Home Blog Page 29

प्राकृतिक आपदाओं से मृत्यु के प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

प्राकृतिक आपदाओं से मृत्यु के प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं से मृतकों के परिजनों को 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु में मृतिका किरन वंजाम के निकटतम वारिस उनके पिता श्री सोमारू वंजाम को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह नदी-नाले के पानी में डुबने से मृत्यु में मृतिका पाली मुहन्दा के निकटतम वारिस उनके पिता श्री रामा मुहन्दा, मृतक हरिश ताती के निकटतम वारिस उनके पिता श्री मंगलू ताती एवं मृतिका श्रीमती शान्ति ठाकुर के निकटतम वारिस उनके पुत्र श्री जगरनाथ ठाकुर सहित प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए कुल 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए है।

महासमुंद में पैरा आर्ट से बदलेगी महिलाओं की तकदीर, सरकार की “वेस्ट टू वेल्थ“ अवधारणा को साकार करने अनोखा कदम, महिला समूहों को मार्केटिंग और आत्मनिर्भरता का दिया गया प्रशिक्षण..

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत बिरकोनी में महिला समूहों के लिए आयोजित पैरा आर्ट प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समापन में रायपुर संभाग के संभागायुक्त महादेव कावरे शामिल हुए। उन्होंने महिला समूहों द्वारा धान के पैरा से बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार, जनपद सीईओ बीएस मंडावी सहित बड़ी संख्या में महिला समूह के सदस्य मौजूद रहे।

इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 32 महिलाओं ने भाग लिया। सहेली हस्तशिल्प नवागढ़ की टीम द्वारा महिलाओं को धान के पैरा से विभिन्न आकर्षक कलाकृतियाँ और सजावटी सामान बनाने का गहन प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण सरकार के “वेस्ट टू वेल्थ“ (कचरे से कंचन) की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक कदम है। इस दौरान संभागायुक्त श्री कावरे ने कहा कि, केवल प्रशिक्षण लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत से इसे आजीविका का साधन बनाना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, मेहनत के साथ प्राप्त किए गए इस हुनर को भूलना नहीं है। आप सभी को यह लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए कि इस कला के माध्यम से आप प्रति माह कम से कम 6 से 7 हजार रुपये की अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर सकें।

उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के संबंध में संभागायुक्त ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि, इन कलाकृतियों की बिक्री के लिए आधुनिक तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाना चाहिए। साथ ही, राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर इन उत्पादों के स्टॉल लगाने और उन्हें प्रदर्शित करने का सुझाव दिया, ताकि स्थानीय कला को व्यापक पहचान मिल सके और महिलाओं की आय में वृद्धि हो। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में बोर्ड परीक्षा से पूर्व तनाव-मुक्त “हम होंगे कामयाब” कार्यशाला का आयोजन*,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

*कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में बोर्ड परीक्षा से पूर्व तनाव-मुक्त “हम होंगे कामयाब” कार्यशाला का आयोजन*,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

*बच्चों को तनाव-मुक्त रहने के लिए दिए गए उपयोगी टिप्स*

*तनाव-मुक्त होकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी करें – कलेक्टर*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,/कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के सफल नेतृत्व एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखन लाल धनेलिया के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के संयुक्त कार्यक्रम बीजादूतीर के सहयोग से बोर्ड परीक्षा से पूर्व तनाव-मुक्त “हम होंगे कामयाब” कार्यशाला के आयोजन की शुरुआत की गई।
यह कार्यशाला दिनांक 20 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक जिले के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में आयोजित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 20 जनवरी 2026 को विकासखंड भैरमगढ़ के पी.एम. श्री शासकीय रेसिडेंशियल स्कूल पोटाकेबिन, नेलसनार तथा विकासखंड बीजापुर के हायर सेकेंडरी स्कूल पापनपाल में “हम होंगे कामयाब” कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से पूर्व होने वाले मानसिक तनाव से मुक्त करना एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी हेतु प्रेरित करना था।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए ध्यान-योग, मेडिटेशन, उड़न-छू ताली, एनर्जाइज़र एवं खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से तनाव कम करने के प्रभावी उपाय बताए गए।

छात्रों को समझाया गया कि परीक्षा केवल विषयों और पढ़ाई का स्व-मूल्यांकन है, जीवन का नहीं । अत्यधिक मानसिक तनाव परीक्षा की तैयारी को प्रभावित कर सकता है, इसलिए समय-सारिणी बनाकर योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करने पर विशेष जोर दिया गया।
तनाव से निपटने हेतु विद्यार्थियों को आईवीआर नंबर 8123922651 पर कॉल कर सहायता लेने की भी जानकारी दी गई।

कार्यशाला में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण, ब्लॉक समन्वयक भारत कारम, विनोद गावड़े तथा बीजादूतीर स्वयंसेवक ज्योति कड़ती एवं कुंदन वार्गेम द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने परीक्षा की बेहतर तैयारी, समय प्रबंधन एवं आत्मविश्वास बनाए रखने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बोर्ड परीक्षा से पहले बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए “हम होंगे कामयाब” थीम पर विभिन्न गतिविधियाँ कराई गईं। विद्यार्थियों से सरल एवं सहज भाषा में संवाद करते हुए परीक्षा से जुड़ी आशंकाओं, डर के कारणों एवं उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने भी खुलकर अपनी भावनाएँ और चिंताएँ साझा कीं।

कार्यक्रम के अंत में परीक्षा के दबाव को कम करने एवं मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन कराया गया। साथ ही छोटे-छोटे खेल एवं ऊर्जावर्धक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को रिलैक्स करने का अवसर मिला।

इन गतिविधियों के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों की एकाग्रता में वृद्धि, आत्मविश्वास में सुधार तथा मानसिक तनाव में कमी देखने को मिली। कार्यशाला के समापन पर विद्यार्थियों ने स्वयं को पहले से अधिक शांत, सकारात्मक एवं परीक्षा के लिए तैयार महसूस किया।

*बस्तर पंडुम बना समरसता और संस्कृति का उत्सव*,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

*बस्तर पंडुम बना समरसता और संस्कृति का उत्सव*,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

*प्रतिभागियों को मिला पौष्टिक भोजन, कलेक्टर–एसपी ने जनप्रतिनिधियों संग किया सामूहिक भोज*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,/बस्तर की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं को समर्पित बस्तर पंडुम का आयोजन अत्यंत सफल एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस सांस्कृतिक महोत्सव में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों एवं दर्शकों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए स्वच्छ, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई, जिससे सभी कलाकारों, ग्रामीण प्रतिभागियों एवं आगंतुकों ने संतोष व्यक्त किया। आयोजन समिति द्वारा भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं समयबद्ध वितरण पर विशेष ध्यान दिया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों के साथ सामूहिक भोजन कर आपसी भाईचारे, समरसता एवं समानता का संदेश दिया। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का यह संवेदनशील एवं प्रेरणादायक कदम प्रतिभागियों के लिए उत्साहवर्धन का स्रोत बना।
बस्तर पंडुम न केवल लोककला, नृत्य, गीत और परंपराओं के संरक्षण का सशक्त मंच बना, बल्कि सामाजिक एकता और प्रशासन–जनसंपर्क का भी जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे बस्तर की पहचान और गौरव को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला बताया।
कुल मिलाकर, बस्तर पंडुम का यह सफल आयोजन सांस्कृतिक चेतना, जनसहभागिता एवं सकारात्मक प्रशासनिक पहल का उत्कृष्ट उदाहरण सिद्ध हुआ।

कायस्थ समाज ने नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई प्रेषित किया

0

बस्तर संभाग कायस्थ समाज जगदलपुर के द्वारा कायस्थ समाज बिहार के वरिष्ठ सदस्य व छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री श्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अनेकानेक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

इस अवसर पर कायस्थ समाज बस्तर के अध्यक्ष अर्जुन श्रीवास्तव सहित समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि निश्चित रूप से यह कायस्थ समाज के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी की असीम कृपा से कायस्थ कुलभूषण और बिहार कायस्थ के वरिष्ठ सदस्य नितिन नबीन जैसे कर्मठ, अनुभवी एवं संगठन के प्रति समर्पित नेता विश्व की सबसे बड़े राजनैतिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। संपूर्ण कायस्थ समाज के लिए गौरव का विषय है। यह नियुक्ति उनके संगठनात्मक कौशल, राजनीतिक अनुभव और पार्टी के प्रति निष्ठा का प्रमाण है। समाज के लोगों ने कहा कि नितिन नबीन जी ने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए सदैव समाज, संगठन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है। उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता से भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा देशभर में पार्टी की नीतियों को नई दिशा प्राप्त होगी।

कायस्थ समाज बस्तर संभाग के उपाध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव, सुदामा श्रीवास्त्व, सचिव गजेंद्र श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, राजेश, आशीष, विपुल, प्रवीण, धीरेंद्र, मधुप, अविनाश, राजेश, श्रीमती शैल बाला ,अध्यक्ष महिला संगठन श्रीमति जय श्री श्रीवास्तव,श्रीमति गीता श्रीवास्तव सहित समस्त कायस्थ समाज ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नितिन नबीन जी अपने नए दायित्व में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज और देश का मान बढ़ाएंगे। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

गजेन्द्र श्रीवास्तव

  सचिव

कायस्थ समाज जगदलपुर

हल्बा समाज बीजापुर के द्वारा अमर शहीद गैंदसिंह नायक बलिदान दिवस के रूप में सभा आयोजन कर बच्चों के लिए भिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

0

 

जिला मुख्यालय के बीजापुर, हल्बा समाज भवन मे मंगलवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । शहादत दिवस के मुख्य तिथि श्री मेघनाथ मांझी ग्राम प्रमुख व समाज प्रमुख, मुख्य वक्ता श्री सत्यजीत राणा केंद्र सचिव अखिल भारतीय हल्बा समाज बत्तीसगढ़ ने अमर शहीद गैंद सिंह नायक के चित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्री सत्यजीत राणा ने कहा कि क्षेत्र वासियों और आदिवासियों पर अंग्रेजों के अत्याचार काफी बढ़ गए थे। उसी दौरान आदिवासियों के बीच उनका नेतृत्वकर्ता के तौर पर उभरे गैंद सिंह नायक ने कुछ महीनों के अंदर ही आदिवासियों का एक विद्रोही संगठन तैयार कर लिया। जमीदारी कार्य करते करते संगठन तैयार होते ही गैंद सिंह ने अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ बिगुल फूंक दिया। अंग्रेज मुक्त बस्तर का नारा दिया और यहीं से देश में स्वतंत्रता आंदोलन का आगाज हुआ। अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते 20 जनवरी 1825 को परलकोट महल के सामने छत्तीसगढ़ के वीर सपूत गैंद सिंह को अंग्रेजी सत्ता ने फांसी दे दी। गैंद सिंह स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हो गए।

बलिदान दिवस के कार्यक्रम को लेकर मुख्य अतिथि श्री मेघनाथ मांझी ने कहा कि बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम निबंध चित्रकला फैंसी ड्रेस और लोकगीत आदिवासी संस्कृतियों की झलकियां जो प्रदर्शन कर रहे हैं वही आज आदिवासी,संस्कृति और सामाजिक परंपरा सामाजिक व्यवस्था दिख रहा है यह व्यवस्था पूर्वजों का दिया हुआ है जिसको हम उनके प्रेरणा से ही सामाजिक संगठन मजबूत और समाज का विकास और विस्तार होगा।

शहादत दिवस के अवसर में बच्चों के लिए आयोजन  किया गया प्रतियोगिता मे चित्र कला मे प्रथम कु दिंपि मांझी द्वितीय कु विरानी राना तृतीय कु भाविका मांझी फैंसी ड्रेस मे प्रथम कु लक्षेता राना और प्रियंती बाकडे रंगोली मे प्रथम कु मंजू मांझी.लिए

कार्यक्रम का संचालन श्री सुंदर पुजारी कार्यक्रम की संयोजक श्री सोना धार मांझी व राजेंद्र राना,नन्द किशोर राना प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक श्री सतीश राना श्री मति सरिता मांझी कार्यक्रम की विशेष अतिथि श्री बीरेंद्र हिकमी अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ हल्बा समाज बत्तीसगढ़ बीजापुर श्रीमती धनेश्वरी बाकडे जनपद सदस्य बीजापुर, हरीश मांझी संभागीय  युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष 18गढ़  शंकर लाल मांझी कर्मचारी प्रकोष्ठ  अध्यक्ष हल्बा समाज 18गढ़ बीजापुर, रमेश मांझी युवा प्रभाग बीजापुर, फूलचंद नाईक अखिल भारतीय हल्बा सामाजिक बीजापुर सहित सामाजिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

   

*श्री राम लला दर्शन योजना के अंतर्गत 30 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम के लिए रवाना*,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

*श्री राम लला दर्शन योजना के अंतर्गत 30 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम के लिए रवाना*,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

*प्रभारी अधिकारी श्री दिलीप उइके ने दी शुभ यात्रा की मंगलकामनाएँ*

बीजापुर,,,,,,,,
छत्तीसगढ़ शासन की श्री राम लला दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के 30 श्रद्धालुओं का एक दल सोमवार शाम अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिला।
यात्रा से पूर्व प्रभारी अधिकारी श्री दिलीप उइके ने सभी श्रद्धालुओं को शुभ यात्रा की मंगलकामनाएँ देते हुए कहा कि यह योजना आम नागरिकों को भगवान श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य प्रदान करने का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन एवं आपसी सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।
श्रद्धालुओं के प्रस्थान के दौरान कलेक्टर कार्यालय परिसर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से राममय हो उठा। श्रद्धालुओं के चेहरों पर आस्था, प्रसन्नता और आध्यात्मिक उल्लास स्पष्ट रूप से झलक रहा था।
उल्लेखनीय है कि श्री राम लला दर्शन योजना के माध्यम से राज्य शासन द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम दर्शन की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आमजन की आस्था को भी सशक्त आधार मिल रहा है।
यह यात्रा न केवल श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक अनुभव लेकर आएगी, बल्कि सामाजिक समरसता एवं धार्मिक चेतना को भी सुदृढ़ करेगी।

आम आदमी पार्टी बीजापुर के जिला अध्यक्ष श्री सतीश मंडावी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बीजेपी और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि बीजापुर चट्टान पारा का सच

0

बीजापुर के चट्टान पारा में कांग्रेस और बीजेपी—दोनों पार्टियों ने मिलकर गरीब आदिवासियों के पेट पर लात मारने का काम किया है।

पिछली कांग्रेस के सरकार में कांग्रेस ने जुग्गी झोपड़ियों को तोड़ने का काम किया है।

और वर्तमान में बीजेपी सरकार भी गरीब आदिवासियों के घरों को तोड़ने का काम किया है।

ये दोनों पार्टियों के राजनेता वोट बैंक के लिए जनता का उपयोग करती है।

नक्सल हिंसा से पीड़ित आदिवासी परिवार, जो पहले ही अपने घर-जमीन, रोज़गार और परिजनों को खो चुके हैं, आज उन्हें ही बेघर किया जा रहा है।

यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन परिवारों के पुनर्वास और संरक्षण की जिम्मेदारी सरकारों की थी, उन्हीं को उजाड़ने का काम कांग्रेस-बीजेपी की मिलीभगत से किया गया।

जल, जंगल, जमीन की बात सिर्फ नारे बनकर रह गई है—जमीनी सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सतीश मंडावी को पता लगते ही गरीब आदिवासियों के न्याय हेतु 

घटना स्थल पर पहुंचकर 

बीजापुर तहसीलदार और नगर पालिका सीएमओ और फोरेस्ट विभाग के अधिकारियों से बात कर घर के सीट नहीं तोड़ने हेतु कहा है,

 मंडावी ने कहा कि नक्सली पीड़ित परिवारों के गरीब आदिवासी समाज के साथ यह अन्याय किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी जिला ईकाई बीजापुर मांग करती हैं कि—

सभी नक्सली पीड़ित आदिवासी परिवारों को तत्काल आवास उपलब्ध कराया जाए

तोड़ी गई झोपड़ियों/आवासों का मुआवज़ा दिया जाए

पुनर्वास नीति को ईमानदारी से लागू किया जाए

जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई हो

यह लड़ाई सत्ता के खिलाफ नहीं, आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई है।

आगे मांडवी ने कहा कि 

यदि मुहवाजा राशि नहीं दी जाएगी तो पीड़ित परिवारों के साथ जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश मंडावी और बस्तर लोकसभा उपाध्यक्ष श्री सहदेव मोरला जी, पार्टी के कार्यकर्ता साथी मंगरू मिच्चा, और पीड़ित परिवार सभी उपस्थित रहे हैं।

*आदिवासियों की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का हुआ भव्य प्रदर्शन*,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

*आदिवासियों की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का हुआ भव्य प्रदर्शन*,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

*जिला स्तरीय बस्तर पंडुम का आयोजन, विजेता दलों को 20-20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि*

बीजापुर,,,
आदिवासियों की समृद्ध संस्कृति, मौलिक परंपराओं एवं जीवनशैली को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित बस्तर पंडुम के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन बीजापुर के मिनी स्टेडियम में किया गया।
जनजातीय बहुल बस्तर संभाग की स्थानीय कला एवं संस्कृति, लोककला, शिल्प, तीज-त्योहार, खान-पान, बोली-भाषा एवं रीति-रिवाजों को प्रोत्साहित एवं संरक्षित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं से चयनित दलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला स्तरीय बस्तर पंडुम में कुल 12 विद्याओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला एवं संस्कृति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इनमें जनजातीय नृत्य, नाट्य, लोकगीत, चित्रकला, पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण, शिल्पकला, जनजातीय व्यंजन, पेय पदार्थ तथा बस्तर की वनौषधियों का विशेष रूप से आकर्षक प्रदर्शन शामिल रहा।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेता दलों को आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रत्येक विजेता दल को 20-20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा। ये विजेता दल आगामी फरवरी माह में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पेरे पुलैय्या जिला पंचायत सदस्य श्री मैथ्यूज कुजूर, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, नवपदस्थ डीएफओ श्री रमेश जांगड़े, उपनिदेशक इन्द्रावती टाइगर रिजर्व श्री संदीप बलगा एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल, डिप्टी कलेक्टर श्री नारायण प्रसाद गवेल, सहायक आयुक्त श्री देवेंद्र सिंह पटले सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, जनजातीय समाज के प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के नागरिक उपस्थित रहे।

*नितिन नबीन का नेतृत्व बनेगा भाजपा की नई शक्ति, कार्यकर्ताओं में भरेगा ऊर्जा : महेश गागड़ा*,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

0

*नितिन नबीन का नेतृत्व बनेगा भाजपा की नई शक्ति, कार्यकर्ताओं में भरेगा ऊर्जा : महेश गागड़ा*,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,/ भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के सर्वसम्मति से निर्वाचन पर पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्री नबीन के यशस्वी, सशक्त और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाले कार्यकाल की कामना की।
श्री गागड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह निर्वाचन केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह चयन पार्टी के भीतर मजबूत लोकतांत्रिक परंपराओं और सामूहिक नेतृत्व की भावना को दर्शाता है।
पूर्व मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि स्पष्ट दृष्टि, मजबूत संगठनात्मक क्षमता और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ श्री नितिन नबीन का नेतृत्व पार्टी के कार्यकर्ताओं को और अधिक सशक्त, ऊर्जावान और प्रेरित करेगा। उनका नेतृत्व भाजपा को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाएगा तथा देशहित में पार्टी की भूमिका को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा श्री नितिन नबीन के नेतृत्व में विकास, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को और मजबूती से आगे ले जाएगा।

*देव आस्था की भूमि अतिक्रमण से मुक्त, चिकट राज कल्याण समिति ने कलेक्टर का जताया आभार*,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

*देव आस्था की भूमि अतिक्रमण से मुक्त, चिकट राज कल्याण समिति ने कलेक्टर का जताया आभार*,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

*स्थानीय अवकाश की घोषणा से भक्तों में हर्ष, प्रशासनिक निर्णयों की सराहना*

बीजापुर,,,,,,,,
चट्टानपारा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर पवित्र देव स्थलों की भूमि को मुक्त कराए जाने पर चिकट राज कल्याण समिति के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर श्री संबित मिश्रा से सौजन्य भेंट कर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने प्रशासन की इस कार्रवाई को आस्था, परंपरा और कानून — तीनों की रक्षा करने वाला कदम बताया।
समिति के पदाधिकारियों — देव सियान/ग्राम प्रमुख श्री मेघनाथ मांझी, परगना मांझी श्री रामशंकर साहनी, मोदुल सिरहा श्री सुखनाथ मांझी तथा सिरहा/ग्राम प्रमुख श्री फागू राम साहनी — ने बताया कि उक्त भूमि न केवल वन मद की शासकीय भूमि है, बल्कि चिकट राज देव, कोण्डराज देव एवं कारी कंकालीन माता के पीड़ा पटानी एवं देव धामी से संबंधित पवित्र स्थल है, जहां प्रतिवर्ष पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि मांझीपारा, अमानपारा, बैदरगुड़ा, बांडागुड़ा, भट्टीपारा, नयापारा, कन्हईगुड़ा सहित कुल 11 प्रमुख पाराओं के ग्राम प्रमुखों ने सर्वसम्मति से बैठक कर जिला, वन एवं नगरीय प्रशासन को अतिक्रमण हटाने हेतु आवेदन दिया था। प्रशासन द्वारा जनभावनाओं का सम्मान करते हुए की गई कार्रवाई से समिति एवं ग्रामीणों में संतोष और प्रसन्नता का माहौल है।
जिला प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि शासकीय एवं वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष अप्रैल माह में बीजापुर के आराध्य देव चिकट राज का भव्य मेला आयोजित किया जाता है। समिति के आग्रह पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा मेला दिवस पर स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने से श्रद्धालुओं में विशेष हर्ष व्याप्त है। समिति के प्रतिनिधियों ने स्थानीय अवकाश की घोषणा पर भी जिला प्रशासन एवं कलेक्टर महोदय का आभार व्यक्त किया।

जिले के 69 ग्रामों में ‘स्वास्थ्य मित्र’ की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

जिले के 69 ग्रामों में ‘स्वास्थ्य मित्र’ की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,- बीजापुर जिले में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 69 ग्रामों में ‘स्वास्थ्य मित्र’ की अस्थायी नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बीजापुर द्वारा विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किया गया है। जारी सूचना के अनुसार प्रत्येक चयनित ग्राम में एक-एक स्वास्थ्य मित्र की नियुक्ति की जाएगी। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 5000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा, साथ ही कार्य आधारित अधिकतम 3000 तक प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।
आवेदन की प्रक्रिया 16 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी शाम 5 बजे तक केवल स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। चयन में संबंधित ग्राम के निवासी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि किसी ग्राम से पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होता है, तो समीपस्थ ग्राम के आवेदकों पर विचार किया जाएगा। चयन प्रक्रिया मेरिट क्रम के आधार पर होगी। चयनित स्वास्थ्य मित्रों को 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी तथा स्थानीय व्यवस्था के अंतर्गत की जाएगी, जिसे किसी भी समय समाप्त किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बीजापुर में संपर्क कर सकते हैं अथवा जिले के वेबसाइट www.bijapur.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

बस्तर में एक शक्तिपीठ जिसे भूल गया भारतीय जन मानस।।

0

प्राचीन अष्टादश शक्तिपीठ स्त्रोतम में चक्रकाेट की माणिक्य देवी शक्तिपीठ का उल्लेख मिलता है। इसमें भारत के प्राचीन प्रमुख अठारह शक्तिपीठों का उल्लेख मिलता है। 

लङ्कायां शाङ्करी देवी कामाक्षी काञ्चिकापुरे ।

प्रद्युम्ने शृङ्खलादेवी चामुण्डी क्रौञ्चपट्टणे ॥ 1 ॥

अलम्पुरे जोगुलाम्बा श्रीशैले भ्रमराम्बिका ।

कोल्हापुरे महालक्ष्मी माहूर्ये एकवीरिका ॥ 2 ॥

उज्जयिन्यां महाकाली पीठिक्यां पुरुहूतिका ।

उत्कले गिरिजादेवी माणिक्या चक्रकोटिली ॥ 3 ॥

हरिक्षेत्रे कामरूपा प्रयागे माधवेश्वरी ।

ज्वालायां वैष्णवी देवी गया माङ्गल्यगौरिका ॥ 4 ॥

वारणस्यां विशालाक्षी काश्मीरेषु सरस्वती ।

अष्टादश सुपीठानि योगिनामपि दुर्लभम् ॥ 5 ॥

बस्तर को आठवीं सदी से चौदहवीं सदी तक चक्रकोट कहा जाता था। उस काल के विभिन्न शिलालेखों में चक्रकोट का उल्लेख मिलता है। 

चक्रकोट (बस्तर) में ग्यारहवीं सदी अर्थात छिंदक राजवंश के राजा जगदेक भूषण प्रथम के भैरमगढ़ शिलालेख में माणिक्य देवी का उल्लेख मिलता है। (1023 ईस्वी 1063ईस्वी)

इसके बाद छिंदक राजवंश के सोमेश्वर देव द्वितीय के बत्तीसा मंदिर बारसूर शिलालेख 1210 ईस्वी में माणिक्य देवी का उल्लेख मिलता है। 

इसके बाद अन्नमराज देव 1324 ईस्वी को माणिक्य देवी से तलवार प्राप्ति का उल्लेख राजवंशावली में मिलता है।

महाराज्ञी मेघावती 1410 ईस्वी को माणिक्य देवी का साधिका कहा गया है। 

1709 ईस्वी के बाद राजपाल देव के ताम्रपत्र में माणिकेश्वरी देवी का उल्लेख मिलता है। 

अब आप बताइए कि चक्रकोट की माणिक्य देवी का शक्तिपीठ बस्तर में कौन सा है? जिसका उल्लेख प्राचीन अष्टादश शक्तिपीठ स्त्रोतम में है।

महासमुंद राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर बसना, सरायपाली क्षेत्र के स्कूल बस वाहनों का भौतिक निरीक्षण शिविर का आयोजन किया गया..कुल 56 बसों में से 8 बसों में कमी पाए जाने से 8700- समन शुल्क की कार्यवाही किया गया..।

0

राहुल भोई महासमुंद…

दिनांक 18.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक चलने वाली आयोजित कार्यक्रम के तहत यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग महासमुंद के संयुक्त टीम के द्वारा स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण शिविर का आयोजन पब्लिक स्कूल बसना में किया गया जहाँ बसना, सांकरा, पिथौरा तहसील के अंतर्गत संचालित 20 बसों का भौतिक निरीक्षण किया गया तथा प्रतिभा पब्लिक स्कूल सरायपाली में सरायपाली तहसील के अंतर्गत संचालित 36 स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण किया गया। कुल 56 बसों के निरीक्षण के दौरान 8 बसों में दस्तावेज एवं अन्य कमी पाए जाने से 8700/- सुमन शुल्क की कार्यवाही किया गया, तथा एक सप्ताह के भीतर दस्तावेज पूर्ण करने समझाईश दिया। स्कूल बस चालक एवं परिचालकों को समझाईश दिया गया की स्कूल बस संचालन के दौरान शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने, सीटबेल्ट का उपयोग करने, फायर सेफ्टी एवं फास्टेड बॉक्स को नियमित रूप से चेक करने, सीसीटीवी कैमरा को दुरुस्त करने एवं यातायात नियमों का पालन करने समझाईश दिया गया।

स्कूल बस भौतिक निरीक्षण में परिवहन विभाग से जिला परिवहन अधिकारी राम कुमार ध्रुव, निरीक्षक जायसवाल, आर.बी. निर्मलकर, हेमचंद कंवर, लखन पटेल, नीलाम्बर निर्मलकर, यातायात विभाग से यातायात प्रभारी  रामभजन सिन्हा, आरक्षक पेखन माथुर, विनोद अनंत एवं सभी स्कूल बसों के चालक व परिचालक उपस्थित रहे।

बस्तर पुलिस का नशे के विरुद्ध बड़ा प्रहार,नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही में लाखों के नशीले पदार्थ जब्त

0

थाना प्रभारी लीलाधर राठौर की सख्ती से नशे के सौदागर पर बड़ी चोट, 12.86 लाख की नशीली कैप्सूल जप्त

जगदलपुर। बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बोधघाट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

मुखबिर की सूचना पर मिशन ग्राउंड स्कूल के पीछे से आरोपी मोहम्मद सिराज को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से ट्रामोडोल स्पास्मो प्रॉक्सीवोन की 240 नग नशीली कैप्सूल (वजन 160.8 ग्राम), जिसकी खुदरा कीमत लगभग 12 लाख 86 हजार रुपये है, जप्त की गई।

आरोपी पूर्व में भी NDPS एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।

थाना प्रभारी लीलाधर राठौर की सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता और सख्त कार्यशैली के चलते यह कार्रवाई संभव हो सकी। उनकी अगुवाई में टीम ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट की धारा 21(बी) के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

यह कार्रवाई नशे के सौदागरों के लिए कड़ा संदेश है कि बस्तर पुलिस के रहते अवैध नशे का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्राथमिक एवं माध्यमिक के छात्र -छात्राओ ने पर्यटन स्थल गौतम बौद्ध का दर्शन कर पिकनिक का आनंद उठाया,* राजमन,,नाग

0

प्राथमिक एवं माध्यमिक के छात्र -छात्राओ ने पर्यटन स्थल गौतम बौद्ध का दर्शन कर पिकनिक का आनंद उठाया,*
राजमन,,नाग

फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भोंगापाल के प्राथमिक एंव माध्यमिक के छात्र-छात्राओं को पर्यटन स्थल गौतम बुद्ध की दर्शन कर छात्राओं ने पिकनिक के माध्यम से आनंद उठाया इस पिकनिक का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पुष्ट किया ज्ञान के साथ-साथ प्राकृतिक के निकट लाकर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था इस दौरान बच्चों ने नदी किनारे सामूहिक गतिविधियों एवं मनोरंजन के साथ आनंद उठाएं जिसमें बच्चों ने अपनी खुशी का खुलकर प्रदर्शन किया और शैक्षणिक प्रमाण और पिकनिक बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तनाव मुक्त करते हैं और उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं इस अवसर पर शिक्षक एवं शिक्षिका मुख्य रूप से
सीएससी श्री आशीब कोर्राम m/s भोंगापाल श्री ईश्वरसिंह ठाकुर p/s भोंगापाल श्री लोकचंद प्रसाद नायक श्री छबिलाल नाग श्री योगेंद्र निषाद श्री कमल सिंह उसेंण्डी श्रीमती रामबती नेताम श्रीमती सीमा श्रीवास्तव श्रीमती ऋतुभ्भरा साहू एवं ग्रामीणसहित छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही

महासमुंद में 150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ 03 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त मे..जप्त गांजे की कीमत 75 लाख रुपए…

0

राहुल भोई महासमुंद..

Anti Narcotics Task Force द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा end to end एवं फाइ‌नेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट ,डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है ,जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपियों से 150 किलो 750 ग्राम गांजा कीमती 75 लाख रूपये एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन कीमती 20,00,000 रुपये तथा तीन नग ट्च स्कीन मोबाईल फोन 15,000 रुपये कुल जुमला कीमती 95 लाख 15 हजार रूपये को जप्त किया गया है आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20ख नारकोटिक एक्ट का पाये जाने से आरोपियो को विधिवत गिर० किया जाकर थाना बसना में अपराध कमाक 32/2026 धारा 20ख नारकोटिक्स एक का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

*गिरफ्तार आरोपियो का नाम*

01 तन्मय मिश्रा उर्फ लिपुन पिता महेन्द्र मिश्रा उम्र 29 साल निवासी मनकेश्वरी मंदिर प्लाट वार्ड नंबर 03 सोनपुर थाना सोनपुर जिला सोनपुर उडिसा

02 प्रमोद कल्ता उर्फ सिकन पिता पदमनाना कल्ता उम्र 25 साल निवासी मृत्युन्जयपुर थाना मनमुंडा जिला बौद्ध उडिसा

03 दीनबंधु मिश्रा तिपा सर्वेश्वर मिश्रा उम्र 39 साल निवासी बुदेलबाडली थाना तोरवा जिला सोनपुर उडिसा

जप्त सम्पत्ती…

01. आठ नग सफेद प्लास्टिक बोरियो में भरा कुल 150 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 75,00,000 रुपये

02. दो नग क्रेटा कार कीमती 20,00,000 रुपये

03. तीन नग टच स्कीन मोबाईल कीमती 15,000 रूपये *कुल 95, 15,000 रूपये (पनचानबे लाख पन्द्रह हजार रूपये)*

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे 17 जनवरी को निशुल्क स्पाईन जाँच एवं ऑपरेशन शिविर..प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ वैभव धवली के साथ..

0

आयुष्मान कार्ड द्वारा रीड की हड्डी के सभी ऑपरेशन पूरी तरह निशुल्क…

MIR रिपोर्ट के साथ डॉ मे मिले

*मुख्यधारा में लौटे 52 माओवादी कैडर*इन पर उनके पदो के अनुसार घोषित था कुल01.41 करोड़ रु का इनाम ।,,,,,, ,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

*मुख्यधारा में लौटे 52 माओवादी कैडर*इन पर उनके पदो के अनुसार घोषित था कुल01.41 करोड़ रु का इनाम ।,,,,,,

,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

* “पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन” — शांति और विश्वास की नई शुरुआत*

*मुख्यधारा में लौटे 52 माओवादी कैडर, इन 52 माओवादी कैडरों पर उनके धारित पद एवं संगठनात्मक भूमिका के अनुसार कुल रूपये 01.41 करोड़ का ईनाम घोषित था।*

बीजापुर,,,,,
* छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में साउथ सब जोनल ब्यूरो से संबंधित 52 माओवादी कैडरों ने हिंसा और जनविरोधी विचारधारा का परित्याग कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।*

* पुनर्वास में शामिल होने वालों में DKSZC के अलावा AOB डिवीजन एवं भामरागढ़ एरिया कमेटी के माओवादी भी है शामिल ।*

* माओवादी विरोधी अभियान में उपलब्धि – बीजापुर जिले में 01 जनवरी 2024 से अब तक:- 876 माओवादी मुख्यधारा में लौट चुके हैं, 1126 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं एवं 223 माओवादी विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए हैं ।*

* राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति, तथा शांति, संवाद एवं विकास पर आधारित सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज 52 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। जिसमें रूपये 1.41 करोड़ ईनाम के 21 महिला कैडर और 31 पुरुष कैडर शामिल हैं, जिन्होंने सशस्त्र और हिंसक विचारधारा से स्वयं को अलग कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपनाया है ।*

* इन 52 कैडरों में डीव्हीसीएम-01, कंपनी न.07 के – 02 सदस्य, पीपीसीएम-03, एसीएम -10, डिवीजन एवं ब्यूरो पार्टी सदस्य -08, प्लाटून एवं एरिया कमेटी पार्टी सदस्य- 09, मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर- 03, मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर -01, मिलिशिया प्लाटून सदस्य-03, पीएलजीए सदस्य-01 एवं अलग अलग आरपीसी के सीएनएम/DAKMS/जनताना सरकार अध्यक्ष -11 सदस्य शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है।*

* पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सीजी सेक्टर छ0ग0 रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर उप महानिरीक्षक केरिपु सेक्टर बीजापुर श्री बी0एस0नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री अमन कुमार झा, अति0 पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री युलैण्डन यार्क, डीसी ऑप्स केरिपु बल श्री कुलदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर श्री चन्द्रहास, उप पुलिस अधीक्षक, श्री रोशन आहुजा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री विशाल गर्ग के समक्ष निम्नलिखित माओवादी समाज की मुख्यधारा से जुड़े :-*

1. लक्खू कारम उर्फ अनिल पिता गुट्टा उम्र 34 वर्ष जाति मुरिया साकिन एड़समेटा गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – माड़ डीविजन डीव्हीसीएम, घोषित ईनाम राशि 08.00 लाख रूपये।
2. लक्ष्मी माड़वी उर्फ रत्ना पति लिंगा उर्फ सन्नू उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन पोटेनार कुडूडपारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पद -कंपनी न0 07 पीपीसीएम, घोषित ईनाम राशि 08.00 लाख रूपये।
3. चिन्नी सोढी उर्फ शांति पिता हुंगा सोढी उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन कमलापुर पाउरगुड़ा थाना उसूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-कंपनी न0 07 पीपीसीएम, घोषित ईनाम राशि 08.00 लाख रूपये।
4. भीमा कारम पिता बुधरू कारम उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन अण्ड्री पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-पश्चिम बस्तर डिवीजन पीपीसीएम, घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
5. विष्णु मण्डावी उर्फ किरण उर्फ मोती पिता लच्छू मण्डावी उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन फरसनार पटेलपारा थाना बेदरे जिला बीजापुर छ0ग0, पद ओडि़शा राज्य स्टेट कमेटी पीपीसीएम, घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
6. मोती कोरसा पिता सन्नू कोरसा उम्र 30 वर्ष उड़ीसा जाति मुरिया साकिन मनकेली पटेलपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद एओबी अन्तर्गत पीपीसीएम, घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
7. हुंगी कारम उर्फ अंजली पति लक्खू कारम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन एड़समेटा गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद माड डीविजन सदस्या (एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
8. आयतू हपका पिता सुकलू हपका उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया साकिन हल्लूर पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद पश्चिम बस्तर डिवीजन सदस्या(एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
9. कमला भोगाम पिता आयतू भोगाम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन भोगामगुड़ा नयापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या(एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
10. ललिता मुचाकी पति शंकर मुचाकी उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया साकिन गोरना पुजारीपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद नेशनल पार्क एरिया कमेटी सदस्या(एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
11. गौरी कुडि़यम उर्फ गीता उर्फ अन्नू पिता गुण्डीराम कुड़ियम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन तुमीरगुड़ा नयापारा थाना मद्देड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्या (एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
12. बोदी हेमला उर्फ अनुशा पिता कोवा हेमला उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन सावनार स्कूलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद कोंटा एरिया कमेटी सदस्या (एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
13. बाबू अंगनपल्ली उर्फ अनिल उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन तमलापल्ली स्कूलपारा थाना मद्देड जिला बीजापुर छ0ग0, पद मद्देड़ एरिया कमेटी सदस्य(एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
14. सुखराम कुडि़यम पिता गुट्टा कुडि़यम उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया साकिन कचीलवार तेलमपारा थाना नैमेड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद मद्देड़ एरिया कमेटी सदस्य(एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
15. पण्डरू पोटाम पिता चमरू उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया साकिन पुसनार गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद गंगालूर एरिया कमेटी सदस्य(एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
16. लक्की ओयाम पिता सन्नू ओयाम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन बुड़गीचेरू नयापारा थाना तर्रेम जिला बीजापुर छ0ग0, पद जगरगुण्डा एरिया कमेटी सदस्या(एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
17. मुन्ना पोडि़यम पिता मासो पोडि़यम उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोतरापाल काकड़पारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पद दक्षिण सब जोनल ब्यूरो पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
18. रत्तू ओयाम उर्फ रतन पिता पोरिया ओयाम उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया साकिन पदमूर सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद पश्चिम बस्तर डिवीजन पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
19. मंगली मिडि़यम पति मोटू मिडियम उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन तुमनार ओयापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद दक्षिण ब्यूरो कम्युनिकेशन पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
20. मोटू मिड़ियम पिता कोसा मिडि़यम उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन तुमनार ओयापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद दक्षिण ब्यूरो कम्युनिकेशन पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
21. आयतू कारम पिता भीमा कारम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन अण्ड्री गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद माड डिवीजन पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
22. कोपे माड़वी उर्फ सामो पिता कोया माड़वी उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन जैगूर डोंगरपारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पद माड़ डिवीजन पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
23. हुंगी माड़वी पिता सोना माड़वी उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन अण्ड्री मदूमपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद माड़ डिवीजन पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
24. मिटकी पुनेम उर्फ समीरा पिता लच्छू पुनेम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन पुसनार गोरगेपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद माड़ डिवीजन पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
25. अंदो मिच्चा पिता डब्बा मिच्चा उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन अम्बेली बुधरूपारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पद प्लाटून न0 02 पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
26. सुकमन वेको पिता मूडो वेको उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरलापल्ली स्कूलपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद प्लाटून न0 02 पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
27. मोटी फरसीक पिता बुधू फरसीक उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन कुरूष गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद प्लाटून न0 12 पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
28. कोसा माड़वी उर्फ डुई पिता पीसो उम्र 42 वर्ष जाति मुरिया साकिन दरभा काकड़पारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पद जैगूर आरपीसी डीएकेएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
29. चैतू कुंजाम उर्फ देवा पिता बैया उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया साकिन नीलमड़गू थाना मद्देड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद पीलूर आरपीसी डीएकेएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
30. मुडा माड़वी पिता भीमा माड़वी उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया साकिन गुज्जाकोंटा स्कूलपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद गुज्जाकोंटा आरपीसी डीएकेएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
31. सम्मैया तलाण्डी पिता चिन्ना तलाण्डी उम्र 34 वर्ष जाति गोंड साकिन एड़ापल्ली स्कूलपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद एड़ापल्ली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
32. हुंगा कर्मा पिता सुदरू कर्मा उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन अण्ड्री मदूमपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद अण्ड्री आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
33. रमेश उद्दे पिता पाण्डू उद्दे उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया साकिन पल्‍सेगुण्डेपुरी मंदिरपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर, पद चेरपल्ली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
34. बिक्का गोटा पिता हड़मा गोटा उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया साकिन पलसेगुण्डेपुरी मंदिरपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद चेरपल्ली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
35. भीमा माड़वी पिता सोमा माड़वी उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन अण्ड्री मदूमपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद अण्ड्री आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये ।
36. कोपे कड़ती पिता बुधरू कड़ती उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन चेरली कोकोडी़पारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
37. पण्डरू फरसा उर्फ बण्डे पिता मासा फरसा उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन हिंगुम स्कूलपारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पद भैरमगढ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
38. मूडो पोयाम उर्फ अनिता पिता जगरा पोयाम उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन अम्बेली पुरानापारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पद नेशनल पार्क एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
39. पायके कोवासी पिता भीमा कोवासी उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया साकिन हुर्रेनार थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पद नेशनल पार्क एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
40. सोनी कारम पति भीमा कारम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन अण्ड्री पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
41. आयती कारम उर्फ पुनीता पति आयतू कारम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन अण्ड्री गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद भामरागढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
42. कमली माड़वी पिता गुड्डी माडवी उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया साकिन पंगुड थाना मोदकपाल जिला बीजापुर छ0ग0, पद मद्देड़ एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्या, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
43. सम्मा तलाण्डी उम्र 30 वर्ष जाति गोंड साकिन एड़ापल्ली पटेलपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद एडापल्ली आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
44. हड़मा कुहराम उर्फ वक्के पिता जोगा कुहराम उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया साकिन बेलमनेण्ड्रा गोटूमपारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर छ0ग0, पद नेण्ड्रा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
45. राजेन्द्र कवासी उर्फ जोगा उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन कचलारम थाना मद्देड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद गुज्जाकोंटा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
46. विनोद कुरसम पिता वंगा कुरसम उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोकेरा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद चेरपल्ली आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
47. आयतू उईका पिता लखमू उईका उम्र 43 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेद्दागेलूर पटेलपारा थाना तर्रेम जिला बीजापुर छ0ग0, पद पेद्दागेलूर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
48. बदरू कुरसम पिता नागा कुरसम उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया साकिन सफीमरका स्कूलपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद पील्‍लूर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
49. कन्हैया गोटा उर्फ कन्ना पिता पेंटा गोटा उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन जारागुड़ा स्कूलपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद सेण्ड्रा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
50. मल्लेश कारम उर्फ भीमा पिता पाण्डू कारम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन अण्ड्री पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद अण्ड्री आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ‘‘ए‘‘ सेक्शन कमाण्डर
51. सुदेश उईका उर्फ मुन्ना पिता स्व. मंगलू उईका उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन चेरकंटी कोरसापारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद कडेनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ‘‘बी‘‘ सेक्शन कमाण्डर
52. गंगा वेट्टी पिता अंदा वेट्टी उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया साकिन पीनाचंदा पटेलपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद रासपल्ली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य ।

* इन 52 कैडरों के समाज में पुनर्वास और पुनर्समावेशन के लिए आवश्यक विधिक प्रक्रिया जारी है ।*

* राज्य शासन द्वारा अपनाई गई व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से क्षेत्र में स्थायी शांति की सशक्त नींव स्थापित हुई है । पुलिस, विभिन्न सुरक्षा बलों, स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों तथा क्षेत्र के जागरूक नागरिकों के सतत, सामूहिक एवं समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप हिंसा और भय की संस्कृति को क्रमशः संवाद, विश्वास एवं विकास की संस्कृति में परिवर्तित करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।*

* मुख्यधारा में लौटने वाले प्रमुख माओवादी कैडरों ने भारतीय संविधान में आस्था व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन जीने का संकल्प लिया है ।*

*पुनर्वास प्रक्रिया के तहत प्रत्येक कैडर को प्रोत्साहन स्वरूप 50,000 रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई ।*

* सुरक्षा बलों की सक्रियता और टीमवर्क: आत्मसमर्पण की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में DRG, विभन्न थानों, जिला बल, छसबल, STF, कोबरा- 202वी, 204वीं, 206वी, 210वीं तथा केरिपु- 85वीं, 168वीं, 170वीं, 196वीं, 214वी, 218वीं, 222वीं, 228वीं, 229वी व 199वी बटालियन एवं जिले में तैनात केरिपु बलों का विशेष योगदान रहा है । इन सभी बलों ने लगातार क्षेत्र में अपनी सक्रियता, विश्वास निर्माण और संवेदनशील व्यवहार से माओवादियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया है।*

* बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने माओवादियों से अपील करते हुए कहा कि—*

*”माओवादी भ्रामक और हिंसक विचारधाराओं को त्यागकर निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटें। शासन की ‘पूना मारगेम’ नीति उनके भविष्य को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है।”*

जिले में बस्तर पंडुम 2026 का भव्य शुभारंभ पहले दिन पारंपरिक वाद्य यंत्र और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

0

जिले में बस्तर पंडुम 2026 का भव्य शुभारंभ पहले दिन पारंपरिक वाद्य यंत्र और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

कोण्डागांव, 15 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर अंचल की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाजों को सहेजने तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय स्थित कनेरा रोड के ऑडिटोरियम में जनपद स्तरीय बस्तर पंडुम का भव्य शुभारंभ हुआ।
तीन दिवसीय इस सांस्कृतिक उत्सव के माध्यम से बस्तर की जनजातीय जीवनशैली, लोककला, परंपरा एवं विरासत को मंच प्रदान किया गया है। कार्यक्रम के पहले दिन में वन औषधियों का विशेष प्रदर्शन किया गया, जिसमें स्थानीय वनोपज एवं पारंपरिक औषधीय ज्ञान को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न जनजातियों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य एवं जनजातीय वाद्ययंत्रों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बस्तर की सांस्कृतिक विविधता, प्रकृति से जुड़ाव और सामुदायिक जीवन की भावना स्पष्ट रूप से झलकती नजर आई।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने कहा बस्तर पंडुम न केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम है, बल्कि यह जनजातीय समाज की पहचान, गौरव और आत्मसम्मान को सशक्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी है। इस आयोजन से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है, वहीं युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा मिल रही है।
आगामी दो दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में और भी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनके माध्यम से बस्तर की समृद्ध विरासत को व्यापक पहचान मिलेगी।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम ,जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

* थाना भोपालपटनम् एवं थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा बलों की अलग-अलग कार्यवाही में IED एवं माओवादी डम्प बरामद।*,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0

* थाना भोपालपटनम् एवं थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा बलों की अलग-अलग कार्यवाही में IED एवं माओवादी डम्प बरामद।*,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

बीजापुर,,,,,,
* थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत सोमनपल्ली–बंदेपारा कच्चे मार्ग पर माओवादियों द्वारा श्रृंखलाबद्ध रूप से लगाए गए 10-10 किलोग्राम के 02 नग कमांड IED सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किए गए।*

* उक्त IED माओवादियों द्वारा सड़क मार्ग पर क्रमबद्ध तरीके से लगाए गए थे, जिन्हें थाना मद्देड़ पुलिस एवं बीडीएस टीम द्वारा सतर्कता से बरामद किया गया। तत्पश्चात बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया।*

* इसी क्रम में थाना भोपालपटनम् क्षेत्रान्तर्गत कोण्डापड़गु के जंगल क्षेत्र में सर्चिंग एवं डी-माईनिंग अभियान के दौरान कैम्प कांडलापर्ती-2 से केरिपु 214 बटालियन एवं जिला बल की संयुक्त टीम द्वारा 02-02 किलोग्राम के 02 नग प्रेशर IED बरामद किए गए, जिन्हें केरिपु 214 की बीडीडी टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया।*

* सर्चिंग के दौरान कोण्डापड़गु क्षेत्र में माओवादियों द्वारा जमीन के भीतर गड्ढा खोदकर छुपाकर रखे गए 02 नग सफेद ड्रम भी बरामद किए गए, जिनमें माओवादियों द्वारा रसद सामग्री संग्रहित कर रखी गई थी।*

* क्षेत्र में माओवादियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों की प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है तथा माओवादी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।*

छात्रावासों में बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें कलेक्टर ने हॉस्टल अधीक्षकों की समीक्षा बैठक ली,,,

0

छात्रावासों में बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें
कलेक्टर ने हॉस्टल अधीक्षकों की समीक्षा बैठक ली

कोण्डागांव, 14 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के सभी आश्रम छात्रावासों के अधीक्षकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने छात्रावासों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की और उन्हें सुव्यवस्थित रखने एवं साफ-सफाई सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया, जिससे बच्चों को सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध हो सके। साथ ही बच्चों को नवाचार एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर परिसर को सुसज्जित करें, जिससे बच्चों को परिसर से लगाव हो। साथ ही कबाड़ से जुगाड़ के तहत विभिन्न कलाकृतियों के निर्माण के लिए प्रेरित करें, जिससे उन्हें सीखने का भी अवसर मिल सके।
कलेक्टर ने बैठक में अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों को मेन्यूचार्ट के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी छात्रावासों में उपलब्ध कम्प्यूटर के क्रियाशील होने के साथ इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराते हुए बच्चों के द्वारा समुचित उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। प्रतियोगिता परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट एवं व्यापम सहित अन्य वेबसाईट की सूची कम्प्यूटर कक्ष में चस्पा करने के निर्देश दिए। बच्चों के पढ़ाई के लिए छोटा लाइब्रेरी बनाने के भी निर्देश दिए। साथ ही छात्रावास परिसर में अनिवार्य रूप से बागवानी और किचन गार्डन विकसित करने को कहा।

10 बिंदुओं पर होगा छात्रावास का मूल्यांकन
छात्रवास अधीक्षकों के द्वारा छात्रावास में किये जा रहे नवाचारी प्रयासों का 10 बिंदुओं के आधार पर मूल्यांकन होगा। जिसके आधार पर छात्रावास में उत्कृष्ट गतिविधिओं की वरीयता निर्धारित की जाएगी। ये 10 बिंदु है, छात्रावास का प्रवेश स्थल, बागवानी, बरामदा, कक्ष सज्जा, कंप्यूटर कक्ष, व्यवस्थित भोजन कक्ष, कबाड़ से जुगाड़, पंजियों का संधारण, बच्चों का परिचय और अधीक्षकों की उपस्थिति।

कलेक्टर ने छात्रावासों में सुरक्षा की दृष्टि से केवल अधिकृत व्यक्तियों के अलावा बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लगाने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग श्री कृपेन्द्र तिवारी सहित मण्डल संयोजक एवं अधीक्षकगण उपस्थित रहे।

*धान खरीदी में तेजी लाने सख्त निर्देश, अवैध विक्रय पर होगी कड़ी कार्रवाई*,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

*धान खरीदी में तेजी लाने सख्त निर्देश, अवैध विक्रय पर होगी कड़ी कार्रवाई*,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लेकर धान उपार्जन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव त्वरित गति से कराया जाए, ताकि अंतिम दिवस में किसी भी केंद्र पर जाम की स्थिति निर्मित न हो।
मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि राज्य में धान की खरीदी 30 जनवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाए तथा 31 जनवरी तक समस्त उपार्जित धान का काटा कराकर शाम 7 बजे तक समिति मॉड्यूल में इंट्री सुनिश्चित की जाए। इसके लिए उपार्जन केंद्रों में अतिरिक्त काटा एवं अतिरिक्त हमालों की समुचित व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे किसान जिन्होंने धान विक्रय हेतु 2 या 3 टोकन प्राप्त किए हैं लेकिन अभी तक विक्रय नहीं किया है, उनके धान का भौतिक सत्यापन कर नियमानुसार उपार्जन कराया जाए, ताकि वास्तविक किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्य सचिव ने पीवी (PV) एप के माध्यम से मिलों एवं उपार्जन केंद्रों का नियमित सत्यापन करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, अवैध धान विक्रय के मामलों में शून्य सहनशीलता अपनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध धान विक्रय में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी मामले में समिति प्रबंधक या ऑपरेटर की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्य सचिव ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वे स्वयं सतत निगरानी रखते हुए शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि धान उपार्जन कार्य पारदर्शी, सुचारु एवं समयबद्ध रूप से संपन्न हो सके।

*मोहला मानपुर —आदिवासी छात्रों के साथ हीन भावना और हैवानियत की प्रकाष्ठा हो गई है पार आवासीय केंद्रीय विद्यालय एकलव्य में रात को प्रशासनिक अधिकारियों ने दी दबिश*

0

मनीष कौशिक

मोहला—-अंबागढ़ चौकी में संचालित केंद्रीय एकलव्य आवासीय विद्यालय में अध्यनरत नाबालिक आदिवासी छात्रो को हीन भावना से देखे जाने और हैवानियत की प्रकाष्ठा पार करने का मामला उजागर हुआ है। एकलव्य आवासीय विद्यालय में अध्यनरत नाबालिक छात्रा के खुदकुशी करने के प्रयास का मामला हरिभूमि मे प्रकाशित होने के बाद सोमवार रात 9 बजे अपर कलेक्टर,जी आर मरकाम ,डिप्टी कलेक्टर शुभांगिनी गुप्ता, अंबागढ़ चौकी तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो, आरआई तामेश्वरी इस्दा की टीम सहायक आयुक्त संजय कुर्रे को लेकर एकलव्य परिसर में दाखिल हुए जहां पर छात्रों को दुर्दांत तरीके से मारपीट किये जाने के साथ साथ कई तरह से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय एकलव्य आवासीय विद्यालय मानपुर मोहला मे भवन के अभाव के चलते अंबागढ़ चौकी नगर में संचालित है यहां संयुक्त रूप से छठवीं से 12वीं तक 210 मानपुर 180 मोहला के छात्र अध्यनरत हैं इसी तरह मानपुर विकासखंड के 210 छात्रा मोहला के 180 आदिवासी प्रतिभागी छात्रा अध्यरत है। आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए स्थापित अति संवेदनशील संस्था केंद्रीय आवासीय विद्यालय एकलव्य के चार दीवारी के भीतर विगत कई दिनों से छात्रों के साथ अमानवीय घटना घटित होने के साथ साथ मासूम छात्रों को हिन भावना से देखे जाने की बात सामने आ रही थी इसी बीच मोहला थाना क्षेत्र की आदिवासी नाबालिक छात्रा ने बीते दिन स्कूल अवधि में खुदकुशी का प्रयास किया जिसके बाद एकलव्य आवासीय स्कूल की व्यवस्था , छात्र-छात्राओं की सुरक्षा अध्यापन को लेकर बेहद गंभीर मामले धीरे-धीरे अब निकल रहे हैं निर्वस्त्र कर मारा जाता है-बीते माह एकलव्य आवासीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों के द्वारा छात्रों को छोटे-मोटी गलतियो पर कहर बरपाये जाने कि लिखित शिकायत मासूम आदिवासी छात्रों ने प्राचार्य, हॉस्टल वार्डन और सहायक आयुक्त से लिखित मे की अपना दर्द बयां करते हुए छात्रों ने पत्र में लिखा था कि यहां पदस्थ शिक्षक उन्हें नंगा करके क्रिकेट के स्टंप के टूटते तक मारते हैं।मामले मे सबका कथन‌ लेते हुए सहायक आयुक्त संजय कुर्रे ने मामले को ही पूरे तरीके से पलटते हुए दबा दिया।बच्चों से जानवरों की तरह होता है सलूक -एक नाबालिक छात्रा के खुदकुशी करने के प्रयास करने का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर तूलिका प्रजापति के निर्देश में सोमवार रात 9 बजे के लगभग अचानक अपर कलेक्टर जी आर मरकाम, डिप्टी कलेक्टर शुभांगी गुप्ता, एसडीएम हेमेंद्र भूआर्य, अंबागढ़ चौकी तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो, आरआई तामेश्वरी इस्दा की टीम आवासीय केंद्रीय विद्यालय एकलव्य में दाखिल हुए जहां छात्रों ने सामूहिक रूप से उनके ऊपर हो रहे लगातार अवमानीय बताव के संबंध में एक-एक करके बताया गया छात्रों का बयान सुनकर अधिकारियों के होश उड गये कि मासूम पढ़ाई के नाम पर किस तरह से यहां लगातार प्रताड़ित हो रहे हैं।खुदकुशी के प्रयास मामले को दबाया जा रहा है-जानकारी मिली है की नाबालिक छात्रा के द्वारा आत्महत्या करने का प्रयास किया गया इसके बाद उसे वापस हॉस्टल में रखकर पढ़ाने के बजाय घर भेज दिया गया है वहीं छात्रा और परिजनों से हॉस्टल में शिक्षको ने अपने पक्ष में बेहद संगीन रूप से बयान दर्ज कर हस्ताक्षर लिया है । छात्र के द्वारा खुदकुशी करने का प्रयास का मामला बेहद संगीन है साहयक आयुक्त कार्यालय और यहां पदस्थ शिक्षक मामले को दबाने के चक्कर में दूसरा एंगल दे रहे हैं।

 

लंबे समय से बच्चों को प्रताड़ित करने के साथ साथ मारपीट आदि शिकायत की पुष्टि हुई है बच्चों के बयान के बाद आगे की कार्यवाही के लिए जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। हेमेंद्र भूआर्य एसडीएम मोहला।

यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत जुंबा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन, आत्मसमर्पित नक्सलियों की सहभागिता से दिया गया सकारात्मक संदेश,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत जुंबा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन, आत्मसमर्पित नक्सलियों की सहभागिता से दिया गया सकारात्मक संदेश,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,
जिला पुलिस बीजापुर द्वारा 36वें यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत दिनांक 13.01.2026 को लोहाडोंगरी में जनसामान्य को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु जुंबा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के संदेश को सरल, रोचक एवं प्रभावी माध्यम से आम नागरिकों तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) सुदीप सरकार उपस्थित रहे। साथ ही यातायात नोडल अधिकारी श्री विनीत कुमार साहू, यातायात प्रभारी केशव ठाकुर, डीआरजी यातायात बल के जवान, आत्मसमर्पित नक्सली एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य की सहभागिता रही। आत्मसमर्पित नक्सलियों की भागीदारी ने समाज की मुख्यधारा से जुड़ने एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का सशक्त संदेश दिया।
इस अवसर पर यातायात नोडल अधिकारी श्री विनीत कुमार साहू द्वारा उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए यातायात जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
जुंबा नृत्य कार्यक्रम के माध्यम से फिटनेस के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षित यातायात का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक रहा।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी से 31 जनवरी तक यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह 36वां यातायात जागरूकता माह है, जिसके तहत रैली, जनसंवाद, विद्यालय-कॉलेज कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला पुलिस बीजापुर द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के लिए प्रेरित करें।

कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,

कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने आगामी जनवरी माह में आयोजित होने वाले बस्तर पंडुम को भव्य स्वरूप देने एवं इसके व्यापक प्रचार–प्रसार के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ सकें।

कलेक्टर ने कहा कि बस्तर पंडुम के माध्यम से जिले के अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीणों को बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं एवं पारंपरिक विद्याओं से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि बस्तर पंडुम का ब्लॉक स्तरीय आयोजन 13 से 16 जनवरी 2026 तक संभावित है, जिसकी सभी तैयारियाँ समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाएँ।

बैठक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के गरिमामय आयोजन को लेकर नामजद अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही बैठक में वनाधिकार प्राप्त किसानों के फौती नामांतरण, बैंक खाता विहीन तेंदूपत्ता संग्राहकों हेतु विशेष खाता खोलने अभियान, तथा नवीन वनाधिकार आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर जिला स्तरीय समिति को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।
नियद नेल्लानार योजना में शामिल गांवों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक गति लाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल, सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी, समस्त अनुभागों के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर एवं नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।

0

कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,

कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने आगामी जनवरी माह में आयोजित होने वाले बस्तर पंडुम को भव्य स्वरूप देने एवं इसके व्यापक प्रचार–प्रसार के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ सकें।

कलेक्टर ने कहा कि बस्तर पंडुम के माध्यम से जिले के अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीणों को बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं एवं पारंपरिक विद्याओं से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि बस्तर पंडुम का ब्लॉक स्तरीय आयोजन 13 से 16 जनवरी 2026 तक संभावित है, जिसकी सभी तैयारियाँ समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाएँ।

बैठक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के गरिमामय आयोजन को लेकर नामजद अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही बैठक में वनाधिकार प्राप्त किसानों के फौती नामांतरण, बैंक खाता विहीन तेंदूपत्ता संग्राहकों हेतु विशेष खाता खोलने अभियान, तथा नवीन वनाधिकार आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर जिला स्तरीय समिति को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।
नियद नेल्लानार योजना में शामिल गांवों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक गति लाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल, सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी, समस्त अनुभागों के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर एवं नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।

*मोहला—राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिला मुख्यालय मोहला में स्कूली छात्र–छात्राओं के द्वारा निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से किया जागरूकता का संचार*

0

मनीष कौशिक

 

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी-राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिले में स्कूली छात्र–छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति व्यवहारिक जागरूकता बढ़ाना तथा यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर“सड़क सुरक्षा—जीवन रक्षा”,“हादसे रोकें, नियमों को अपनाएँ”तथा “यातायात अनुशासन: सुरक्षित भारत की नींव” जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली रूप से व्यक्त किए कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते जोखिम, हेलमेट–सीटबेल्ट की महत्ता, मोबाइल फोन के दुरुपयोग के खतरे तथा यातायात संकेतों के पालन जैसे मुद्दों पर अपने दृष्टिकोण को रोचक और सरल भाषा में प्रस्तुत किया प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, भाषा शैली, विषय-वस्तु की गंभीरता और व्यवहारिक सुझावों के आधार पर मूल्यांकन किया। श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के माध्यम से समाज में जागरूकता का संदेश सबसे तेजी से फैलता है। ऐसे आयोजनों से आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित यातायात आदतें विकसित करने में मदद मिलती है।

बीजापुर में दो दिवसीय ‘विकसित भारत 2047’ जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

बीजापुर में दो दिवसीय ‘विकसित भारत 2047’ जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,- केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, रायपुर द्वारा बीजापुर स्थित सांस्कृतिक भवन में दो दिवसीय ‘विकसित भारत 2047’ जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं भव्य चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाने का राष्ट्रीय संकल्प है, जिसे जनभागीदारी के माध्यम से ही साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान गीत एवं नाट्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया गया, जिसे उपस्थित नागरिकों ने सराहा।
स्वास्थ्य शिविर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं जनभागीदारी से सशक्त हुआ आयोजन- कार्यक्रम के अंतर्गत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 170 एवं 229 बटालियन के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहन राजू एवं डॉ. इदरा ग्रीष्मा तेजस्वी के नेतृत्व में स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
दो दिवसीय आयोजन में विकसित भारत के चार प्रमुख स्तंभ युवा, महिला, किसान एवं गरीब पर आधारित विशेष चित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें भारत की विकास यात्रा, प्रमुख सरकारी पहलें एवं भविष्य की दृष्टि को दर्शाया गया है।
आर्थिक, सामाजिक एवं डिजिटल सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास तथा केंद्र सरकार की योजनाओं से नागरिकों को जोड़ने हेतु विशेष सत्र आयोजित किए गए। साथ ही प्रतिभागियों को ‘माई गवर्नमेंट’ पोर्टल के माध्यम से अपने सुझाव एवं नवाचारी विचार साझा करने के लिए प्रेरित किया गया।
जन-जागरूकता को सहभागितापूर्ण बनाने हेतु स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विजेताओं को त्वरित पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्री बाबूलाल नरवाड़िया ने खेल एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जानकारी दी, जबकि सुश्री हर्षिता पांडा ने बालिका शिक्षा के महत्व पर विचार रखे।
कार्यक्रम का समन्वय केन्द्रीय संचार ब्यूरो के तकनीकी सहायक श्री के.एस. दिवान एवं क्षेत्रीय प्रचार सहायक श्री बी.एस. ध्रुव द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में श्री अर्जुन पटेल, सुश्री मनीषा नाग एवं सुश्री साधना जैन का सक्रिय सहयोग रहा।

*सॉफ्टबॉल में छत्तीसगढ़ ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में जीता पदक*,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

*सॉफ्टबॉल में छत्तीसगढ़ ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में जीता पदक*,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

*बालिकाओं ने जीता गोल्ड बालकों ने जीता कांस्य पदक*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, सबजूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की सॉफ्टबॉल बालिका टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन पटौदा,जिला झज्जर (हरियाणा) में 09 से 12 जनवरी के मध्य आयोजित किया गया था।
छत्तीसगढ़ बालिका टीम ने
शुरू से ही अपना दबदबा कायम रखा
छत्तीसगढ़ ने हिमाचल को 10–0 से हराकर अपनी पारी की जोरदार शुरुवात की, फिर जम्मू-कश्मीर को 09–0 हराया, लेकिन मेजबान हरियाणा से संघर्षपूर्ण मैच में 03–02 से हार गई। लीग मैच में आंध्रप्रदेश जो कि पिछले वर्ष की रजत पदक विजेता टीम थी उसको 13–03 से हराकर प्रतियोगिता में फिर से वापसी की और अपने को प्रतियोगिता में बनाए रखा ।अगले मैच में केरल को 01–0, मध्य प्रदेश को 03–0 एवं राजस्थान को 03–01 से हराकर फाइनल में पहुंची।
फाइनल हरियाणा के साथ हुआ, पिछली हार का बदला लेने के लिए छत्तीसगढ़ की टीम पूरे उत्साह एवं जोश के साथ मैदान में उतारी एवं शुरू से ही अपने आक्रामक बल्लेबाजी से विपक्षी टीम को दबाव में ला दिया। पहले इनिंग में टॉस हारने के बाद छत्तीसगढ़ की टीम ने हरियाणा को शून्य में आउट किया तथा अपनी इनिंग में एक रन बनाकर आगे हो गई, लेकिन दूसरी इनिंग में हरियाणा ने वापसी की एवं अपने को बराबरी में लाया लेकिन फिर से छत्तीसगढ़ ने 02 रन और बनाए तथा लगातार छत्तीसगढ़ की टीम आगे होते रही। पांचवें इनिंग के अंत में छत्तीसगढ़ में यह मैच 09–03 से जीत लिया। इस मैच में बीजापुर की शिल्पा ने जोरदार बैटिंग की तथा बीजापुर की ही पीचर अनुराधा ने हरियाणा की टीम को बांधकर रखा। इस तरह से छत्तीसगढ़ ने हरियाणा से अपनी पिछली हार का बदला भी चुकाया और प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया। यह उल्लेखनीय है की सॉफ्टबॉल बालिका वर्ग में पहली बार स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है।

प्रतियोगिता के दौरान छत्तीसगढ़ टीम में बीजापुर की खिलाड़ी शिल्पा मरपल्ली ने दो बार शानदार होम रन हिट किया, बीजापुर की ही अनुराधा कोवासी ने शानदार पिचिंग करके विपक्षी टीम की बैटिंग लाइन को बांध कर रखा और रन बनाने नहीं दिया तथा बीजापुर की ही अस्मिता मरपल्ली ने शानदार स्लाइड करके अपनी टीम के लिए रन बनाए। जयपुर की सपना खलखो ने चोट लगने के बावजूद भी अपनी टीम के लिए शानदार कैचिंग की।
बालिका वर्ग में बीजापुर से, त्रिवेणी मरपल्ली, अस्मिता मरपल्ली, अनुराधा कोवासी, रिंकी हेमला, शिल्पा मरपल्ली, जशपुर से सिमरन खलखो , सपना खलखो ,आराधना तिग्गा,सोनिया एक्का , बेमेतरा से सरिता सिन्हा, केवरा निषाद, राजनांदगांव से सुजल मेश्राम,रोहिणी यादव,दुर्ग से आस्था वाघाडे, रायपुर से पूनम कोपरकर, कवर्धा से सौम्या चंद्राकर, प्रशिक्षक सोनाली साव एवं प्रीति वर्मा, मैनेजर अंजू टांडी सम्मिलित थे।
छत्तीसगढ़ के बालक टीम ने भी अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं गोवा को 15–0 से हराकर बेहतरीन शुरुआत की। इसके बाद गुजरात को 08–0 से हराकर सुपर लीग में प्रवेश किया। सुपर लीग में मध्य प्रदेश को 05–0, पंजाब को 12–0 से हराया। इसके बाद महाराष्ट्र से बहुत ही रोमांचक मैच हुआ।
पहले दो इनिंग तक छत्तीसगढ़ की टीम महाराष्ट्र से एक रन से पीछे रही लेकिन आखिरी इवनिंग में छत्तीसगढ़ ने दो रन बनाकर यह मैच 2–1 से जीत लिया, लेकिन अगले मैच में छत्तीसगढ़ की टीम राजस्थान से 00–01 एक से हार गई।
क्योंकि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के टीम अपने-अपने पुल की विजेता टीम थी। अतः उन्हें एक मौका और मिला।
मैच इतना संघर्षपूर्ण था कि मैच समाप्त होने तक 02–02 के स्कोर पर दोनों टीमें बराबर रही तथा टाईब्रेकर मैच में महाराष्ट्र की टीम ने दो रन बनाएं और छत्तीसगढ़ की टीम एक रन ही बना सकी तथा यह मैच महाराष्ट्र ने चार तीन से जीत लिया और छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।
बालक वर्ग में जशपुर से, राहुल एक्का, सुमित खलखो, विमलेश एक्का, बीजापुर से लक्ष्य निषाद, सूर्या कड़ती, अबिल मिच्चा,,कबीरधाम से शुभम सेन, पंकज मेरावी, चंद्रेश कुमार कोर्राम, रायपुर से लोकेश नायक, सुमित सबरवाल,दुर्ग से आर्यन पटेल कोरबा से रामानंद मिश्रा राजनांदगांव से रोहित राजपूत,बेमेतरा से कोमल पाटिल,राजू निषाद प्रशिक्षक गौरव डहरिया एवं वीरेंद्र नायक मैनेजर सारंग नेताम सम्मिलित थे।
राज्य का दल 14 जनवरी को संपर्कक्रांति ट्रेन से दोपहर 2:00 बजे रायपुर वापस लौटेगा इस उपलब्धि पर जिले के कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं खेल विभाग के प्रभारी श्री नारायण प्रसाद गवेल खिलाड़ियों की भविष्य की शुभकामना करते हुए हार्दिक बधाइयां दी समस्त जानकारी सॉफ्टबॉल के अंतरराष्ट्रीय कोच एवं जिले के श्रम निरीक्षक सोपान करनेवार ने दी

महासमुंद में प्रशासन का बड़ा एक्शन: धान घोटाले में पटवारी निलंबित, 376 प्रकरण दर्ज….

0

राहुल भोई महासमुंद…

जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण और विक्रय के मामलों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एक ओर जहां अवैध धान परिवहन में लापरवाही बरतने पर पटवारी को निलंबित किया गया है, वहीं दूसरी ओर कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम की कार्रवाई में हजारों क्विंटल धान जप्त किया गया है।

पटवारी लालकृष्ण देवांगन निलंबित

राजस्व पटवारी संघ तहसील बसना के पत्र के आधार पर यह मामला सामने आया कि पटवारी श्री लालकृष्ण देवांगन (तत्कालीन पटवारी हल्का नंबर 20, तहसील बसना) ने अवैध धान परिवहन की रोकथाम में गंभीर लापरवाही बरती। 21 दिसंबर 2025 की रात्रि ग्राम उमरिया क्षेत्र में ओड़िशा के वाहन से 420 कट्टा धान का अवैध परिवहन पाया गया, जिसकी खबर दैनिक समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुई।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना द्वारा 8 जनवरी 2026 को कारण बताओ सूचना जारी की गई थी, किंतु प्राप्त जवाब असंतोषजनक पाया गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत एसडीओ श्री हरीशंकर पैंकरा ने पटवारी श्री देवांगन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बसना रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता देय होगा।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में राजस्व, मंडी, सहकारिता और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान परिवहन, भंडारण और विक्रय पर सतत निगरानी की जा रही है। 14 जनवरी 2026 तक कुल 376 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 91,753.13 क्विंटल धान जप्त किया गया।

जांच के बाद 72,373.64 क्विंटल धान वैध धान मालिकों को सुपुर्द किया गया, जबकि 17,402.29 क्विंटल धान पुलिस थाना एवं अन्य सक्षम प्राधिकरणों को सौंपा गया है। शेष 1,977.20 क्विंटल धान के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

इस दौरान 26 राइस मिलों का भौतिक सत्यापन कर अनियमितता पाए जाने पर जप्ती की कार्रवाई की गई, वहीं 5 राइस मिलों में धान की कमी पाए जाने पर अलग से प्रकरण दर्ज किए गए। समितियों के निरीक्षण में भी जप्ती और कमी से जुड़े प्रकरण सामने आए हैं।

एक ही दिन में 38,125 क्विंटल अवैध धान जप्त

13 जनवरी को जिले के विभिन्न विकासखंडों में की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक ही दिन में 38,125 क्विंटल धान जप्त किया गया। इसके अलावा 12,573 क्विंटल धान की कमी भी पाई गई।

सरायपाली विकासखंड में 7 ट्रैक्टर और 2 पिकअप के साथ 264 क्विंटल धान जप्त।

राइस मिलों के भौतिक सत्यापन में 37,759 क्विंटल धान जप्त।

बागबाहरा में एक पिकअप से 30 क्विंटल धान जप्त।

पिथौरा में एक ट्रैक्टर के साथ 40 क्विंटल धान जप्त तथा 12,573 क्विंटल की कमी उजागर।

बसना विकासखंड में 32 क्विंटल धान जप्त किया गया।

कलेक्टर लंगेह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रमुख मार्गों, अंतर्राज्यीय जांच चौकियों, राइस मिलों और धान उपार्जन केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि अवैध धान परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

केंद्र सरकार ने मनरेगा कानून को बदलकर वी बी जी राम जी कर दिया है । जिसका विरोध कांग्रेस शुरु से करती आ रही है । इसी कड़ी में आज महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर के फौव्वारा चौक पर मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में एक दिवसीय उपवास रखा..

0

केंद्र सरकार ने मनरेगा कानून को बदलकर वी बी जी राम जी कर दिया है । जिसका विरोध कांग्रेस शुरु से करती आ रही है । इसी कड़ी में आज महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर के फौव्वारा चौक पर मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में एक दिवसीय उपवास रखा । कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं विधायक द्वारकाधीश यादव ने कहाँ कि मनरेगा का नाम यथावत रखा जाये । सरकार मनरेगा का केवल नाम ही नही बदली बल्कि गरीब को रोजगार मांगने का हक समाप्त किया गया है । वर्तमान सरकार इस योजना का राजनीतिकरण कर दिया है । देश में किसी राज्य की स्थिति ऐसी नही है कि 40 प्रतिशत अंशदान मनरेगा को दे सके । लोगो का ध्यान भटकाने के लिए 100 दिन की जगह 125 दिन का रोजगार देने की बात कही है । जब 100 दिन के रोजगार के समय मुश्किल से 40 दिन का काम लोगो को दे पाये है । इसलिए कांग्रेस इसका विरोध कर रही है । कांग्रेस इसके बाद पंचायत स्तर पर जायेगी और लोगो से संवाद कर केन्द्र सरकार को भेजेगी ।

*मोहला—जिला सरपंच संघ की विस्तृत एवं महत्वपूर्ण बैठक मोहला छुरिया मंदिर स्थित सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित की गई*

0

मोहला—जिले के तीनों विकासखंड—मोहला, मानपुर एवं अंबागढ़ चौकी—से सरपंचों की भारी उपस्थिति ने बैठक को विशेष महत्व प्रदान किया। पूरे कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती, पंचायतों के मुद्दों पर संयुक्त आवाज और ग्रामीण विकास की दिशा तय करने जैसी प्राथमिकताएँ प्रमुखता से उभरकर सामने आईं बैठक की शुरुआत नवनियुक्त जिला सरपंच संघ के पदाधिकारियों के स्वागत व अभिनंदन से हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की सबसे निचली लेकिन सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं, और हर सरपंच की भूमिका सीधी जनता के जीवन से जुड़ी होती है। पदाधिकारियों ने सरपंचों को उनके दायित्व, अधिकारों एवं कर्तव्यों की याद दिलाई तथा बताया कि विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में प्रमुख तौर पर निम्न बिंदुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया संघ की एकता और अनुशासन को सर्वोपरि रखनेकी आवश्यकता,ग्राम पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की जिम्मेदारी,शासन–प्रशासन से संवाद और समन्वय मजबूत करने की रणनीति,पंचायत निधि, योजनाओं और कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता बनाए रखने पर जोर,जनप्रतिनिधियों के बीच सहयोगात्मक नेतृत्व विकसित करने की आवश्यकता बैठक के दौरान कई सरपंचों ने अपनी पंचायतों में चल रहे कार्यों एवं चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की। कुछ सरपंचों ने मनरेगा, पीएम आवास, पेयजल योजनाओं, वनांचल क्षेत्रों में सड़क निर्माण, विद्यालयों की स्थिति तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरतों को सामने रखा। इन मुद्दों पर जिला पदाधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आगामी दिनों में ब्लॉकवार समीक्षा बैठकें आयोजित करने का भरोसा दिया संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने यह भी कहा कि सरपंच संघ सिर्फ समस्याएँ उठाने का मंच नहीं, बल्कि समाधान ढूँढने का सामूहिक प्रयास है। संघ की ओर से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि किसी भी सरपंच को अकेले संघर्ष नहीं करना पड़ेगा—संगठन हर स्तर पर साथ खड़ा रहेगा बैठक का माहौल पूरे समय सक्रिय, संवादपूर्ण और सकारात्मक रहा। सरपंचों ने कहा कि ऐसे सामूहिक मंच न सिर्फ मार्गदर्शन देते हैं, बल्कि पंचायतों के वास्तविक मुद्दों को आगे बढ़ाने का प्रभावी माध्यम भी हैं कार्यक्रम के अंत में सभी सरपंचों ने एक स्वर में कहा कि वे जिला सरपंच संघ को और अधिक मजबूत, सक्रिय व संगठित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, ग्रामीण विकास को गति देने, योजनाओं को जनहित में लागू करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

 

 

*सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026: पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की खुशहाली की कामना*,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

*सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026: पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की खुशहाली की कामना*,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर/,,,,,,,,,,,,,भैरमगढ़ स्थित श्री श्री 108 शिव गौरी गणेश मंदिर में आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर जनप्रिय नेता एवं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा पूजा-आरती में सम्मिलित हुए। उन्होंने पूर्ण विधि-विधान से भगवान शिव, माता गौरी एवं श्री गणेश जी की आराधना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और आत्मगौरव का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और धर्म की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपराओं से जुड़कर ही समाज में संस्कार, एकता और राष्ट्रभाव मजबूत होता है।

इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पर्व को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया।

*मोहला—कलेक्टर तूलिका प्रजापति के नेतृत्व में जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को कुपोषण उन्मूलन की ATHR पहल को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार*

0

मनीष कौशिक

मोहला–मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी—जिले में कुपोषण के खिलाफ चल रही लड़ाई को राज्य शासन ने उच्च मूल्यांकन देते हुए बड़ी पहचान दी है कलेक्टर तूलिका प्रजापति के नेतृत्व में संचालित संवर्धित टेक होम राशन (ATHR) पहल ने जिले को प्रदेश के उन चुनिंदा जिलों की सूची में शामिल कर दिया है, जिन्हें मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान न केवल जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि कुपोषण उन्मूलन में नवाचार व परिणाम देने की दिशा में एमएमएसी के तेज़ कदमों का प्रमाण भी है।

*कलेक्टर तूलिका प्रजापति की निगरानी, रणनीति और सतत फॉलो-अप की सफलता*

पोषण कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा, फील्ड विज़िट, डेटा–आधारित दिशानिर्देश और विभागीय समन्वय को मजबूत करने के कारण जिले में ATHR पहल ने अत्यंत प्रभावशाली परिणाम दिए। कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने स्वयं पोषण अभियानों की प्रगति पर करीबी नजर रखी और आंगनवाड़ी से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया। यही कारण है कि जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया।

*एबिस ग्रुप, यूनिसेफ और एम्स रायपुर—कार्यक्रम का तकनीकी व संरचनात्मक आधार*

ATHR पहल को स्थायित्व और वैज्ञानिकता देने में एबिस ग्रुप का सहयोग, यूनिसेफ का तकनीकी समर्थन तथा स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एम्स रायपुर का प्रशिक्षण व मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। गुणवत्ता आधारित उत्पादन, बेहतर पैकेजिंग, पोषण सामग्री का मानक, नियमित लैब परीक्षण तथा वितरण व्यवस्था ने इस पहल को एक मजबूत मॉडल बनाया।

*जमीनी स्तर पर सामूहिक प्रयास—आंगनवाड़ी से स्वास्थ्य विभाग तक एकजुटता*

इस सफलता के केंद्र में जिले की जमीनी कार्यकर्ता टीम रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका,पर्यवेक्षक,परियोजना अधिकारी,महिला एवं बाल विकास विभाग,स्वास्थ्य विभाग इन सभी के समन्वित प्रयासों से बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, मासिक वजन, पोषण सलाह, घर–घर तक पहुंच, समय पर राशन वितरण और पोषण शिक्षा को एक प्रणालीगत अभियान का रूप दिया गया।

*ATHR पहल—जिले में बच्चों को सुपोषित बनाने का प्रभावी मॉडल*

ATHR (संवर्धित टेक होम राशन) ने जिले में कई सकारात्मक परिवर्तन लाए कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान और मॉनिटरिंग पौष्टिक राशन की गुणवत्ता में सुधार माताओं में पोषण जागरूकता स्वास्थ्य व पोषण सेवाओं का समन्वित क्रियान्वयन समुदाय स्तर पर पोषण संवाद और जनभागीदारी बच्चों में वजन वृद्धि और स्वास्थ्य सुधार के प्रमाणिक आँकड़े इन नवाचारों ने एमएमएसी को कुपोषण उन्मूलन में राज्य का अग्रणी जिला बना दिया है।

*पुरस्कार—जिले के सामूहिक समर्पण की स्वीकृति*

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार ने यह सिद्ध किया कि कुपोषण से लड़ाई सिर्फ योजनाओं से नहीं बल्कि सही दिशा, मजबूत नेतृत्व, तकनीकी सहयोग और जमीनी मेहनत से जीती जाती है। कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने इस सम्मान को पूरे जिले की टीमवर्क, प्रतिबद्धता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया है जिले की यह उपलब्धि आने वाले समय में दूसरे जिलों के लिए भी प्रेरणादाय क मॉडल साबित होगी।

क्या आपके बच्चे को भी दिल मे छेद,पैर पेट या आँखों के निचे सूजन,छाती मे दर्द,सांस तेज चलना,होंठ जीभ नीला पड़ना,जैसी गंभीर समस्या है तो

0

तो कराये एक्सपर्ट डाक्टरो से अपने बच्चो के दिल की जाँच..11 जनवरी को पहुंचे अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे जहाँ उपलब्ध होंगे बच्चो के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ देवराज सिंह राठौर..

समय दोपहर 10 बजे से 12 बजे तक

स्थान-अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेसलिटी हॉस्पिटल बसना

फोन-7773086100,8461811000,7770868473

 

 

महासमुंद में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जन जागरूकता अभियान शुरू 10 फरवरी से सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम प्रारंभ

0

 

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक में फाइलेरिया (हाथीपाँव) जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सरपंच समूह के सहयोग से आयोजित इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधिं और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने फाइलेरिया रोग के बारे में जानकारी साझा की, जिसमें रोग के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय और सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम पर जोर दिया गया।

फाइलेरिया एक मच्छर जनित रोग है, जो असमय उपचार न होने पर हाथ, पैर या अन्य अंगों में स्थायी सूजन का कारण बन सकता है। जिला समन्वयक पीसीआई अनिल कुमार बघेल ने बताया कि इस बीमारी से बचाव के लिए साल में एक बार सभी पात्र व्यक्तियों को दवा का सेवन कराना जरूरी है।

वर्ष 2026 में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए कार्यक्रम महासमुंद जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दवा वितरित करेंगे। सरपंचों को पंचायत स्तर पर सहयोग के तरीके बताए गए, जैसे मुनादी के माध्यम से प्रचार, नारा लेखन, पोस्टर लगाना, ग्राम सभा में चर्चा, तथा आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों के साथ समन्वय। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा से वंचित न रहे। अभियान में सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की गई है कि वे सक्रिय रूप से भाग लें, स्वयं दवा लें और परिवार व पड़ोसियों को प्रेरित करें।

*मोहला—बाल विवाह मुक्त समाज की ओर बड़ा कदम — दनगढ़ चौकी में जागरूकता अभियान आयोजित*

0

मनीष कौशिक

*जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी–जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी के मार्गदर्शन में *महिला एवं बाल विकास विभाग* द्वारा **09 जनवरी 2026** को दनगढ़ चौकी ब्लॉक में **बाल विवाह मुक्त अभियान** अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को बाल विवाह की कुप्रथा, इससे होने वाले सामाजिक–शारीरिक–कानूनी नुकसान तथा इसके विरुद्ध उपलब्ध सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित महिलाओं, किशोरियों, अभिभावकों एवं समुदायजन को एक स्वर में **बाल विवाह न करने व न होने देने की शपथ** दिलाई गई।

*चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर क्राइम नंबर 1930 की जानकारी*

कार्यक्रम के दौरान टीम ने *चाइल्ड हेल्पलाइन 1098* एवं *साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930* के उपयोग व महत्व को भी समझाया। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों से जुड़े किसी भी तरह के खतरे, उत्पीड़न, या बाल विवाह जैसी घटनाओं की जानकारी तत्काल इन नंबरों पर दी जा सकती है।

*पोस्टर चस्पा, पंपलेट वितरण व योजनाओं की जानकारी*

अभियान के तहत स्कूल, सामुदायिक भवनों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर **बाल विवाह रोकथाम से संबंधित पोस्टर चस्पा** किए गए तथा **सूचना पंपलेट** भी वितरित किए गए।

साथ ही विभागीय योजनाओं—*पोषण अभियान, किशोरी सुरक्षा, महिला कल्याण, मातृत्व स्वास्थ्य एवं शिक्षा*—से संबंधित विस्तृत जानकारी भी ग्रामीणों तक पहुँचाई गई अधिकारियों ने कहा कि विभाग का लक्ष्य दनगढ़ क्षेत्र को **पूरी तरह बाल विवाह मुक्त ज़ोन** के रूप में विकसित करना है। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्कूल शिक्षक एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

महासमुंद में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जन जागरूकता अभियान शुरू  10 फरवरी से सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम प्रारंभ..

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक में फाइलेरिया (हाथीपाँव) जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सरपंच समूह के सहयोग से आयोजित इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधिं और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने फाइलेरिया रोग के बारे में जानकारी साझा की, जिसमें रोग के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय और सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम पर जोर दिया गया।

फाइलेरिया एक मच्छर जनित रोग है, जो असमय उपचार न होने पर हाथ, पैर या अन्य अंगों में स्थायी सूजन का कारण बन सकता है। जिला समन्वयक पीसीआई अनिल कुमार बघेल ने बताया कि इस बीमारी से बचाव के लिए साल में एक बार सभी पात्र व्यक्तियों को दवा का सेवन कराना जरूरी है।

वर्ष 2026 में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए कार्यक्रम महासमुंद जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दवा वितरित करेंगे। सरपंचों को पंचायत स्तर पर सहयोग के तरीके बताए गए, जैसे मुनादी के माध्यम से प्रचार, नारा लेखन, पोस्टर लगाना, ग्राम सभा में चर्चा, तथा आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों के साथ समन्वय। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा से वंचित न रहे। अभियान में सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की गई है कि वे सक्रिय रूप से भाग लें, स्वयं दवा लें और परिवार व पड़ोसियों को प्रेरित करें।

*मोहला मानपुर— जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने विकासखंड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया*

0

मनीष कौशिक

मानपुर—- विकासखंड के ग्राम घोटिया (टोहे) में आयोजित विकासखंड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पूजा-अर्चना, ध्वजारोहण एवं प्रतिभागी बच्चों से सलामी लेकर की गई इस अवसर पर नम्रता सिंह जी ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का विकास होता है, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है नम्रता सिंह जी ने शिक्षकों एवं अभिभावकों से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया तथा इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया कार्यक्रम में भोजेश शाह मंडावी (जिला पंचायत उपाध्यक्ष), रेखा कोठारी (जिला पंचायत सदस्य), संगीता मिश्रा (अध्यक्ष जिला महिला मोर्चा), प्रकाश मिश्रा (मंडल अध्यक्ष मानपुर), राधिका अंधारे, रामदास जाड़े (सरपंच ग्राम पंचायत टोहे), यशवंत पटेल (मंडल उपाध्यक्ष मानपुर), राजहंस मंडावी विशेष रूप से उपस्थित रहे साथ ही प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग से ए.आर. कौर (विकासखंड शिक्षा अधिकारी), अरुण मरकाम (ABEO मानपुर), हेमलता श्रीवास्तव (प्राचार्य ईरागांव), के.सी. वर्मा (प्राचार्य टोहे) उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रजऊ राम गायता (घोटिया), नंद कुमार अमरिया, वीर नारायण यूके सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रतिभागी बच्चों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा अंत में अतिथियों द्वारा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया गया।

*मोहला–राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिवों का आधारभूत एवं अभिमुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित*

0

मनीष कौशिक

मोहला— राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) अंतर्गत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला पंचायत संसाधन केंद्र में ग्राम पंचायत सचिवों हेतु आधारभूत एवं अभिमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण जिले के तीनों जनपद पंचायतों में चरणबद्ध रूप से संपन्न हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 05 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत मोहला, 06 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत मानपुर तथा 08 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया यह प्रशिक्षण जिला पंचायत सीईओ भारती चन्द्राकार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नारायण बंजारा, प्राचार्य (DPRC) द्वारा की गई। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों के सुचारु संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इनमें नामांतरण एवं बंटवारा प्रक्रिया, 15वें वित्त आयोग की राशि का भुगतान, GAM पोर्टल, प्रिया सॉफ्ट एंट्री, पंजियों का संधारण, करारोपण, पंचायत के तकनीकी कार्य तथा लेखा संबंधी प्रक्रियाएं प्रमुख रहीं कार्यक्रम में राजस्व विभाग, पिरामल फाउंडेशन, चार्टर्ड अकाउंटेंट, करारोपण अधिकारी, उप संचालक पंचायत एवं पंचायत के तकनीकी अधिकारियों द्वारा विषय विशेषज्ञ के रूप में सचिवों को व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत सचिवों की कार्यक्षमता में वृद्धि कर पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।

 

महासमुंद के वार्ड नंबर 15 मे पार्षद प्रतिनिधि के रूप मे संजय कहार ने बस स्टेण्ड स्थित संचालित दाल भात सेंटर मे निरिक्षण करने पहुंचे..

0

महासमुंद के वार्ड नंबर 15 मे पार्षद प्रतिनिधि के रूप मे संजय कहार ने बस स्टेण्ड स्थित संचालित दाल भात सेंटर मे निरिक्षण करने पहुंचे..जहाँ उन्होंने कहाँ की छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं मे से एक शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना मे मात्र 5 रूपये मे भोजन गरीब मजदूर वर्ग के लिए बनाया गया है..इस दौरान उन्होंने खुद खाना खा कर गुड़वत्ता की जाँच की और स्थान का निरिक्षण करते हुए सफाई और बैठने की बेहतर व्यवस्था करने की बात कही..।

धर्मांतरण पर कड़ा रुख, कफन-दफन पर रोक की पहल,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

धर्मांतरण पर कड़ा रुख, कफन-दफन पर रोक की पहल,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

पेसा कानून, पांचवीं अनुसूची और ग्राम सभा के अधिकारों को बताया सर्वोपरि
बीजापुर,,,
भोपालपटनम,,, ,,,,,,,,,,,,,-भोपालपटनम फारेस्ट रेस्ट हाउस में सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजाराम तोडम तथा समाज के अध्यक्ष अरविंद नेताम की ओर से एक अहम प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें धर्मांतरण के मुद्दे पर समाज ने सख्त और स्पष्ट रुख अपनाया। प्रेस वार्ता में सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजाराम तोडम तथा छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने संयुक्त रूप से बयान देते हुए कहा कि आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति और आस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में कहा गया कि आदिवासी समाज की अपनी विशिष्ट रीति-रिवाज, सामाजिक व्यवस्था और धार्मिक परंपराएं हैं, जिन्हें धर्मांतरण के माध्यम से कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। यदि किसी गांव में किसी ऐसे व्यक्ति की मृत्यु होती है, जिसने धर्मांतरण कर लिया है, तो उसका कफन-दफन कार्यक्रम आदिवासी परंपराओं के विरुद्ध है और इससे समाज की भावनाएं आहत होती हैं। ऐसे मामलों में समाज द्वारा कफन-दफन पर रोक लगाने की पहल की जा रही है।

वहीं अध्यक्ष अरविंद नेताम ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी है। धर्मांतरण के जरिए इन परंपराओं को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे आदिवासी समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि समाज अपनी संस्कृति और आस्था की रक्षा के लिए संगठित होकर हर स्तर पर विरोध करेगा।

सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजाराम तोडम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पांचवीं अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा कानून और ग्राम सभा के अधिकार सर्वोपरि हैं। गांव से जुड़े सभी सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक फैसले ग्राम सभा के माध्यम से ही लिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्मांतरण के बाद होने वाली किसी भी गतिविधि को ग्राम सभा की स्वीकृति नहीं मिलेगी।

प्रेस वार्ता में यह भी कहा कि ग्राम सभा आदिवासी समाज की सर्वोच्च इकाई है और उसके फैसले सभी के लिए मान्य होंगे। धर्मांतरण के मामलों में ग्राम सभा की अनदेखी कर कोई भी गतिविधि स्वीकार नहीं की जाएगी। सर्व आदिवासी समाज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि धर्मांतरण के मामलों पर रोक नहीं लगी और आदिवासी समाज की परंपराओं का उल्लंघन जारी रहा, तो समाज भविष्य में उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। प्रेस वार्ता के माध्यम से सर्व आदिवासी समाज ने साफ संकेत दिए कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।