*बड़ेडोंगर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकली विशाल तिरंगा यात्रा, रामलीला मैदान से गूंजे देशभक्ति के नारे*
राजमन नाग
*बड़ेडोंगर, मंडल स्तर*
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ेडोंगर मंडल में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत रामलीला मैदान से हुई, जो पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना गई।
हाथों में तिरंगा, माथे पर केसरिया पट्टी और मुंह पर “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्ति , युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक बाइक यात्रा में शामिल हुए। जिसमे देशभक्ति गीतों के बीच निकली यह यात्रा पर पूरे मंडल में देश भक्ति का माहौल बना रहा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र सलाम एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष वर्तमान में जिला मंत्री श्री हेमचंद देवांगन मंडल महामंत्री श्री परमेश्वर सेठिया भाजपा कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों और स्थानीय अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। पूरे मार्ग में लोगों ने घरों और दुकानों से पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
मंडल प्रशासन के अनुसार तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
समापन पर सभी ने राष्ट्र की अखंडता और विकास का संकल्प लिया

