Home Blog Page 27

कलेक्टर ने केशकाल एवं बड़ेराजपुर विकासखंड में विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों का लिया जायजा*

0

*कलेक्टर ने केशकाल एवं बड़ेराजपुर विकासखंड में विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों का लिया जायजा*

*विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश*

कोंडागांव, 12 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को केशकाल एवं बड़े राजपुर विकासखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों का सघन दौरा कर स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों और छात्रावासों सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम सिंघनपुर और ग्राम तोस्कापाल में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र भवन का निरीक्षण किया और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए।
बड़े राजपुर विकासखंड अंतर्गत उन्होंने ग्राम गारावंडी में आंगनबाड़ी केंद्र कुम्हारपारा का निरीक्षण किया और बच्चों को दी जाने वाली पोषण आहार की जानकारी ली। साथ ही बच्चों से शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने बड़ेराजपुर में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और अच्छे से पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित किया। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन महतारी सदन भवन का जायजा लिया और निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने हेतु संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र बड़े राजपुर का भी निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और महिला वार्ड में मरीजों से चर्चा कर उनका हाल चाल जाना। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां कंप्यूटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने प्री मेट्रिक कन्या एवं बालक छात्रावासों का भी निरीक्षण किया। विश्रामपुरी में शासकीय महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया और पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, जनपद पंचायत बड़े राजपुर सीईओ श्री लखेश्वर यादव, जनपद पंचायत केशकाल सीईओ श्री अनुराग सिन्हा, डीएमसी श्री ईमल बघेल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

गंभीर लापरवाही बरतने वाले 07 पोर्टकेबिन अधीक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्यवाई,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

गंभीर लापरवाही बरतने वाले 07 पोर्टकेबिन अधीक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्यवाई,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,, जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर संस्थावार नियुक्त नोडल अधिकारियों के प्रतिवेदन के आधार पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालयों में गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि होने पर 07 अधीक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा अंतर्गत गठित समिति द्वारा जांच के दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालक एवं बालिका आवासीय विद्यालयों भटवाड़ा, संगमपल्ली, माटवाड़ा, केशकुतुल, गंगालूर में दर्ज उपस्थिति के अनुपात में अधिक संख्या में छात्रों की अनुपस्थिति पाई गई। साथ ही अनुपस्थित छात्रों के भोजन मद से अतिरिक्त राशि आहरित करने तथा प्रतिमाह मेस चार्ज पंजी का संधारण नहीं करने जैसी गंभीर लापरवाही सामने आई।
उक्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर द्वारा दो अधीक्षकों नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका आवासीय विद्यालय गंगालूर एवं बालक आवासीय विद्यालय केशकुतुल को निलंबित किया गया है। शेष 05 अधीक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रकरण संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बस्तर, जगदलपुर को प्रेषित किया गया था।
संयुक्त संचालक द्वारा 04 अधीक्षकों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है, जबकि एक अधीक्षक पूर्व से ही निलंबित बताया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्र हितों से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उरन्दाबेड़ा में श्री राम निवास की शिव मंदिर प्रांगण में मानसगान एवं पंडवानी कार्यक्रम का आयोजन होगा,,,*,,,,

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":2},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

*महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उरन्दाबेड़ा में श्री राम निवास की शिव मंदिर प्रांगण में मानसगान एवं पंडवानी कार्यक्रम का आयोजन होगा,,,*

फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम उरन्दाबेड़ा में श्री राम निवास की शिव मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की बाती हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मानसगान एवं पंडवानी कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही शुभ है। भगवान शिव की असीम अनुकंपा से यह आयोजन शंकर लाल शार्दुल एवं समस्त शार्दुल परिवार के द्वारा आयोजन हो रहा है, जो सभी भक्तों के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र होगा
जिसमें उरंन्दाबेड़ा क्षेत्र आसपास के श्रद्धालुओं ने अपने मानव जीवन की पूर्णता एवं कथा का आनंद लेंगे
*पूजा*,, 14 /2 /2026 दिन शनिवार को ,,पंडित केशवप्रसाद पांडे के द्वारा 5:00 बजे होगी
*पंडवानी,,** दाई के कोरा शिवकथा गायिका नीरा चक्रधारी,, ,बलौदाबाजार की प्रस्तुति रात्रि 8 बजे से 12 तक ,,,
*मानसगान* ,, का कार्यक्रम 15/ 2/ 2026 दिन रविवार को जय मां शीतला मानस परिवार बड़े डोंगर समय दोपहर 11:00 से 1:00 तक
भरत प्यारा मानस परिवार मकड़ी समय दोपहर 1:00 से 3:00 तक
मां गायत्री महिला मानस मंडली मरंग पूरी समय दोपहर 3:00 बजे से 5:00 तक,इस महाशिवरात्रि के उपलक्ष में शार्दुल परिवार एवं श्री राम निवास में  उत्साह एवं उमंग और भक्ति भाव का माहौल बना रहेगा

नेत्र रोग विशेषज्ञ डा देवेश अग्रवाल एवं छाती रोग विशेषज्ञ डा श्री रजनी आज सरायपाली मे उपलब्ध..

0

नेत्र से जुडी समस्याओ के मरीज पहुंचे अरविंदो नेत्रालय विजन सेंटर पतेरपाली सरायपाली..

छाती से जुडी सभी प्रकार के ईलाज व परामर्श के लिए पहुंचे सरायपाली स्थित अग्रवाल डेंटल &पालिक्लिनिक

 

*मोहला—एकलव्य के मामले में आयोग ने लिया संज्ञान, विधानसभा पहुंचा मामला,हैवानियत ,और खुदकुशी के प्रयास का मामला*

0

मनीष कौशिक

मोहला -अंबागढ़ चौकी नगर में संचालित केंद्रीय विद्यालय एकलव्य आवासीय विद्यालय में मासूम छात्राओं के एक के बाद एक आत्महत्या करने का प्रयास और बालकों के साथ हुई हैवानियत के साथ बेरहमी का मामला अब अनुसूचित जनजाति आयोग तथा विधानसभा पहुंच गया हैं।उल्लेखनीय है कि आवासीय विद्यालय एकलव्य में आदिवासी छात्रों के साथ बर्बरता किये जाने और नाबालिक छात्राओं के द्वारा एक के बाद एक आत्मघाती कदम उठाने के मामले को एकलव्य परिसर के भीतर आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त संजय कुर्रे और और एकलव्य प्रशासन के द्वारा दबाया जा रहा था इस संवेदनशील घटना को प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर तूलिका प्रजापति के निर्देश में अपर कलेक्टर जी आर मरकाम के अध्यक्षता में डिप्टी कलेक्टर शुभांगी गुप्ता, एसडीएम हेमेंद्र भूआर्य, अंबागढ़ चौकी तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो, आरआई तामेश्वरी इस्दा, एसडीओपी नेहा पवार की टीम ने जांच कर फाइल तैयार किया है परंतु जांच किस हद तक पारदर्शी है, मामले में कौन-कौन दोषी हैं क्या कार्रवाई दोषी शिक्षकों पर तय की जा रही है इसका आता पता नहीं है। इधर खबर को संज्ञान में लेते हुए राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से जवाब मांगा है वही खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोलाराम साहू ने एक के बाद एक बच्चियों के खुदकुशी करने के प्रयास और बेरहमी से छात्रों को मारने के मामले में विधानसभा में प्रश्न लगाया है ।

इन विषयों के टीचरों ने किया है मारपीट -प्रशासनिक जांच में अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय एकलव्य में पदस्थ बाहर प्रदेश के शिक्षक पीटीआई आकाश शर्मा, फिजिक्स के लेक्चर अनिल, हिंन्दी के लेक्चर पर्वत को मारपीट मामले में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। बच्चों ने इनके द्वारा मारपीट करने की शिकायत की पुष्टि की है।क्यों मरना चाहती थी बच्चिया मामले में अब भी पर्दा-नाबालिक छात्रों से बर्बरता के मामले में लगभग दब गया है इसमें अब तक कोई भी एक्शन नहीं लिया गया है। इधर मासूम बच्चिया क्यों एक के बाद एक जान देना चाह रही थी इसके निष्पक्ष जांच के नाम पर बेहद सनसय की स्थिति बनी हुई है जहर खुरानी के मामले में पुलिस कोई भी कदम बढ़ाना नहीं चाह रही है विभागीय तौर पर उक्त मामले को ढकने का प्रयास जमकर हो गया है। बताया जा रहा है एकलव्य परिसर के भीतर परीक्षा का हवाला देकर सभी बच्चों को मुंह ना खोलने के लिए बेहद दबाव बना लिया गया है।विधानसभा से लेकर आयोग तक पहुंचा मामला-छात्राए एक के बाद एक खुदकुशी करने का प्रयास, बालकों को दुर्दांत तरीके से पीटने के मामले को लेकर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोलाराम साहू विधानसभा में प्रश्न लगाये है वहीं अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से संपूर्ण मामले की जांच प्रतिवेदन मांगा है।हॉस्टल से घर क्यों भेजे जा रहे हैं छात्राएं-इन संपूर्ण घटनाक्रम के बीच बेहद सनसनी खेज जानकारी एकलव्य आवासीय विद्यालय को लेकर मिली है यहां अध्यनरत कई छात्राओं को परीक्षा तक घर में रहने को लेकर घर भेज दिया गया है इन बच्चियों के साथ विद्यालय के चार दिवारी के भीतर क्या हुआ क्यों बच्चियों को स्कूल में अध्यापन के बजाय घर भेजा गया है इन सारे जवाबो से केंद्रीय विद्यालय और सहायक आयुक्त संजय कुर्रे पीठ दिखा रहे हैं।

बीजापुर जिले में कोरंडम खदान की पर्यावरण स्वीकृति पर विधायक विक्रम मंडावी की गंभीर आपत्ति,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,

0

बीजापुर जिले में कोरंडम खदान की पर्यावरण स्वीकृति पर विधायक विक्रम मंडावी की गंभीर आपत्ति,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,

कुचनूर कोरंडम खदान को बिना ग्राम सभा और जनसुनवाई के पर्यावरण स्वीकृति देना चिंताजनक- विक्रम मंडावी

बीजापुर/ भोपालपटनम ,,,,,,,

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने बुधवार को भोपालपट्नम में एक प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा की विष्णुदेव साय की सरकार और केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार ने मिलकर बीजापुर जिले के ग्राम कुचनूर (तहसील भोपालपटनम) में खसरा नंबर 826, रकबा 3.70 हेक्टेयर पर स्थित कोरंडम खदान के लिए छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) को 1.0 टन प्रतिवर्ष क्षमता की पर्यावरण स्वीकृति जारी कर दी है। यह स्वीकृति राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण द्वारा पत्र क्रमांक SEIAA/C.G./Mines/520996/2025 दिनांक 20.12.2025 के माध्यम से दी गई है। विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार के इस फैसले को पूरी तरह से जनता के खिलाफ, आदिवासियों के अधिकारों के खिलाफ और लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ कहते हुए इसे चिंताजनक बताया है।
विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए आगे कहा है कि पेस एक्ट (PESA – Panchayats (Extension to Scheduled Areas) Act, 1996), पंचायत राज अधिनियम और वन अधिकार अधिनियम के तहत आदिवासी बहुल इलाकों में किसी भी खनन या विकास परियोजना के लिए ग्राम सभा की अनुमति और सहमति अनिवार्य है। लेकिन इस मामले में ग्राम कुचनूर की ग्राम सभा से कोई परामर्श नहीं किया गया, कोई जनसुनवाई नहीं हुई और न ही पंचायतों को सूचित किया गया। यह स्पष्ट रूप से आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। प्रेस वार्ता में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि “भाजपा सरकार जानबूझकर ग्राम सभाओं को नजरअंदाज कर रही है ताकि बड़े कॉर्पोरेट हितों को फायदा पहुंचाया जा सके।”
विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता में आगे कहा कि पर्यावरण स्वीकृति प्रक्रिया में जनसुनवाई (Public Hearing) अनिवार्य है, जहां स्थानीय लोग अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकें। लेकिन यहां कोई जनसुनवाई नहीं हुई। “यह सारी प्रक्रिया चुपके-चुपके पूरी की गई है।” छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन को यह लीज और स्वीकृति बिना स्थानीय लोगों की राय के दी गई है। यह संविधान के पांचवी अनुसूची, पंचायती राज व्यवस्था, पेसा कानून, वन अधिकार कानून और लोकतंत्र का मजाक है!
विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता में आगे कहा कि बीजापुर जिला आदिवासी बहुल और अबूझमाड़ क्षेत्र से लगा हुआ जिला है। “यहां के लोग जंगल, जमीन और पानी पर निर्भर हैं। लेकिन डबल इंजन की भाजपा सरकार जानबूझकर बस्तर के आदिवासियों को विकास के नाम पर उनके जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों से बेदखल करने का षड्यंत्र कर रही है।”
इसके साथ ही विधायक विक्रम मंडावी ने डबल इंजन की भाजपा सरकार से मांग करते हुए कहा कि, कुचनूर कोरंडम खदान के पर्यावरण स्वीकृति को तत्काल रद्द किया जाए। ग्राम सभा की बैठक बुलाकर उनकी सहमति ली जाए। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से दोबारा शुरू की जाए, जिसमें जनसुनवाई अनिवार्य हो। बस्तर संभाग में आदिवासियों के अधिकारों का सम्मान किया जाए, अन्यथा आने वाले दिनों में आदिवासियों के अधिकारों को लेकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

इस दौरान श्री बसंत राव ताटी जी पूर्व सदस्य जिला पंचायत बीजापुर , श्री कामेश्वर गौतम जी पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत भोपालपटनम, श्री वल्वा मदनैया जी, श्री रमेश पामभोई जी, श्री अरुण वासम जी , श्री मिच्चा सम्मैया जी, श्री विजार खान जी, श्री चलपत उद्दे जी, श्री नरेन्द्र मट्टी जी एवं कांग्रेसी नेता गण मौजूद रहे।।

प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल भोंगापाल मे 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आस्था भक्ति और श्रद्धालुओं का संगम का आयोजन*,,,

0

*प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल भोंगापाल मे 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आस्था भक्ति और श्रद्धालुओं का संगम का आयोजन*

राजमन नाग

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक में स्थित ऐतिहासिक भोंगापाल में महाशिवरात्रि पर आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यहाँ 5-6वीं शताब्दी के पुरातात्विक महत्व वाले बौद्ध चैत्यगृह और शिव मंदिर के अवशेष मौजूद हैं, जहाँ स्थानीय लोग बुद्ध की प्रतिमा को ‘डोकरा बाबा’ के रूप में पूजते हैं। यह स्थल बस्तर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट बौद्ध विरासत के लिए जाना जाता है।
भोंगापाल महाशिवरात्रि आयोजन की मुख्य विशेषताएं:
सांस्कृतिक संगम: भोंगापाल में मिले पुरातात्विक साक्ष्यों में ईंटों से बना प्राचीन चैत्यगृह शामिल है। यहाँ भगवान शिव और बुद्ध की प्रतिमाओं के साथ आस्था का संगम देखने को मिलता है, जहाँ लोग डोकरा बाबा और शिव जी के दर्शन करते हैं।
ऐतिहासिक महत्व: भोंगापाल के पास तमोरा नदी के तट पर स्थित यह स्थल 6वीं शताब्दी में नलवंश के शासकों द्वारा विकसित माना जाता है।
शांति का प्रतीक: , भोंगापाल में महाशिवरात्रि पर लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर स्थानीय गायत्री परिवार एवं समिति के द्वारा एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का के साथ, जल अभिषेक किया जाता है और गायत्री परिवार एवं समिति के द्वारा प्रसाद के रूप में खिचड़ी का भंडारा किया जाता है
इस दौरान, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, और वे धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन में भाग लेते हैं। भोंगापाल का यह मंदिर न केवल जिला का बल्कि छत्तीसगढ़ के भक्तों के लिए आस्था और चमत्कारों का केंद्र बन गया है
पर्यटन स्थल: भोंगापाल की बौद्ध प्रतिमा और चैत्य गृह का स्थल, छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा संरक्षित है और यह एक महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र है।

ग्राम पंचायत झिटकाटोला स्थित कलवर लौह खदान विवाद सुलझा, कैसे हुई सहमति पढें पुरी खबर। आर, एल, कुलदीप के साथ।

0

ग्राम पंचायत झिटकाटोला स्थित कलवर लौह खदान विवाद सुलझा, कैसे हुई सहमति पढें पुरी खबर। आर, एल, कुलदीप के साथ।

 

 

कांकेर

जिले के विकासखंड दुर्गूकोंदल अंतर्गत कलवर लौह अयस्क खदान में लंबे समय से चला आ रहा मजदूरी संबंधी विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है। झिटका टोला पंचायत सहित आसपास के तीन गांवों के ग्रामीणों के बीच चल रहे इस विवाद के चलते खदान में कार्य पूरी तरह बंद हो गया था, जिससे क्षेत्र में असंतोष की स्थिति बनी हुई थी।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए भानुप्रतापपुर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) शेर बहादुर सिंह ठाकुर स्वयं मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक कर सभी पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। SDOP द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से की गई मध्यस्थता एवं समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी।

 

सहमति के उपरांत विवाद का समाधान हो गया, जिसके बाद खदान में कार्य पुनः प्रारंभ कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संवाद और आपसी सहमति से समस्याओं का समाधान निकलना क्षेत्र के विकास, रोजगार और शांति के लिए आवश्यक है

हायर सेकेंडरी तितिरगांव में आनंद मेला का आयोजन

0

स्कूली छात्रों में व्यवहारिक ज्ञान, उद्यम शीलता को बढ़ावा देने, टीमवर्क की भावना विकसित करने, सामाजिक कौशल के साथ-साथ आनंदपूर्ण माहौल के उद्देश्य से हायर सेकेंडरी स्कूल तितिरगांव में आनंद मेला का आयोजन संपन्न हुआ।

 आनंद मेला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत तितिरगांव की सरपंच श्रीमती खीरमनी कश्यप ने स्कूली छात्रों के द्वारा लगाए गए स्टॉल का फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात स्कूल के समस्त शिक्षक गण, उपस्थित ग्रामवासी तथा छात्रों ने अलग-अलग लगाए गए स्टालों से जाकर खाने की सामग्री खरीद करते हुए विभिन्न व्यंजनों का लुफ्त उठाया और स्वाद की प्रशंसा की।

 संस्था की प्राचार्य श्रीमती हेमलता त्रिपाठी ने बताया कि आनंद मेला का मुख्य उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना, छात्रों में कक्षा की पारंपरिक पढ़ाई से हटकर व्यावहारिक अनुभव, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीमवर्क के साथ उद्यमशीलता के गुण सीखने का अनूठा मंच प्रदान करता है।

 वरिष्ठ व्याख्याता गजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आनंद मेला के माध्यम से छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होता है। स्टॉल लगाकर बच्चे खरीद बिक्री, गणित की गणना और जिम्मेदारी की भावना सीखते हैं।

 स्कूल में हुए आनंद मेला के इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती वंदना भदोरिया, सावित्री कश्यप, पुष्पलता मसीह, निशा गौतम, बेबीरानी महापात्र,चंद्रिकाराज, निशा भदोरिया, सरिता कश्यप, नीलम झा, पद्मावती तिवारी,कुमारी रूपा यादव, पुष्पा साहू, डिकेश साहू ,अजय मरकाम, अभिषेक सिंह, भाग्यलक्ष्मी नायर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

 गजेंद्र श्रीवास्तव

व्याख्याता

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेशभर में 6414 जोड़े बने जीवनसाथी, बीजापुर में 305 जोड़ों का भव्य विवाह संपन्न*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

0

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेशभर में 6414 जोड़े बने जीवनसाथी, बीजापुर में 305 जोड़ों का भव्य विवाह संपन्न*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रदेशभर में एक साथ 6414 जोड़ों के विवाह का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इसी कड़ी में बीजापुर जिले में 305 जोड़े पारंपरिक एवं सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। यह भव्य आयोजन मिनी स्टेडियम बीजापुर में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ, जहां जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी बाराती बनकर आयोजन में शामिल हुए।
बीजापुर जिले में संपन्न विवाहों में 155 जोड़ों का आदिवासी रीति-रिवाज तथा 133 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज तथा शेष इसाई रीति-रिवाज से विधिवत संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता, भाईचारे और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन पूरे प्रदेश के लिए गर्व और खुशी का विषय है, जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में विवाह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। उन्होंने कहा कि पूर्व में गरीब और ग्रामीण परिवारों के लिए बेटी की शादी एक बड़ी आर्थिक चिंता हुआ करती थी, जिसके लिए कर्ज लेना या संपत्ति बेचनी पड़ती थी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आमजन की भावनाओं को समझते हुए मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना की शुरुआत की, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली। उन्होंने कहा कि योजना की शुरुआत में जहां प्रति जोड़े 5 हजार रुपये की सहायता दी जाती थी, वहीं रजत जयंती वर्ष 2025 में यह बढ़कर 50 हजार रुपये हो चुकी है। कार्यक्रम के दौरान सभी नवदंपत्तियों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत आत्मसम्मान के साथ कर सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने केवल दो वर्षों के कार्यकाल में मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को धरातल पर उतार दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों के बकाया बोनस का भुगतान, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं को मासिक सहायता, तेंदूपत्ता संग्रहण दर में वृद्धि, रामलला दर्शन योजना, तीर्थ दर्शन योजना तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता जैसे अनेक जनहितकारी निर्णय लिए गए हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का भी शुभारंभ किया, जिसकी शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रदेश के 8 जिलों से की गई है। इनमें बीजापुर जिला भी शामिल है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पेरे पुलैय्या, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी, जिला पंचायत सदस्य श्री मैथ्यूज कुजूर, जनपद अध्यक्ष श्री सोनू पोटाम, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा तेलम, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री कांता मशराम सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, वर-वधु के परिजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह सामूहिक विवाह आयोजन सामाजिक समरसता, सरकारी संवेदनशीलता और गरीब परिवारों के सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

*मोहला—-मिनी स्टेडियम में गूंजी शहनाई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले के 137 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे*

0

मनीष कौशिक

मोहला—जिला मुख्यालय मोहला के मिनी स्टेडियम ग्राउंड में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के 137 जोड़ों ने एक ही मंडप के नीचे वैवाहिक बंधन में बंधकर अपने नव-दांपत्य जीवन की शुरुआत की। जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस गरिमामय आयोजन ने उस समय और भी विशेष महत्व प्राप्त किया, जब प्रदेशभर में एक साथ कुल 6,412 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया समारोह का शुभारंभ भव्य बारात के साथ हुआ। विवाह मंडप में हरिद्रालेपन, जयमाला, सप्तपदी सहित सभी वैदिक रस्में विधि-विधान से संपन्न कराई गईं। हवन की सुगंधित आहुति और मंत्रोच्चार से पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो गया। नवदंपत्तियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन का संकल्प लिया, जिससे समारोह स्थल भावुक और उत्साहपूर्ण माहौल से भर उठा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में इस योजना की शुरुआत की गई थी, जिसमें प्रारंभिक सहायता राशि 5 हजार रुपये थी, जो समय के साथ बढ़कर वर्तमान में 50 हजार रुपये तक पहुंच चुकी है। यह योजना बेटियों के सम्मानजनक विवाह और परिवारों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है मोहला-मानपुर विधायक श्री इंद्र शाह मंडावी कार्यक्रम में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर सुखमय और मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योजना गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए काफी मददगार साबित हो रही है कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष मोहला श्रीमती गैंद कुवर ठाकुर, जनपद अध्यक्ष मानपुर श्रीमती पुष्पा मण्डावी, जनपद अध्यक्ष अं.चौकी श्री पुनऊ राम फुल कावरे, उपाध्यक्ष श्री शंकर तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्री नरसिंह भंण्डारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति त्रिपुरे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा कोठारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता तिलक सोरी, जिला पंचायत सदस्य श्री नेहरू रजक, जनप्रतिनिधि श्री दिलीप वर्मा, श्री अनिल गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

 

भूमकाल विद्रोह 1910 के नायकों को दी गई श्रद्धांजलि,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,

0

भूमकाल विद्रोह 1910 के नायकों को दी गई
श्रद्धांजलि,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,

वीर शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,। बस्तर के महान भूमकाल विद्रोह 1910 के वीर नायकों की स्मृति में मूसालूर चौक धनोरा स्थित वीर शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं ग्रामीण जनों ने वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके संघर्ष और त्याग को नमन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9.30 बजे पारंपरिक देव और माटी पुजारियों द्वारा सेवा अर्जी के साथ हुई। इसके पश्चात समाज प्रमुखों द्वारा शहीदों की स्मृति में वीर शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमा पर महुआ फूल अर्पित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भूमकाल विद्रोह के वीर शहीदों की ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने बस्तर के जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने तथा आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को कायम रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। समाज प्रमुखों ने कहा कि भूमकाल विद्रोह बस्तर के आदिवासी समाज के आत्मसम्मान और अधिकारों की रक्षा का प्रतीक रहा है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से वीर शहीदों के आदर्शों को याद कर समाज में एकजुटता और जागरूकता का संदेश दिया गया।

प्राण घातक हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार जमीन विवाद को लेकर हुआ खुनी संघर्ष

0

थाना केशकाल के ग्राम गारका में दिनांक 06.02.2026 प्रार्थिया थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसके पति प्रदीप सिन्हा अपने घर बाडी में मजदूर लगाकर फेसिंग के लिए तार खुटा लगा रहे थे उसी समय गांव के पडोस के रहने वाले सुन्दर लाल सिन्हा, किशुन सिन्हा आये और हमारे जमीन में क्यो फेसिंग के लिए तार खुटा लगा रहे हो कहकर एक राय होकर मॉ बहन की अश्लील गन्दी गन्दी गाली गलौच कर आज तुम्हे जान से मार देगें कहकर सुन्दर लाल सिन्हा इसके पति प्रदीप सिन्हा के दोनो पैर को जमकर पकडा था तथा आरोपी किशुन सिन्हा के द्वारा लोहे के सब्बल से जान से मारने की नियत से इसके पति के सिर में प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाया है। जिससे प्रार्थिया की पति प्रदीप सिन्हा को सिर में चोट लगकर घायल होने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल लायें जहां उसकी बेहत्तर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया था। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर धारा 109, 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज चन्द्रा के निर्देश पर नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री कपील चन्द्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केशकाल श्री अरूण नेताम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी केशकाल विकास बघेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कंवल सिंह शोरी थाना केशकाल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर विवेचना के दौरान आरोपीगण सुन्दर लाल सिंहा पिता स्व. कचरू राम सिन्हा जाति कलार उम्र 60 वर्ष, एवं किशून सिंहा पिता स्व. कचरू राम सिन्हा उम्र 58 वर्ष दोनों निवासी गारका थाना केशकाल जिला कोण्डागाव को तलब कर पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार करने से आज दिनाँक 09.02.2026 के क्रमशः 13.20, 13.30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

अंतर्राज्यीय वनोपज जाँचनाका टेमरी में अवैध सागौन परिवहन करते हुए महिंद्रा पिकअप वाहन जब्त..

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद वनमंडल में अवैध वनोपज परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे सघन गश्ती अभियान के अंतर्गत, वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पांडेय के कुशल मार्गदर्शन एवं उपवनमंडलाधिकारी श्री गोविंद सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान महासमुंद वनमंडल के बागबहारा परिक्षेत्र अंतर्गत उड़ीसा सीमा पर स्थित अंतर्राज्यीय वनोपज जाँचनाका टेमरी में जाँच के दौरान अवैध रूप से सागौन का परिवहन करते हुए एक महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक RJ 19 H 5254 (राजस्थान पंजीकृत) को रोका गया।

वाहन चालक द्वारा प्रस्तुत ट्रांजिट पास आम की लकड़ी के परिवहन हेतु जारी पाया गया, जो कि फॉरेस्ट ऑफिसर, पेंड्रूथी सेक्शन, विशाखापट्टनम रेंज द्वारा निर्गत था। ट्रांजिट पास के अनुसार वाहन में आम चिरान 300 नग (3.12 घनमीटर) परिवहन किया जाना दर्शाया गया था।

संदेह के आधार पर वाहन की गहन जाँच करने पर यह पाया गया कि आम चिरान के नीचे 1.85 घनमीटर सागौन चिरान को योजनाबद्ध रूप से छिपाकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। यह कृत्य भारतीय वन अधिनियम, 1927 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है।

उक्त अवैध सागौन चिरान सहित वाहन को अंतर्राज्यीय वनोपज जाँचनाका टेमरी में विधिवत जब्त किया गया। इस संबंध में वन अपराध क्रमांक 22663/05 दिनांक 09.02.2026 पंजीबद्ध कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है। अवैध सागौन परिवहन में प्रयुक्त वाहन को राजसात किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

इस सफल कार्रवाई में बागबहारा परिक्षेत्र अधिकारी श्री लोकनाथ ध्रुव, डिप्टी रेंजर श्री दुलार सिन्हा, फॉरेस्ट गार्ड श्री खेमराज साहू सहित जाँचनाका टेमरी में पदस्थ कर्मचारियों की सतर्कता एवं तत्परता सराहनीय रही।

वन विभाग द्वारा अवैध वनोपज परिवहन के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर एवं सतत कार्रवाई जारी रखी जाएगी।


जिला पुलिस बल गरियाबंद के थाना मैनपुर अंतर्गत ओडिसा सीमा पर स्थित ग्राम भालूडिग्गी व मेटाल के पहाडी श्रृंखला में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे भारी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद

0

थाना मैनपुर अंतर्गत ओडिसा सीमा पर स्थित ग्राम भालूडिग्गी व मेटाल के पहाडी श्रृंखला में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे 02 नग इंसास, 01 नग 303 एवं 02 नग 12 बोर, 01 देशी कट्टा, बीजीएल सेल सहित हथियार बनाने के उपकरण बरामद।

जिला पुलिस बल गरियाबंद के ई-30 आप्स टीम की कार्यवाही।

डीजीएन डिवीजन द्वारा डम्प कर रखे 06 अलग-अलग स्थानो से आटोमेटिक हथियार एवं हथियार बनाने के वर्कशॉप से उपकरणों तथा भारी मात्रा में बीजीएल सेल बरामद किया गया। 

ओडिसा राज्य कमेटी के मारे गये तीनो सेन्ट्रल कमेटी सदस्यों- चलपति, मनोज तथा गणेश उईके की निगरानी में टेक्निकल टीम चलाता था हथियारों का वर्कशॉप।

संयुक्त पुलिस बल की कार्यवाही से गरियाबंद क्षेत्र में नक्सल हिंसा की संभावना का अध्याय समाप्त। 

जनवरी- 2025 से अब तक संयुक्त पुलिस बल द्वारा 28 ग्रेडेड आटोमेटिक तथा 29 अन्य हथियारों सहित कुल 57 हथियार एवं 300 कारतूस बरामद।       

जनवरी-2026 को गरियाबंद में आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में वापस लौटे माओवादियों से गहन पूछताछ करने के पश्चात् प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के ओडिसा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिला गरियाबंद के ओडिसा राज्य से लगे पहाडी श्रृंखलाआें में विभिन्न स्थानों पर आटोमेटिक हथियार एवं टेक्निकल टीम के वेपन वर्कशॉप के उपकरण सहित भारी मात्रा में अन्य सामाग्रियों को डम्प कर रखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के आधार पर डम्प के स्थानों को चिन्हित कर जिला मुख्यालय गरियाबंद से जिला पुलिस बल ई-30 की आप्स टीम को दिनांक 06/02/2026 को रवाना किया गया था। लगातार 36 घण्टे चले सर्च अभियान के पश्चात् ई-30 टीम ने 06 अलग-अलग स्थानों से माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे गये 02 नग इंसास, 01 नग 303, 01 नग देशी कट्टा, 01 नग सुरका (देशी बीजीएल लांचर), 02 नग 12 बोर, 02 सिंगल शॉट हथियार, 127 नग जिंदा राउण्ड, 08 नग मैग्जीन, 22 नग बीजीएल सेल, 01 बण्डल इलेक्ट्रिक वॉयर तथा टेक्निल टीम के वेपन वर्कशॉप के विभिन्न उपकरणों को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। ज्ञात हो कि माओवादियों की टेक्निकल टीम उनके शीर्ष नेतृत्व के सीधे निगरानी में आईईडी तथा विभिन्न देशी हथियारों के निर्माण सहित आटोमेटिक हथियारों के मरम्मत का कार्य संपादित करती थी।

जिला गरियाबंद पुलिस द्वारा विगत् डेढ वर्ष से संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान ‘‘आपरेशन विराट’ ’ के तहत 26 जनवरी 2026 के पूर्व गरियाबंद क्षेत्र में सक्रिय धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सम्पूर्ण सूचीबद्व माओवादियों को आत्मसमर्पण/निष्क्रिय करने में सफलता प्राप्त हुई थी। इसके पश्चात् माओवादियों के इस डम्प की बरामदगी के साथ क्षेत्र में माओवादी हिंसा की संभावना को ई-30 द्वारा लगभग शून्य कर दिया गया है। 

जिला गरियाबंद अंतर्गत पुलिस द्वारा वर्ष 2025-26 में नक्सलियों से जप्त हथियारों की जानकारी-

कुल हथियार कुल बरामद कारतूस कुल मैग्जीन

     57 300 21

कुल बरामद 57 हथियारां में से ग्रेडेड ऑटोमेटिक हथियार- 28 तथा अन्य हथियार- 29

जिला गरियाबंद अंतर्गत पुलिस द्वारा वर्ष 2025-26 में जप्त विस्फोटक सामग्रियों की जानकारी-

क्र. विस्फोटक सामग्री का प्रकार कुल बरामद सामग्री की संख्या

01 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 240

02 नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 17

03 आईईडी बम 07

04 कार्डेक्स वॉयर लगभग 100 मीटर

श्रेष्ठ बस्तर गढ़ने जनता दरबार में बना रोड़मैप, लोकसभा से ग्राम पंचायत तक मोर्चा को घर-घर पहुंचने बनी रणनीति

0

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा जनता कांग्रेस के सिपाही हुए प्रशिक्षित, सब ने लिया मिलकर संकल्प” बढ़ेंगे हम गढ़ेंगे श्रेष्ठ बस्तर”

मोर्चा संयोजक एवं जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष ने फुंका जोश – बस्तर के खिलाफ अन्य अब नहीं चलेगा

जगदलपुर।स्थानीय मिशन ग्राउंड के निकट स्थित जनता दरबार में , आज शनिवार 7 फरवरी को बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संभागीय अध्यक्ष श्री नवनीत चांद द्वारा संभागीय स्तर पर समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर संभागीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बस्तर के ग्राम पंचायत स्तर से लेकर ब्लॉक एवं जिले स्तर सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे । मोर्चा के संयोजक एवं जनता कांग्रेस पार्टी के संभागीय अध्यक्ष द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी में उत्साह फूंकते हुए उन्हें आवश्यक टिप्स एवं निर्देश दिया गया। इस मौके पर बस्तर के कोने-कोने से आए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने समान रूप से अपनी बातों को एवं समस्याओं को सामने रखा जानकारी । बैठक कार्यक्रम में मोर्चा एवं पार्टी के कार्यों की समीक्षा एवं मूल्यांकन के साथ आगे की रणनीति को लेकर रोडमैप तैयार किया गया।

प्रशिक्षण एवं समीक्षा को लेकर आयोजित मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस की बैठक में श्री नवनीत ने कहा है कि -ब्लॉक में जनपद से लेकर शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस अपना बेस कैंप बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमें राजनीति नहीं करना है लोगों के लिए काम करना है मोर्चा एवं पार्टी समस्याओं की सूची बनाएगी और उसे यथासंभव दूर करने प्रशासन से लेकर सड़कों तक लड़ने नीति अपनाएगी। बस्तर बेटा के नाम से विख्यात बस्तर की तेज तर्रार नेता श्री नवनीत ने कहा कि हम 260 बिलियन टन लोहा निर्यात करते हैं बस्तर को बदले में मिला क्या बिना डॉक्टर का अस्पताल बिना शिक्षक के स्कूल ? बैठक में तकनीकी रूप से प्रशिक्षण के साथ गहन चिंतन के बाद सभी ने संकल्प लिया कि स्वार्थ की राजनीति से ऊपर उठकर जनता के लिए काम किया जाएगा और बस्तर को श्रेष्ठ वस्त्र बनाया जाएगा।

बैठक में संभाग के सभी जिले अंतर्गत नगर निगम नगर पालिका एवं नगर पंचायत की जानकारी के साथ जन समस्याओं की सूची एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं की सूची के साथ चुनावी स्थिति की जानकारी की भी समीक्षा एवं मूल्यांकन भी की गई।

चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष कमल बघेल ,ग्रामीण जिला महामंत्री संतु कश्यप, युवा अध्यक्ष सूरज कश्यप जटेल बघेल ब्लॉक अध्यक्ष गौतम दास ,जयमो वेंजम विजय कश्यप सोनू सहारे जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष महताब सिंह संतोष सिंग के जॉन आकरा सूरज नाग घासी राम मांडवी प्रिय यादव किशोर कुमार भुवनेश्वरी नोबी निषाद लक्की राम बघेल शंकर नेताम करसो राम मौर्य रमेश यादव दयाराम कुंजाम हिड़मा पोड़याम शंकर सिंह बघेल रेमो मड़कम लखमा कोराम सीमा प्रिया रमेश सुकलु राम बघेल बुधली सोढ़ी निहारिका सिंह मनीराम यादव निर्मल पोयम चामसिंह कश्यप विकी बंजोर चंदन नेताम मो. याकूब गोरी उदय भंडारी कोंडागांव जिला महामंत्री सोमदेव लहरे सुका नीलांबर भद्रे बस्तर जिला अध्यक्ष पी प्रसाद राजू सैयद फुरकानहक जगदीश नाग उपस्थित थे।

जर्जर पुल बना जनता के लिए खतरा,आवागमन से बड़े हादसे की प्रबल आशंका,तत्काल रोक लगाए प्रशासन–जाहिद हुसैन

0

फ्लाईओवर निर्माण कार्य में पानी का छिड़काव करने एवं सेफ्टी रिबन लगाकर तत्काल सुधार किया जाए

प्रवीर वार्ड पार्षद व शहर जिला कांग्रेस महामंत्री जाहिद हुसैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि शहर के पुराने पुल की स्थिति दिन ब दिन दयनीय होती जा रही है और इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही कभी भी बढ़ते हादसे का कारण बन सकता है अतः निगम प्रशासन व जिला प्रशासन इस जर्जर पुल में आवागमन में हादसे न हो सके इसके लिए सख्त कदम उठाए व आवश्यक कार्यवाही करें..!

जाहिद हुसैन ने कहा प्रवीरचन्द्र वार्ड क्रमांक । में फ्लाईओवर ब्रीज का निर्माण कार्य किया जा रहा है उक्त ब्रीज निर्माण कार्य में निम्नांकित गंभीर अनियमिताएं बरती जा रहा है।फ्लाईओवर निर्माण कार्य स्थल जो कि शहर के समस्त ग्रामीण अंचलो को शहर से जोड़ता है जिससे कि समस्त ग्रामीण ग्रामवासी उसी मार्ग से जगदलपुर के लिये आवागमन कर अपनी मजदूरी/व्यवसाय करने के लिए जगदलपुर आते है जिससे की उनका पूरा परिवार उक्त मजदूरी /व्यवसाय पर आश्रित होता है वहीं उनके आय का स्त्रोत है। उक्त स्थल में ट्राफिक की समस्या बनी रहती है जिससे जन-हानि की सम्भावना बनी रहती है।फ्लाईओवर निर्माण कार्य में पानी का छिड़काव नहीं किये जाने के कारण धूल उड़ रही है जिससे कि स्थानीय निवासियों को विशेषकर बुर्जुग एवं बच्चों को श्वास संबंधी समस्या उत्पन्न होने की सम्भावनाएं बढ़ गई है जिससे की अस्थमा जैसे बीमारी उत्पन्न हो सकती है, जो कि पर्यावरण संरक्षण नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

जाहिद हुसैन ने आगे कहा ब्रीज में सुरक्षा रिबन/बैरियर/साइन बोर्ड नही लगाये जाने से दुर्घटना का भय लगातार बना हुआ है रात्रिकालीन भयंकर दुर्घटना घटित हो सकती है जिससे कि लोगों की जान भी जा सकती है इस विषय पर हमारे द्वारा लगातार बार-बार इस सम्बंध में बात रखी गई परंतु आज पर्यंत तक इस विषय पर कार्य नहीं किया गया और न ही इस संबंध में ठेकेदार एवं इंजीनियर के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं किया गया।शहर का मुख्य मुक्तिधाम इसी मार्ग पर स्थित है जिससे समस्या और गम्भीर हो जाती है। अतः आपसे आग्रह है कि जनमानस हानि से बचाव व उचित सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण कर गम्भीरतापूर्वक विचार करते हुये यथाशीघ्र उक्त समस्याओं का समाधान करने हेतु आदेशित करने की महान कृपा करें।

बीआरपी ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर बच्चों को कराया न्योता भोज* राजमन ,,नाग

0

*बीआरपी ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर बच्चों को कराया न्योता भोज*

राजमन ,,नाग

*कोंडागांव, 08 फरवरी 2025/* प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू हुए न्योता भोज में समाज के विभिन्न वर्ग के लोग लगातार जुड़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले के जनपद प्राथमिक शाला चिपावण्ड में बीआरपी श्री अशोक साहू द्वारा अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर नन्हे बच्चों को न्योता भोज कराया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए खीर, पूरी, सब्जी, पुलाव, सलाद और पापड़ परोसे गए। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ न्योता भोज का आनंद लिया।
इस विशेष अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, जिला मिशन समन्वयक श्री ईमल बघेल, एपीसी श्रीनिवास नायडू, एपीसी श्री सहदेव मरकाम, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिपावण्ड श्रीमती शीला सोनपिपरे, सीएसी श्री सुरेश देवांगन तथा प्रधान अध्यापक श्री बलधर भोयर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने श्री साहू को उनकी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएँ दीं और इस सराहनीय आयोजन की प्रशंसा की।
जिला शिक्षा अधिकारी ने इस पहल को सभी के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि जिले में अब तक 99 प्रतिशत स्कूलों में न्योता भोज कार्यक्रम के तहत लोगों ने अपनी विशेष दिनों में बच्चों के साथ साझा करते हुए बच्चों के लिए पोषण आहार उपलब्ध कराया है, साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों एवं आश्रम शालाओं में न्योता भोज हों इसके लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की अपील की।
इस आयोजन को सफल बनाने में संकुल चिपावण्ड के श्री हीरालाल चुरेन्द्र, श्री नीरज ठाकुर, श्रीमती प्रियंका पटेल, श्रीमती लता देवांगन, श्री मोहन कोमरे एवं श्री सुरेश कोर्राम का विशेष सहयोग रहा।
*न्योता भोजन क्या है*
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना को सामुदायिक सहयोग से और अधिक प्रभावी एवं पोषक बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा न्योता भोजन की अभिनव पहल की गई है। यह अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति या सामाजिक संगठन जन्मदिन, वर्षगांठ अथवा अन्य विशेष अवसरों पर अपने नजदीकी स्कूल, आश्रम या छात्रावास में बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन कर सकता है। इसमें पूर्ण भोजन अथवा पूरक पोषण के रूप में मिठाई, नमकीन, फल, अंकुरित अनाज आदि का योगदान किया जा सकता है।

*बोर्ड में टॉपर हुए तो मिलेगा एक्पोजर विजिट का मौका*,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

0

*बोर्ड में टॉपर हुए तो मिलेगा एक्पोजर विजिट का मौका*,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

*परिक्षार्थियों और शिक्षकों को प्रोत्साहित करने जिला प्रशासन की नई पहल*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,/जिले की शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं हाई स्कूल हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओ के परिणाम सुधार हेतु जिला प्रशासन बीजापुर ने स्कूल प्रबंधन और छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने एक्पोजर विजिट में भेजने की योजना तैयार की है।
स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर संबित मिश्रा ने गत वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणाम और इस वर्ष के प्री बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा कर कहा कि इस वर्ष सभी स्कूलों में शत प्रतिशत परिणाम का लक्ष्य होना चाहिए ।
परिणाम सुधारने स्थानीय स्तर पर जहां विषय विशेषज्ञ शिक्षक नहीं थे वहां डीएमएफ फंड से शिक्षकों की पूर्ति की गई तथा योजना बद्ध रूप से मूल्यांकन आयोजित कर छात्र छात्राओं के गुणवत्ता स्तर में सुधार के लगातार प्रयास किये गये । इन प्रयासों और योजनाबद्ध तैयारी के बाद जिले का बोर्ड परिणाम शत प्रतिशत का लक्ष्य रखा गया है।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के हाई स्कूल के टॉपर 50 बच्चों और हायर सेकेंडरी स्कूल के टॉपर 50 बच्चों को अखिल भारतीय स्तर पर अच्छे संस्थानों में एक्पोजर विजिट हेतु भेजा जाएगा जहां वे पढ़ाई संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे तथा संस्थानों के संचालन और अकादमिक गतिविधियों से अवगत होंगे । इसी तरह शत प्रतिशत परिणाम देने वाले स्कूल के शिक्षकों को भी बेहतर प्रदर्शन के आधार पर एक्पोजर विजिट में भेजा जाएगा।

दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना,,,,,,,, ,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

0

दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना,,,,,,,,

,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,, थाना बासागुड़ा क्षेत्रांतर्गत 03 जनवरी 2026 को ग्राम गगनपल्ली व मुरकीपाड के जंगल पहाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। घटनास्थल की बारिकी से सर्चिंग के दौरान 1 अज्ञात पुरूष माओवादियों तथा एक महिला नक्सली के शव सहित नक्सली साहित्य, हत्यार व अन्य सामग्री बरामद की गई। इसी तरह थाना पामेड़ क्षेत्रांतर्गत घटना 29 जनवरी 2026 को ग्राम कावरगट्टा के जंगल पहाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई थी। घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 2 अज्ञात पुरूष माओवादीओं के शव सहित अन्य नक्सल सामग्री एवं हथियार बरामद किया गया है। थाना भोपालपटनम एवं फरसेगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम अन्नापुर एवं मट्टीमरका के बीच जंगल पहाड़ में नक्सली मुठभेड़ हुई थी जिसमें सर्चिंग के दौरान 04 पुरूष माओवादियों के शव एवं 08 महिला माओवादी के शव सहित हथियार व अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया गया है। अतः इस संबंध में जिस किसी को भी किसी प्रकार की जानकारी हो तो 19 फरवरी 2026 तक न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी भोपालपटनम में उपस्थित होकर जानकारी प्रस्तुत कर सकते हैं एवं उक्त दो घटनाओं से संबंधित कोई भी जानकारी रखने वाले व्यक्ति 20 फरवरी 2026 तक अनुविभागीय दण्डाधिकारी, उसूर में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है।

लंबे समय तक मोबाइल के इस्तेमाल से याददाश्त, एकाग्रता और मूड पर नकारात्मक असर पड़ता है-डा. युगल 0कहा-जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम थकान, तनाव और चिड़चिड़ापन भी बढ़ा देता है 0 शिशु संस्कार में बच्चों-अभिभावकों को मोबाइल लत से बचाने जागरूकता कार्यक्रम

0

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद,8फरवरी। आस्था वेलफेयर सोसायटी महासमुंद ने शिशु संस्कार स्कूल महासमुंद के साथ मिलकर कल शनिवार को शाला में मोबाइल नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता,पोस्टर प्रदर्शनी समेत मोबाइल के उपयोग को लेकर एक कार्यशाला का आयेजन किया गया जिसमें बच्चों तथा उनके पालकों ने भी हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम मिडिल स्कूल के बच्चों को लिए आयेजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोहम अस्पताल के डायरेक्टर डाक्टर युगल चंद्राकर थे। अध्यक्षता स्कूल के संचालक पारस चोपड़ा था। विशेष अतिथि तथा वक्ता के रूप में पुलिस विभाग से चित्रलेखा नवरंगे, समाज कल्याण विभाग से अनिल कोसरिया, पत्रकारों की ओर से उत्तरा विदानी, आस्था संस्था की ओर से तारिणी चंद्राकर व साथी तथा प्राचार्य अवनीश वाणी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष अतिथि पारस चोपड़ा ने कहा कि बच्चे और पालक दोनों को स्कूल के नियमों का पालन करते हुए बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए। बच्चे में यदि किसी भी तरह की लत देखें तो पालक तत्काल एक्टिव हो जाएं और बच्चे को शांत मन से उस लत से छुटकारे की पहल करें। यदि शिक्षकों के सहयोग की जरूरत पड़े तो स्कूल पहुंचकर शिक्षकों से सहयोग लें। अपने बच्चे को नित्य प्रति स्कूल भेजें और अपने बच्चे के हर एक्टिविटीज पर ध्यान दें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर युगल चंद्राकर ने बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाया कि मोबाइल किस तरह हमारे दिमाग पर असर करता है। उन्होंने बताया कि आज के समय में मोबाइल फ ोन बच्चों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। स्कूल से घर तक खेलकूद से पढ़ाई तक, सब कुछ अब स्क्रीन के इर्द-गिर्द घूमने लगा है। कहा कि रिसर्च से पता चलता है कि मोबाइल की गलत आदतें बच्चों के दिमाग और ग्रोथ को कमजोर कर रही हैं। उन्होंने सरल भाषा में बताया कि मोबाइल के बुरे प्रभाव कौन-कौन से हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

उन्होंने उपस्थित बच्चों और पालकों को बताया कि बच्चों के स्क्रीन टाइम यानी मोबाइल डिवाइस पर बिताया गया समय उनके दिमाग की ग्रोथ, ध्यान, याददाश्त और व्यवहार पर असर डाल सकता है। एक बड़ी समीक्षा में यह पाया गया है कि मोबाइल और डिजिटल तकनीक बच्चों के दिमाग के प्रि.फ्रंटल कॉर्टेक्स हिस्से को प्रभावित करती है, जो एक्जीक्यूटिव फंक्शन्स जैसे कि प्लान बनाना, निर्णय लेना और ध्यान बनाए रखना आदि को कंट्रोल करता है। लगातार मोबाइल फ ोन का इस्तेमाल दिमाग की फोकस क्षमता को कमजोर करता है। ब्लू लाइट नींद की गुणवत्ता बिगाड़ती है और लंबे समय तक इस्तेमाल से याददाश्त, एकाग्रता और मूड पर नकारात्मक असर पड़ता है। जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम थकान, तनाव और चिड़चिड़ापन भी बढ़ा देता है।

समाज कल्याण विभाग से अनिल कोसरिया ने बताया कि बच्चों को मोबाइल से जो नुकसान हो रहा है उसकी भरपाई कतई संभव नहीं है। सबसे जरूरी बच्चों को मोबाइल की लत से छुटकारा है। अब हालात क्फी बिगड़ चुका है ऐसे में हमें खासकर पालकों को बच्चे तमाम गतिविधियों पर नजर रखते हुए उनके साथ स्नेह से पेश आने की जरूरत है।

स्कूल के प्राचार्य अवनीश वाणी ने बच्चों को बताया कि मोबाइल भस्मासुर है। वह जिस किसी के हाथ में आता है, वह अपना आपा खो देता है। उन्होंने शिवजी और भस्मासुर वाली अध्याय को जोडक़र बच्चों के बीच प्रस्तुत करते कहा कि मोबाइल देखना गलत नहीं है. उसे आदत में शामिल करना गलत है। जब वह हमारी आदत में शामिल हो जाता है तो हमारा नींद, चैन सब कुछ छीन लेता है और यहांत क हम आत्महत्या तक की बात सोच लेते हैं। उन्होंने गाजियाबाद में तीन बहनों की आत्महत्या का जिक्र करते हुए कहा कि जीवन से बड़ा कुछ भी नहीं होता। आपके हाथ में रहने वाले मोबाइल फोन आपसे स्मार्ट कभी नहीं हो सकता। हमारा हर बच्चा मोबाइल से कहीं अधिक स्मार्ट है लेकिन दु:खद यह है कि बच्चा खुद के बजाय मोबाइल को स्मार्ट समझकर उससे दोस्ती कर लेता है। वह आपका दोस्त नहीं है। वह सिर्फ भस्मासुर है।

पुलिस विभाग से चित्रलेखा नवरंगे ने बच्चों को बताया कि किस तरह बच्चे मोबाइल के आदी होकर छोटे-बड़े अपराध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तो शराब, जुआ, सिगरेट से अधिक मोबाइल के चलते गैरकानूनी काम हो रहा है। जिले के कई बच्चे मोबाइल के लत में फंसकर ही गैर कानूनी काम कर रहे ह। लिहाजा पुलिस विभाग ने स्कूलों में जाकर बच्चों को अन्य नशे की तरह मोबाइल के नशे से छुटकारे के लिए भी जागरुकता कार्यक्रम चला रही है।

समाजसेवी तारिणी चंद्राकर ने कहा कि अब समय आ गया है कि बच्चों के ळिए खास पहल किया जाए। बच्चों के बच्चों को माता पिता साथ मिले, यह उनका अधिकार है। जब बच्चे अकेले महसूस करते हैं तो तरह-तरह के लत की ओर झुकाव हो जाता है। जो बड़े बुजुर्ग है, वे भी तब ही बच्चों पर ध्यान देना शुरू करते हैं जब उनका बच्चा किसी न किसी नशे तरह की लत में धंस चुका होता है। ऐसे में बच्चों का असामाजिक होना स्वाभाविक है। जिस समाज में मां बाप भाई बहन समाज के लोग होते हैं, वे ही खुद बच्चों पर ध्यान नहीं देते और बच्चे के संतुलन खो जाने पर उसे असामजिक कहते हैं।

 

पत्रकार उत्तरा विदानी ने कहा कि पालकों ने खुद ही बच्चों को समय देना छोड़ दिया है और चाहते हैं कि उनका बच्चा आगे जाकर समाज और परिवार का नाम रौशन करे। जबकि हर पालक को अपने बच्चे का बेस्ट दोस्त बन जाना चाहिए। पालक स्कूल के भरोसे अपने बच्चे को छोडक़र खुद ही मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। बच्चा अकलेपन से ऊबकर मोबाइल से दोस्ती कर लेता है। उसका बुझा हुआ दिमाग मोबाइल से दोस्ती कर लेता है और जो दशा है वह साफ है। हर बच्चा अपने मां बाप और गुरुजनों से सीखता है। गुरू तो श्रृष्टि के शुरुआत से ही समाज निर्माण का कर्तव्य निभा रहा है लेकिन समय बजल चुका है। मोबाइल के प्रवेश के बाद पालकों ने लगभग अपनी जिम्मेदारी खत्म कर दी है। ऐसे में सिर्फ गुरुओं से ही श्रेष्ठ समाज की कल्पना बेईमानी है। पालकों को अपने बच्चे के साथ बच्चा बनना पड़ेगा। सच मानिये कि अपने बच्चे से बढिय़ा दोस्त कोई नहीं हो सकता।

इस दौरान बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी हुई जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त बच्चों को सोहम हास्पीटल तथा आस्था वेलफेयर संस्था की ओर से पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन तारिणी चंद्राकर भावना बजाज ने किया। इस अवसर पर आस्था संस्था से निरंजना, अर्चना, जय शोभा शर्मा, तुषार चंद्राकर तथा स्कूल स्टाफ मौजूद थे।

अबूझमाड़ का गौरव: मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला

0

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने की प्रशंसा, ताली बजाकर हौसला बढ़ाया

छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और लंबे समय तक संघर्षों के लिए पहचाने जाने वाले अबूझमाड़ ने शनिवार को अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम के शुभारंभ समारोह में हजारों स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के दौरान अबूझमाड़ मल्लखंब एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के नन्हे खिलाड़ियों ने देश की सर्वोच्च संवैधानिक पदाधिकारी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के समक्ष मल्लखंब की अद्भुत प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह पहला अवसर था जब अबूझमाड़ क्षेत्र के बच्चों ने एक साथ राष्ट्रपति के समक्ष मल्लखंब का जीवंत और साहसिक प्रदर्शन किया। लकड़ी के खंभे पर जब इन नन्हे कलाकारों ने असाधारण संतुलन, फुर्ती और कठिन करतबों का प्रदर्शन किया, तो मैदान में मौजूद दर्शक विस्मय से भर उठे। जोश, अनुशासन और उत्कृष्ट तकनीक से सजी इस प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भावविभोर कर दिया।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु स्वयं बच्चों की प्रतिभा से अत्यंत प्रभावित हुईं । उन्होंने न केवल उनके साहस, कला और अनुशासन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी प्रदान की।

आडवाल के शासकीय अस्पताल भगवान भरोसे — मरीजों की अनदेखी, स्टाफ मोबाइल में व्यस्त

0

आज दिनांक 7 फरवरी 2025 को मैं स्वयं (सतीश वानखेड़े) अपने इलाज हेतु आडवाल सरकारी अस्पताल गया था। मेरा हाथ घायल था और मुझे उपचार की आवश्यकता थी, लेकिन अस्पताल की स्थिति अत्यंत चिंताजनक पाई गई।

अस्पताल में उपस्थित नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य कर्मी मरीजों की देखभाल करने के बजाय मोबाइल फोन पर रील देखने में व्यस्त थे। मरीजों की कोई सुनवाई नहीं की जा रही थी। जब मैंने अपनी समस्या बताने की कोशिश की, तो किसी ने गंभीरता से ध्यान ही नहीं दिया।

वहाँ मौजूद स्टाफ द्वारा न तो उचित इलाज किया गया और न ही जिम्मेदारी का पालन किया गया। उल्टा यह कहकर टालने की कोशिश की गई कि “टीका दे देंगे” या “बाद में देखेंगे”, लेकिन वास्तविक उपचार नहीं किया गया।

इस गंभीर लापरवाही को लेकर मैंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) महोदय से फोन पर बात की और उन्हें अस्पताल की अव्यवस्था से अवगत कराया। किंतु बातचीत के दौरान भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिससे यह स्पष्ट होता है कि स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह मनमर्जी से चल रही है।

मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि जब मेरे साथ—जो एक संगठन का जिला अध्यक्ष हूँ—ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो आम जनता और गरीब मरीजों की स्थिति क्या होगी, इसकी कल्पना की जा सकती है।

मैं जिला प्रशासन एवं जिला अधिकारी महोदय से माँग करता हूँ कि इस पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लिया जाए, दोषी नर्सों एवं संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी मरीज के साथ इस प्रकार की लापरवाही न हो।

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ऐसी गैर-जिम्मेदारी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

जनहित में जारी।

सतीश वानखड़े

जिला अध्यक्ष

अखिल भारतीय परिसंघ

बसना नगर के सामाजिक और व्यावसायिक परिदृश्य में एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ते हुए ‘जूनियर चैंबर इंटरनेशनल’ (JCI) की बसना सिटी इकाई का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ समारोह संपन्न हुआ..सुमित अग्रवाल बने JCI बसना सिटी के डायरेक्टर..

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद । बसना नगर के सामाजिक और व्यावसायिक परिदृश्य में एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ते हुए ‘जूनियर चैंबर इंटरनेशनल’ (JCI) की बसना सिटी इकाई का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ समारोह संपन्न हुआ। इस गौरवशाली आयोजन ने न केवल भारत शहर के युवाओं को एक नया मंच प्रदान किया है, बल्कि आने वाले समय में सामुदायिक विकास की नई संभावनाओं के द्वार भी खोल दिए हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरा के अनुसार दीप प्रज्ज्वलन और ‘JCI क्रीड’ के सामूहिक पाठ के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दिग्गजों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की महत्ता को और बढ़ा दिया। मुख्य रूप से JCI राष्ट्रीय उपाध्यक्ष JFP यशस्विनी, जोन-27 के अध्यक्ष JCI JFP CA प्रणव लाथ, और जोन उपाध्यक्ष JCI JFM रूपम दास उपस्थित रहे। स्थानीय मार्गदर्शकों के रूप में वरिष्ठ चिकित्सक एवं विधानसभा संयोजक डॉ. एन.के. अग्रवाल तथा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक प्रतिनिधि रमेश अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति से युवाओं का उत्साहवर्धन किया। समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सुमित अग्रवाल को JCI बसना सिटी का ‘डायरेक्टर’ मनोनीत किया गया, वहीं कामेश बंजारा को ‘प्रेसिडेंट’ (अध्यक्ष) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही आकाश सिन्हा को सचिव पद का दायित्व दिया गया। पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के दौरान पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पदभार ग्रहण करने के उपरांत अपने ओजस्वी संबोधन में डायरेक्टर सुमित अग्रवाल ने कहा कि JCI केवल एक संस्था मात्र नहीं है, बल्कि यह युवाओं के भीतर छिपी नेतृत्व क्षमता को तराशने की एक वैश्विक कार्यशाला है। बसना सिटी में इस इकाई की स्थापना हमारा एक सपना था, ताकि यहाँ के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्सपोजर मिल सके। हमारा लक्ष्य कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर और समाज के प्रति जिम्मेदार बनाना है।

वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष कामेश बंजारा ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी टीम ‘सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास’ के मूल मंत्र पर काम करेगी। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को अपनी कार्ययोजना का मुख्य स्तंभ बताया। JCI जैसी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था की बसना में सक्रियता को विशेषज्ञ एक बड़े सकारात्मक बदलाव के रूप में देख रहे हैं। इस इकाई के माध्यम से स्थानीय युवाओं को न केवल नेटवर्किंग का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग और सामाजिक कार्यों में सीधी भागीदारी करने का अवसर भी प्राप्त होगा। इस अवसर पर पड़ोसी इकाई टिटलागढ़ से प्रेसिडेंट JC शैलेश गोयल और JC निलेश जैन सहित नगर के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में ऊर्जावान युवा साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नई टीम को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

डॉ. एन. के. अग्रवाल (वरिष्ठ सर्जन एवं चिकित्सक) महासमुंद ज़िले के फुलझर क्षेत्र में पिछले 45 वर्षों से डॉ. एन. के. अग्रवाल जी निरंतर निस्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे हैं..आपका एक शेयर किसी के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

0

डॉ. एन. के. अग्रवाल

(वरिष्ठ सर्जन एवं चिकित्सक)

महासमुंद ज़िले के फुलझर क्षेत्र में पिछले 45 वर्षों से डॉ. एन. के. अग्रवाल जी निरंतर निस्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे हैं।

लगभग 20 वर्षों तक सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने जनसेवा के साथ सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।

सेवा की इसी भावना के साथ मात्र 3 बिस्तरों के अस्पताल से शुरुआत कर आज 100 बिस्तरों वाले अग्रवाल नर्सिंग होम की स्थापना की गई है, जो पिछले 5 वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।

आज उनकी मेहनत, अनुभव और समर्पण से सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाएँ बड़े शहरों से निकलकर छोटे शहरों और गाँवों तक पहुँच रही हैं।

______________________________

*निःशुल्क परामर्श सेवा प्रारंभ*

⏰ प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक

*अग्रवाल नर्सिंग होम बसना*

इस परामर्श सेवा में —

जो मरीज आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इलाज नहीं करा पा रहे

जिन्हें बीमारी के बारे में सही मार्गदर्शन (Guidance) चाहिए —

• बीमारी क्या है

• इलाज कैसे होगा

• कहाँ इलाज संभव है

• कितना खर्च आएगा

इन सभी विषयों पर पूरी और विस्तृत जानकारी निःशुल्क दी जाएगी।

इलाज एवं सहायता —

परामर्श एवं जाँच के बाद आवश्यकता अनुसार दवा, जाँच एवं उपचार

आर्थिक स्थिति के अनुसार नियमित दरों पर या यथासंभव निःशुल्क इलाज

दवा से ठीक होने पर दवा द्वारा उपचार

जाँच आवश्यक होने पर जाँच की सुविधा

ऑपरेशन आवश्यक होने पर अत्यंत न्यूनतम दरों पर ऑपरेशन

यथासंभव निदान एवं इलाज अग्रवाल नर्सिंग होम में ही किया जाएगा

आयुष्मान योजना, CGHS एवं अन्य इंश्योरेंस योजनाओं में पूर्ण सहयोग

संकल्प — कोई भी व्यक्ति केवल आर्थिक कारणों से इलाज से वंचित न रहे।

*अतिरिक्त निःशुल्क सेवाएँ* —

✔️ डायलिसिस सेवा पूर्णतः निःशुल्क

✔️ वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोतियाबिंद (Cataract) ऑपरेशन निःशुल्क

यह सब डॉ. एन. के. अग्रवाल जी की वर्षों की मेहनत, अनुभव और सेवा-भावना का परिणाम है।

भविष्य में भी अनेक निःशुल्क सेवाएँ प्रारंभ की जाएँगी और क्षेत्र की जनता का सहयोग निरंतर किया जाता रहेगा।

❤️ यह सेवा विशेष रूप से जीवनदायी सिद्ध होगी —

आर्थिक रूप से असहाय लोगों के लिए

साधनों के अभाव में इलाज से वंचित मरीजों के लिए

गंभीर बीमारी को लेकर भय या असमंजस में रहने वालों के लिए

यहाँ हर मरीज की समस्या के समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा।

⚠️ *महत्वपूर्ण सूचना*

अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है, ताकि डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

संपर्क नंबर —

8461811000 — डॉ. अमित अग्रवाल

8959207200 — राकेश प्रधान

9977445510 — नवीन कुमार साव

9039645760 — पदमिनी साहू

9303623130 — योगेश दास

कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक ज़रूरतमंद लोगों तक पहुँचाएँ।

आपका एक शेयर किसी के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

डॉ. एन. के. अग्रवाल (वरिष्ठ सर्जन एवं चिकित्सक) महासमुंद ज़िले के फुलझर क्षेत्र में पिछले 45 वर्षों से डॉ. एन. के. अग्रवाल जी निरंतर निस्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे हैं..आपका एक शेयर किसी के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

0

लगभग 20 वर्षों तक सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने जनसेवा के साथ सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।

सेवा की इसी भावना के साथ मात्र 3 बिस्तरों के अस्पताल से शुरुआत कर आज 100 बिस्तरों वाले अग्रवाल नर्सिंग होम की स्थापना की गई है, जो पिछले 5 वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।

आज उनकी मेहनत, अनुभव और समर्पण से सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाएँ बड़े शहरों से निकलकर छोटे शहरों और गाँवों तक पहुँच रही हैं।

______________________________

*निःशुल्क परामर्श सेवा प्रारंभ*

 

⏰ प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक

*अग्रवाल नर्सिंग होम बसना*

इस परामर्श सेवा में —

 

जो मरीज आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इलाज नहीं करा पा रहे

जिन्हें बीमारी के बारे में सही मार्गदर्शन (Guidance) चाहिए —

• बीमारी क्या है

• इलाज कैसे होगा

• कहाँ इलाज संभव है

• कितना खर्च आएगा

इन सभी विषयों पर पूरी और विस्तृत जानकारी निःशुल्क दी जाएगी।

इलाज एवं सहायता —

परामर्श एवं जाँच के बाद आवश्यकता अनुसार दवा, जाँच एवं उपचार

आर्थिक स्थिति के अनुसार नियमित दरों पर या यथासंभव निःशुल्क इलाज

दवा से ठीक होने पर दवा द्वारा उपचार

जाँच आवश्यक होने पर जाँच की सुविधा

ऑपरेशन आवश्यक होने पर अत्यंत न्यूनतम दरों पर ऑपरेशन

यथासंभव निदान एवं इलाज अग्रवाल नर्सिंग होम में ही किया जाएगा

आयुष्मान योजना, CGHS एवं अन्य इंश्योरेंस योजनाओं में पूर्ण सहयोग

संकल्प — कोई भी व्यक्ति केवल आर्थिक कारणों से इलाज से वंचित न रहे।

*अतिरिक्त निःशुल्क सेवाएँ* —

✔️ डायलिसिस सेवा पूर्णतः निःशुल्क

✔️ वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोतियाबिंद (Cataract) ऑपरेशन निःशुल्क

यह सब डॉ. एन. के. अग्रवाल जी की वर्षों की मेहनत, अनुभव और सेवा-भावना का परिणाम है।

भविष्य में भी अनेक निःशुल्क सेवाएँ प्रारंभ की जाएँगी और क्षेत्र की जनता का सहयोग निरंतर किया जाता रहेगा।

❤️ यह सेवा विशेष रूप से जीवनदायी सिद्ध होगी —

आर्थिक रूप से असहाय लोगों के लिए

साधनों के अभाव में इलाज से वंचित मरीजों के लिए

गंभीर बीमारी को लेकर भय या असमंजस में रहने वालों के लिए

यहाँ हर मरीज की समस्या के समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा।

⚠️ *महत्वपूर्ण सूचना*

अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है, ताकि डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

संपर्क नंबर —

8461811000 — डॉ. अमित अग्रवाल

8959207200 — राकेश प्रधान

9977445510 — नवीन कुमार साव

9039645760 — पदमिनी साहू

9303623130 — योगेश दास

कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक ज़रूरतमंद लोगों तक पहुँचाएँ।

आपका एक शेयर किसी के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है..।

लाइफ सेवियर्स फाउंडेशन भानुप्रतापपुर ने फिर किया गाय का अंतिम संस्कार

0

लाइफ सेवियर्स फाउंडेशन भानुप्रतापपुर को सुभाषपारा क्षेत्र में एक गाय की मृत्यु होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फाउंडेशन के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

जांच के बाद गाय की मृत्यु की पुष्टि होने पर फाउंडेशन के सदस्यों ने नल जल मिशन में कार्यरत श्री सुदीप पांडे जी से संपर्क किया। उनके सहयोग से जेसीबी मशीन मंगवाकर गाय का विधिवत एवं सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया।

इस सेवा कार्य में फाउंडेशन के सदस्य गौरव श्रीवास्तव, कनक राजपूत, कन्हैया पटेल, गणेश आंचला, अंकुर दास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लाइफ सेवियर्स फाउंडेशन भानुप्रतापपुर द्वारा लगातार पशु सेवा के कार्य किए जा रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक एवं सराहनीय हैं।

प्रधानमंत्री जी के साथ परीक्षा पर चर्चा 2026 का लाइव प्रसारण एवं संवाद कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी तितिरगांव के छात्र व शिक्षक सम्मिलित रहे

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":2},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

पूरे देश के विद्यार्थियों में परीक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने तथा परीक्षा के तनाव को कम करने के उपायों की जानकारी के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ परीक्षा पर चर्चा 2026 का लाइव प्रसारण एवं संवाद कार्यक्रम का आज हायर सेकेंडरी स्कूल तितिरगांव में लाइव प्रसारण छात्रों को दिखाया गया।

हायर सेकेंडरी स्कूल तितिरगांव की प्राचार्य श्रीमती हेमलता त्रिपाठी के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर तथा पुष्पांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता गजेंद्र श्रीवास्तव ने परीक्षा पर चर्चा 2026 के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उसके पश्चात समस्त छात्र-छात्रा ध्यानपूर्वक स्मार्ट टीवी के माध्यम से परीक्षा पर चर्चा 2026 में माननीय प्रधानमंत्री जी के छात्रों के साथ की गई वार्ता को सुना व देखा गया।
अलग-अलग प्रदेशों के छात्रों के द्वारा परीक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्नों का उत्तर माननीय प्रधानमंत्री जी ने बड़ी सरलता के साथ दिया जिसे छात्रों ने देखा व समझा।
माननीय प्रधानमंत्री जी ने छात्रों से समय प्रबंधन, आत्मविश्वास एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला और कहा कि छात्रों को परीक्षा एक उत्सव की तरह लेना चाहिए जिस तरह हम सभी अपने-अपने घरों में कोई भी उत्सव की पूर्व तैयारी करते हैं और खुशी-खुशी उत्सव मनाते हैं इस तरह परीक्षा को भी बिना तनाव के करना चाहिए।
इस अवसर पर संस्था के शिक्षक श्रीमती सावित्री कश्यप, पुष्पलता मसीह, निशा भदोरिया, निशा गौतम, अपर्णा राजपूत, बेबी रानी महापात्र, रितु सिंह, सरिता कश्यप, नीलम झा, कुमारी रूपा यादव, पुष्पा साहू ,डीके साहू, अजय मरकाम आदि शिक्षक कुछ पालक गण भी उपस्थित रहे।

 

गजेंद्र श्रीवास्तव

व्याख्याता

बीजापुर में कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा 6वीं से 11वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 7 मार्च को,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट ,,,,,,,,,,

0

बीजापुर में कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा 6वीं से 11वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 7 मार्च को,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट ,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, कार्यालय कलेक्टर जिला बीजापुर के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए कन्या शिक्षा परिसर, बीजापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 07 मार्च 2026 दिन शनिवार को प्रातः 11ः00 बजे से 1ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कन्या शिक्षा परिसर, एजुकेशन सिटी बीजापुर में संपन्न होगी।
प्रवेश परीक्षा में केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग की इच्छुक छात्राएं ही भाग ले सकेंगी। कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 5वीं, कक्षा 7वीं के लिए 6वीं, कक्षा 8वीं के लिए 7वीं, कक्षा 9वीं के लिए 8वीं तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आवेदन पत्र संबंधित विकासखंड के खंड शिक्षा कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र 04 मार्च 2026 तक खंड शिक्षा कार्यालय में पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा किए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

*राष्ट्रीय पैरा आर्चरी चैंपियनशिप पंजाब में शामिल हुई सविता निषाद..7 वीं एनटीपीसी पैरा नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप इंडियन, रिकर्व एवं कंपाउंड राउंड (महिला एवं पुरुष) का आयोजन दिनांक 28 जनवरी से 03 फ़रवरी 2026 तक पटियाला पंजाब में आयोजित किया गया..

0

राहुल भोई महासमुंद…

7 वीं एनटीपीसी पैरा नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप इंडियन, रिकर्व एवं कंपाउंड राउंड (महिला एवं पुरुष) का आयोजन दिनांक 28 जनवरी से 03 फ़रवरी 2026 तक पटियाला पंजाब में आयोजित किया गया। महासमुंद जिले से तीरंदाजी खेल में सविता निषाद ने भागीदारी कर तीरंदाजी खेल की शुरुवात किया। छत्तीसगढ़ की टीम ने 7 वी पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी पंजाब में आयोजित हुई जिसमें 1फरवरी 2026 को 50 मी.व्यक्तिगत स्पर्धा में कु. चंचल सोनी ने रजत पदक एवं 30 मी. में कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुष स्पर्धा में हरिओम शर्मा 30 मी.कांस्य पदक प्राप्त किया। मिक्स टिम स्पर्धा में तमिलनाडु को हराकर छत्तीसगढ़ ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 2 फरवरी 2026 को ओलंपिक राउंड में चंचल सोनी ने रजत पदक प्राप्त किया, महिला टीम स्पर्धा में चंचल सोनी एवं श्यामकुमारी की टीम ने राजस्थान को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। छत्तीसगढ़ पैरा तीरंदाजी टीम के कोच मनमोहन पटेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के 18 सदस्यों की टीम ने 11 मेडल प्राप्त किया। महासमुंद जिले की सविता निषाद की भागीदारी में खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, सुमित फाउंडेशन रायपुर का विशेष सहयोग रहा। राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में भागीदारी करने पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाईड ऐतराम साहू, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद निरंजन साहू, संगीता सिंह, प्रदेश सचिव डीकेश टंडन, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, पारस चोपड़ा, डॉ विकास अग्रवाल, डॉ पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव तोरण यादव, विजू पटनायक, विपिन मोहंती, पुष्पेंद्र चंद्राकर, अपूर्व पांडे एवं संघ के खिलाड़ि़यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भूमकाल दिवस आयोजन को लेकर सर्व आदिवासी समाज की बैठक सम्पन्न,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

भूमकाल दिवस आयोजन को लेकर सर्व आदिवासी समाज की बैठक सम्पन्न,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

10 फरवरी को गुण्डाधुर प्रतिमा स्थल पर होगा माल्यार्पण, सेवा अर्जी व आम सभा

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई बीजापुर द्वारा भूमकाल विद्रोह के नायकों की स्मृति में भूमकाल दिवस मनाए जाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में दिनांक 04 फरवरी 2026 को गोंडवाना भवन, बीजापुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा साथी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में जानकारी देते हुए सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई बीजापुर के अध्यक्ष पांडू राम तेलाम ने बताया कि भूमकाल दिवस का आयोजन 10 फरवरी 2026 को मुसालुर चौक, धनोरा स्थित भूमकाल के महानायक गुण्डाधुर की प्रतिमा स्थल पर किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिमा पर माल्यार्पण, सेवा अर्जी तथा आम सभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9.00 बजे से होगी।
उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल, ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक बनाएं।
बैठक के दौरान सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष पांडू राम तेलाम, सचिव सतीश मंडावी, गोंडवाना समन्वय समिति के अध्यक्ष अमित कोरसा, सर्व आदिवासी समाज कार्यकारिणी सदस्य सैंड्रा श्रवण, मुरिया समाज के जिला सचिव रमेश कुड़ियम, कुड़ुक उरांव समाज के अध्यक्ष तिर्की जी, बुधराम कोरसा, मुरिया समाज युवा प्रभाग के कार्यकारिणी अध्यक्ष लक्ष्मण कड़ती सहित समाज के अन्य प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

*मोहला मानपुर—जिला पंचायत सीईओ ने मानपुर क्षेत्र में आवास योजनाओं की प्रगति का किया निरीक्षण,31 मार्च तक सभी अपूर्ण आवास पूर्ण करने के निर्देश*

0

मनीष कौशिक

मोहला—जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भारती चंद्राकर ने आज जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहका एवं कंदाडी का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय वर्ष 2024–26 के अप्रारंभ एवं अपूर्ण आवासों की स्थिति की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से प्रत्यक्ष संवाद कर आवास निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी ली तथा मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 मार्च 2026 तक सभी अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों को अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस अवसर पर डीएमएफ मद से संचालित राजमिस्त्री प्रशिक्षण अंतर्गत प्रशिक्षणरत ट्रेनीज से संवाद कर प्रशिक्षण कार्यों का अवलोकन किया गया। साथ ही वीबी-जीरामजीयोजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता दीदियों से चर्चा की गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पंचायत सीईओ ने निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों एवं महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत निर्मित आजीविका डबरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से आजीविका डबरी से होने वाली आय के संबंध में चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने और गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक अभियंता, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

 

बचे हुए किसानों की धान खरीदी करने पर दो दिन समय बढ़ाने पर पूर्व कृषि सभापति एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नागसाय तुलावी सरकार को आभार व्यक्त किया।

0

बचे हुए किसानों की धान खरीदी करने पर दो दिन समय बढ़ाने पर पूर्व कृषि सभापति एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नागसाय तुलावी सरकार को आभार व्यक्त किया

दुर्गूकोंदल-

पूर्व कृषि सभापति एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नागसाय तुलावी ने बचे हुए किसानों की धान खरीदी दो दिन समय बढ़ाने की प्रक्रिया पय राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से उन किसानों को बड़ी राहत मिली है, जो तकनीकी कारणों, टोकन कटने में देरी अथवा अन्य समस्याओं के चलते समय पर धान नहीं बेच पाए थे।

नागसाय तुलावी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में अतिरिक्त तिथियों में धान खरीदी का निर्णय एक सराहनीय कदम है। इससे किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने का अवसर मिला और उनकी आर्थिक परेशानियों का समाधान हुआ। उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार का यह संवेदनशील रवैया स्वागतयोग्य है।

उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार लगातार किसानों के हित में फैसले ले रही है। धान खरीदी को लेकर सरकार की तत्परता और प्रशासन की सक्रियता से यह साबित होता है कि किसान कल्याण सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

पूर्व कृषि सभापति ने यह भी कहा कि भविष्य में धान खरीदी प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाया जाना चाहिए, ताकि किसी भी किसान को परेशानियों का सामना न करना पड़े। अंत में उन्होंने सरकार से इसी प्रकार किसानों के हित में कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई।

धान खरीदीः किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस दृ 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया गया, किंतु सत्यापन नहीं हो पाया है। ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात आवेदन किया गया तथा सत्यापन उपरांत उनके पास धान पाया गया है। ऐसे किसान, जिन्हें दिनांक 28 जनवरी 2026, 29 जनवरी 2026 एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, परंतु किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे।

किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बारदाना एवं हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी उपज के सुरक्षित एवं सुचारु विक्रय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

महासमुंद पुलिस ने किया कोसरंगी गांव मे हुए हत्या का खुलाशा..पुरानी रंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम..घटना के अन्य पहलुओं पर की जा रही है जॉंच..

0

राहुल भोई महासमुंद…

दिनांक 04.02.2026 को प्रार्थी क्रिश लाल साहू निवासी कोसरंगी द्वारा थाना महासमुद आकर सूचित किया कि उसके चाचा का लडका वाकेश साहू पिता भरत साहू निवासी ग्राम कोसरंगी, भाटापारा जो बीती  रात खाना खाकर टहलने निकला था वह अपने घर वापस नही आया..तब दिनांक 04.02.2026 को सुबह पता चला की वाकेश साहू का शव गांव के नकूल साहू के घर के सामने पड़ा हुआ है,जिसके सिर में गंभीर चोंट है खुन निकला हुआ व आसपास ईट के टुकडे जिसमें खुन लगा दिखाई दे रहा है..घटना के संबंध में पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही नकूल साहू पिता केशव साहू पर इस घटना के लिये संदेह व्यक्त करते हुए थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था..घटना पर थाना महासमुंद में मर्ग क्रमांक 19/2026 कायम कर प्रकरण में विवेचना प्रारंभ की गई..वही घटना के बाद से हत्यारे ने भी थाने पहुंच कर अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया था..पुलिस विचेचना के दौरान आरोपी नकुल साहू ने जुर्म कबूल कर लिया..जिसके आधार पर घटना के और भी विभिन्न पहलुओ एवं पुरानी रंजिश जैसे तथ्यो की गहन जॉच की जा रही है..नकुल साहू के मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपी नकूल साहू एवं छोटे भाई निर्मल साहू को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 47/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर घटना से संबंधित अन्य पहलुओं पर अग्रीम जॉच कार्यवाही की जा रही है..।

 

गिरफतार आरोपी का नाम-

01. नकूल साहू पिता केशव साहू उम्र 33 साल, निवासी वार्ड नंबर 05 ग्राम कोसरंगी थाना महासमुंद जिला महासमुंद।

02. निर्मल साहू पिता केशव साहू उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 ग्राम कोसरंगी थाना महासमुंद जिला महसमुंद।

महासमुंद जिले के कोसरंगी गांव मे एक युवक की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने है..हत्या की जाँच मे जुटी पुलिस..।

0
राहुल भोई महासमुंद…
एंकर- महासमुंद जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत बीती रात एक युवक की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने है..वारदात के बाद जंहा आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया ,वही पुलिस बी एन एस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है…अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रार्थी किशन लाल साहू ग्राम कोसरंगी ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि गांव का नकुल साहू ( आरोपी) उम्र 33 साल ग्राम कोसरंगी पुरानी रंजीश की बात को लेकर उसके भतीजे मृतक वाकेश साहू उम्र 27 साल कोसरंगी को डंडे एवं ब्रिक्स ईट से सिर में मारकर हत्या कर दिया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर मामला दर्ज आगे की कार्यवाही की जा रही है…मृतक रोजी मजदूरी करता था और आरोपी पलंबर का काम करता था..।

प्राइवेट स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं अब डीईओ कराएंगे, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए निर्देश

0

रायपुर। प्रदेश के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब प्राइवेट स्कूल अपनी स्थानीय वार्षिक परीक्षाएं स्वयं आयोजित नहीं कर सकेंगे, बल्कि इन परीक्षाओं का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) द्वारा किया जाएगा।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, बोर्ड कक्षाओं के अलावा अन्य सभी कक्षाओं की परीक्षाएं भी डीईओ के माध्यम से आयोजित होंगी। इससे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और एकरूपता सुनिश्चित की जाएगी।

निर्देशों के मुताबिक, वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से 10 अप्रैल के बीच संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा की समय सारणी जिला स्तर पर जारी की जाएगी। वहीं, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 20 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा और 25 अप्रैल तक स्कूलवार अंकसूची तैयार कर ली जाएगी।

इसके बाद परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। शिक्षा विभाग के इस फैसले से निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगेगी और विद्यार्थियों को निष्पक्ष मूल्यांकन का लाभ मिलेगा।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और सभी स्कूलों में समान परीक्षा प्रक्रिया लागू हो सकेगी।

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे पाए शाम 4 से 6 बजे तक शरीर के सभी बीमारियों का परामर्श बिल्कुल निशुल्क..।

0

45 वर्षो से भी अधिक अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर एन के अग्रवाल चेयरमैन अग्रवाल नर्सिंग होम बसना..

आवश्यकता अनुसार जाँच एवं ऑपरेशन मे विशेष छूट..

आयुष्मान, CGHS, TPA से ईलाज की सुविधा उपलब्ध

ध्यान रहे अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है..

स्थान – अग्रवाल नर्सिंग होम बसना जिला महासमुंद फोन -84618.11000.. 7773086100

*मोहला—24 घंटे के अंदर हत्या का आरोपी गिरफ्तार थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा के नेतृत्व में मोहला पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

0

मनीष कौशिक

मोहला— ग्राम विजयपुर में युवक की मौत के मामले में मोहला पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घटना 01 फरवरी की शाम की है, जब प्रवीण कुमार भुआर्य अपने साथी विमल मंडावी के साथ एक सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहा था। रास्ते में उन्हें दो युवकों के बीच विवाद होता मिला, जिस पर दोनों ने बीच-बचाव किया इसी दौरान बाद में हुए विवाद में प्रवीण कुमार को गंभीर चोट पहुँची, जिन्हें तत्काल सीएचसी मोहला ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई जांच में लोमश कुमार मंडावी का नाम सामने आने पर थाना मोहला में धारा 103(1), भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर 02 फरवरी को आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने घटनास्थल पर मौजूद रहने और हमले की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार औजार भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह, एएसपी पिताम्बर पटेल, एसडीओपी ताजेश्वर दीवान तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चंद्रा के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी

सउनि ताज खान, सउनि भूपेन्द्र ठाकुर, प्र.आर. जयलाल भास्कर, प्र.आर. ओंकार सिंह, आर. गिरीश कोमा, अनमोल वैष्णव और विरेन्द्र रजक थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा के नेतृत्व ने पूरे अभियान में प्रमुख भूमिका निभाई।

*मोहला मानपुर–घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस महानिरीक्षक का प्रथम दौरा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से ग्रामीणों से जुड़ा पुलिस का मानवीय पहलू*

0

मनीष कौशिक

मोहला—राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री बालाजी राव सोमावार (भा.पु.से.)का जिले में प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों का व्यापक निरीक्षण किया और सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया।

मुचर गांव में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम

थाना मदनवाड़ा क्षेत्र के अत्यधिक नक्सल प्रभावित ग्राम मुचर में आयोजित कार्यक्रम में आईजी श्री सोमावार स्वयं शामिल हुए कार्यक्रम में उनके साथवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह (भा.पु.से.)आईटीबीपी कमांडेंट श्री बुद्धि प्रकाश बड़ैया एसडीओपी मानपुर श्री विनोद कुमार मिंज उपस्थित रहे अधिकारियों ने सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत सार्वजनिक कार्यक्रमों में भोजन परोसने हेतु बर्तन सेट ग्रामीणों को भेंट किए।

राज्य की नक्सल आत्मसमर्पण नीति की जानकारी

आईजी श्री सोमावार ने ग्रामीणों को बताया कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित है। वे किसी भी नजदीकी स्थानआईटीबीपी कैंप पुलिस थाना पुलिस अधीक्षक कार्यालय कलेक्टर कार्यालय या राजनांदगांव स्थित आईजी कार्यालय में आत्मसमर्पण कर सकते हैं।उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया“पुलिस आपकी दोस्त है। किसी भी समस्या की स्थिति में नजदीकी सुरक्षा कैंप के अधिकारियों से निडर होकर संपर्क करें, हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।”

स्कूली बच्चों को खेल सामग्री वितरित

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत स्कूली बच्चों के बीच पहुँचकर खेल सामग्री वितरित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक हैं ग्रामीणों ने विश्वास निर्माण के प्रयासों की सराहना की ग्रामीणों ने पुलिस विभाग के इस मानवीय, सहयोगी और विश्वास बढ़ाने वाले प्रयास की सराहना की।

उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक भुनेश्वर कश्यप थाना प्रभारी मदनवाड़ा निरीक्षक खोमन भंडारी जनपद सदस्य चंदा मांडवी (सीतागांव)सरपंच महेश्वरी धुर्वे (महका)ग्राम पटेल राम सिंह कुमेटी (मुचर)ग्राम पटेल पवन उसारे (कारेकट्टा)ग्राम पटेल मानुराम कुमेटी (रेतेगांव)उपस्थित थे।

*मोहला—स्व-सहायता समूह की 60 महिलाएँ ओड़िशा रवाना जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने दिशा दर्शन बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

0

मनीष कौशिक

मोहला—महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा दर्शन कार्यक्रम के तहत जिले की स्व-सहायता समूह की 60 महिलाएँ आज ओड़िशा राज्य के लिए रवाना हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दल को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया कार्यक्रम के अनुसार, महिलाएँ 5 फरवरी तक ओड़िशा भ्रमण पर रहेंगी। इस दौरान वे राजधानी भुवनेश्वर के ग्राम गोप स्थित ‘मां भगवती जूट क्लस्टर’ द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का अवलोकन करेंगी और वहाँ कार्यरत महिला उद्यमियों से सीखने का अवसर प्राप्त करेंगी भ्रमण दल जगन्नाथपुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर तथा गोल्डन बीच जैसे प्रमुख स्थलों का भी भ्रमण करेगा।रवानगी के मौके पर श्रीमती अश्वनी मिश्रा, जनपद सदस्य अभिलाषा मेश्राम,श्रीमती सीता देवी कोमरे,श्रीमती लक्ष्मी कोमा,श्रीमती अनीता बाई जैनसवाल सहित जनप्रतिनिधि व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

टावर से बैटरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को कोण्डागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार।* राजमन नाग

0

*टावर से बैटरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को कोण्डागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
राजमन नाग

*टावरों में लगे बैटरी को घुम-घुमकर देते थे चोरी की घटना को अंजाम।*
*टावर का इंजीनियर ही था चोरी के घटना का मास्टर माइंड ।*
*चोरी करने वाले एवं चोरी की समान खरीदने वाले को किया गिरफ्तार।*
*आरोपीगणों से 13 लाख 22 हजार की सामग्री जप्त।*


पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज चन्द्रा के मार्गदर्शन में लगातार आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है, जिस तारतम्य में मोबाईल टावरों से बैटरी की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर एवं माल खपाने वालों को पकड़ने में कोण्डागावं पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। ज्ञात हो कि दिनांक 01.02.2026 को प्रार्थी रामकुमार राय ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28/01/2026 को ग्राम भोगापाल थाना उरन्दाबेडा के जियो टॉवर में लगे 72 नग बैटरी को कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी कर ले गए है, कि रिपोर्ट पर थाना उरन्दाबेड़ा में अप.क्रमांक 01/2026 धारा-3(5),303 (2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भापुसे) के द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ कि अज्ञात आरोपियों को जल्द से जल्द पता तलाश कर विधिवत कार्यवाही करे। निर्देश प्राप्त होने के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौषलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र पुजारी के पर्यवेक्षण में अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतु थाना उरन्दाबेड़ा एवं सायबर सेल कि अलग-अलग टीम तैयार कर पता तलाश प्रारम्भ किया गया।

पता तलाश के दौरान सायबर सेल की टीम के द्वारा आसपास के क्षेत्र की टावर डाटा डम्प एनालिसिस एवं पुराने घटित घटनाओं के संबंध में बारिकी से अध्ययन कर आरोपियों का पता तलाश प्रारम्भ किया। इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुआ कि जियो कम्पनी में काम करने वाले टेक्निशियन राघवेन्द्र साहू निवासी भखारा को घटना दिनांक के समय आसपास देखा गया था, इस आधार पर राघवेन्द्र साहू से प्रारम्भिक पूछताछ किया, तब उसने भोगापाल में लगे टावर से बैटरी की चोरी करना स्वीकार करते हुए, आसपास के अन्य टावरों से भी कृष्ण साहू के साथ मिलकर चोरी करना बताया तथा चोरी हुए बैटरी को समर मोहम्मद कबाड़ी निवासी रायपुर के माध्यम से राजनांदगांव में आबिद मलिक के पास बेचना बताया। जिसके पश्चात आरोपी समर मोहम्मद को रायपुर एवं आबिद मलिक को जिला राजनांदगांव से पकड़ा गया पूछताछ पर आबिद मलिक ने बताया कि उसके 72 नग टावर बैटरी समर मोहम्मद के कहने पर राघवेन्द्र साहू से खरीदा था, जिसमें से 48 नग बैटरी को स्कै्प कर खपाना तथा 24 नग बैटरी को पास रखा होना बताया जिसके पश्चात विधिवत 24 नग बैटरी कीमती 1 लाख 72 हजार रूपये, स्कै्प की रकम 50 हजार एवं घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियों सीजी 05 एई 5183 कीमती लगभग 11 लाख रूपये कुल जुमला 13 लाख 22 हजार रूपये आरोपीगणों से जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेष किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना उरन्दाबेड़ा से निरीक्षक रोशन कौशिक, प्रआर राजेन्द्र बघेल, आरक्षक सोमेश कश्यप, हेमराज नेताम, मनोज मरकाम, सायबर सेल से निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, प्रआर रीतुराज, अजय बघेल, आरक्षक बीजू यादव, बिरझू यादव, अजय देवांगन, संतोष कोडोपी, परमेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।

आरोपियों का विवरण :-
(1) राघवेन्द्र कुमार साहू पिता सुदामा साहू उम्र-33 वर्ष जाति तेली निवासी मिनीमाता चौक भठेली वार्ड नबर 12 भाखरा थाना भाखरा जिला धमतरी
(2) आबिद मलिम पिता हारुन मलिक उम्र- 23 वर्ष जाति मुसलमान ग्राम ढकौती पोस्ट मालागढ थाना अगोता जिला, हाल बुलंदशहर (उ0 प्र0) हाल ग्राम लकौली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव
(3) समर मोहम्मद मालिक पिता शब्बीर अहमद मालिक उम्र 37 वर्ष निवासी 175 महलवाला रोड शाहजांपुर थाना किठौर जिला मेरठ (उ0 प्र0) हाल भानपुरी थाना भानपुरी जिला रायपुर
(4) कृष्णा कुमार साहू पिता अषोक साहू उम्र-33 साल जाति तेली निवासी क्रमांक 102 पानीटंकी पारा भाखरा वार्ड क्रमांक 08 थाना भखारा जिला धमतरी

सरकार की तरह पेश बजट भी बेवफा निकली, बस्तरवासियों का टूटा दिल – नवनीत चांद

0

वर्ष 2026 – 27 प्रस्तुत केंद्रीय बजट में बस्तर में रेलवे नेटवर्क को लेकर मिली नाउम्मीदी , भड़के बस्तर बेटा ने कहा – बस्तर का दोहन हो रहा

 जगदलपुर।बस्तर बेटा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के संभागीय अध्यक्ष एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख सयोजक श्री नवनीत चांद ने वर्ष 2000 26- 27 में प्रस्तुत केंद्रीय बजट को बस्तरवासियों के उम्मीदों के साथ ठगी बताते हुए जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि – आखिरकार यह पेश बजट एक बार फिर बस्तर को ठगने वाला साबित हुआ है , बड़े-बड़े वादे करके जनता से बेवफाई करना तो कोई सरकार से सीखे?

बस्तर में बुनियादी समस्याओं के लिए विभिन्न स्तर पर लगातार संघर्ष कर रहे मुखर नेता श्री नवनीत ने कहा कि प्रस्तुत बजट में बस्तर के बहुप्रतीक्षित नई रेल लाइनों के नाम पर कुछ भी नहीं है! जब बस्तर की जनता रेलवे नेटवर्क की तस्वीर को सीने से लगाए सच में बदलते देखने के सपने लिए टकटकी लगाए केंद्र सरकार और बजट की ओर देख रही थी परंतु यह नया प्रस्तुत बजट भी बस्तर की जनता के लिए दिल तोड़ने वाला साबित हुआ है इस विषय में राज्य में सत्ता पर बैठी सरकार भीचुप्पी साधे है क्या गुलामी के दौर की तरह आज भी बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों का केवल दोहन किया जाता रहेगा या बस्तर को उसका अधिकार भी मिलेगा ?

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक ने कहा कि पुरानी आती ट्रेनों की मांग आज तक पूरी नहीं हुई ना ही उसे रूट पर कोई रेलवे विभाग के द्वारा घोषणाएं हुई । उन्होंने कहा कि पुरानी घोषणा पर कोई काम आरंभ ही नहीं हुआ इस तरीके से सिर्फ खनिज संपदा के दोहन और रेलवे ट्रैक के माध्यम से परिवहन की एकमात्र राज्य और केंद्र सरकार कॉलेज देश की सबसे अमीर रेलवे ट्रेन इस आमिर होने वाला बस्तर यात्री ट्रेनों के मामले में बेहद पिछड़ा हुआ है यह बस्तर के साथ धोखाधड़ी नहीं है तो और क्या है? श्री नवनीत ने कहा की ने बजट से बस्तरवासियों मेंअसंतोष है और यह जायज भी है ।

मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक ने कहा की श्रेष्ठ बस्तर के नारे को लेकर मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस वर्षों से राजधानी के सड़कों से लेकर बस्तर कि दूरस्थ बीहड़ दुर्गम में आम आदिवासी ग्रामीण तक पहुंच रही है हम बुनियादी समस्याओं के साथ बस्तर में रेलवे नेटवर्क एवं आवश्यक रेल लाइन अधिकार को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं हमने बात जिम्मेदारों के कानों तक पहुंचाया है और हमारी यह लड़ाई बस्तर की उपेक्षा करने वाली सरकार से हो या किसी व्यवस्था से चलती रहेगी,बस्तर बहुत लंबे समय से जिन नई रेल परियोजनाओं की उम्मीद कर रहा है उनमें किरंदुल मनगुर, किरंदुल बीजापुर ,गढ़चिरौली दंतेवाड़ा ,सुकमा मलकानगिरी धमतरी कोंडागांव जैसी महत्वपूर्ण प्रस्तावित रेल लाइन है यह सभी लाइन न केवल यात्रा के लिए बल्कि बस्तर के आर्थिक विकास और दूरस्थ क्षेत्रों की मुख्यधारा से जुड़ाव की लिहाज से भी अहम है ।

*कोयलीबेड़ा में महारैली व चक्काजाम, विभिन्न मांगों को लेकर सर्व समाज का प्रदर्शन”””””कोयलीबेडा़ से लक्ष्मण दर्रो की रिपोर्ट,,,,,,,,*

0

*कोयलीबेड़ा में महारैली व चक्काजाम, विभिन्न मांगों को लेकर सर्व समाज का प्रदर्शन”””””कोयलीबेडा़ से लक्ष्मण दर्रो की रिपोर्ट,,,,,,,,*

 

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक मुख्यालय में आज सर्व समाज ST, SC एवं OBC वर्ग के लोगों ने अपनी विभिन्न जनहितकारी मांगों को लेकर महारैली एवं चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगों के शीघ्र निराकरण की अपील की।

 

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि ब्लॉक मुख्यालय के समस्त कार्यालयों का संचालन कोयलीबेड़ा से ही किया जाए। इसके साथ ही जिला सहकारी बैंक की स्थापना, महाविद्यालय खोले जाने, तथा अस्पताल भवन और स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।

 

इसके अलावा चारागांव माइंस CSR मद में हुई गड़बड़ियों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा, हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

 

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पामेड़ अभयारण्य में अवैध फर्नीचर निर्माण पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

पामेड़ अभयारण्य में अवैध फर्नीचर निर्माण पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,- पामेड़ अभयारण्य क्षेत्र अंतर्गत धरसावास में अवैध लकड़ी कटाई एवं फर्नीचर निर्माण के विरुद्ध वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर धरसावास स्कूल के पीछे स्थित पुलिया के नीचे छापा मारकर अवैध गतिविधियों को पकड़ा गया।
कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित मशीनों से सागौन लकड़ी से फर्नीचर निर्माण किया जा रहा था। मौके से 3.652 घन मीटर सागौन लकड़ी, मशीनें एवं अन्य सामग्री जब्त की गई। इस प्रकरण में वन अपराध क्रमांक 22180/01 दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि संरक्षित वन क्षेत्रों में अवैध कटाई एवं वन संपदा के दुरुपयोग के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

*जन-संवाद कार्यक्रम के तहत सुरक्षा बलों की ग्रामीणों के साथ सतत संवाद*,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

*जन-संवाद कार्यक्रम के तहत सुरक्षा बलों की ग्रामीणों के साथ सतत संवाद*,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,
*छत्तीसगढ़ शासन की “जन-जुड़ाव एवं विश्वास” पहल के अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा विकास, सुरक्षा और विश्वास को सुदृढ़ करने हेतु लगातार ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया जा रहा है।*

*ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने, सुझाव प्राप्त करने तथा माओवादी गतिविधियों से दूरी बनाने हेतु प्रेरित करने का उद्देश्य लेकर सुरक्षा बलों द्वारा आज विभिन्न ग्रामों में जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है :-*

• *ग्रामीणों को शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति की विस्तृत जानकारी दी गई तथा परिवार/रिश्तेदारों में सक्रिय माओवादी सदस्यों को समाज की मुख्यधारा में लौटने हेतु प्रेरित किया गया।*

• *ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर सम्मानजनक सामाजिक जीवन जीने हेतु प्रोत्साहित किया गया।*

• *चलित थाना के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उनके निराकरण का प्रयास किया गया।*

आज के जन-संवाद कार्यक्रम :- दिनांक 01/02/2026 को जन-संवाद कार्यक्रम के तहत् निम्न ग्रामों में सुरक्षा बलों द्वारा जन-संवाद आयोजित किए गए:

थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत — ग्राम पंचायत बिरियाभूमि ग्राम- आदवाड़ा
थाना भद्राकाली क्षेत्रान्तर्गत – ग्राम रामपेंटा
थाना नेलसनार क्षेत्रान्तर्गत- ग्राम बंगोली