Homeछत्तीसगढ़*जगदलपुर में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, आम जनता परेशान, सतीश वानखेड़े...

*जगदलपुर में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, आम जनता परेशान, सतीश वानखेड़े *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

*जगदलपुर में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, आम जनता परेशान, सतीश वानखेड़े *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

जगदलपुर में पिछले कई दिनों से रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि लोगों को रात से ही लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। कई स्थानों पर यह लाइन लगभग 1 किलोमीटर तक लंबी देखी गई है, जो अत्यंत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति को दर्शाती है।

एक ओर सरकार यह दावा कर रही है कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। आम नागरिकों को घंटों नहीं बल्कि पूरी रात लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

यह स्थिति न केवल लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है, बल्कि उनके रोजगार और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी प्रतिकूल असर डाल रही है। जब लोग सिलेंडर के लिए इतनी लंबी कतारों में समय बिताएंगे, तो वे अपने काम-धंधे और आजीविका पर कैसे ध्यान दे पाएंगे?

अखिल भारतीय परिसंघ इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए संबंधित प्रशासन और सरकार से निम्नलिखित मांग करता है:

*गैस सिलेंडर की आपूर्ति तत्काल सुचारु की जाए*

*वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाए*

*आम जनता को हो रही परेशानी का त्वरित समाधान किया जाए*

यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो अखिल भारतीय परिसंघ जनहित में आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES