गए है, जिसका जांच और घोषणा पत्र जमा करने के बाद नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जाएंगे। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस चरण में 4 निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 7 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा 1083 बीएलओ ने जिम्मेदारी पूर्वक कार्य का निर्वहन किया है। इसके साथ ही 5 प्रमुख राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों सहित उनके क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता की तथा 2509 बूथ लेवल एजेंट भी राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किए गए थे। बैठक के अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन की सूची सीडी एवं हार्ड कॉपी में प्रदान की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा, एसडीएम अक्षा गुप्ता सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि जिसमें खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव, भारतीय जनता पार्टी से श्री येतराम साहू, श्री राहुल चंद्राकर, श्री आनंद साहू, कांग्रेस से श्री दाऊलाल चंद्राकर, आम आदमी पार्टी से श्री राकेश झाबक, श्री भूपेन्द्र चंद्राकर, बहुजन समाज पार्टी से श्री हंसाराम सोनवानी एवं प्रेस कांफ्रेंस में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


*विधायक नीलकंठ टेकाम ने केशकाल सड़क नवीनीकरण कार्य में तेजी लाने अधिकारियों को दिए निर्देश।शहरवासियों को जल्द मिलेगी शानदार सड़क।*
*नीलकंठ टेकाम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल एवं अटल परिसर का भी किया निरीक्षण।*
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने 23दिसंबर को केशकाल की सड़क नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया एवं कार्य में तेजी लाने अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि बहुत जल्द शहर वासियों को एक मजबूत सड़क बनकर मिलेगी। विधायक ने कहा कि कई महीनो से केशकाल नगर वासी एवं बस्तर से गुजरने वाले लोग केशकाल की जर्जर सड़क को लेकर काफी चिंतित थे लेकिन हमारे अथक प्रयास से अब यह सड़क बहुत जल्द ही पूर्ण होकर लोगों को मिलेगी।
सड़क निर्माण में उच्च गुणवत्ता के साथ सड़क का निर्माण हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। एवं कार्य में तेजी लाने कहा गया है। विधायक नीलकंठ टेकाम केशकाल के बस स्टैंड के पीछे बन रहे अटल परिसर का भी निरीक्षण किया, साथ ही केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयास से विधानसभा के केशकाल में लगातार कई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो रहे हैं वर्षों से लंबित मांगों पर भी ध्यान देते हुए केशकाल विधायक ने कई ऐसे कार्य स्वीकृत करवाएं हैं जिसकी मांग पिछले 10–15 सालों से होती रही है अपने 2 साल के कार्यकाल में विधायक नीलकंठ टेकाम विधानसभा क्षेत्र केशकाल में करोड़ों के कार्य स्वीकृत कराकर जनता को समर्पित किए हैं विधानसभा केशकाल में अब तक सबसे ज्यादा कार्य इस दो सालों में स्वीकृत हुए हैं विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी कई ऐसे महत्वपूर्ण मांग हैं जो कई वर्षों से की जा रही थी उसे भी स्वीकृत कराकर पूर्ण किया जाएगा केशकाल में बन रहे सड़क नवीनीकरण कार्य का विधायक नीलकंठ टेकाम बीच-बीच पर अवलोकन एवं निरीक्षण करते रहे हैं एवं अधिकारियों को निर्देश देते रहे हैं की गुणवत्ता पूर्ण कार्य एवं तेजी से कार्य पूर्ण हो ताकि अति शीघ्र केशकाल की जनता एवं केशकाल शहर से गुजरने वाली लोगों को एक शानदार सड़क मिल सके।
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित,,,,,,,,
,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,
बीजापुर ,,,,,,,,,,,,,,,,- आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, आईटीआई एवं पालिटेक्नीक संस्थाओ में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से शिक्षा सत्र 2025-26 के तहत 12वी से उच्चतर कक्षाओं हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 जनवरी 2025 तक वेबसाईट http:postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। इसके पश्चात् संबंधित संस्थाओं द्वारा 31 जनवरी 2026 तक ड्राफ्ट प्रस्ताव लाक करने सहित 5 फरवरी 2026 तक स्वीकृति आदेश लॉक किया जाएगा। उक्त निर्धारित तिथियों के बाद शैक्षणिक सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन स्वीकृत नही किये जाएंगे और ड्राफ्ट प्रस्ताव अथवा स्वीकृति आदेश लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। नियत तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नही करने पर छात्रवृत्ति से वंचित रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए संबंधित संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।

राहुल भोई महासमुंद..
महासमुंद जिले में समर्थन मूल्य में धान खरीदी सतत रूप से जारी है ,वहीं धान खरीदी में अनियमिता करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है ।अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ एफ आई आर का प्रकरण दर्ज किया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में सर्वाधिक धान जप्त के प्रकरण बनाए गए हैं ।गत 20 दिसंबर को सरायपाली अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल में धान परिवहन के संबंध में अनियमिता पाई गई जिसके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया है। खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि दिनांक 20.12.2025 के शाम करीब 6 बजे सिंगबहाल धान उपार्जन केंद्र में धान की हेराफेरी के संबंध में सुचना प्राप्त होने पर खाद्य निरीक्षक श्री अविनाश दुबे एवं तहसीलदार श्री श्रीधर पंडा मौके में जाकर प्रभारी बुध्दिवंत प्रधान द्वारा DO, DM राईस मिलर गेट पास एवं तौल पत्रक प्रस्तुत करने को कहा गया जिस पर बुध्दिवंत प्रधान द्वारा DO, DM राईस मिलर गेट पास एवं तौल पत्रक प्रस्तुत किया गया। जिसको जांच करने पर DO में श्री भोलेनाथ इण्डस्ट्रीज छुईपाली का 350 क्विटंल का DO एवं DM में कुल 875 बोरा धान, धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल से श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली को जारी करना पाया गया, जबकि ट्रक क्रमांक CG 06 HB 4361 में 500 बोरी धान लोड होना पाया गया। उक्त अनियमितता में 01. बुध्दिवंत प्रधान 02. हेमंत साहु 03. गिरजाशंकर भोई एवं आशीष अग्रवाल निवासी छुईपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद (छ.ग.) की संलिप्तता पाई गई है। उक्त कृत्य शासन को हानि पहुंचाने की मंशा से होना पाया गया है। उक्त संदर्भ में तहसीलदार सरायपाली, खाद्य निरीक्षक सरायपाली एवं पर्यवेक्षक शाखा सरायपाली द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार संयुक्त जांच दल के द्वारा सहकारी समिति मर्या० सिंगबहाल के धान उपार्जन केन्द्र सिंगबहाल से मिल श्री भोलेनाथ इण्डट्रिज छुईपाली को जारी D.O. एवं DM के आधार पर ट्रक में लोड किये धान एवं उक्त से संबंधित दस्तावेजो, रजिस्टर, सीसीटिवी फुटेज की जांच में प्राप्त तथ्य के अनुसार बुद्धिवंत प्रधान, हेमंत साहू तथा गिरिजाशंकर भोई के द्वारा जानबुझकर तय DM की मात्रा से कम धान ट्रक में लोड किया गया एवं शासन को हानि पहुंचाने का कार्य किया गया है एवं इस कृत्य में श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली के संचालक आशीष अग्रवाल सक्रीय रूप से भागीदार है। उक्त अनियमितता में सम्मिलित दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।




राहुल भोई महासमुंद…
बसना विधानसभा की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सह विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रविवार, 21 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे स्थानीय मंगल भवन बसना में किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा।
बैठक में प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी आदरणीय जयंती पटेल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी , बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महासमुंद येतराम साहू , जिला महामंत्री जितेन्द्र त्रिपाठी,बसना विधानसभा संयोजक डॉ.एन.के.अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं हरप्रसाद पटेल (अंबू) मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की प्रस्तावना भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू द्वारा रखी गई साथ ही उन्होंने वीर बाल दिवस, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मजयंती तथा केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा संसद में दिए गए उद्बोधन पर विशेष चर्चा कार्यकर्ताओं से किए ।
वहीं बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री जितेन्द्र त्रिपाठी ने किया।
अपने उद्बोधन में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और सतत परिश्रम से ही पार्टी जन-जन तक अपनी विचारधारा पहुँचा पा रही है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता और उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया।
बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। बूथ स्तर पर मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनता से सतत संवाद बनाए रखने एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आग्रह किया।
बैठक में आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर उपस्थित नेताओं ने वीर बाल दिवस, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मजयंती तथा केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा संसद में दिए गए उद्बोधन पर विशेष चर्चा की गई। इन विषयों पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई एवं कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस सम्मेलन में बसना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, समस्त मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा नेता तथा सभी बूथों के बूथ कमेटी, बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मंच पर विशेष रूप से नगर पंचायत पिथौरा अध्यक्ष देवेश निषाद, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी, पिथौरा सरपंच संघ अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा,रमेश अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव, सह प्रभारी आनंद साहू, बसना विधानसभा SIR प्रभारी ब्रह्मानंद पटेल, जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिन्हा, मण्डल अध्यक्ष गण नरेंद्र यादव,नरहरी पोर्ते,आशीष शर्मा,हलधर साहू, अभिमन्यु प्रधान,जिला पंचायत सदस्य जगमोती भोई, बसना जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल, बसना नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता एवं डॉ. अखिलेश भोई,उपस्थित रहे।
अंत में जिला महामंत्री जितेन्द्र त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव ने दिया ।




राहुल भोई महासमुंद..
महासमुंद: केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा 20 वर्ष पुरानी योजना मनरेगा के नाम तथा योजना के मूल स्वरूप में परिवर्तन पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। केन्द्र सरकार की बदनियती से लिए गये इस फैसले के विरोध में प्रदेश भर में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इसी क्रम में महासमुंद जिला मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा की मनरेगा के तहत 90% फण्ड पहले केन्द्र सरकार वहन करती थी मनरेगा में परिवर्तन के बाद केन्द्र केवल 60% फण्ड देगा तथा 40% राज्य को वहन करना होगा। राज्यो पर 30% का अतिरिक्त बोझ ऐसे समय डाला गया है जब राज्यो की स्थिति पहले ही कमजोर है ऐसे में राज्य सरकारें इस योजना के लिए फण्ड कहा से लाएगी यह गंभीर प्रश्न है। जांगिड़ ने कहा ये विरोध-प्रदर्शन ना सिर्फ मनरेगा को कमजोर करने को लेकर है बल्कि महात्मा गांधीजी को लेकर जो भाजपा की विचारधारा है उसके भी खिलाफ है। एक तरफ भाजपा ने गरीब मजदूर को मिल रहे रोजगार की गारंटी को खत्म कर दिया तो दूसरी तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को हटा कर अपनी गोडसेवादी सोच को एक बार फिर उजागर किया है।
खल्लारी विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने मनरेगा का नाम बदलने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अब नए बदलावों के जरिए मनरेगा के मूल स्वरूप को ही खत्म करना चाहती है।
खल्लारी विधायक श्री यादव ने कहा कि महान अर्थशास्त्री और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 2005 में यूपीए सरकार के तहत मनरेगा जैसी योजनाएं लागू की। जिसमें 100 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई और अगर समय पर काम नहीं मिलता तो बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान भी शामिल था। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान, यही योजना लाखों प्रवासी मजदूरों के लिए जीवन रेखा साबित हुई, जिसने अपने गांवों में लौटे लोगों को रोजगार दिया। विधायक श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी को दो चीज़ों से पक्की नफ़रत है – महात्मा गांधी के विचारों से और गरीबों के अधिकारों से। मनरेगा, महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज के सपने का जीवंत रूप है – करोड़ों ग्रामीणों की ज़िंदगी का सहारा है, जो कोविड काल में उनका आर्थिक सुरक्षा कवच भी साबित हुआ। मगर, प्रधानमंत्री मोदी को यह योजना हमेशा खटकती रही, और पिछले कुछ सालों से इसे कमजोर करने की कोशिश करते रहे हैं। आज वो मनरेगा का नामो-निशान मिटाने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि यह नया बिल महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान है – मोदी सरकार ने पहले ही भयंकर बेरोज़गारी से भारत के युवाओं का भविष्य तबाह कर दिया है, और अब ये बिल ग्रामीण गरीबों की सुरक्षित रोज़ी-रोटी को भी खत्म करने का ज़रिया है। हम इस जनविरोधी बिल का पुरजोर विरोध करेंगे। कार्यक्रम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरजीत चावला ने भी संबोधित करते हुए कहा की मनरेगा कांग्रेस शासन की एक सफल योजना है जो ग्रामीण क्षेत्र में बेरोज़गारी दूर करने में मील का पत्थर साबित हुई है भाजपा सरकार के पास कोई सफल योजना नहीं है इसलिए कांग्रेस की इस सफल योजना को कमजोर स्वरूप देकर अपनी खीज साबित करने की कोशिश कर रही है मगर हम यह होने नहीं देंगे। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया जिसमें प्रमुख रूप से सरायपाली विधायक चातुरी नंद, जिला प्रभारी दिनेश यदु, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष केशव चंद्राकर, महेंद्र चंद्राकर लक्ष्मण पटेल, दाऊलाल चंद्राकर, हीरा बंजारे, गणेश शर्मा, अंकित बागबाहरा, निखिलकांत साहु नितेंद्र बेनर्जी, अमन चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन अमर अरुण चंद्राकर, नरेंद्र सेन, भूपेन्द्र ठाकुर, सुश्री दुर्गा सागर आदि ने अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल ने किया तथा जिलेभर से धरना-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे लोगों का आभार प्रदर्शन दिव्येश चंद्राकर ने किया।
उक्त धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष गण खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, खिलावन साहू, भूपेंद्र ठाकुर, रवि निषाद, करण सिंह दीवान, संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेश साहू, सेवन लाल चंद्राकार, मनोज कांत साहू, राजेंद्र चंद्राकर, हरदेव ढिल्लों, जसबीर ढिल्लों, प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, नितेंद्र बेनर्जी, हर्षित चंद्राकर, सचिन गायकवाड, राजेश सिन्हा राजू साहू, श्रीमती अन्नु चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, सीटू सलुजा, गिरीश पटेल, सोनम रामटेक, टोमन सिंह कागजी, तुलसी साहू, गौरव चंद्राकर, फिरोज़ मेमन, शमीम खान, शहजान पाशा, अरिन भागीरथी चंद्राकर, मेहुल सूचक, भारत सिंह ठाकुर, तबरेज खान, राहुल लालवानी, गोपी तारक, नरेंद्र जैन, देवेश शर्मा, नुकेश महंत, अनीश राजवानी, पारस सांखला, नारायण नामदेव, सागर डोंगरे, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, अनुराग चंद्राकर, जय पवार, राजा कोशा, मोती साहू, मिंदर चावला, प्रदीप चंद्राकर, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।


बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम मे डॉक्टर संदीप सराफ अग्रवाल प्रतिदिन है उपलब्ध..

भोपालपटनम में विशाल हिन्दू महासम्मेलन का भव्य आयोजन।सभी हिन्दुओं को एक साथ जोड़ने का प्रयास।,,,,,,,,,
,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट ,,,,,,,,,
पहली बार हजारों हिंदू एक मंच पर, धर्म-संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प।
बीजापुर,,,,
भोपालपटनम,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, नगर में पहली बार आयोजित हुआ विशाल हिन्दू महासम्मेलन जिसमें धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का संदेश दिया। स्वर्गीय राजेंद्र पामभोई स्टेडियम में हुए इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोग एकजुट हुए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को मजबूती देना रहा। सम्मेलन से पूर्व संतों के सान्निध्य में शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया गया। इसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें पीले वस्त्र धारण किए महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य-संगीत करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर समारोह स्थल तक पहुंचीं। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर संतों द्वारा “माँ के नाम एक पेड़” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात मंच पर भारत माता के छायाचित्र पर माल्या अर्पण कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी प्रेमस्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि भोपालपटनम छत्तीसगढ़ का अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां तीन राज्यों का संगम है। उन्होंने कहा कि इस अंचल में धर्मांतरण जैसी गतिविधियों के षड्यंत्र होते रहे हैं, जिनका जवाब संगठित और जागरूक हिंदू समाज ही दे सकता है। सत्य सनातन की रक्षा और उसे सशक्त करने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन आवश्यक हैं।
मुख्य वक्ता टोपलाल वर्मा ने कहा कि देशभर में एक लाख स्थानों पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित करने का लक्ष्य है, जिसमें छत्तीसगढ़ में भी लगभग 2000 स्थान शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य हिंदू समाज को एक मंच पर लाकर संगठित करना और जन-जन में सांस्कृतिक चेतना का विस्तार करना है।
आयोजक समिति के सचिव पी. आनंद कुमार ने बताया कि भोपालपट्टनम में यह पहला ऐसा आयोजन है, जिसमें दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सनातन धर्म के मूल्यों और परंपराओं से लोगों को जोड़ने के लिए बाहर से संतों को आमंत्रित किया गया। सम्मेलन में आए श्रद्धालुओं के लिए भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जी. वेंकट, जिला अध्यक्ष घासी राम नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरस, उपाध्यक्ष पेरे पुलैया, सरिता कुड़ेम, नीलम गनपत, श्रीनिवास मुदलियार, संजय लुंकड़, जिलाराम राणा,बी गौतम राव, जया चिडेम, रिंकी परस्ते सहित अनेक जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष टी. गोवर्धन, संरक्षक जी. सुधाकर, ए. सुधाकर, जी. प्रेम कुमार, उपाध्यक्ष अरुण भगत, मट्टी संपत, अप्पा राव लम्बाड़ी, जी. ललैया, यालम वेंकटेश्वर, रूमा गौतुल, सचिव आनंद पड़ीशालवार, सहसचिव राकेश केतारप कोषाध्यक्ष के. श्रीनिवास, सहकोषाध्यक्ष अखिलेश गुरला, मीडिया प्रभारी गिरिजा शंकर नरसिंह रेड्डी, पी. नागेंद्र,युवा व महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
मनीष कौशिक मोहला
मोहला—मोहला थाना जो अति संवेदनशील क्षेत्र जो चारों तरफ पहाड़ों से गिरा हुआ क्षेत्र है जो आदिवासी वनांचल क्षेत्र में वर्षों से पुलिस विभाग के कार्यों में दिख रही नई सक्रियता और प्रभावशीलता के पीछे मुख्य कारण थाना प्रभारी कपिल देव चंद्र की लगन और सरल स्वभाव को माना जा रहा है। जनता की समस्याओं और शिकायतों के प्रति उनकी संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्षता ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, पुलिस टीम की सक्रियता और फरियादियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार ने पुलिस-जनता के बीच भरोसे का पुल मजबूत किया है। कई मामलों में थाना प्रभारी स्वयं घटनास्थल पर जाकर जांच में भाग लेते हैं और प्रभावित लोगों की बात ध्यानपूर्वक सुनते हैं।
*जनता से सीधे संवाद और खुलापन*
थाना प्रभारी कपिल देव चंद्र का सबसे बड़ा गुण है जनता से सीधे संवाद करना। वह नियमित रूप से गाँवों और मोहल्लों का दौरा करते हैं, जहां वे ग्रामीणों की समस्याएँ सुनते हैं और उन्हें समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने का आश्वासन देते हैं। उनका यह सरल और मिलनसार स्वभाव ग्रामीणों के बीच काफी लोकप्रिय है। लोग बताते हैं कि अब पुलिस से डरने की बजाय, लोग अपने मुद्दों को खुलकर साझा करने लगे हैं।
*अपराध नियंत्रण में ठोस रणनीति*
थाना प्रभारी कपिल देव चंद्र ने अपराध नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति बनाई है। लगातार पेट्रोलिंग, संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी और स्थानीय जनता के साथ तालमेल के कारण चोरी, डकैती और अन्य अपराधों में कमी आई है। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई संदिग्धों और अपराधियों को समय रहते गिरफ्तार किया है, जिससे अंचल में सुरक्षा की स्थिति में सुधार आया है।
*फरियादियों के प्रति संवेदनशीलता*
थाना प्रभारी कपिल देव चंद्र की लगन का सबसे स्पष्ट उदाहरण उनकी फरियादियों के प्रति संवेदनशीलता है। वे केवल रिपोर्ट दर्ज करने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करते हैं। प्रभावित लोग बताते हैं कि उन्होंने कई बार देखा है कि थाना प्रभारी खुद प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें मानसिक सहारा देते हैं और कानूनी प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्रदान करते हैं।
*सहकर्मी और टीम के प्रति प्रेरक नेतृत्व*
थाना प्रभारी कपिल देव चंद्र का नेतृत्व केवल जनता तक सीमित नहीं है। पुलिस टीम के बीच भी उनका व्यवहार प्रेरक और सहयोगात्मक है। वे जूनियर पुलिस अधिकारियों और कांस्टेबलों को मार्गदर्शन देते हैं, उनकी समस्याओं को सुनते हैं और उनके पेशेवर विकास में मदद करते हैं। इस कारण टीम का मनोबल बढ़ा है और पुलिस कार्यों में एक नई ऊर्जा दिखाई देती है।
*समाज में सकारात्मक बदलाव*
उनकी सक्रियता और सरल स्वभाव का प्रभाव सिर्फ अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है। स्थानीय समाज में भी इसका सकारात्मक असर दिखाई देता है। बच्चे, महिलाएँ और बुजुर्ग अब पुलिस से खुलकर संपर्क कर रहे हैं। गाँवों में पुलिस और जनता के बीच संवाद बढ़ा है, जिससे सामाजिक विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
स्थानीय व्यवसायियों ने भी इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि थाना प्रभारी कपिल देव चंद्र की सक्रिय निगरानी और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के कारण व्यवसायिक क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ी है और व्यापारियों का मनोबल मजबूत हुआ है।
*साक्षात्कार: जनता की राय*
*बसंती बाई, ग्राम निवासी:*“पहले हमें लगता था कि पुलिस तक शिकायत पहुँचाना मुश्किल है, लेकिन अब थाना प्रभारी खुद गाँव आकर हमारी बात सुनते हैं। उनका सरल स्वभाव और समस्या को जल्दी सुलझाने का तरीका हम सबको बहुत भाया।”
*कन्हैया सिंह राजपूत, व्यवसायी:* “थाना प्रभारी के आने के बाद से मोहल्ले में चोरी और अपराधों में काफी कमी आई है। उनकी लगन और तत्परता ने हमारे व्यापार को भी सुरक्षित बनाया है।”
*सीमा, महिला नागरिक:* “हम महिलाओं के लिए सुरक्षा बढ़ी है। अब किसी भी समस्या में हम बिना डर पुलिस से मदद मांग सकते हैं।”
*प्रमुख उपलब्धियाँ*
अंचल में चोरी, डकैती और घरेलू अपराधों में गिरावट,समय पर संदिग्ध और अपराधियों की गिरफ्तारी,जनता से नियमित संवाद और शिकायतों का त्वरित निपटान,पुलिस टीम के मनोबल और पेशेवर कौशल में सुधार,गाँवों और मोहल्लों में सामाजिक विश्वास और सुरक्षा की भावना में वृद्धि।
*सरल स्वभाव और जनसंपर्क की खासियत*
थाना प्रभारी का सरल स्वभाव उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वे किसी भी नागरिक से सम्मान और सम्मानजनक व्यवहार करते हैं। इस कारण जनता उन्हें केवल एक अधिकारी के रूप में नहीं बल्कि एक साथी और मार्गदर्शक के रूप में देखती है उनकी पहल ने यह साबित किया है कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और संवाद से अपराध नियंत्रण और समाजिक सुरक्षा दोनों में सुधार संभव है। यह मॉडल अन्य थानों और अंचलों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन सकता है।
*निष्कर्ष*
मोहला-मानपुर अंचल में थाना प्रभारी *कपिल देव चंद्र* की लगन और सरल स्वभाव ने न केवल पुलिस कार्य में नई ऊर्जा भरी है, बल्कि जनता के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना भी मजबूत की है। उनकी सक्रियता, संवेदनशीलता और निष्पक्षता ने साबित किया है कि यदि पुलिस जनता के प्रति समर्पित और संवेदनशील हो, तो अपराध नियंत्रण और समाजिक सुरक्षा में वास्तविक बदलाव लाया जा सकता है।
इस प्रकार, थाना प्रभारी * कपिल देव चंद्र* न केवल अंचल की सुरक्षा के लिए मिसाल हैं, बल्कि उनकी जनता के प्रति लगन और सरल स्वभाव से पूरे मोहल्ले और गाँवों में एक सकारात्मक संदेश गया है—कि न्याय,
सुरक्षा और विश्वास हर किसी के लिए संभव है!
मनीष कौशिक मोहला
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी—– जिले में व्याख्याता को हॉस्टल आश्रम अधीक्षक बना कर अटैच करने वाला शिक्षा विभाग, 3 महीने से स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में संविदा शिक्षक भर्ती का विज्ञापन निकालकर कुंभकर्णीय नींद में सोया हुआ है,पूरे साल जिले भर के हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूलों के संबंधित प्राचार्य, शिक्षा विभाग के कुर्सी तोड़ रहे अधिकारियों का स्कूलों के प्रति कोई भी मॉनिटरिंग नहीं रहा। अब बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे नतीजे लाने के नाम पर राज्य शिक्षा विभाग संचालक शिक्षा विभाग के आदेश के विरुद्ध शीतकालीन अवकाश को जिला शिक्षा अधिकारी वाई डी साहू ने निरस्त करने का अजीबो गरीब फरमान निकला है।आदेश के अनुसार 10वीं 12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को कोर्स पूरा करने अध्यापन कार्य कराया जाएगा ।जिसके लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों की छुट्टी जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा रद्द कर स्कूल लगाने का फरमान जारी किया है।इस आदेश की माने तो पूरे शीतकालीन अवकाश में मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूलों में विशेष समय सारणी बनाकर कोर्स पूरा करना है और गत 3 वर्षों के बोर्ड के प्रश्नपत्र का अभ्यास कराया जाना है । इस तुगलकी फरमान के अनुसार राज्य सरकार द्वारा घोषित अवकाश रद्द कर 10वीं 12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को कोर्स पूरा करना है तो स्कूल नियमित ख़ोलना होगा।
सिर्फ बोर्ड वाले बच्चों का कोर्स पूरा नही- स्कूल शिक्षा विभाग में नियमों के अनुसार बच्चों की साल भर का पाठ्यक्रम घोषित कर अध्यापन कराया जाता है इस वर्ष बिना कोई व्यवधान के आखिर कितने हाई और हॉयर सेकेंडरी स्कूलों का पाठ्यक्रम अधूरा है जिसके चलते पूरे जिले के स्कूल के बच्चों का शीतकालीन अवकाश रद्द कर स्कूल लगाने वाला आदेश जारी किया गया है , क्या सिर्फ 10वीं 12वीं कक्षाओं का ही कोर्स अधूरा है नवमी, ग्यारहवीं कक्षाओं का क्या हालत है इसकी पूर्ण जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को नहीं है। हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी कक्षाओं की विषय कंप्लीट नहीं हुआ है तो जवाबदार विकासखंड अधिकारी,नोडल प्राचार्य और प्राचार्यों द्वारा मॉनिटरिंग में अब तक क्या देखा जाता रहा यह जांच का विषय है।
वनांचल क्षेत्र होने के बाद भी सुबह स्कूल के समय में बदलाव नहीं – जानकारी के अनुसार अधिक ठंड बढ़ने के कारण अविभाजित राजनांदगांव सहित राज्य के अधिकाश जिलों में स्कूल का समय बदला गया है पर मोहला मानपुर अंबागढ़चौकी जिला में अभी भी सुबह पाली के स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे ही है।ऊपर से अब शीतकालीन अवकाश में बच्चों को शासकीय अवकाश होने के बावजूद स्कूल बुलाने की तैयारी हो गई है।देखना होगा कि साल भर स्कूलों में मॉनिटरिंग करने वाले अधिकारियों की क्या जिम्मेदारी तय होती है।
व्याख्याता को आश्रम अधीक्षक बना दिया-अंधेर गर्दी चौपट राजा के तर्ज पर मोहला नए जिला में शिक्षा विभाग कि भर्राशाही चरम पर है गत सत्र से ही स्वामी आत्मानंद विद्यालय अंबागढ़ चौकी के व्याख्याता को अध्यापन कार्य से हटाकर मक्के छात्रावास अधीक्षक पद पर अटैच किया गया है। युक्तियुक्तकरण नियमों के बाद व्याख्याओं और शिक्षकों को आश्रम अधीक्षक से कार्यमुक्त किया जाने का आदेश विगत जुलाई माह में शान द्वारा जारी करने के बावजूद आदेश का पालन नहीं किया गया ।व्याख्याता को हॉस्टल अधीक्षक पद पर अटैच किया जाना भी युक्ति संगत नहीं है।दोनों पदों में उच्च वेतनमान वाले पद को निम्न वेतन मान वाले पदों पर विभाग रखा हुआ है।

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के उद्देश्य से शीतकालीन छुट्टी में अध्यापन कराने का निर्देश जारी किया गया है। वाई डी साहू जिला शिक्षा अधिकारी मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी
मनीषा सेमला के मौत के लिए ज़िम्मेदार अधिक्षिका पर हो कठोर कार्यवाही,,,,,,,,,,,,
,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,
परिजनों का आरोप :- अधिक्षिका कमला ककेम समय रहते यदि मनीषा का इलाज करवाती तो शायद हमारी बेटी भी आज हम सब के बीच जीवित होती”
बीजापुर,,,,
आवापल्ली!बीजापुर ज़िलें के विकासखंड उसूर के अंतर्गत संचालित पोर्टाकेबिन आवापल्ली मे अध्ययनरत कक्षा छठवीं की छात्रा मनीषा सेमला की मौत से सम्बंधित जाँच हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जाँच दल के संयोजक कमलेश कारम के नेतृत्व मे घटना स्थल पहुँच कर सर्वप्रथम पोर्टाकेबिन मे अध्ययनरत मनीषा सेमला के सहपाठी छात्राओं तथा संस्था के शिक्षकों से उक्त घटना के सम्बन्ध मे विस्तृत चर्चा कर जानकारी ली गयी इसके पश्चात जाँच दल ने मृतक छात्रा मनीषा सेमला के गृह ग्राम गुंडम पहुँच कर सम्बंधित के परिजनों से भी चर्चा कर घटना के सम्बन्ध मे जानकारी ली जिस पर मनीषा के परिजनों ने जाँच दल को अवगत कराया कि मनीषा सेमला की मौत अधिक्षिका कमला ककेम की घोर लापरवाही की वज़ह से हुई है अधिक्षिका कमला ककेम समय रहते यदि मनीषा का इलाज करवाती तो शायद हमारी बेटी भी आज हम सब के बीच जीवित होती मनीषा के परिजनों तथा पोर्टाकेबिन आवापल्ली मे पढ़ने वाले अन्य छात्राओं से की गयी चर्चा उपरांत जाँच दल इस निष्कर्ष पर पहुँचता है कि मनीषा सेमला की मौत सिर्फ अधिक्षिका कमला ककेम की लापरवाही की वज़ह से हुई है मृतक छात्रा मनीषा सेमला के परिजनों ने जाँच दल के माध्यम से ज़िला प्रशासन से मांग की है कि मनीषा सेमला की मौत के लिए ज़िम्मेदार अधिक्षिका कमला ककेम के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही करें ताकि भविष्य मे ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो सके प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित इस जाँच दल के संयोजक पूर्व ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम के साथ सोनू पोटाम, मनोज अवलम,सरस्वती वासम, अनिता तेलम, राजेश वासम, बोधि ताती, लक्ष्मलु पाबा, मुन्ना कुरसम, शंकर खटबीना, विनोद तालुकदार, गनपत वासम,सहित बड़ी संख्या मे कोंग्रेसी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
तुम्हें योजना से दिक्कत नहीं गांधी से दिक्कत है क्योंकि गांधी याद दिलाते हैं कि सत्ता का मतलब सेवा….
…..याद रखो गांधी ना पोस्टर है ना योजना का शीर्षक, गांधी वो सवाल है जो हर भूखे पेट से उठता है….जिस मिट्टी में मजदूर का पसीना गिरा है वहा गांधी लिखा है….
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री/प्रशासन अनवर खान प्रेस नोट जारी कर बताया कि कांग्रेस की यूपीए सरकार ने महात्मा गांधी नेशनल रोजगार गारंटी के रूप में रोजगार को कानून गारंटी का नाम दिया लेकिन केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की साय सरकार ने (मनरेगा) नाम बदलकर इसे बंद करने की साजिश कर रही है। जो न्याय संगत नही केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 11 सालों में मनरेगा को पर्याप्त बजट नहीं दिया तथा हर साल मनरेगा के बजट में 30 से 35% की कटौती की गई, 11 वर्षों में मनरेगा की मजदूरी में न्यूनतम वृद्धि है जिसके कारण मजदूर वर्ग की आय स्थिर हो गई है तथा महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।
खान ने कहा कि मनरेगा कानून से महात्मा गांधी का नाम हटाने का निर्णय भाजपा की गांधी जी के प्रति विद्वेष को भावना उजागर करता है यह भाजपा का राजनैतिक दिवालियापन है गांधी जी श्रम की गरिमा, सामाजिक न्याय और गरीबों के प्रति नैतिक जिम्मेदारी के प्रतीक रहे है यह नाम परिवर्तन गांधी जी के मूल्यों के प्रति भाजपा-आरएसएस की दीर्घकालिक असहजता और अविश्वास को दर्शाता है तथा एक जन-केंद्रित जनकल्याणकारी कानून से राष्ट्रपिता के जुड़ाव को मिटाने का प्रयास जो निंदनीय है।
खान ने कहा कि महात्मा गांधी नेशनल रोजगार गारंटी मनरेगा का नाम बदलने के लिऐ संसद में विधेयक लाना मोदी सरकार की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति दुर्भावना को प्रदर्शित करता है भाजपा सोचती है कि वह एक योजना से गांधी जी का नाम बदलकर गांधी जी को जनमानस से दूर कर लेगी तो यह उनकी नकारात्मक सोच व भूल है भाजपा का कोई भी षड़यंत्र भारत के लिए गांधी जी के योगदान को नही मिटा सकता।
यूपीए की मनमोहन सरकार मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को हर साल 100 दिन का गारंटी योजना प्रदान किया इसमें सड़क निर्माण तालाब और कुएं की खुदाई जल संरक्षण और सुखा राहत जैसे सार्वजनिक कार्य शामिल किए जाते थे यदि आवेदक को 15 दिन के भीतर काम उपलब्ध नहीं कर पाए तो व्यक्ति भुगतान का पात्र माना जाता था लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद हितग्राहियों को ना काम में मिल रहा ना भुगतान मजदूर सेठ सौकारों के यहां गुलाम की तरह मजदूरी करने को बेबस हो रहे हैं कांग्रेस शासन में दी जाने वाली 100 दिन की रोजगार गारंटी योजना को समाप्त कर उन पर कुठाराघात किया जा रहा है जो गरीबों, निःसहाय, मजदूरों और बेसहारों के साथ अन्याय है।
*बीजापुर जिले में उद्यानिकी फसलों के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू*,,,,,,,,
,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,/किसान भाइयों के हित में भारत सरकार द्वारा संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) को छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से वर्ष 2025 में राज्य के सभी 33 जिलों में लागू किया गया है। इसी कड़ी में बीजापुर जिले के उद्यानिकी किसानों को भी योजना का लाभ लेने का अवसर दिया गया है।
सहायक संचालक उद्यान, जिला बीजापुर से मिली जानकारी अनुसार वर्ष 2025 में उद्यानिकी फसलों टमाटर, बैंगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज एवं आलू को बीमा हेतु अधिसूचित किया गया है। इन फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
योजना के अंतर्गत बीमा प्रीमियम राशि कुल बीमित राशि का 5 प्रतिशत किसानों द्वारा देय होगी। प्रति हेक्टेयर प्रीमियम दर इस प्रकार है—
टमाटर ₹4400, बैंगन ₹2850, फूलगोभी ₹2700, पत्तागोभी ₹2700, प्याज ₹2750 एवं आलू ₹4800।
किसान इस योजना के तहत निर्धारित तिथि से पूर्व नजदीकी बैंक शाखा, सहकारी समिति, सीएससी सेंटर/डाकघर अथवा राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल (NCIP) के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए किसान जिला कार्यालय सहायक संचालक उद्यान बीजापुर, शासकीय उद्यान रोपणी कार्यालय बैदरगुड़ा, पामलवाया, गौराबेड़ा विकास खंड भैरमगढ़, उसूर एवं पेगड़ापल्ली भोपालपटनम के कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही बीमा कंपनी के प्रतिनिधि के मोबाइल नंबर 6260703107 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
सहायक संचालक उद्यान ने जिले के सभी उद्यानिकी किसानों से अपील की है कि वे प्राकृतिक आपदाओं से फसल सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु समय रहते फसल बीमा अवश्य कराएं।
जहां लगती थी जनताना सरकार की दरबार,
वहां लगी प्रधानमंत्री आवास की चौपाल,,,,,,,,
,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,
रानीबोदली के आश्रित ग्राम गट्टापल्ली में 35 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत
बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,
रानीबोदली का नाम सुनते ही आज भी लोगों की रूह कांप उठती है। 15 मार्च 2007 को माओवादियों द्वारा रानीबोदली में किया गया खूनी हमला देश कभी नहीं भूल सकता, जिसमें 55 जवान शहीद हुए थे और 25 जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। कभी नक्सल हिंसा और जनताना सरकार की दरबार के लिए कुख्यात यह क्षेत्र अब विकास की नई इबारत लिख रहा है।
बदलते हालात के बीच कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन तथा जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में रानीबोदली के आश्रित ग्राम गट्टापल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास चौपाल का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस चौपाल में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।
रानीबोदली से लगभग 4 किलोमीटर अंदर स्थित आश्रित ग्राम गट्टापल्ली तक पहुंचने के लिए कच्चे सड़क मार्ग से रानीबोदली नाला पार करना पड़ता है। पूर्व में इसी नाले पर नक्सलियों का नाका लगा रहता था, जहां पूछताछ के बाद ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति मिलती थी। उस समय सरकारी अमले का इस क्षेत्र में प्रवेश लगभग असंभव था। रानीबोदली ग्राम पंचायत के अंतर्गत गट्टापल्ली, मुरकीनार एवं कततूर तीन आश्रित ग्राम हैं।
गट्टापल्ली एवं मुरकीनार में कुल 35 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। इन्हीं आवासों के निर्माण हेतु हितग्राहियों को प्रेरित करने जिला स्तर के अधिकारी पहली बार गट्टापल्ली पहुंचे और आवास हितग्राहियों के साथ चौपाल लगाई। अधिकारियों को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में खुशी और उत्साह देखने को मिला।
चौपाल के दौरान अधिकारियों ने हितग्राहियों को शीघ्रता से प्रधानमंत्री आवास निर्माण प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अन्य योजनाओं जैसे मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन योजनाओं सहित शासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं के लाभ के बारे में भी अवगत कराया गया।
यह चौपाल न केवल आवास निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई, बल्कि यह भी दर्शाती है कि जहां कभी डर और हिंसा का साया था, वहां अब विकास और विश्वास की बुनियाद मजबूत हो रही है।
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की सौजन्य भेंट,,,,,,,
,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने सौजन्य भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान महेश गागड़ा ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक समर्पण, अनुशासन और कार्यशैली पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ और अधिक ऊर्जा व प्रतिबद्धता से कार्य करेगा।
पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि नितिन नबीन का व्यापक संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता पार्टी को और सशक्त बनाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ सहित देशभर में पार्टी की वैचारिक मजबूती और जनसेवा के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
वहीं नितिन नबीन ने महेश गागड़ा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से निरंतर कार्य किया जाएगा।
बीजापुर में प्रथम हिंदू महासम्मेलन की तैयारी तेज..,,
,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,
संस्कृतिक भवन में हुई महत्वपूर्ण बैठक, आयोजन समिति गठित**
बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,, _ बीजापुर जिले में पहली बार आयोजित होने जा रहे हिंदू महासम्मेलन को लेकर मंगलवार को स्थानीय संस्कृतिक भवन परिसर में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर सहित बीजापुर ब्लॉक एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों से विभिन्न हिंदू समाजों के प्रमुख प्रतिनिधि, धर्मप्रेमी नागरिक, युवा साथी एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं परंपराओं के संरक्षण को सशक्त करने के उद्देश्य से भव्य हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में समस्त हिंदू समाजों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए धर्म, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण पर विशेष फोकस रहेगा।
आयोजन समिति का गठन
सम्मेलन की रूपरेखा तय करने एवं समस्त व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन हेतु सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष पद पर सुखलाल पुजारी एवं दिलीप लुक्कड़ को चुना गया। इसके साथ ही प्रचार-प्रसार, स्वागत व्यवस्था, मंच संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए उप-समितियों के गठन का भी निर्णय लिया गया।
एकता का प्रतीक होगा सम्मेलन
अध्यक्ष सुखलाल पुजारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन किसी एक समाज का नहीं बल्कि पूरे हिंदू समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक होगा। सभी समाजों की सहभागिता से इसे ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सम्मेलन को सफल बनाने हेतु गांव-गांव जनजागरण अभियान, युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि हिंदू महासम्मेलन को भव्य, शांतिपूर्ण एवं प्रेरणादायक रूप में संपन्न किया जाएगा। सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी आगामी दिनों में जारी की जाएगी।
हिंदू महासम्मेलन आयोजन समिति का भी सर्व सहमति से चुना गया।
संरक्षक जी. वेंकट , डी. नागेश्वर , मदनलाल राठी, भंवरलाल केला , विजय बहादुर , मुकेश गुप्ता साथ ही संयोजक कमलेश पैकरा। सहसंयोजक बबलू राठी , नरेश राठी , दयाशंकर पटेल, बेचन प्रसाद , महेश चापड़ी उपाध्यक्ष सतीश मांडवी , भूपति दुर्गम , कैलाश रामटेके, राजू गांधी , श
पी. दिनेश सचिव बीरा राजा बाबू,पुरुषोत्तम चंद्राकर सहसचिव सुनील साहू कोषाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान, विक्रम दूधी मीडिया प्रभारी
के संतोष कुमार, सिरोज विश्वकर्मा, ईशु सोनी, सुरेश पतागिरी , कुशल चोपड़ा वहीं व्यवस्था प्रमुख संजय लुक्कड़ , संजय गुप्ता, अभिषेक शाह, मुकेश राठी सह-व्यवस्था प्रमुख गौतम राव , गोपाल सिंह पवार महिला मोर्चा श्रीमती अभिलाषा चौहान , श्रीमती पुष्पा सिन्हा , श्रीमती उर्मिला तोकल, श्रीमती पुष्पा रोकड़े , श्रीमती गायत्री मिश्रा , श्रीमती पूजा पोंदी की सहमति बनी । हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम स्थल संस्कृतिक भवन, बीजापुर किया जाएगा जिसकी तिथि: 27 दिसंबर 2025 समय: प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक होगा।
मनीष कौशिक मोहला
मोहला -नक्सल खात्मा के साथ विकास एजेंसियों से मिलकर जिले की स्वर्गीम विकास में पुलिस विभाग की अहम भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ आम जन तक पुलिस बल के द्वारा सौहार्द सामंजस्यपूर्ण पैठ रखने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अरूणदेव गौतम आज रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक मे मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला के प्रवास में थे।ऑर्डिनेशन सेन्टर मोहला में ली गई रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक में अभिषेक शांडिल्य पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा राजनंदगांव, धर्मेन्द्र छवैइ, पुलिस अधीक्षक कवीरधाम, लक्ष्य शर्मा, पुलिस अधीक्षक खैरागढ़ सम्मिलित रहे। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने समीक्षा बैठक में लंबित अपराध, मर्ग, गुमइंसान, स्थायी वारंट, 01 वर्ष से अधिक अवधि के लंबित प्रकरण, पुरक चालान, फरारी में चालान, लघु अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, यातायात अधिनियम के तहत् कार्यवाही, अनियमित वित्तीय कम्पनी के लचित प्रकरण, माओवाद/नक्सलवाद के उन्मुलन के तहत् मुठभेड़, गिरफ्तार एवं आत्मसमर्पित नक्सलियों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों की शीघ्र निराकरण करने का निर्देशित करते हुए क्षेत्र में नक्सल उन्मुलन पश्चात बेसिक पुलिसिंग क्रियान्वित करने विशेष कार्ययोजना तैयार कर थाना स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया। इस अवसर पर श्री अरूणदेव गौतम द्वारा नवीन जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी के रक्षित आरक्षी केन्द्र मोहला में नव-निर्मित पुलिस -ऑर्डिनेशन सेन्टर भवन का उद्घाटन किया पुलिस विभाग के समीक्षा बैठक उपरांत पुलिस महानिरीक्षक ने पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए पुलिस ऑर्डिनेशन सेन्टर मोहला परिसर में वृक्षारोपण किया । रक्षित आरक्षी केन्द्र मोहला के सशस्त्र सलामी दुकड़ी द्वारा पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम को सलामी दी गई। बैठक में मुख्य रूप से कलेक्टर तूलिका प्रजापति, डीएफओ दिनेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवचरण पटेल, आइटीबीपी 44 वाहिनी के द्वितीय कमान संतोष कुमार चौधरी के साथ जिले भर के थाना , पुलिस चौकी के प्रभारी मौजूद रहे।
अंबागढ़ चौकी थाने को मिली शाबाशी-मोहला-मानपुर-अं. चौकी प्रवास के दौरान पुलि महानिदेशक अरुण देव गौतम अंबागढ़ चौकी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया थाने की साफ-सफाई एवं रिकार्ड अथतन स्थिति व रख-रखाव उचित रूप से पाये जाने पर थाना प्रभारी अश्वनी राठौर का पीठ थपाते हुए उन्हें शाबाशी देते हुए नगद इनाम की घोषणा की।
जन जन तक हो पुलिस की पैठ-जिले के प्रवास में पहुंचे पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने पुलिस अफसरो को निर्देश दिया कि समुदायिक पुलिसिंग, आपसी सामंजस्य , सौहार्द पूर्ण वातावरण में ईमानदार कर्तव्य निष्ठ तरीके से पुलिस और आमजन के बीच पुलिस विभाग का संबंध हो ।
खत्म हुआ नक्सलवाद-नक्सलवाद के खात्मे के साथ चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था, जिले के स्वर्णगीम विकास के लिए पुलिस बल और जिला प्रशासन के विकास कार्य एजेंसियों के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करने पर जोर दिया गया जिससे इस पिछड़े अनुसूचित जनजाति जिले में विकास की नई धार बह सके।
मनीष कौशिक मोहला
मोहला- -सूचना के अधिकार (RTI) के तहत कराए गए अवलोकन में मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के समस्त प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या,बालक छात्रावास एवं आदिवासी कन्या,बालक आश्रम-शालाओं के वित्तीय अभिलेख मे गंभीर रूप से खामियां सामने आईं है। जिले भर के आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए स्थापित 84 हॉस्टल आश्रमों मे शिष्यवृत्ति राशि, त्योहारी अवकाशों की बचत तथा मासिक 15 प्रतिशत निधि से किए गए खर्चों से जुड़े कई वर्षों का बिल-व्हाउचर प्रस्तुत नहीं किए गए, जिससे आदिवासी बच्चों के नाम पर मिलने वाली सरकार कि लाखो रुपए के शासकीय धन राशि के उपयोग पर बंदरबांट का मामला सामने आया है। कुल मिलाकर हॉस्टल आश्रमों के वार्डन आदिवासी छात्र-छात्राओं के हित की शासकीय राशि बच्चों का निवाला छीनकर मिल भाट के पचा लिए है उल्लेखनीय की मोहला मानपुर अंबागढ़चौकी जिला प्रेस क्लब के सदस्य मनीष कौशिक की ओर से 11नवंबर 2025 को सूचना के अधिकार के तहत जिले भर के तमाम हॉस्टल आश्रम को आवंटित वित्तीय आय, व्यय , कृय की गई सामग्री की सत्य प्रतिलिपि मांगी गई। कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास मोहला द्वारा 11 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे अवलोकन हेतु आमंत्रित किया गया। निर्धारित समय पर अवलोकन के दौरान आवेदक को जो अभिलेख दिखाए गए, वे अधूरे, असंगत और कई स्थानों पर अप्रमाणिक पाए गए है। कई सत्रों के मूल वित्तीय दस्तावेज उपलब्ध ही नहीं कराए गए । जिले भर के 84 आदिवासी कन्या छात्रावास, कन्या आश्रम,बालक छात्रावास, बालक आश्रमो के सिर्फ चार वार्डन जानकारी लेकर कार्यालय में उपस्थित हुए बाकी 80 वार्डन अवलोकन दिनांक को लापता हो गए हॉस्टल आश्रमों से यह मांगी गई थी जानकारी-RTI में प्रेस क्लब सदस्य मनीष कौशिक ने स्पष्ट रूप से तीन प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी पहला, प्रतिमाह प्राप्त शिष्यवृत्ति राशि से व्यय किए गए खर्चों के बिल-व्हाउचर (सत्र 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25) दूसरा, दशहरा, दीपावली एवं शीतकालीन अवकाश अवधि के दौरान बची राशि से सामग्री क्रय के बिल-व्हाउचर , तीसरा, प्रतिमाह 15 प्रतिशत निधि से की गई खरीदी के बिल-व्हाउचर अवलोकन में इन तीनों ही बिंदुओं से जुड़े रिकॉर्ड पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं कराए गए अवलोकन के दौरान सामने आई स्थिति ने छात्रावास प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। जिन योजनाओं का उद्देश्य आदिवासी छात्र-छात्राओं के भोजन, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है, उन्हीं योजनाओं के तहत खर्च की गई राशि का लेखा-जोखा हॉस्टल आश्रम वार्डेनों के पास स्पष्ट नहीं होना पारदर्शिता के दावों को कमजोर करता है RTI आवेदक का कहना है कि यदि रिकॉर्ड मौजूद हैं तो उन्हें प्रस्तुत करने में हिचक क्यों, और यदि रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों और संस्था प्रभारियों की जवाबदेही अब तक तय क्यों नहीं की गई। आवेदक ने पूरे मामले की जिला स्तर पर स्वतंत्र जांच और राज्य स्तरीय विशेष ऑडिट कराने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि विभिन्न मदों में आवंटित शासकीय राशि का वास्तविक उपयोग कहां और कैसे हुआ है मामले की गंभीरता को देखते हुए आवेदक ने प्रथम अपील दायर कर दी है। साथ ही यह भी संकेत दिया गया है कि यदि समयबद्ध और पारदर्शी कार्रवाई नहीं हुई तो प्रकरण को राज्य सूचना आयोग और उच्च स्तरीय निगरानी संस्थाओं तक ले जाया जाएगा पाप छुपाने पहले ही दे चुके हैं चार लाख -खैरागढ़ निवासी एक महिला आरटीआई कार्यकर्ता ने इसी तरह की जानकारी मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के समस्त हॉस्टल आश्रमों से मांगी जिसके एवज में शिकायत नहीं करने को लेकर मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के समस्त वार्डेनों ने एकजुट होकर लगभग चार लाख रुपए की राशि महिला को विभिन्न स्रोतों से भुगतान कर चुके हैं जिसका मामला उबाल में आने के बाद मोहला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
इन बिंदुओं पर उठी जांच की मांग -RTI में उठे ये सवाल
शिष्यवृत्ति राशि के बिल-व्हाउचर की उच्च स्तरीय जांच,त्योहारी अवकाश की बचत राशि कहां खर्च हुई,15% निधि से खरीदी गई सामग्री का रिकॉर्ड की पड़ताल आदि ।
वार्डन बने हुए हैं जेलर, आवंटन राशि का बंटाधार-शासन का सरकारी हॉस्टल आवास नहीं यहां से भविष्य तैयार होते हैं शिष्यवृत्ति, त्यौहारी अवकाशों की बचत और मासिक निधियों जैसी व्यवस्थाएँ इसलिए बनाई गई हैं ताकि बच्चों को पर्याप्त पौष्टिक आहार,भोजन, जरूर की सामग्री और पढ़ाई के लिए सुरक्षित वातावरण मिल सके। परंतु मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में बच्चों का निवाला छीनकर वार्डन और सहायक आयुक्त कार्यालय अपना तिजोरी भरने में लगा है।
हॉस्टल आश्रमों के वित्तीय अनिमयताओं को लेकर सहायक आयुक्त संजय कुर्रे से उनका पक्ष लेने उनसे संपर्क करने का कई बार प्रयास किया गया परंतु वे मौजूद नहीं हुए।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने नेशनल हेराल्ड मामले में बड़ा प्रदर्शन किया। दिल्ली की एक अदालत द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मनी लॉन्ड्रिंग शिकायत को खारिज करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजापुर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय का घेराव करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से कांग्रेस नेताओं को फंसाने का आरोप लगाया।

इस फैसले को “सत्य की जीत” करार देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने माननीय न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि यह मोदी-शाह और भाजपा की साजिश का पर्दाफाश है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी मामला गढ़कर नेशनल हेराल्ड, कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई, लेकिन अदालत ने ईडी की याचिका को खारिज कर सच्चाई को सामने ला दिया।

प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा कार्यालय के बाहर भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर कर नारेबाज़ी की इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत सदस्य लच्छू राम मौर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी, मीडिया प्रभारी राजेश जैन, जिला महामंत्री सुखदेव नाग, पीसीसी सदस्य आर वेणुगोपाल राव, प्रवीण डोंगरे, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, नकुल ठाकुर, मंगल राना, रमेश यालम, मनोज यालम, रमेश पामभोई, मनोज अवलम, मनधर नाग, लक्ष्मण कुरसम, शशि सुरटी, संतोष गुप्ता, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गीता कमल, बबीता झाड़ी, सुखराम मीडियम, ब्रिज कवरे, ललिता झाड़ी, शकीना बानो, एजाज सिद्दीकी, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, कविता यादव, सरस्वती मंडल, श्यामू गुप्ता, और बब्बू राठी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI के कार्यकर्ता सभी मोर्चा प्रकोष्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे

राहुल भोई महासमुंद..
वनमंडलाधिकारी महासमुंद मयंक पाण्डे एवं संयुक्त वनमंडलाधिकारी सरायपाली यू.आर. बंसत के निर्देशन में सरायपाली वन विभाग ने अवैध काष्ठ कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बंसुला स्थित जगदम्बा फर्नीचर मार्ट से भारी मात्रा में अवैध लकड़ी एवं फर्नीचर सामग्री जब्त की है।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली प्रत्युष टाण्डेय द्वारा कर्मचारियों की एक टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से बसना–पदमपुर मार्ग पर स्थित जगदम्बा फर्नीचर मार्ट (स्वामी—तुलसी साव, पिता जनक राम साव, निवासी बंसुला) में तलाशी वारंट के साथ नियमानुसार जांच की गई।

तलाशी के दौरान फर्नीचर मार्ट से अवैध सागौन चिरान 334 नग एवं अवैध साल चिरान 140 नग, कुल लगभग 1.540 घन मीटर बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त फर्नीचर मार्ट के पीछे लगभग 700 मीटर दूरी पर रखे गए अवैध सागौन लट्ठा 84 नग (4.000 घन मीटर) तथा अवैध साल लट्ठा 31 नग (लगभग 2.350 घन मीटर) भी जब्त किए गए। इस प्रकार कुल अवैध काष्ठ की मात्रा लगभग 7.890 घन मीटर पाई गई।
इसके साथ ही अवैध रूप से निर्मित फर्नीचर सामग्री में 17 डायनिंग चेयर, 3-सीटर सोफा 6 नग, सिंगल सोफा 6 नग, मंदिर 2 नग, दरवाजा पल्ला 14 नग, दरवाजा फ्रेम 2 नग, टी-टेबल 10 नग, खिड़की फ्रेम 16 नग, खिड़की चौखट 1 नग, टी-टेबल फ्रेम 3 नग, कुर्सी 1 नग, नया पलंग 1 नग, टी-टेबल स्टैंड 2 नग, झूला 1 नग, दिवान फ्रेम 2 नग, बस्तर आर्ट दिवान मुंडी 9 नग, बस्तर आर्ट दिवान फ्रेम 8 नग, बस्तर आर्ट चौखट (बड़ा) 3 नग, चौखट (छोटा) 4 नग एवं बस्तर आर्ट खिड़की फ्रेम 8 नग शामिल हैं। जब्त काष्ठ एवं फर्नीचर की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 7 से 8 लाख रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई के दौरान बढ़ईगिरी में प्रयुक्त विभिन्न औजार जैसे राउटर मशीन, रेंदा, ड्रिल मशीन, कटर, आरी, बटासी, सिंकजा, विद्युत चलित रेंदा मशीन, खराद मशीन एवं मिनी आरा मशीन भी जब्त की गई। साथ ही फर्नीचर मार्ट को सील कर दिया गया है।
मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 72(1)(ग) अथवा छत्तीसगढ़ वनोपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 15(1) के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 19920/16, दिनांक 18.12.2025 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
इस कार्रवाई में वनपाल योगेश्वर कर (स.प.अ. सिंघोडा), रविलाल निर्मलकर (स.प.अ. बलौदा), योगेश्वर निषाद (स.प.अ. सरायपाली), अनिल कुमार प्रधान (स.प.अ. पालीडीह), सरायपाली परिक्षेत्र के समस्त वनरक्षक एवं सुरक्षा श्रमिकों का सराहनीय योगदान रहा।



राहुल भोई महासमुंद…
वनमंडलाधिकारी महासमुंद मयंक पाण्डे एवं संयुक्त वनमंडलाधिकारी सरायपाली यू.आर. बंसत के निर्देशन में सरायपाली वन विभाग ने अवैध काष्ठ कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बंसुला स्थित जगदम्बा फर्नीचर मार्ट से भारी मात्रा में अवैध लकड़ी एवं फर्नीचर सामग्री जब्त की है।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली प्रत्युष टाण्डेय द्वारा कर्मचारियों की एक टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से बसना–पदमपुर मार्ग पर स्थित जगदम्बा फर्नीचर मार्ट (स्वामी—तुलसी साव, पिता जनक राम साव, निवासी बंसुला) में तलाशी वारंट के साथ नियमानुसार जांच की गई।
तलाशी के दौरान फर्नीचर मार्ट से अवैध सागौन चिरान 334 नग एवं अवैध साल चिरान 140 नग, कुल लगभग 1.540 घन मीटर बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त फर्नीचर मार्ट के पीछे लगभग 700 मीटर दूरी पर रखे गए अवैध सागौन लट्ठा 84 नग (4.000 घन मीटर) तथा अवैध साल लट्ठा 31 नग (लगभग 2.350 घन मीटर) भी जब्त किए गए। इस प्रकार कुल अवैध काष्ठ की मात्रा लगभग 7.890 घन मीटर पाई गई।
इसके साथ ही अवैध रूप से निर्मित फर्नीचर सामग्री में 17 डायनिंग चेयर, 3-सीटर सोफा 6 नग, सिंगल सोफा 6 नग, मंदिर 2 नग, दरवाजा पल्ला 14 नग, दरवाजा फ्रेम 2 नग, टी-टेबल 10 नग, खिड़की फ्रेम 16 नग, खिड़की चौखट 1 नग, टी-टेबल फ्रेम 3 नग, कुर्सी 1 नग, नया पलंग 1 नग, टी-टेबल स्टैंड 2 नग, झूला 1 नग, दिवान फ्रेम 2 नग, बस्तर आर्ट दिवान मुंडी 9 नग, बस्तर आर्ट दिवान फ्रेम 8 नग, बस्तर आर्ट चौखट (बड़ा) 3 नग, चौखट (छोटा) 4 नग एवं बस्तर आर्ट खिड़की फ्रेम 8 नग शामिल हैं। जब्त काष्ठ एवं फर्नीचर की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 7 से 8 लाख रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई के दौरान बढ़ईगिरी में प्रयुक्त विभिन्न औजार जैसे राउटर मशीन, रेंदा, ड्रिल मशीन, कटर, आरी, बटासी, सिंकजा, विद्युत चलित रेंदा मशीन, खराद मशीन एवं मिनी आरा मशीन भी जब्त की गई। साथ ही फर्नीचर मार्ट को सील कर दिया गया है।
मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 72(1)(ग) अथवा छत्तीसगढ़ वनोपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 15(1) के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 19920/16, दिनांक 18.12.2025 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
इस कार्रवाई में वनपाल योगेश्वर कर (स.प.अ. सिंघोडा), रविलाल निर्मलकर (स.प.अ. बलौदा), योगेश्वर निषाद (स.प.अ. सरायपाली), अनिल कुमार प्रधान (स.प.अ. पालीडीह), सरायपाली परिक्षेत्र के समस्त वनरक्षक एवं सुरक्षा श्रमिकों का सराहनीय योगदान रहा।


राहुल भोई महासमुंद..
वनमंडलाधिकारी महासमुंद मयंक पाण्डे एवं संयुक्त वनमंडलाधिकारी सरायपाली यू.आर. बंसत के निर्देशन में सरायपाली वन विभाग ने अवैध काष्ठ कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बंसुला स्थित जगदम्बा फर्नीचर मार्ट से भारी मात्रा में अवैध लकड़ी एवं फर्नीचर सामग्री जब्त की है।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली प्रत्युष टाण्डेय द्वारा कर्मचारियों की एक टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से बसना–पदमपुर मार्ग पर स्थित जगदम्बा फर्नीचर मार्ट (स्वामी—तुलसी साव, पिता जनक राम साव, निवासी बंसुला) में तलाशी वारंट के साथ नियमानुसार जांच की गई।
तलाशी के दौरान फर्नीचर मार्ट से अवैध सागौन चिरान 334 नग एवं अवैध साल चिरान 140 नग, कुल लगभग 1.540 घन मीटर बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त फर्नीचर मार्ट के पीछे लगभग 700 मीटर दूरी पर रखे गए अवैध सागौन लट्ठा 84 नग (4.000 घन मीटर) तथा अवैध साल लट्ठा 31 नग (लगभग 2.350 घन मीटर) भी जब्त किए गए। इस प्रकार कुल अवैध काष्ठ की मात्रा लगभग 7.890 घन मीटर पाई गई।
इसके साथ ही अवैध रूप से निर्मित फर्नीचर सामग्री में 17 डायनिंग चेयर, 3-सीटर सोफा 6 नग, सिंगल सोफा 6 नग, मंदिर 2 नग, दरवाजा पल्ला 14 नग, दरवाजा फ्रेम 2 नग, टी-टेबल 10 नग, खिड़की फ्रेम 16 नग, खिड़की चौखट 1 नग, टी-टेबल फ्रेम 3 नग, कुर्सी 1 नग, नया पलंग 1 नग, टी-टेबल स्टैंड 2 नग, झूला 1 नग, दिवान फ्रेम 2 नग, बस्तर आर्ट दिवान मुंडी 9 नग, बस्तर आर्ट दिवान फ्रेम 8 नग, बस्तर आर्ट चौखट (बड़ा) 3 नग, चौखट (छोटा) 4 नग एवं बस्तर आर्ट खिड़की फ्रेम 8 नग शामिल हैं। जब्त काष्ठ एवं फर्नीचर की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 7 से 8 लाख रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई के दौरान बढ़ईगिरी में प्रयुक्त विभिन्न औजार जैसे राउटर मशीन, रेंदा, ड्रिल मशीन, कटर, आरी, बटासी, सिंकजा, विद्युत चलित रेंदा मशीन, खराद मशीन एवं मिनी आरा मशीन भी जब्त की गई। साथ ही फर्नीचर मार्ट को सील कर दिया गया है।
मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 72(1)(ग) अथवा छत्तीसगढ़ वनोपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 15(1) के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 19920/16, दिनांक 18.12.2025 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
इस कार्रवाई में वनपाल योगेश्वर कर (स.प.अ. सिंघोडा), रविलाल निर्मलकर (स.प.अ. बलौदा), योगेश्वर निषाद (स.प.अ. सरायपाली), अनिल कुमार प्रधान (स.प.अ. पालीडीह), सरायपाली परिक्षेत्र के समस्त वनरक्षक एवं सुरक्षा श्रमिकों का सराहनीय योगदान रहा।

सेवा, सुशासन और विकास के दो स्वर्णिम वर्ष: बसना के ‘जननायक’ डॉ. सम्पत अग्रवाल
शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय:-हर द्वार तक पहुँची विधायक डॉ.संपत अग्रवाल की विकास की किरण
सेवा का रिपोर्ट कार्ड:-बसना के सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव विधायक डॉ संपत अग्रवाल के साथ
विकास के ‘भगीरथ’ बने विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल,बसना में सुशासन के दो स्वर्णिम वर्ष
अधोसंरचना का पुनर्जागरण:-‘गौरव पथ’ से वैश्विक पहचान
विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने बसना की जर्जर सड़कों को केवल सुधारा नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिकता का चोला पहनाया है।
नगर की लाइफलाइन:-29 करोड़ रुपये की लागत से बना 3.15 किमी लंबा ‘गौरव पथ’ आज बसना के आत्मसम्मान का प्रतीक है। हाईटेक ड्रेनेज, आकर्षक डिवाइडर और दूधिया रोशनी वाली हाईमास्क लाइटों ने शहर को महानगरों जैसी भव्यता प्रदान की है।
ग्रामीण कनेक्टिविटी:-शहर ही नहीं, गांवों की धमनियों को भी मजबूती मिली है। सल्डीह-बहादुरपुर मार्ग (14.30 करोड़) और भीखापाली-रामपुर-भटगांव मार्ग (11.09 करोड़) की स्वीकृति ने सुदूर अंचलों के विकास के द्वार खोल दिए हैं।
पर्यावरण और आस्था का संगम:-जूना तालाब और सांस्कृतिक उत्थान
विधायक डॉ. अग्रवाल के लिए विकास केवल कंक्रीट का ढांचा नहीं, बल्कि प्रकृति और संस्कृति का संरक्षण भी है।
अमृत सरोवर की परिकल्पना:-दशकों से उपेक्षित ‘जूना तालाब’ को 2.82 करोड़ रुपये के आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के जरिए नया जीवन दिया जा रहा है।
आध्यात्मिक गौरव:-नीलांचल सेवा समिति के माध्यम से तरेकेला की प्राचीन कबीर कुटी, समलेश्वरी मंदिर और जगन्नाथ मंदिर का कायाकल्प उनकी अटूट आस्था का प्रमाण है। अयोध्या राम मंदिर हेतु उनका समर्पण जन-जन के लिए प्रेरणा बना।
शिक्षा और स्वास्थ्य:-सशक्त युवा, समृद्ध बसना
स्वस्थ शरीर और शिक्षित मस्तिष्क ही राष्ट्र की पूंजी है:-इस ध्येय को धरातल पर उतारते हुए विधायक जी ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं!
शैक्षणिक क्रांति:-पिरदा में शासकीय महाविद्यालय (4.64 करोड़) और लाखागढ़ में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (3 करोड़) का निर्माण शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर है।
खेल प्रतिभाओं को पंख:-500 से अधिक क्रिकेट टीमों को किट वितरण और कराटे-कबड्डी के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने के लिए आर्थिक संबल प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रही है।
न्यायिक सुदृढ़ीकरण:-बसना और पिथौरा में लगभग 12 करोड़ की लागत से नवीन न्यायालय भवनों की स्वीकृति ने आम जन के लिए न्याय की राह सुगम की है।
संघ के संस्कारों से जनसेवा का संकल्प
विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल का जीवन राष्ट्रवाद और अंत्योदय की भावना से ओत-प्रोत है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मूल्यों को आधार मानकर उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। उनका मानना है कि दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘अंतिम व्यक्ति के उदय’ का सपना तभी साकार होगा, जब विकास की किरणें गांव के अंतिम छोर तक पहुंचेंगी। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने ‘नीलांचल सेवा समिति’ के माध्यम से राजनीति में आने से पूर्व ही सेवा का विशाल साम्राज्य खड़ा किया।
नीलांचल सेवा समिति: राजनीति से परे मानवता का साम्राज्य
विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल की पहचान एक विधायक से कहीं बढ़कर एक ‘मसीहा’ के रूप में है। उनकी ‘नीलांचल सेवा समिति’ 60 हजार से अधिक परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनी हुई है।
कोविड काल का संघर्ष:-3000 से अधिक मरीजों की प्रत्यक्ष सहायता और हजारों को निःशुल्क इलाज सुनिश्चित कराना उनकी संवेदनशीलता की पराकाष्ठा है।
निःशुल्क एंबुलेंस सेवा:-क्षेत्र के किसी भी कोने में आपात स्थिति हो, नीलांचल की एंबुलेंस सेवा सदैव ढाल बनकर खड़ी रहती है।
सम्मान जो सेवा को मिला
उनकी इसी निस्वार्थ साधना का प्रतिफल है कि नियोफिनी विश्वविद्यालय ने उन्हें ‘राजनीति विज्ञान’ में डॉक्टरेट की मानद उपाधि और स्वर्ण पदक से अलंकृत किया है। यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे बसना की जनता के विश्वास का सम्मान है।
विकसित भारत का विकसित बसना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल बसना की गलियों में चरितार्थ कर रहे हैं। आयुष्मान कार्ड हो या उज्ज्वला योजना, अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुँचाना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा है।
विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल का संकल्प स्पष्ट है , उनका कहना है मेरा लक्ष्य बसना को छत्तीसगढ़ का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना है, जहाँ हर युवा के पास काम हो, हर खेत में पानी हो और हर चेहरे पर मुस्कान हो।


दोनों एक्सपर्ट से मिलने का समय दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक..।
स्थान -अग्रवाल नर्सिंग होम बसना जिला महासमुंद
फोन -930362.3130-77730.86100
91743. 35366


राहुल भोई महासमुंद..
महासमुंद – इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा अस्मिता खेलों इंडिया महिला वेस्टजोन भारोत्तोलन लीग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15 से 19 दिसंबर 2025 तक स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स नयापुरा कोटा, राजस्थान में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की बालिका यूथ टीम शामिल होने 13 दिसम्बर को राजस्थान रवाना हुई थी। बागबाहरा जिला महासमुंद की किरण बघेल ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 जुलाई को पाटन जिला दुर्ग में आयोजित किया गया था, जिसमें स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई थीं। किरण ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता राजस्थान में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया। समापन समारोह में अतिथियों ने मेडल एवं 5000 रु. चेक राशि प्रदाय कर किरण को पुरस्कृत किया। प्रदेश भारोत्तोलन संघ, जिला संघ के पदाधिकारियों एवं जिले के खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया है। राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में किरण बघेल के कांस्य पदक जीतने एवं उपलब्धि हासिल करने पर जिला वेटलिफ्टिंग संघ अध्यक्ष खिलावन बघेल, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला संघ सचिव गणेश कोसरे, टीम प्रशिक्षक सुमित बघेल, हिरेंद्र देवांगन, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू, नीलम सिंहा, इंद्राणी भास्कर, रामेश्वरी दीवान, अंजनी साहू इत्यादि ने बधाई दीं।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रेल्वे कॉलोनी और कन्या क्रमांक 02 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में नशा मुक्ति अभियान और स्वदेशी भारत विकसित भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के जयघोष के साथ हुई, जिसका संचालन नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने किया। जिला मंत्री नवीन देवांगन जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा से मुक्त युवा ही स्वस्थ और सबल युवा बन सकता है, जो राष्ट्र के निर्माण में सहयोग कर सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें किसी भी तरह के नशे से दूर रहना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जागरूक करना चाहिए। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए हमें स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए।
मातृशक्ति विभाग संयोजीका उमा गुप्ता ने कहा कि नशा परिवार और समाज के नाश का मुख्य कारण है, इसलिए हमें नशे के बाद मार्ग को छोड़कर सुमार्ग को अपनाना चाहिए। जिलाध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता और जिला मंत्री नवीन देवांगन द्वारा बच्चों को नशा से मुक्ति और विकसित भारत अभियान में स्वदेशी को अपनाने हेतु शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु, नगर संयोजक जगदीश ठाकुर, मातृ शक्ति जिला सह संयोजीका प्रज्ञा आचार्य, मातृशक्ति सेवा प्रमुख सुनीता कुशवाहा, और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
***
*मुख्यधारा में लौटे 34 माओवादी कैडर, 84 लाख का था ईनाम।*,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,
बीजापुर,,
* “पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन” — बदलाव की नई शुरूआत।*
* क्रूर और जनविरोधी माओवादी विचारधारा का खात्मा, शांति की स्थापना।*
*पुनर्वास करने वालों में दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के 34 माओवादी है शामिल।*
* पुनर्वास में शामिल होने वालों में DKSZC के अलावा तेलंगाना स्टेट कमेटी, AOB डिवीजन के माओवादी भी है शामिल।*
* बीजापुर जिले में 01 जनवरी 2024 से अब तक 824 माओवादी मुख्यधारा में शामिल हुए, 1079 माओवादी गिरफ्तार हुए वही 220 माओवादी अलग अलग मुठभेड़ में मारे गये।*
* राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति तथा शांति, संवाद एवं विकास पर आधारित सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। जिसमें 84 लाख के 07 महिला कैडर और 27 पुरुष कैडर शामिल हैं, जिन्होंने सशस्त्र और हिंसक विचारधारा से स्वयं को अलग कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपनाया है।*
* इन 34 कैडरों में केरलापाल एरिया कमेटी डीव्हीसीएम-01, पीएलजीए कंपनी न.02 एवं अलग- अलग कंपनी के 04 सदस्य, एसीएम -03, प्लाटून एवं एरिया कमेटी पार्टी सदस्य- 08, मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर- 03, मिलिशिया प्लाटून सदस्य -05, पीएलजीए सदस्य-01 एवं अलग अलग आरपीसी के CNM/जनताना सरकार अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, DAKMS, KAMS अध्यक्ष/उपाध्यक्ष -09 सदस्य शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है।*
* पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु छ0ग0 सेक्टर रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर उप महानिरीक्षक केरिपु सेक्टर बीजापुर श्री बी0एस0नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री रविन्द्र मीणा, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री अमन कुमार झा, अति0 पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आकाश शुक्ला, अति0 पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री युलैण्डन यार्क, द्वितीय कमान अधिकारी श्री राजेश चौहान, डीसी ऑप्स केरिपु श्री कुलदीप सिंह, डीसी श्री अशोक कुमार, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर श्री चन्द्रहास, उप पुलिस अधीक्षक श्री रोशन आहूजा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री विशाल गर्ग के समक्ष निम्नलिखित माओवादी समाज की मुख्यधारा से जुड़े :-*
1. पण्डरू पूनेम ऊर्फ संजू पिता बुधराम पूनेम उम्र 45 वर्ष निवासी मेटापाल एर्रापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर पदनाम- डीव्हीसीएम केरलापाल एरिया कमेटी, ईनाम 08.00 लाख रूपये
2. रूकनी हेमला पति स्व. लिंगा कुरसम उर्फ रैनू उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरसागुड़ा मेटापारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-कंपनी न0 02 पीपीसीएम, ईनाम -08.00 लाख रूपये
3. देवा उईका पिता लखमू उईका उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन सुकनपल्ली कुंजामपारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कंपनी न0 01 पार्टी सदस्य, ईनाम -08.00 लाख रूपये
4. रामलाल पोयाम उर्फ रामलू पिता रूपसिंह पोयाम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोतरापाल काकड़पारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कंपनी न0 01 पार्टी सदस्य , ईनाम -08.00 लाख रूपये
5. मोटू पुनेम उर्फ रवि पिता स्व. आयतू पुनेम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन हिरोली सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कंपनी न0 02 पार्टी सदस्य , ईनाम -08.00 लाख रूपये
6. मीना माड़वी उर्फ जमली पति सुदरू पुनेम उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन एड़समेटा कड़ियापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-तेलंगाना स्टेट कमेटी अन्तर्गत मंगी एरिया कमेटी सदस्या (एसीएम), ईनाम -05 लाख रूपये
7. सुदरू पुनेम पिता सोमलू पुनेम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन एड़समेटा कड़ियापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कुतुल एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम), ईनाम 05.00 लाख रूपये
8. लिंगे कुंजाम उर्फ सुमित्रा पिता हुंगा कुंजाम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन दुरनदरभा कुरसमपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा छ0ग0, पदनाम- पीपीसीएम (ओडिशा राज्य कमेटी एसजेडसीएम कार्तिक का सुरक्षा गार्ड), ईनाम 05.00 लाख रूपये
9. पाले उईका पिता बुदरू उईका उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन मल्लेपल्ली स्कूलपारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- प्लाटून न0 04 पार्टी सदस्य, ईनाम -02.00 लाख रूपये
10. सुखराम उरसा उर्फ गंगा पिता रामलू उरसा उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन तुर्रेनार सरपंचपारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग, पदनाम- प्लाटून न0 11 पार्टी सदस्य, ईनाम-02.00 लाख रूपये
11. दिनेश करटाम उर्फ बामड़ा पिता स्व. सुकड़ा करटाम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन दुरधा डोडरेपारा थाना नैमेड़ जिला बीजापुर छ0ग, पदनाम- दुरधा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, ईनाम -02.00 लाख रूपये
12. शंकर पोडियाम पिता हड़मा पोडियाम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन परकेली स्कूलपारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0 पदनाम- परकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, ईनाम 02.00 लाख रूपये
13. सुखराम पोडियम पिता पीलू पोडियम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन हकवा बोटेमपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- पेद्दाजोजेर आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, ईनाम-02.00 लाख
14. मुन्ना पोयाम पिता फगनू पोयाम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन जप्पेली स्कूलपारा थाना नैमेड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-दुरधा आरपीसी डीएकेएएमएस अध्यक्ष, ईनाम- 02.00 लाख रूपये
15. सुखमती बोड्डू पिता मल्ला बोड्डू उम्र 39 वर्ष जाति तेलगा साकिन कमकानार तेलगापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कमकानार आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष, ईनाम-02.00 लाख
16. लक्ष्मण गोंदे उर्फ डेंगा पिता स्व. मासू उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन पदमुर नदीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-मोसला आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, ईनाम-02.00 लाख रूपये
17. लक्ष्मण हेमला पिता स्व. पाण्डू हेमला उम्र 31 वर्ष जाति मुरिया साकिन घुमरा थना नैमेड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कडेनार आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, ईनाम-02.00 लाख रुपए
18. अर्जुन बोड्डू पिता पेंटा बोड्डू उम्र 29 वर्ष जाति तेलगा कमकानार तेलगापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कमकानार आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, ईनाम-02.00 लाख रूपये
19. पण्डरू मड़कम उर्फ सलीम पिता भीमा मड़कम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोतरापाल लक्खापारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- एओबी अन्तर्गत पार्टी सदस्य, ईनाम- 01.00 लाख रूपये
20. राजू कुरसम उर्फ दुरूम पिता आयतू कुरसम उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन ईसुलनार स्कूलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- पश्चिम बस्तर डिवीजन पार्टी सदस्य, ईनाम -01.00 लाख रूपये
21. मोती उरसा पिता सुकलू उरसा उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन बड़ेतुंगाली पटेलपारा थाना जिला बीजापुर छ0ग0 भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्या
22. सोमारू मड़कम पिता बोटी मड़कम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोतरापाल काकडीपारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, ईनाम -01.00 लाख रूपये
23. संतो पोड़ियाम ऊर्फ संतोषी ऊर्फ शांति पिता सुखराम पोड़ियाम उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी पोंदुम कर्रेपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पदनाम- भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, ईनाम 01.00 लाख रूपये
24. हिड़मा माड़वी ऊर्फ गुडडी पिता माटा माड़वी उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोतरापाल लक्खापारा थाना जांगला जिला बीजापुर, पदनाम- मद्देड़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, ईनाम-01.00 लाख रूपये
25. सुखमती उरसा पिता लक्खू उरसा उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन पोमरा पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- भैरमगढ़ एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्या, ईनाम-01.00 लाख रुपए
26. चमरू ओयाम पिता स्व. पोरिया ओयाम उम्र 46 वर्ष जाति मुरिया साकिन पदमुर सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग, पदनाम- मोसला आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, ईनाम-01.00 लाख रूपये
27. पण्डरू बड़दी पिता विज्जा बड़दी उम्र 47 वर्ष जाति मुरिया साकिन परकेली स्कूलपारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0 परकेली आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष
28. पायकू ओयाम पिता स्व. बोज्जा ओयाम उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया साकिन कैका कामापारा थाना नैमेड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- दुरधा आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष
29. सुखराम तेलम पिता हुर्रा तेलम उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया साकिन दुरधा गायातापारा थाना नैमेड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- दुरधा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ‘”ए” सेक्शन कमाण्डर
30. जग्गू पोडियम पिता बामन पोडियम उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया साकिन परकेली स्कूलपारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- परकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
31. सन्नू कुरसम पिता सोमरू कुरसम उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन परकेली स्कूलपारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0 परकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
32. राजू हेमला पिता पण्डरू हेमला उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया साकिन फुलादी स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- फुलादी आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
33. फगनू मड़कम उर्फ मल्लेश पिता कोसा मड़कम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया परकेली स्कूलपारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-परकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
34. सुरेश कुरसम पिता कोरके कुरसम उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन बीराभट्टी राउतपारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- परकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
* इन 34 माओवादी कैडरों के समाज में पुनर्वास और पुनर्समावेशन के लिए आवश्यक विधिक प्रक्रिया जारी है।*
* राज्य शासन द्वारा अपनाई गई व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से दक्षिण बस्तर क्षेत्र में स्थायी शांति की सशक्त नींव स्थापित हुई है। पुलिस, विभिन्न सुरक्षा बलों, स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों तथा क्षेत्र के जागरूक नागरिकों के सतत, सामूहिक एवं समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप हिंसा और भय की संस्कृति को क्रमशः संवाद, विश्वास एवं विकास की संस्कृति में परिवर्तित करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।*
* मुख्यधारा में लौटने वाले प्रमुख माओवादी कैडरों ने भारतीय संविधान में आस्था व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन जीने का संकल्प लिया है।*
*पुनर्वास प्रक्रिया के तहत प्रत्येक कैडर को प्रोत्साहन स्वरूप 50,000 रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।*
* सुरक्षा बलों की सक्रियता और टीमवर्क: आत्मसमर्पण की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में DRG, जिला बल, STF, कोबरा 202, 204, 210 तथा केरिपु 85, 199, 170, 168 वी एवं जिले में तैनात केरिपु बलों का विशेष योगदान रहा है। इन सभी बलों ने लगातार क्षेत्र में अपनी सक्रियता, विश्वास निर्माण और संवेदनशील व्यवहार से माओवादियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया है।*
बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने माओवादियों से अपील करते हुए कहा कि—
*”छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति माओवादियों को आकर्षित कर रही है। पुनर्वास करने वालों के परिजन भी चाहते हैं कि वे सामान्य जीवन जियें और समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।”*
उन्होंने आगे कहा कि—
*”माओवादी भ्रामक और हिंसक विचारधाराओं को त्यागकर निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटें। शासन की ‘पूना मारगेम’ नीति उनके भविष्य को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है।”*
मनीष कौशिक
मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी –लिपिक कर्मचारी संघ जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी द्वारा अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एकदिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के समस्त विभागों से जुड़े लिपिक संवर्ग के कर्मचारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे बैठक के दौरान लिपिकों ने वेतन विसंगति, पदोन्नति में हो रही देरी, कार्यभार के अनुपात में वेतन न मिलना तथा अन्य सेवा संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों से लिपिक संवर्ग शासन की रीढ़ के रूप में कार्य कर रहा है, बावजूद इसके उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है संघ ने एक स्वर में शासन से वेतन विसंगति को शीघ्र दूर करने एवं लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आगामी समय में शासन द्वारा समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो लिपिक कर्मचारी संघ आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगा बैठक में आंदोलन की रूपरेखा पर भी प्रारंभिक चर्चा की गई और सभी लिपिक कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया गया मीटिंग में उपस्थित जिला स्तरीय लिपिक संघ अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, प्रांतीय अध्यक्ष साहू उपाध्यक्ष, रवि कुमार श्रीवास एवं स्वास्थ्य विभाग में जिला स्तरीय अध्यक्ष खंडेलवाल, एवं समस्त लिपिक साथियों का मार्गदर्शन रहा।
मनीष कौशिक
मोहला—जिला मोहला मानपुर-अ चौकी जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल स्वछता मिशन के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन अभियंता महेश साहू , सहायक अभियंता एपी शर्मा, सब इंजीनियर सुबोधकांत पिस्दा के निर्देशानुसार मोहला विकासखंड के 3 गांवों को हर घर जल प्रमाणीकरण किया गया है जहां गांव में पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल मिल रहा है। संचालित हर घर जल योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा मे, जिससे यह सत्यापित किया जा सके कि प्रत्येक परिवार को नल के माध्यम से नियमित रूप से स्वच्छ जल मिल रहा है।
प्रमाणीकरण के दौरान गांव स्तर पर इसमें यह देखा जाता है कि सभी घरों में नल कनेक्शन उपलब्ध हैं या नहीं, जल स्रोत और वितरण प्रणाली सुचारु रूप से कार्य कर रही है या नहीं इस प्रक्रिया में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, पंचायत प्रतिनिधि, महिला समूहों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। ग्राम सभा में चर्चा कर हर घर जल प्रकिया की जा रही है । जिसमें ग्राम पंचायत ककईपार के आश्रित ग्राम केशला जहां की जनसंख्या 330 है जिसमें 55 परिवारों को हर घर नल से शुद्ध जल प्रदाय हो रहा है, इसी क्रम में ग्राम व ग्राम पंचायत मरारटोला गांव की जनसंख्या 941 है 207 परिवार को शुद्ध पेयजल का लाभ मिल रहा है, तथा ग्राम पंचायत गीधाली के आश्रित ग्राम ढूतीटोला गांव की जनसंख्या 491 है 90 परिवारों को पर्याप्त मात्रा में शुद्ध जल मिल रहा है ।
हर घर जल प्रमाणीकरण का मुख्य उद्देश्य जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करना है। संचालन, संधारण एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे भविष्य में तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। इससे जल संरचनाओं की सुरक्षा के साथ-साथ जल संरक्षण के प्रति भी जागरूकता बढ़ती है।
मनीष कौशिक
मोहला—–डिजिटल इंडिया की परिकल्पना पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए की गई थी, लेकिन जब वही डिजिटल प्लेटफॉर्म भ्रष्टाचार का आईना बन जाए, तो यह सोचने का समय है कि गलती तकनीक में नहीं, नीयत में है। ई-ग्राम पंचायत पोर्टल से सामने आया ताज़ा खुलासा यही बताता है कि ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर काग़ज़ी खेल अब भी पूरे जोर पर है पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि जिन कार्यों को पूर्ण दर्शाकर भुगतान किया गया, वे ज़मीन पर या तो अधूरे हैं या फिर मौजूद ही नहीं हैं। नाली निर्माण, सीसी रोड, मरम्मत, स्वच्छता और अन्य बुनियादी कार्यों के नाम पर जारी बिलों और वास्तविक स्थिति में भारी अंतर दिखाई देता है। सवाल यह नहीं कि जानकारी सामने आई, सवाल यह है कि इतने समय तक यह सब कैसे चलता रहा ई-ग्राम पंचायत पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वह दस्तावेज़ों को सार्वजनिक करता है। लेकिन यही सार्वजनिकता अब पंचायत व्यवस्था के लिए असहज हो गई है। एक ही कार्य के लिए बार-बार भुगतान, संदिग्ध दुकानों के नाम पर बिल और फर्जी मस्टर रोल—ये सब किसी तकनीकी त्रुटि के परिणाम नहीं, बल्कि सुनियोजित अनियमितताओं के संकेत हैं यह भी कम गंभीर नहीं कि निगरानी व्यवस्था पूरी तरह विफल होती दिख रही है। जनपद से लेकर जिला स्तर तक जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी थी कि वे कार्यों की भौतिक सत्यापन करें, उन्होंने या तो आंखें मूंदे रखीं या फिर सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे रखी। ऐसे में केवल पंचायत प्रतिनिधियों को कटघरे में खड़ा करना अधूरा न्याय होगा ग्राम पंचायतों में होने वाला भ्रष्टाचार सीधे ग्रामीणों के हक़ पर चोट करता है। यह सड़क, पानी, सफ़ाई और बुनियादी सुविधाओं से समझौता है। विकास की राशि यदि फर्जी बिलों में बंट जाए, तो गांव पिछड़े ही रहेंगे और योजनाएं केवल पोर्टल पर “पूर्ण” होती रहेंगी अब ज़रूरत है दिखावटी कार्रवाई से आगे बढ़ने की। ई-ग्राम पंचायत पोर्टल से उजागर तथ्यों के आधार पर स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होनी चाहिए। दोषी पाए जाने वालों से न सिर्फ राशि की वसूली हो, बल्कि आपराधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सामाजिक ऑडिट को अनिवार्य और प्रभावी बनाया जाए, ताकि डिजिटल पारदर्शिता ज़मीनी सच्चाई से जुड़ सके ई-ग्राम पंचायत पोर्टल ने सच सामने रखा है। अब यह शासन-प्रशासन पर निर्भर है कि वह इस सच पर कार्रवाई करता है या फिर इसे भी एक और फाइल बनाकर छोड़ देता है। अगर इस मौके को गंवा दिया गया, तो डिजिटल पारदर्शिता पर से जनता का भरोसा भी उठ जाएगा।
महासमुंद, 16 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर तहसीलदार के नेतृत्व में विकासखण्ड स्तरीय टीम द्वारा 12 दिसम्बर 2025 को धान खरीदी केन्द्र तोषगांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपरोक्त धान खरीदी केंद्र में काफी अव्यवस्था पाया गया। धान की स्टेकिंग सुव्यवस्थित तरीके से नहीं होना पाया गया। धान से भरे हुए बारदानों के वजन में अंतर होना पाया गया। उक्त कारणों से प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित तोषगांव के प्राधिकृत श्री विजय प्रधान को प्राधिकृत अधिकारी के पद से पृथक किया गया।
साथ ही धान खरीदी प्रभारी एवं समिति प्रबंधक श्री नकुल साहू को निलंबित करने की कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में प्रभारी प्रबंधक श्री नकुल साहू को कर्मचारी सेवा नियम 2018 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा तथा इनका मुख्यालय जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर छत्तीसगढ़ शाखा तोरेसिंहा निर्धारित किया गया है।


आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज के सुविधा उपलब्ध
स्थान – अग्रवाल नर्सिंग होम बसना जिला महासमुंद छत्तीसगढ़..
फोन -84618-11000, 77730-86100,
77708-68473

मनीष कौशिक मोहला
मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी :—RTI के नाम पर छात्रावास अधीक्षकों से अवैध वसूली किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस थाना मोहला में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार सुश्री विजयलक्ष्मी, निवासी दाऊ चौरा वार्ड क्रमांक-17, खैरागढ़ द्वारा जिले के समस्त छात्रावासों से सूचना के अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत दिनांक 29 अगस्त 2025 एवं 10 अक्टूबर 2025 को जानकारी मांगी गई थी प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी द्वारा दिनांक 24 सितंबर 2025 एवं 11 नवंबर 2025 को जारी पत्र के माध्यम से संबंधित छात्रावास अधीक्षकों को आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालय में अवलोकन हेतु उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। अवलोकन के दौरान आरोप है कि संबंधित महिला द्वारा जबरन त्रुटियां निकालते हुए अधीक्षकों को प्रशासकीय कार्रवाई की धमकी दी गई शिकायत में बताया गया है कि धमकी से भयभीत होकर जब अधीक्षकों ने मामले को समाप्त करने का अनुरोध किया तो कथित रूप से उनसे पैसों की मांग की गई। पैसे न देने पर कलेक्टर एवं उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कहकर डराया गया। आरोप है कि विश्वास में लेकर समस्त अधीक्षकों से कुल लगभग 4 लाख रुपये की राशि नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से वसूली गई शिकायत में यह भी उल्लेख है कि 30 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से मोबाइल नंबर 9893164188 पर भेजे गए, जबकि अन्य राशि यूपीआई के माध्यम से मोबाइल नंबर 741153973 पर भेजी गई, जिसमें श्री कन्हैया लाल करवड़े का नाम प्रदर्शित हुआ छात्रावास अधीक्षकों का कहना है कि वे नियमित रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए छात्र-छात्राओं के पालन-पोषण और व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालते हैं। ऐसी स्थिति में RTI के नाम पर की गई कथित अवैध वसूली से वे मानसिक रूप से प्रताड़ित हुए हैं पीड़ित अधीक्षकों ने थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है
बस्तर संभाग में आदिवासियों की जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने विधायक विक्रम मंडावी ने विधानसभा में दिया ध्यानाकर्षण प्रस्ताव,,,,,,,,
,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,
बीजापुर ,,,,,,
बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने बस्तर संभाग में आदिवासियों की जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री के समक्ष सार्वजनिक महत्व के विषय पर विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। अपने प्रस्ताव में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा है कि “एक तरफ सरकार बस्तर संभाग को नक्सली मुक्त कर शांति बहाली मे लगी है। दूसरी तरफ प्रदेश के भू-माफिया बस्तर क्षेत्र के विभिन्न जिलों में आदिवासियों के जमीनों की खरीदी बिक्री के काम मे व्यापक पैमाने पर लगे हुए हैं। बस्तर संभाग आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र हैं और पांचवी अनुसूची में आता है। गरीब आदिवासियों की आजीविका के लिए उनके स्वामित्व की जमीन पैसे का लालच देकर औने पौने दाम पर खरीदी बिक्री की प्रक्रिया पिछले तीन-चार माह से व्यापक पैमाने पर शुरू हो गई है। बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले नक्सल प्रभावित और अति संवेदनशील क्षेत्र हैं। इन जिलों में भूमाफिया उद्योगपतियों द्वारा बड़े स्तर पर पैसे का लालच सीधे-साधे आदिवासियों को देकर आदिवासियों की जमीनों की खरीदारी बिक्री कर लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं वहीं पैसों के लालच में आकर स्थानीय आदिवासी अपनी पुश्तैनी जमीनों को भूमाफियांओं को बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं यदि शासन प्रशासन द्वारा आदिवासियों की जमीन खरीदी बिक्री करने से नहीं रोका गया तो आदिवासी समाज के लिए भविष्य में आजीविका का विकराल संकट उत्पन्न होगा और आदिवासी समुदाय दर-दर भटकने के लिए मजबूर हो जाएगा। स्थानीय प्रशासन द्वारा भूमाफिया को जमीन खरीदी बिक्री में संरक्षण देने एवं बिक्री पर रोक नहीं लगाने से बस्तर क्षेत्र में रोष एवं आक्रोश व्याप्त हैं।
*नियद नेल्लानार ग्राम पंचायत चिंगेर में विकास के लिए एकजुटता का संदेश*,,,,,,,,,,,,
,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,/भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिंगेर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने एक अनूठी पहल करते हुए मानवसृंखला बनाकर विकास, शांति और आपसी एकता का सशक्त संदेश दिया।
ग्राम सभा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्गों ने सहभागिता की। सभी ने हाथों में हाथ डालकर मानवसृंखला बनाते हुए यह संकल्प लिया कि गांव के समग्र विकास के लिए एकजुट रहेंगे। ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली, आवास, रोजगार और स्वच्छता जैसे मूलभूत मुद्दों पर मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास तभी संभव है जब समाज एकजुट होकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। उन्होंने नियद नेल्लानार अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के माध्यम से शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव खुलकर रखे। ग्राम सभा में पारदर्शिता, सहभागिता और आपसी विश्वास का माहौल देखने को मिला। मानवसृंखला के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हिंसा नहीं, विकास ही समाधान है, और गांव का भविष्य शिक्षा, रोजगार और सामूहिक प्रयासों से ही उज्ज्वल बनेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने शांति, सद्भाव और विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत चिंगेर में आयोजित यह ग्राम सभा और मानवसृंखला क्षेत्र में एकता और विकास का प्रतीक बनकर उभरी है, जो अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।
वन अमला ग्रामसभा की अनदेखी बंद करे – जग्गूराम तेलामी
,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,
पेद्दाकोड़ेपाल में कूप कटाई को लेकर गंभीर आरोप, स्वस्थ व युवा पेड़ों की अवैध कटाई का दावा
बीजापुर। सर्व आदिवासी समाज ने ग्राम पेद्दाकोड़ेपाल में की जा रही कूप कटाई को लेकर वन विभाग पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। समाज ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने बताया कि संबंधित कूप में गिरे पड़े या सूखे पेड़ों की जगह स्वस्थ और युवा पेड़ों की कटाई कर दी गई। कटे पेड़ों में महुआ, बीजा, तेंदू और धावड़ा जैसी महत्वपूर्ण प्रजातियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह वन प्रबंधन के नियमों और ग्रामसभा की भावना के विपरीत है।
तेलामी ने वन अधिकारियों के उस दावे को भी बोगस बताया, जिसमें कहा गया था कि कूप कटाई से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। उनके अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को न तो कार्य में शामिल किया गया और न ही उन्हें प्रक्रिया की समुचित जानकारी दी गई।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विभाग द्वारा 13 सितंबर 2025 की बैठक और 2 अक्टूबर 2025 को ग्रामीणों के साथ निर्णायक चर्चा का दावा तथ्यहीन है। ग्रामीणों से बातचीत में सामने आया कि अधिकारी केवल फोटो सेशन कर लौट गए और वास्तविक संवाद नहीं हुआ। कूप कटाई को लेकर ग्रामीणों को अंधेरे में रखा गया।
करीब 300 एकड़ में फैला यह जंगल स्थानीय आदिवासियों द्वारा सैकड़ों वर्षों से संरक्षित किया जा रहा है। यह क्षेत्र उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक रूढ़िगत मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, यहां त्योहारों के दौरान होने वाले पारंपरिक आखेट, साथ ही मवेशियों की चराई जैसे सामुदायिक उपयोग होते रहे हैं।
सर्व आदिवासी समाज ने मांग की है कि ग्रामसभा की अनदेखी तत्काल बंद की जाए, कटाई की स्वतंत्र जांच हो और दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
बिहान जहाँ महिलाऐ अपना परिवार का आसरा को लेकर काम कर रहें है लेकिन क्या करें बेचारी……। संपादक आर,एल,कुलदीप की खास खबर।
कांकेर:-
बतादु की छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों महिलाओ को बिहान समूह का मुख्य कार्य ग्रामीण गरीब महिलाओं को स्व-सहायता समूहों (SHGs) के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त करना, स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना और गरीबी कम करना है, जिसके तहत वे बचत, ऋण, छोटे व्यवसाय सिलाई, कृषि,अगरबती बनाना आदि कार्य शुरू करवाती हैं, और इसके लिए अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष जैसे पद होते हैं, जो ग्राम संगठन और संकुल स्तर पर नेतृत्व करते हैं, साथ ही प्रेरक और CRF जैसे सहायक पदों पर कार्य करते हैं, जो पूरे ढांचे को सपोर्ट करते हैं।
लेकिन पुरे ढांचे को ही संभालने वालो पर ही दाग लग जाय और उससे नाराज होकर तमाम निम्न व निचे स्तर के कार्यकर्त्ता सिकायत करें की उसे अन्य जगह स्थानांतरण किया जाय वे हमारे साथ आपसी समाजस्यम नही बना पा रहे है।
तो क्या संबंधित अधिकारी इस पर संज्ञान नही लेंगे…… लेकिन क्यों वजह कुछ तो हो सकती है…….?
लेकिन वजह समझ से परे है जब संबंधित कार्यकर्त्ताओ ने विधायक से लेकर जिला के तमाम अधिकारीयों को आवेदन के माध्यम से निवेदन कर चुके है लेकिन तमाम अधिकारी….. या संबंधित विभाग के कर्मचारी शायद अन्य कार्य में व्यस्त है या उन्हे कुछ तो फायदा हो रहा होगा.?
शिकायत विधायक से लेकर सांसद तक लेकिन हासिल हो रहा है 0—–
जिस वजह से उचित कार्यवाही नही हो रहा है जहाँ कार्यकर्त्ता विधायक से लेकर सांसद तक सफर करने को मजबूर हो गये यानि कहीं ना कहीं….. कुछ तो चल रहा है……. उस कर्मचारी और उच्चाधिकारीयों के बीच जहाँ बात आती है किसी कार्मचारी को हटाने की क्यों कि उनकी ही कार्यकर्त्ता के से दुर्व्यवहार करना अभ्रदता से बाते करना जैसे तमाम बाते……
लेकिन शिकायत दर शिकायत और उच्चाधिकरी बैठक दर बैठक फिर भी बिहान समुदाय के कुछ कार्याकर्ताओ को संतुष्टी नही……।
अब बात करते है मुद्दे की जहाँ वजह कारण आर्थात किन्तु परंतु सब लगते ही तमाम जगाहो पर बिहान की समुहे चल रही उसी तरह कांकेर जिला में भी प्रत्येक विकासखंड स्तर पर ये नामी समुह चल रही है जहाँ एक विकास खण्ड भानुप्रतापपुर के हेटकर्रा भानबेडा कन्हारगांव केंवटी है लेकिन इनमें दो संकुल कन्हारगांव और केंवटी
में एक ही (AC)अकाउंटेंट कम्युनिटी (Accountant Community) को संभाल रही है जो लंबे समय से कार्यरत है और वे अपना कुर्सी से हटना नही चाहती लेकिन उसके नीचेस्तर के कार्यकर्त्ता उन्हे हटाना चाहते है…..।
अब ये बिहान के कार्यकर्त्ताओं
से जुड़ा होता है, जो समूह के वित्तीय लेनदेन, बचत, ऋण और खातों का प्रबंधन करने वाली एक महत्वपूर्ण भूमिका है; यह समूह के संचालन में वित्तीय पारदर्शिता और स्थिरता सुनिश्चित करता है, जिससे सदस्यों को सशक्त किया जा सके और उन्हें वित्तीय सहायता मिल सके, लेकिन
समूह के पदाधिकारी अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष कुछ कार्यकर्त्ता हटाना चाहते है। लेकिन शिकायत के बाद भी प्रशासन संज्ञान नही ले रहे है ना संबंधित अधिकारी(AC) अकाउंटेंट कम्युनिटी ईश्वरी नेताम को हटा नही पा रहे है।
जब्कि वे 2022 से पदस्थ ईश्वरी नेताम के द्वारा संचालित दो संकुल में लगभग 62 VO यानि ग्राम संगठन (Village Organization) होता है।
सोचनीय विषय तो तब बनती है जब
कन्हारगांव,केंवटी संकुल के ईश्वरी नेताम को उनके ही नीचे काम करने वाले उन्के कार्यकर्त्ता उनके
दुर्व्यवहार से परेशान होकर उसे दुसरे जगह स्थानांतरण की आवेदन तमाम राजनीतीक स्तर के सांसद विधायक जनप्रतिनिधियों को आवेदन देते थक गये।
लेकिन उनका ये भी कहना है जिन्हे हटाना था उसे हटा नही रहे लेकिन उल्टा जिसे नही हटना चाहिए उन्हे हटाने का आदेश देकर प्रताणित करने की कोशिश किया जा रहा है। अगर बात नही बनती है तो हम सडक पर उतरे को तैयार है जिसकी संपुर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
सडक पर उतरेने से और भी हो सकती है खुल्लासे….. हो सकती है छुपी होगी बडी राज जिसमें…. 62 ग्राम संगठन के महिलाओ के साथ क्या हो रहा है….?
तो बने रहे rkbharatnews.in के साथ हम जल्द ही दुसरी भाग लेकर आयेंगे जिसमें अधिकारी क्या कहेंगे वे सभी को अवगत करायेंगे।
तो बने रहिये हमें लाईक करें शेयर करे कमेंटस करें
आर,एल,कुलदीप 6267855263//9479083919
भोपालपटनम!किसानों के उपज का एक-एक दाना खरीदने का वादा करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार अब धान खरीदी का लिमिट घटा कर किसानों के साथ अन्याय कर रही है सरकार की इस वादा खिलाफ़ी से नाराज किसान खुद को ठगासा महसूश करने लगे है उक्त विचार व्यक्त करते हुए पूर्व ज़िल पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने कहा कि बीजापुर जिले मे संचालित धान उपार्जन केंद्रों मे साय सरकार जानबूझकर धान खरीदी का लिमिट कम कर किसानों को परेशान कर रही है जँहा धान उपार्जन केंद्रों मे पहले लिमिट निर्धारण पर्याप्त था लेकिन वहीं अब इसे घटाकर आधा से भी कम किये जाने से किसान अपने उपज के विक्रय को लेकर काफ़ी चिंतित है।
ताटी ने कहा कि सरकार की मंशा किसानों के प्रति ठीक नहीं है यही वज़ह है कि किसानों के उपज को खरीदने से बचने के लिए उपार्जन केंद्रों मे धान खरीदी का लिमिट घटाया गया है उन्होंने कहा कि समय रहते यदि सरकार लिमिट नहीं बढाती है तो किसानों को बिचौलियो के शोषण से कोई बचा नहीं सकता ताटी ने सरकार से समस्त धान उपार्जन केंद्रों मे अविलम्ब लिमिट बढ़ाने की मांग की है ताकि समय रहते किसान अपनी उपज का विक्रय कर सके।


राहुल भोई महासमुंद…
महासमुंद – एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 का आयोजन दुबई में 7 से 14 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय टीम विभिन्न खेलों में शामिल रहीं। पैरा एथलेटिक्स खेल में शामिल होने महासमुंद जिले के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव केेंवट (छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद कौशल यादव पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी) एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी निखिल कुमार यादव शामिल हुए। निखिल यादव पिता दाऊ लाल यादव एवं सुखदेव पिता छत्रपाल केेंवट फॉर्चून नेत्रहीन उ. मा. वि. विद्यालय कर्मापटपर बागबाहराकला बागबाहरा में अभ्यास करते हुए वर्तमान में दोनों खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) बेंगलुरु में पैरा एथलेटिक्स खेल का अभ्यास कर दुबई के लिए चयनित हुए। सुकदेव टी 11 कैटेगरी वर्ग में 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में शामिल हुए तथा टी 12 कैटेगरी वर्ग में 800मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में निखिल यादव शामिल हुए। खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक राहुल बालाकृष्णन एवं गाईड रनर वेंकटेश शामिल रहे। दुबई में सुखदेव ने 02 स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया है जिसमें 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं 400 मीटर दौड़ में चौथा स्थान प्राप्त किया। शुकदेव ने एशियन पैरा एथलेटिक्स गेम्स में 02 स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश व जिले को गौरवान्वित किया है। निखिल यादव ने एशियन पैरा एथलेटिक्स में 800 मीटर एवं 1500 मीटर में चौथा स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया। फॉर्चून फाउंडेशन के संचालक निरंजन साहू ने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन करने एवं पदक जीतने की उम्मीद थी। इससे पहले भी सुखदेव ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने में सफलता हासिल कर चुके हैं।
एशियन यूथ पैरा गेम्स दुबई में महासमुंद के खिलाड़ियों को भागीदारी करने एवं सुखदेव के 02 स्वर्ण पदक जीतने पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, विधायक बागबाहरा द्वारकाधीश यादव, अलका नरेश चंद्राकर, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, निरंजन साहू, प्रदेश सचिव डीकेश टंडन, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, पारस चोपड़ा, डॉ विकास अग्रवाल, डॉ पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव तोरण यादव, विजू पटनायक, विपिन मोहंती, पुष्पेंद्र चंद्राकर, अपूर्व पांडे, सविता निषाद, भूपेंद्र ठाकुर, बलवीर सिंह, अवनीश कोसे, भूमिका यादव, रश्मि साहू, दिव्यलोचन साहू, भेखलाल साहू, तुलसीराम बरिहा, दिलेश्वर चंद्राकर, मायाराम पटेल, विकास बग्गा, जिला एथलेटिक्स संघ महासमुंद सचिव डॉ. सुनील कुमार भोई, चारूलता गजपाल, लक्ष्मीप्रिया साहू, फॉर्चून फाउंडेशन विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

केशकाल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं,,,,,,हेमचंद देवांगन ,भाजपा जिला मंत्री कोंडागांव
कोंडागांव जिला के भाजपा जिला मंत्री श्री हेमचंद देवांगन ने केशकाल विधानसभा के विधायक श्री नीलकंठ टेकाम के जन्म दिवस पर बधाई प्रेषित किया
उन्होंने माननीय. श्री नीलकंठ टेकाम जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मां दंतेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूं। आपको इस विशेष दिन की बहुत-बहुत बधाई! और सदैव स्वस्थ रहकर जनसेवा में आपकी समर्पित रश आपके नेतृत्व में केशकाल विधानसभा विकास के नए आयाम को प्राप्त कर रही है