Home Blog Page 26

महासमुंद मे पिथौरा क्षेत्र के कंचनपुर और पिपरौद के ग्रामीण वर्षो से लगातार कर रहे है सडक की मांग..वही कलेक्टर ने कहाँ की की जाएगी हर संभव मदद का प्रयास..।

0
राहुल भोई महासमुंद..
महासमुंद जिले मे आजादी  के 77 वर्ष बाद भी जर्जर मार्ग से परेशान है ग्रामीण..पिथौरा क्षेत्र के कंचनपुर और पिपरौद के ग्रामीण वर्षो से लगातार कर रहे है सडक की मांग वही कलेक्टर ने लिया है इस बार समस्या पर संज्ञान..पूर्णरूप से सहयोग कर समस्या दूर करने की कही है बात…।
दरअसल यह पूरा मामला महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लाक मे  वन कक्ष क्रमांक 256 पिपरौद, और  कंचनपुर वन कक्ष क्रमांक 287 की है जहाँ के  ग्रामीण कई वर्षो से जिला प्रशासन सहित स्थानीय  जनप्रतिनिधियों को सडक की मांग करते हुए अपने परेशानियों से अवगत कराते आ रहे है..लेकिन ग्रामीणों को अब तक सिर्फ अस्वासन ही मिलते आ रहा है..ग्रामीणों के अनुसार यहां परिवार के किसी सदस्य की अचानक ज्यादा तबीयत खराब होती है या प्रेग्नेंट महिला को अस्पताल जाने की नौबत आती है तो  शासकीय इमरजेंसी वाहन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाता..जिसके चलते मरीज की तबीयत ज्यादा खराब हो जाती है..वही शासकीय हाईस्कूल सांकरा एवं कालेज के लिए पिथौरा भी जाना रहता तो यही मार्ग से गुजरना पड़ता है जिससे उन्हें काफी दिक्क़तो का सामना करना पड़ता है..पूरा रास्ता गड्ढों से भरा पड़ा है जहाँ कदम -कदम पर ग्रामीणों को जान का खतरा भी बना रहता है..अभी तो सिर्फ ख़राब रास्ते पर ग्रामीण चलने मज़बूर है पर बारिश के दिनों मे यह मार्ग पूरी तरह से कीचड से सराबोर हो जाता है जिसके कारण ग्रामीणों को 14 से 15 किलोमीटर घूमकर रास्ता तय करना पड़ता है…बता दे की बारिकपाली , पंडरीपानी , कंचनपुर से पिपरौद और कंचनपुर से पौसराडिपा तक सडक बनती है तो यहां के ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी…वही मामले पर अब जिला  कलेक्टर विनय कुमार लहंगे ने संज्ञान लिया है और कहाँ की स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों के लिए सडक की व्यवस्था की जाएगी अगर राज्य शाशन से  सहयता मांगनी पड़ी तो वो भी किया जायेगा…!

शालेय शिक्षक संघ ने सौंपा विभिन्न माँगों को लेकर शिक्षा सचिव ,संचालक के नाम संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर सँभाग को ज्ञापन

0

छ्ग शालेय शिक्षक संघ बीजापुर द्वारा नव पदस्थ संयुक्त संचालक श्री एच आर सोम का संघ की परम्परा अनुसार संभागीय प्रवक्ता एवं जिला सचिव कैलाश रामटेके के नेतृत्व मे संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया एवं छ्ग शासन स्कूली शिक्षा विभाग के सचिव,संचालक एवं संयुक्त संचालक बस्तर संभाग को ज्ञापन सौंपा गया।सौंपे गये ज्ञापन मे माँग की गई है कि स्कूली शिक्षा विभाग द्दारा जारी नया राजपत्र दिनाँक 13 फरवरी 2026 शिक्षक एल बी संवर्ग को अस्वीकार है क्योंकि इसमे शिक्षक एल बी संवर्ग की हितों को अनदेखा किया गया है। पिछले वषों से काऊंसलिंग के जरिये पदोन्नत शिक्षकों को पदस्थ किया जा रहा है।माँग की गई है कि बस्तर संभाग को अलग परिपेक्ष्य मे देखना उचित होगा ।काऊंसलिंग मे नक्सली पीडित परिवार के सदस्यों को अनदेखा किया गया है जबकि पंचायत शिक्षक भर्ती के दौरान उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से ब्लाक मुख्यालय वा जिला मुख्यालय मे पदस्थ किया गया था। गंभीर बीमारी एवं पति पत्नी -प्रकरण शिक्षकों को भी कॉऊंसलिंग में प्राथमिकता देने की माँग की गई है।संगठन के ब्लाक वा जिला पदाधिकारियों को भी ब्लाक एवं जिला मुख्यालय के आसपास पदस्थ करने की माँग की गई है।इसपर संयुक्त संचालक महोदय द्दारा नियमानुसार उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है प्रतिनिधि मडल मे संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य वसीम खान,विजय चापड़ी,टिलेश्वर संगम,संपूर्णानंद चौधरी ,बलराम कुड़ीयम शामिल थे।

*न्याय और सुधार की दिशा में पहल: मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष का उप जेल व कोतवाली थाना बीजापुर में औचक निरीक्षण*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0

*न्याय और सुधार की दिशा में पहल: मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष का उप जेल व कोतवाली थाना बीजापुर में औचक निरीक्षण*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,

छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री गिरधारी नायक ने अपने बीजापुर प्रवास के दौरान उप जेल एवं कोतवाली थाना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उप जेल में बंदियों से संवाद, शिक्षा पर दिया विशेष जोर
अध्यक्ष श्री नायक ने उप जेल पहुंचकर निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद किया और उनके जेल तक पहुंचने के कारणों की जानकारी ली। बातचीत के दौरान अधिकांश बंदी नक्सल गतिविधियों से जुड़े पाए गए। श्री नायक ने उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी ली, जिसमें बड़ी संख्या में बंदी कम पढ़े-लिखे या अशिक्षित पाए गए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अशिक्षा के कारण कई लोग भटककर गलत रास्ता अपना लेते हैं। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए बंदियों को सुधार और पुनर्वास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बंदियों ने भी शिक्षा के महत्व को स्वीकार करते हुए सकारात्मक जीवन की ओर बढ़ने की इच्छा जताई।
निरीक्षण के दौरान जेल में उपलब्ध भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई।
कोतवाली थाना में कार्यप्रणाली की समीक्षा
इसके पश्चात अध्यक्ष श्री नायक ने कोतवाली थाना बीजापुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली, शिकायत निवारण व्यवस्था, आगंतुकों को मिलने वाली सुविधाओं तथा दर्ज एवं निराकृत प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। थाना परिसर के विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि नागरिकों के मानव अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा न्याय प्रक्रिया में निष्पक्षता बनी रहे।
इस दौरान कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिले के सभी ब्लॉक में होगी पशु औषधि विक्रय केन्द्र की स्थापना,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

0

जिले के सभी ब्लॉक में होगी पशु औषधि विक्रय केन्द्र की स्थापना,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, छत्तीसगढ़ शासन पशुधन विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक ब्लॉक में पशु औषधि विक्रय केन्द्र खोला जाना है। जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री कृषि सेवा केन्द्र एवं सहकारी समितियों के माध्यम से पशुपालकों को सस्ती दरेां पर अच्छी गुणवत्ता की पशु औषधियां उपलब्ध कराना है। पशु औषधि केन्द्रों के परिपालन हेतु न्यूनतम 120 स्क्वायर फिट स्वयं की या किराये की जगह की आवश्यकता होगी तथा बी फार्मा/डी फार्मा डिग्री होल्डर एवं ड्रग्स सेल लाईसंेस का होना आवश्यक है।
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें जिला बीजापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 4 विकासखंडों में पशु औषधि विक्रय केन्द्र का संचालन प्रधानमंत्री कृषि सेवा केन्द्र एवं सहकारी समितियों के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित है। इच्छुक समितियों अधिक जानकारी के लिए निकटतम पशु चिकित्सालय से संपर्क कर सकते है एवं आवेदनकर्ता ऑनलाईन पोर्टल www.dahd.gov. in पर आवेदन कर सकते है। पशु औषधि विक्रय केन्द्र की स्थापना से जिले के पशुपालकों को सस्ते दर पर पशु औषधियां उपलब्ध होंगी जिससे पशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा।

*मोहला मानपुर—“साइबर माफिया अब बख्शे नहीं जाएंगे”एसएसपी वाय.पी. सिंह (IPS)*

0

मनीष कौशिक

मोहला मानपुर—एक जिले से शुरू हुई FIR पूरे देश में फैला तूफ़ान अंबागढ़ चौकी के एक युवक की शिकायत से शुरू हुई जांच ने कुछ ही दिनों में पुलिस को ऐसे नेटवर्क तक पहुंचा दिया,जिसकी डोर कर्नाटक–उत्तराखण्ड–गुजरात–नेपाल तक जुड़ी हुई थी साइबर अपराध की यह परत दर परत खुलती कहानी पुलिस की दक्षता और नेतृत्व का बड़ा उदाहरण बन गई।

*ऑपरेशन “साइबर ब्रेकडाउन” 96 घंटे की नॉन-स्टॉप कार्रवाई*

सीनियर पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह (IPS) ने टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए “जिस भी राज्य में सुराग मिले तुरंत दबिश दो, बिना देरी।”तकनीकी टीमों ने ठगी की रकम को ट्रैक किया, जिसमे पाया गया कि रुपये पंजाब नेशनल बैंक HDFC Bank के जरिए अलग-अलग खातों में भेजे गए थे रकम परत दर परत ट्रांसफर की गई चेक से निकासी एटीएम से कैश आउट और आगे नेपाल कनेक्शन तक डाटा लिंक यानी पैसे ने सफर बहुत किया,लेकिन पुलिस उससे तेज़ थी।

*पुलिस पहुँची 4 राज्यों में*

हर ठिकाने पर गिरा एक सिरा रुद्रपुर (उत्तराखण्ड),अहमदाबाद (गुजरात),राजकोट (गुजरात),सूरत (गुजरात), बैंगलोर (कर्नाटक),हर स्थान से पूछताछ, साक्ष्य और डिजिटल ट्रेल पुलिस को एक ही नेटवर्क की ओर ले गए।

*गिरफ्तार आरोपी — पूरा चेप्टर बंद

1. मनोज कुमार, बैंगलोर

2. सनातन मंडल, उधमसिंह नगर

3. योगेन्द्र सिंह, उधमसिंह नगर

4. युसुफ संधवानी, राजकोट

5. राहुल गुप्ता, अहमदाबाद

6. गौतम बागड़ा, सूरत

सभी को ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ लाया गया।

*बरामदगी — नेटवर्क टूटने के बड़े सबूत*

07 मोबाइल,10 सिम,कई बैंकों की पासबुक-चेकबुक,एटीएम कार्ड,डिजिटल ट्रांजैक्शन का विस्तृत रिकॉर्ड

*“छत्तीसगढ़ में साइबर अपराध का अंत” — IPS वाय.पी. सिंह का कड़ा संदेश*

इस मेगा कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अब,ऑनलाइन ठगी, डिजिटल फ्रॉड और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह कहीं भी हों — मोहला-मानपुर पुलिस पकड़कर ही छोड़ेगी जिले के लोगों का विश्वास बढ़ा है और साइबर नेटवर्क की बड़ी कमर टूट चुकी है।

कड़ी सुरक्षा एवं अनुशासन के बीच सम्पन्न हुई सीजीपीएससी परीक्षा….

0

बस्तर के सातों केंद्रों पर युवाओं का दिखा उत्साह….

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार को बस्तर जिले में व्यापक सुरक्षा प्रबंधों और अनुशासित माहौल में सम्पन्न हुई। जगदलपुर शहर के सात प्रमुख शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था जहाँ सुबह से ही अभ्यर्थियों की भारी गहमागहमी और उत्साह देखने को मिला। जिले में कुल 2841 पंजीकृत परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी, जिसमें से प्रथम पाली की सामान्य अध्ययन की परीक्षा में 2293 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 548 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा में बस्तर के युवाओं का खासा उत्साह बरकरार रहा, जहाँ कुल 2170 अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई, जबकि इस सत्र में 671 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।

कोई कुछ भी कर ले,भाजपा की सरकार विकास के साथ नक्सलवाद खत्म करने प्रतिबद्द – भरत कश्यप

0

लोहंडीगुड़ा ब्लॉक मीडिया प्रभारी ने कहा- सरकार के फैसले,बस्तर में विकास की बहती धारा से घबराए लोग नक्सली विचार धारा को संरक्षित कर रहे हैं

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा:-भारतीय जनता पार्टी की ब्लॉक मीडिया प्रभारी श्री भरत कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि-एक तरफ भाजपा की सरकार सरकार गरीब किसान आदिवासियों को राष्ट्रीय विकास धारा से जोड़ने रात दिन जमीनी स्तर पर काम करने के साथ नक्सली भय और हिंसा को खत्म करने लगी है वहीं दूसरे तरफ कुछ विकास विरोधी लोग गंभीर हत्याएं,जिनके हमले, निर्दोष जवानों के खून बहाने वाले हिड़मा को हितैषी बताकर नक्सली विचारधारा को संरक्षण देने लगा हैं। भाजपा ब्लॉक मीडिया प्रभारी भरत कश्यप ने कहा कि जिस तरह केंद्र में सरकार देश की गरिमा के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है इस तरह से छत्तीसगढ़ की सरकार छत्तीसगढ़ सहित बस्तर में विकास की धारा से अंतिम व्यक्ति को जोड़ने सफल रही है केवल यही नहीं पार्टी द्वारा विकास के रास्ते में आने वाले और निर्दोषों के खून बहाने वाले नक्सलवाद के लिए बकायदा डेड लाइन घोषित कर रखी है। ऐसे में विकास विरोधी नक्सली विचारधारा को संरक्षण देने लगे हैं इससे भोले भाले लोग भ्रमित हो रहे हैं। जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि हजारों लोगों हत्या के साथ सैकड़ों सुरक्षा कर्मियों के उनके परिवार और जिंदगी से छीन लेने वाले हिड़मा को हीरो बताने से ज्यादा जरूरी है, असीम संभावना लिए बस्तर का विकास। भरत ने कहा कि डर,भय, बंदूक से तरक्की की इबारत नहीं लिखी जा सकती जरूरी है कि आम लोगों के आदिवासियों के ग्रामीणों के गरीबी दूर करने, उन्हें शिक्षा से जोड़ने के साथ उनके विकास के लिए सरकार के हर एक महत्वपूर्ण छोटी सी छोटी योजनाओं से जोड़ने की ना कि नक्सलवाद जैसे हिंसक संघर्ष को किसी भी तरह से बढ़ावा देने की या फिर इस तरह के विचारधारा को संरक्षित करने के। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि बस्तर के विकास के लिए निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर सरकार के साथ सब एक जूट होकर चले।

*अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब जबलपुर रेलवे के नाम*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

0

*अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब जबलपुर रेलवे के नाम*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,/बीजापुर के मिनी स्टेडियम में ऐतिहासिक तीन दिवसीय अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का 20 फरवरी को भव्य समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में जबलपुर रेलवे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इनकम टैक्स पुणे को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में देश के आठ राज्यों की टीमों सहित संभाग एवं जिले की टीमों ने भाग लिया। लगभग 160 खिलाड़ी एवं 40 ऑफिशल इस आयोजन का हिस्सा बने, जिससे प्रतियोगिता का स्तर राष्ट्रीय रहा।

*विजेताओं की सूची*

प्रथम स्थान: जबलपुर रेलवे – ₹1,00,000
द्वितीय स्थान: इनकम टैक्स पुणे – ₹51,000
तृतीय स्थान: छत्तीसगढ़ पुलिस – ₹21,000
चतुर्थ स्थान: तमिलनाडु वॉलीबॉल टीम – ₹11,000
*व्यक्तिगत पुरस्कार*

बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: अभिराज (जबलपुर रेलवे)
बेस्ट ब्लॉकर: टी. चंद्रशेखर (छत्तीसगढ़ पुलिस)
बेस्ट सेट्टर: ऋतुराज (जबलपुर रेलवे)
बेस्ट अटैकर: संकेत (इनकम टैक्स पुणे)
*जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति*
समापन समारोह में अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, जिला पंचायत सदस्य श्री शंकरैया माडवी, जिला पंचायत सदस्य श्री मैथ्यूज कुजुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी, जनपद सदस्य श्रीमती धनेश्वरी बाकडे, समस्त पार्षदगण एवं वरिष्ठ नागरिक श्री घासीराम नाग विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, वन मंडलाधिकारी श्री आर.के. जांगड़े, जिला सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे, सीआरपीएफ कमांडेंट, एसडीएम श्री जागेश्वर कौशल, खेल अधिकारी श्री नारायण प्रसाद गवेल, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम पंचारी सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
तीन दिनों तक चले इस आयोजन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और प्रतिभा का परिचय दिया। दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने फाइनल मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया। यह प्रतियोगिता क्षेत्र में व्हॉलीबॉल के बढ़ते स्तर और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

फर्जी शिक्षक पर सवाल बीईओ और डीईओ जांच के नाम पर गोलमोल जवाब एक वर्ष होने के कगार पर शिकायत आवेदन, जांच अभी तक नही डीईओ जांच के दायरे में..।…होगी कलेक्टर से शिकायत,,,,,सीढी दर सीढी होगी……….।तो बने रहिये आर, एल, कुलदीप पत्रकार की खबरो के साथ….।

0

फर्जी शिक्षक पर सवाल बीईओ और डीईओ जांच के नाम पर गोलमोल जवाब एक वर्ष होने के कगार पर शिकायत आवेदन, जांच अभी तक नही डीईओ जांच के दायरे में..।…होगी कलेक्टर से शिकायत,,,,,सीढी दर सीढी होगी……….।

धमतरी :-

शिक्षा विभाग में गोलमाल : फर्जी दस्तावेज से सरकारी नौकरी, असली अभ्यर्थी बेरोजगार।

रायपुर छत्तीसगढ़ /धमतरी। छत्तीसगढ़ के शिक्षा तंत्र में भ्रष्टाचार के नए खुलासे से हलचल मच गई है। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के आरटीआई कार्यकर्ता व पत्रकार आरएल कुलदीप ने 13 मई 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी, धमतरी को शिकायत पत्र भेजकर शासकीय प्राथमिक शाला भाटापारा बंजारी (कुरूद) के शिक्षक देवबरद जांगडे के दस्तावेजों की जांच की मांग की थी। जो पांच माह बीत जाने के बावजूद उनके शिकायत पत्र पर धूल की मोटी परत जमने और भ्रष्टाचार में सामूहिक संलिप्तता को दर्शाती है। आरएल कुलदीप ने सूचना के अधिकार के तहत इस घोटाले को उजागर कर यह गंभीर आरोप लगाया है कि देवबरद जांगडे ने फर्जी मार्कशीट के आधार पर शिक्षक पद हड़प लिया, जिससे योग्य अभ्यर्थी सरकारी नौकरी से वंचित होकर बेरोजगार घूम रहा है।

शिकायत के अनुसार, कुलदीप ने आरटीआई एक्ट के माध्यम से जिन दस्तावेजों की कॉपी पाई, उसमें शिक्षक देवबरद जांगडे की 12वीं की अंकसूची में अंकों से छेड़छाड़ (कूटरचना) पाई गई। मूल प्रमाणपत्र के मुताबिक सैद्धांतिक विषय में 550 पूर्णांक में सिर्फ 240 अंक थे, लेकिन जांगडे द्वारा पेश कूटरचित अंक सूची में वही विषय और पूर्णांक के बदले 440 अंक दर्शाये गए। अंक बढ़ाकर, योग्यता की झूठी छवि बनाई और शिक्षा विभाग की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी कर दी गई।

कुलदीप का कहना है कि विभाग द्वारा दस्तावेज जांच व सत्यापन सही तरीके से नहीं किया गया, जिससे फर्जी अध्यापक, सिस्टम में घुस गया। जो अब स्कूल के छात्रों को क्या ज्ञान दे रहा होगा? उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि देवबरद जांगडे के समस्त दस्तावेजों, यानी जन्म प्रमाणपत्र, मार्कशीट, नियुक्ति पत्र एवं सत्यापन रिपोर्ट की गहन जांच जरूर करवाई जाए, ताकि सच्चाई सामने आए। आरटीआई एक्टिविस्ट ने खुलासा किया कि न सिर्फ एक व्यक्ति, बल्कि इसमें अन्य सरकारी कर्मचारी व अधिकारी इस कूटरचित नौकरी के भ्रष्टाचार में भी बराबर के हिस्सेदार व जिम्मेदार रहे हैं। ऐसी लापरवाही व भाई-भतीजावाद के कारण छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में युवा सालों से नौकरी के लिए जद्दोजहद करते रहते हैं।

इस कांड की वजह से न सिर्फ भर्ती प्रक्रिया की गरिमा दागदार हुई, साथ ही असली हकदार बेरोजगार हो गए। कुलदीप ने चेतावनी दी है कि अगर जांच में देरी या लीपापोती हुए तो वे उच्च न्यायालय की शरण लेंगे। वित्तीय वर्ष के दौरान सभी सरकारी नियुक्तियों में दस्तावेजों का आधार-लिंक्ड डिजिटल वेरिफिकेशन अनिवार्य करने की भी मांग की गई है, ताकि भविष्य में कोई योग्य उम्मीदवार हक से वंचित न हो।

शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार शिकायत का परीक्षण शुरू हो चुका है। आरएल कुलदीप का कहना है कि आरटीआई के माध्यम से क्या-क्या भ्रष्टाचार उजागर किया जा सकता है— यह मामला मिसाल बनेगा। विभाग पर जवाबदेही बढ़ी है; अब देखना है कि जिला शिक्षा अधिकारी जाँच प्रक्रिया में कितनी पारदर्शिता दिखाते हैं।

यह मामला न सिर्फ क्षेत्रीय, बल्कि राज्य स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है; शिक्षा मंत्री ने भी निजी तौर पर रिपोर्ट तलब की है। आरएल कुलदीप की कोशिश से छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं को न्याय मिलने की उम्मीद फिर जगी है।

इस पूरी घटना से साफ है, सही सूचना का अधिकार और एक्टिव लोगों की वजह से ही देश का सिस्टम शुद्ध हो सकता है। आरटीआई की ताकत और जागरूकता से समाज में बदलाव संभव है। शिक्षा विभाग को अब अपनी भूल सुधारनी होगी, ताकि भविष्य में योग्य युवाओं को नौकरी दिलाई जा सके और फर्जीवाड़े से पढ़ाई का सम्मान बच सके।

 

वर्जन

अभय जायसवाल

जिला शिक्षा अधिकारी, धमतरी

नरेन्द्र साहू शिकायत अधिकारी है उन्हे रिमाईड करा दिजिए मै बता दुंगा। कार्यवाही होगी।

 

*सुरक्षा बलों की अलग-अलग कार्यवाही में थाना फरसेगढ़ एवं थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत निर्मित कुल 04 अवैध माओवादी स्मारकों को किया गया ध्वस्त।*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,,,

0

*सुरक्षा बलों की अलग-अलग कार्यवाही में थाना फरसेगढ़ एवं थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत निर्मित कुल 04 अवैध माओवादी स्मारकों को किया गया ध्वस्त।*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,
*FOB पील्लूर केरिपु 214 वाहिनी के द्वारा अभियान के दौरान नीलमड़गु के जंगल में निर्मित 15 फिट ऊँचे अवैध माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया गया।*

*थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत केरिपु 153 वाहिनी के बल द्वारा अभियान के दौरान पेद्दागेलुर एवं कोत्तागुड़ा के जंगल में निर्मित 03 नग अवैध माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया गया।*

*माओवाद के पूर्ण उन्मूलन एवं क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास की स्थापना के उद्देश्य से सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों द्वारा निर्मित सभी प्रतीकात्मक ढाँचों, हिंसा के चिन्हों तथा भय का वातावरण उत्पन्न करने वाले अवशेषों को क्रमबद्ध रूप से समाप्त किया जा रहा है।*

*नवीन तेंदूपत्ता नीति पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित*,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,

0

*नवीन तेंदूपत्ता नीति पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित*,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,

*शाखकर्तन, संग्रहण एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,/ नवीन तेंदूपत्ता नीति के तहत सीजन-2026 में तेंदूपत्ता शाखकर्तन एवं वनों को अग्नि से सुरक्षा के संबंध में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बांसागार डिपो, बीजापुर में किया गया।
कार्यक्रम में श्री आरके जांगड़े वनमण्डलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक, वनमण्डल बीजापुर सहित अध्यक्ष एवं सदस्य संचालक मण्डल, जिला यूनियन बीजापुर, उपवनमण्डलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी, वनमण्डल एवं इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर के अधिकारी-कर्मचारी, प्रबंधक, फड़मुंशी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शाखकर्तन से पहले आवश्यक तैयारियों पर जोर- कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री आरके जांगड़े ने विभागीय संग्रहण से पूर्व फड़ चयन, फड़ों का जीपीएस नंबर अंकन, फड़ स्थल की सफाई, स्थानीय पंच/सरपंच के मोबाइल नंबर संधारण, स्थानीय वाहन मालिकों की जानकारी, फड़ का रूट प्लान तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बोराभर्ती गैंग के प्रशिक्षण, वैज्ञानिक तरीके से शाखकर्तन तथा शाखकर्तन उपरांत कटे हुए बुटों को थोड़ी दूरी पर फेंकने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया, ताकि संभावित आगजनी से तेंदूपत्ता उत्पादन क्षेत्र को नुकसान न पहुंचे।

*संग्रहण की चुनौतियों और समाधान पर चर्चा*

जिला यूनियन बीजापुर के अध्यक्ष श्री सीताराम मांझी सहित संचालक मंडल के सदस्य श्री शिवराम मोड़ियामी, श्री बुधु हेमला, श्री रामा कट्टम, श्री अर्जुन वडदी एवं श्री पी चन्द्रैया ने तेंदूपत्ता शाखकर्तन एवं संग्रहण से जुड़े अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।
उपवनमण्डलाधिकारी आवापल्ली श्री प्रकाश कुमार नेताम ने वर्ष 2025 के संग्रहण कार्य में आई कठिनाइयों और उनके समाधान पर प्रकाश डाला। वहीं उपवनमण्डलाधिकारी भोपालपटनम श्री नीतिश रावटे ने शाखकर्तन से लेकर स्थायी गोदाम में भंडारण तक की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

*वनों की अग्नि सुरक्षा पर विशेष मार्गदर्शन*

उपवनमण्डलाधिकारी बीजापुर श्री देवेन्द्र गौड़ ने वनों को अग्नि से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों एवं रणनीतियों की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित परिक्षेत्र अधिकारियों, प्रबंधकों एवं फड़मुंशियों ने भी शाखकर्तन और अग्नि सुरक्षा से संबंधित अपने विचार साझा किए। कार्यशाला में आगामी सीजन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयासों पर विशेष बल दिया गया।

महासमुन्द पुलिस की म्यूल अकाउंट मामले पर कार्यवाही..ग्रामीणों के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर करोड़ों का अवैध लेन-देन, गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार..

0

राहुल भोई महासमुंद…

थाना बसना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने बैंकिंग धोखाधड़ी और अवैध लेन-देन के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने ग्रामीण को झांसा देकर उसके नाम पर बैंक खाता और मोबाइल सिम हासिल की और फिर उस खाते के जरिए महज कुछ ही दिनों में 1 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन कर डाला।

मामले पर धुमाभांठा निवासी आवेदक सालिकराम यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गाँव के ही नरेश राणा ने उसे व्यावसायिक कार्य का बहाना बनाकर झांसा दिया। नरेश ने सालिकराम के नाम पर एक मोबाइल सिम और ‘बैंक ऑफ महाराष्ट्र’ शाखा बसना में खाता खुलवाया। इसके बाद आरोपी नरेश राणा ने कन्हैया साव (निवासी बंसुला) के साथ मिलकर एटीएम कार्ड और पासबुक यह कहकर ले ली कि वे इसे 8-10 दिनों के लिए व्यापारिक उपयोग में लेंगे।
करोड़ों का ‘ब्लैक’ ट्रांजैक्शन जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने आवेदक के इस खाते को तिल्दा निवासी बिनोद रिजवानी को सौंप दिया था। शातिर आरोपियों ने अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से इस खाते का उपयोग धोखाधड़ी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए किया। पुलिस की शुरुआती जांच में सालिकराम के खाते से 1 करोड़ 2 लाख 55 हजार रुपये से अधिक का संदिग्ध ट्रांजैक्शन पाया गया है।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी-
आवेदक की रिपोर्ट पर थाना बसना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 72/26 दर्ज किया है। पुलिस ने नए कानून के तहत धारा 318(4), 317(4), और 61(2) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
महासमुन्द पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति या परिचित को भी अपने बैंक दस्तावेज, सिम कार्ड, पासबुक या एटीएम न दें। धोखाधड़ी करने वाले गिरोह सीधे-सादे ग्रामीणों को लालच देकर उनके खातों का उपयोग अवैध धन के लेन-देन (Money Laundering) के लिए कर रहे हैं।
वर्तमान में पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य मास्टरमाइंडों का पूरी तरह खुलासा किया जा सके।

*गिरफ्तार आरोपी-*
1. नरेश राणा पिता दिलिप राणा उम्र 28 साल निवासी धुमाभांठा चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द छग।
2. कन्हैया लाल साव पिता उत्तम यादव उम्र 30 साल निवासी बन्सुला थाना बसना जिला महासमुन्द छग।
3. विनोद रिजवानी पिता मुरली रिजवानी उम्र 28 साल निवासी तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छग।

ग्राम पोलपा पारा में जन्म शताब्दी वर्ष पर तीन दिवसीय 11 कुंण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन*,,

0
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

*ग्राम पोलपा पारा में जन्म शताब्दी वर्ष पर तीन दिवसीय 11 कुंण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन*

फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत चारों हिराक मंडल के द्वारा, 11कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एक महत्वपूर्ण धार्मिक का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय देवी देवताओं के जात्रा के साथ गायत्री मंत्र के जाप और आहुतियो के माध्यम से शांति समृद्धि और मोक्ष की कामना किया गया
यह महायज्ञ ग्राम पोलपा पारा में आध्यात्मिक चेतना सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का प्रेरणादायी उदाहरण बंनकर उभर रहा है
गायत्री महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य समाज में सद्गुणों (अच्छे गुणों) का विकास, दुष्ट प्रवृत्तियों का उन्मूलन, और जन-जागृति लाना है। यह आध्यात्मिक शुद्धि, मानसिक शांति, सामूहिक कल्याण, और नैतिक उत्थान के लिए आयोजित किया जाता है। इसके अलावा, यह यज्ञ जन-जन में धर्म, राष्ट्र प्रेम और मानवता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए किया जाता है।
विभिन्न संस्करो में से प्रमुख संस्कार जो की दीक्षा संस्कार कई कार्यकर्ताओं ने आज दीक्षा संस्कार अपनाये दो जोड़ा के माध्यम से विवाह संस्कार भी संपन्न हुई नामकरण संस्कार,विद्या संस्कार ,अन्नाप्राशन संस्कार
मुंडन संस्कार एवं गर्भवती माताओं को पुंसवान संस्कार भी शामिल है यह कार्यक्रम व्यक्ति के जीवन को शुद्ध करने और दिव्या गुण को विकसित करने के लिए आयोजित किया जाता है
11कुण्डीय महायज्ञ के टोली ने प्रज्ञा गीतों और प्रेरक उद्बोधनों के साथ यज्ञ का संचालन किया
यज्ञ में श्रद्धेय श्री महाप्राण पुरोहित बाबूजी द्वारा,ज्ञान विज्ञान पर प्रकाश डाला और उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन किया
स्थानीय जनप्रतिनिधि सरपंच एवं जनपद सदस्य द्वारा कार्यक्रम को आभार व्यक्त किया गया

प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम ( डाक्टर मोनिष सक्सेना ) कल रहेंगे बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम मे उपलब्ध..

0

अरविंदो नेत्रालय रायपुर के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक और उनकी टीम 21 फरवरी को सुबह 11 बजे से बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम मे नेत्र सम्बंधित सभी तरह के समस्याओ का करेंगे उपचार एवं परामर्श..

कम्प्यूटर द्वारा आँखों का जाँच एवं चश्मे का नंबर

21 फरवरी को 11 बजे से जल्द पहुंचे अगर आपको भी है आँखों की समस्या…।

पता – अग्रवाल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बसना जिला महासमुंद

फोन -9303623130 – 9039645760-7773086100

 

महज 2 साल के मासूम को हुआ हर्निया..अग्रवाल नर्सिंग होम के डाक्टर्स ने किया सफल ऑपरेशन..आयुष्मान कार्ड से निशुल्क हुआ ऑपरेशन परिजन है अब काफी ख़ुश..।

0

अग्रवाल नर्सिंग होम मे डॉक्टर अमित अग्रवाल ने बताया की आखिर कैसे एक महज 2 साल के बच्चे का सफल ऑपरेशन कर उसके माता पिता के चेहरे की खुशियाँ लौटाई गयी..।

महासमुंद मे किसानों का करोडो रूपये का बकाया..विरोध मे किया गया चक्का जाम..

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद जिले में किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। करोड़ों रुपये के बकाया भुगतान को लेकर सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर रायपुर कूच करने का प्रयास किया। रैली को बेलसोण्डा के पास रोके जाने के बाद किसान राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर ही धरने पर बैठ गए और करीब आधे घंटे तक चक्काजाम किया। कृषि विभाग और पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन शुरुआत में बात नहीं बनी। बाद में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिए जाने पर किसानों ने चक्काजाम समाप्त किया।किसानों का आरोप है कि रबी सीजन 2024–25 में तेलंगाना की कावेरी बीज कंपनी ने उनकी जमीन लीज पर लेकर बीज उत्पादन कराया, मजदूरों से काम कराया और मशीनरी का उपयोग किया, लेकिन अब तक न तो मेहनताना दिया गया और न ही लीज की राशि का भुगतान किया गया। किसानों के अनुसार 133 किसानों का कुल बकाया ₹3,23,26,388 है।जुलाई 2025 से फरवरी 2026 तक 2 प्रतिशत मासिक ब्याज जोड़ने पर यह राशि बढ़कर ₹3,74,98,610 हो चुकी है। किसानों की मांग है कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और जल्द से जल्द पूरा भुगतान कराया जाए। वहीं कृषि विभाग के उप संचालक का कहना है कि जांच में मामला सही पाया गया है और शीघ्र भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

*मट्टी मड़का में ‘रिवर एडवेंचर फेस्ट’: इंद्रावती के तट पर रोमांच, विश्वास और बदलाव की नई उड़ान*,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

*मट्टी मड़का में ‘रिवर एडवेंचर फेस्ट’: इंद्रावती के तट पर रोमांच, विश्वास और बदलाव की नई उड़ान*,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,
बीजापुर जिले के मट्टी मड़का में आयोजित “रिवर एडवेंचर फेस्ट” केवल एक साहसिक खेल आयोजन नहीं, बल्कि बदलते बस्तर की नई तस्वीर और उम्मीदों का जीवंत उत्सव बनकर सामने आया। जिला प्रशासन बीजापुर की पहल पर इंद्रावती नदी के रेतीले तटों पर सजा यह आयोजन दूरस्थ आदिवासी गांवों के बच्चों और युवाओं के लिए यादगार अनुभव साबित हुआ।
कभी भय और अलगाव की छाया में रहे इस अंचल में अब उत्साह, आत्मविश्वास और रोमांच की नई रोशनी दिखाई दे रही है। मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में यह आयोजन युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।
फेस्ट में जिपलाइन, बंजी जंपिंग, जुमरिंग, पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइंबिंग, एटीवी राइड, तीरंदाजी, बीच वॉलीबॉल और रिवर कैंपिंग जैसी गतिविधियों ने प्रतिभागियों को रोमांच का अनूठा अनुभव कराया। रात में स्टार गेजिंग और दिन में स्थानीय बस्तरिया व्यंजनों का स्वाद इस आयोजन को और भी खास बना गया।
इस पहल का उद्देश्य युवाओं में साहसिक खेलों के प्रति रुचि विकसित करना, पर्यटन को बढ़ावा देना और अंदरूनी गांवों के बच्चों को नए अवसरों से जोड़ना रहा। बड़ी संख्या में आदिवासी बच्चों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि अवसर मिलने पर वे भी नए सपनों को साकार करने की क्षमता रखते हैं। मुख्यमंत्री श्री
विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन और कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के प्रयासों से संभव हुए इस आयोजन में सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे सहित वरिष्ठ अधिकारी गण भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्वयं बच्चों के साथ जिपलाइन का आनंद लिया, जिससे बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया। कलेक्टर, सीईओ और जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रतिभागियों के साथ बैठकर भोजन भी किया, जिसने प्रशासन और आमजन के बीच आत्मीयता और विश्वास का संदेश दिया।
मट्टी मड़का, बीजापुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित यह “रिवर एडवेंचर फेस्ट” केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि विश्वास, विकास और बदलते बस्तर की नई पहचान बनकर उभरा है—जहां अब डर नहीं, बल्कि सपनों की उड़ान दिखाई दे रही है।

मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल अग्रवाल नर्सिंग होम की प्रसिद्ध चेस्ट डॉक्टर श्री रजनी और प्रसिद्ध न्यूरो एक्सपर्ट डॉक्टर वैभव धवली आज सरायपाली में रहेंगे उपलब्ध..।

0

प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉक्टर श्री रजनी से खांसी,दमा एवं स्वांस की हर समस्याओं का जाँच एवं परामर्श के लिए तत्काल पहुंचे…।

वही प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉक्टर वैभव धवली से ब्रेन व नसो से जुडी हर समस्याओ के जाँच एवं परामर्श के लिए तत्काल पहुंचे सिमित समय पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक…।

अग्रवाल डेंटल & पाली क्लीनिक

मेन रोड आईडीबीआई बैंक के पास सरायपाली..

संपर्क फोन – 93036-23130..7773086100..

9174335366

5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा खेडेगाव उप स्वास्थ्य केंद्र, ठेकेदार ने बीच में छोड़ा काम, ग्रामीण परेशान….। ऐसे खबरो के लिए बने रहिए… आर एल कुलदीप के साथ।

0

*5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा खेडेगाव उप स्वास्थ्य केंद्र, ठेकेदार ने बीच में छोड़ा काम, ग्रामीण परेशान*

*मगहूर पंचायत के आश्रित ग्राम खेडेगाव में स्वास्थ्य सुविधा ठप, अधूरा भवन जल्द पूरा कराने ग्रामीणों की मांग*

दुर्गूकोदल। विकासखंड दुर्गूकोदल अंतर्गत ग्राम पंचायत मगहूर के आश्रित ग्राम खेडेगाव में निर्मित किया जा रहा उप स्वास्थ्य केंद्र बीते 5 वर्षों से अधूरा पड़ा है। ठेकेदार द्वारा भवन निर्माण कार्य बीच में छोड़ दिए जाने के कारण उप स्वास्थ्य केंद्र आज तक पूर्ण नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य वर्षों पहले प्रारंभ हुआ था, लेकिन ठेकेदार द्वारा काम अधूरा छोड़ दिया गया। वर्तमान में भवन की स्थिति यह है कि वह आधा-अधूरा, बंद और अनुपयोगी पड़ा है। समय बीतने के साथ निर्माण सामग्री भी खराब हो रही है और भवन जर्जर होने की आशंका बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन एवं संबंधित विभाग को अवगत कराया है। लिखित एवं मौखिक रूप से शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। न ही निर्माण कार्य पूरा कराया गया और न ही ठेकेदार पर किसी प्रकार की जवाबदेही तय की गई।

उप स्वास्थ्य केंद्र अधूरा रहने से गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं सामान्य मरीजों को उपचार के लिए दूरस्थ गांवों अथवा दुर्गूकोदल अस्पताल जाना पड़ता है। कई बार आपातकालीन स्थिति में समय पर इलाज न मिल पाने की समस्या भी सामने आती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उप स्वास्थ्य केंद्र पूरा हो जाता, तो गांव और आसपास के लोगों को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकती थीं।

ग्रामीणों सुनीता, सरस्वती, शांति, धनाई, आसीन, महरु राम, मंगलू, दिनेश, शिवा, संदीप, मकलेश सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अधूरे भवन निर्माण को तत्काल पूरा कराया जाए और उप स्वास्थ्य केंद्र को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे जनआंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

*बीजापुर के 20 ग्रामों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का विस्तार*,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,

0

*बीजापुर के 20 ग्रामों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का विस्तार*,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,

*संतोषपुर में विशेष मलेरिया रोकथाम अभियान का शुभारम्भ — “स्वस्थ गांव, सुरक्षित भविष्य” की ओर सशक्त कदम*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,

विकासखंड बीजापुर के दूरस्थ एवं आदिवासी बहुल 20 ग्रामों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। यह पहल शिखर युवा मंच द्वारा एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से संचालित एस.बी.आई. संजीवनी मोबाइल मेडिकल यूनिट परियोजना के अंतर्गत संचालित हो रही है।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि हर व्यक्ति तक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ समय पर पहुँच सकें।
*10 महीनों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ*
संस्था प्रमुख श्री भूपेश वैष्णव के अनुसार, पिछले 10 महीनों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से—
7,818 मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं।
1,684 लैब जांच सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं।
797 आरडीटी (Rapid Diagnostic Test) मलेरिया परीक्षण किए गए।
इनमें से 51 मरीज पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर उपचार सुनिश्चित किया गया।
ये आँकड़े क्षेत्र में मलेरिया की गंभीरता को स्पष्ट करते हैं। विशेष रूप से संतोषपुर, गोरना, भोगामुड़ा, कचलारम एवं पालनार ग्रामों में पूर्व में अधिक प्रकरण दर्ज किए गए थे।
संतोषपुर में विशेष मलेरिया रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान
मलेरिया की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए ग्राम संतोषपुर में “विशेष मलेरिया रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम” का विधिवत शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं रिबन काटकर किया गया। जिला समन्वयक श्री मुकेश मानिकपुरी ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता ही अभियान की सफलता की कुंजी है।
*अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ*
अभियान के अंतर्गत—
615 परिवारों को मच्छरदानी वितरण
नियमित फॉगिंग अभियान
आरडीटी जांच एवं शीघ्र पहचान
पॉजिटिव मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण
लार्वीसाइड एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव
स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान
शुभारम्भ दिवस पर 155 हितग्राहियों को मच्छरदानी एवं जागरूकता सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में 254 ग्रामीणजन, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं स्वास्थ्य टीम के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
स्वस्थ गांव, सुरक्षित भविष्य
यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि सामुदायिक जागरूकता और सहभागिता के माध्यम से मलेरिया मुक्त बीजापुर के लक्ष्य की ओर सशक्त प्रयास भी है।
निरंतर स्वास्थ्य शिविर, समय पर जांच एवं सामुदायिक सहयोग से बीजापुर अब स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर है।

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना की एक ओर विशेष पहल..रोजाना शाम 04 बजे से 06 बजे तक यहां मिलती है निशुल्क चिकित्सा परामर्श की सुविधाएं..अत्यंत अनुभवी सर्जन एवं डॉक्टरों के द्वारा..।

0

महासमुंद के  अलग अलग क्षेत्र से आए मैरिज एवं परिजनों ने अग्रवाल नर्सिंग होम को दिया धन्यवाद..

अपने नन्हे मुन्ने बच्चों को ठीक होता देख चेहरे पर आई उनकी मुस्कान..

अगर आप भी चाहते हैं पूरी तरह ठीक होना तो पहुंचे अग्रवाल नर्सिंग होम बसना जहां आपको मिलेगी आपको पूरी तरह से राहत और आप रहेंगे सदा स्वस्थ और निरोग..

 

*मोहला—हमने पहले ही कहा था… जहाँ इंस्पेक्टर कपिल देव चन्द्रा तैनात होते हैं, वहाँ अपराध खुद दम तोड़ देता है!*

0

मनीष कौशिक

मोहला —थाना मोहला में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 68/2024, धारा 302 भादवि के सनसनीखेज हत्या प्रकरण में माननीय अपर सत्र न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की कठोर सजा सुनाई है। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य *मजबूत, वैज्ञानिक एवं विश्वसनीय हैं।

*क्या था मामला?*

आरोपी छगन लाल सिल्प, पिता नारायण सिन्हा, उम्र 21 वर्ष, निवासी धनगांव (थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव) — घटना वाले दिन अपने बड़े पिताजी बलराम सिन्हा, उम्र 48 वर्ष, निवासी मुनगाडीह (थाना मोहला) के घर आया था।बातचीत के दौरान मृतक ने आरोपी को “काम न करने और गांजा सेवन करने” को लेकर टोका।इसी बात से भड़के आरोपी ने घर में रखी फुकनी से सिर पर प्राणघातक वार कर दिया, जिसके चलते बलराम सिन्हा की तत्काल मृत्यु हो गई वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

*मोहला पुलिस की तेज़ कार्रवाई*

घटना की सूचना मिलते ही थाना मोहला ने तुरंत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की घटना स्थल की वीडियोग्राफी वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन गवाहों के बयान घटनास्थल से बरामद महत्वपूर्ण सबूत इन सभी को मजबूत करते हुए पुलिस ने ठोस केस तैयार किया। विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय में पेश किया गया।

*⚖️ अदालत में चली कड़ी पैरवी*

आरोपी की ओर से अधिवक्ता कमल टेकाम ने पैरवी की लेकिन थाना प्रभारी मोहला कपिल देव चन्द्रा की उत्कृष्ट, सशक्त और वैज्ञानिक विवेचना अदालत में निर्णायक साबित हुई माननीय न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास और ₹5000/- अर्थदंड से दंडित किया “फुकनी से सिर पर वार… मौत मौके पर” मोहला पुलिस की वैज्ञानिक विवेचना केस में बनी गेमचेंजर आरोपी छगन लाल सिल्प को आजीवन कारावास

* थाना प्रभारी का मजबूत केस बना ‘फ़ैसले की रीढ़’*

कपिल देव चन्द्रा के नेतृत्व में की गई साक्ष्य-आधारित जांच को न्यायालय ने विश्वसनीय माना। यही वजह रही कि आरोपी की बचाव पक्ष दलीलें टिक नहीं पाईं।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने ली समय-सीमा की बैठक…कहाँ जप्त धान का भी भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें – धान उठाव की समीक्षा, लगभग 50 प्रतिशत धान का उठाव किया गया …अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति और ई-फाइलिंग पर जोर दिया गया

0

राहुल भोई महासमुंद…

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10ः30 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित कर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं आगामी आयोजनों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), विभागीय जिलाधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री लंगेह ने धान उठाव की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन उपार्जन केंद्रों में डीईओ के विरुद्ध धान का उठाव लंबित है, वहाँ प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र उठाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने तथा धान खरीदी पूर्णतः प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जप्त किए गए धान स्टॉक का भौतिक सत्यापन में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। जप्ती के अनुरूप धान का मिलान करें। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह समितियों में स्टेक का भी सत्यापन सुनिश्चित करें। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर कुल 10 लाख 19 हजार 568 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। 17 फरवरी की स्थिति में कुल 7 लाख 57 हजार 411 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध अब तक 5 लाख 11 हजार 538 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।
बैठक में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीईसी एवं एल्बेंडाजोल दवा का वितरण एवं सेवन निर्धारित समय-सारणी एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए तथा दवा सेवन स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में कराया जाए। उन्होंने कहा कि केवल वितरण ही पर्याप्त नहीं बल्कि उसका सेवन भी आवश्यक है। कलेक्टर ने वजन त्यौहार की समीक्षा करते हुए कहा कि वजन त्यौहार में प्राप्त आंकड़ों का सही एंट्री कराना सुनिश्चित करें। इससे 0 से 5 वर्ष के बच्चों के पोषण का सही आंकलन करने में मदद मिलती है।
बैठक में आधार बेस्ड उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य रूप से पालन करने कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित रहें। उपस्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को मंगलवार और बुधवार को कार्यालय में रहने के निर्देश दिए है। ई-ऑफिस प्रणाली को लेकर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी फाइलों का मूवमेंट ई-फाइल के माध्यम से ही किया जाए, यह अनिवार्य है। इससे कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित होगी।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री द्वारा गढ़पुलझर, झलप, खल्लारी, सलखण्ड एवं दुर्गापाली में की गई घोषणाओं के समय-सीमा में तथा गुणवत्ता पूर्ण क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सचिव द्वारा किए गए समीक्षा के अनुरूप विभिन्न विभागों के व्यापक समीक्षा की और शासन से प्राप्त निर्देशानुसार क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए जिले को विकास क्रम में अग्रणी बनाए रखना है।
कलेक्टर ने नियुक्त नोडल अधिकारियों को पीएमश्री का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित के कार्यों में तेजी, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, तथा समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने खनिज परिवहन पर सतत निगरानी रखते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त बैठक में अन्य शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही उन्होंने पीएम जनमन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, समय-सीमा पत्रक और राजस्व प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं..श्रम विभाग अंतर्गत मालती साहनी को मिलेगा एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता..

0
राहुल भोई महासमुंद..
 

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। जनचैपाल में आज कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनचैपाल में ग्राम पीढ़ी निवासी श्रीमती मालती साहनी ने आर्थिक सहायता की मांग करते हुए कलेक्टर को आवेदन सौंपे। इस पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने श्रम विभाग को आवेदिका द्वारा किए गए आवेदन का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। श्रम विभाग द्वारा जांच करने पर संबंधित आवेदिका का मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत आवेदन प्राप्त हुआ है एवं आवेदन स्वीकृत भी किया जा चुका है। कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देश पर 19 फरवरी को संबंधित आवेदिका के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से योजना की राशि एक लाख रुपए अंतरित की जाएगी।
इसी तरह जन चौपाल में ग्राम कनेकेरा के निवासियों ने पेयजल की समस्या हेतु, ग्राम सिंहरूपाली निवासी गोपाल दीवान ने सामुदायिक भवन के मजदूरी राशि के भुगतान के संबंध में, ग्राम मुंधा सरायपाली निवासी कलावती पटेल ने अधिभोग के अधीन वन भूमि का हक दिलाने हेतु, ग्राम गिधली निवासी मंथीर बारीक ने राशन कार्ड जारी करने, ग्राम जोबा निवासी चेतन लाल साहू ने श्रम पंजीयन कार्ड में संशोधन हेतु, ग्राम कोसरंगी निवासी किसलाल ने मुख्यमंत्री संजीवनी कोष से इलाज दिलाने हेतु आवेदन किए। इसके अलावा शौचालय निर्माण, फौती, सीमांकन, पीएम आवास, अवैध अतिक्रमण, लम्बित राशि भुगतान संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

 

*सुरक्षा बलों की अलग-अलग कार्यवाही में कुल 12 माओवादी स्मारक किये गये ध्वस्त।*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

*सुरक्षा बलों की अलग-अलग कार्यवाही में कुल 12 माओवादी स्मारक किये गये ध्वस्त।*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,

*केरिपु डी/214 द्वारा एरिया डोमिनेशन के दौरान पील्लूर के जंगल में निर्मित 07 अवैध माओवादी स्मारक किये ध्वस्त एवं 02 IED नष्ट।*

*नक्सल विरोधी अभियान के दौरान केरिपु डी/214 पिल्लूर की टीम को ग्राम बड़े काकलेर एवं पुलगुंडम के पास अलग-अलग स्थानों पर माओवादियों द्वारा निर्मित कुल 07 नक्सली स्मारक मिले।*

*सुरक्षा बलों द्वारा रणनीतिक रूप से आगे बढ़ते हुए क्षेत्र में मजबूत घेरा स्थापित कर गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सतर्क जवानों द्वारा स्मारक के समीप कॉर्डेक्स वायर से भरी 02 बीयर बोतल IED, बरामद किया गया।*

*उक्त IED को यूनिट की B.D.D. टीम द्वारा मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय/नष्ट किया गया। इसके पश्चात दोनों स्थानों पर निर्मित सभी 07 नक्सली स्मारकों को ध्वस्त कर दिया गया।*

*थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत केरिपु 85 वी वाहिनी की कार्यवाही में मल्लूर के जंगल में निर्मित 12 फिट के माओवादी स्मारक को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया है।*

*थाना गंगालूर क्षेत्र के ग्राम पालनार के समीप 03 माओवादी स्मारक एवं ग्राम पेददाकोरमा में 01 माओवादी स्मारक को केरिपु 222 की कार्यवाही में एरिया डॉमिनेशन के दौरान ध्वस्त किये गये।*

*माओवाद के पूर्ण उन्मूलन एवं क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास की स्थापना के उद्देश्य से माओवादियों द्वारा निर्मित प्रतीकात्मक ढांचों, हिंसा के चिन्हों एवं भय का वातावरण उत्पन्न करने वाले सभी अवशेषों को समाप्त किया जा रहा है।इस क्रम में सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में माओवादियों के प्रभाव, प्रचार और वर्चस्व को दर्शाने वाले सभी माओवादी स्मारकों, प्रतीक चिन्हों एवं हिंसक विचारधारा के प्रतीकों को चिन्हित कर विधिसम्मत तरीके से नष्ट किया जा रहा है। माओवादी संगठन इन स्मारकों का उपयोग अपने कैडरों एवं ग्रामीणों में भय, दबाव तथा संगठनात्मक प्रभाव बनाए रखने के लिए करते रहे हैं।*

*इन प्रतीकों का उन्मूलन केवल भौतिक ढांचों को हटाने की कार्यवाही नहीं है, बल्कि यह माओवादी विचारधारा, हिंसा और अवैध प्रभुत्व के खिलाफ एक सशक्त संदेश है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में माओवादियों के भय का मनोवैज्ञानिक प्रभाव समाप्त हो रहा है तथा शासन-प्रशासन की वैधानिक एवं लोकतांत्रिक उपस्थिति सुदृढ़ हो रही है। सुरक्षा बलों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में माओवादी किसी भी प्रकार से हिंसा, भय या दबाव का प्रतीक पुनः स्थापित न कर सकें, और क्षेत्र में स्थायी शांति, विश्वास तथा विकास का वातावरण निर्मित हो। यह कार्यवाही नक्सल विरोधी अभियान के अंतर्गत निरंतर जारी रहेगी, जिससे क्षेत्र को पूरी तरह माओवादी प्रभाव से मुक्त किया जा सके।*

*समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर जोर: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,

0

*समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर जोर: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,

जिला कलेक्टर संबित मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में स्वीकृत निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

*अधोसंरचना निर्माण और सैचुरेशन शिविरों की समीक्षा*

बैठक के दौरान नियद नेल्लानार क्षेत्रों में चल रहे अधोसंरचना निर्माण कार्यों की प्रगति पर विशेष चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सैचुरेशन शिविरों की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए, ताकि योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे।

*आधार एवं आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता पर बल*

कलेक्टर ने आधार पंजीयन में गति लाने पर जोर देते हुए जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, राशन कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों को सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विशेष रूप से नक्सल पीड़ित परिवारों एवं आत्मसमर्पित व्यक्तियों को आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने को कहा।
बैठक में नम्रता चौबे (सीईओ, जिला पंचायत), रमेश कुमार जांगड़े (डीएफओ) सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी, समस्त अनुभागों के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने अंत में सभी विभागों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा कार्यों की नियमित समीक्षा कर लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।
बैठक में प्रशासनिक सक्रियता और समन्वय के माध्यम से जिले के समग्र विकास को गति देने का स्पष्ट संदेश दिया गया।

*बीजापुर में उज्ज्वला गैस कनेक्शन व रिफिल पर कोई रोक नहीं, ओबीसी हितग्राहियों को भी मिल रही है पूर्ण सुविधा*,,, ,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

*बीजापुर में उज्ज्वला गैस कनेक्शन व रिफिल पर कोई रोक नहीं, ओबीसी हितग्राहियों को भी मिल रही है पूर्ण सुविधा*,,,

,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,

जिला खाद्य अधिकारी, बीजापुर (छत्तीसगढ़) ने स्पष्ट किया है कि जिले में ओ.बी.सी. वर्ग के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन अथवा रिफिल आपूर्ति नहीं दिए जाने की जानकारी पूर्णतः असत्य एवं निराधार है।
जिला प्रशासन ने बताया कि किसी भी तेल विपणन कंपनी (OMCs) द्वारा ओ.बी.सी. या अन्य किसी वर्ग के हितग्राहियों के लिए न तो रिफिल आपूर्ति पर रोक लगाई गई है और न ही नए उज्ज्वला कनेक्शन जारी करने पर कोई प्रतिबंध है। जिले में सभी पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार गैस कनेक्शन एवं रिफिल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में केवल पुराने पीएमयूवाई हितग्राहियों के लंबित ई-केवाईसी (e-KYC) सत्यापन को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश वितरकों को दिए गए हैं। यह प्रक्रिया पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा नियमित रूप से मॉनिटर की जा रही है, ताकि योजना का संचालन पारदर्शी और सुचारु रूप से हो सके।
इसके अतिरिक्त, उज्ज्वला योजना के पात्र परिवार गैस एजेंसियों के साथ-साथ Common Services Centres (CSC) केंद्रों के माध्यम से भी आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिले के सभी पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को नजदीकी CSC केंद्र के माध्यम से आवेदन करने एवं ई-केवाईसी पूर्ण कराने हेतु प्रेरित करें।
जिला खाद्य अधिकारी ने समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें। किसी भी श्रेणी के हितग्राहियों के लिए गैस रिफिल या नए उज्ज्वला कनेक्शन पर कोई रोक नहीं है। यदि किसी हितग्राही को किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे संबंधित गैस एजेंसी या खाद्य विभाग कार्यालय, बीजापुर से संपर्क कर सकते हैं।

अग्रवाल नर्सिंग होम मे न्यूरो सर्जन डॉक्टर वैभव धवली और स्पाईन सर्जन डॉक्टर संदीप सराफ ने सर्जरी कर एक पीड़ित को दिया दर्द से मुक्ति..

0

स्पाईन सर्जरी के लिए जहाँ बड़े बड़े शहरों और अस्पतालों का रुख करना पड़ता है वही ऑपरेशन के लिए अब पहुंचे अग्रवाल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल  बसना क्यों की यहां मिलता है पैसो के साथ साथ सम्पूर्ण दर्द से राहत..

महासमुंद के सांकरा मे क्राईम ब्रॉंच पुलिस का बताते हुए नकली पिस्टल दिखाने वाला आरोपी गिरफ्तार..आरोपी सांकरा पुलिस की गिरफ्त में, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही..

0

राहुल भोई महासमुंद…

थाना सांकरा क्षेत्र के शासकीय शराब दुकान मे दिनांक 15.2.2026 के दोपहर में खरिददार हिमांशु साहू नाम का एक व्यक्ति भट्ठी मे मैनेजर नेपाल से बियर क्रय कर उसे पेपर में लपेट के दे, बोलने पर मैनेजर द्वारा पेपर नहीं है, कहने पर ग्राहक हिमांशु साहू ने अपने पास रखे पिस्टल को निकाल कर मैंनेजर को दिखाते हुए बोला की पुलिस वाला हूं, क्राईम ब्राँच का हूँ, पेपर देते हो या मार दूं, बोलकर धमकाने लगा। शॉप मैनेजर ने भयभीत होकर सांकरा पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर थाना सांकरा पुलिस ने तत्परता पूर्वक आरोपी के बताये हुलिया अनुसार पता तलाश कर उसे दिनांक 15/2/26 को ही पकड़कर थाने मे पुछताछ व जांच पड़ताल किया गया। आरोपी के पास से धमकाने में उपयोग हुआ नकली पिस्टल जप्त किया गया।आवेदक वाईनशॉप मैनेजर की रिपोर्ट पर थाना सांकरा में अपराध क्रमांक 31/26 धारा 25 (1)(ख) आर्म्स एक्ट एवं 204बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया..

आरोपी से जप्त सामग्री-*

1- एक नग लाईटर वाला पिस्टल,

2- एक नग वीवो मोबाइल,

3- एक बुलेट मोटर सायक़ल क्र ओडी 17 एसर 9480,कीमती 160000 ₹

*गिरफतार आरोपी का नाम-*

1- हिमांशु साहू पिता जीतेन्द्र साहू निवासी कूड़ाखाई थाना मेच्छामुंडा जिला बरगढ़ ओडिशा।

*मोहला अंबागढ़ चौकी—तालाब गहरीकरण कार्य के दौरान महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार*

0

मनीष कौशिक

अंबागढ़ चौकी—–चौकी क्षेत्र अंतर्गत चौकी पाटनखास के ग्राम पाण्डरवानी राउतटोला तालाब में गहरीकरण कार्य के दौरान एक महिला की हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी यशपाल सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिराग जैन(IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) देवचरण पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं0चौकी ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राठौर व चौकी पाटन खास प्रभारी उप निरीक्षक गणेश यादव के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पहुँची।

घटनास्थल पर महिला मृत अवस्था में पाई गई, जिनके गर्दन के पीछे धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान पाए गए।मृतका के पुत्र अशोक कुमार यादव (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम पाण्डरवानी की रिपोर्ट पर आरोपी निलेश कुमार यादव (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम पाण्डरवानी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश के कारण घटना घटित होना पाया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके परिजनों को सूचना दी गई तथा न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

उक्त कार्रवाई में चौकी पाटन खास के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने छात्रावासों में घटिया सामग्री सप्लाई का किया खुलासा, बस्तर विधायक एवं कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0

जिला बस्तर अंतर्गत संचालित शासकीय छात्रावास एवं आश्रमों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं में भारी अनियमितता का गंभीर मामला सामने आया है। वर्ष 2024–25 में छात्रावास/आश्रमों में सप्लाई किए गए आयरन खाट, गद्दा एवं बेडशीट की गुणवत्ता अत्यंत घटिया पाई गई है।

युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 100 सीटर बालक छात्रावास, मालगांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने खराब गुणवत्ता की सामग्री को लेकर गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं।

निरीक्षण में यह पाया गया कि आयरन खाट की वेल्डिंग एवं मोटाई अत्यंत कमजोर है, जो अल्प उपयोग में ही टेढ़ी होकर टूटने की स्थिति में है। वहीं गद्दे अत्यधिक पतले एवं निम्न स्तर के फोम/कपास से निर्मित हैं तथा बेडशीट की गुणवत्ता इतनी खराब है कि वे कुछ ही दिनों में फटने लगी हैं।

इस गंभीर विषय को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल जी एवं जिला कलेक्टर श्री आकाश छिकारा (आईएएस) को लिखित शिकायत ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई। ज्ञापन में दोषी आपूर्तिकर्ताओं एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने तथा विद्यार्थियों को तत्काल मानक गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

ज्ञापन प्राप्त करने के पश्चात बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल जी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर को जांच हेतु पत्र लिखा। वहीं जिला कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित एवं त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने कहा—

“आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों के छात्रावासों में पढ़ने वाले बच्चे पहले ही कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासकीय राशि का दुरुपयोग कर घटिया सामग्री की सप्लाई करना सीधा-सीधा भ्रष्टाचार है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस विद्यार्थियों के हित में लोकतांत्रिक एवं वैधानिक आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

युवा कांग्रेस ने मांग की है कि भविष्य में छात्रावासों में होने वाली सभी खरीदी प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता परीक्षण एवं नियमित निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि इस प्रकार की अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस अवसर पर उपस्थित रहे:

हेमंत कश्यप (जिला उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस बस्तर),विजय भारती (ब्लॉकअध्यक्ष, बकावंड),एकादशी बघेल,रामचंद्र बघेल,तोषण,पूरन,लय गोयल,मनबोश,रूपेश सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।

*बीजापुर में एफएलएन अंतर्गत 127 बालवाड़ी शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,

0

*बीजापुर में एफएलएन अंतर्गत 127 बालवाड़ी शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,
छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर के निर्देशन तथा डाइट प्राचार्य वेंकट रमन के मार्गदर्शन में जिले के चारों विकासखंडों में संचालित 127 बालवाड़ियों के शिक्षकों का जिला स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह प्रशिक्षण 11 से 15 फरवरी तक ब्लेंडेड मोड (मिश्रित पद्धति) में आयोजित किया गया, जिसमें 11-12 फरवरी को दो दिवस ऑनलाइन तथा 13-15 फरवरी को तीन दिवस ऑफलाइन सत्र आयोजित किए गए। ऑफलाइन प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बीजापुर (डाइट) परिसर में एससीईआरटी द्वारा प्रशिक्षित डीआरजीएस के माध्यम से संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ पूजा-अर्चना एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

*ईसीसीई एवं एफएलएन पर विशेष जोर*

राज्य से प्राप्त समय-सारणी के अनुसार दिवसवार विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं गतिविधियाँ आयोजित की गईं। प्रमुख विषयों में शामिल रहे—
ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) का परिचय, महत्व एवं रूपरेखा
उत्साहवर्धक खेल गतिविधियाँ
थीम आधारित शिक्षण
अधिगम शैली एवं दैनिक कार्ययोजना
बुनियादी साक्षरता एवं भाषा शिक्षण
शिक्षण रणनीतियाँ एवं समूह कार्य
बुनियादी संख्यात्मक ज्ञान
ईएलपीएस की समझ
टीएलएम की उपलब्धता एवं उपयोग
कक्षा प्रबंधन एवं अनुकूल शिक्षण परिवेश निर्माण
प्रारंभिक वर्षों में बच्चों का आकलन
गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए प्रेरित
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस डाइट प्राचार्य ने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए ईसीसीई की भूमिका, बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारियों को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने का आग्रह किया।
मास्टर ट्रेनर्स पवन सिन्हा, चिमन लाल चंदेल, बल्लू राम नेताम एवं सुनील साहू ने एससीईआरटी के दिशा-निर्देशानुसार प्रशिक्षण प्रदान करते हुए सभी विषयगत अवधारणाओं को बालवाड़ी स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने हेतु शिक्षकों को प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान प्री-टेस्ट एवं पोस्ट-टेस्ट का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति में फोटो सेशन के साथ हुआ।
जिले में एफएलएन के सफल क्रियान्वयन की दिशा में यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

*RBI के सहयोग से बीजापुर में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन, महिलाओं को मिली सुरक्षित बैंकिंग की सीख*,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

0

*RBI के सहयोग से बीजापुर में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन, महिलाओं को मिली सुरक्षित बैंकिंग की सीख*,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,
भारतीय रिजर्व बैंक एवं समर्पित संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 13 फरवरी को जिला पंचायत सभागार में वित्तीय साक्षरता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बैंक उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं विभिन्न वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में कार्तिक राम बाँधेकर ने बताया कि वर्तमान समय में वित्तीय शिक्षा अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इसके माध्यम से व्यक्ति अपने एवं अपने परिवार की आर्थिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित कर सकता है। उन्होंने कहा कि बैंक से जुड़ा प्रत्येक उपभोक्ता अपने जमा धन और निवेश की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का अधिकार रखता है। यदि बैंक प्रबंधन जानकारी देने में असफल रहता है तो उपभोक्ता को तत्काल बैंकिंग लोकपाल से संपर्क करना चाहिए।
कार्यक्रम में रायपुर RBI से एल.डी.ओ. श्री नवीन तिवारी, श्री कमल तथा अग्रणी बैंक से श्री अमृत कुमार इक्का सहित एनआरएलएम के बीपीएम उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बताया कि वित्तीय साक्षरता के अभाव में लोग चिटफंड कंपनियों, ऑनलाइन शॉपिंग धोखाधड़ी, दूरभाष के माध्यम से एटीएम जानकारी साझा करने जैसी ठगी का शिकार हो रहे हैं। इन जोखिमों से बचाव हेतु जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
9 से 13 फरवरी तक मनाया गया वित्तीय साक्षरता सप्ताह
बताया गया कि वर्ष 2026 का वित्तीय साक्षरता सप्ताह 9 से 13 फरवरी तक मनाया गया, जिसकी थीम रही —
KYC – Your First Step to Safe Banking
Basics of Know Your Customer (KYC) एवं Central KYC Registry (CKYC)
Account Hygiene and Discipline
कार्यक्रम में बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया, उसका संचालन, बचत योजनाएँ, वित्त प्रबंधन, बैंक ऋण, ऋण उपभोक्ताओं के अधिकार, जमाकर्ताओं के अधिकार, बैंकिंग लोकपाल, चिटफंड कंपनियों एवं नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
इस कार्यशाला में महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे वित्तीय शिक्षा का प्रसार जमीनी स्तर तक सुनिश्चित हो सके। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ में केवल एक संस्था का चयन किया गया है, जिसमें समर्पित संस्था को स्थान मिला है। यह छत्तीसगढ़ की एकमात्र चयनित संस्था है।
कार्यक्रम की सफलता में संस्था के ब्लॉक काउंसलर विनोद काका, विजय लक्ष्मी तथा ऑफिस इंचार्ज मनीषा बिनाबोइना का सराहनीय योगदान रहा।

*मानपुर—महा शिवरात्रि पर कोंदाबोड़ी में दो दिवसीय संगीतमय मानस महोत्सव का शुभारंभ,पूर्व विधायक तेज कुंवर नेताम और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष निर्मलकर की विशेष उपस्थिति रही*

0

मानपुर—महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम कोंदाबोड़ी (मानपुर) में आयोजित दो दिवसीय संगीतमय मानस महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक तेज कुंवर नेताम पहुंची, जिनका ग्रामीणों ने पारंपरिक स्वागत किया विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष निर्मलकर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की और भगवान शिव की आराधना करते हुए गांव में सुख-समृद्धि की कामना की महोत्सव के प्रथम दिवस में स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत संगीतमय रामचरित मानस की चौपाइयों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ी और भक्ति रस की धारा बहती रही आयोजकों ने बताया कि महोत्सव में भव्य भजन संध्या, मानस पाठ प्रस्तुतियाँ होंगी ग्राम कोंदाबोड़ी में आयोजित यह आध्यात्मिक महोत्सव क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे साथ ही हिस्टोरिया चुरेन्द्र सरपंच ग्राम पंचायत नेड़गांव, सुशीला भंडारी जिला पंचायत सदस्य,राजू पोटाई सदस्य जनपद पंचायत मानपुर,धनेश कुमार हिड़को उपसरपंच, ग्राम पंचायत नेड़गांव, देवसिंह तुलावी ग्राम बैगा, नेड़गांव, प्यारे लाल धुर्वे ग्राम पटेल, शिव नारायण चुरेंट समाजसेवी,शिव प्रसाद पटेल अध्यक्ष, शिव भक्त मंथ,मन्नूलाल उर्वसा ग्राम प्रमुख,रामप्रसाद पटेल ग्राम प्रमुख,नंदेसिंह पटेल ग्राम प्रमुख,तिजऊ राम पटेल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे!

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना का मानव सेवा के प्रति एक और पहल..प्रतिदिन दी जाती है निशुल्क चिकित्सा परामर्श की सुविधा..

0

गरीब असहाय आर्थिक रूप से कमजोर एवं साधन के अभाव में इलाज करने में असमर्थ वर्ग के लिए अग्रवाल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में अत्यंत अनुभवी सर्जन एवं डॉक्टर द्वारा प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक निशुल्क रूप से चिकित्सा परामर्श की सुविधा दी जा रही है..जिसस क्षेत्र वासियों को काफी हद तक के आर्थिक रूप राहत मिल रही है..।

बच्चों को बताएं कि परीक्षा महज एक व्यवस्था है, जो जिंदगी को बेहतर बनाने मात्र के लिए है-एकता लंगेह —-बच्चों में परीक्षा को लेकर श्याम बालाजी कालेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम..

0

राहुल भोई महासमुंद..

कल शनिवार को दोपहर महासमुंद स्थित श्याम बालाजी कालेज में स्वास्थ्य शिविर व बच्चों में परीक्षा को लेकर कालेज व आस्था वेलफेयर एवं एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. एकता लंगेह थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका महासमुंद अध्यक्ष निखिलकांत साहू थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में तारा चंद्राकर, सोसायटी अध्यक्ष मधु शर्मा, निरंजना चंद्राकर उपस्थित थे। प्रथम सत्र में स्वास्थ्य शिविर के तहत डा. विकास, डा. सुजता, मनोरोग विभाग से डा. टिकेश्वरी साहू ने उपस्थित जन समूह का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

तदुपरांत सभा को संबोङ्क्षंधत करते हुए मुख्य अतिथि डा. एकता लंगेह ने कहा कि परीक्षा नजदीक आते ही बच्चों में मानसिक अस्थिरता स्वाभाविक है। वे इस वक्त स्वभाव से चिड़चिड़े हो जाते हैं। माता-पिता और गुरुजनों से बात बात पर नाराजगी जाहिर करते हैं और पढ़ाई से जी चुराते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। लेकिन बच्चों को डिप्रेशन में जाने से पहले ऐसे बच्चों की स्थिति जानकर उन्हें समय देने की आवश्यकता है। बच्चों की भावनाओं को समझने की जरूरत है। शिक्षक और पालक मिलकर बच्चों को इस स्थिति से बाहर निकाल सकते हैं। पालक और शिक्षक अच्छी तरह जानते हैं कि बच्चा मानसिक रूप से किस हद तक गुजर रहा है। बच्चों को बताएं कि परीक्षा महज एक व्यवस्था है, जो जिंदगी को बेहतर बनाने मात्र के लिए है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निखिलकांत साहू ने कहा कि बच्चों के मानसिक हालत को संभालने के लिए पालक और शिक्षक मिलकर बेहतर तरीके से योजना बना सकते हैं। बच्चों का परीक्षा से डरना स्वाभाविक है लेकिन इस इस स्थिति से उन्हें बाहर निकालने का काम भी उनसे अच्छा कोई नहीं कर सकता। हर बच्चे में रोजाना एक घंटे पढऩे की आदत डालें। इसके बाद परीक्षा से उन्हें बिल्कुल डर नहीं लगेगा। बच्चा साल भर पढ़ाई करके परीक्षा को मजे से गुजार सकेगा।

मनोराग विभाग से उपस्थित डा. टिकेश्वरी साहू ने बच्चों को परीक्षा पूर्व मानसिक रूप से तैयार करने होने के टिप्स दिए। कहा कि सुबह सोकर जल्दी उठें और हर रोज पौष्टिक आहार लें। मोबइल का उपोग कम से कम करें या जरूरत के हिसाब से ही करें। दोस्तों के साथ खेलें लेकिन पढ़ाई के लिए समय ज्यादा निकालें। हर रोज नींद पूरी लें। एकाग्र होकर पढ़ाई करें। मन को शांत रखें और परीक्षा से डरें नहीं बल्कि एक अच्छा अवसर मानकर खुशी मिजाज से परीक्षा दें। इससे तैयारी के हिसाब से अच्छे अंक आने की संभावना होती है।

निरंजना चंद्राकर ने कहा कि बच्चे मन के बहुत सच्चे होते हैं। उनके दिमाग में यदि परीक्षा का डर है तो इसे निकालना जरूरी है। हर बच्चे के अंदर योग्यता होती है, उसे पहचानना जरूरी है। माता पिता को चाहिए कि परीøा के समय बच्चे के खानपान और सेहत पर ध्यान रखें। दिनचर्या में ज्यादासे ज्यादा समय बच्चों को दें। उनकी तैयारी में साथ निभाएं। बच्चे को डिप्रेशन से नहीं पाने की स्थिति में वही डिप्रेशन बच्चों को निगल जाता है।

मधु शर्मा ने उपस्थित सभी जनों को स्वास्थ्य जागरुकता की शपथ दिलाई। तारिणी चंद्राकर ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान शबनम धनवानी,भारती भान साहू,तुषार चंद्राकर समेत आस्था वेलफेर सोस्याटी के समस्त सदस्य व श्याम बालाजी कालेज के विद्यार्थी व स्टाफ उपथत थे। आभार तारा चंंद्राकर ने किया।

 

*आम आदमी पार्टी बीजापुर ने चुनाव अधिकारी को सौंपा ज्ञापन *,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

*आम आदमी पार्टी बीजापुर ने चुनाव अधिकारी को सौंपा ज्ञापन *,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, आम आदमी पार्टी बीजापुर के जिला अध्यक्ष श्री सतीश मंडावी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि S I R द्वारा फार्म–7 के माध्यम से फर्जी आवेदन देकर मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मामले को गंभीर लोकतांत्रिक मुद्दा बताते हुए संबंधित चुनाव अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ का कहना है कि यह केवल प्रशासनिक त्रुटि नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा आघात है।
छत्तीसगढ़ के हर जिले में यह जानकारी सामने आई कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फार्म–7 का दुरुपयोग कर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने हेतु फर्जी आवेदन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। ज्ञात हो कि फार्म–7 का उपयोग वैध आपत्ति दर्ज करने या किसी मृत अथवा स्थानांतरित मतदाता का नाम हटाने के लिए किया जाता है, परंतु यदि इसका दुरुपयोग किया जाए तो यह निर्दोष और पात्र मतदाताओं के मताधिकार को प्रभावित कर सकता है।
इस संबंध में आम आदमी पार्टी की जिला इकाई बीजापुर ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित चुनाव अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निम्न प्रमुख मांगें रखीं—
फार्म–7 के माध्यम से प्राप्त सभी आवेदनों की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जाए।
जिन आवेदनों में फर्जीवाड़ा अथवा गलत जानकारी पाई जाए, उन्हें तत्काल निरस्त किया जाए।
फर्जी आवेदन प्रस्तुत करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
वास्तविक एवं पात्र मतदाताओं के नाम बिना उचित भौतिक सत्यापन और कानूनी प्रक्रिया के सूची से न हटाए जाएं।
भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु पारदर्शी निगरानी व्यवस्था लागू की जाए।
बीजापुर जिले के आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सतीश मंडावी ने कहा कि मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, जो लोकतंत्र की आधारशिला है। मतदाता सूची में जानबूझकर छेड़छाड़ करना लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास है और इससे जनता का विश्वास भी प्रभावित होता है।
उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों को उदाहरणात्मक दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करने का साहस न कर सके।
आम आदमी पार्टी बीजापुर ने स्पष्ट किया कि यदि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
मंडावी ने अंत में कहा कि पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा ही लोकतंत्र की सच्ची मजबूती है, और किसी भी पात्र मतदाता का नाम अन्यायपूर्वक मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए।
इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सतीश मंडावी, गोविंद मोरला, तेंजिन गोग और मनोज पाल उपस्थित रहे हैं।

प्राथमिक शाला खैरगुड़ा में मातृ पितृ दिवस का भव्य आयोजन

0

बस्तर विकास खंड के प्राथमिक शाला खैरगुड़ा में मातृ पितृ दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने अपने माता-पिता का चरण धोकर तिलक लगा कर पूजन किया और आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपने माता-पिता के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को माता-पिता के महत्व के बारे में बताया और उन्हें उनके प्रति सम्मान और प्रेम दिखाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक छन्नूराम मंडावी ने कहा कि माता-पिता का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है और हमें उनके प्रति हमेशा आभारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता हमारे जीवन के सबसे बड़े गुरू होते हैं और हमें उनके चरणों में बैठकर ही ज्ञान प्राप्त करना चाहिए।

इस कार्यक्रम में बच्चों ने माता-पिता के साथ कई खेल भी खेले और उनके साथ खूब मजे किए। कार्यक्रम का समापन बच्चों के द्वारा माता-पिता को गले लगाकर किया गया। स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों को मातृ पितृ दिवस की बधाई दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रधान‌ अध्यापक छन्नूराम मंडावी, शिक्षिका इंदूबाई ,उर्धेश्वर ठाकुर, हेमकुमार ,बालमती,धनीराम ,कुसुमलता, हेमबती ,जंयती,मोहनबती, गोमती ठाकुर,बसंत नाग ,लोकनाथ ,बोगलू ,नीलम व अन्य अभिभावक उपस्थित थे।

लेथपोरा में 185 BN CRPF के शहीद स्मारक पर एक श्रद्धांजलि समारोह हुआ।जिसमें ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, IPS, DG CRPF, राजेश कुमार, IPS, ADG CRPF J&K ज़ोन, श्विनीत बृज लाल, IPS, IG KOS, आर्मी, BSF, ITBP, SSB, JK पुलिस और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी हुए शामिल ।

0

लेथपोरा में 185 BN CRPF के शहीद स्मारक पर एक श्रद्धांजलि समारोह हुआ।जिसमें ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, IPS, DG CRPF, राजेश कुमार, IPS, ADG CRPF J&K ज़ोन, श्विनीत बृज लाल, IPS, IG KOS, आर्मी, BSF, ITBP, SSB, JK पुलिस और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी शामिल हुए।

 

पुलवामा :-

पुलवामा हमले की 7वीं बरसी :: शहीदों को याद किया गया

आज, पुलवामा हमले की सातवीं बरसी मनाने के लिए लेथपोरा में 185 BN CRPF के शहीद स्मारक पर एक श्रद्धांजलि समारोह हुआ। इस खास समारोह में श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, IPS, DG CRPF, श्री राजेश कुमार, IPS, ADG CRPF J&K ज़ोन, श्री विनीत बृज लाल, IPS, IG KOS, आर्मी, BSF, ITBP, SSB, JK पुलिस और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी शामिल हुए। श्रद्धांजलि देने के बाद एक दिल को छू लेने वाला कार्यक्रम हुआ, जिसके बाद ब्लड डोनेशन कैंप लगा, जिसमें वॉलंटियर्स ने बहुत अच्छा रिस्पॉन्स दिया। “इस इवेंट को एक गंभीर मेमोरियल सेरेमनी के साथ मनाया गया। ऑफिसर्स, बड़े लोगों और जवानों ने लेथपोरा में शहीद मेमोरियल पर दिल से फूल चढ़ाए, जिसके बाद CRPF के सेरेमोनियल गार्ड ने उन्हें सलामी दी। शहीदों के सम्मान में बिगुल बजाकर एक मिनट का मौन रखा गया। ड्यूटी पर अपनी जान देने वाले बहादुर सैनिकों के सबसे बड़े बलिदान को याद करते हुए माहौल भावनाओं से भर गया। यह सेरेमनी शहीदों के लिए एक दिल को छू लेने वाली श्रद्धांजलि थी, और श्रद्धा और आभार की भावना साफ देखी जा सकती थी।” शहीदों को दिल से श्रद्धांजलि देने के लिए, CRPF ने IG कश्मीर OPS सेक्टर CRPF के अंडर में एक ब्लड डोनेशन कैंप लगाया, जो एक परंपरा है जिसे वे हर साल निभाते हैं। इस इवेंट में सभी ऑफिसर्स और जवानों ने जोश के साथ हिस्सा लिया, जिन्होंने अपनी मर्ज़ी से ब्लड डोनेट किया और मिलकर SMHS हॉस्पिटल, श्रीनगर को 100 यूनिट से ज़्यादा ब्लड दिया।

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष का मंडल में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत*,,

0

*भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष का मंडल में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत*

राजमन नाग

विश्रामपुरी- कोंडागांव जिला की महिला मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद श्री मति संतोषी देवांगन , शकुनदई नेताम जिला कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व सरपंच का विश्रामपुरी मंडल में प्रथम आगमन पर चंदन गुलाल के साथ तालियों की गडगड़ाहट से भव्य स्वागत किया गया इस दौरान सर्वप्रथम भारत माता की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात सभी का मंडल अध्यक्ष मनाराम मरकाम ने कार्यकर्ताओं का बारी बारी से परिचय कराया। सभी कार्यकर्ताओं में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष को देखने एवं मिलने की उत्सुकता बनी हुई थी। यह कार्यक्रम प्रदेश एवं जिला के निर्देश पर संगठन का प्रवास कार्यक्रम था जिसमें संगठनात्मक बिंदुओं पर चर्चा की गई इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि मुझे नहीं पता था कि मैं जिला अध्यक्ष बन जाऊंगी हा लेकिन मैं पार्टी संगठन की प्रत्येक रैली या बैठक में शामिल होती थी जिसका नतीजा है कि आज मैं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बन गई हूं आज मेरा सौभाग्य है कि मैं इस पार्टी का सदस्य एवं कार्यकर्ता हूं। मेरा यहां प्रवास का कार्यक्रम संगठन को मजबूत कर पार्टी की विचार धारा को व्यक्ति की अंतिम छोर तक पहुंचना है और जो हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान.श्री नरेंद्र मोदी जी का विजन विकसित भारत का लक्ष्य है जिसको 2047 तक का को पूरा करना है जिसमे महिला आज समूह के माध्यम से लखपति एवं अपने आप में सशक्त हो रही है।
इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुश्री अनीता नेताम, महामंत्री रविन्द्र पाण्डे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री मति सरिता नेताम, सरपंच पुष्पा चांदेकर, सरपंच प्रभु नेताम, ताराचंद सेठिया, विवेक चांदेकर,राधा यादव, चंद्रकला सोनी,पदमनी कश्यप, प्रमिला निषाद, कुमेश्वरी समरथ, अनुराधा वैध, शांति मरकाम, शांति मांझी,सकून शोरी , सविता मरकाम,तुलसी सोम, रामेश्वरी नेताम सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बोरपदर में जलेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा

0

बस्तर :- बोरपदर पड़िहार पारा में शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की गई। पारा वासियों के सहयोग से चबुतरा का निर्माण कर भगवान जलेश्वर महादेव का स्थापना किया गया। इस शिवरात्रि पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की और उनके आशीर्वाद की कामना की। इस आयोजन में पारा वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान जलेश्वर महादेव की स्थापना में अपना योगदान दिया। भगवान जलेश्वर महादेव की स्थापना से गांव में खुशहाली और समृद्धि आने की उम्मीद है।

ग्रामीणों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान जलेश्वर महादेव के प्रसाद का आनंद लिया।

इस अवसर पर गणेश ठाकुर, मोसुराम ठाकुर, गंगाधर, प्रवीण, अनिल, सुनील, पुनीत, मुकेश, आदर्श, लवेन्र्द, चिंटू, बल्ब सिंह, रघुनाथ, रमेश, वेंकट सिंह, प्रहलाद, गजेंद्र, अंकुर, चुम्मन, युवराज, तुलाराम, टिंकू, गोलू, संतोष, कमला, दुलेन्र्दी, सुलोचना, हिरामनी, कुंती, लता, बबीता, सवीता, चन्र्दबती, नंदा, ललिता, गीता, प्रभा, गेलमनी, बोमबती, सोनी, चमेली, अनिता, जानकी आदि उपस्थित थे।

कुचनूर कोरंडम खदान को मिली वैध पर्यावरण स्वीकृति -खनिज विभाग ने स्पष्ट किए तथ्य,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

कुचनूर कोरंडम खदान को मिली वैध पर्यावरण स्वीकृति -खनिज विभाग ने स्पष्ट किए तथ्य,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,- जिला खनिज अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भोपालपटनम ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुचनूर स्थित कोरंडम खदान के संबंध में उठाए गए प्रश्नों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए उक्त संदर्भ में तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत की गई है जिसके तहत बताया गया कि छत्तीसगढ़ शासन खनिज साधन विभाग के आदेश दिनांक 02 फरवरी 2021 के तहत छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) को जिला बीजापुर तहसील भोपालपटनम अंतर्गत वनमंडल बीजापुर के कक्ष क्रमांक 560 नया कक्ष क्रमांक 826 (कुनकुर कोरंडम खदान) के 3.70 हेक्टेयर क्षेत्र में खनिज कोरंडम के उत्खनन की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह भी स्पष्ट किया गया कि ग्राम पंचायत रुद्रारम एवं जनपद पंचायत भोपालपटनम के प्रस्ताव दिनांक 25 मार्च 2011 के अनुसार खदान संचालन हेतु अनापत्ति प्रस्ताव सर्वसम्मति से जारी किया गया था।
पर्यावरणीय नियमों के तहत 5.0 हेक्टेयर से अधिक या क्लस्टर खदानों के लिए जनसुनवाई आवश्यक होती है, जबकि संबंधित खदान क्षेत्र 5.0 हेक्टेयर से कम है और क्लस्टर में शामिल नहीं है। राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा EC Identification No. EC25C0108CG5605160N दिनांक 20 दिसंबर 2025 के तहत EIA Notification 2006 के प्रावधानों के अनुसार पर्यावरण स्वीकृति प्रदान की गई है।

मध्य भारत एवं छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हॉस्पिटल एमएमआई के वरिष्ठ डॉक्टर्स की टीम अब बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम मे कल शनिवार को रहेंगे उपलब्ध..।

0

 

( डॉक्टर अनुपम महापात्रा )

पेट लिवर एवं आंत ( गैस्ट्रो) रोग विशेषज्ञ

( डॉक्टर दीपेश मस्के )

छाती दमा एवं स्वांस रोग विशेषज्ञ

सुबह 11 बजे से रहेंगे उपलब्ध

आयुष्मान कार्ड एवं बीजू कार्ड से ईलाज की सुविधा उपलब्ध वही एंडोस्कोपी की सुविधा भी है उपलब्ध