Home Blog Page 30

खम्हारपाली चेकपोस्ट में बसों में अग्निशमन यंत्रों और सुरक्षा उपायों की सघन जांच..!

0

 

राहुल भोई महासमुंद..

यात्रियों की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु जनवरी माह को सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है ।पिछले कुछ समय से विभिन्न स्थानों में विशेषकर पर्यटक परमिट में चलने वाले यात्री बसों में सड़क दुर्घटनाओं में भारी इजाफा हुआ है जिसमे जान माल की अत्यधिक हानि हुआ है।ऐसी बसों में दुर्घटनाओं को कम करने और उससे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए खम्हारपाली परिवहन चेकपोस्ट में बसों में लगे सुरक्षा उपायों विशेषकर अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी, आपातकालीन दरवाजों की जांच की जा रही है ।बसों में रखे गए अग्निशमन यंत्रों की वैधता की जांच की गई। आपातकालीन दरवाजों को खोलने बंद करने के बारे में चालक परिचालको को बताया जा रहा है और उनसे ही खोलना बंद करना कराया जाकर जानकारी दी जा रही है, बसों में प्राथमिक उपचार पेटी और उसमे रखे चिकित्सा सामग्री की जांच की जा रही है ।यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाने चेकपोस्ट से गुजरने वाले सभी वाहनो को यातायात नियमों का पालन करने ,सुरक्षित गति से वाहन चलाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है ।चालको से अपील की जा रही है कि ख़ुद भी वाहन निर्धारित गति से चलाए और अपने साथियों को भी प्रेरित करें ।निर्धारित मानदंडों को पूरा न करने सुरक्षा उपायों में ख़ामी पाए जाने पर लगभग 30 बसों में कार्यवाही की गई ।

प्रभारी चेकपोस्ट खम्हारपाली ने कहाँ की कार्यवाही पूरे माह भर लगातार जारी रहेगी। सभी वाहन चालकों बस संचालकों को इस बारे में सूचित किया जा रहा है कि अपने बसों में सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण आपातकालीन दरवाजे दुरुस्त करवा लें ।

 

*मनरेगा से बेहतर है विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम – शिवनारायण पांडे*,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

*मनरेगा से बेहतर है विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम – शिवनारायण पांडे*,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

*भारत के गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलेगा विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम – पाडे

*ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार गारण्टी देगा विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम-शिवनारायण*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम के मुख्य वक्ता शिवनारायण पांडे ने भाजपा अटल सदन कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 लाया गया है, जो भारत के गांवों को विकसित बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम किसानों से लेकर मजदूरों तक सशक्त और सुदृढ़ करने का विशेष पहल है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री मोदी ने ससंद में अपने पहली भाषण में ही स्पष्ट किया था कि उनकी सरकार गरीबो के नाम समर्पित रहेगी और उसी भावना के अनुरूप घर-घर बिजली, शौचायल, आवास और जनधन खाते जैसी ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई।

उन्होंने पत्र वार्ता के माध्यम से बताते हुए कि कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम मनरेगा योजना का उन्नत और अधिक प्रभावी रूप है और कई मायनों में इससे बेहतर है। मनरेगा में जहां 100 दिनों का रोजगार मिलता था, वहीं अब इस अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार गारंटी मिलेगी। इससे मजदूरों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मज़दूरों को भुगतान अब सात दिनों के भीतर किया जाएगा। यह निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं होता है तो विलंबित भुगतान पर अतिरिक्त राशि मजदूरों कोदी जाएगी, जिसे मजदूरी पर ब्याज की तरह माना जा सकता है। इससे मजदूरों को न्याय मिलेगा और भुगतान में देरी जैसी पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।

उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के कार्यों को सुरक्षित रखने के लिए भी अधिनियम में महत्वपूर्ण प्रावधान किया गया है। बुवाई और कटाई के समय 60 दिनों तक कार्य रोके जा सकेंगे, ताकि किसानों को पर्याप्त मजदूर उपलब्ध हों और कृषि गतिविधियाँ प्रभावित न हों। इससे ग्रामीण पलायन भी रुकेगा और कृषि उत्पादन को स्थिरता मिलेगी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मनरेगा में पहले फर्जी मास्टर रोल, मशीनों के उपयोग और धांधली की शिकायतें मिलती थीं, जिन्हें यह नया अधिनियम स्वतः समाप्त करेगा। पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक मजदूरों को सीधे लाभ मिलेगा। यह अधिनियम ग्रामीण विकास में क्रांतिकारी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने जोर देते हुये कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम के अंतर्गत चार प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जाएगा—जल सुरक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना, आपदा सुरक्षा और आजीविका संवर्धन। जल संरक्षण, नदी-नालों के सुधार, कटाव रोकने तथा सिंचाई संरचनाओं के विकास जैसे कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और कौशल विकास जैसी गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। ग्रामीण स्तर पर रोजगार एवं शत प्रतिशत आय के नए अवसर प्राप्त होंगे और पीएम गति शक्ति जैसी राष्ट्रीय योजनाओं को भी इससे बल मिलेगा। यह अधिनियम गांव में टिकाऊ विकास, स्थायी रोजगार और समृद्धि का नया अध्याय लिखेगा।
इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला उपाध्यक्ष गोपाल पवार, सतेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री संजय लुक्कड़, फूलचंद गागड़, उर्मिला तोकल, पूजा पोदी, जागर लक्ष्मैया, प्रताप यादव, सुधाकर के जी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

*बस्तर के कोने कोने तक शांति और खुशहाली लाने शासन प्रतिबद्ध – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

*बस्तर के कोने कोने तक शांति और खुशहाली लाने शासन प्रतिबद्ध – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

*उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नियद नेल्ला नार के अन्तर्गत सम्मिलित पंचायतों के विकास हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों के साथ की चर्चा*

*उपमुख्यमंत्री ने बीजापुर के संवेदनशील ग्राम कुटरू पहुंच कर इलवद पंचायत बनाने समाज प्रमुखों को किया प्रेरित*

*केतुलनार पेठा, मंगापेठा, रानी बोली, अंबेली और दरभा ग्राम हुए नक्सल मुक्ति के कगार पर*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,, उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा आज बीजापुर जिले के अतिसंवेदनशील ग्राम कुटरू पहुंचे, जहां उन्होंने नियद नेल्ला नार के अन्तर्गत सम्मिलित पंचायतों के विकास हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों के साथ बैठक की। इस बैठक में बीजापुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आये ग्रामीण जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुख गायता, सिरहा, पुजारी, बैगा आदि शामिल हुए।
इस दौरान उप उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हिंसा के साथ विकास करना कभी भी संभव नहीं रहा है। आज बस्तर अंचल के कोने कोने में हर गांव में शांति और खुशहाली लाने के लिए शासन पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। बस्तर में शांति के लिए आवश्यक है कि माओवादी विचारधारा के प्रभाव में आकर भटके युवा वापस आये और पुनर्वास का रास्ता अपना कर ग्राम और देश के विकास में अपना योगदान दें।
उन्होंने आगे कहा कि शासन द्वारा बस्तर अंचल के सभी ग्रामों के विकास के लिए ग्राम स्तर पर विकास के मॉडल तैयार किए जा रहे हैं। जिसके तहत ग्राम की महिला समूहों और युवाओं को सक्षम बनाकर स्थानीय वनोपजों के प्रसंस्करण का कार्य गांव में किया जाएगा, जिससे ग्रामीण वनोपज संग्राहक से उत्पादक और उत्पादक से व्यवसायी बनेंगे और अपने उत्पादों का स्वयं प्रसंस्करण कर वनोपजों का उचित मूल्य भी प्राप्त करेंगे। गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए नियद नेल्ला नार योजना शुरू की गई है, जहां स्थानीय कैम्प विकास का केंद्र बन गए हैं और गांव में विकास कार्यों को संचालित कर रहे हैं। इसके साथ ही गांव गांव में शासकीय योजनाओं की संतृप्तता का कार्य करते हुए हर योजना का लाभ प्रत्येक ग्रामीण को दिलाया जा रहा है।
उन्होंने समाज प्रमुखों से अपील की कि वे जंगलों में माओवादी गतिविधियों में सम्मिलित अपने ग्राम के युवाओं को समझाएं और पुनर्वास कराएं। ऐसे ग्राम जो अपने सभी सदस्यों को मुख्यधारा में लाकर ग्राम को सशस्त्र नक्सल हिंसा से मुक्त घोषित करेंगे, उन ग्रामों में इलवद पंचायत योजना के तहत 1 करोड़ रुपए की राशि अतिरिक्त विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर ग्राम पंचायत केतुलनार पेठा, मंगापेठा रानी बोली, अंबेली और दरभा जो नक्सल मुक्त होने के कगार पर है उन्हें नक्सल मुक्त होने का प्रस्ताव भेजने को कहा गया। ताकि इलवंद गांव‌ के रूप में उनका विकास किया जा सके।
बैठक में उपमुख्यमंत्री ने समाज प्रमुखों स्व उनके ग्रामों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास, रोजगार एवं आजीविका संवर्धन की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की, जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि आज तक उनके ग्रामों में नक्सल गतिविधियों के कारण विकास नहीं पहुंच पाया था पर अब उनके ग्रामों तक सड़क, बिजली जैसी सुविधाएं मिलने लगी हैं, जिससे वे बहुत खुश हैं।
कार्यक्रम में बीजापुर की ग्रामीण महिला स्व सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई थी। जिसका अवलोकन करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उनके खाद्य उत्पादों का भी स्वाद लिया और वनोपजों के बेहतर प्रसंस्करण और बाजार उपलब्धता पर चर्चा की। इस दौरान एडीजी नक्सल आपरेशन श्री विवेकानंद सिन्हा,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह, बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह आईजी सुंदरराज पी एवं संचालक अश्विनी देवांगन, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, डीएफओ श्री रंगानाथन रामाकृष्णन वाय सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे सहित ग्रामों के समाज प्रमुख एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

11 जनवरी को जगदलपुर में होगी सर्व आदिवासी समाज की सम्भागीय बैठक,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

11 जनवरी को जगदलपुर में होगी सर्व आदिवासी समाज की सम्भागीय बैठक,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

SAGA ऐप लॉन्चिंग, पेसा–वनाधिकार कानून और भूमकाल दिवस आयोजन पर होगा मंथन

बीजापुर,,,,,,,,,,, सर्व आदिवासी समाज, बस्तर संभाग की एक महत्वपूर्ण सम्भागीय बैठक आगामी 11 जनवरी 2026 (रविवार) को कोया कुटमा भवन, परपा, जगदलपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जाएगा, जिसमें बस्तर संभाग के सभी जिलों के पदाधिकारी एवं विभिन्न आदिवासी समाजों के अध्यक्ष शामिल होंगे।
बैठक में बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा एवं सुकमा जिलों के सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्षों के साथ-साथ कोया, गोंड, मुरिया, भतरा, हल्बा, धुरवा, दोरला, मुंडा, उरांव, गदबा, परजा, कण्डरा, अबुझमाड़िया, परधान, कंवर एवं सौरा समाज के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।
बैठक के दौरान सामाजिक सर्वे हेतु विकसित एसएजीए (SAGA) ऐप की लॉन्चिंग एवं ट्रायल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही सम्भागीय अधिकारी–कर्मचारी प्रभाग एवं जिला अध्यक्षों के संभावित सदस्यों को लेकर चर्चा होगी।
इसके अलावा कांकेर जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष हासपेन जीवन ठाकुर से जुड़े प्रकरण की जांच समिति पर विचार-विमर्श, पेसा कानून एवं वनाधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा, 10 फरवरी 2026 को मनाए जाने वाले भूमकाल दिवस के आयोजन की रूपरेखा तय करने तथा शासन द्वारा पण्डूम पर्व मनाने के विषय पर भी बैठक में चर्चा प्रस्तावित है।
सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गईं है।

बस्तर में गोवंश संरक्षण संकट में, तस्करी, रेल हादसों और अव्यवस्थाओं पर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

0

जगदलपुर: बस्तर संभाग में गोवंश संरक्षण की स्थिति दिनों दिन चिंताजनक होती जा रही है। हैप्पी फ्रेंड्स सोशल वेलफेयर सोसायटी (हैप्पी कामधेनु गौशाला) ने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें जिले में बढ़ती गोवंश तस्करी, रेल दुर्घटनाओं में हो रही मौतों तथा अपर्याप्त पशु चिकित्सा व्यवस्थाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है।

संस्था ने बताया कि वह पिछले दस वर्षों से निःस्वार्थ भाव से गौसेवा में संलग्न है तथा वर्तमान में उसकी गौशाला में 300 से अधिक गोवंश का संरक्षण, पालन-पोषण एवं उपचार किया जा रहा है। किंतु प्रशासनिक सख्ती के अभाव में तस्कर बेखौफ होकर सक्रिय हैं, जिससे गोवंश का अस्तित्व संकट में पड़ता जा रहा है।

संस्था के अनुसार ग्राम पामेला में प्रत्येक रविवार और लोहड़ीगुड़ा में शुक्रवार को लगने वाले पशु बाजार गोवंश तस्करी के केंद्र बनते जा रहे हैं, जहाँ से गोवंश को अन्य राज्यों में अवैध रूप से भेजा जा रहा है। तस्कर भोले-भाले ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर गोवंश खरीदते हैं और रात्रि के समय परिवहन कर कानून से बच निकलते हैं। संस्था ने मांग की है कि पशु बाजारों में खरीदारों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किया जाए, खरीद की सीमा तय हो, खरीदे गए गोवंश की तत्काल टैगिंग व ऑनलाइन पंजीयन हो तथा गोवंश का परिवहन केवल दिन के समय ही किया जाए। साथ ही जिला एवं खंड स्तर पर गठित समितियों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर बजरंग दल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने कहा, गोवंश की तस्करी केवल कानून-व्यवस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़ा गंभीर विषय है। यदि पशु बाजारों और परिवहन व्यवस्था पर तत्काल सख्ती नहीं की गई तो स्थिति और भयावह हो सकती है। हम प्रशासन से आग्रह करते हैं कि तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा गौशालाओं और सेवा कार्यों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।

संस्था ने रेल दुर्घटनाओं में प्रतिदिन हो रही गोवंश की मौतों पर भी गहरी चिंता व्यक्त की है। जिले से गुजरने वाली मालगाड़ियों एवं यात्री ट्रेनों से टकराकर बड़ी संख्या में गोवंश व अन्य पशु काल का शिकार बन रहे हैं, जबकि घायल पशुओं को समय पर उपचार न मिल पाने से उनकी जान बचाना कठिन हो जाता है। संस्था का कहना है कि अन्य राज्यों की तर्ज पर रेलवे पटरियों के दोनों ओर फेंसिंग कराए जाने से इन हादसों में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

इसके अतिरिक्त, जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में संचालित डेयरी संकुलों को शहर से बाहर चिन्हित भूमि पर स्थानांतरित करने की मांग करते हुए कहा गया है कि इससे सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। साथ ही जिला पशु चिकित्सालय के सीमित संचालन समय पर सवाल उठाते हुए संस्था ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के कारण बीमार और घायल गोवंश के उपचार में गंभीर कठिनाइयाँ आती हैं, अतः पशु चिकित्सालय को 24 घंटे संचालित किया जाना आवश्यक है।

हैप्पी फ्रेंड्स सोशल वेलफेयर सोसायटी ने प्रशासन से अपील की है कि गोवंश संरक्षण से जुड़े इन सभी मुद्दों की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएँ, ताकि बस्तर अंचल में गौवंश की रक्षा सुनिश्चित हो सके और गौसेवा के प्रयासों को मजबूती मिल सके।

*मोहला ग्राम मार्री—दो दिवसीय रामायण सम्मेलन का भव्य समापन, आस्था और सांस्कृतिक एकता का अनूठा संगम*

0

मनीष कौशिक

मोहला—-ग्राम मार्री ग्राम मार्री में आयोजित दो दिवसीय रामायण सम्मेलन का समापन रविवार को श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के वातावरण में सम्पन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति व उत्साह ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि “रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला आचार–संहिता का ग्रंथ है, जो समाज में सद्भाव, मर्यादा और मानवता के भाव को मजबूत बनाता है।”उन्होंने ग्राम मार्री की आयोजन क्षमता, अनुशासित सहभागिता और सांस्कृतिक जुड़ाव की प्रशंसा करते हुए इसे “समूह शक्ति और सामाजिक एकता का श्रेष्ठ उदाहरण” बताया।दो दिवसीय कार्यक्रम में सामूहिक रामायण पाठ, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक आयोजनों ने पूरे गांव में भक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण निर्मित किया। महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्गों की सहभागिता ने आयोजन को और अधिक जीवंत बना दियाकार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्टजनों की गरिमामय उपस्थिति रही, जिनमें—गैंंदकुंवर ठाकुर(अध्यक्ष, जनपद पंचायत मोहला),संगीता मिश्रा(अध्यक्ष, जिला महिला मोर्चा),संदीप साहू(मंडल अध्यक्ष, कौड़ीकसा),शत्रुघन चुरेंद्र(जनपद सदस्य अंबागढ़ चौकी),मनोज कोरटीया(महामंत्री, मंडल कौड़ीकसा),जनक सोनवानी,गणेश राम देवांगन (प्राचार्य),सनत साहू,बिहारी पटेल (वरिष्ठ नागरिक),नंदकुमार अमरिया,वीरनारायण यूके,नवल दास साहू(समिति अध्यक्ष),मनक साहू सहित ग्राम समिति के सभी सदस्य एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन शामिल रहे।समापन अवसर पर श्रीमती नम्रता सिंह ने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि *“धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में समरसता, सकारात्मकता और सामूहिकता की भावना को बढ़ाते हैं।”सम्मेलन का समापन प्रभु श्रीराम के सामूहिक जयघोष और मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

 

*मोहला—राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 : मोहला में रंगोली के रंगों में घुला ‘सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा’ संदेश*

0

मनीष कौशिक

मोहला—राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जिला मुख्यालय मोहला में यातायात विभाग द्वारा *सड़क सुरक्षा जनजागरूकता* को लेकर **रंगोली प्रतियोगिता** का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने जोश के साथ भाग लेते हुए एकल और समूह रंगोली के माध्यम से *दुर्घटना मुक्त समाज* का संदेश प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह (भा.पु.से) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवचरण पटेल, तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नेहा पवार के मार्गदर्शन में, यातायात प्रभारी शेषनारायण देवांगन एवं टीम द्वारा सामुदायिक भवन, दशहरा मैदान मोहला में आयोजित किया गया प्रतियोगिता में स्कूलों–कॉलेजों की दमदार उपस्थिति शासकीय ITI कॉलेज, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, स्व. लाल श्याम शाह इंग्लिश मीडियम, गांधी विद्या मंदिर, पी.एम. श्री, DNT पब्लिक स्कूल के छात्र–छात्राओं ने सड़क सुरक्षा विषय पर आकर्षक रंगोली बनाकर जनजागरूकता का संकल्प दोहराया।

परिणाम : निर्णय के अनुसार विजेता**

**कॉलेज समूह**

*प्रथम – गौरी ग्रुप (आईटीआई कॉलेज)**

* **द्वितीय – दामेश्वरी (आईटीआई कॉलेज)**

* **तृतीय – हमेन्द्र (आईटीआई कॉलेज)**

 

### **स्कूल समूह**

**प्रथम – ऋतिक ग्रुप (सरस्वती शिशु मंदिर)**

* **द्वितीय – मोना मेश्राम (सरस्वती शिशु मंदिर)**

* **तृतीय – निखिल निषाद**

### **एकल रंगोली**

**प्रथम – सखीना मांडवी (शास. कन्या उच्च. मा. विद्यालय)**

* **द्वितीय – अन्नन्या राजपूत (पी.एम. श्री)**

* **तृतीय – डेविड (गांधी विद्या मंदिर) एवं आयशा शेख (पी.एम. श्री)**

** यातायात नियमों पर विस्तृत मार्गदर्शन**

यातायात प्रभारी शेषनारायण देवांगन ने छात्रों को आवश्यक यातायात नियम, दुर्घटना से बचाव और सड़क पर अपनाई जाने वाली छोटी–छोटी सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि—

“आज सीखी गई बातें केवल खुद तक न रखें, घर जाकर अपने पालकों तक भी संदेश पहुंचाएँ, ताकि पूरा परिवार सुरक्षित रहे।”

ऑटो चालकों को भी दिया गया प्रशिक्षण**

जिला मोहला में ऑटो रिक्शा चालकों को भी सुरक्षित ड्राइविंग, सड़क नियमों, और जिम्मेदार परिवहन व्यवहार पर प्रशिक्षण दिया गया। सभी चालकों से सुरक्षित, नियंत्रित एवं नियमों का पालन करते हुए वाहन संचालन की अपील की गई।

*साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विकास कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा*,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0

*साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विकास कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा*,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

*बस्तर पंडुम एवं गणतंत्र दिवस आयोजन को लेकर अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी*

बीजापुर,,,,,,
कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने जनवरी माह में आयोजित होने वाले बस्तर पंडुम को भव्य रूप से आयोजित करने तथा इसके व्यापक प्रचार–प्रसार के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ सकें।

कलेक्टर ने कहा कि बस्तर पंडुम के माध्यम से अंदरुनी क्षेत्रों के ग्रामीणों को भी बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विद्याओं से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि बस्तर पंडुम का ब्लॉक स्तरीय आयोजन 13 से 16 जनवरी 2026 तक संभावित है, जिसकी तैयारियाँ समय पर पूर्ण की जाएँ।

बैठक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के गरिमामय आयोजन को लेकर नामजद अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता एवं बेहतर ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा बैठक में वनाधिकार प्राप्त किसानों के फौती नामांतरण, बैंक खाता विहीन तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए विशेष खाता खोलने अभियान, तथा वनाधिकार पत्रों से संबंधित नवीन आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर जिला स्तरीय समिति को भेजने के निर्देश दिए गए। नियद नेल्लानार योजना में शामिल गांवों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए बारदाना की उपलब्धता एवं रकबा समर्पण की जानकारी ली। वहीं भैरमगढ़ ब्लॉक में सर्पदंश से होने वाली मृत्यु के अधिक मामलों को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, डीएफओ श्री रंगानाथन रामाकृष्णन वाय,अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी गण समस्त अनुभाग के एसडीएम डिप्टी कलेक्टर एवं सीएमओ नगरीय निकाय उपस्थित थे।

राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय मानसगान एवं अध्यात्मिक सम्मेलन का हुआ समापन*,,,,rajman nag

0

*राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय मानसगान एवं अध्यात्मिक सम्मेलन का हुआ समापन*

विश्रामपुरी:- विश्रामपुरी मुख्यालय के रामलीला मैदान मे चल रहे त्रिदिवासीय मानसगान टीका प्रतियोगिता एवं अध्यात्मिक सम्मेलन का समापन हुआ! जिसमे पुरुष वर्ग से 11 टीम तथा महिला वर्ग से 10 टीम शामिल हुए इस तरह कुल 21 टीम ने भाग लिए!

*पुरुष वर्ग से बस्तरिया एवं महिला वर्ग से जय मार्या संस्कार बालिका मानस परिवार ने मारी बाजी*
तीन दिन से चले इस कार्यक्रम मे पुरुष वर्ग से प्रथम बस्तरिया मानस परिवार गम्हरी,द्वितीय परमेश्वर मानस परिवार सेमहतरा, तृतीय स्थान पर जय कपिस मानस परिवार आमाकोनी,पंचम सद्भावना मानस परिवार बड़ेराजपुर, सप्तम रघुवर मानस परिवार चर्रा रहा सप्तम रामरस मानस परिवार फरस गांव की टीम ने बाजी मारी इसी तारतम्य में महिला वर्ग से जय मार्या संस्कार बालिका मानस परिवार राजपुर मगरलोड, द्वितीय पुरस्कार श्री आराधना बालिका मानस परिवार कुंदरुपारा बालोद,तृतीय जय करुणामई महिला मानस मंडली उमरगांव नगरी, चतुर्थ मंगल माधुर्य महिला मानस परिवार गुरामी चीखली, पंचम हरिओम महिला मानस मंडली बोरेंदा पाटन,छठवा जय मां मनकेसरी महिला मानस मंडली टाहकापार जेपरा सप्तम स्वरांजलि महिला मानस मंडली भैसाकट्टा चारामा की टीम ने मारी बाजी!

*विधायक जी नें मानसगान में पहुंच कर दी अपनी भगादारी परोसा राम प्रसादी भोजन:-*

केशकाल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मा.नीलाकंठ टेकाम जी ने द्वितीय दिवस के दिन शाम को मानसगान टीका परियोगिता में अपनी उपस्थिति देते हुए रामरस का श्रवण किया तथा विधायक जी ने अपने उद्बोधन जय जय श्री राम के नारों के घोष से किया इस कार्यक्रम में पहुंचे श्रोता गणों से राम की महिमा का जो रामायण में बात बताई गई है उसको अपने जीवन में उतारने का अच्छा समय है! आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी विकसित भारत का संकल्प किये हुए है जिसके लिए आज हमें संकल्पित होने की आवश्यकता है सौभाग्य की बात है की मानसगान आयोजन ऐसे समय में हो रहा है 500 साल से जिस भगवान रामचंद्र को टेंट में अपना जीवन बिताना पड़ा था जिसका 22 तारीख को दो साल हो चुके है उनको एक भव्य मंदिर में अयोध्या में विराजित कराया गया है जोरदार ताली बजा दीजिए इस देश के सनातन के लिए, देश के हिन्दु धर्म के लिए तथा देश ऋषि मुनियो के लिए जिन्होंने तन -मन और धन से जिन्होंने ने टेंट लगाकर इस स्थान को सुरक्षित रखा था!आज हमें गौरन्वित महसूस करते है! इस आयोजन में दो साल पहले आया था लेकिन आज हमारे महिला बहनो ने जो फिर इस आयोजन के लिये बीड़ा उठाया है जो की अब निरंतर चलेगी जिसके लिए मै यहां की महिला बहनो को धन्यवाद देता हूँ! इसी तारतम्य में विधायक जी के द्वारा तृतीय दिवस के दिन रामप्रसादी भोजन की व्यवस्था की गई थी जहां उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे श्रोता गणों को स्वयं अपने हाथो से रामप्रसादी भोजन परोस कर शुरुवात किये!साथ में भाजपा जिला अध्यक्ष मा. सेवक राम नेताम, केशकाल नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी शोरी, अध्यक्ष मना राम मरकाम, गीतेश पाण्डे,कृष्णदत्त उपाध्याय विवेक चांदेकर,रविन्द्र पाण्डे,अंजोरी नेताम, पवन प्रधान,ताराचंद सेठिया,श्री मति सुशीला नेताम,विजय नेताम, प्रभु नेताम,रामु राम मरकाम, नेमी पाण्डे, एवं पार्टी के पदाधिकारी इस आयोजन में उपस्थित रहे!

*पूर्व सांसद मोहन मंडावी भी हुए शामिल*

कांकेर लोकसभा के पूर्व सांसद मानसगान भी तीसरे दिन कार्यक्रम में पहुंचे जिसका सभी लोगो ने बेच लगाकर ग़ुलाल चंदन लगाकर स्वागत किया जिसके लिए मंडावी जी सभी का अभिवादन किया कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद ने श्रोता गणों को इस आयोजन की शुरुवात स्व.महेश बघेल जी इस क्षेत्र के विधायक होते थे उस समय मै मानस मंच का जिला अध्यक्ष होता था तब से की गई इसका स्मरण सभी को करवाया जो की आज निरंतर चल रही है आज हम इस मानस मंच के माध्यम से सभी समाज के बीच सामजिक समरस्ता को जोड़ने का बहुत अच्छा स्थान है हम जिस दिन राम के जीवन लीला को उतार लेंगे उस दिन हमारा जीवन धन्य हो जायेगा और यह बढ़ रही धर्मांतरण पुरी तरह से रुक जाएगी!

*नशा मुक्ति अभियान का लगाया गया प्रदर्शनी*

इस कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान का प्रदर्शनी लगाया गाया था जो की नशे में लिप्त लोगो को इस प्रदर्शनी के माध्यम से जन जागरण चलाया गया इस अभियान को वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य शम्भु चान्देकर जी ने कई वर्षो से इस अभियान को छेड़ा है जिसकी सब लोग सराहना करते है! जिससे लोगो में जागरूकता आ रही है यह आकर्षक का केंद्र बना रहा!

*मानसगान कार्यक्रम करवाने में महिलाओ की रही अहम भागीदारी*

मानस गान टीका प्रतियोगिता कार्यक्रम के संचालन करने में महिलाओ की अहम भूमिका थी जिसके अध्यक्ष सुश्री अनिता नेताम ,पुष्पा चान्देकर सरपंच विश्रामपुरी ब, राधा यादव, अहिल्या सेठिया,राम कुमारी निषाद, राजकुमारी निषाद, सविता मरकाम,राधिका साहू,सरोजनी चान्देकर अमिला सलाम, शकुंतला शोरी, पदमनी कश्यप, संगीता एल्मा, राधा साहू,पुष्पा सोनी, गीता नाग,प्रमिला निषाद, भारती यादव सातो निषाद, बसंती साहू साथ में मण्डली मैंनेजर सुभाष चान्देकर,बुधेश्वर साहू, रमेश यादव, किशन पाण्डे, मंगऊ चक्रधारी,धन्नू नेताम, सोनसाय निषाद, कृष्णा साहू,धन्नू समरथ, अखिलेश राय,अगनू निषाद,कमलेश ठाकुर एवं समस्त ग्रामवासी इस आयोजन हेतु योगदान दिए!

*राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय मानसगान एवं अध्यात्मिक सम्मेलन का हुआ समापन,,,,Rajman nag

0

*राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय मानसगान एवं अध्यात्मिक सम्मेलन का हुआ समापन*

विश्रामपुरी:- विश्रामपुरी मुख्यालय के रामलीला मैदान मे चल रहे त्रिदिवासीय मानसगान टीका प्रतियोगिता एवं अध्यात्मिक सम्मेलन का समापन हुआ! जिसमे पुरुष वर्ग से 11 टीम तथा महिला वर्ग से 10 टीम शामिल हुए इस तरह कुल 21 टीम ने भाग लिए!

*पुरुष वर्ग से बस्तरिया एवं महिला वर्ग से जय मार्या संस्कार बालिका मानस परिवार ने मारी बाजी*
तीन दिन से चले इस कार्यक्रम मे पुरुष वर्ग से प्रथम बस्तरिया मानस परिवार गम्हरी,द्वितीय परमेश्वर मानस परिवार सेमहतरा, तृतीय स्थान पर जय कपिस मानस परिवार आमाकोनी,पंचम सद्भावना मानस परिवार बड़ेराजपुर, सप्तम रघुवर मानस परिवार चर्रा रहा सप्तम रामरस मानस परिवार फरस गांव की टीम ने बाजी मारी इसी तारतम्य में महिला वर्ग से जय मार्या संस्कार बालिका मानस परिवार राजपुर मगरलोड, द्वितीय पुरस्कार श्री आराधना बालिका मानस परिवार कुंदरुपारा बालोद,तृतीय जय करुणामई महिला मानस मंडली उमरगांव नगरी, चतुर्थ मंगल माधुर्य महिला मानस परिवार गुरामी चीखली, पंचम हरिओम महिला मानस मंडली बोरेंदा पाटन,छठवा जय मां मनकेसरी महिला मानस मंडली टाहकापार जेपरा सप्तम स्वरांजलि महिला मानस मंडली भैसाकट्टा चारामा की टीम ने मारी बाजी!

*विधायक जी नें मानसगान में पहुंच कर दी अपनी भगादारी परोसा राम प्रसादी भोजन:-*

केशकाल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मा.नीलाकंठ टेकाम जी ने द्वितीय दिवस के दिन शाम को मानसगान टीका परियोगिता में अपनी उपस्थिति देते हुए रामरस का श्रवण किया तथा विधायक जी ने अपने उद्बोधन जय जय श्री राम के नारों के घोष से किया इस कार्यक्रम में पहुंचे श्रोता गणों से राम की महिमा का जो रामायण में बात बताई गई है उसको अपने जीवन में उतारने का अच्छा समय है! आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी विकसित भारत का संकल्प किये हुए है जिसके लिए आज हमें संकल्पित होने की आवश्यकता है सौभाग्य की बात है की मानसगान आयोजन ऐसे समय में हो रहा है 500 साल से जिस भगवान रामचंद्र को टेंट में अपना जीवन बिताना पड़ा था जिसका 22 तारीख को दो साल हो चुके है उनको एक भव्य मंदिर में अयोध्या में विराजित कराया गया है जोरदार ताली बजा दीजिए इस देश के सनातन के लिए, देश के हिन्दु धर्म के लिए तथा देश ऋषि मुनियो के लिए जिन्होंने तन -मन और धन से जिन्होंने ने टेंट लगाकर इस स्थान को सुरक्षित रखा था!आज हमें गौरन्वित महसूस करते है! इस आयोजन में दो साल पहले आया था लेकिन आज हमारे महिला बहनो ने जो फिर इस आयोजन के लिये बीड़ा उठाया है जो की अब निरंतर चलेगी जिसके लिए मै यहां की महिला बहनो को धन्यवाद देता हूँ! इसी तारतम्य में विधायक जी के द्वारा तृतीय दिवस के दिन रामप्रसादी भोजन की व्यवस्था की गई थी जहां उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे श्रोता गणों को स्वयं अपने हाथो से रामप्रसादी भोजन परोस कर शुरुवात किये!साथ में भाजपा जिला अध्यक्ष मा. सेवक राम नेताम, केशकाल नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी शोरी, अध्यक्ष मना राम मरकाम, गीतेश पाण्डे,कृष्णदत्त उपाध्याय विवेक चांदेकर,रविन्द्र पाण्डे,अंजोरी नेताम, पवन प्रधान,ताराचंद सेठिया,श्री मति सुशीला नेताम,विजय नेताम, प्रभु नेताम,रामु राम मरकाम, नेमी पाण्डे, एवं पार्टी के पदाधिकारी इस आयोजन में उपस्थित रहे!

*पूर्व सांसद मोहन मंडावी भी हुए शामिल*

कांकेर लोकसभा के पूर्व सांसद मानसगान भी तीसरे दिन कार्यक्रम में पहुंचे जिसका सभी लोगो ने बेच लगाकर ग़ुलाल चंदन लगाकर स्वागत किया जिसके लिए मंडावी जी सभी का अभिवादन किया कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद ने श्रोता गणों को इस आयोजन की शुरुवात स्व.महेश बघेल जी इस क्षेत्र के विधायक होते थे उस समय मै मानस मंच का जिला अध्यक्ष होता था तब से की गई इसका स्मरण सभी को करवाया जो की आज निरंतर चल रही है आज हम इस मानस मंच के माध्यम से सभी समाज के बीच सामजिक समरस्ता को जोड़ने का बहुत अच्छा स्थान है हम जिस दिन राम के जीवन लीला को उतार लेंगे उस दिन हमारा जीवन धन्य हो जायेगा और यह बढ़ रही धर्मांतरण पुरी तरह से रुक जाएगी!

*नशा मुक्ति अभियान का लगाया गया प्रदर्शनी*

इस कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान का प्रदर्शनी लगाया गाया था जो की नशे में लिप्त लोगो को इस प्रदर्शनी के माध्यम से जन जागरण चलाया गया इस अभियान को वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य शम्भु चान्देकर जी ने कई वर्षो से इस अभियान को छेड़ा है जिसकी सब लोग सराहना करते है! जिससे लोगो में जागरूकता आ रही है यह आकर्षक का केंद्र बना रहा!

*मानसगान कार्यक्रम करवाने में महिलाओ की रही अहम भागीदारी*

मानस गान टीका प्रतियोगिता कार्यक्रम के संचालन करने में महिलाओ की अहम भूमिका थी जिसके अध्यक्ष सुश्री अनिता नेताम ,पुष्पा चान्देकर सरपंच विश्रामपुरी ब, राधा यादव, अहिल्या सेठिया,राम कुमारी निषाद, राजकुमारी निषाद, सविता मरकाम,राधिका साहू,सरोजनी चान्देकर अमिला सलाम, शकुंतला शोरी, पदमनी कश्यप, संगीता एल्मा, राधा साहू,पुष्पा सोनी, गीता नाग,प्रमिला निषाद, भारती यादव सातो निषाद, बसंती साहू साथ में मण्डली मैंनेजर सुभाष चान्देकर,बुधेश्वर साहू, रमेश यादव, किशन पाण्डे, मंगऊ चक्रधारी,धन्नू नेताम, सोनसाय निषाद, कृष्णा साहू,धन्नू समरथ, अखिलेश राय,अगनू निषाद,कमलेश ठाकुर एवं समस्त ग्रामवासी इस आयोजन हेतु योगदान दिए!

कलेक्टर श्री लंगेह ने किया सरायपाली में सीमावर्ती जांच चौकियों का निरीक्षण..

0

राहुल भोई महासमुंद…

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य शासन के मंशानुरूप धान खरीदी का कार्य पारदर्शिता के साथ सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा जिले में लगातार धान खरीदी केंद्रों एवं अंतर्राज्यीय जांच चौकियों का निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने सोमवार शाम को सरायपाली अंतर्गत ओडिसा राज्य की सीमा से लगे सिरपुर, रेहटीखोल और छिबरा में अंतर्राज्यीय जांच चौकियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान परिवहन से संबंधित अभिलेखों, ऑनलाइन एंट्री, वाहन जांच रजिस्टर, सुरक्षा प्रबंधन तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।

इस दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में किसी भी स्थिति में अवैध धान परिवहन एवं अवैध भंडारण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जांच चौकी पर तैनात अधिकारियों को सभी आने-जाने वाले धान लदे वाहनों की सघन जांच करने, ई-पास एवं वैध दस्तावेजों का मिलान करने तथा संदेहास्पद वाहनों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच चौकियों पर निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शिकायत मिलने पर त्वरित निराकरण करने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम अनुपमा आनंद, तहसीलदार श्रीधर पंडा और राजस्व,मंडी के कर्मचारी मौजूद थे।

कलेक्टर लंगेह ने कहा कि अंतर्राज्यीय चौकियों पर पारदर्शिता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। इसलिए ड्यूटी के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने टीम को आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और ड्यूटी रोस्टर का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए।

फरसगांव मंडल में आतिशबाजी के साथ भाजयुमो का भव्य स्वागत,,,,राजमन नाग

0

फरसगांव मंडल में आतिशबाजी के साथ भाजयुमो का भव्य स्वागत

फरसगांव मंडल में भाजपा युवा मोर्चा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष माननीय श्री नागेश देवागन की प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया,,, स्वागत कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नागेश देवागन ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा मोर्चा की शक्ति ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है उन्होंने युवाओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचने संगठन आत्मक मजबूती के लिए सतत कार्य करने और आगामी चुनौतियों के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रशांत पात्र जिला पूर्व महामंत्री श्री तरुण साना एवं भाजपा के जिला और मंडल पदाधिकारी वरिष्ठ कार्य करता एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यकर्ताओं में खासा उत्सव देखने को मिला और सभी ने नागेश देवांगन के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नागेश देवगन की नेतृत्व में कोंडागांव जिला युवा मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा और पार्टी के कार्यक्रम में और प्रभावी ढंग से जनसाधारण तक पहुंचाया जाएगा

लापरवाहीपूर्वक तेज रफ़्तार वाहन चलाने वाले बस चालक के विरुद्ध की गई कार्यवाही 

0

केशकाल:– केशकाल घाटी में रविवार दिनांक 4 जनवरी की रात घाटी में लगातार चल रहे जाम के दौरान जगदलपुर से नागपुर की ओर जा रही बस क्रमांक सीजी 17 एलसी 5355 के चालक द्वारा तेज रफ्तार से लापरवाहीपूर्वक बस चलाते हुए ओवरटेकिंग किया जा रहा था। केशकाल पुलिस द्वारा विश्रामपुरी चौक में बस चालक को रोकने पर उसने पुलिसकर्मी पर जान से मारने की नीयत से बस चढ़ाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करने पर आरोपी बस चालक पुष्पेंद्र कोर्राम उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी डीएसएफ आरक्षक उमेशदास मानिकपुरी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाया कि आज दिनांक 04/01/2026 को केशकाल शहर में यातायात प्रबंधन एवं शहर पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था। उसी दरमियान शहर से लेकर घाट तक जाम की स्थिति निर्मित होने से यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए पेट्रोलिंग वाहन के अधिकारी व अन्य स्टाफ के साथ विश्रामपुरी चौक की ओर जा रहे थे। कि बस कमांक CG-17-LC-5355 का चालक जाम होने की स्थिति को देखते हुये भी गलत दिशा में जाकर ओवरटेक करते हुये आगे बढ़ा दिया था। जिसे रोकने के लिए कहने पर बस का चालक बस को न रोक कर पुलिसकर्मियों पर बस को चढ़ाने का प्रयास करने लगा। मना करने से बस से नीचे उतरकर अनावश्यक वाद विवाद करने लगा। आरोपी द्वारा पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आमादा होकर भयोपरत करना पाए जाने से प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा धारा 109, 121 (1), 132, 296 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज चंद्रा (भा.पु.से) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कौशलेंद्र देव पटेल (रा.पु.से) के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अरुण नेताम (रा.पु.से) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विकास बघेल की मौजूदगी में विवेचना के दौरान आरोपी पुष्पेन्द्र कुमार कोर्राम पिता सोहनराम कोर्राम जाति गांडा उम्र 29 वर्ष निवासी सिंगनपुर खासपारा थाना केशकाल जिला कोण्डागाव हॉल लोकमान्य तिलक वार्ड धरमपुरा जगदलपुर का कृत्य अपराध धारा का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

विधायक नीलकंठ टेकाम एवं बीजेपी पार्टी की रीती नीति एवं विकास से प्रभावित होकर सरपंच पंच सहित 27कांग्रेसियों ने किया बीजेपी प्रवेश।नीलकंठ ने गमछा पहनाकर कराया प्रवेश।*

0

*विधायक नीलकंठ टेकाम एवं बीजेपी पार्टी की रीती नीति एवं विकास से प्रभावित होकर सरपंच पंच सहित 27कांग्रेसियों ने किया बीजेपी प्रवेश।नीलकंठ ने गमछा पहनाकर कराया प्रवेश।*

*केशकाल विधानसभा में नीलकंठ ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका सरपंच सहित 27कांग्रेसियों ने थाना बीजेपी का दामन।*

केशकाल विधानसभा के अंतर्गत ब्लॉक फ़रसगांव मंडल धनोरा के ग्राम पंचायत चनिया गांव के सरपंच वार्ड पंच सहित कुल 27 कांग्रेसियों ने विधायक नीलकंठ टेकाम के विकास एवं भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया है। विधायक निवास कार्यालय में नीलकंठ टेकाम ने सभी नवप्रवेशी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को गमछा पहनाकर बीजेपी में प्रवेश कराया विधायक नीलकंठ टेकाम ने भाजपा प्रवेश कराने के बाद कहा की कांग्रेस की विचारधारा से निकलकर अब विकसित देश विकसित राज्य और विकसित गांव की विचारधारा बीजेपी की विचारधारा से लोग प्रभावित होकर आगे भी बीजेपी पार्टी ज्वाइन करेंगे बीजेपी पार्टी का कार्य विकास एवं देश को जोड़ना एवं विकसित राष्ट्र बनाना है। जिससे लोग प्रभावित हो रहे हैं एवं केशकाल विधानसभा में जो विकास के कार्य लगातार किए जा रहे हैं उससे प्रभावित होकर भी लोग बीजेपी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं और आगे भी ज्वाइन करते रहेंगे।पार्टी ज्वाइन करने वालों में मनेस उसेंडी सरपंच ग्राम पंचायत चनियागांव, महेंद्र कुमार सलाम वार्ड पंच रिकेश नेताम वार्ड पंच राकेश नेताम वार्ड पंच, महेंद्र कुमार सलाम, रिंकू सोनवानी, किशोर सलाम ,हरि मंडावी ,निवास सोना, समीर नाग, सेवन नेताम, रिकेश नेताम,,सुनील मरकाम,कमलेश कुंजाम, मानकू मांडवी, सुनील बेसरा ,नारायण नेताम,श्रवण मंडावी ,आकाश नेताम,पियूष नाग, कृष्ण नेताम, राजेंद्र बेसरा, संतराम बेसरा, दिलीप नाग, धन्नू राम उसेंडी, मनीलाल कचलाम,राकेश नेताम,अमृत नेताम,उमेश मंडावी,नरेश नेताम रहे विधायक के साथ हेमचंद देवांगन जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं नवदीप सोनी मंडल महामंत्री केशकाल कृष्णदत्त उपाध्याय के साथ चनिया गांव के बूथ अध्यक्ष संतराम बेसरा भी उपस्थित रहे।

केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम को प्रदेश स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी।VB–G RAM G जनजागरण समिति के बनाए गए सदस्य।

0

केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम को प्रदेश स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी।VB–G RAM G जनजागरण समिति के बनाए गए सदस्य।

केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है प्रदेश स्तर पर VB–G RAM G जन जागरण टोली का गठन किया गया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं बस्तर संभाग प्रभारी यशवंत जैन को संयोजक एवं नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल सहित पांच लोगों को सदस्य बनाया गया है। यह टोली प्रदेश भर में VB–G RAM G के तहत जन जागरण का काम करेगी पिछले कुछ दिनों में भारतीय जनता पार्टी में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम का कद बढ़ता हुआ देखा गया है। केशकाल विधानसभा सहित बस्तर की 12 विधानसभा जो कि अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में आती है जिसमें नीलकंठ टेकाम का प्रभाव देखा गया है।प्रदेश स्तर पर विधायक नीलकंठ टेकाम को जिम्मेदारी मिलने पर केशकाल विधानसभा की जनता एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।VB-G RAM G छत्तीसगढ़ में एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका की गारंटी प्रदान करना है। यह योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) की जगह लेने जा रही है। VB-G RAM G का फुल फॉर्म “विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को सालाना 125 दिनों का रोजगार प्रदान करना है। इस योजना के तहत, केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर फंडिंग करेंगी, जिसमें पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों के लिए 90:10 और अन्य राज्यों के लिए 60:40 का अनुपात होगा।इस योजना के लाभों में शामिल हैं
– *बढ़ा हुआ रोजगार*: VB-G RAM G योजना के तहत, ग्रामीण परिवारों को सालाना 125 दिनों का रोजगार प्रदान किया जाएगा।
– *मजबूत ग्रामीण बुनियादी ढांचा*: इस योजना के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे जैसे कि सड़कें, जल संचयन प्रणाली, और भंडारण सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।
– *आजीविका के अवसर*: VB-G RAM G योजना ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसर प्रदान करेगी, जिससे लोगों की आय में वृद्धि होगी।
छत्तीसगढ़ में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगों को VB-G RAM G योजना के बारे में जागरूक किया जा सके। इन सभाओं में योजना के प्रावधानों और लाभों के बारे में चर्चा की जाएगी ³.

ग्राम पाटला में 5 वर्षो से लगातार युवा समिति वा ग्रामवासियों के तत्वधान में राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।

0

फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ,ग्राम पाटला में 5 वर्षो से लगातार युवा समिति वा ग्रामवासियों के तत्वधान में राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नया वर्ष के पावन पर्व पर 12 जनवरी को समय रात्रि 8 बजे से भव्य रूप से डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर ग्राम के युवा युवतियों के द्वारा व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक सोशल, प्रिंट, वा डिजिटल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार कर रहे है। जिसमे छत्तीसगढ़ के कोने कोने से डांस प्रतिभागी भाग लेने वाले है। जिसमे कार्यक्रम का रूपरेखा तैयार किया गया है जो की इस प्रकार है

कार्यक्रम विवरण
सामूहिक नृत्य में प्रवेश शुल्क 400 रूपय= प्रथम ईनाम 13000 दृतीय ईनाम 7000 तृतीय ईनाम 4000 चर्तुथ ईनाम 2000 पंचम ईनाम 1500 रुपए। युगल नृत्य में प्रवेश शुल्क 300 रूपए, प्रथम ईनाम 4000 दृतिय ईनाम 3000 तृतीय ईनाम 2000 चर्तुथ ईनाम 1500 रूपए। एकल नृत्य में प्रवेश शुल्क 200 रुपय, प्रथम ईनाम 3000 दृत्तीय ईनाम 2500 तृतीय ईनाम 1500 वा चर्तुथ ईनाम 1000 रुपए रखा गया है। इस प्रकार से आपको एक से बढ़कर एक कार्यक्रम का संगम देखने को मिलेगा कार्यक्रम देने के लिए प्रतिभागी युवा समिति के अध्यक्ष वा सचिव से संपर्क करे 6260425035,9399889490

*मोहला—बेटा की भरमार बंदूक से हत्या करने वाले पिता ने चुन ली मौत घटना स्थल से कुछ दूर में फांसी में लटकी हुई मिली लाश*

0

मनीष कौशिक मोहला

मोहला -शुक्रवार रात पारिवारिक विवाद पर अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के कुवारदल्ली गांव में 22 वर्षीय बेटे के ऊपर भरमार बंदूक से गोली दाग कर हत्या, और पत्नी को घायल करने वाले आरोपी पिता ने अंतत फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। निरीक्षक अश्वनी राठौर ने पुष्टि करते हुए बताया कि हत्याकांड को अंजाम देकर बंदूक सहित फरार आरोपी का शव घटनास्थल से कुछ दूर डूमर के पेड़ मे फासी पर लटका मिला है।इस तरह नशा और अति क्रोध मे एक परिवार का अंत हो गया।

 

 

उल्लेखनीय है कि अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम कुवारदल्ली में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शुक्रवार रात लगभग 8 बजे के लगभग आरोपी संत कुमार उम्र 48 साल गांव के बाहर जंगल किनारे ईट बना रहा था। रात को किसी बात को लेकर उसकी पत्नी शांति बाई के साथ विवाद हो गया। विवाद के बीच शांति बाई ने पति के द्वारा झगड़ा तकरार करने की जानकारी फोन पर अपने बेटे शेखर उईके को दी। जिसके बाद तत्काल शेखर ईट भट्ठा में पहुंचकर अपने पिता को मां के साथ हो रहे वाद-विवाद पर समझाईश दे रहा था। जिसके बाद नशे की हालत में अतिक्रोध में आकर पिता ने भरमार से बेटे के ऊपर गोली दाग दी। इस घटना में शेखर उईके की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बंदूक का छर्रा शांति बाई के जबड़ा मे धस गया, जिसे ग्रामीणों और परिजनों ने एंबुलेंस बुलवाकर अस्पताल पहुंचाया है। रात को घटना के वक्त वारदात स्थल पर ईट बनाने वाले प्रत्यक्षदर्शी भी मौजूद थे।

 

बंदूक लेकर फरार हो गया था आरोपी – आरोपी संत कुमार भरमार बंदूक से गोली चलाकर अपने बेटे की हत्या और पत्नी को घायल करने के बाद हाथ में बंदूक लेकर कोठार से लगे जंगल पहाड़ी की ओर मौके से फरार हो गया था, जिसे अंबागढ़ चौकी पुलिस और ग्रामीणों की अलग अलग टीम घटना के तत्काल बाद से सरगर्मी से तलाश कर रहे थे।

 

जेल या मौत दो ही विकल्प था-बेटे की हत्या और पत्नी को घायल करने के बाद हाथों में बंदूक लेकर फरार हुए आरोपी संत कुमार के पास सिर्फ दो ही विकल्प था या तो इस जुर्म के लिए जेल या स्वयं के चुना हुआ मौत, इस मामले में भी यही देखने को मिला नशेऔर अतिक्रोध में बेटा की हत्या करने के बाद घटना के तीसरे दिन गोलीकांड घटनास्थल के नजदीक आरोपी का शव एक डूमर पेड मे फासी के फंदे पर लटका हुआ मिला है।

*मोहला मानपुर सड़क सुरक्षा रथ ने खोली आंखें, भीड़ में गूंजी हकीकत—”नियम तोड़ोगे, जान से खेलोगे!”*

0

मनीष कौशिक

मानपुर-भर्रीटोला मानपुर चौक एवं मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भर्रीटोला के साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा अभियान ने लापरवाही की आदतों पर सीधा प्रहार किया।

बाजार में पहुंचे यातायात सड़क सुरक्षा रथ ने नियमों की अनदेखी से होने वाली मौतों की कड़वी सच्चाई लोगों के सामने रख दी।

 

सबसे बड़ा आकर्षण बना **यमराज का जीवंत गेट-अप उसने भीड़ से सवाल किया—

“हेलमेट नहीं? सीटबेल्ट नहीं? रफ्तार 80+? फिर तैयार रहो… मैं दूर नहीं!”भीड़ कुछ पल के लिए सन्न रह गई टीम ने तीखे अंदाज़ में बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के असली गुनहगार कौन हैं तेज़ रफ्तार, नशे में वाहन चलाना, मोबाइल पर नजर, ओवरलोडिंग, दोपहिया पर तीन सवारी और पूरी तरह नियमों की अवहेलना।साथ ही लोगों को यह भी समझाया गया कि हादसे कैसे टल सकते हैं गति सीमा का पालन, हेलमेट-सीटबेल्ट की अनिवार्यता, तय लेन में वाहन, पैदल पारपथ का उपयोग और ट्रैफिक संकेतों का सम्मान अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा जुटे और संदेश साफ रहा“सड़क नियम आपकी सुरक्षा कवच हैं… इन्हें तोड़ना आत्मघाती है!”**

*मोहला—-घरेलू विवाद बना खूनी कांड : पिता ने भरमार बंदूक से बेटे को गोली मारकर की हत्या, पत्नी गंभीर रूप से घायल*

0

मनीष कौशिक

मोहला – अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम कुवारदल्ली में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पिता ने भरमार बंदूक से बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है।वहीं पत्नी भी इस वारदात में गंभीर रूप से घायल हो गई है घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना में मौके पर ही 22 वर्षीय बेटे की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया है। रात से ही अंबागढ़ चौकी पुलिस की टीम गांव में मौजूद है घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हाथ मे बंदूक लेकर फरार हो गया है।

 

घरेलु विवाद बना खूनी संघर्ष-घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि, कुवारदल्ली निवासी आरोपी संत कुमार उम्र 48 साल गांव के बाहर जंगल किनारे ईट बना रहा है। रात को किसी बात को लेकर उसकी पत्नी शांति बाई के साथ विवाद हो गया। विवाद के बीच शांति बाई ने पति के द्वारा झगड़ा तकरार करने की जानकारी फोन पर अपने बेटे शेखर उईके को दी। जिसके बाद तत्काल शेखर ईट भट्ठा में पहुंचकर अपने पिता को मां के साथ हो रहे वाद-विवाद पर समझाईश दे रहा था। जिसके बाद अतिक्रोध में आकर पिता ने भरमार से बेटे के ऊपर गोली दाग दी।

 

बेटे की मौके पर ही मौत-इस घटना में शेखर उईके की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बंदूक का छर्रा शांति बाई के जबड़ा मे धस गया, जिसे ग्रामीणों और परिजनों ने एंबुलेंस बुलवाकर अस्पताल पहुंचाया है। रात को घटना के वक्त वारदात स्थल पर ईट बनाने वाले प्रत्यक्षदर्शी गांव का दानीराम उसका बेटा ओकेश कुमार, बहू खिलेश्वरी वहां मौजूद थे। जो मृतक शेखर को किसी तरह बचाने की कोशिश में गांव के बाहर भट्टे से उसके घर तक पहुंचाया, तब तक शेखर की मौत हो चुकी थी।

 

फरार हो गया है आरोपी पिता-भरमार बंदूक से गोली चलाकर अपने बेटे की हत्या और पत्नी को घायल करने के बाद आरोपी संत कुमार मौके से फरार हो गया है, जिसे अंबागढ़ चौकी पुलिस की अलग अलग टीम रात से ही सरगर्मी से तलाश कर रही है।

 

पूर्व में भी चला चुका है गोली-थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में भी अपने परिवार और अन्य ग्रामीणों के ऊपर भरमार बंदूक से गोली चला चुका है। जिसमें आर्म्स एक्ट के तहत उसकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इस दफा आरोपी ने बंदूक से अपने ही बेटे की हत्या कर पत्नी को घायल कर दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

महासमुंद मे आग की चपेट मे आने ने 4 लोग झूलसे.. गैस स्टोव बनाने के दौरान हुआ हादसा.. सभी लोग सुरक्षित..पर घट सकती थी बड़ी दुर्घटना..।

0

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 9 बजे के आसपास की यह घटना बतायी जा रही है..महासमुंद मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 25 सुभाष नगर मे पूर्व पार्षद संदीप घोष के घर पिछे बुजुर्ग दंपति खेलावन और चन्द्रिका के खपरैल घर मे खाना बनाने की तैयारी चल रही थी…इस दौरान घर के बुजुर्ग खेलावन और उनकी 55 वर्षीय पत्नी चन्द्रिका साथ मे 35 वर्षीय बेटी लक्ष्मी बाई थी…तभी खेलावन ने बाहर चूल्हे पर खाना बनाने के लिए अपनी बेटी लक्ष्मी को कहाँ तब लक्ष्मी ने कहाँ की गैस बनाने के लिए इण्डेन गैस से चूल्हा बनवाने के लिए सर्विस मैन को बुलाये है थोड़ी देर मे गैस बन जायेगा फिर खाना बनाएंगे..इस बिच गैस बनाने के लिए 29 साल के रुपेश साहू अपनी 2 साल की बेटी किंजल साहू को लेकर खेलावन के घर पहुंच कर गैस स्टोव बनाने लगा इस दौरान सभी पास मे ही खड़े थे..इसी बिच कुछ गड़बड़ी हुई और तेजी से गैस रिसाव के कारण आग पुरे कमरे मे फ़ैल गयी..अफरा तफरी और तेज आवाज सुनकर दूसरे कमरे मे मौजूद खेलावन ज़ब बेटी के कमरे मे पहुंचा तो उसके होश उड़ गए..बाहर बीवी चन्द्रिका जोर जोर से आवाज लगा रही थी और अंदर बेटी लक्ष्मी बाई गैस सर्विस मैन के 2 साल की मासूम किंजल को पकडे हुए आग से जूझ रही थी..स्टोव बनाने आये रुपेश भी किसी तरह उन दोनों को बचाने का प्रयास कर रहा था..इस बिच बचाव मे आग की चपेट मे आने से हादसे मे 2 साल की मासूम किंजल साहू का चेहरा बुरी तरह घायल हो गया सभी एक दूसरे को बचाने के दौरान आग की चपेट मे आ गए और घायल हो गए है..जैसे तैसे आग पर काबू पाकर सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया.जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है वही महासमुंद पुलिस मामले की जाँच मे जुटी हुई है..।

घायलों मे………..।

लक्मी बाई -35 वर्ष,
रुपेश साहू -29 वर्ष
किंजल साहू -2 वर्ष
चन्द्रिका बाई -55 वर्ष शामिल है..

महासमुंद मे आग की चपेट मे आने 4 लोग बुरी झूलसे.. गैस स्टोव बनाने के दौरान हुआ हादसा..

0

राहुल भोई महासमुंद…

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 9 बजे के आसपास की यह घटना बतायी जा रही है..महासमुंद मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 25 सुभाष नगर मे पूर्व पार्षद संदीप घोष के घर पिछे बुजुर्ग दंपति खेलावन और चन्द्रिका के खपरैल घर मे खाना बनाने की तैयारी चल रही थी…इस दौरान घर के बुजुर्ग खेलावन और उनकी 55 वर्षीय पत्नी चन्द्रिका साथ मे 35 वर्षीय बेटी लक्ष्मी बाई थी…तभी खेलावन ने बाहर चूल्हे पर खाना बनाने के लिए अपनी बेटी लक्ष्मी को कहाँ तब लक्ष्मी ने कहाँ की गैस बनाने के लिए इण्डेन गैस से चूल्हा बनवाने के लिए सर्विस मैन को बुलाये है थोड़ी देर मे गैस बन जायेगा फिर खाना बनाएंगे..इस बिच गैस बनाने के लिए 29 साल के रुपेश साहू अपनी 2 साल की बेटी किंजल साहू को लेकर खेलावन के घर पहुंच कर गैस स्टोव बनाने लगा इस दौरान सभी पास मे ही खड़े थे..इसी बिच कुछ गड़बड़ी हुई और तेजी से गैस रिसाव के कारण आग पुरे कमरे मे फ़ैल गयी..अफरा तफरी और तेज आवाज सुनकर दूसरे कमरे मे मौजूद खेलावन ज़ब बेटी के कमरे मे पहुंचा तो उसके होश उड़ गए..बाहर बीवी चन्द्रिका जोर जोर से आवाज लगा रही थी और अंदर बेटी लक्ष्मी बाई गैस सर्विस मैन के 2 साल की मासूम किंजल को पकडे हुए आग से जूझ रही थी..स्टोव बनाने आये रुपेश भी किसी तरह उन दोनों को बचाने का प्रयास कर रहा था..इस बिच बचाव मे आग की चपेट मे आने से हादसे मे 2 साल की मासूम किंजल साहू का चेहरा बुरी तरह घायल हो गया सभी एक दूसरे को बचाने के दौरान आग की चपेट मे आ गए और घायल हो गए है..जैसे तैसे आग पर काबू पाकर सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया.जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है वही महासमुंद पुलिस मामले की जाँच मे जुटी हुई है..।

घायलों मे…………

लक्मी बाई -35 वर्ष,

रुपेश साहू -29 वर्ष

किंजल साहू -2 वर्ष

चन्द्रिका साहू -55 वर्ष शामिल है..

सर्व ब्राह्मण समाज सरायपाली द्वारा आगामी 23 जनवरी 2026, बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सामूहिक ब्रतोपनयन (जनेऊ) संस्कार का भव्य आयोजन किया जाएगा।

0

23 जनवरी बसंत पंचमी के दिन होगा जनेऊ संस्कार

प्रदेश के किसी भी स्थान से बटुक हो सकेंगे सम्मिलित

सर्व ब्राह्मण समाज सरायपाली की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वानुमति से 23 जनवरी 2026 बसंत पंचमी को सामूहिक ब्रतोपनयन संस्कार सरायपाली में करने का निर्णय लिया गया। डॉ पूर्णानंद मिश्रा ने बताया कि समाज के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मिश्रा जी के मुख्य आतिथ्य एवं स्थानीय अध्यक्ष प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता तथा बलौदा अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाणीग्राही,बसना अध्यक्ष हेमंत कुमार दास, पिथौरा अध्यक्ष पद्मचरण सामंतराय के विशिष्ट आतिथ्य में श्री जगन्नाथ पेट्रोल पंप परिसर सरायपाली में संपन्न हुए बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया,,जनेऊ संस्कार में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के किसी भी स्थान से बटुक सम्मिलित हो सकेंगे,इसके लिए निर्धारित प्रारूप में बटुक को आवेदन करना होगा जिसमें उसके कुल पुरोहित का अनुशंसा आवश्यक होगा,

पंजीयन के लिए नियम एवं आवश्यक शर्तें संपर्क सूत्र के माध्यम से प्राप्त करने के लिए जिले भर से पदाधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर जारी कर दिए गए है जिसमें

सरायपाली_अध्यक्ष श्री प्रकाश मिश्र मो न _ 96176 65987,पंडित आशीष गौरचरण मिश्र _ 98261 46735, डॉ पूर्णानंद मिश्र 6264312213,सुनील पाणीग्राही 88710 03100, सुरेश पाणीग्राही 94242 60534,रविन्द्र पंडा 84358 01551,

बसना अध्यक्ष श्री हेमंत कुमार दास  97548 08583,श्री रमेश कुमार कर 79876 32687,

पिथोरा अध्यक्ष श्री पद्मचरण सामंतराय 97533 82397,श्री यू के दास  99262 74354,

बलौदा अध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी पाणीग्राही81200 95390,श्री संजय दास 91310 27084 का नाम और मोबाइल नंबर शामिल हैं,कोई भी विप्र जन 20 जनवरी 2026 तक इन पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर से संपर्क कर अपना पंजीयन कर सकेंगे। डॉ पूर्णानंद मिश्रा ने बताया कि जनेऊ संस्कार के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई है,बैठक में जिले भर से समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।सर्व ब्राह्मण समाज सरायपाली के अध्यक्ष प्रकाश मिश्र ने उपस्थित विप्रजनों का आभार व्यक्त किया।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया ऐतिहासिक सिरपुर के पुरातात्विक स्थलों का निरीक्षण..पुरातत्व स्थलों को किया जायेगा संरक्षित और संवर्धित..सिरपुर आकर गौरव की अनुभूति हो रही है_- केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत..!

0

राहुल भोई महासमुंद…

भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज जिला महासमुंद अंतर्गत स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर के दौरे पर रहे। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल भी उनके साथ उपस्थित रहे। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री शेखावत का सिरपुर हेलीपैड पर सांसद महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभास कुमार एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने लक्ष्मण देवालय, आनंद प्रभु कुटी विहार, तीवरदेव विहार, सुरंग टीला एवं स्थानीय हाट बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने सिरपुर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिरपुर भारत की प्राचीन धरोहर का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जिसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की आवश्यकता है। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुरातात्विक स्थलों की मूल संरचना को सुरक्षित रखते हुए आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाए। उन्होंने पर्यटकों की सुविधा के लिए बेहतर सड़क, साइन बोर्ड, सूचना केंद्र, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया। आनंद प्रभु कुटी विहार, सुरंग टीला, तिवरदेव विहार, लक्ष्मण देवालय स्थानीय हाट बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सिरपुर में कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे पर्यटन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यहां आकर गौरव की अनुभूति हो रही है। सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल करने प्रयास जारी है। यहां की ऐतिहासिक, पुरातत्विक और आध्यात्मिक नगरी हमारे समृद्ध संस्कृति और परम्परा का प्रतीक है। इसके संरक्षण और संवर्धन का कार्य किया जाएगा।। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विहारों और मंदिरों के अवशेषों की वर्तमान स्थिति को सहजने और संरक्षित करने पर ज्यादा जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने गंधेश्वर मंदिर पहुंचकर गंधेश्वर महादेव का पूजा अर्चना कर देश के समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, राज्य बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपडा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर,जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान, उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार एवं राजस्व व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे…।

वही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सिरपुर के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रही है, ताकि यह स्थल पर्यटन के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर सके। आज भोरम देव कॉरिडोर का शुभारंभ किया जाएगा ।।इस दौरान सांसद रूपकुमारी चौधरी एवं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा सिरपुर को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, संस्कृति एवं पर्यटन, पुरातत्व विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

उल्लेखनीय है कि सिरपुर प्राचीन नाम श्रीपुर/श्रिपुरा महानदी के तट पर बसी एक प्राचीन नगरी है, जिसका इतिहास 5वीं से 12वीं सदी तक फैला हुआ है। यह दक्षिण कोसल का प्रमुख राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र रहा है और यहां हिंदू, बौद्ध व जैन तीनों धर्मों के तीर्थ, मठ, मंदिर और विहारों का दुर्लभ संग्रह मिलता है। खुदाई में यहां 22 शिव मंदिर, 5 विष्णु मंदिर, 10 बुद्ध विहार और 3 जैन विहार जैसे अवशेष मिले हैं। लक्ष्मण मंदिर सिरपुर का सबसे प्रसिद्ध और पुरातन हिंदू मंदिर है, जो 6वीं-7वीं सदी में बनाया गया था। यह भगवान विष्णु को समर्पित है और प्रमुख रूप से लाल ईंटों से निर्मित है। रानी वासटादेवी ने इसे अपने पति राजा हर्षगुप्त की स्मृति में बनवाया था इसे एक प्रेम कथा का प्रतीक भी माना जाता है। तिवरदेव विहार एक प्राचीन बौद्ध विहार है जो 7वीं-8वीं सदी का बताया जाता है। यह बड़े पैमाने पर ईंटों का बना हुआ था और खुदाई में इसका अवशेष मिला है।बौद्ध संप्रदाय से जुड़ा यह विहार सिरपुर में बुद्ध के अनुयायियों द्वारा ध्यान, शिक्षा और धार्मिक क्रियाओं के लिए उपयोग में लाया गया था। आनंद प्रभु कुटी विहार सिरपुर का एक प्रमुख बौद्ध स्थल है, जिसे भिक्षु आनंद प्रभु द्वारा स्थापित किया गया था। यह विहार 14 कमरे वाला एक बड़ा बौद्ध मठ है, जिसमें एक मुख्य प्रवेश द्वार और सुंदर नक्काशीदार स्तंभ पाए गए हैं।यहां बुद्ध की एक विशाल मूर्ति और अन्य बौद्ध प्रतिमाएँ मिलती हैं। सुरंग टीला सिरपुर का एक अनोखा पुरातात्विक स्थल है, जिसमें प्राचीन काल के मंदिर के अवशेष मिले हैं। यह 7वीं सदी का मंदिर था, जिसमें 5 गर्भगृह पाए गए हैं।इन गर्भगृहों में शिवलिंग और गणेश की प्रतिमा स्थित है, जो इस धार्मिक स्थल की विविधता को दर्शाता है।

 

सुकदेव सोरी सरपंच चिंगनार ,,,,,,,,,आप सभी को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

0

सुकदेव सोरी सरपंच चिंगनार ,,,,,,,,,आप सभी को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! नया साल आपके जीवन में भी ढेर सारी खुशियां, सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। मां दंतेश्वरी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।
संरपच ने बधाई देते हुए कहा कि नव वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो और सभी के परिवारों में सुख की नई सौगात आए नए वर्ष में विकास और प्रगति के कार्य में जनता के सहयोग से तेजी लाई जाएगी उन्होंने कहा कि नाव वर्ष में समाज के हर वर्ग को चाहे विकास के हर क्षेत्र में नए अध्ययन का सूत्रपात करने के लिए हमेशा की तरह सहयोग करें,, पुनः नव वर्ष की आगमन पर मंगलमय शुभकामनाएं देता हूं कि यह वर्ष सभी के लिए सुख और सवेरा लेकर आए

मांदगांव प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का सफल समापन*

0

*मांदगांव प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का सफल समापन*

राजमन नाग
मांदगांव में युवाओं द्वारा आयोजित मांदगांव प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 (MPL – सीजन 3) का भव्य समापन फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता आईपीएल की तर्ज पर आयोजित की गई, जो लगातार पाँच दिनों तक चली, जबकि छठे दिन फाइनल मैच खेला गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में *श्री प्रशांत पात्र* (नगर पंचायत अध्यक्ष, फरसगांव), *श्री जयलाल नाग* (जिला पंचायत सदस्य, कोंडागांव), *श्री ललित सलाम* (युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, फरसगांव), *श्री संतोष राना* (सरपंच, ग्राम पंचायत मांदगांव) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जनपद सदस्य *श्रीमती पूर्णिमा पोयाम,* ग्राम पंचायत कोटपाड़ की सरपंच *श्रीमती सुगन्तीन पोयाम,* भाजपा मंडल अध्यक्ष बड़ेडोंगर *महेंद्र सलाम,* पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष *हेमचंद देवांगन* तथा केशकाल विधानसभा विधायक प्रतिनिधि *देवेन्द्र सेठिया* शामिल हुए।
फाइनल मैच में बस्तर इलेवन टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पुष्पा इलेवन टीम द्वितीय स्थान पर रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।
समारोह के शुभारंभ अवसर पर मांदगांव की माताओं-बहनों, वरिष्ठ नागरिकों, आयोजन समिति एवं पारंपरिक मांदरी नृत्य के माध्यम से अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।
फाइनल मैच को देखने के लिए मांदगांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे और क्रिकेट प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर अतिथियों ने आयोजन समिति एवं युवाओं की सराहना की।

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन बीजापुर ने किया 3 दिवसीय निश्चितकालीन हड़ताल,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन बीजापुर ने किया 3 दिवसीय निश्चितकालीन हड़ताल,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

*माननीय मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा* *भोपालपटनम में रैली निकालकर किया जंगी प्रदर्शन*
भोपालपटनम,,,,,,,,,,,,,,,, प्रदेश के सबसे बड़े संगठन अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांत संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर के समस्त कर्मचारी 29 से 31 दिसंबर तक 3 दिवसीय निश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बीजापुर में भी चारों विकासखंड में कर्मचारी हड़ताल पर हैं जिसके संबंध में मांग पत्र ज्ञापन जिला संयोजक के.डी.राय, जिला अध्यक्ष मो. ज़ाकिर खान, वन कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष विश्वनाथ मांझी, लिपिक संघ प्रमुख महेन्द्र राणा, मासाराम कड़ियाम, सचेता मिंज,वाहन चालक संघ प्रमुख कुर्रे, चतुर्थ वर्ग संघ के मोतीराम एवं अन्य साथियों के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री छ. ग. शासन एवं मुख्य सचिव के नाम जिला कलेक्टर बीजापुर के माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों सहित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गबेल को सौंपा। संघ द्वारा पूर्व में दिनांक 18 जून 2025 को मोदी की गारंटी के नाम पर कर्मचारियों के लिए की गई घोषणा को लागू करने हेतु ध्यानाकर्षण ज्ञापन सौंपा गया था । दूसरे चरण में 1 दिवसीय धरना प्रदर्शन सभी जिला मुख्यालय में किया गया लेकिन मांगों के सम्बन्ध में निराकरण नहीं होने के कारण क्षुब्ध होकर पूरे प्रदेश में पुनः 3 दिवसीय हड़ताल की घोषणा की एवं ध्यानाकर्षण ज्ञापन सौंपने का प्रांतीय पदाधिकारियों ने निर्णय लिया जिसके परिपालन में भोपालपटनम में कर्मचारियों ने ब्लॉक संरक्षक ए सुधाकर, अध्यक्ष कमलसिंह कोर्राम, शेख मकबूल, संदीप राज पामभोई, एटला श्रीनिवास, मंडावी सर, नक्का कृष्णा, डी.देस के नेतृत्व में रैली निकालकर अनुविभागीय अधिकारी यशवंत नाग को सौंपा। रैली में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बीरा राजबाबू, संगठन सचिव मनोज कोंड्रा,राजस्व पटवारी संघ जिला अध्यक्ष शंकरलाल कतलाम, पंचायत सचिव संघ जिला अध्यक्ष डी.माधवराव,फेडरेशन की महिला उपाध्यक्ष रेशमा गोड्ढे सम्मिलित हुए। रैली से पूर्व धरना स्थल पर जिले से पधारे नेतृत्व का उद्बोधन हुआ जहां पर कर्मचारी भवन निर्माण के लिए बीरा राजबाबू द्वारा 5 हजार रु, कतलाम द्वारा 2 हजार रु, रेशमा ने 1500 रु और माधव ने 1 हजार सहयोग राशि देने की मंच से घोषणा की। 11 सूत्रीय मांग में छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्रीय कर्मचारियों की भांति देय तिथि से मंहगाई भत्ता तथा पेंशनरों को महंगाई राहत दिया जावे व डी ए एरियर्स की राशि जी पी एफ खाते में समायोजित किया जावे। केंद्रीय कर्मचारियों एवं अविभाजित मध्यप्रदेश के कर्मचारियों की भांति सेवानिवृत्ति पर छत्तीसगढ़ शासन के कर्मचारियों को भी 240 दिन के स्थान पर 300 दिन का अवकाश नगदीकरण आदेश जारी किया जाए। संविदा, दैनिक, कार्यभारित,अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जावे तथा मध्यप्रदेश की भांति सेवा सुरक्षा सुनिश्चित किया जावे। प्रदेश के सभी संवर्गों के अधिकारी/कर्मचारियों को सेवाकाल में 4 स्तरीय वेतनमान संबंधी आदेश शीघ्र जारी किया जावे। प्रदेश के सहायक शिक्षकों को वेतन विसंगति दूर किया जावे। शिक्षक/लिपिक सहित विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगति दूर करने हेतु गठित समिति का प्रतिवेदन यथाशीघ्र प्रकाशित कर लागू किया जावे। प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए शिक्षक एल. बी. संवर्ग को समस्त सेवा का लाभ दिया जावे। उत्तर प्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ अधिकारी/कर्मचारियों एवं पेंशनरों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा एवं बोनस दिया जाए। प्रदेश के अनुकंपा नियुक्ति की 10 प्रतिशत सीलिंग समाप्त करते हुए अनुकम्पा नियुक्ति के सभी पदों पर अनुकंपा नियुक्ति किया जाए, कर्मचारियों की सेवा निवृत्ति 65 वर्ष की जाए, भाजपा शासित अन्य राज्यों की भांति छत्तीसगढ़ में भी कैसलेस सुविधा दी जाए जैसे कर्मचारी हित के मुद्दे शामिल हैं। आगामी दिनों में उक्त मांगों पर साकारात्मक पहल नहीं होने की दशा में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा होना संभावित है।

बिजली विभाग आम जनता से सौतेला व्यवहार कर पूँजीपतियों और सरकारी विभागो को छूट दे रही है -सुक्कू नाग जिला अध्यक्ष, आप कोंडागांव*

0

*बिजली विभाग आम जनता से सौतेला व्यवहार कर पूँजीपतियों और सरकारी विभागो को छूट दे रही है -सुक्कू नाग जिला अध्यक्ष, आप कोंडागांव*

*आपातकालीन कार्यों के लिए और नए कनेक्शन के टेंडर मे खुद दर तय कर ठेकेदारो कों लाभ -सुक्कू नाग जिला अध्यक्ष, आप*

कोंडागांव! आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुक्कू नाग ने साय सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार का नैतिक दायित्व होता है कि सरकार उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाए शिक्षा ,स्वास्थ्य, सड़क की स्थिति प्रदेश की जनता को मालूम है लेकिन सरप्लस बिजली उत्पादन वाले राज्य में यह सरकार स्मार्ट मीटर(प्रीपेड मीटर) के माध्यम से बिजली काट रही है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है यह सरकार जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है क्योंकि पूंजीपतियों व सरकारी विभाग के बकाया बिल करोड़ो में होने के बाउजूद उन्हें बिजली आपूर्ति में कोई तकलीफ नही है लेकिन आम जनता के कनेक्शन काटे जा रहे है

बिजली विभाग और सरकार की सालो से चल रहे आपातकालीन एवं नए कनेक्शन जैसे कार्यों के निविदा प्रक्रिया कों अचानक से बदलकर अव्यवहारिक और जटिल नियमो के साथ-साथ निविदा की दर खुद ही तय कर रही हैं +5 से -5 तक जिन प्रकृति के कार्यों मे ऑनलाइन निविदा मे -25 से -30 तक के दर पर काम लिए जाते थे उन्हें -5 तक सिमित कर सालों का काम गिनती के ठेकेदारों कों दिया जा रहा हैं जिससे स्पष्ट हैं बिजली विभाग अपना बड़ा नुकसान कर ठेकेदारों कों फायदा पहुंचा रही हैं ।

*जिला मीडिया प्रभारी संतोष* *नाग* ने संयुक्त रूप से कहा कि वहीं 5767 पूँजीपतियों से 119 करोड़ का बकाया बिल वसूल नहीं कर पा रही हैं 34 सरकारी विभागों पर 31 सौ करोड़ का सालों से बकाया बिल वसूल नहीं कर पा रही हैं लेकिन गरीब जनता के कुछ सैकड़ो के बकाया बिल के करण पूर्व की तरह समय ना देते हुए उनके कनेक्शन काट उन्हें अँधेरे मे रहने कों विवश कर रही हैं बिजली विभाग और साय सरकार का यह कार्य यह स्पष्ट दर्शाता हैं की साय सरकार गरीब, किसान, मज़दूर विरोधी हो चुकी हैं उनके ऊर्जा मंत्रालय के बड़े अफसरों पर उनका कोई जोर नहीं चल रहा हैं या यह उन्ही का फरमान हैं बिजली कंपनी एक तरफ अपने आप कों घाटे मे बता कर पूर्व से चल रहे जनता कों दिए जाने वाले सब्सिडी कों खत्म कर रही हैं वही 5767 पूँजीपतियों से 119 करोड़ का बकाया बिल और 34 सरकारी विभागों पर 31 सौ करोड़ का सालों से बकाया बिल वसूल ना कर साबित कर रही हैं की घाटे के लिए वो खुद जिम्मेदार हैं और अपनी लापरवाही के लिए जनता पर महंगी बिजली का गाज गिरा रही हैं व जनता के बिजली कनेक्शन काट रही है जो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

*जिला सोशल मीडिया प्रभारी* *विजय*, किसान विंग जिलाध्यक्ष दानसाय मरकाम , ब्लाक अध्यक्ष बिरजू सलाम,ने संयुक्त रूप से कहा कि पूंजीपतियों व सरकारी विभाग जब तक अपना बकाया बिजली बिल नही भर देते तब तक सरकार को कोई अधिकार नही है नैतिकता के आधार पर भी उन्हें ये समझदारी होनी चाहिए कि वे जनता के बिजली कनेक्शन न काटे अगर जल्द इस जन विरोधी फैसले और ठेकेदार कों फायदा,विभाग कों नुकसान वाले टेंडर कों वापस नहीं लिया गया तो आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश मे बड़ा आंदोलन करेगी।

हेमचंद देवांगन पूर्व मंडल अध्यक्ष बड़ेडोंगर,,,,,,,,,आप सभी को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

0

हेमचंद देवांगन पूर्व मंडल अध्यक्ष बड़ेडोंगर,,,,,,,,,आप सभी को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! नया साल आपके जीवन में भी ढेर सारी खुशियां, सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। मां दंतेश्वरी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।
हेमचंद देवांगन ने बधाई देते हुए कहा कि नव वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो और सभी के परिवारों में सुख की नई सौगात आए नए वर्ष में विकास और प्रगति के कार्य में जनता के सहयोग से तेजी लाई जाएगी उन्होंने कहा कि नाव वर्ष में समाज के हर वर्ग को चाहे विकास के हर क्षेत्र में नए अध्ययन का सूत्रपात करने के लिए हमेशा की तरह सहयोग करें,, पुणे नव वर्ष की आगमन पर मंगलमय शुभकामनाएं देता हूं कि यह वर्ष सभी के लिए सुख और सवेरा लेकर आए

केशकाल विधायक नीलकंठ,,टेकाम ने कहा क्षेत्रवासियों को नववर्ष की आगमन पर हार्दिक बधाई दी,,* राजमन ,नाग

0

*केशकाल विधायक नीलकंठ,,टेकाम ने कहा क्षेत्रवासियों को नववर्ष की आगमन पर हार्दिक बधाई दी,,*

  • राजमन ,नाग

सभी के परिवार में सुख शांति और बुलंदियों का सवेरा हो उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए विकास और उत्थान के अनेक कार्य किए हैं नए वर्ष में सभी को ऐसा संकल्प लेकर कार्य करने की जरूरत है जिसे समाज देश और प्रदेश का चाहूंमुखी विकास हो,
आप सभी को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! नया साल आपके जीवन में भी ढेर सारी खुशियां, सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। मां दंतेश्वरी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।

संजय कुमार नाग उप सरपंच बोकराबेड़ा,,, क्षेत्र वासियों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं,

0

संजय कुमार नाग उप सरपंच बोकराबेड़ा,,, क्षेत्र वासियों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

उपसरपंच ने क्षेत्र वासियों को नया साल की बधाई प्रेषित किया उन्होंने कहा या नया साल आपके और आपके परिवार के लिए ढेर सारी खुशियां,, सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थय लाए मां दंतेश्वरीआपकी सभी मनोकामना पूरी करें
नव वर्ष की आगमन पर मंगलमय शुभकामनाएं देता हूं कि या वर्ष सभी के लिए सुख और सवेरा लेकर आए

हड़ताल के अंतिम दिन कर्मचारियों का उमड़ा शैलाब,,,भारी आक्रोश के साथ कर्मचारियों नें भरी हुंकार।आर, एल, कुलदीप की खबर…

0

हड़ताल के अंतिम दिन कर्मचारियों का उमड़ा शैलाब,,,भारी आक्रोश के साथ कर्मचारियों नें भरी हुंकार।

बालोद:-

मांगो के संबंध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,,,,,,,अनिश्चित कालीन आंदोलन की तैयारी

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बालोद ने तीन दिवसीय आंदोलन का किया गया आगाज जिसमें तृतीय एवं अंतिम दिवस कर्मचारियों ने भारी हुंकार बालोद जिले से लगभग सभी विभागों से10हजार कर्मचारी अधिकारी आंदोलन में शामिल रहे तथा विभिन्न विभागों के काम काज ठप रहे यहां तक जिला अस्पताल के डॉक्टर्स, स्टॉप नर्स चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे जिससे जिला अस्पताल के मरीज भटकते नजर आए इस हड़ताल में हमारी जो मांगे है केंद्र सरकार के समान देय तिथि से महंगाई भत्ते की मांग, वर्ष 2019 से लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स राशि का जीपीएफ (GPF) खातों में समायोजन सहित कुल 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत है,

इस आन्दोलन में विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में तीन दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल को जिला बालोद के बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन कर और *काम बंद कलम बंद* कर आंदोलन को सफल बनाने के लिए आज अंतिम दिवस में भारी भीड़ ने बता दिया कि कर्मचारी अधिकारी अपने मौलिक मांगो को लेकर रहने का ठान लिया है सभी संगठित रूप से तीन दिवसीय निश्चित कालीन आंदोलन धरना में शामिल रहकर एकजुटता का परिचय दिया सरकार पर मांगों को पूर्ण करने दबाव बनाया गया , फेडरेशन कर्मचारियों के हितों के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने के लिए कटिबद्ध है।उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यह आंदोलन कर्मचारी हितों की अनदेखी के खिलाफ लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है, और जब तक सभी 11 सूत्रीय मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, संघर्ष जारी रहेगा। जिला फेडरेशन ने सभी कर्मचारी एवम अधिकारी से अपील की है कि तीन दिवसीय निश्चित कालीन के इस धरना प्रदर्शन और भी अधिक से अधिक कर्मचारी अधिकारी इस प्रदर्शन में शामिल हुए आज हड़ताल के अंतिम दिन में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बालोद के डेलीगेशन के द्वारा अपनी 11सूत्रीय मांगो को लेकर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के द्वारा मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान जिला प्रभारी मूलचंद शर्मा जी, जिला संयोजक लोकेश कुमार, महासचिव घनश्याम पुरी , विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्ष जिसमे मधुकांत यदु, राजेश घोड़ेसवार, वीरेंद्र देशलहरे,आर एम चावड़ा,चंद्रभान सिंह निर्मलकर, , राधेश्याम साहू, परशुराम धनेंद्र, संदीप कुमार , अहमद रजा खान,महेंद्र कुमार साहू,राजेश उपाध्याय रवि वर्मा ब्लॉक संयोजक ,नेपाल सिंग साहू, खिलानंद साहू, नवल किशोर साहू, राजस्व निरीक्षक रमेश शर्मा, राजेंद्र कोला ,पटवारी, रेखुराम साहू,यशवंत देवांगन,अनीता सिंह,चेतन यदु, गजेंद्र पूरी गोस्वामी,संतोष देशमुख ,राजेश देशमुख ,विष्णु साहू,आर एस मांडवी, शिक्षक संघ से वीरेंद्र देशमुख,पटवारी हेमेंद्र साहू,तनवी खान , सूर्यकांत देशमुख, यशवंत देवांगन,के आर उर्वशा, भूपेंद्र चाणक्य, वन विभाग से रूपराम ठाकुर,के सांथ विभिन्न संगठनों के कर्मचारी उपस्थित रहे|

*मोहला—बुदानकट्टा में 6 जनवरी को मंडई, रात में होगा छत्तीसगढ़ी नाचा का आकर्षक आयोजन*

0

मोहला–बुदानकट्टा क्षेत्र में पारंपरिक उत्सवों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए **6 जनवरी 2026, दिन मंगलवार** को बुदानकट्टा में **मंडई** का आयोजन किया जाएगा। दिनभर चलने वाले इस आयोजन में ग्रामीण परंपरा, सामाजिक गतिविधियाँ और स्थानीय जनभागीदारी देखने को मिलेगी।

आयोजन समिति के अनुसार, **रात्रि में भाठागांव की प्रसिद्ध ‘मोर मयारु बेटा’ छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी** अपनी प्रस्तुति देगी। नाचा पार्टी द्वारा हास्य, व्यंग्य, लोकगीत और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति से कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंगत आएगी। आयोजकों ने बताया कि नाचा पार्टी का प्रदर्शन इस वर्ष के मुख्य आकर्षण के रूप में रखा गया है, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति की संभावना है।

स्थानीय ग्रामीणों ने तैयारी शुरू कर दी है और मंडई स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर परंपरा और संस्कृति को संवर्धित करने की अपील की है।

पेंशनरों को मिला सुशासन का लाभ, बीजापुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

पेंशनरों को मिला सुशासन का लाभ, बीजापुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर,,,,
पेंशनरों के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन की सुशासन की भावना के अनुरूप जिला चिकित्सालय बीजापुर में सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को विशेष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में आयोजित हुआ, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को एक ही स्थान पर समग्र स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में 60 से अधिक पेंशनरों ने भाग लिया। अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में पेंशनरों की विस्तृत स्वास्थ्य जाँच की गई। इस दौरान सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ रक्तचाप एवं मधुमेह (शुगर) जाँच, ईसीजी, लैब टेस्टिंग, नेत्र परीक्षण, 2D इको तथा हियरिंग एड जैसी सुविधाएँ प्रदान की गईं।
शिविर की विशेषता यह रही कि सभी सेवाएँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। पेंशनरों को आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया, वहीं ईसीजी, लैब टेस्टिंग, 2D इको और हियरिंग एड की सुविधा भी बिना किसी शुल्क के प्रदान की गई। नेत्र परीक्षण के पश्चात पात्र पेंशनरों को नि:शुल्क चश्मा भी वितरित किया गया, जिससे उन्हें किसी प्रकार का आर्थिक भार नहीं उठाना पड़ा।
इस सफल आयोजन में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. आर. पुजारी, जिला कोषालय अधिकारी श्री एम. पी. टंडन तथा सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर का विशेष योगदान रहा। साथ ही छत्तीसगढ़ पेंशनधारी संघ, जिला बीजापुर (पंजीयन क्रमांक 1881) के जिला अध्यक्ष एवं उप-प्रांताध्यक्ष श्री डी. एस. राम का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
यह विशेष स्वास्थ्य शिविर पेंशनरों के लिए समय पर स्वास्थ्य जाँच, निःशुल्क उपचार, औषधि वितरण एवं चश्मा वितरण की दृष्टि से अत्यंत सफल एवं लाभकारी सिद्ध हुआ, जिससे पेंशनरों ने संतोष व्यक्त किया।

महासमुंद मे पर्यटन , संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल के फालो में लगी वाहन पलटी.. एक आरक्षक हुआ घायल.. आरक्षक को किया गया रायपुर रिफर..।

0

महासमुंद मे आज प्रदेश के पर्यटन , संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल के फालो में लगी वाहन पलटने से एक सीएएफ का आरक्षक प्रदीप कुमार घायल हो गया..घायल आरक्षक को तत्काल  जिला अस्पताल पहुंचाया गया चल रहा है जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया है.. बता दे की नेशनल हाईवे 53 पर तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडार काष्ठागार के पास यह घटना शाम के वक़्त घटित हुई है..जहाँ पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सिरपुर गये थे और लौटते समय यह हादसा हुआ है..।

*अंबागढ़ चौकी—मुरूम की तस्करी के लिए एकलव्य विद्यालय के दीवार में चला दिया गया बुलडोजर*

0

मनीष कौशिक

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी –राजस्व और खनिज विभाग के संरक्षण मे खनिज माफियो के हौसले इतने बुलंद है कि मुरूम की तस्करी के लिए बालक बालिकाओं के संवेदनशील माने जाने वाले एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की विशालकाय दीवार को ही तोड़ डाला गया है। इधर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अंबागढ़ चौकी नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए बनाई जा रही सीसी रोड निर्माण में मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपलिनचुवा के राजस्व भूमि से सैकड़ो ट्रिप मुरूम की तस्करी कर ली गई है। मामले में जहां सैकड़ो ट्रिप मुरूम की रॉयल्टी के रूप में शासन को चूना लगाया गया है वही एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की सुरक्षा में ठेकेदार के मरूम तस्करों ने बुलडोजर चला दिया है।

 

उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी चौक से अस्पताल तक 49 लाख रुपए के लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य में भारी अनियमितता के साथ साथ आवासीय विद्यालय एकलव्य मे अध्यनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा मे सेद मारने की बेहद संगीन मामला उजागर हुआ है। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अंबागढ़ चौकी नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीसी रोड निर्माण के लिए बीते कई दिनों से दर्जनों हाईवा वाहनों के माध्यम से मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के गोपलिनचुआ गांव के सरहद मे स्थित पहाड़ी खोदकर दिन-रात अवैध मुरुम उत्खनन किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा उत्खनन बिना किसी वैध अनुमति और बिना रॉयल्टी चुकाए किया जा रहा है, जिससे शासन को अब तक लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो चुका है। इस अवैध खनन में राजस्व और खनिज विभाग की भूमिका बेहद संदिग्ध बताई जा रही है। खनिज तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि मुररूम कि तस्करी के लिए अंबागढ़ चौकी नगर में संचालित संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के दीवार को बुलडोजर से तोड़ दिया है।

 

 

कांग्रेसी के लिए भाजपा नेता करवा रहा है तस्करी-चोर चोर मौसेरा भाई का कहावत यहा चरितार्थ हो रहा है 49 लाख रुपए की लागत से बन रहे सीसी रोड निर्माण का ठेका दुर्ग के किसी बघेल को दिया गया है जो अपने आप को कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का रिश्तेदार बताता है जिसके लिए अवैध मुरूम खुदवाने का जिम्मा मोहला निवासी भाजपा नेता हिमांशु के द्वारा कराने की बात ग्रामीणों ने बताया। इधर निर्माण के आड़ में खेत और गड्ढे को पाटने अवैध रूप से पहाड़ी को खोदकर मुरूम निकाला जा रहा है। नियमों के अनुसार मुरुम उत्खनन के लिए खनिज विभाग की अनुमति और रॉयल्टी भुगतान अनिवार्य है, लेकिन यहां खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही अवैध खुदाई छुट्टी के दिन और रात को किया जा रहा है जिसमें दर्जनों हाईवा वाहनो की आवाजाही लगातार जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। संबंधित राजस्व व खनिज विभाग सख्त कार्रवाई करने के बजाय कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।

 

 

बाउंड्री वॉल में चलाया गया बुलडोजर-सीसी रोड निर्माण में खेत और गड्ढे को पाटने गोपलिनचुआ गांव के राजस्व भूमि से वन विभाग के पहाड़ी सीपीटी तक वैध मुरूम खोद कर जहां लाखों रुपए की रॉयल्टी चोरी की गई है वही खनिज माफियाओं ने बिना किसी प्रशासनिक आदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का बाउंड्री बाल को बुलडोजर से तोड़ दिया है बताया गया कि यहां 400 बालिका और 400 बालक संयुक्त विद्यालय में अध्यनरत है जिनकी सुरक्षा पर बेहद बडा सेद लगाया गया है‌ जिसके कारण यहां अध्यनरत छात्र-छात्राएं असुरक्षित हो गए हैं।

 

प्रशासनिक अधिकारियों को बता चुके हैं प्राचार्य-मोहला एवं मानपुर का संयुक्त आवासीय विद्यालय एकलव्य आदर्श विद्यालय भवन के अभाव में अंबागढ़ चौकी नगर में संचालित है यहां पदस्थ प्राचार्य थान सिंह कारटे , तथा प्रमोद प्रकाश ने दीवार तोड़े जाने की जानकारी उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को बता चुके हैं परंतु मुरूम की तस्करी के लिए शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर अब तक अधिकारी किसी भी तरह का एक्शन नहीं ले पाए हैं।

 

सरपंच सचिव के मना करने पर भी खोद डाली गई राजस्व भूमि-ग्राम पंचायत गोपलिनचुवा के सरपंच सचिव ने हरिभूमि को जानकारी देते हुए बताया कि पोकलेन मशीन से राजस्व भूमि से मुरुम खोदने की जानकारी मिलने पर उनके द्वारा मना किया गया परंतु खनिज माफियाओं द्वारा उनकी अनदेखी करते हुए बेधड़क होकर सैकड़ो ट्रिप मुरुम का खनन कर लिया गया।

*मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी—सेन समाज का भव्य शपथ ग्रहण एवं युवक–युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी जोरों पर*

0

मनीष कौशिक

अंबागढ़ चौकी—सेन समाज, जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी द्वारा आयोजित **नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह** एवं **युवक–युवती परिचय सम्मेलन** आज **गुरुकृपा पैलेस, हॉस्पिटल रोड, अंबागढ़ चौकी** में भव्य रूप से संपन्न होगा। समाज के सामाजिक सशक्तिकरण और युवाओं में नई चेतना के उद्देश्य से आयोजित यह समारोह जिले में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर होने जा रहा है। कार्यक्रम प्रातः **10 बजे** से प्रारंभ होगा। इस आयोजन को लेकर जिले भर में उत्साह का माहौल है तथा समाज के हजारों लोग कार्यक्रम में पहुँचने की तैयारी में हैं। आयोजन समिति ने सभी समाजजनों, सम्मानित नागरिकों एवं अतिथियों को सादर आमंत्रण दिया है।

**मुख्य अतिथि**

**माननीय श्री संतोष पाण्डे**

*सांसद, लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव*

इनके सानिध्य में कार्यक्रम को ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

*अध्यक्षता**

**माननीय सुश्री मोना सेन**

*सन फिल्म विकास निगम अध्यक्ष (राज्य), जांबी दर्जा प्राप्त एवं महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष, सेन समाज रायपुर*

समाज में महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण के लिए सुश्री सेन की उपस्थिति विशेष महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

**अतिविशिष्ट अतिथि**

 

समारोह में प्रदेश और जिले के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं सेन समाज के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे—

 

* **मान. नंदकुमार सेन**, अध्यक्ष केशशिल्पी कल्याण बोर्ड

* **मान. पुनीतराम सेन**, प्रदेश अध्यक्ष, सर्व सेन समाज

* **मान. बी.एल. कौशिक**, प्रदेश सचिव, सर्व सेन समाज (छग)

* **मान. भोलाराम साहू**, विधायक, सुग्गी विधानसभा

* **मान. इंद्रशाह मंडावी**, विधायक सोहला–मानपुर

* **मान. संजीव शाह**, पूर्व संसदीय सचिव, छ.ग. शासन

* **मान. दिलीप वर्मा**, जिला अध्यक्ष भाजपा मो.–मा.–अचौकी

* **मान. देवानंद कौशिक**, **मान. अनिल मानिकपुरी**

* **मान. ढालसिंग कौशिक**, जिला उपाध्यक्ष भाजपा

* **मान. राजेश सिंधी**, भाजपा प्रवक्ता

* **मान. आशीष द्विवेदी**, भाजपा मंडल अध्यक्ष अचौकी

* **मान. शेषनारायण शांडिल्य**, जिला अध्यक्ष सेन समाज राजनांदगांव

* **मान. संतोष कौशिक**, जिला अध्यक्ष सेन समाज बालोद

* **मान. श्रीमती निशा श्रीवास**, जिला अध्यक्ष महिला विंग, राजनांदगांव

* **मान. श्रीमती भिमेश्वरी सेन**, जिला अध्यक्ष महिला विंग, बालोद

## **आयोजक**

 

**सेन समाज, जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी**

## **कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ**

 

* नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

* युवक–युवती परिचय सम्मेलन

* समाज के उत्थान एवं संगठनात्मक मजबूती पर विमर्श

* महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी पर विशेष सत्र

 

यह आयोजन समाज में नए नेतृत्व, एकता और समरसता का संदेश देने वाला साबित होगा। समाज के वरिष्ठजनों का मानना है कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं को दिशा मिलती है और समाज में प्रगतिशील वातावरण बनता है।

खम्हारपाली चेकपोस्ट में बसों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही..

0

राहुल भोई महासमुंद..

परिवहन मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारियों के बसों की जांच के निर्देश पर चेकपोस्ट खम्हारपाली में प्रभारी अधिकारी विष्णु ठाकुर के नेतृत्व में अखिल भारतीय पर्यटक परमिट पर चलने वाली बसों की लगातार सघन जांच की जा रही है,। जांच में बसों के परमिट ,नियमानुसार मोटरयान कर, यात्री सूची, सहित सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है,जांच के दौरान अखिल भारतीय पर्यटक परमिट की बसों में आगे पीछे “अखिल भारतीय पर्यटन यान “ लिखाने की हिदायत वाहन मालिको एवं चालकों को दी जा रही है । अखिल भारतीय पर्यटक परमिट का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है,इस माह अखिल भारतीय पर्यटक परमिट पे चलने वाली 14 बसों पर कार्यवाही करते हुए 68 हजार शमन शुल्क वसूल कर शासन के खाते में जमा कराया गया है ।बार बार परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर परमिट निलंबन कराने की चेतावनी भी दी जा रही है ।

उक्त बसों के अलावा भी स्पेशल परमिट तथा अस्थायी परमिट में चलने वाली बसों की भी जांच की जा रही है

44 स्पेशल परमिट , अंतर्राज्यीय मंजिली बसों अस्थायी परमिट की बसों पर कार्यवाही कर एक लाख बहत्तर हज़ार रू शमन शुल्क वसूल किया गया है । अब तक कुल 52 बसों पर कार्यवाही कर 2 लाख 40 हजार शमन शुल्क जमा कराया गया है,

चेक पोस्ट में मालवाहक वाहनो की लगातार जांच की जा रही है, मोटरयान नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर वाहनो पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है और शासन से निर्धारित राजस्व लक्ष्य की पूर्ति हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं

सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइस दी जा रही है

आगामी जनवरी माह में सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा जिसको मद्देनजर सभी वाहन चालको को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने एवं सुरक्षित चलने की हिदायत दी जा रही है,,

*मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी—डीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिए बीएड ब्रिज कोर्स कराने की मांग*

0

Manish kaushik

मोहला मानपुर अ.चौकी:– छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला मोहला मानपुर अ.चौकी के जिला अध्यक्ष श्रीहरि, ने बताया कि छतीसगढ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान जी – केंद्रीय शिक्षा मंत्री, पंकज अरोड़ा जी – अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षक परिषद, सचिव शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़, संचालक एससीईआरटी छत्तीसगढ़ व संचालक, लोक शिक्षण संचानालाय छत्तीसगढ़, को पत्र लिखकर शिक्षकों के प्रमोशन के लिए D.Ed. योग्यताधारी शिक्षकों के लिए B.Ed के ‘ब्रिज कोर्स’ हेतु प्रावधान बनाते हुए ब्रिज कोर्स कराने की मांग की है।ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2019 में व्याख्याता पदोन्नति हेतु प्रशिक्षित स्नातकोत्तर का प्रावधान किया गया था, जिसके तहत बीएड या डीएड या समकक्ष शिक्षक भी पदोन्नति की पात्रता रखते थे, किन्तु एनसीटीई के प्रावधान के आधार पर माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद केवल बीएड प्रशिक्षित शिक्षकों को पदोन्नति दी गई है, इससे हजारो डीएड प्रशिक्षित शिक्षक पदोन्नति से वंचित हुए है।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय संगठन बाबूलाल लाडे,जिला सचिव रूपेंद्र नन्दे,मनोज देशमुख,रमेश सोनी,भेसराम रावटे,ललिता कन्नौजे,जिला उपाध्यक्ष राममणि द्विवेदी,बंशी विनायक,सत्यवान वाकडे,सुधन सिंह कोरेटि,रविंद्र रामटेके,हिमेश्वरी देवांगन,किशोर देवांगन,संजय देवांगन,दिवाकर बोरकर,सरोज साहू,दिलीप धनकर,जीवन नेताम,प्रांतीय आई टी सेल प्रभारी अंगद सलामे,जिला मिडिया प्रभारी गुलाब सिन्हा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ व अन्य प्रदेश के हजारों डीएड, डीपीई, बीटीआई या समकक्ष प्रशिक्षित शिक्षक प्राथमिक सहायक शिक्षक व पूर्व माध्यमिक शिक्षक पद पर कार्यरत हैं, माननीय उच्चतम न्यायालय के वर्तमान निर्णय और एनसीटीई के दिशा-निर्देश के आलोक में प्राथमिक सहायक शिक्षकों व पूर्व माध्यमिक शिक्षकों के लिये प्रमोशन हेतु बीएड की अनिवार्यता की गई है जिससे हजारों शिक्षक प्रभावित होकर प्रमोशन से वंचित व पीड़ित हुए है, इससे बीएड ब्रिज कोर्स की प्रासंगिकता व अनिवार्यता महसूस किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की मांग है कि प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) व पूर्व माध्यमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) में नियुक्त सभी सहायक शिक्षक, शिक्षक जो केवल डीएड या समकक्ष योग्यता रखते हैं, उन सभी के लिए एनसीटीई के नियमानुसार कोर्स संधारण कर अनिवार्य 6 माह के बीएड ‘ब्रिज कोर्स’ का प्रावधान बनाते हुए शासन स्तर से शीघ्र ब्रिज कोर्स प्रारम्भ किया जावे।

प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने आग्रह है कि प्रदेश के हजारों डीएड व समकक्ष प्रशिक्षित शिक्षकों के भविष्य को ध्यान रखते हुए विभागीय “बीएड ब्रिज कोर्स” कराने सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जावे।

*अंबागढ़ चौकी–अस्पताल के सीसी रोड के लिए खोद डाली गई पाहडी निर्माण के नाम पर , राजस्व भूमि से अवैध मुरुम उत्खनन लाखो की रॉयल्टी चोरी*

0

Manish kaushik

अंबागढ़ चौकी-नगर पंचायत क्षेत्र अंबागढ़ चौकी के राजीव गांधी चौक से अस्पताल तक लाखों रुपए के लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। बीते कई दिनों से दर्जनों हाईवा वाहनों के माध्यम से बेखौफ पहाड़ी खोदकर दिन-रात अवैध मुरुम उत्खनन किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा उत्खनन बिना किसी वैध अनुमति और बिना रॉयल्टी चुकाए किया जा रहा है, जिससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस अवैध खनन में राजस्व खनिज विभाग की भूमिका बेहद संदिग्ध बताई जा रही है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सीसी रोड निर्माण में खेत और गड्ढे को पाटने अवैध रूप से पहाड़ी को खोदकर मुरूम निकाला जा रहा है। नियमों के अनुसार मुरुम उत्खनन के लिए खनिज विभाग की अनुमति और रॉयल्टी भुगतान अनिवार्य है, लेकिन यहां खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही अवैध खुदाई छुट्टी के दिन और रात को किया जा रहा है जिसमें दर्जनों हाईवा वाहनो की आवाजाही लगातार जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है!

मामले में सबसे गंभीर पहलू यह है कि विभाग के जिम्मेदार अफसरो को इसकी जानकारी है बावजूद वे मूक दर्शक बने हुए है,न तो खनिज विभाग की ओर से कोई कार्रवाई की जा रही हैऔर न ही राजस्व विभाग ने इस अवैध उत्खनन को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाया। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचेगा। साथ ही, सरकारी राजस्व की खुली लूट यूं ही जारी रहेगी।

अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कब तक कार्रवाई करते हैं या फिर यह अवैध कारोबार प्रशासन की आंखों के सामने यूं ही फलता-फूलता रहेगा।राजस्व संपत्ति से अवैध मुरुम उत्खनन- अंबागढ़ चौकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए सीसी रोड निर्माण में उपयोग किया जा रहा मुरुम ग्राम पंचायत गोपनिंचुआ घावडेटोला सरहद के पाहडी से अवैध रूप से मुरूम खोदा जा रहा है। यह उत्खनन न तो किसी वैध अनुमति के तहत हो रहा है और न ही इसकी कोई रॉयल्टी शासन को दी जा रही है, जिससे नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है। ठेकेदार पर गंभीर आरोप, लाखों की रॉयल्टी चोरी-गोपलिन चुवा तथा घावडेटोला के आम ग्रामीणो का कहना है कि सीसी रोड के निर्माण ठेकेदार द्वारा नियमों को ताक में रखकर भारी मात्रा में अवैध मुरुम निकाला गया है, जिससे शासन को लाखों रुपये की रॉयल्टी का नुकसान हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर जांच टीम गठित कर ठेकेदार और कार्य में प्रयुक्त हाईवा खुदाई में लगे पोकलेन को ज़प्त किया जाना चाहिए तथा हुई राजस्व कि क्षति की वसूली ठेकेदार से की जानी चाहिए। राजस्व निरीक्षक खनिज विभाग से संबंधितो के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग उठ रही है। ग्रामीणों की शिकायतों पर भी कार्रवाई शून्य-

ग्राम पंचायत गोलिनचुआ घावडेटोला सीमा पर लंबे समय से दिन-रात दर्जनों हाईवा गाड़ियां, पोकलेन बेखौफ तरीके से पहाड़ी खोदकर मुरूम की अवैध उत्खनन कर रही हैं। ग्रामीणों ने कई बार खनिज विभाग और स्थानीय राजस्व कार्यालय में शिकायत कीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय संरक्षण के चलते माफिया इस जिले मे अवैध कारोबार चला रहे हैं।राजस्व भूमि खाइयों में तब्दील, पर्यावरण संकट मे-लगातार कई महीनों से हो रहे इस जिले में अवैध उत्खनन के कारण राजस्व भूमि गहरी खाइयों में तब्दील हो चुकी है। विभाग अपनी जमीन को बचाने में विफल नजर आ रहा है। खनिज संपदा का बेरोकटोक दोहन जारी है। रात को और छुट्टी के दिन होती है अवैध उत्खनन-अंबागढ़ चौकी नगर सहित आसपास के कुछ ट्रांसपोर्टर बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर हाईवे और पोकलेन से लैस है जो सिंडिकेट चलाते हुए अवैध मुरुम खनन कर जहां लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं वहीं इस काले धधे को विभागीय जिम्मेदार अफसर अपना पुड़िया बनाते हुए खनिज संपदा का दोहन करा रहे हैं।

 

पूरे मामले की तपप्तीश के लिए खनिज विभाग को बोला गया है मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। हेमेंद्र भूआर्य एसडीएम मोहला

स्वर्गीय बी.एस. भाटिया स्मृति अंतर्राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

0

छत्तीसगढ़ चौहान सेना के तत्वाधान में किया जा रहा आयोजन

– पहले दिन JDC गड़वाना, सारंगढ़ (सलोनी) और रामा FC रायपुर ने दर्ज की शानदार जीत

सरायपाली, 27 दिसंबर 2025 : छत्तीसगढ़ चौहान सेना के तत्वावधान में स्वर्गीय श्री बी.एस. भाटिया जी की स्मृति में आयोजित अंतर्राज्यीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल उत्साह, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा के वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद के करकमलों से हुआ।

मुख्य अतिथि विधायक चातुरी नंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि अनुशासन, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम है। इस तरह की अंतर्राज्यीय प्रतियोगिताएं ग्रामीण एवं युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच देती हैं।”

उन्होंने आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ चौहान सेना को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रतियोगिता के पहले दिन कुल चार मुकाबले निर्धारित थे, जिनमें छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा की प्रतिष्ठित टीमों ने भाग लिया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट फिटनेस, रणनीति और खेल भावना का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के पहले दिन पहला मुकाबला (11:00 बजे)

सरायपाली (छ.ग.) बनाम JDC गड़वाना (ओडिशा)

इस मुकाबले में JDC गड़वाना (ओडिशा) ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए सरायपाली टीम को पराजित कर जीत दर्ज की। इसी तरह दूसरा मुकाबला (12:30 बजे) सारंगढ़ (सलोनी) (छ.ग.) बनाम शरद 11 बरगढ़ (ओडिशा) के कड़े मुकाबले में सारंगढ़ (सलोनी) की टीम ने बेहतरीन टीमवर्क और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए शरद 11 बरगढ़ को शिकस्त दी।

तीसरा मुकाबला (02:00 बजे) बिलासपुर (छ.ग.) बनाम ब्रदर्स FC नुआपाड़ा (ओडिशा) के बीच हुआ। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच संघर्षपूर्ण खेल देखने को मिला, जिसमें मुकाबला तय समय में रोमांचक रहा। इसके साथ ही चौथा मुकाबला (03:30 बजे) रामा FC रायपुर (छ.ग.) बनाम पदमपुर (ओडिशा) के बीच देखने को मिला। दिन के अंतिम मुकाबले में रामा FC रायपुर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पदमपुर (ओडिशा) को पराजित कर जीत अपने नाम की।

प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने वाली टीमें JDC गड़वाना, सारंगढ़ (सलोनी) एवं रामा FC रायपुर अब अगले चरण में प्रवेश कर चुकी हैं।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 28 दिसंबर 2025 को खेला जाएगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।

बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी ने आयोजन को सफल बनाया। आयोजकों द्वारा रेफरी व्यवस्था, सुरक्षा एवं प्राथमिक चिकित्सा सहित सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए।

विदित हो कि विगत कई वर्षों से छत्तीसगढ़ चौहान सेना और अंचल के फुटबॉल प्रेमियों के द्वारा स्वर्गीय श्री बी.एस. भाटिया के स्मृति में शानदार अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अंतर्राज्यीय आयोजन से फुटबॉल खिलाड़ियों को एक नया मंच मिला है।

राइस मिलों में बड़ी कार्रवाई तीन प्रकरणों में 6,694 बोरा धान एवं 15,470 बोरा चावल जब्त

0

महासमुंद जिले में धान के अवैध भंडारण, परिवहन एवं स्टॉक सत्यापन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सघन कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज तीन अलग–अलग प्रकरणों में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में धान एवं चावल जब्त किया गया।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार सरायपाली एसडीएम अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन एवं तहसीलदार श्रीधर पंडा के नेतृत्व में टीम द्वारा श्री साईं राइस मिल, सरायपाली में भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान स्टॉक में गंभीर कमी पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कुल 6,000 बोरा धान एवं 15,470 बोरा चावल जब्त किया गया।

इसी प्रकार बसना में एसडीएम श्री हरिशंकर पैंकरा एवं तहसीलदार श्री कृष्ण कुमार साहू के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा दो राइस मिलों में कार्रवाई की गई।

श्री शिव शंकर राइस मिल, बसना से 287 पैकेट अवैध धान जब्त किया गया। कामद राइस मिल, बसना से 407 पैकेट अवैध धान जब्त किया गया। जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गायत्री परिवार सरायपाली में पुस्तक मेले का शुभारंभ 27 दिसम्बर से 03 जनवरी तक चलेगा। युग साहित्य की विशेष प्रदर्शनी

0

सरायपाली:- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार सरायपाली द्वारा 31 दिसम्बर से आयोजित होने वाले 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के पूर्व 27 दिसम्बर को पुस्तक मेले का शुभारंभ किया गया। गायत्री परिवार के ट्रस्टीगणों ने बताया कि समाज में सांस्कृतिक, नैतिक और आध्यात्मिक जागरण लाने के लिये पुस्तक मेले में गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पं. श्रीराम शर्मा जी आचार्य जी द्वारा लिखे गये पुस्तक जो 60 से अधिक वर्गों में है जैसे साधना, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, पर्यावरण, नारी जागरण, व्यसन मुक्ति एवं कुरीति उन्मूलन, व्यक्तित्व विकास, पारिवारिक मूल्य, सामाजिक चेतना, भारतीय संस्कृति, वैज्ञानिक आध्यात्म एवं जीवन प्रबंधन इत्यादि पर क्षेत्रवासियों के लिये उपलब्ध है। यहां ज्ञान – विज्ञान के साथ – साथ मनुष्य जीवन के प्रत्येक पहलुओं पर उन्नति परक मार्गदर्शन देने वाली विषयों पर अनेक पुस्तकें उपलब्ध है। यह स्टाल जिज्ञासुओं के साथ – साथ पुस्तक प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रस्तुत करता है। इन पुस्तकों को बहुत ही उचित और सुलभ कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि हर व्यक्ति को इस अमूल्य ज्ञान की धरोहर का लाभ मिल सके। आयोजन स्थल परिसर में ब्रम्हभोज साहित्य भी लोगों को आधे मूल्य पर उपलब्ध कराई जायेगी।इसका उद्देश्य व्यक्ति और समाज का सर्वांगीण विकास करना है।

फ़रसगांव के अटल परिसर का हुआ वर्चुअल लोकार्पण*

0

*फ़रसगांव के अटल परिसर का हुआ वर्चुअल लोकार्पण*

भक्ति के सागर में डूबी वालफोर्ट सिटी: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कलश पूजन कर किया श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का शंखनाद..

0

राजधानी का रिंग रोड स्थित वालफोर्ट सिटी परिसर आज साक्षात् वृंदावन के रंग में रंगा नजर आया। अवसर था श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के भव्य शुभारंभ का। 25 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महाकुंभ का आगाज बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति और भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ।
कथा के प्रथम दिवस पर आयोजित कलश यात्रा में भक्ति का अनूठा सैलाब उमड़ पड़ा। पीले वस्त्रों में सुसज्जित सैकड़ों महिलाओं ने जब सिर पर मंगल कलश धारण कर कदम बढ़ाए, तो पूरा परिसर ‘जय श्री कृष्णा’ और ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। गाजे-बाजे, पुष्प वर्षा और भक्ति गीतों की लहरों ने वातावरण में दिव्यता घोल दी। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने स्वयं श्रद्धा भाव से धर्म ध्वजा थामकर यात्रा की अगुवाई की, जो उनके धर्म के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है।

कलश स्थापना और पूजन के पश्चात विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अत्यंत ओजस्वी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि साक्षात् श्रीकृष्ण का स्वरूप है। यह हमें सिखाती है कि विषमताओं के बीच भी धर्म और धैर्य के साथ कैसे जिया जाए। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे आयोजन न केवल मानसिक शांति प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में समरसता और एकता के सूत्र को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में उतारना ही इस कथा की वास्तविक सार्थकता है। डॉ. अग्रवाल ने इस दौरान छत्तीसगढ़ की जनता की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की।

विधायक डॉ अग्रवाल ने बताया कि 1 जनवरी तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन कथा व्यास द्वारा भगवान के विभिन्न अवतारों, उनकी लीलाओं और जीवन दर्शन का विस्तृत वर्णन किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान स्थानीय निवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पुष्प वर्षा के बीच निकली इस यात्रा ने हर हृदय को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य, वालफोर्ट सिटी के प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।