*इन्द्रावती नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 300 घनमीटर रेत जब्त*,,,,,,,,,,,,
,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,,,,
जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में इन्द्रावती नदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में लगभग 300 घनमीटर अवैध रेत जब्त की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन को शिकायत मिली थी कि नदी में पोकलेन मशीन के माध्यम से अवैध उत्खनन किया जा रहा है और रातों-रात हाईवा वाहनों के जरिए ग्राम वरदली में रेत का भण्डारण किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 16 मार्च 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भोपालपटनम एवं जिला खनि अधिकारी बीजापुर के नेतृत्व में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम वरदली में जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान ठेकेदार शेख हुसैन (पिता शेख जानसहिदा), निवासी गुंटूर (आंध्रप्रदेश) द्वारा अवैध रूप से लगभग 300 घनमीटर रेत का भण्डारण किया जाना पाया गया। टीम ने मौके पर ही उक्त रेत को जब्त कर ग्राम पंचायत वरदली के सरपंच एवं सचिव को सुपुर्द कर दिया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं भण्डारण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।

