Homeछत्तीसगढ़बोरगुड़ा में हर्षोल्लास के साथ होगा श्री नर्मदेश्वर महादेव का प्राण प्रतिष्ठा...

बोरगुड़ा में हर्षोल्लास के साथ होगा श्री नर्मदेश्वर महादेव का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव,

बोरगुड़ा में हर्षोल्लास के साथ होगा श्री नर्मदेश्वर महादेव का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव,

बीजापुर/मददेड,

बीजापुर जिले के भोपाल पटनम तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मददेड के वार्ड नम्बर 9 के बोरगुड़ा के स्थानीय शिव मंदिर समिति द्वारा नवनिर्मित मंदिर में श्री नर्मदेश्वर महादेव जी की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

तीन दिवसीय चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

मंदिर समिति ने समस्त भक्तों को सपरिवार इस पावन अवसर पर आमंत्रित किया है।

*तीन दिवसीय कार्यक्रम का विवरण*

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 23 मार्च से होगा, जिसके लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है:

प्रथम दिवस  23 मार्च 2026  कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 03:00 बजे मण्डपाच्छादन से होगी।

इसके पश्चात सायं 04:00 बजे भव्य कलश यात्रा और ‘शिव शक्ति का आगमन’ कार्यक्रम मेन रोड मद्देड़ से बोरगुड़ा तक निकाला जाएगा।

शाम 06:00 बजे कलश स्थापना, गौरी गणेश पूजन और जलाधिवास संपन्न होगा।

द्वितीय दिवस  24 मार्च 2026 प्रातः 09:00 बजे से वेदी पूजन शुरू होगा।

इसके बाद अन्नाधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास और वस्त्राधिवास की रस्में निभाई जाएंगी।

रात्रि 07:00 बजे से शयनाधिवास का कार्यक्रम होगा।

तृतीय दिवस 25 मार्च 2026 महोत्सव के अंतिम दिन प्रातः 08:00 बजे वेदी पूजन होगा।

प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य मुहूर्त प्रातः 09:50 बजे निर्धारित है।

इसके उपरांत महाअभिषेक, हवन और महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

*भंडारा प्रसाद का आयोजन*

महोत्सव के समापन पर 25 मार्च को दोपहर 01:00 बजे से विशाल भंडारा (महाप्रसाद) का आयोजन किया गया है, जिसमें समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES