Home Blog Page 28

*कलेक्टर का सुदूर अंचलों में जनसंवाद*,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

*कलेक्टर का सुदूर अंचलों में जनसंवाद*,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

*सीआरपीएफ कैंपों में ग्रामीणों से सीधी चर्चा, विकास कार्यों का दिया आश्वासन*

बीजापुर,,,,,,,
जिले के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्रामों में प्रशासन की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर ने शुक्रवार को एफ कंपनी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्रीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नेलगुण्डा ग्राम पंचायत अंतर्गत बेलनार सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली।
बेलनार सीआरपीएफ कैंप के पश्चात कलेक्टर एवं उनकी टीम ग्राम पंचायत पल्लेवाया स्थित पल्लेवाया कैंप पहुंची, जहां ग्राम पल्लेवाया, सिरम एवं तांकिलोड के ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामीणों ने सड़क, पुल-पुलिया, बिजली व्यवस्था, आंगनबाड़ी भवन, स्कूल तथा धान खरीदी केंद्र जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग रखी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रामीणों को इन मांगों पर शीघ्र स्वीकृति एवं आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
इसके उपरांत पल्लेवाया कैंप से दोपहिया वाहन द्वारा जवानों के साथ तांकिलोड ग्राम का भ्रमण किया गया। इस दौरान धरसा आश्रित ग्राम में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर दल एफ कंपनी कैंप पहुंचा और वहां से जिला कार्यालय बीजापुर के लिए प्रस्थान किया।
इस पूरे भ्रमण के दौरान ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति बढ़ता विश्वास एवं विकास को लेकर सकारात्मक वातावरण स्पष्ट रूप से देखने को मिला। दौरे में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा सुरक्षा बल के जवान उपस्थित रहे। यह भ्रमण शासन की जनहितैषी सोच और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पी. एम. श्री शासकीय प्राथमिक उच्चतर माध्यमिक शाला बृजराज महासमुंद मे मनाया गया वार्षिक उत्सव…

0

मुख्य अतिथि रहे महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा..वही नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के अध्यक्षता मे हुआ कार्यक्रम संपन्न..

कार्यक्रम मे मुख्य रूप विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा , पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू, उपाध्यक्ष देविचंद राठी वार्ड 15 की पार्षद संजय ईश्वरी भोई, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे,उपस्थिति रहे जहाँ कार्यक्रम की शुरुआत माता दीप प्रज्वलित के साथ हुई और नन्हे बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सभी का मन मोह लिया..

 

पुर्व जनपद पंचायत सभापति पुर्व विधानसभा अध्यक्ष उत्तम राणा पहुंचे ग्रामीणों तक..ग्रामीणों को बतायी सरकार की नाकामी

0

 

राहुल भोई महासमुंद..

आज खल्लारी विधानसभा कोमाखान के अंतर्गत ग्राम पंचायत झिटकी के आश्रित ग्राम मुड़पार में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी रोजगार योजना के बीच जाकर लोगों को हमने वर्तमान सरकार के नाकामी और जो नाम बदलकर महात्मा गांधी का अपमान किया है उसके बारे में जानकारी दिया एवं मताओ बहनों का बहुत से समस्याओ को सुना।जिसमें प्रमुख रूप से पुर्व जनपद पंचायत सभापति पुर्व विधानसभा अध्यक्ष उत्तम राणा,नर्रा मण्डल अध्यक्ष किशोर चतुर्वेदी, पुर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संतोष पटेल,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश चंद्राकर,सरपंच प्रतिनिधि नूतन पटेल , पोख़न महानन्द,गोपी निहाल, रमेश दीवान दीनदयाल दीवान, रोशन , उदय राम निहाल, ब्रिज ठाकुर ,मिलाप ठाकुर, ओडिशा ठाकुर ,लखन ठाकुर, प्रेम राजपूत ,डाहर सिंह पटेल, यादों राम, डमरू विश्वकर्मा ,दयालुराम,गुमान दीवान, टिकेश, लक्ष्मी बाई , सोनिया बाई, लक्ष्मीबाई,सुमित्रा बाई,दुर्गाबाई हेमिन बाई,आशा बाई ,देवकी बाई रूखमणि बाई बहुत से ग्रामीणजन उपस्थित थे।

*मोहला—गोटाटोला विद्युत वितरण केंद्र में रजत महोत्सव का भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के 25 वर्ष पूरे*

0

मनीष कौशिक

मोहला—गोटाटोला छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्या. के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने पर आज 30 जनवरी 2026 को समरसात भवन गोटाटोला में रजत महोत्सव बड़े हर्ष व उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य लखन कलामे, मण्डल अध्यक्ष कमल तापड़िया, तीरथ भुआर्य, सरपंच गोटाटोला दुखीराम यादव, वरिष्ठ नागरिक रामाधीन यादव,शंकर गजेंद्र, धरमजीत सिन्हा,राकेश सिन्हा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे वहीं विद्युत विभाग की ओर से अधिकारी–कर्मचारी भी मौजूद रहे हितग्राहियों को प्रदान किए गए सम्मान-पत्र

रजत महोत्सव के अवसर पर विभिन्न श्रेणियों के हितग्राहियों को सम्मानित किया गया प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना हितग्राही रामशरण सिन्हा, दिनुराम नेताम,शिवप्रसाद,पुष्कर चंद सिन्हा,बाबूलाल मंडावी,BPL कनेक्शन हितग्राही,परगनिया हल्बा

,साधुराम भारत,घरेलू कनेक्शन हितग्राही,लक्ष्मीनारायण,हेमलाल,देवप्रसाद गैर–घरेलू कनेक्शन हितग्राही,संत राम साहू,लाला राम,हेमशंकर,कृषि पंप कनेक्शन हितग्राही,पुनीत राम,अशोक,हिरालाल सभी सम्मानित हितग्राहियों को विभाग की ओर से प्रणाम पत्र प्रदान किए गए योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना,BPL एवं घरेलू कनेक्शन योजनाए,कृषि पंप विद्युत सुविधा सहित राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी कार्यक्रम उत्साह और सराहना के साथ संपन्न गोटाटोला में आयोजित यह रजत महोत्सव न केवल विद्युत विभाग के 25 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव रहा, बल्कि ग्रामीणों के लिए जागरूकता और सम्मान का भी विशेष अवसर बना। ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे यादगार बताया।

सरायपाली में बालोदिया राइस मिल पर कार्रवाई, किया गया सील …भौतिक सत्यापन में 61,203 बोरा धान की कमी पाई गई थी..

0

राहुल भोई महासमुंद…

सरायपाली में प्रशासन द्वारा बालोदिया राइस मिल को सील कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि भौतिक सत्यापन के दौरान राइस मिल में 61,203 बोरा धान की कमी पाई गई थी। यह कार्रवाई संयुक्त टीम द्वारा जनवरी को की गई, जिसमें मिल के भौतिक सत्यापन के दौरान निर्धारित स्टॉक के अनुरूप धान उपलब्ध नहीं मिला।

सरायपाली में प्रशासन द्वारा बालोदिया राइस मिल को सील कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि भौतिक सत्यापन के दौरान राइस मिल में 61,203 बोरा धान की कमी पाई गई थी। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी अनुपमा आनंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा की गई थी, जिसमें मिल के भौतिक सत्यापन के दौरान निर्धारित स्टॉक के अनुरूप धान की उपलब्धता में अंतर पाया गया।

जांच के दौरान राइस मिल में कुल धान 37759.6 क्विंटल ( 94399 बोरा) एवं 2328 क्विंटल चावल (4656 बोरा) का लेखा-जोखा भी जांच के दायरे में रहा। अनियमितता पाए जाने पर प्रशासन ने मिल में उपलब्ध समस्त स्टॉक को जब्त कर लिया एवं आज मिल को सील किया गया है।आज कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्रीधर पंडा,खाद्य विभाग,मंडी एवं संबंधित अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही। प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच तथा नियमों के तहत यह कार्रवाई की गई है।उल्लेखनीय है जिले में कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर धान के अवैध परिवहन, संग्रहण और बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Rahul Bhoi

 

*नारायणपुर–नक्सल मोर्चे पर ITBP की बड़ी जीत 44 वीं बटालियन ने जंगल से बरामद किया भारी नक्सली डंप, मंसूबों पर कड़ा प्रहार*

0

मनीष कौशिक

 

नारायणपुर—-नक्सल विरोधी अभियान के तहत 44वीं वाहिनी, आईटीबीपी को एक बड़ी सफलता मिली है। विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक बड़ा डंप बरामद किया गया। यह अभियान फॉरवर्ड सीओबी (COB) धोबे से संचालित किया गया सूत्रों के अनुसार, बस्तर क्षेत्र से 3–4 नक्सलियों के कत्तकल गांव के कुमनार एक्सिस क्षेत्र में पहुंचने और वहां पहले से छिपाए गए नक्सल डंप की जांच करने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 44वीं वाहिनी ITBP के ऑप्स ब्रांच द्वारा पहले से क्षेत्र में संचालित एरिया डॉमिनेशन पैट्रोल (ADP) की योजना में बदलाव किया गया ऑपरेशन के दौरान एक टीम ने कुमनार गांव के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया, जबकि दूसरी अतिरिक्त टीम को बीडीडीएस (BDDS) दस्ते के साथ COB धोबे से रवाना किया गया। लगभग 1500 बजे, मुनार गांव के पास संदिग्ध नक्सल डंप का पता चला। इसके बाद दोनों टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर व्यापक तलाशी एवं सैनिटाइजेशन किया तलाशी के दौरान नक्सल डंप से भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई, जिसमें वीएचएफ सेट, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, नक्सली साहित्य, वर्दी, दवाइयां, दैनिक उपयोग की सामग्री और दस्तावेज शामिल हैं। गहरे जंगल और संवेदनशील क्षेत्र को देखते हुए कुछ अनुपयोगी सामान को मौके पर ही नष्ट किया गया सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं और बीडीडीएस क्लीयरेंस के बाद बरामद सामग्री को सुरक्षित रूप से COB धोबे लाया गया। इस पूरे अभियान में किसी भी प्रकार की जनहानि या सुरक्षा बलों को क्षति नहीं हुई। सभी जवान सुरक्षित वापस लौटे बरामद नक्सली सामग्री को नियमानुसार जब्ती मेमो के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपा जा रहा है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र और आसपास के इलाकों में आगे भी सघन सर्च ऑपरेशन जारी रखने की योजना है इस सफल कार्रवाई से 44 बटालियन ITBP ने एक बार फिर नक्सलियों के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है।

*मोहला—मानपुर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु प्रमाणीकरण व स्वास्थ्य शिविर आयोजित,मानपुर सीएचसी में 200 से अधिक हितग्राहियों ने उठाया स्वास्थ्य एवं प्रमाणीकरण शिविर का लाभ*

0

मनीष कौशिक

मोहला–कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा 28 जनवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानपुर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु प्रमाणीकरण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जनपद पंचायत मानपुर एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से संपन्न हुआ शिविर में मानपुर विकासखंड के साथ-साथ अंबागढ़ चौकी एवं मोहला क्षेत्र के लगभग 200 हितग्राहियों ने सहभागिता की। इस दौरान जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा लगभग 60 नवीन दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए, जबकि 30 दिव्यांगजनों को अग्रिम चिकित्सकीय जांच हेतु जिला चिकित्सालय, राजनांदगांव रेफर किया गया। हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर स्थल पर सेवाओं के पंजीयन के लिए पृथक पंजीयन काउंटर, चिकित्सीय परीक्षण हेतु मेडिकल बोर्ड का अलग काउंटर तथा दिव्यांगजनों के लिए कौशल परामर्श हेतु विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई थी। इसके अतिरिक्त शिविर में उपस्थित हितग्राहियों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई। शिविर के दौरान पेंशन हितग्राहियों का डी.एल.सी. सत्यापन, आधार सीडिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगजनों हेतु कौशल परामर्श, यू.डी.आई.डी.कार्ड का पंजीकरण एवं नवीनीकरण जैसी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री भोजेश शाह मंडावी, अध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर श्रीमती पुष्पा मंडावी, जनपद सदस्य श्रीमती रेणु टांडीया, श्रीमती शकुन्तला घावड़े, सरपंच मानपुर सहित विभिन्न ग्रामों से आए सरपंचगण, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। शिविर के समापन अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम द्वारा 16 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्रमाणन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ सरल, सुलभ एवं प्रभावी रूप से उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं जनपद पंचायत मानपुर का सराहनीय योगदान रहा।

 

*मोहला–राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के हितग्राहियों के घर पहुंचीं कलेक्टर हितग्राहियों से की चर्चा, किया प्रोत्साहित*

0

मनीष कौशिक

मोहला—कलेक्टर तुलिका प्रजापति आज राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के घर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पशुपालकों से योजना के अंतर्गत प्राप्त पशुओं की देखभाल, उत्पादन एवं आय की जानकारी लेते हुए उन्हें व्यवसाय को और अधिक विस्तार देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर उपस्थित रहीं कलेक्टर श्रीमती प्रजापति मोहला विकासखंड के तेलीटोला निवासी श्री संजय पुंगाटी एवं कुंजामटोला निवासी श्री संत राम नेताम के घर पहुंचीं, जहां उन्होंने पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित राज्य डेयरी उद्यमिता योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। तेलीटोला निवासी श्री संजय पुंगारी ने बताया कि उन्हें योजना के तहत दो उच्च नस्ल की भैंसें प्राप्त हुई हैं। इसके अतिरिक्त उनके पास देसी नस्ल की गाय भी है, जिससे उन्हें प्रतिमाह लगभग 25 हजार रुपये तक की आय हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वे अन्य पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा का लाभ ले रहे हैं इसी प्रकार कुंजामटोला निवासी श्री संत राम नेताम की पत्नी ने बताया कि पशुपालन एवं कृषि उनके परिवार की आय का मुख्य स्रोत है। विभागीय योजना से प्राप्त भैंस का दूध विक्रय कर अच्छी आय अर्जित हो रही है। मौके पर कलेक्टर ने कृत्रिम गर्भाधान से उत्पन्न वत्सों को भी देखा। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुपालकों को अन्य विभागीय योजनाओं से भी लाभान्वित कर उनके व्यवसाय को बढ़ाने में सहयोग करें। इस दौरान पशुधन विकास विभाग से जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर अशोक जैन एवं डॉक्टर विष्णु साहू उपस्थित रहे उल्लेखनीय है कि राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के अंतर्गत 1 लाख 40 हजार रुपये की लागत से दो पशुओं के क्रय एवं उनके बीमा का प्रावधान है। दोनों हितग्राहियों को वर्ष 2024–25 में इस योजना का लाभ प्रदान किया गया है। योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग को 66.6 प्रतिशत तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग को 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है।

 

*मोहला—जिले में अवैध धान पर लगातार कार्रवाई जारी,उड़नदस्ता दल की कार्रवाई, 49 प्रकरणों में 3197 क्विंटल धान जप्त*

0

मनीष कौशिक

मोहला—-कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में  जिले में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अवैध धान के परिवहन एवं विक्रय पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अन्य राज्यों से आने वाले धान की जिले के उपार्जन केंद्रों में बिक्री को रोकने के उद्देश्य से उडऩदस्ता दल का गठन किया गया है उड़नदस्ता दल में खाद्य, राजस्व, कृषि, मंडी एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम शामिल है, जो लगातार निगरानी एवं जांच कार्य कर रही है।

इसी क्रम में तहसील मानपुर में अजीत कुमार अंधारे को ट्रैक्टर में 100 कट्टा धान तथा नारायण प्रसाद तिवारी को 140 कट्टा धान का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। तहसील औंधी में रमेश गावडे को 80 कट्टा धान के साथ पकड़ा गया। वहीं तहसील मोहला अंतर्गत ग्राम भावसा में संदीप कुमार लाल को 100 कट्टा धान एवं वाहन सहित अवैध परिवहन करते हुए जप्त किया गया। विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में 49 प्रकरणों में कुल 3197 क्विंटल धान एवं 17 वाहनों की जप्ती की जा चुकी है। जप्त किए गए धान एवं वाहनों का अनुमानित मूल्य 99 लाख 10 हजार 700 रुपए है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान उपार्जन व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसानों के हित में अवैध धान परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।

 

 

*मोहला–जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, आगामी 2 दिनों में 1400 किसान करेंगे धान विक्रय,धान खरीदी अंतिम चरण में, खरीदी केंद्रों में व्यवस्था दुरुस्त*

0

मनीष कौशिक

मोहला— राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी कार्य अंतिम चरण में भी पूरी पारदर्शिता एवं सुव्यस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा हैं। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में किसानों के सुविधा के लिए सभी प्रकार व्यवस्था की गई है। जिससे जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में इस विपणन वर्ष के लिए कुल 44,065 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 38,658 किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया जा चुका है। धान खरीदी के एवज में किसानों को अब तक कुल 55,847 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर धान का भुगतान 48 घंटे के भीतर सीधे उनके बैंक खातों में किया जा रहा है, जिससे किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी हुई है। धान विक्रय को सुव्यवस्थित करने के लिए टोकन प्रणाली लागू की गई है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 700 टोकन जारी किए जा रहे हैं। आगामी दो दिवस में लगभग 1,400 किसान धान विक्रय के लिए उपार्जन केंद्रों में पहुंचेंगे। जिले में प्रतिदिन औसतन 2,874 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा रही है। प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैै।

 

*मोहला—आजीविका मूलक कार्यों का कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने किया निरीक्षण*

0

मनीष कौशिक

मोहला—कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज एचडीएफसी बैंक के समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम अंतर्गत संचालित आजीविका मूलक गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर भी उपस्थित रहीं कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने ग्राम मुनगाडीह एवं बिरझू टोला में संचालित आजीविका गतिविधियों तथा सोमाटोला में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम ग्राम मुनगाडीह में श्री अन्न रूरल फार्मर प्रोड्यूसर के माध्यम से रागी एवं कोदों से निर्मित खाद्य उत्पादों का अवलोकन किया। समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा छह प्रकार के खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें रागी लड्डू, ओट्स कुकीज, हेल्दी बार, मार्बल कुकीज, ऑरेंज कुकीज एवं रागी नानखटाई शामिल हैं। कलेक्टर ने समूह द्वारा तैयार उत्पादों को चखकर सराहना की तथा खाद्य सामग्री के पैकेट पर न्यूट्रिशन वैल्यू अंकित करने के निर्देश दिए। समूह द्वारा मार्केटिंग से संबंधित समस्याओं से अवगत कराए जाने पर कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया इस अवसर पर उन्होंने समूह द्वारा संचालित कस्टम हायरिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध कृषि उपकरणों की जानकारी ली। संचालन प्रक्रिया एवं आय की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि प्राप्त आय का उपयोग अन्य संसाधनों की खरीद में कर आय बढ़ाई जाए। इसके पश्चात कलेक्टर ने बिरझू टोला स्थित दाल प्रोसेसिंग यूनिट का भी निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट प्रतिनिधि द्वारा जानकारी दी गई कि धान के अलावा अन्य दलहन फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए दाल यूनिट समूह को प्रदान की गई हैं। इसके साथ ही दाल आपूर्ति के 15 गांवों में लगभग 30 एकड़ से अधिक दलहन लगाया गया हैं। इस दौरान उन्होंने स्थापित सौर ऊर्जा आधारित शुद्ध पेयजल व्यवस्था का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एचडीएफसी बैंक मैनेजर श्री अभिषेक वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर श्री श्योपत राम, विस्तार अधिकारी सुश्री चेतना ठाकुर, तकनीकी विशेषज्ञ श्री विनय शुक्ला सहित स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

*-बच्चों के साथ स्मार्ट क्लास में बैठकर कलेक्टर ने की चर्चा*

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने सोमाटोला स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किए गए शैक्षणिक नवाचारों का भी अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय में शुद्ध पेयजल हेतु वाटर कूलर, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी एवं सुव्यवस्थित प्रयोगशाला की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने स्मार्ट क्लास में बच्चों के साथ बैठकर उनसे संवाद किया। बच्चों ने बताया कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई अधिक रोचक हो गई है तथा विषयों को समझना आसान हो रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करने एवं बेहतर शैक्षणिक परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा विद्यालय की लाइब्रेरी और प्रयोगशाला का निरीक्षण कर सराहना की।

*मोहला—-कनेरी राशन दुकान की मनमानी पर गिरी गाज: खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बंद दुकान को मौके पर ही किया सील*

0

मनीष कौशिक

मोहला— राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा के गत दिवस एक दिवसीय प्रवास के दौरान शिकायत प्राप्त होने पर निरीक्षण दल के सदस्यों के साथ ग्राम कनेरी पहुँचे। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष अपने राशन कार्ड लेकर मौके पर उपस्थित हुए निरीक्षण के दौरान ग्राम कनेरी स्थित उचित मूल्य दुकान बंद पाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि दिसंबर माह में राशन दुकानदार द्वारा पॉश मशीन में अंगूठा का निशान लेकर बाद में राशन दिया जाएगा कहकर उन्हें लौटा दिया गया। वहीं कुछ उपभोक्ताओं को निर्धारित 35 किलो चावल के स्थान पर मात्र 15 किलो चावल दिया गया। दुकान निरीक्षण करने पर स्पष्ट रूप से कोई खाद्यान्न भंडारण नहीं दिखा, जबकि रिकॉर्ड अनुसार दुकान में 134.94 क्विंटल चावल, 5.53 क्विंटल शक्कर तथा 9.49 क्विंटल नमक उपलब्ध होना था इस गंभीर अव्यवस्था को देखते हुए खाद्य आयोग अध्यक्ष श्री शर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल दुकान सील करने के निर्देश दिए। साथ ही जांच उपरांत उक्त दुकान को अन्य उचित मूल्य दुकान से संलग्न कर अतिरिक्त भंडारण कराते हुए उपभोक्ताओं को तत्काल राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने दोषी समूह के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए जांच में 134.94 क्विंटल चावल, 2.01 क्विंटल शक्कर एवं 3.93 क्विंटल नमक की गंभीर गड़बड़ी पाई गई। इसके पश्चात कनेरी की उचित मूल्य दुकान को रामगढ़ स्थित दुकान में संलग्न कर दिया गया है तथा अतिरिक्त भंडारण कर उपभोक्ताओं को राशन वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। प्रकरण में दुकान संचालक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। साथ ही आगे आरआरसी के माध्यम से वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

 

आरटीओ चेकपोस्ट खम्हारपाली में हेलमेट वितरण और मोटरसाइकिल रैली का आयोजन ..

0

राहुल भोई महासमुंद..

सड़क हादसों को रोकने और यातायात नियमों से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक “ सड़क सुरक्षा माह 2026” पूरे भारत और छ ग में मनाया जा रहा है । इसी तारतम्य में आरटीओ चेकपोस्ट खम्हारपाली जिला महासमुंद में जनजागरूकता कार्यक्रम, हेलमेट वितरण और बाइक रैली का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं के कारण, उससे होने वाले नुकसान, दुर्घटनाओं से बचने के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी चैकपोस्ट प्रभारी विष्णु ठाकुर के द्वारा दी गई ।तेज गति से वाहन नहीं चलाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने ,हेलमेट लगाने,यातायात चिन्हों संकेतों का पालन करने ,सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील लोगो से की गई ।चेकपोस्ट से गुजरने वाले बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट लगाने की समझाईस देकर हेलमेट का वितरण किया गया।हेलमेट लगाकर चलने वाले चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया।लगभग 50 हेलमेट का वितरण किया गया हेलमेट वितरण के बाद यातायात जागरूकता हेतु मोटरसाइकिल रैली चेकपोस्ट से छिंदपाली और पैकिन होते हुए वापस खम्हारपाली तक निकाली गई।रैली में लगभग 50 मोटर साइकिल सवार शामिल हुए ।रैली में ग्राम खम्हारपाली भोथलडीह के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि गण सरपंच उपसरपंच, मंडल अध्यक्ष के साथ आर टी ओ चेकपोस्ट के अधिकारी कर्मचारी निरीक्षक संतोष हरिपाल, उपनिरीक्षक हेमंत जायसवाल,फिरोज कुरैशी, रवि देवांगन,कृष्णा बर्मन,संजय ठाकुर और समस्त स्टाफ उपस्थित थे ।कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित चलने का संकल्प लिया ।कार्यकम के हेलमेट वितरण कार्यक्रम और मोटर साइकिल रैली को सफल बनाने में सराईपाली से मोटरसाइकिल डीलर- भवानी ऑटो ,स्वीटी ऑटो ,बंसल ऑटो,पुखराज ऑटो ,शुभम के मार्ट, और मोटर व्यवसायी प्रवीण रुंगटा और ग्रामवासियो को विशेष सहयोग रहा ।

विधायक ने भुमिपुजन कर विश्रामपुरी क्षेत्रवासियों को 44 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात..* *आतिश बाजी पटाखा एवं मांदरी की थाप पर फूल माला के साथ किया गया भव्य स्वागत..*

0

विधायक ने भुमिपुजन कर विश्रामपुरी क्षेत्रवासियों को 44 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात..*
*आतिश बाजी पटाखा एवं मांदरी की थाप पर फूल माला के साथ किया गया भव्य स्वागत..*

विश्रामपुरी में लोक निर्माण एवं जल संसाधन विभाग के द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम में विश्रामपुरी के तालाब का 2 करोड़ 10 लाख, केशकाल से मचली तक 39.20 करोड़ का भूमि पूजन, पेंड्रावन नदी में डेम का 2 करोड़ 58 लाख का भूमि पूजन किया गया।

विधायक नीलकंठ टेकाम*ने कहा ,,,रोड का नवीनीकरण होने से व्यापारी आमजनता एवं जलाशय स्टॉपडेम से ग्राम वासी एवं किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा लाभ –

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी, पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्री सेवक राम नेताम जी जनपद अध्यक्ष सुकमन नेताम, जनपद उपाध्यक्ष श्री नारायण नेताम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आकाश मेहता जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुश्री अनीता नेताम,एवं समस्त जनप्रतिनिधि गण समस्त कार्य कताआम जनता के द्वारा भूमि पूजन किया गया ।

जिला स्तरीय ‘‘बस्तर पंडुम 2026’’ का हुआ भव्य शुभारंभ जनजातीय नृत्य एवं लोक गीतों की हुई मनमोहक प्रस्तुती* ,,,राजमन, नाग

0

*जिला स्तरीय ‘‘बस्तर पंडुम 2026’’ का हुआ भव्य शुभारंभ
जनजातीय नृत्य एवं लोक गीतों की हुई मनमोहक प्रस्तुती*

राजमन, नाग
कोंडागांव, 28 जनवरी 2026/ राज्य सरकार द्वारा बस्तर की विशिष्ट जनजातीय कला एवं संस्कृति को संरक्षित करने और आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम के तहत बुधवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ स्थानीय ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी, जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर, श्रीमती यशोदा कश्यप, जनपद पंचायत माकड़ी की अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जनपद सदस्य श्रीमती ममता नेताम, श्री जितेन्द्र सुराना सहित विभिन्न समाज प्रमुखगण और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
यह आयोजन 29 जनवरी तक चलेगा। कार्यकम के पहले दिन जनजातीय नृत्य एवं जनजातीय गीतों की मनमोहक प्रस्तुती दी गई। साथ ही जनजातीय वाद्ययंत्र का प्रदर्शन, जनजातीय वेशभूषा का प्रदर्शन, जनजातीय आभूषण का प्रदर्शन और जनजातीय वन औषधि का भी प्रदर्शन किया गया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में बस्तर की जनजातीय कला और संस्कृति पर आधारित कुल 12 विधाओं में विकासखंड स्तरीय बस्तर पंडुम के विजेता प्रतिभागी अपना कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर संभाग की समृद्ध लोककला, रीति-रिवाज, पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को संजोने कार्य किया जा रहा है और नई पीढ़ी को भी अपने समृद्ध संस्कृति को जानने का अवसर मिल रहा है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय श्री अजित पवार जी के विमान हादसे में निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद, पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला है।,,,,, नीलकंठ टेकाम

0

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय श्री अजित पवार जी के विमान हादसे में निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद, पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला है।,,,,,नीलकंठ टेकाम

अजित पवार जी एक अनुभवी, कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे। महाराष्ट्र के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका असमय जाना न केवल महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

इस हृदयविदारक दुर्घटना में विमान में सवार 5 अन्य लोगों का भी निधन हो गया, जो अत्यंत पीड़ादायक है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवारों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 1 से 3 फरवरी तक..छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के साथ-साथ देश की शास्त्रीय, सूफी और आधुनिक संगीत विधाओं की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियाँ..

0

राहुल भोई महासमुंद..

प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर स्थल सिरपुर में 1, 2 और 3 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव में छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के साथ-साथ देश की शास्त्रीय, सूफी और आधुनिक संगीत विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ होंगी।

शुभारंभ अवसर पर प्रसिद्ध लोक-भक्ति गायक बाबा हंसराज रघुवंशी एवं उनकी बैंड टीम की विशेष प्रस्तुति

प्रथम दिवस 1 फरवरी 2026 को महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर दोपहर 12 बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। जिसमें फुलझरिया कर्मा पार्टी, बिलासपुर द्वारा कर्मा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद दोपहर 12ः30 बजे से 2ः30 बजे तक छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच राजनांदगांव की लोक कला की झलक दिखेगी। दोपहर 2ः30 बजे से 3ः30 बजे तक सिरपुर महोत्सव 2026 का उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। तत्पश्चात दोपहर 3ः30 बजे से 4ः10 बजे तक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कलाकारों द्वारा कत्थक एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी प्रकार शाम 4ः10 बजे से 4ः20 बजे तक सुश्री सुरेखा कामले एंड ग्रुप द्वारा ध्रुपत की प्रस्तुति, शाम 4ः20 बजे से 4ः30 बजे तक प्रो. डॉ. लवली शर्मा द्वारा सितार वादन की शास्त्रीय प्रस्तुतिँ होंगी। शाम 4ः30 बजे से 4ः40 बजे तक निदेशक, संरक्षण एवं विकास बौद्ध कला एवं सांस्कृतिक समाज मध्य भारत, नागपुर द्वारा तथागत नाटक, शाम 4ः40 बजे से 4ः50 बजे तक इंदिरा कला संगीत विद्यालय खैरागढ़ द्वारा ओडिसी नृत्य, शाम 4ः50 से 5ः00 बजे तक हिमानी वासनिक राजनांदगांव द्वारा भरथरी की प्रस्तुति होगी। वहीं शाम 5 बजे से रात्रि 7 बजे तक सुनील तिवारी लोक कला मंच, रायपुर का रंग-झांझर कार्यक्रम दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा। रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक प्रसिद्ध लोक-भक्ति गायक बाबा हंसराज रघुवंशी एवं उनकी बैंड टीम, दिल्ली की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।

दूसरे दिन इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार, नचिकेत लेले एवं वैशाली रायकवार की होगी शानदार प्रस्तुति

द्वितीय दिवस 2 फरवरी को सायं 4 बजे से 4ः40 बजे तक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा क्लासिकल वोकल, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट, तबला वादन एवं सुगम संगीत की प्रस्तुतियाँ होंगी। इसके पश्चात शाम 4ः40 बजे से 4ः50 तक सूफी स्पिरिचुअल म्यूजिक, शाम 4ः50 बजे से 5ः00 बजे तक कबीर संगीत संध्या की प्रस्तुति होगी। शाम 5ः00 बजे 5ः15 बजे तक संरक्षण एवं विकास बौद्ध कला एवं सांस्कृतिक समाज मध्य भारत, नागपुर द्वारा थेरीगाथा नाट्य प्रस्तुति एवं शाम 5ः15 बजे से 5ः30 बजे तक भरतनाट्यम नृत्य का आयोजन किया जाएगा। शाम 5ः30 बजे से 7 बजे तक पुष्पा साहू, भिलाई द्वारा नवा किस्मत लोक कला मंच की प्रस्तुति होगी। रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक इंडियन आइडल फेम 10 के नितिन कुमार, इंडियन आइडल फेम 12 के नचिकेत लेले एवं वैशाली रायकवार अपनी गायन प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

अंतिम दिन प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर एवं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मीत ब्रदर्स, मुंबई की विशेष प्रस्तुति

तृतीय दिवस 3 फरवरी समापन दिवस पर दोपहर 2 बजे से बजे तक इशिका गिरी रायपुर द्वारा कत्थक की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी प्रकार 2ः10 बजे से भूमिसुता मिश्रा रायपुर द्वारा ओडिसी नृत्य, 2ः20 बजे से कुमारी आसना दिल्लीवार दुर्ग द्वारा कत्थक नृत्य, दोपहर 2ः30 बजे से राजनंदिनी पटनायक पिथौरा द्वारा ओडिसी नृत्य, 2ः35 बजे से गीतिका चक्रधर रायपुर द्वारा कत्थक नृत्य, दोपहर 2ः45 बजे से आंचल पाण्डेय बिलासपुर द्वारा ओडिसी एकल, दोपहर 3ः00 बजे से नवा बिहान लोक कला मंच पिलवापाली बसना द्वारा पंथी नृत्य, दोपहर 3ः15 बजे से एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के छात्रों द्वारा बस्तरिहा नाच, दोपहर 3ः30 बजे से नानगांव बोहधन एवं साध्वी सेवा मगरपाली द्वारा डंडा नृत्य, दोपहर 3ः45 बजे से छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच कन्हारपुरी द्वारा सोला सिंगार लोक प्रस्तुतियाँ एवं शाम 4ः15 बजे से 4ः30 बजे तक श्री किशोर हम्पीहोली, स्वर संगम सांस्कृतिक मंच नागपुर द्वारा अम्रपाली नृत्य नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 4ः30 बजे से 5ः30 बजे तक सिरपुर महोत्सव का समापन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके पश्चात सावित्री कहार लोक कला मंच रायपुर द्वारा लोक साधना की प्रस्तुति होगी। रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर एवं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मीत ब्रदर्स, मुंबई की विशेष प्रस्तुति के साथ सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य समापन होगा।

आम आदमी पार्टी जिला इकाई बीजापुर द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

0

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह में आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा साथी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला और लोकतंत्र, समानता, भाईचारे एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी नेताओं ने कहा कि आज देश को ऐसे शासन की आवश्यकता है जो आम जनता—खासकर गरीब, आदिवासी, किसान, मजदूर और युवाओं के अधिकारों की रक्षा करे। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जल-जंगल-जमीन जैसे मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

समारोह में देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने, संविधान की रक्षा करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की शपथ भी दिलाई गई*। *पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और नारों से माहौल जोश और उमंग से भरा रहा।

अंत में सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी

इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश मंडावी, जिला सचिव प्रवीण उयका ज, जिला उपाध्यक्ष श्री आनंद झाड़ी, श्री अनिल दुर्गम श्री सदाशिव यालम, श्री सहदेव मोरला, शंकर तेलम, ब्लॉक संगठन मंत्री संजय तेलम, मंडल अध्यक्ष मंगरू मिच्चा, युवा प्रभाग अध्यक्ष मंगलू सोढ़ी, सोहन तेलम सोशल मीडिया प्रभारी मनोज पाल, व कार्यकर्ता साथी और क्षेत्रवासी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे हैं।

प्रभारी मंत्री केदार कश्यप की पहल पर बीजापुर के पत्रकारों को मिलेगा आवासीय भूखंड का लाभ,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

0

प्रभारी मंत्री केदार कश्यप की पहल पर बीजापुर के पत्रकारों को मिलेगा आवासीय भूखंड का लाभ,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीजापुर पहुंचे वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने जिले के पत्रकारों को बड़ी सौगात देने की पहल की है। उन्होंने बीजापुर में कार्यरत पत्रकारों को आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया।
26 जनवरी को स्थानीय सर्किट हाउस बीजापुर में पत्रकारों ने प्रभारी मंत्री केदार कश्यप एवं पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जिले में संचालित विकास कार्यों, प्रशासनिक उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ हैं, जो शासन-प्रशासन और आम जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने जिले में सकारात्मक वातावरण निर्माण और जनसरोकारों को मजबूती देने में पत्रकारों की भूमिका की सराहना की तथा उनके कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
इसी क्रम में उन्होंने पत्रकारों को आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी पहल किए जाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार संतोष तिवारी, कमलेश पैंकरा, गणेश मिश्रा, पुष्पा रोकड़े, घनश्याम यादव, आशीष पद्मवार, अयूब खान, सिरोज विश्वकर्मा, ईश्वर सोनी, कुशल चोपड़ा, नितिन रोकड़े, सुरेश परतागिरी, नीरज गुप्ता, गोलू खान सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद थे।इस तरह के पहल के लिए पत्रकारों ने प्रभारी मंत्री केदार कश्यप जी का आभार जताया है।

*प्रभारी मंत्री केदार कश्यप की पहल पर बीजापुर के पत्रकारों को मिलेगा आवासीय भूखंड का लाभ* *बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

0

*प्रभारी मंत्री केदार कश्यप की पहल पर बीजापुर के पत्रकारों को मिलेगा आवासीय भूखंड का लाभ*

*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

बीजापुर,,

बीजापुर जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीजापुर पहुंचे वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने जिले के पत्रकारों को बड़ी सौगात देने की पहल की है। उन्होंने बीजापुर में कार्यरत पत्रकारों को आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया।
26 जनवरी को स्थानीय सर्किट हाउस बीजापुर में पत्रकारों ने प्रभारी मंत्री केदार कश्यप एवं पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जिले में संचालित विकास कार्यों, प्रशासनिक उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ हैं, जो शासन-प्रशासन और आम जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने जिले में सकारात्मक वातावरण निर्माण और जनसरोकारों को मजबूती देने में पत्रकारों की भूमिका की सराहना की तथा उनके कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
इसी क्रम में उन्होंने पत्रकारों को आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी पहल किए जाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार संतोष तिवारी, कमलेश पैंकरा, गणेश मिश्रा, पुष्पा रोकड़े, घनश्याम यादव, आशीष पद्मवार, अयूब खान, सिरोज विश्वकर्मा, ईश्वर सोनी, कुशल चोपड़ा, नितिन रोकड़े, सुरेश परतागिरी, नीरज गुप्ता, गोलू खान सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद थे।

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने हर्षोल्लास के साथ राजीव भवन जगदलपुर में मनाया गणतंत्र दिवस ….

0

ध्वजारोहण कर ध्वज को दी गई सलामी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के संदेश का किया गया वाचन…

आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संभाग मुख्यालय राजीव भवन जगदलपुर में व गोलबाजार चौंक गांधी प्रतिमा के समक्ष पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया.इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों, कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के द्वारा गोलबाजार चौंक व संभाग मुख्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण किया जिसके बाद कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तत्पश्चात राष्ट्रीय गान हुआ.व शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी राजकुमार झा जी के द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के संदेश का वाचन किया गया जिसमें संविधान की गरिमा,लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय एवं देश की एकता-अखंडता पर प्रकाश डाला गया।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों,कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा आज हम सब यहां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए हैं जो हमारे देश के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है।26 जनवरी 1950 का वो दिन जब भारत का संविधान लागू हुआ था तो हम हमारा देश एक लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया था। संविधान ने हमें समानता और आजादी से जीने का अधिकार दिया।यह दिन हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और हमारे महान नेताओं की दूरदृष्टि की याद दिलाता है। हमें सदा एकता, समानता और राष्ट्र के प्रति सम्मान के मूल्यों का पालन करना सिखाता है।यह दिवस देश के संघर्ष और गौरव-गाथा का प्रतीक है। यह संघर्ष का प्रतीक इसलिए है,क्योंकि हमने 200 वर्षों की प्रताड़ना पर विजय प्राप्त कर ली थी।हमने आत्म-निर्भरता का प्रदर्शन करते हुए, 26 जनवरी 1950 को अपने संविधान का अपने संविधान का निर्माण कर अपने-आप को एक गणराज्य के रूप में स्थापित किया।26 जनवरी की यह तारीख 1930 हमारे स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी हुई है। लाहौर कांग्रेस अधिवेशन न महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूर्ण स्वराज की घोषणा हुई थी। स्वतंत्रता के बाद इसी तिथि को चुना गया ताकि इस ऐतिहासिक संकल्प को साकार किया जा सके।गणतंत्र दिवस हमारे देश की संप्रभुता तथा एकता का प्रतीक है और दर्शाता है कि हम एक स्वतंत्र परिवेश में सांस ले रहें है। आज का दिन स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले प्रत्येक स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान और योगदान के के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का दिवस है। आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं ..

जय हिंद! जय भारत!

ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा आज का दिन हमारे लिए केवल एक तारीख नहीं, बल्कि एक जीवंत इतिहास, एक मजबूत संकल्प और एक उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। 26 जनवरी 1950 को ठीक इसी दिन भारत का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ और हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में उभरा – एक संप्रभु,समाजवादी, पंथनिरपेक्ष,लोकतांत्रिक गणराज्य। डॉ. भीमराव अंबेडकर की कुशल अगुवाई में बनी संविधान सभा ने 2 वर्ष,11 महीने और 18 दिनों की अथक मेहनत से दुनिया का सबसे विस्तृत लिखित संविधान तैयार किया,जो आज भी हमारी एकता, समानता और न्याय की नींव है। गणतंत्र दिवस हम भारतवासियों को सिर्फ गर्व करने अवसर नहीं देता, बल्कि आत्म-मूल्यांकन का भी मौका देता है हमारे संविधान ने हमें मौलिक अधिकार दिए हैं बोलने की आजादा, शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार। लेकिन साथ ही उसने हमें मौलिक कर्तव्य भी सौंपे हैं संविधान का पालन करना, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना, पर्यावरण की रक्षा करना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण ना और देश की एकता व अखंडता बनाए रखना यह हमारा परम कर्तव्य है।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला,मनोहर लूनिया,संतोष यादव,हनुमान द्विवेदी,अंगद त्रिपाठी,पूर्व विधायक रेखचंद जैन,पूर्व महापौर जतिन जायसवाल,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी,कविता साहू,वीरेंद्र परिहार, अम्माजी राव,सेवादल अध्यक्ष सत्यनारायण,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,महामंत्री अभिषेक नायडू,सुभाष गुलाटी,व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा,यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा,ग्रामीण अध्यक्ष अभिषेक डेविड,वेंकट राव,परमजीत जसवाल,चंद्रभान झाड़ी,मोईन खान,योगेश पाणिग्रही,रविशंकर तिवारी,हरिशंकर,असीम सुता,एस नीला,सलीम अली,नितीश शर्मा,संदीप दास,रंगा राव,कमलेश पाठक,विक्की राव,सायमा अशरफ,माही श्रीवास्तव,कृपाशंकर राय,ज्योति राव,आदर्श नायक, विजय ध्रुव,मुन्नू तिवारी,राजेश साहू,अयाज खान,मनोज,वैभव नेताम, हेमंत पाण्डेय,अनस अली, कृष्णा उपाध्यय, तरसेम जायसवाल, इन्दर झज्जर,पिंकी आदि मौजूद रहे।

*माओवादियों के कोर एरिया कर्रेगुट्टा हिल्स 5000 फीट की उंचाई में स्थापित सुरक्षा कैम्प में जवानों ने किया ध्वजा रोहण, शान से लहराया तिरंगा ।*,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट ,,,,,,,,

0

*माओवादियों के कोर एरिया कर्रेगुट्टा हिल्स 5000 फीट की उंचाई में स्थापित सुरक्षा कैम्प में जवानों ने किया ध्वजा रोहण, शान से लहराया तिरंगा ।*,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट ,,,,,,,,

*लोकतंत्र की वापसी का उत्सव, राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर अंदरूनी क्षेत्रों में शान से लहराया तिरंगा*

बीजापुर,,,,,

*77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला बीजापुर के नवीन सुरक्षा कैम्पों में सुरक्षा बल, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने मिलकर किया ध्वजारोहण ।*

*नवीन स्थापित सुरक्षा कैम्प में स्कूली बच्चें एवं ग्रामीणों ने निकाली प्रभात फेरी, लगाये वंदे मातरम एवं जय हिंद के नारे !*

*जिन इलाकों में कभी लाल आतंक का साया था वहां सुरक्षा के साये में शांति पूर्ण ढंग से ग्रामीणों ने सुरक्षा बालों के साथ मिलकर किया ध्वजारोहण ।*
***

दशकों तक चली नक्सल हिंसा के अंधकार के बाद अब शांति, विश्वास और लोकतंत्र का उजाला स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। लंबे समय तक माओवादी उग्रवाद से प्रभावित रहे बीजापुर जिले के वे गांव, जहां अब तक राष्ट्रीय पर्व मनाना भी संभव नहीं था, वहां इस वर्ष 26 जनवरी 2026 को पहली बार गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। यह अवसर क्षेत्र के इतिहास में लोकतांत्रिक पुनर्स्थापना का साक्षी बना।

केंद्र एवं राज्य सरकार की समन्वित रणनीति, सुरक्षाबलों की निरंतर एवं प्रभावी कार्रवाई तथा स्थानीय ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से जिले के हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 15 अगस्त 2025 के बाद 31 नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना की गई है, जिससे इन दुर्गम गांवों में सुरक्षा एवं प्रशासन की सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित हुई है।

इन प्रयासों के परिणामस्वरूप इस वर्ष 31 नए ऐसे गांव जुड़े, जहां ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व उत्साहपूर्वक मनाया । यह परिवर्तन उन दूरस्थ अंचलों में एक ऐतिहासिक बदलाव का प्रतीक है, जहां कभी नक्सली हिंसा के कारण सामान्य जनजीवन और लोकतांत्रिक गतिविधियां बाधित रहती थीं। सुरक्षा कैंपों की स्थापना से न केवल कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, बल्कि जनजीवन भी सामान्य हुआ है। इन कैंपों ने विकास कार्यों का मार्ग प्रशस्त किया है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार एवं बैंकिंग जैसी मूलभूत सुविधाएं अब धीरे-धीरे ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं।

सुरक्षा बलों और प्रशासन की सतत मौजूदगी से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। जिन क्षेत्रों में पहले राष्ट्रीय पर्व मनाने पर प्रतिबंध था, वहां आज ग्रामीण स्वयं उत्साह के साथ तिरंगा फहराने एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आगे आ रहे हैं। यह बदलाव क्षेत्र को माओवाद के भय से बाहर निकालने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

गणतंत्र दिवस 2026 पर जिले के ऐसे सुदूर गांव, जहां कभी झंडा फहराने पर प्रतिबंध था, आज वहां सुरक्षा बलों के साथ ग्रामीणों, स्कूली बच्चों एवं जनप्रतिनिधियों ने पहली बार तिरंगा फहराया। सभी ने मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व को उत्सव के रूप में मनाया । यह आयोजन एकजुटता, शांति, लोकतंत्र और विकास की विजय का सशक्त संदेश लेकर आया है।

*मोहला—77वें गणतंत्र दिवस पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने किया ध्वजारोहण,मिनी स्टेडियम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मुख्य समारोह*

0

मनीष कौशिक

मोहला—-जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने राष्ट्रध्वज फहराकर अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रगान के पश्चात आईटीबीपी, जिला पुलिस बल, एनसीसी और स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट कर सलामी दी। सांसद ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत एवं तिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत का संविधान हमारी लोकतांत्रिक पहचान और समानता की मूल आत्मा है।उन्होंने बाबा गुरु घासीदास जी के ‘मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान इसी भावना को प्रतिबिंबित करता है सांसद पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सबसे तेजी से उभरते राज्यों में शामिल है। माओवादी हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में सरकार की रणनीति के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से आर्थिक संबल तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना में तेजी से सुधार जैसी योजनाएँ प्रदेश को विकास पथ पर आगे बढ़ा रही हैं कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

*मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम — स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रथम*

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पेंदाकोड़ा, प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास मोहला, स्वामी आत्मानंद स्कूल मोहला, डीएनटी पब्लिक स्कूल, लाल श्याम शाह इंग्लिश मीडियम सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

**प्रथम स्थान – स्वामी आत्मानंद स्कूल मोहला

द्वितीय – प्री.मै.कन्या छात्रावास मोहला

तृतीय – लाल श्याम शाह इंग्लिश मीडियम स्कूल मोहला**

 

*झांकियों में कृषि विभाग अव्वल*

 

गणतंत्र दिवस पर विभागों द्वारा योजनाओं एवं जनजागरूकता पर आधारित झांकियाँ निकाली गईं।

परिणाम इस प्रकार—

प्रथम – कृषि विभाग

द्वितीय – महिला एवं बाल विकास विभाग

तृतीय – स्कूल शिक्षा विभाग

 

*अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति*

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री नरसिंग भंडारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चन्द्राकर, एसपी श्री यशपाल सिंह, डीएफओ श्री दिनेश पटेल, तथा अन्य अधिकारी व नागरिक बड़ी संख्या

  1. में उपस्थित रहे।

कांकेर जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने फहराया राष्ट्रध्वज

0

कांकेर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिला कार्यालय परिसर कांकेर में सुबह 08 बजे राष्ट्रध्वज फहराया। राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन के बाद उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी के साथ उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए सौंपे गये दायित्वों को पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला कार्यालय में ध्वजारोहण के पहले कलेक्टर निवास में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत वंदेमातरम का गायन हुआ। इस मौके पर राज्य प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

0

*प्रेस विज्ञप्ति*
*जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़*
*दिनांक 26/01/2026*

*माओवादियों के कोर एरिया कर्रेगुट्टा हिल्स 5000 फीट की उंचाई में स्थापित सुरक्षा कैम्प में जवानों ने किया ध्वजा रोहण, शान से लहराया तिरंगा ।*

*लोकतंत्र की वापसी का उत्सव, राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर अंदरूनी क्षेत्रों में शान से लहराया तिरंगा*

*77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला बीजापुर के नवीन सुरक्षा कैम्पों में सुरक्षा बल, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने मिलकर किया ध्वजारोहण ।*

*नवीन स्थापित सुरक्षा कैम्प में स्कूली बच्चें एवं ग्रामीणों ने निकाली प्रभात फेरी, लगाये वंदे मातरम एवं जय हिंद के नारे !*

*जिन इलाकों में कभी लाल आतंक का साया था वहां सुरक्षा के साये में शांति पूर्ण ढंग से ग्रामीणों ने सुरक्षा बालों के साथ मिलकर किया ध्वजारोहण ।*
***

दशकों तक चली नक्सल हिंसा के अंधकार के बाद अब शांति, विश्वास और लोकतंत्र का उजाला स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। लंबे समय तक माओवादी उग्रवाद से प्रभावित रहे बीजापुर जिले के वे गांव, जहां अब तक राष्ट्रीय पर्व मनाना भी संभव नहीं था, वहां इस वर्ष 26 जनवरी 2026 को पहली बार गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। यह अवसर क्षेत्र के इतिहास में लोकतांत्रिक पुनर्स्थापना का साक्षी बना।

केंद्र एवं राज्य सरकार की समन्वित रणनीति, सुरक्षाबलों की निरंतर एवं प्रभावी कार्रवाई तथा स्थानीय ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से जिले के हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 15 अगस्त 2025 के बाद 31 नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना की गई है, जिससे इन दुर्गम गांवों में सुरक्षा एवं प्रशासन की सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित हुई है।

इन प्रयासों के परिणामस्वरूप इस वर्ष 31 नए ऐसे गांव जुड़े, जहां ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व उत्साहपूर्वक मनाया । यह परिवर्तन उन दूरस्थ अंचलों में एक ऐतिहासिक बदलाव का प्रतीक है, जहां कभी नक्सली हिंसा के कारण सामान्य जनजीवन और लोकतांत्रिक गतिविधियां बाधित रहती थीं। सुरक्षा कैंपों की स्थापना से न केवल कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, बल्कि जनजीवन भी सामान्य हुआ है। इन कैंपों ने विकास कार्यों का मार्ग प्रशस्त किया है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार एवं बैंकिंग जैसी मूलभूत सुविधाएं अब धीरे-धीरे ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं।

सुरक्षा बलों और प्रशासन की सतत मौजूदगी से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। जिन क्षेत्रों में पहले राष्ट्रीय पर्व मनाने पर प्रतिबंध था, वहां आज ग्रामीण स्वयं उत्साह के साथ तिरंगा फहराने एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आगे आ रहे हैं। यह बदलाव क्षेत्र को माओवाद के भय से बाहर निकालने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

गणतंत्र दिवस 2026 पर जिले के ऐसे सुदूर गांव, जहां कभी झंडा फहराने पर प्रतिबंध था, आज वहां सुरक्षा बलों के साथ ग्रामीणों, स्कूली बच्चों एवं जनप्रतिनिधियों ने पहली बार तिरंगा फहराया। सभी ने मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व को उत्सव के रूप में मनाया । यह आयोजन एकजुटता, शांति, लोकतंत्र और विकास की विजय का सशक्त संदेश लेकर आया है।

*शासकीय योजनाओं के सशक्त संवाहक बने पत्रकार, गणतंत्र दिवस पर प्रेस क्लब बीजापुर सम्मानित*,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

*शासकीय योजनाओं के सशक्त संवाहक बने पत्रकार, गणतंत्र दिवस पर प्रेस क्लब बीजापुर सम्मानित*,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,/
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में शासकीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के समस्त पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब बीजापुर को सम्मान पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मीडिया जगत की भूमिका को सराहा गया।
समारोह के मुख्य अतिथि वन एवं प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिले के मीडिया प्रतिनिधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और पत्रकार समाज तथा शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं।
मुख्य अतिथि श्री कश्यप ने जिले के पत्रकारों द्वारा शासन की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों के सतत प्रचार-प्रसार को सराहनीय बताते हुए उनके योगदान को अनुकरणीय बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी मीडिया प्रतिनिधि इसी प्रतिबद्धता के साथ शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
गणतंत्र दिवस के गरिमामय अवसर पर प्रेस क्लब बीजापुर को मिला यह सम्मान जिले के समस्त पत्रकारों के सामूहिक प्रयास, निष्ठा और जिम्मेदार पत्रकारिता का प्रतीक रहा, जिससे उपस्थित जनसमूह में विशेष उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला।

*देशभक्ति और उल्लास के रंग में रंगा बीजापुर, गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस*,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

*देशभक्ति और उल्लास के रंग में रंगा बीजापुर, गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस*,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

*मुख्य अतिथि श्री केदार कश्यप ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज*

बीजापुर,,/
जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन मिनी स्टेडियम में किया गया, जहां छत्तीसगढ़ शासन के वन तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तपश्चात मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
समारोह के दौरान उत्साह और उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। मुख्य अतिथि श्री कश्यप ने शहीद जवानों के परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत परेड कमांडरों के साथ फोटो सेशन तथा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस के गरिमामय आयोजन में स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं व्यायाम प्रदर्शन की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।
परेड प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ने प्रथम स्थान, सीआरपीएफ ने द्वितीय स्थान एवं जिला पुलिस बल (महिला) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में गाइड प्रथम, एनसीसी द्वितीय एवं एनएसएस तृतीय स्थान पर रहे। विभागीय झांकियों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्रथम, वन विभाग को द्वितीय तथा स्वास्थ्य विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल बीजापुर प्रथम, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बीजापुर द्वितीय एवं डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मांझीगुड़ा तृतीय स्थान पर रहा।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्री विक्रम शाह मंडावी पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा,नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी सहित जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिकगण एवं मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में गरिमामयी उपस्थित रही।

*देशभक्ति और उल्लास के रंग में रंगा बीजापुर, गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस*,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

*देशभक्ति और उल्लास के रंग में रंगा बीजापुर, गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस*,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

*मुख्य अतिथि श्री केदार कश्यप ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज*

बीजापुर,,,,,,,,,/
जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन मिनी स्टेडियम में किया गया, जहां छत्तीसगढ़ शासन के वन तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तपश्चात मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
समारोह के दौरान उत्साह और उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। मुख्य अतिथि श्री कश्यप ने शहीद जवानों के परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत परेड कमांडरों के साथ फोटो सेशन तथा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस के गरिमामय आयोजन में स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं व्यायाम प्रदर्शन की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।
परेड प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ने प्रथम स्थान, सीआरपीएफ ने द्वितीय स्थान एवं जिला पुलिस बल (महिला) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में गाइड प्रथम, एनसीसी द्वितीय एवं एनएसएस तृतीय स्थान पर रहे। विभागीय झांकियों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्रथम, वन विभाग को द्वितीय तथा स्वास्थ्य विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल बीजापुर प्रथम, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बीजापुर द्वितीय एवं डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मांझीगुड़ा तृतीय स्थान पर रहा।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्री विक्रम शाह मंडावी पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा,नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी सहित जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिकगण एवं मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में गरिमामयी उपस्थित रही।

सांसद रूप कुमारी चौधरी ने खेल के क्षेत्र में जिले के 17 खिलाड़ियों को सम्मानित किया..77वें गणतंत्र दिवस समारोह में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने 17 खिलाड़ियों को किया सम्मानित..

0

राहुल भोई महासमुंद..

77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित मुख्य समारोह में खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के उल्लेखनीय योगदान के लिए मुख्य अतिथि रूप कुमारी चौधरी के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेल विभाग की अनुशंसा पर सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों में डॉ. सुनील कुमार भोई, अंजनी साहू, आनंद वैष्णव, सेवन दास मानिकपुरी, तारिणी साहू, आदित्य पटेल, योजना रंगारी, निमेष मन्नाडे, अभिषेक नेहरू, मुस्कान निषाद, केशव साहू, बॉल बैडमिंटन खेल में लक्ष्मी चंद्राकर अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी एवं पदक जीतने पर सम्मानित, दामिनी वर्मा, सविता जोशी, गीतांजलि साहू, हैंडबॉल खेल में आदित्य चंद्राकर, सुमित सिंह रामगढ़िया को 54 वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप वेस्ट बंगाल में कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को विधायक योगेश्वर राजू सिंहा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, दिलीप लहरे, अंजली बरमाल, प्राचार्य भोरिंग कमलेश्वरी साहू, प्राचार्य बेमचा एस एल पाटकर, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल महासमुंद हेमेंद्र आचार्य, इमरान अली, नूरेन चंद्राकर, अंकित लूनिया व अन्य खेल संघों के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों, व्यायाम शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महासमुंद के मिनी स्टेडियम मे 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । महासमुंद लोकसभा के सांसद श्रीमती रुप कुमारी चौधरी ने ध्वजारोहण किया..

0

राहुल भोई महासमुंद

महासमुंद के मिनी स्टेडियम मे 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । महासमुंद लोकसभा के सांसद श्रीमती रुप कुमारी चौधरी ने ध्वजारोहण किया । ध्वजारोहण पश्चात मुख्य अतिथि ने गुब्बारो का उड़ान किया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने 11 प्लाटून का निरीक्षण किया और जवानो के द्वारा हर्ष फायरिंग की गयी । तत्पश्चात राष्ट्रपति के जयकारे लगाये गये। सांसद श्रीमती रुप कुमारी चौधरी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करने के पश्चात सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी । उसके बाद 11 प्लाटून के जवान, छात्र- छात्राओ ने मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने प्लाटून कमांडर से मुलाकात कर जिले के 17 शहीदो के परिजनो को शाल, श्रीफल देकर सम्मान किया । कार्यक्रम मे विभिन्न स्कूलो के 1000 बच्चो ने आकर्षण पीटी की प्रस्तुति दी । उसके बाद 6 स्कूल के सैकड़ो छात्र- छात्राओ ने अलग- अलग थीम पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । तत्पश्चात जिले के 13 विभाग ने शासकीय योजनाओं पर आधारित झांकी प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के अंत मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को सम्मानित किया ।

 

महासमुंद के मिनी स्टेडियम मे 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । महासमुंद लोकसभा के सांसद श्रीमती रुप कुमारी चौधरी ने ध्वजारोहण किया

0

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद के मिनी स्टेडियम मे 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । महासमुंद लोकसभा के सांसद श्रीमती रुप कुमारी चौधरी ने ध्वजारोहण किया । ध्वजारोहण पश्चात मुख्य अतिथि ने गुब्बारो का उड़ान किया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने 11 प्लाटून का निरीक्षण किया और जवानो के द्वारा हर्ष फायरिंग की गयी । तत्पश्चात राष्ट्रपति के जयकारे लगाये गये। सांसद श्रीमती रुप कुमारी चौधरी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करने के पश्चात सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी । उसके बाद 11 प्लाटून के जवान, छात्र- छात्राओ ने मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने प्लाटून कमांडर से मुलाकात कर जिले के 17 शहीदो के परिजनो को शाल, श्रीफल देकर सम्मान किया । कार्यक्रम मे विभिन्न स्कूलो के 1000 बच्चो ने आकर्षण पीटी की प्रस्तुति दी । उसके बाद 6 स्कूल के सैकड़ो छात्र- छात्राओ ने अलग- अलग थीम पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । तत्पश्चात जिले के 13 विभाग ने शासकीय योजनाओं पर आधारित झांकी प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के अंत मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को सम्मानित किया ।

————————————————–

ग्राम पंचायत गुदुम की ओर से समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें सरपंच – श्रीमती राम कुमारी पुडो सचिव – जगदेव पांडे उपसरपंच – श्रीमती मानको पुडो वार्ड पंच – अंकाल सिंह नुरुटी

0

ग्राम पंचायत गुदुम की ओर से समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें
सरपंच – श्रीमती राम कुमारी पुडो

सचिव – जगदेव पांडे

उपसरपंच – श्रीमती मानको पुडो

वार्ड पंच – अंकाल सिंह नुरुटी

समस्त ग्राम वासियों गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं,,,,, सियाराम दुग्गा वार्ड पंच भोंगापाल

0
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 32;

समस्त पंचायत वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं,,, आई इस पावन अवसर पर हम सभी संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए ग्राम पंचायत के विकास एकता भाईचारे और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प ले,,,, ,,,सियाराम दुग्गा वार्ड पंच भोंगापाल

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा 26 जनवरी को जगदलपुर में विशाल तिरंगा यात्रा बाईक रैली का आयोजन

0

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बस्तर जिला के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल तिरंगा यात्रा बाईक रैली निकाला जाएगा। यह विशाल तिरंगा यात्रा बाईक रैली 26 जनवरी 2026 को दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर से सुबह 11 बजे शुरू होगी।

बजरंग दल के जिला संयोजक विष्णु ठाकुर ने सभी देशप्रेमियों को इस विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होने अपील किया है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही है।

तिरंगा यात्रा बाईक रैली में शामिल होने के लिए सभी देशप्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। बाईक रैली में शामिल होने वाले लोगों से अनुरोध है कि वे समय पर पहुंचकर अपना योगदान दें और इस विशाल तिरंगा यात्रा को सफल बनाएं।

ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित बाघामुडा के समिति प्रभारी पर एफ आई आर दर्ज..जांच में 3304 कट्टा धान कम पाया गया..कलेक्टर के निर्देश पर अनियमितता में संलग्न पाए जाने पर सतत कार्रवाई जारी

0

राहुल भोई महासमुंद..

ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित बाघामुडा के समिति प्रभारी श्री प्रेमसिंग़ ध्रुव पर अनियमितता पाए जाने पर एफ आई आर दर्ज किया गया है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर समिति का अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जांच प्रतिवेदन मय पंचनामा में उपार्जन केन्द्र बाधामुडा का आनलाईन रिपोर्ट के अनुसार 1,25,878 कटटा धान उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध होना प्रदर्शित हो रहा था ,जबकि भौतिक सत्यापन में 1,22,574 कटटा मौके पर धान खरीदी केन्द्र के फड पर पाया गया । जो आनलाईन रिकार्ड और भौतिक सत्यापन पर 3304 कटटा धान कम पाया गया जिसका समर्थन मूल्य 3100 रूपये की दर से 40,96,960 रूपये की राशि कम होना पाया गया। इस आधार पर धान खरीदी समिति प्रभारी प्रेमसिंग ध्रुव के द्वारा वित्तीय अनियमितता कर शासन को जानबूझकर आर्थिक क्षति पहुंचाया गया है। डिप्टी कलेक्टर के जांच में धान उपार्जन केन्द्र बाधामुडा में 1,25,878 कटटा (50351.20 क्विंटल) खरीदी किया जाना पाया गया एवं प्रभारी समिति प्रबंधक बाघामुडा श्री प्रेमसिंग ध्रुव एवं अन्य सहकर्मी की उपस्थिति में धान फड के प्रत्येक स्टेक की गिनती की गई ,जिसमें 74 धान का स्टेक पाया गया। स्टेक के गिनती करने पर कुल 1,22,574 कटटा मौके धान खरीदी केन्द्र के फड पर पाया गया। धान उपार्जन केन्द्र बाधामुडा में 3304 कटटा (1321.6 क्विंटल) धान कम पाया गया। उक्त अनियमितता के लिए समिति प्रभारी प्रेमसिंग ध्रुव द्वारा जानबूझकर शासन को हानि पहुंचाया गया ,जिसके विरूध्द कोमाखान थाने में शनिवार को एफआईआर दर्ज किया गया।

*श्रीमद् भगवत गीता जीवन जीने की कला सीखने वाला दिव्य ज्ञान है —- योगशक्ति भारती दीदी*  एम के बाहरा में प्रात: ध्यान योग के साथ म्यूजिकल एक्सरसाइज में माताओं ,बहनों एवं बच्चों ने लिए आनंद* ..

0

बागबाहरा/ :- श्रीमद् भगवत गीता केवल युद्ध का ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला दिव्य ज्ञान है, जो मन को शांत और बुद्धि को एकाग्र कर कर्मयोगी जीवन जीने की प्रेरणा देता है। योगशक्ति ब्रह्माकुमारी भारती दीदी ने श्रीमद् भगवत गीता का जीवन में महत्व बताते हुए उक्त बाते व्यास पीठ से कही । एम. के . बाहरा में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भगवत गीता ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिवस श्रद्धालुओं को बताई कि गीता में कहा है कि आत्म मंथन करके स्वयं को पहचानो क्योंकि जब स्वयं को पहचानोगे तभी क्षमता का आंकलन कर पाओगे। ज्ञान रूपी तलवार से अज्ञान को काट कर अलग कर देना चाहिए। जब व्यक्ति अपनी क्षमता का आंकलन कर लेता है तभी उसका उद्धार हो पाता है। श्री कृष्ण कहते हैं कि मृत्यु एक अटल सत्य है, किंतु केवल यह शरीर नश्वर है। आत्मा अजर अमर है, आत्मा को कोई काट नहीं सकता अग्नि जला नहीं सकती और पानी गीला नहीं कर सकता। जिस प्रकार से एक वस्त्र बदलकर दूसरे वस्त्र धारण किए जाते हैं उसी प्रकार आत्मा एक शरीर का त्याग करके दूसरे जीव में प्रवेश करती है। गीता की बातें मनुष्य को सही तरह से जीवन जीने का रास्ता दिखाती हैं। गीता के उपदेश हमें धर्म के मार्ग पर चलते हुए अच्छे कर्म करने की शिक्षा देते हैं। महाभारत में युद्ध भूमि में खड़े अर्जुन और कृष्ण के बीच के संवाद से हर मनुष्य को प्रेरणा लेनी चाहिए। दीदी ने कहा कि अपने गर्भस्थ शिशु में गीता के ज्ञान का सिंचन अवश्य करें ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी धर्म के मार्ग पर चल सके और आत्म-ज्ञान प्राप्त कर सके।

उन्होंने कहा कि आज के समय में राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांसारिक सभी समस्याओं का समाधान आध्यात्मिकता ही है। मनुष्य की सोच को सुलझाने के रूप में भगवत गीता सुनाई गयी थी, आज वर्तमान समय जीवन में हर किसी के पास तनाव है, और तनाव का मुख्य कारण है कि हमें वस्तुओं से, व्यक्तियों से, अपनी देह से अति लगाव और मोह हो गया है। तनाव से यदि मुक्त होना है तो हर एक को अपने आपको आध्यात्मिक रीति से सशक्त करना होगा। जब तक हमारे अंदर आत्म भाव नहीं आएगा तब तक हम ईश्वर से जुड़ नहीं सकते । ईश्वर से शक्ति लेनी है तो थोड़ा समय अपने लिए निकालें और ईश्वर से अपना मानसिक संबंध जोड़े। , सेवाकेंद्र प्रभारी बी के गायत्री बहन न कर ईश्व प्रात: 05:00 बजे ध्यान योग के साथ म्यूजिकल एक्सरसाइजमे महिलाये ,एवं बच्चों ने खूब आनंद लिए।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

0

 

जगदलपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की महासमुंद जिले में प्रांत बैठक संपन्न पश्चात विहिप प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय बैठक बस्तर में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रान्त पदाधिकारीयों की उपस्थिति में संगठन के कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित किया गया। बैठक में धर्मान्तरण, गौ तस्करी और राम नवमी की तैयारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। 

बजरंग दल जिला संयोजक विष्णु ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी राम नवमी को लेकर जिला में तैयारी शुरू करने के लिए सभी प्रखंड के कार्यकर्त्ता सक्रिय रूप से संघठन विस्तार पर विशेष जोर दें और अपने अपने क्षेत्र में प्रत्येक कार्यकर्ता को संघठन के सभी नियमों से अवगत कराने और संघठन के उद्देश्य को प्रत्येक सनातनी तक पहुंचाने के लिए निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि हमें अपने समाज को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा और धर्मान्तरण, गौ तस्करी जैसे मुद्दों पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी।

विष्णु ठाकुर ने आगे कहा कि हमें अपने युवाओं को सही दिशा में ले जाने के लिए काम करना होगा और उन्हें समाज के प्रति जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि बजरंग दल हमेशा से ही समाज के लिए काम करता आया है और आगे भी करता रहेगा।

बैठक में प्रान्त सह मंत्री रवि ब्रह्माचारी ने कहा कि वर्तमान समय में बस्तर सहित पूरे प्रदेश में धर्मान्तरण एक विष की तरह ग्रामीण क्षेत्र में फैल रहा है, जिसे रोकने के लिए वनवासी ,आदिवासी क्षेत्र के सनातनी को जागरूक करने और अपने परम्परा संस्कृति के बचाव के लिए भेद भाव के विचारों से ऊपर उठ कर कार्य करने की आवश्यकता है।

जिलाध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में गौ तस्करों के विरुद्ध बजरंग दल पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है और आगामी समय में ऐसी स्थिति से बचने और गौवंश को बचाने के लिए सभी को सक्रियता के साथ इस दिशा में कार्य करना होगा।

इस अवसर पर अखिलेश लनिया पालक मध्य बस्तर, विभाग मंत्री कांति लाल साहू, श्री निवास रेड्डी, योगेंद्र कौशिक, धर्म प्रचार प्रमुख अर्जुन सिंह परिहार, प्रान्त सह संयोजीका श्रीमती उमा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी, जागेश्वर साहू जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, जवीता मंडावी, शुशीला साहू, जिला सेवा प्रमुख पवन राजपूत, अर्चक पुरोहित ,पंकज मिश्रा, जिला सह संयोजक योगेश रैली, अनिल अग्रवाल, अंशुनाथ, होमेश राठौर, नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु, बस्तर प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला, नगर सह मंत्री भवानी सिंह चौहान नगर संयोजक जगदीश ठाकुर, नगर सह संयोजक अजय प्रताप ,नगर सह गौ रक्षा प्रमुख पवन राजा, आशीष नायडू, अंशु नाग, सुंदर दास, मनीष चौहान, साहिल दास, कमल चंद्राकर, प्रेम यादव पिंटू, ओमकार, अनुविंद कृष्णा तिवारी, जलंधर सुनील बिसाई, मनोज, गोकुल पानीग्राही सहित सभी दायित्व वान पदाधिकारी और बजरंगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय बालिका दिवस तथा स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर हायर सेकेंडरी स्कूल तितिरगाव में हुआ कार्यक्रम

0

आज दिनांक 24-01-2026 शा उच्च मा विद्यालय तितिरगाँव मे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर , शिक्षा विभाग राष्ट्रीय सेवा योजना ,महिला एवं बाल विकास,पंचायत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़े एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कला जत्था के कलाकारो द्वारा नृत्य एवं नाटक के माध्यम से स्वच्छता संदेश दिया गया

साथ ही साथ तिरंगा रैली के माध्यम से स्वच्छ भारत एवं देश प्रेम का संदेश दिया गया ।

कार्यक्रम का आयोजन श्री बी एस ध्रुव केंद्रीय समन्वयक द्वारा किया गया । कार्यक्रम जनपद सदस्य माननीय भूपेंद्र ठाकुर सरपंच श्रीमती खीरमनी कश्यप, स्वास्थ्य विभाग से डॉ सविता देवांगन,यूनिसेफ जिला समन्वयक श्री सुधांशु पाण्डेय, आँगनबाड़ी पर्यवेक्षक श्रीमति बिन्देश्वरी ठाकुर एवं शा उच्च माध्यमिक विद्यालय तितिरगाँव के समस्त स्टाफ की गणमान्य उपस्थिति में सम्पन हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमति हेमलता त्रिपाठी जी के द्वारा किया गया।

गजेन्द्र श्रीवास्तव

वरिष्ठ व्याख्याता

शास.उच्च. माध्यमिक विद्यालय तितीरगांव

विकास के नाम पर खनिज सम्पदाओं का दोहन केवल उद्योगपतियों का विकास है छत्तीसगढ़ का नही – उत्तम जायसवाल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, आप

0

छत्तीसगढ़ की एक एक इंच की भूमि को कानून और संविधान को ठेंगा दिखाकर लुटवाने का काम कर रही है बीजेपी की विष्णुदेव साय सरकार-प्रियंका शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष, आप

रायपुर, 24 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ में जल जंगल जमीन जिस तरह से आदिवासियों से छीन कर निजी उद्योगपतियों को दिया जा रहा है उसे पर आम आदमी पार्टी द्वारा राजधानी रायपुर के प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि यह विकास केवल उद्योगपतियों का और सरकार में बैठे कुछ लोगो का है और यह लड़ाई पूरे छत्तीसगढ़ के लोगो की लड़ाई है लेकिन केवल इसे आदिवासियों की लड़ाई सरकार बनाने की कोसिस कर रही है जबकि इस लड़ाई को केवल आदिवासी समुदाय के लोग लड़ रहे है लेकिन यह लड़ाई समग्र छत्तीसगढ़ के लोगो की है केवल आदिवासियों को विकास विरोधी बनाने की साजिश यह सरकार कर रही है जबकि दशकों से दंतेवाड़ा, भानुप्रतापपुर, कोरबा,रायगढ़ ,सरगुजा से खनिज सम्पदाओं का दोहन कर रही है लेकिन इन सभी क्षेत्रों में असल विकास हुए यह सरकार केवल कुछ मुट्ठी भर लोगो के फायदे को विकास का नाम दे रखी है।

पार्टी की नेत्री प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने कहा कि अमेरा में जब देखा कि फर्जी ग्राम सभा भी नहीं हो सकती तो कोल बेरिंग एक्ट का हवाला देकर जबरन काम स्टार्ट कर दिया और वह मामला शांत हुआ ही नहीं था कि तमनार के 14 गांव के समक्ष फर्जी जनसुनवाई कर दी गई और उसके थोड़े दिन पहले रायगढ़ के मुड़ा पार में भी जंगलों को काट दिया गया। यह सब चल ही रहा था कि इस बीच बैलाडीला का मामला शुरू हो गया जिसमें युवाओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया है, इन सभी मामलों में आम आदमी पार्टी नजर रखी हुई थी,और लगातार वहां गयी, उनके मुद्दों को सुना और पाया कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ में दोहन हो रहा है सिर्फ बड़े-बड़े दोस्त पूंजी पतियों के सामने सरकार नतमस्तक हो गई है।

बस्तर , रायगढ़, सरगुजा, इन सभी जगह पर चले जाएं तो वहा भी सरकार चन्द पूंजिपतियों के सामने नतमस्तक है। नवीन जिंदल जो अब बीजेपी में भी है उनके सामने जो है इन्होंने छत्तीसगढ़ को बेचने का प्लान रखा है, या अदानी के सामने जो छत्तीसगढ़ का मोल भाव हो रहा है, उससे यह समझ आता है कि छत्तीसगढ़ की एक इंच भूमि, जंगल, जमीन, पहाड़ आदि बचेगा ही नहीं, छत्तीसगढ़ की एक एक इंच की भूमि को कानून और संविधान को ठेंगा दिखाकर लुटवाने का काम बीजेपी की विष्णुदेव साय सरकार करने में लगी हुई है। सरकार से आम आदमी पार्टी सवाल करती है कि तमनार हिंसा का मामला जो हुआ उसमें सरकार ने अभी तक क्या किया ,हमने न्यायिक जांच गठन की मांग की थी उसे मामले में अभी तक सरकार ने क्या किया। उसे मामले को क्यों दबाया गया है। वहां पर जो बुजुर्ग आदमी जिंदल की कोयला गाड़ी से मर गया उसे मामले को क्यों दबाया गया। उसे साजिश को क्यों बाहर नहीं लाया जा रहा है। 

प्रियंका शुक्ला ने आगे सरगुजा क्षेत्र के जंगल को काटने की भी वैधानिक प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और बोला कि जो हसदेव में फर्जी ग्राम सभाएं हुई उन ग्राम सभाओं पर अभी तक जांच क्यों नहीं हुई, जबकि अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आए कि हसदेव में जंगल कटाई के लिए फर्जी जनसुनवाई के दस्तावेज निर्मित किए गए थे, बावजूद इसके आज तक उस मामले को भी क्यों दबाया जा रहा है?

प्रदेश अध्यक्ष (कर्मचारी विंग) विजय कुमार झा ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के बैलाडीला में भी जो युवा आक्रोश दिखा रहे हैं उस नजर आ रहा है कि इन सभी मामलों में अगर सरकार समय रहते इस पर सुधार व्यवस्था नहीं करेगी तो कल को यह संकट की तरफ ले जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार जहां नक्सलियों से बात करने के लिए तैयार है वहां पर सरकार जनता आम आदमीवासी, किसान , युवाओं से क्यों बात नहीं कर रही। हसदेव आंदोलन में 16 तारीख को 5000 लोग इकट्ठा हुए यह कोई नेताओं की रैली नहीं थी वहां के आम लोगों का विरोध था। तमनार में भी 5000 लोग इकट्ठा हुए थे। यही चीज बैलाडीला में भी हम देख रहे हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने कहा कि पूरे प्रदेश में पांचवी अनुसूचित क्षेत्र में जो नियम कायदे हैं उनको अविलंब लागू किया जाए। वहां पर ग्राम सभा की अनुमति के बिना कोई भी विकास कार्य न किए जावे की जाए। तमनार हिंसा में अभी तक न्यायिक जांच का गठन क्यों नहीं हो सका,इसका जवाब दे सरकार? जिंदल को फायदा पहुंचाने के लिए रायगढ़ में पुलिस के जवान और किसान को सामने कर दिया गया,बैलाडीला में जिस तरह का आक्रोश निकाल कर आ रहा है क्या उसमें भी ग्राम सभा के अनुमति के बिना ही खनन की अनुमति कैसे दे दी गई!?

ऐसी क्या मजबूरी है सरकार की की जिंदल अडानी के सामने कुछ बोल नहीं पा रही है। पूरे तरह से दंडवत प्रणाम की मुद्रा में बैठकर छत्तीसगढ़ को कौड़ी के भाव बेच रही है।

प्रदेश अध्यक्ष (यूथ विंग) इमरान खान ने कहा कि सरकार को हमारी चेतावनी है कि चंद पूंजीपतियों की दलाली करना बंद करके, जनता के साथ खड़े हो और परिस्थितियों को संज्ञान में लेकर जनता के पक्ष में काम हो, यदि समय रहते चीजों को संज्ञान में नहीं लिया , सही ढंग से जनता के हित में कार्य नहीं किया तो आम आदमी पार्टी सरगुजा, अमेरा, तमनार, बैलाडीला से संबंधित सभी जगह के आदिवासी, किसान, युवाओं को साथ लेकर बड़े आंदोलन के लिए आगे जायेगी, जिसकी जानकारी जल्द ही आगामी निकट समय पर आप सबको पुनः मीडिया के माध्यम से दी जावेगी।

मिहिर कुर्मी

प्रदेश मीडिया प्रभारी

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

8461830001

 

 

 

*ग्राम सागमेटा में नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित*,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,

0

*ग्राम सागमेटा में नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित*,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,

* नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास की नई पहल:-*
* थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सागमेटा में नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित -* थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सागमेटा में 24 जनवरी 2026 को नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की स्थापना सफलतापूर्वक की गई। जिले में माओवादियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु डीआरजी, एसटीएफ, जिला बल, छसबल 2री वाहिनी डी समवाय की संयुक्त टीमों द्वारा 24/01/2026 को ग्राम सागमेटा में नवीन कैम्प स्थापित किया गया है।

* प्राकृतिक चुनौतियों के बीच साहसिक उपलब्धि- वर्ष 2024 से अब तक 31 नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना*
दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों एवं कड़ाके की ठंड के बावजूद सुरक्षा बलों द्वारा अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प एवं उच्च मनोबल का परिचय देते हुए नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना सफलतापूर्वक की गई है। यह उपलब्धि न केवल सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे क्षेत्रीय विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।

* अंतर्राज्यीय संपर्क एवं आधारभूत संरचना का विस्तार-*
भोपालपटनम् से फरसेगढ़, सेण्ड्रा तथा गढ़चिरौली को जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रगति है। आगामी समय में नेशनल पार्क क्षेत्र के सुदूर ग्रामों को सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे आवागमन एवं प्रशासनिक पहुँच में उल्लेखनीय सुधार होगा।

* सुरक्षा एवं विकास का समन्वय-*
नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना से स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), मोबाइल नेटवर्क, सड़क एवं पुल-पुलिया जैसी मूलभूत सुविधाएँ सुलभ होंगी। इससे माओवादियों की अंतर्राज्यीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सहायता मिलेगी तथा क्षेत्र में स्थायी शांति एवं विश्वास का वातावरण निर्मित होगा।

* नक्सल उन्मूलन में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ-*
वर्ष 2024 से अब तक बीजापुर जिले में कुल 31 नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित किए जा चुके हैं। इन सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप 876 माओवादियों ने पुनर्वास किया है, 229 माओवादी विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए हैं तथा 1126 माओवादियों को सुरक्षा बलों की प्रभावी कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया है।

* प्रशासनिक नेतृत्व एवं समन्वित प्रयास-*
जिला बीजापुर के सुदूर अंचल क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करने हेतु श्री सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.) के मार्गदर्शन में तथा डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक बीजापुर, श्री अमन कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) बीजापुर, श्री मनोज तिर्की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री अमन लखीसरानी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी फरसेगढ़ एवं श्री सिद्धार्थ चौहान उप पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन की “नियद नेल्ला नार” योजना के अंतर्गत दिनांक 24/01/2026 को थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के ग्राम सागमेटा में नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना की गई।
नवीन कैम्प की स्थापना से क्षेत्र में माओवादियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा, नक्सल विरोधी अभियानों के संचालन में तेजी आएगी तथा आसपास निवासरत ग्रामीणों को सड़क, पुल/पुलिया निर्माण, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएँ, पीडीएस दुकानें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मोबाइल कनेक्टिविटी जैसी आवश्यक जन-सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। कैम्प स्थापना से क्षेत्र के आम नागरिकों में उत्साह एवं विश्वास का माहौल बना है।

* विकास की निरंतर गति-*
“नियद नेल्ला नार” योजना के अंतर्गत इन क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, मोबाइल टावर, आंगनबाड़ी एवं अन्य जन-सुविधाओं का तीव्र एवं समग्र विस्तार सुनिश्चित किया गया है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रयासों से बसना-पिथौरा को मिली बड़ी सौगात ताला व बैंगनडीह एनीकेट निर्माण हेतु 7.32 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.

0

राहुल भोई महासमुंद..

बसना विधानसभा क्षेत्र के विकास और किसान कल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए जल संसाधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ताला एवं बैंगनडीह एनीकेट निर्माण के लिए कुल 7 करोड़ 32 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह महत्वपूर्ण सफलता डॉ. संपत अग्रवाल के निरंतर प्रयासों, पत्राचार एवं शासन स्तर पर की गई प्रभावी पहल का प्रतिफल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिथौरा विकासखंड के अंतर्गत ताला एनीकेट निर्माण हेतु 318.90 लाख रुपये तथा बसना विकासखंड के अंतर्गत बैंगनडीह एनीकेट निर्माण के लिए 413.95 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने से लगभग 100 हेक्टेयर कृषि भूमि को प्रत्यक्ष रूप से सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की नीतियां पूर्णतः किसान-केंद्रित हैं। सरकार का लक्ष्य हर खेत तक पानी पहुँचाना और किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इन एनीकेटों के निर्माण से न केवल सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि भू-जल स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। वर्षा जल के संरक्षण से आसपास के कुएं और बोरवेल रिचार्ज होंगे, जिससे रबी और खरीफ दोनों मौसमों में खेती संभव हो सकेगी। इससे किसानों की लागत घटेगी और आय में प्रत्यक्ष वृद्धि होगी।

उन्होंने आगे कहा कि यह परियोजनाएं भविष्य में सूखे जैसी परिस्थितियों से निपटने में सुरक्षा कवच का कार्य करेंगी। ग्रामीणों को निस्तारी एवं मवेशियों के लिए पूरे वर्ष जल उपलब्ध रहेगा, जिससे ग्रामीण जीवन को स्थायित्व मिलेगा।

अंत में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि किसान कल्याण, जल संरक्षण और ग्रामीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बसना-पिथौरा क्षेत्र के अंतिम छोर तक सिंचाई सुविधा पहुँचाना उनका संकल्प है और आने वाले समय में क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।