*महंगाई के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन**बढ़ती कीमतों से परेशान जनता के समर्थन में उतरी शिवसेना*दुर्गुकोंदल, 10 अप्रैल 2026। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में द्वारा व्यापक जनआंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शिवसेना दुर्गुकोंदल इकाई ने आम जनता को साथ लेकर तहसीलदार दुर्गुकोंदल के माध्यम से के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में देश में बढ़ रही कमर तोड़ महंगाई को तत्काल नियंत्रित करने की मांग की गई।
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में आवश्यक वस्तुओं जैसे आटा, दाल, खाद्य तेल, रसोई गैस और पेट्रोलियम उत्पादों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम जनता का जीवन बेहद कठिन हो गया है। महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के पास ऐसी कोई ठोस आर्थिक नीति नहीं है, जिससे महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार को आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
ज्ञापन के माध्यम से शिवसेना ने मांग की है कि देश में बढ़ रही महंगाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित किए जाएं। साथ ही पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में राहत देने की भी मांग की गई है।
शिवसेना पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार द्वारा जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो पार्टी पूरे देश में आम जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन तेज करेगी।
इस दौरान स्थानीय शिवसेना कार्यकर्ता एवं नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में महंगाई के खिलाफ आवाज उठाई। कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
Home महंगाई के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

