Home Blog Page 25

*होली महोत्सव के अवसर पर शानदार कवि सम्मेलन डोंगरगांव में संपन्न अखिल भारतीय शाकाहार परिषद का बेहतरीन आयोजन*

0

मनीष कौशिक

राजनंदगांव—डोंगरगांव में स्वर्गीय रमेश जैन रही की पावन स्मृति में विगत दिनों अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का बहुत ही शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया कवि सम्मेलन देर रात तक चलता रहा जिसका लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय शाकाहारी परिषद द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन का यह स्वर्णिम 33 वां वर्ष रहा नगर में प्रतिवर्ष होने वाले इस आयोजन को लेकर नगर सहित आसपास के लोगों में अभूतपूर्व उत्साह रहता है कार्यक्रम के संयोजक एवं कवि पवन जैन प्रेमी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती कंचन शर्मा थी उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा पीढ़ी को वर्तमान परिवेश में हमारा क्या योगदान होना चाहिए रामायण के पात्रों को उदाहरण देकर उन्होंने बहुत ही सुंदर तरीके से अपनी बात रखी इस अवसर पर महेंद्र मधुर उज्जैन विभा शुक्ला वाराणसी पावनी कुमारी झारखंड उत्तम उत्कर्ष रायबरेली कामता माखन रीवा भीखम गांधी राजनांदगांव ने अपनी एक से बढ़कर एक शानदार कविता के माध्यम से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया स्वर्गीय रमेश जैन की पावन स्मृति में ज्ञान गौरव एवं अहिंसा गौरव सम्मान से नीरेंद्र साहू प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष सत्यनारायण गांधी रानी दान जैन हर्षित जैन आर्किटेक्ट मुंबई वीरेंद्र तिवारी अर्जुनी अवध नारायण पांडे राजनांदगांव अय्यर मैडम राजनांदगांव रूपाली गांधी राजनगांव अखिलेश मिश्रा पिंनकापार पर गजेंद्र हरिहारनो डोंगरगांव का विशेष सम्मान किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन हरीश गांधी ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप गांधी पूर्व सांसद अंजू त्रिपाठी नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी स्वरूप चंद जैन रामकिशन माहेश्वरी लक्ष्मी नारायण गुप्ता छोटू पांडे रामकुमार गुप्ता गुलशन हिरवानी नम्रता जैन रितेश जैन राजकुमार बोहरा राजेश जैन अनिल टावरी महेश्वर साहू वृंदावन सोनी टामेशवर देवांगन सोनी रवि जैन सतीश जैन एवं बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन राहुल जैन ने किया

*मोहला—संगीता को मिला महतारी वंदन योजना का लाभ, अब आसानी से निभा पा रही पारिवारिक जिम्मेदारी*

0

मनीष कौशिक

मोहला—मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ वे आत्मनिर्भर भी बन रही हैं ऐसी ही कहानी है मानपुर विकासखंड के ग्राम सरोली निवासी श्रीमती संगीता की, जिनके जीवन में महतारी वंदन योजना ने बड़ी राहत प्रदान की है। संगीता एक साधारण गृहिणी हैं, जो पहले अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में कई चुनौतियों का सामना करती थीं। लेकिन अब इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली 1000 रुपए की मासिक सहायता राशि ने उनके जीवन को काफी हद तक आसान बना दिया है हर महीने मिलने वाली इस राशि से संगीता अब घर के छोटे-मोटे खर्च आसानी से पूरा कर पा रही हैं। वे इस सहायता राशि का उपयोग घर के लिए राशन सामग्री खरीदने और साप्ताहिक बाजार से आवश्यक सामान तथा सब्जियां लेने में करती हैं। पहले उन्हें इन जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई होती थी और कई बार पति की आय पर ही पूरी तरह निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब महतारी वंदन योजना की सहायता राशि उनके लिए बड़ा सहारा बन गई है। श्रीमती संगीता बताती हैं कि इस योजना ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक तंगी को कम किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का भी अवसर दिया है। अब वे अपनी दैनिक जरूरतें स्वयं पूरी कर पा रही हैं, जिससे उनके परिवार को एक स्थिर और बेहतर जीवन मिल रहा है।हितग्राही संगीता ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से उन्हें और उनके परिवार को काफी मदद मिली है। अब वे अपने बच्चों और घर की आवश्यकताओं को बिना किसी परेशानी के पूरा कर पा रही हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद दिया।

 

*मोहला—महिला उत्पीड़न से जुड़े 112 प्रकरणों की सुनवाई 11 मार्च को, जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के 07 प्रकरण शामिल*

0

मनीष कौशिक

मोहला—छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई 11 मार्च 2026 को आयोग की गठित न्यायपीठ द्वारा की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक करेंगी। न्यायपीठ में सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी तथा श्रीमती लक्ष्मी वर्मा भी शामिल रहेंगी आयोग द्वारा दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से प्राप्त मामलों की एक साथ सुनवाई आयोजित की जा रही है। जिसमें मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी के 07 प्रकरण शामिल हैं सुनवाई प्रेरणा सभा कक्ष, बालगृह परिसर, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, दुर्ग में आयोजित होगी। प्रकरणों की सुनवाई प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी। इस दौरान कुल 112 प्रकरणों की सुनवाई निर्धारित की गई है। आयोग ने संबंधित पक्षकारों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए सूचना तामील कराई है।

 

बस्तर हित एवं जल ,जंगल जमीन के लिए बेखौफ लड़ने वाले नवनीत चांद को सुरक्षा देने गुहार 

0

उनके वाहन के साथ टक्कर के साथ , उन्हें मिलती रही है धमकियां 

मुक्ति मोर्चा एवं पार्टी के चिंतित पदाधिकारी ने फिर से सौंपी ज्ञापन 

कहा- संवेदनसील माहौल में जनहित कार्यों के लिए सक्रिय नवनीत के लिए सुरक्षा क्यों नहीं?

जगदलपुर। पूरे बस्तर संभाग में लगातार जनमुद्दो को लेकर जमीनी स्तर पर सक्रिय बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के बस्तर संभाग अध्यक्ष श्री नवनीत चाँद की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंतित जगदलपुर, बस्तर एवं चित्रकूट विधानसभा के मंडल अध्यक्षों ने साथ मिलकर छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग, पुलिस महानिदेशक, बस्तर रेंज आईजी, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बस्तर को रिमाइंडर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञात हो कि बस्तर में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में लगातार सक्रिय एवं बस्तर के हर विषय मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बात कहने वाले श्री नवनीत मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक हैं एवं वे राजनीतिक पार्टी जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष जो बस्तर के विभिन्न जिलों मैं सक्रिय है । आए दिन अपनी गतिविधियों को लेकर श्री नवनीत बस्तर के अलग-अलग जगह में दौरा करते हैं उसमें से कई संवेदनशील और दूरस्थ एवं बीहड़ गांव क्षेत्र भी है । सौंपे गए उक्त ज्ञापन में पार्टी पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से कहा कि बस्तर संभाग देश के सबसे संवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, जहाँ जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहना कई बार गंभीर सुरक्षा जोखिम से जुड़ा होता है। 

उन्होंने कहा कि श्री नवनीत चाँद लगातार जल-जंगल-जमीन, खनिज संपदा में स्थानीय अधिकार, युवाओं को रोजगार तथा औद्योगिक नीतियों में पारदर्शिता जैसे विषयों पर आवाज उठाते रहे हैं।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि विगत वर्ष दंतेवाड़ा में उनकी गाड़ी को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की घटना हुई थी। वहीं 17 दिसंबर 2025 को बचेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनएमडीसी गेट के सामने असामाजिक तत्वों द्वारा कार्यक्रम में हस्तक्षेप कर उन्हें देख लेने की धमकी भी दी गई थी।

इसके अलावा तोकापाल ब्लॉक में एनएमडीसी रेलवे साइडिंग परियोजना के दौरान स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में भी उन्हें अप्रत्यक्ष धमकियों का सामना करना पड़ा है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि वर्तमान समय में बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं धार्मिक तनाव की स्थिति भी देखी जा रही है।

 ऐसे संवेदनशील माहौल में जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने वाले नेता की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने मांग की है कि श्री नवनीत चाँद की Threat Assessment Report तैयार कर उन्हें शासकीय सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे निर्भय होकर बस्तर के जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद कर सकें। इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जें के पदाधिकारी के रूप में मेहताब सिंह, कमल बघेल, नीलांबर भद्रे, प्रिया यादव, संतु कश्यप, हिमांशु आनंद, अलका नादान, निहारिका सिंह, सूरज कश्यप, नरपति बघेल, पकलू कश्यप, गायत्री ठाकुर, लकी राम बघेल, रामू नाग, जेतू राम बघेल, जॉन आकाश, राम बघेल, अजय सोनी, संतोष सिंह,बाली कश्यप आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

मुख्यालय में नहीं रहते अधिकारी , क्षेत्र के जंगल इन दिनों आग की चपेट में समय पर भी नही पहुंचे कर्मचारी।वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल पर बखेड हो खडा।अधिकारी जवाब देने में सक्षम नहीं। पुर्व वनमंडलाधिकारी रिशब जैन नही उठाते है सेल फोन। Officers do not reside at the headquarters. Forests in the area are currently engulfed in flames, and employees failed to arrive on time. Questions about the Forest Department’s functioning have sparked controversy. Officers are unable to answer. Former Divisional Forest Officer Rishab Jain does not answer his cell phone. आर, एल, कुलदीप की खबर…।

0

मुख्यालय में नहीं रहते अधिकारी , क्षेत्र के जंगल इन दिनों आग की चपेट में समय पर भी नही पहुंचे कर्मचारी।वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल पर बखेड हो खडा।अधिकारी जवाब देने में सक्षम नहीं। पुर्व वनमंडलाधिकारी रिशब जैन नही उठाते है सेल फोन।आर, एल, कुलदीप की खबर…।

 

दुर्गूकोंदल : दुर्गूकोंदल वनपरिक्षेत्र में जंगलों में धधक रही आग वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

 क्षेत्र के जंगल इन दिनों आग की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मुख्यालय में मौजूद नहीं रहते, जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगलों में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन समय रहते नियंत्रण के लिए वन अमले की सक्रियता दिखाई नहीं दे रही है।

जानकारी के अनुसार दुर्गूकोंदल वन परिक्षेत्र के कई जंगलों में इन दिनों आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। गर्मी बढ़ते ही जंगलों में सूखी पत्तियां और झाड़ियां आग पकड़ रही हैं, जिससे बड़े हिस्से में वन क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। आग की वजह से वन संपदा के साथ-साथ वन्य जीवों के जीवन पर भी खतरा मंडराने लगा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि यदि रेंजर मुख्यालय में रहकर नियमित रूप से निगरानी करें और फायर वॉचर तथा वन कर्मचारियों को सक्रिय रखें, तो आग की घटनाओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण कई बार आग फैलने के बाद ही कार्रवाई होती है।

 

 

अधिक जानकारी के लिए मेरे द्वारा उसके मोबाइल नं से सम्पर्क करने की कोशिश तो कि गई लेकिन किसी तरह रिंग रिंग तो बजा पर किसी का आवाज नही आई।

 

वनपरिक्षेत्र अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा नेतृत्व मे चलते है वनपरिक्षेत्र दुर्गूकोदल के अंतर्गत कुल 34 फायर वाचर एवं अग्नि पहरी फिर भी पुरी जंगल आग के लपेट में।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार ग्रामीण ही मिलकर आग बुझाने की कोशिश करते हैं, जबकि यह जिम्मेदारी वन विभाग की है। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया गया तो आने वाले दिनों में जंगलों को भारी नुकसान हो सकता है।

क्षेत्रवासियों ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और जंगलों में आग रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

 

 

अधिक जानकारी के लिए मेरे द्वारा उसके मोबाइल नं से सम्पर्क करने की कोशिश तो कि गई लेकिन किसी तरह रिंग रिंग तो बजा पर किसी का आवाज नही आई।

तब मेरे द्वारा वनपरिक्षेत्र सतीश मिश्रा को फोन काल किया गया…

सम्पर्क हुआ।

 

वर्जन 

स्टाफ लगा दिया हुं सभी तरफ कार्य का लोकेशन मुझे तक भेज भी रहे है अगर जो भी कर्मचारी कार्य में लापरवाही पाई जाती है कार्यवाही होगी।

 

वनपरिक्षेत्र अधिकारी दुर्गूकोंदल 

 सतीश कुमार मिश्रा 

 

*मोहला—लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अभ्यास करें, सफलता अवश्य मिलेगी-जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह*

0

मनीष कौशिक

मोहला—जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह के मुख्य आतिथ्य में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पेंदाकोडो में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री महेश कुंजाम, जनप्रतिनिधि श्री रमेश हिड़मे, श्री राजेंद्र जुरेशिया, श्री हेमंत नेताम, श्री ओमप्रकाश शिक्षकगण स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर, विभागीय अधिकारी, शिक्षक, पालक तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय प्रतिस्पर्धा का है, इसलिए सभी को अपना लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अभ्यास करना चाहिए, तभी सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा अत्यंत आवश्यक है और वर्तमान समय में करियर के अनेक विकल्प उपलब्ध हैं। अपनी रुचि के अनुसार करियर का चयन कर परिश्रम करें तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि किसी भी परिस्थिति में हार न मानें और निरंतर प्रयास करते रहें।उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं एक परिवार की तरह हैं, इसलिए एक-दूसरे का सहयोग करें और आगे बढ़ने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित करें। पालकों और शिक्षकों का सम्मान करना हमारे संस्कार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे समाज में उनकी भागीदारी और सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके। अंत में उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई विशेषता होती है, जो उसे दूसरों से अलग बनाती है। अपनी क्षमता को पहचान कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समय आत्मनिर्माण का है, इसलिए दृढ़ संकल्प के साथ पढ़ाई करें, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि उन्हें यहां पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर मिला है, इसलिए पालकों के विश्वास पर खरा उतरें और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनें।कलेक्टर ने पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर से होती है। बच्चों को घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ पढ़ाई के लिए भी प्रोत्साहित करना आवश्यक है।सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने छात्राओं से दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अध्ययन करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बालिकाओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्र, क्षेत्र एवं समाज निर्माण में सहभागिता की बात कहीं।

*- बालिकाओं ने जनप्रतिनिधियों के साथ मनाया जन्मदिन, काटा केक*

कार्यक्रम के दौरान आवासीय विद्यालय में इस माह जन्मदिन पड़ने वाली छात्राओं का जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में छात्राओं ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला!

संकुल स्तरीय बैठक में छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

0

शासकीय विद्यालयों के समग्र विकास एवं विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को ध्यान में रखते हुए संकुल टेमरी (अ) विकासखंड बागबाहरा, जिला महासमुंद में संकुल स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्राचार्य मदन पटेल और समन्वयक राधेश्याम निराला के मार्गदर्शन में किया गया। बैठक में संकुल अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रधानपाठक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों से संबंधित विभिन्न योजनाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करना था।

बैठक में सर्वप्रथम छात्रवृत्ति योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया कि पात्र विद्यार्थियों के आवेदन समय पर पूर्ण कर पोर्टल में प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।

इसके साथ ही अपार आईडी (APAAR ID) निर्माण की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया कि शेष विद्यार्थियों की अपार आईडी शीघ्रता से तैयार कर पोर्टल पर अद्यतन करें।

बैठक में विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को भी प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। शिक्षकों से कहा गया कि वे अभिभावकों से समन्वय कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, जिससे विद्यार्थियों को भविष्य में शैक्षणिक योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

आगामी केंद्रीकृत परीक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा की तैयारी, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, परीक्षा संचालन की व्यवस्था तथा मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

बैठक के अंत में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, नवाचार गतिविधियों एवं विद्यालय विकास से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। सभी शिक्षकों से अपेक्षा की गई कि वे निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करें।

इस प्रकार संकुल स्तरीय बैठक में विभिन्न योजनाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना तय की गई, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

*मोहला—-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वृहद महतारी सम्मेलन एवं महिला क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम*

0

मनीष कौशिक

मोहला— अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर में आयोजित ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन’ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 68 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में महतारी वंदन योजना की 25 वीं किस्त की राशि सीधे अंतरित की। इसमें जिले की महिलाएं भी शामिल रहीं कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मुख्यालय मोहला सहित जिले के सभी विकासखंडों में वृहद महतारी सम्मेलन एवं महिला क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मिनी स्टेडियम मोहला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर तथा अन्य महिला अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति हैं और उनके सशक्त होने से ही समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं और अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन सकती हैं आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना के अंतर्गत दस पात्र महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सुनीता बघेल को गोठान कार्य, मिर्च-धनिया पिसाई एवं मछली पालन के लिए 2 लाख रुपए, देवकी परतेती को पत्तल व्यवसाय के लिए 2 लाख रुपए, भानवती बाई को बकरी पालन के लिए 1 लाख रुपए, उषा बाई को बकरी पालन के लिए 1 लाख रुपए, शम्मीवानी को ईंट निर्माण के लिए 50 हजार रुपए, रेवती बाई को ईंट निर्माण के लिए 1 लाख रुपए, मान बाई को किराना स्टोर संचालन के लिए 50 हजार रुपए, बारोबाई को ईंट निर्माण के लिए 50 हजार रुपए, चंदरबाई को ईंट निर्माण के लिए 1 लाख रुपए तथा उजारोबाई को बकरी पालन के लिए 1 लाख रुपए की राशि के चेक वितरित किए गए इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष मोहला श्रीमती गैंदकुंवर ठाकुर, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, अपर कलेक्टर श्री जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएं एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।

 

*महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित*

 

इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न खेल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कुर्सी दौड़, प्रश्नोत्तरी, खो-खो, कबड्डी, दौड़, वॉलीबॉल, मटका फोड़, बाल्टी-बॉल तथा रस्साकशी शामिल रहे। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। महिला सम्मेलन के दौरान विभिन्न विभागों एवं महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम स्थल पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया, जहां महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।बिहान महिला समूह द्वारा दोना-पत्तल एवं अन्य सामग्रियों का स्टॉल लगाया गया। वहीं वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा बांस से निर्मित शिल्पकलाओं का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला प्रदर्शनी तथा माधुरी कोरामे द्वारा ओडिसी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति भी दी गई।

 

*- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं एवं महिला अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित*

 

कार्यक्रम के दौरान जिले की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की छात्राओं को परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चेक राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के महिला स्व-सहायता समूहों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

 

*- विकासखंड स्तर पर भी आयोजित हुए वृहद महतारी सम्मेलन*

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड स्तरीय वृहद महतारी सम्मेलन टाउनहॉल अंबागढ़ चौकी एवं मानपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति त्रिपुरे, जिला पंचायत सदस्य श्री नेहरू रजक, जनपद पंचायत अध्यक्ष अंबागढ़ चौकी श्री पूनऊ राम फूलकुंवर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन, जनप्रतिनिधि श्री दिलीप वर्मा, श्री गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. हेमेंद्र भू आर्य, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मोहला तथा विकासखंड के विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

*मोहला—महतारी वंदन योजना से मिथलेश चतुर्वेदी को मिला आर्थिक संबल का लाभ एवं उनके जीवन में आए परिवर्तन को मुख्यमंत्री श्री साय से किया साझा*

0

मनीष कौशिक

मोहला—-राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएँ अपने परिवार की जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई तथा स्वरोजगार के लिए कर रही हैं। जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी के मोहला क्षेत्र की कई महिलाएँ इस योजना से लाभान्वित होकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिनी स्टेडियम, जनपद पंचायत बस्तर में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए। कार्यक्रम में जिले की महिलाएँ वर्चुअल माध्यम से जुड़ी रहीं और महतारी वंदन योजना का लाभ तथा उनके जीवन में आए परिवर्तन को मुख्यमंत्री श्री साय से साझा किया ग्राम मोहला की श्रीमती मिथलेश चतुर्वेदी ने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का सदुपयोग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति के स्वर्गवास के बाद वे आर्थिक रूप से कमजोर हो गई थीं, जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि जब से उन्हें महतारी वंदन योजना और सक्षम योजना का लाभ मिला है, उनके जीवन में नया बदलाव आया है। उन्होंने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि से स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन खरीदी है और वर्तमान में सिलाई-कढ़ाई का कार्य कर रही हैं। साथ ही, सक्षम योजना के तहत उन्होंने एक ई-रिक्शा भी खरीदा है, जिसे वे स्वयं चलाकर अच्छी आय अर्जित कर रही हैं। इस आय का उपयोग वे अपनी बेटी, जो कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत है, की बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए कर रही हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन की लाभकारी योजनाओं ने उन्हें इस काबिल बनाया है कि आज वे एक सक्षम महिला के रूप में आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं। इस प्रकार राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए योजनाबद्ध तरीके से खर्च और बचत करने के लिए प्रेरित कर रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

 

अब मातृत्व की राह पर गर्भवती महिलाओ के लिए वरदान बना अग्रवाल मल्टीस्पेसलिटी अस्पताल.. मात्र 5100 सौ मे नार्मल और 11000 हजार मे किया जाता है यहां ऑपरेशन डिलीवरी..

0

यहां प्रत्येक दिन होती है 24×7 डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध..

अगर जन्म से ही बच्चे मे होते है कोई भी समस्या तो आयुष्मान कार्ड से होती है पूरा ईलाज मुफ्त..

सरायपाली से आये एक परिवार ने अग्रवाल नर्सिंग होम को एक वरदान बताते हुए बताया की कैसे हुआ उनका ईलाज और गर्भवती महिला की डिलीवरी…

 

हेमंत ,नंदकिशोर ,रमेश ,गणेश ,और प्रदीप को मिली जगह कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर…..किसे मिला किस पद की जिम्मेदारी पढें पुरी खबर।

0

हेमंत ,नंदकिशोर ,रमेश ,गणेश ,और प्रदीप को मिली जगह कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर….. पढें पुरी खबर।

 

कांकेर/कोरर – जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकरणी घोषित – हेमंत ,नंदकिशोर ,रमेश ,गणेश ,और प्रदीप को मिली जगह कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर ।

जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर की जंबो सूची आज रायपुर से जारी हुवी सूची में कोरर छेत्र के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई जिसमे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धुर्व को महामंत्री ,पूर्व युवक काँग्रेस अध्यक्ष नंदकिशोर राठी को महामंत्री , पूर्व युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष (ग्रामीण) रमेश पाण्डेय को उपाध्यक्ष ,गणेश सोनी को उपाध्यक्ष एवं प्रदीप कोरेटी को सचिव की जिम्मेदारी मिली है कोरर छेत्र से अहम कार्यकर्ताओ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई दी ,सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ,

ज़िला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष बसंत यादव ,राजेश तिवारी सचिव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस , सावित्री मण्डावी , विधायक भानुप्रतापपुर, बीरेश ठाकुर उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी , जनक नंदन कश्यप सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आभार जताया सभी ने कहा कि हमे जो पार्टी के शीर्ष नृतत्व ने विश्वास जताया है उस पर हम खरे उतरेंगे एवं पार्टी के रीति नीति को अंतिम झोर तक पहुचायेंगे एवं पार्टी को मजबूत करेंगे इन सबकी नियुक्ति पर छेत्र के समस्त कार्यकर्ताव ने बधाई दी ।

*मोहला—जिला मुख्यालय के सहकारिता बैंक की बदहाल व्यवस्था उजागर – घंटों कतार में खड़े ग्रामीण, न पानी की व्यवस्था, न बैठने की सुविधा, शौचालय भी नदारद*

0

मनीष कौशिक

मोहला–जिला मुख्यालय स्थित जिला सहकारिता बैंक की व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। बैंक में अपने ही खाते से पैसे निकालने के लिए किसानों और ग्रामीणों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सुबह से ही बैंक के बाहर लंबी कतार लग जाती है, जहां अन्नदाता कड़ी धूप में अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई देते हैं सबसे हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े बैंक में आने वाले किसानों और ग्रामीणों के लिए बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। बैंक परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है, बैठने के लिए कुर्सियां या छांव की कोई सुविधा नहीं है और शौचालय तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बुजुर्ग, महिलाएं और दूर-दराज गांवों से आए किसान भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि वे सुबह-सुबह अपने गांवों से बैंक पहुंचते हैं, लेकिन कई बार घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी काम नहीं हो पाता। कई किसानों को तो खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ता है। इससे किसानों में नाराजगी और आक्रोश बढ़ता जा रहा है किसानों का आरोप है कि जब इस अव्यवस्था को लेकर बैंक कर्मचारियों से शिकायत की जाती है तो कई बार उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता और कर्मचारियों का व्यवहार भी रूखा रहता है। इससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाती है गौरतलब है कि यह स्थिति किसी दूरस्थ गांव की नहीं बल्कि जिला मुख्यालय में स्थित बैंक की है। ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि जब मुख्यालय के बैंक में ही अन्नदाताओं को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित अन्य बैंकों की स्थिति क्या होगी ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि बैंक में जल्द से जल्द पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था, छांव और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि अन्नदाताओं को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब संज्ञान लेते हैं और किसानों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल अन्नदाता अपनी ही कमाई के लिए धूप में भटकने को मजबूर हैं और व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं अन्नदाताओं की प्रमुख समस्याएं सुबह से बैंक के बाहर लंबी कतार कड़ी धूप में घंटों इंतजार करने की मजबूरी पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं बैठने और छांव की सुविधा का अभाव शौचालय तक उपलब्ध नहीं बड़ा सवाल जब जिला मुख्यालय के बैंक में ही यह हाल है, तो ग्रामीण इलाकों के बैंकों की हालत कैसी होगी ?

तेंदूपत्ता संग्राहकों को नकद भुगतान और दर बढ़ाने की मांग को लेकर बीजापुर विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

0

बीजापुर जिले के विधायक विक्रम मंडावी ने तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन 2026 को लेकर संग्राहकों की समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। उन्होंने कहा कि बीजापुर जिला आदिवासी बाहुल्य और दुर्गम क्षेत्र है, जहां अधिकांश ग्रामीण एवं आदिवासी परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन तेंदूपत्ता संग्रहण है। जिले के अंदरूनी गांवों में बैंक सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने तथा बैंकों की दूरी अधिक होने के कारण संग्राहकों को भुगतान प्राप्त करने में काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री से तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में निम्न प्रमुख मांगें रखी हैं—

तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य ठेकेदारी प्रथा से कराया जाए, ताकि कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके एवं संग्राहकों को पूर्ण रूप से तेंदुपत्ता संग्रहण का लाभ मिल सके,संग्राहकों को पारिश्रमिक भुगतान केंद्र पर ही नकद (कैश) किया जाए, जिससे उन्हें दूर-दराज के बैंकों में जाने की कि समस्याओं का सामना ना करना पड़े,

वर्तमान में 5500 रुपये प्रति मानक की दर को बढ़ाकर 7000 रुपये किया जाए, जिससे संग्राहकों को बेहतर पारिश्रमिक उचित दर मिल सके।

ग्रामीणों की मांग के अनुसार आवश्यकतानुसार तत्काल तेंदूपत्ता फड़ खोले जाएं, ताकि संग्रहण कार्य में सुविधा हो।

नेशनल पार्क, पामेड़ अभयारण्य एवं तिमेड़गी अभयारण्य क्षेत्रों में भी तेंदूपत्ता तोड़ाई की व्यवस्था की जाए।

फड़मुंशी के कमीशन में वृद्धि करते हुए 25 हजार रुपये वार्षिक मानदेय दिया जाए। विधायक ने यह भी मांग की है कि तेंदूपत्ता तोड़ाई एवं खरीदी का कार्य कम से कम 15 दिनों तक लगातार बिना किसी रुकावट के संचालित किया जाए, ताकि ग्रामीण संग्राहकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने राज्य सरकार से इन मांगों पर शीघ्र व आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

सर्व आदिवासी समाज ने सीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सीईओ नियंत्रण बदलाव का किया विरोध

0

बीजापुर। सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने आदिवासी विकासखंडों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) की स्थापना एवं प्रशासनिक नियंत्रण को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग से हटाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को हस्तांतरित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग नवा रायपुर के पत्र क्रमांक F-No ESTB-102(2)/206/2026-GAD-4, दिनांक 27 फरवरी 2026 के संदर्भ में यह प्रस्ताव सामने आया है। सर्व आदिवासी समाज ने इसे आदिवासी हितों के विपरीत बताते हुए कहा कि संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। आदिम जाति विकास विभाग विशेष रूप से आदिवासी समाज के संरक्षण और विकास के लिए गठित है, ऐसे में प्रशासनिक नियंत्रण बदलने से विभाग की भूमिका और प्रभाव कमजोर हो जाएगा।

समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि आदिवासी क्षेत्रों में पेसा कानून लागू है और इन क्षेत्रों के विकासखंडों के सीईओ का आदिम जाति विकास विभाग के अधीन होना ग्राम सभाओं के सशक्तिकरण और बेहतर समन्वय के लिए आवश्यक है। यदि प्रशासनिक नियंत्रण बदला जाता है तो इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में जटिलताएं बढ़ेंगी और आदिवासी क्षेत्रों के विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि आदिवासी विकासखंडों की भौगोलिक और सांस्कृतिक परिस्थितियां सामान्य क्षेत्रों से अलग होती हैं, जिन्हें आदिम जाति विकास विभाग बेहतर तरीके से समझता है। यदि इसे पंचायत विभाग में विलय किया जाता है तो ट्राइबल सब प्लान की योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा शर्तों तथा वरिष्ठता पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

सर्व आदिवासी समाज बीजापुर ने शासन से मांग की है कि आदिवासी विकासखंडों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के प्रशासनिक नियंत्रण को किसी भी स्थिति में अन्य विभाग को हस्तांतरित न किया जाए और इसे पूर्व की तरह आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अधीन ही रखा जाए। समाज ने चेतावनी दी कि यदि इस मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो पूरे राज्य में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सर्व आदिवासी समाज के जिला सचिव कमलेश्वर सिंह पैंकरा, गोंड समाज के जिला अध्यक्ष कामेश्वर दुब्बा, सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष पांडुराम तेलम, गोंडवाना समन्वय समिति के अध्यक्ष अमित कोरसा, परधान समाज के श्रवण सैंड्रा, बलराम वेंजम, शांतनु नूरेटी, लक्ष्मण कड़ती सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारी मौजूद थे।

इससे पूर्व गोंडवाना भवन में आयोजित बैठक में समाज प्रमुखों ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दोपहर 1 बजे गोंडवाना भवन प्रांगण में मनाने का निर्णय लिया। साथ ही अधिकारी-कर्मचारी प्रभाग के गठन को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में होली की शाम आदिवासी युवक सतीश मांडवी के साथ पुलिस द्वारा की गई कथित मारपीट की घटना की निंदा करते हुए शासन-प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई। समाज प्रमुखों ने कहा कि सतीश मांडवी एक राजनीतिक दल के जिला प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं, इसके बावजूद उन पर पुलिसिया कार्रवाई होना बीजापुर की आदिवासी जनता के प्रति पुलिस प्रशासन की नकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है।

वर्ष 2026-27 के बजट की घोषणा के अनुसरण में कृषि और ग्रामीण परिवर्तन पर बजट के बाद वेबिनार का आयोजन

0

क़ृषि विज्ञानं केंद्र,बीजापुर मे वर्ष 2026 -27 के बजट की घोषणा के अनुसरण में कृषि और ग्रामीण परिवर्तन पर बजट के बाद वेबिनार का आयोजन किया गया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उदबोधन वर्चुअल माध्यम से किसानो को सुनाया गया।

जिसमें उन्होंने बजट में कृषि के सभी पहलुओं पे चर्चा किया, जिसके तहत प्राकृतिक खेती, दलहन एवं तिलहन उत्पादन, पशुपालन, मछली पालन, नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल इत्यादि विषय सम्मिलित थे। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु भारत विस्तार: एआई-संचालित डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा कृषि के लिए, नारियल प्रचार योजना, राष्ट्रीय काजू और कोको विकास कार्यक्रम: 2030 तक आत्मनिर्भरता और वैश्विक ब्रांड नेतृत्व की ओर, भारत में बादाम, अखरोट और चिलगोजा के लिए भविष्य की रणनीतियाँ एवं कृषि वानिकी के माध्यम से चंदन और अगरवुड का संवर्धन था। कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, बीजापुर और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, बीजापुर के वैज्ञानिक डॉ. शमशेर आलम, डॉ. मिथलेश कुमार, डॉ. भूपेंद्र कुमार, श्री अरविंद आयाम तथा कृषि विभाग बीजापुर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थेl कार्यक्रम में लगभग 100 किसानों की भागीदारी दर्ज हुई!

भाई दूज पर कायस्थ समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा। होली मिलन समारोह का भी आयोजन

0

चैत्र कृष्ण, द्वितीया तिथि पर स्थानीय कायस्थ समाज जगदलपुर के द्वारा भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज के पावन पर्व पर लालबाग सिविल लाइन स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ के इष्ट देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से समाज के सदस्यों ने मिलकर की।

 

सर्वप्रथम आज के इस विशेष दिन पर प्रातः कालीन भगवान श्री चित्रगुप्त का धार्मिक मंत्रोच्चार से 108 पुष्पों से अभिषेक, श्रृंगार,और आरती किया गया। उसके पश्चात संध्या 4:00 बजे समाज के सभी सदस्यों ने बैठकर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा सुनी व पूरे विधि विधान व मंत्रोपचार से भगवान का पूजन, हवन तथा अंत में महा आरती किया गया। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन भी समाज के द्वारा किया गया। जिसमें समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने सामाजिक उत्थान के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर कायस्थ समाज के अध्यक्ष अर्जुन श्रीवास्तव, सचिव गजेंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव के अलावा अजय श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, ऋषि भटनागर, संजीव श्रीवास्तव, राकेश वर्मा,श्याम वर्मा महिला प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती जय श्री श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, अहिल्या श्रीवास्तव, कमला श्रीवास्तव, सरस्वती श्रीवास्तव, सुनीता खरे, बिना श्रीवास्तव, रेणुका श्रीवास्तव, मोना श्रीवास्तव आदि समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

गजेंद्र श्रीवास्तव
सचिव
कायस्थ समाज जगदलपुर छत्तीसगढ़

सरायपाली क्षेत्र में होली के दिन से लापता मासूम का खेत में मिला शव, हत्या के एंगल से जांच जारी,जानवरों के नोचे जाने के निशान भी मौजूद..।

0

 

राहुल भोई महासमुंद…

होली के दिन लापता 9 वर्षीय धनेश निषाद का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका सरायपाली
महासमुंद जिले के सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकेबा में होली के दिन लापता हुए 9 वर्षीय बालक का शव गुरुवार सुबह खेत में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धनेश निषाद (उम्र लगभग 9 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कक्षा दूसरी का छात्र था।

जानकारी के अनुसार धनेश निषाद बसना क्षेत्र के अपने मामा के गांव दूधीपाली में रहकर पढ़ाई करता था। होली का त्योहार मनाने वह अपने गांव कनकेबा आया हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक 4 मार्च को गांव में होली कार्यक्रम के दौरान वह करीब दोपहर 12 बजे के बाद अचानक लापता हो गया।
बच्चे के लापता होने की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने गांव व आसपास के खेत-खलिहानों में उसकी तलाश शुरू की। मामला सोशल मीडिया में फैलने के बाद सरायपाली पुलिस भी हरकत में आई और डॉग स्क्वॉड की मदद से शाम करीब 4 बजे से रात 12 बजे तक तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया।

गुरुवार सुबह बच्चे के घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में उसका शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरायपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को जानवरों द्वारा नोचे जाने के निशान भी मिले हैं। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई की जा रही है तथा फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही बताया जा रहा है की कई ग्रामीणों के मोबाइल को भी जमा कर जाँच किया जा रहा है..।

 

संगठन के समर्पित, विचारात्मक और कार्यात्मक बड़े डोंगर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री हेमचंद देवांगन जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं,,,

0

संगठन के समर्पित, विचारात्मक और कार्यात्मक बड़े डोंगर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री हेमचंद देवांगन जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। आपके ओजस्वी नेतृत्व, समर्पण और अथक परिश्रम से मंडल में पार्टी और बुथ लेवल अधिक सशक्त हुआ है और विधानसभा एवं सरकार बनाने में बड़ी योगदान रही। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता प्रदान करें, ताकि आप जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते रहें।

जन्मदिवस पर शुभकामना
“संगठन के वैचारिक स्तंभ और कर्मठ पूर्व मंडल अध्यक्ष जी को जन्मदिन की अनंत बधाई और शुभकामनाएं! आपका मार्गदर्शन हमें सदैव प्रेरित करता है।”
“भाजपा के समर्पित नेतृत्व को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आपके सफल मार्गदर्शन में पार्टी बुलंदियों को छूती रहे।”

बस्तर में पुलिस विभाग थाना उरंदाबेडा़ मे होली का त्यौहार बड़े अच्छे से मनाया गया,,

0

बस्तर में पुलिस विभाग ने होली का त्यौहार बड़े अच्छे से मनाया गया

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अ फरसगांव एसडीओपी श्री अभिनव उपाध्याय द्वारा उरंदाबेडा़ थाना के जवानों को मिठाई खिलाकर वरिष्ठ अधिकारियों एवं डिवीजन की ओर से होली का शुभकामनाएं दी गई

बस्तर पुलिस द्वारा जवानों के मनोबल को बढ़ाने और खुशी के माहौल में होली मनाने का यह प्रयास बहुत प्रशंसनीय है,
जो उनके बीच भाईचारे और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है। सुरक्षा ड्यूटी के साथ त्योहार का यह सामंजस्य सराहनीय है।

इस होली, में भी सकारात्मकता और खुशियाँ बाँटने का लक्ष्य रख रहा हूँ:
सुरक्षित होली: हर्बल रंगों के प्रयोग और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश देना।
: द्वेष और नकारात्मकता को भुलाकर नई शुरुआत करने की प्रेरणा साझा करना।
वही सभी जवानों द्वारा रेंज एवं जिला के वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई दी

*मोहला—-मां दुर्गा सेवा संस्थान के तत्वावधान में दुर्गा चौक में हुआ भव्य होलिका दहन*

0

मनीष कौशिक

मोहला—मोहला मां दुर्गा सेवा संस्थान के तत्वावधान में क्षेत्र में पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ होलिका दहन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्य शामिल हुए। सब की उपस्थिति से कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ संस्थान द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद होलिका दहन किया गया। श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार अग्नि की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी होलिका दहन पूरी गरिमा और सामुदायिक सौहार्द के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण, महिला समूह, युवाओं सहित समिति के सभी सदस्य एवं अध्यक्ष कन्हैया सिंह राजपूत, भूषण प्रसाद तिवारी, सुरजीत सिंह राजपूत, राजीव तिवारी, बृजभूषण चौबे, मनीष कौशिक, धनंजय पांडे, रितेश तिवारी, भूपेंद्र गुप्ता, दीपक राजपूत, चेतन निषाद, प्रवीण ठाकुर, व समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे!

 

डॉ एकता लंगेह के नेत्तृत्व में सोहम हास्पिटल लभरा महासमुद में मरीजों से भेंट कर कुशल क्षेम पूछा..

0

राहुल भोई महासमुंद…

डॉ एकता लंगेह के नेत्तृत्व में सोहम हास्पिटल लभरा महासमुद में मरीजों से भेंट कर कुशल क्षेम पूछा। मुलाकात के दौरान मरीजों को फल, जूस और बिस्कीट वितरण किया। इस अवसर पर एकता लंगेह ने मरीजों के स्वस्थय लाभ के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन अनुपम है। इस जीवन में निरोग रह पाना बड़ा ही मुश्किल काम है। कभी न कभी सभी को कोई न कोई शारीरिक परेशानी हो जाती है। लेकिन डाक्टरों के पास पहुंचकर अपना इलाज करवा ही लेना चाहिए। अच्छा हुआ जो आप सब अपना इलाज करवाने पहुंचे हैं, आप सभी के दीर्घायु होने की कामना है। आगे से अपना ध्यान रखें और डाक्टरों की हिदायत का पालन करें। डॉ लंगेह के साथ डा. युगल और डा. सोमी चंद्राकर ने अस्पताल का भ्रमण अवलोकन करते हुए हास्पिटल प्रबंधन की जानकारी दी। बताया कि हास्पिटल में महिलाए, बच्चों व सभी वर्गों के स्वास्थ से सम्बधित सभी मरीजों को उनकी सुविधा के मुताबिक दवाईयों की परची बनाकर उपचार किया जाता है। इस अवसर पर तारिणी चंद्राकर, समाज सेवी मधु तिवारी, अर्चना शर्मा, भावना गांधी, तुषार चन्द्राकरआस्था वेलफेयर व सोहम हास्पिटल के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

दंतेवाड़ा के बॉयज हॉस्टल में छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

0

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक छात्र ने बॉयज हॉस्टल परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र ने हॉस्टल के कमरे में यह कदम उठाया। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में शोक और तनाव का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा घटना के कारणों का पता लगाने के लिए साथियों और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

नक्सली आत्मसमर्पण जंगलों से आधी रात को आटोमेटिक हथियार के साथ निकले 15 साये और सरेंडर करने पहुँच गए थाने, गृहमंत्री को लिखे उस सीक्रेट लेटर ने हिला दी माओवाद की जड़ें ।

0

महासमुंद छत्तीसगढ़ और ओड़िसा के सरहदी जंगलों में सक्रिय BBM (बलांगीर, बरगढ़, महासमुंद) कमेटी के भीतर चल रही बगावत की चिंगारी आखिरकार एक बड़े धमाके के साथ शांत हुई, यह कोई अचानक हुआ आत्मसमर्पण नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति और फिक्स्ड डेट का नतीजा था, ओड़िसा राज्य के खूंखार पश्चिम सब जोनल सचिव विकास उर्फ सुदर्शन ने अपने 14 साथियों के साथ मिलकर माओवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोक दी है।

नक्सली आत्मसमर्पण गृहमंत्री को पत्र और 2 तारीख का सस्पेंस

इस पूरे घटनाक्रम की पटकथा कई दिनों पहले ही लिखी जा चुकी थी, सूत्रों के मुताबिक, सुदर्शन और उसके दस्ते ने संगठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर मुख्यधारा में लौटने का मन बना लिया था। इसके लिए उन्होंने सीधे प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा को एक गोपनीय पत्र (सीक्रेट लेटर) भेजा था। पत्र में न केवल आत्मसमर्पण की इच्छा जताई गई थी, बल्कि 2 तारीख की डेडलाइन भी फिक्स कर दी गई थी। पुलिस प्रशासन और गृह विभाग के बीच इस मिशन सरेंडर’ को लेकर पहले से ही सुगबुगाहट थी, लेकिन इसे बेहद गुप्त रखा गया था।

आधी रात का वो सस्पेंस और बलौदा थाना

सरायपाली के बलौदा के घने और दुर्गम जंगलों में शनिवार की रात कुछ अलग ही हलचल थी। रात के गहरे सन्नाटे को चीरते हुए 15 साये एक के बाद एक जंगल की पगडंडियों से बाहर निकल रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों को भी अंदाजा नहीं था कि ये वो लोग हैं, जिनकी एक आहट से पूरा इलाका थर्राता था। आधी रात को जब ये 15 माओवादी (जिनमें 09 खूंखार महिला कैडर और 06 पुरुष शामिल थे) सीधे बलौदा थाना पहुंचे, तो वहां तैनात पुलिसकर्मी भी एक पल के लिए चौंक गए। लेकिन यह कोई हमला नहीं, बल्कि माओवाद के अंत की शुरुआत थी।

महासमुंद रक्षित केंद्र में कड़ी सुरक्षा

इस ऐतिहासिक सरेंडर के बाद अब सभी 15 नक्सलियों को कड़ी सुरक्षा के बीच महासमुंद के रक्षित केंद्र (Police Lines) लाया गया है। विकास उर्फ सुदर्शन जैसे बड़े लीडर का इस तरह योजनाबद्ध तरीके से मुख्यधारा में आना नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। अब पुलिस इन सरेंडर कर चुके नक्सलियों से पूछताछ कर रही है, जिससे ओड़िसा और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में माओवादियों के अन्य गुप्त ठिकानों का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

हथियारों का जखीरा और भविष्य की रणनीति

ये 15 नक्सली खाली हाथ नहीं लौटे थे। उनके पास 14 आधुनिक ऑटोमैटिक और देशी हथियारों का बड़ा जखीरा था। इन हथियारों को पुलिस के सामने सरेंडर करना माओवादी कैंपों के लिए एक करारा तमाचा है। फिलहाल, विकास उर्फ सुदर्शन समेत सभी 15 नक्सलियों को सुरक्षित तरीके से महासमुंद के रक्षित केंद्र (Police Lines) पहुंचा दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में ओड़िसा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बड़े ऑपरेशन्स की उम्मीद जताई जा रही है।

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे कल 2 मार्च को किडनी रोग शिविर का किया जायेगा आयोजन..वही वयस्क एवं बाल्य रोग न्यूरोलॉजिस्ट डाक्टर अर्पित अग्रवाल भी रहेंगे मौजूद..।

0

किडनी एवं डायलिसिस से जुड़े हुए सभी सवालों के जवाब और समस्याओ के ईलाज के लिए किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ.संदीप सिंघल सुबह 11 से दोपहर 02 बजे तक रहेंगे मौजूद..।

वही मस्तिष्क एवं नसों से जुड़ी हर तरह की बीमारियों व समस्याओं के इलाज के लिए डॉ.अर्पित अग्रवाल सुबह 11 बजे से ही अग्रवाल नर्सिंग होम मे रहेंगे मौजूद…

 

महासमुंद मे 15 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण हथियार छोड़कर जुड़े मुख्य धारा में महासमुंद पुलिस आज करेगी मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलाशा..

0

oppo_0

बता दे की महासमुंद जो कि छत्तीसगढ़ राज्य का आखिरी जिला है उड़ीसा बॉर्डर पर यहां नक्सलीय कमेटी है बीबीएम नाम की जिसे बलांगीर बरगढ़ कमेटी कहा जाता है उस कमेटी के सचिव ने छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा को कुछ दिन पूर्व ही पत्र लिखकर कहा था कि वह अपने साथियों के साथ 15 की संख्या में आत्मसमर्पण करना चाहते हैं..और समाज के मुख्य धारा में जुड़ना चाहते हैं लेकिन उनकी मांगे थे कि उनके द्वारा कुछ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और उनसे संकेत दिए जाएंगे तभी वह आत्मसमर्पण करेंगे शासन ने उन्हें मुख्य धारा में जुड़ने की हरी झंडी दे दी गयी थी. उड़ीसा सहित महासमुंद के बॉर्डर जंगलों पर पुलिस के द्वारा पोस्टर चिपकाए गए थे जिसमें दिखाया गया है कि पूर्व में उनके ही जिन साथियो ने आत्मसमर्पण किया है उनके फोटो के साथ पुलिस के फोन नंबर लिखकर उन्हें मुख्य धारा में जुड़ने के संकेत दिया गया था..वही माओवादियों को सरेंडर कराने वाले प्रतिनिधि मंडल का दल ने भी कल जंगल मे माओवादियों से मुलाकात की इसके बाद से ही 15 सदस्यो का यह माओवादियों का दल ने बीती देर रात्रि महासमुंद के बलोदा थाने मे आत्मसमर्पण किया है..जिसमे 9 महिला और 6 पुरुष माओवादि शामिल है वही आज इन्हे भोर सुबह ही बलोदा थाने से महासमुंद मुख्यालय के पुलिस लाईन मे ले आया गया है..जहाँ इस मामले के खुलासे के लिए महासमुंद पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता की तैयारी पूरी तरह हो चुकी है.. जिन माओवादियों का दल आत्मसमर्पण कर रहा है उसमें जो माओवादी लीडर है विकास उर्फ सुदर्शन जिसके उपर 25 लाख का इनाम था.. उसके साथ और जितने बाकी 14 बचे हुए माओवादी हैं वह छत्तीसगढ़ के बस्तर के बताए जा रहे हैं यही कारण है कि यह माओवादियों का दल उड़ीसा में आत्मसमर्पण ना करके छत्तीसगढ़ में आत्म समर्पण कर रहे हैं..।

बहरहाल मामले पर आज दोपहर 3.30 बजे महासमुंद पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देगी..।

 

थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सांपसाटी नामक जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे लैपटाप, मोबाइल, नगद राशि, आर्म्स एम्यूनेशन सहित हथियार बरामद।

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

जिला पुलिस बल गरियाबंद के ई-30 आप्स टीम तथा डीआरजी जिला धमतरी की सफल कार्यवाही।

डीजीएन डिवीजन द्वारा डम्प कर रखे नगद राशि 46,31,500/- शब्दो में रूपये छियालिस लाख इकत्तीस हजार पांच सौ मात्र सहित इलेक्ट्रानिक सामान, आर्म्स एम्यूनेश न, हथियार व भारी मात्रा में अन्य सामग्रियां को बरामद किया गया।

गरियाबंद – जिला गरियाबंद में शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पित करने वाले माओवादियों से गहन पूछताछ करने पर प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाडा के शीर्ष लीडरों द्वारा जिला गरियाबंद के थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सांपसाटी नामक जंगल/पहाडी क्षेत्र में डम्प रखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के आधार पर डम्प के स्थानों को चिन्हित कर जिला मुख्यालय गरियाबंद से जिला पुलिस बल ई-30 की आप्स टीम तथा डीआरजी जिला धमतरी की संयुक्त टीम को दिनांक 28/02/2026 को रवाना किया गया था। चिन्हाकित जंगल/पहाडी क्षेत्र का सघन सर्च करने पर पुलिस बल ने पहाडियों मे माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे गये अलग-अलग स्थानों से डीजीएन डिवीजन द्वारा डम्प कर रखे नगद राशि 46,31,500/- शब्दो में रूपये छियालिस लाख इकत्तीस हजार पांच सौ मात्र सहित 01 भरमार बन्दूक, 33 नग भरमार राउण्ड, 01 नग सुरका रायफल, 32 नग बीजीएल सेल, 01 नग लैपटाप, 02 नग मोबाइल, 10 नग इंसास राउण्ड, 11 नग एसएलआर राउण्ड, 45 नग एके 47 राउण्ड, 41 नग 303 हथियार राउण्ड, 23 नग सिंगल शॉट राउण्ड, 26 नग 12 बोर राउण्ड, 13 नग इलेक्टानिक व 10 नग नॉन इलेक्टानिक डेटोनेटर एवं भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री व साहित्य को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिला गरियाबंद पुलिस द्वारा विगत 02 वर्षो से संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान एवं शासन की पुनर्वास योजना के प्रचार-प्रसार के फलस्वरूप जनवरी 2026 तक गरियाबंद-धमतरी क्षेत्र मे सक्रिय रहे धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सम्पूर्ण सूचीबद्व माओवादियों को समाप्त करने एवं आत्मसमर्पण कराने में सफलता प्राप्त हुई है। साथ ही माओवादियों के इस डम्प की बरामदगी से भविष्य में संभावित माओवादी घटना को विफल करने में पुलिस को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

हौसले एवं इरादों के साथ आगे बढ़ते बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के 6 बरस, सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया स्थापना दिवस

0

संभाग के विभिन्न जिलों एवं विभिन्न ब्लॉक व ग्राम स्तर पर स्वच्छता अभियान के साथ मोर्चा द्वारा अस्पतालों में किया गया फलों का वितरण

जगदलपुर,दिनांक 28 फरवरी। आज पूरे बस्तर में बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा का छठवां स्थापना दिवस “सेवा संकल्प दिवस” के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस के इस अवसर पर जगदलपुर सहित संभाग के अलग-अलग जिलों सहित ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता अभियान के साथ विभिन्न अस्पतालों में मरीज के बीच फलों का वितरण एवं रक्तदान कर मनाया गया।

 स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों एवं ऐतिहासिक स्थलों की साफ-सफाई से हुई। इसके पश्चात विभिन्न जिलों में संगोष्ठियों का आयोजन किया गया तथा अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों को फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई।

संगोष्ठियों को संबोधित करते हुए बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक श्री नवनीत चाँद ने कहा कि संगठन के गठन का मूल उद्देश्य बस्तर के सर्वांगीण विकास हेतु संघर्ष करना है। जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा की रक्षा एवं उस पर स्थानीय जनता के अधिकार सुनिश्चित करना संगठन की प्राथमिकता है। इसके साथ ही रोजगार का अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य की मजबूती, बुनियादी एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, समानता का अधिकार, धर्मनिरपेक्षता का विस्तार, आपसी सौहार्द और प्रेम का वातावरण स्थापित करना तथा राजनीतिक दृष्टिकोण से बस्तर को सशक्त प्रतिनिधित्व दिलाना हमारा संकल्प है।

श्री नवनीत ने कहा कि विगत छह वर्षों से मुक्ति मोर्चा निरंतर जनता के मुद्दों पर संघर्षरत रहा है। चाहे स्थानीय युवाओं के रोजगार का प्रश्न हो, संसाधनों पर अधिकार की बात हो या प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ आवाज उठानी हो — संगठन ने हर परिस्थिति में बस्तर की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष किया है।

मुख्य संयोजक ने वर्ष 2026 को संगठन विस्तार का वर्ष घोषित करते हुए बताया कि बस्तर संभाग के प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका एवं नगर निगम स्तर तक संगठन का व्यापक विस्तार किया जाएगा। जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को तेज करते हुए बेहतर राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना तथा जनता के बीच निरंतर संवाद स्थापित करना हमारी रणनीति का हिस्सा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा, संघर्ष और संगठन विस्तार के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि “श्रेष्ठ बस्तर” के निर्माण का लक्ष्य साकार हो सके।

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने स्थापना दिवस के अवसर पर यह संकल्प दोहराया कि संगठन आगे भी जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए बस्तर की अस्मिता, अधिकार और विकास के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा। इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी के रूप में मेहताब सिंह हिमांशु आनंद जॉन आकाश नीलांबर भद्रे कमल बघेल संतु मौर्य लक्की बघेल बनमली बघेल गुड्डू कश्यप अलका नादान निहारिका सिंह प्रिया यादव गायत्री ठाकुर संतोष सिंह, धन सिंह बघेल, भुवनेश्वरी साहू फूल कुमारी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे!

गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर का दसवां प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव संपन्न 

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":2},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बीजापुर नगर के हृदय स्थल में चेतना के केंद्र के रूप में बने गायत्री शक्तिपीठ का वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के अनेक ग्रामों में संस्कारों की परिपाटी को जीवन एवं जागृत करने के लिए गायत्री परिवार का यह मंदिर वर्ष 2016 में बना था जिसका दसवां प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक उत्सव कार्यक्रम दिनांक 26 से 28 फरवरी में संपन्न हुआ । गायत्री शक्तिपीठ में विराजित माता गायत्री माता दुर्गा एवं माता सरस्वती का गर्भगृह में विधि विधान से प्रातः कालीन शुभ मुहूर्त में विशेष पूजन किया गया तत्पश्चात परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के सजल श्रद्धा एवं प्रखर प्रज्ञा में गुरु पूजन किया गया। 10:00 बजे से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के में लोक कल्याण के लिए आहुतियां समर्पित की गई एवं आए हुए जिले के माता, बहनों,भाइयों ने कार्यक्रम में भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रथम दिवस 12 घंटे का गायत्री मंत्र का खंड जब प्रातः 6:00 से संध्या 6:00 बजे तक किया गया संध्या 7:00 बजे से सुंदरकांड रामायण पाठ का आयोजन मां दंतेश्वरी मानस मंडली एवं गायत्री परिवार के द्वारा किया गया। द्वितीय दिवस माता-पिता दिवस मनाया गया जहां पर बच्चों को अपने माता-पिता की सेवा एवं महत्व को दर्शन दर्शाता हुआ संस्कार जागरण का कार्यक्रम पूरा किया गया ।संध्या 5:00 बजे से नगर में माता बहिनों द्वारा मंगल कलश सर पर धारण कर नगर में कलश यात्रा निकाली गई और प्रज्ञा गीतों प्रज्ञा नारों एवं गायत्री मंत्र के उच्चारण से नगर में भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया गया । कलश यात्रा उपरांत आरती एवं दीपयज्ञ में भावनात्मक आहुतियां समर्पित की गई। कार्यक्रम में 11 दीक्षा संस्कार एवं एक अन्नप्राशन संस्कार तथा एक विवाह संस्कार संपन्न हुआ। पूर्णाहुति उपरांत आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए शक्तिपीठ में भोजन प्रसाद की व्यवस्था रखी गई थी जिसे सभी ने ग्रहण किया । कार्यक्रम का संचालन जगदलपुर के वर्तमान परिव्राजक अच्छे लाल साहू जी के द्वारा सुंदर भजन कीर्तन प्रज्ञा संगीत और कार्यकांड द्वारा युग निर्माण सृजन में आज के मानव की भागीदारी के महत्व को बताते हुए समयदान अंशदान व्यक्ति निर्माण परिवार निर्माण के सूत्रों को समझाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रमुख प्रबन्ध ट्रस्टी शंकर कुड़ियम,जिला समन्वयक बीरा राजबाबू वरिष्ठ परिजन विजय बहादुर राजभर व्यवस्थापक जयपाल सिंह राजपूत लेखा प्रभारी बैजनाथ गुप्ता, राहुल गुप्ता,अर्जुन वेको, रुक्मणी झाड़ी, अर्चना सिंह, रामयश विश्वकर्मा, मोहिनी साहू, गायत्री मरकाम, सहदे वाचम,महेश, दुर्गा वाचम , संतोष अग्गीवार, के संतोष, बुछैया पुजारी, कमला पुजारी, मंजू पुजारी, गारा लालैया, सरिता पसपुल, नमिता पसपुल, मनीष राजभर, नीला पेरमा, रामैया लम्बाड़ी, सुनील साहू, धनोज साहू, प्यारेलाल आदि अनेक परिजनों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।

बस्तर खंड शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

0

भारती देवांगन, खंड शिक्षा अधिकारी बस्तर ने शनिवार को बस्तर ब्लॉक के सुदूर क्षेत्र स्थित हायर सेकेंडरी स्कूलों—मांदलापाल, गोंदियापाल, चेराकुर, घोटया एवं रोतमा—के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वर्तमान में कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा संचालित हो रही है, जिसके सफल एवं व्यवस्थित संचालन हेतु यह निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा कक्षों का अवलोकन करते हुए केंद्राध्यक्षों एवं संस्था प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा भयमुक्त, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न होनी चाहिए, ताकि विद्यार्थी बिना किसी दबाव के स्वतंत्र रूप से अपनी परीक्षा दे सकें।

उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया तथा आगामी प्रश्नपत्रों की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ने और सकारात्मक सोच बनाए रखने की सलाह दी गई।

खंड शिक्षा अधिकारी ने संस्था प्रभारी व केंद्राध्यक्षों को पेयजल, पर्याप्त रोशनी, स्वच्छ शौचालय तथा परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा विद्यार्थियों की परीक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि कोई भी पात्र विद्यार्थी परीक्षा से वंचित न रहे और सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर पूर्ण की जाएँ।

खंड शिक्षा अधिकारी के साथ उड़न दस्ता टीम से अविनाश सिंह भी मौजूद रहे ।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की गरिमा बनाए रखने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने पर विशेष बल दिया गया।

इस निरीक्षण से सुदूर क्षेत्रों में भी परीक्षा संचालन की गंभीरता एवं प्रशासनिक सजगता का संदेश स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

मातृत्व की दिशा मे माँ और नवजात शिशुओं के लिए अग्रवाल मल्टीस्पेशलीटी अस्पताल बना एक वरदान..मात्र 51 सौ मे नार्मल और महज 11 हजार रुपयों मे होती सिजेरियन ऑपरेशन..

0

इसके साथ ही अगर जन्म के बाद से तत्काल नवजात को समस्या होती है तो उसका ईलाज आयुष्मान कार्ड से पूर्णतः निशुल्क किया जाता है..

वही पहले आये पहले पाए के आधार पर प्रतिदिन केवल 5 गर्भवती महिलाओ का किया जाता है सोनोग्राफी वो भी बिलकुल मुफ्त..।

अब आर्थिक चिंता नहीं सिर्फ खुशियाँ ही खुशियाँ..

आगामी जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन की तैयारियाँ तेज।

0

संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में इन्द्रावती सभाकक्ष में दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित, जिसमें जनगणना के तकनीकी, प्रशासनिक व डिजिटल पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

जनगणना दो चरणों में— हाउस लिस्टिंग (1–30 मई 2026) एवं जनसंख्या गणना— पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी।

कलेक्टर ने कहा, “यह केवल आंकड़े नहीं, भविष्य की विकास योजनाओं की आधारशिला है।”

पी एम श्री गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल भिरई में कल्चरल एक्जीविशन का भव्य आयोजन।

0

पी एम श्री गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल भिरई में कल्चरल एक्जीविशन का भव्य आयोजन।

गुरूर:-

विकासखंड की प्रथम पी एम श्री प्राथमिक शाला_ भिरई , संकुल केंद्र :अरकार, विकासखंड गुरूर ,जिला -बालोद में सांस्कृतिक प्रदर्शनी और वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज 27 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती लक्ष्मी अशोक साहू जी सभापति जल जीवन मिशन जिलापंचायत बालोद मुख्य अतिथि थी। वही श्री गुलाब राम सिन्हा जी जनपद सदस्य कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। ग्राम पंचायत भिरई के सरपंच सनत कुमार सिन्हा, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष नेहरू राम साहू ,रूपन लाल साहू , ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष तुलसी राम साहू , उपसरपंच घनश्याम देवदास, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भिरई,प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक शाला ,शिक्षाविद बाला राम साहू से नि व्याख्याता ,विधायक प्रतिनिधि सालिक राम साहू ,डोमन लाल विश्वकर्मा,खोमेश्वर साहू,दया राम साहू इत्यादि अतिथि मनचासीन होंगे जिला व विकासखंड स्तर के शिक्षा अधिकारीगण और ग्राम पंचायत भिरई के समस्त पंचगण,शाला प्रबंध समिति के सभी सदस्यगण तथा समस्त पालकगण इस अवसर पर उपस्थित हुए। श्रीमती एगेश्वरी साहू शिक्षिका, श्रीमती नेहा कुशवाहा , गैंद लाल साहू शिक्षक ,मुकेश कुमार साहू शिक्षक ,रमन सिंह साहू योग शिक्षक इत्यादि शिक्षक गण सम्मानित हुए। इस अवसर पर कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान भी किया गया । वरिष्ठ पत्रकार दीपक देवदास , वरिष्ठ पत्रकार सुनीता साहू , वरिष्ठ पत्रकार अमित मंडावी , वरिष्ठ पत्रकार विनोद नेताम , वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा गंजीर इत्यादि पत्रकारों का सम्मान भी किया गया । वहीं विद्यालय की अलग -अलग क्षेत्र की प्रतिभा को भी अलंकृत किया गया। अनुशासित छात्र, सर्वाधिक उपस्थिति, खेलकूद, सुंदर लिपि,साहित्यिक क्षेत्र, पर्यावरण जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता, स्वच्छता ,अध्ययन में विशेष उपब्धियों के लिए छात्र छात्रा सम्मानित किया गया।

श्रीमती लक्ष्मी अशोक साहू जी मुख्य अतिथि ने शाला में जल्द ही शाला में टीन शेड लगाने की घोषणा की ।उपसरपंच घनश्याम देवदास ने भी शाला को सजाने और बेहतर बनाने में पंचायत से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

सभी ग्रामीणों ने समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम की दिलखोर कर प्रशंसा की । सभी बच्चों को मेडल, प्रमाण पत्र ,पेन, कापी इत्यादि इनाम वितरण किया गया । शत प्रतिशत बच्चों की इस कार्यक्रम में भागीदारी रही ।

इसके अलावा शाला में सेवा दे चुके विशेष शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

इस आशय की जानकारी प्रधानपाठक चम्पेश्वर सिंह राजपूत ने दी।

शराब नीति में कोर्ट द्वारा केजरीवाल जी और सिसोदिया जी के बरी करने का आदेश बाबा साहेब के संविधान की जीत है – सतीश मंडावी जिला अध्यक्ष आदमी पार्टी बीजापुर

0

बीजापुर,आम आदमी पार्टी के लिए आज बहुत बड़ा दिन साबित हुआ है कि किस तरह पार्टी के बड़े नेताओं को षड्यंत्र करके झूठे केस में फसाया गया था। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय अरविंद केजरीवाल जी एवं मनीष सिसोदिया जी को तथाकथित शराब घोटाला प्रकरण में CBI कोर्ट द्वारा आज 27 फरवरी 2026 को बाइज्जत बरी किया गया है। विदित हो कि 21 मार्च 2024 को ED ने केजरीवाल जी को गिरफ्तार किया था फिर 26 जून को सीबीआई ने जेल से ही हिरासत में लिया 23 जुलाई 2024 को जेल से बाहर आए थे उसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई केस में उन्हें जमानती दी थी। और आज केजरीवाल जी मनीष सिसोदिया जी सहित 23 लोगों को कोर्ट ने बाइज्जत बारी किया है।

शराब नीति में बरी होने के बाद केजरीवाल जी ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है इन्होंने झूठा केस लगाया और आज साबित हो गया कि केजरीवाल ईमानदार है,मनीष सिसोदिया कट्टा ईमानदार है,आम आदमी पार्टी ईमानदार है। मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि इस तरह से लोकतंत्र से खिलवाड़ मत कीजिए, देश के संविधान का मजाक मत बनाइए। 

आम आदमी पार्टी बस्तर के लोकसभा उपाध्यक्ष श्री सहदेव मोरला, प्रदेश सचिव अनिल दुर्गम, जिला सचिव श्री प्रवीण उयका, लोकसभा उपाध्यक्ष यूथ विंग रोहित यालम, जिला उपाध्यक्ष श्री सदाशिव यालम सभी ने कहा कि यह सत्य और न्याय की ऐतिहासिक विजय है । यह सिर्फ दो नेताओं की जीत नहीं, बल्कि सच्चाई, संघर्ष और ईमानदार राजनीति की जीत है।केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी के बरी होने पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के के सभी जिलों द्वारा बधाइयाँ और खुशियां मनाई जा रही हैं।

 

*बीजापुर के विकास को नई उड़ान: मट्टीमरका में 110 करोड़ की सौगात से सिंचाई और पर्यटन को मिलेगा अभूतपूर्व बल- महेश गागड़ा*,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0

*बीजापुर के विकास को नई उड़ान: मट्टीमरका में 110 करोड़ की सौगात से सिंचाई और पर्यटन को मिलेगा अभूतपूर्व बल- महेश गागड़ा*,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,छत्तीसगढ़ विधानसभा में वर्ष 2026-27 के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट में बीजापुर जिले के लिए ऐतिहासिक घोषणा की गई। जिले की जीवनरेखा कही जाने वाली इन्द्रावती नदी पर स्थित मट्टीमरका क्षेत्र में 110 करोड़ रुपये का बजट डायवर्सन स्वीकृत किया गया है। यह राशि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और पर्यटन विकास को गति देने के उद्देश्य से प्रदान की गई है।
यह घोषणा बीजापुर जैसे सुदूर वनांचल और आदिवासी बहुल जिले के लिए विकास का नया अध्याय मानी जा रही है।

*सिंचाई को मिलेगा सशक्त आधार – पूर्व मंत्री*

मट्टीमरका परियोजना के तहत इन्द्रावती नदी के जल का बेहतर उपयोग कर आसपास के कृषि क्षेत्रों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे स्थानीय किसानों को वर्षभर खेती की संभावना बढ़ेगी, फसल उत्पादन में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से सिंचाई संसाधनों की कमी झेल रहे ग्रामीण अंचलों के लिए यह बजट बड़ी राहत लेकर आया है।

*पर्यटन को मिलेगा नया आयाम- श्री गागड़ा*

बीजापुर जिला प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है — घने वन, ऊंचे पहाड़, कल-कल बहती नदियां और मनोहारी दृश्य यहां की पहचान हैं। मट्टीमरका क्षेत्र में पर्यटन अवसंरचना के विकास से इन्द्रावती नदी के किनारे प्राकृतिक पर्यटन, ईको-टूरिज्म और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे ।

*अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी*
*पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने जताया आभार*

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने इस ऐतिहासिक बजट प्रावधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि बीजापुर के चहुंमुखी विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन और सिंचाई दोनों क्षेत्रों में यह निवेश जिले की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
आदिवासी बहुल अंचल के लिए विकास की नई आशा
बीजापुर एक आदिवासी बहुल जिला है, जहां अब तक भौगोलिक विषमताओं और संसाधनों की कमी के कारण विकास की गति सीमित रही है। ऐसे में 110 करोड़ रुपये का यह प्रावधान न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का आधार भी बनेगा।

*स्थानीय नागरिकों में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है*

स्थानीय नागरिकों में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल हैं और उम्मीद की जा रही है कि मट्टीमरका परियोजना के क्रियान्वयन से बीजापुर आने वाले वर्षों में पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान हासिल करेगा और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगा।
बीजापुर के सुदूर वनांचल में विकास की यह नई किरण आने वाले समय में समृद्धि और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगी।

*बीजापुर के विकास को नई उड़ान: मट्टीमरका में 110 करोड़ की सौगात से सिंचाई और पर्यटन को मिलेगा अभूतपूर्व बल- महेश गागड़ा*,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

*बीजापुर के विकास को नई उड़ान: मट्टीमरका में 110 करोड़ की सौगात से सिंचाई और पर्यटन को मिलेगा अभूतपूर्व बल- महेश गागड़ा*,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,/छत्तीसगढ़ विधानसभा में वर्ष 2026-27 के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट में बीजापुर जिले के लिए ऐतिहासिक घोषणा की गई। जिले की जीवनरेखा कही जाने वाली इन्द्रावती नदी पर स्थित मट्टीमरका क्षेत्र में 110 करोड़ रुपये का बजट डायवर्सन स्वीकृत किया गया है। यह राशि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और पर्यटन विकास को गति देने के उद्देश्य से प्रदान की गई है।
यह घोषणा बीजापुर जैसे सुदूर वनांचल और आदिवासी बहुल जिले के लिए विकास का नया अध्याय मानी जा रही है।

*सिंचाई को मिलेगा सशक्त आधार – पूर्व मंत्री*

मट्टीमरका परियोजना के तहत इन्द्रावती नदी के जल का बेहतर उपयोग कर आसपास के कृषि क्षेत्रों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे स्थानीय किसानों को वर्षभर खेती की संभावना बढ़ेगी, फसल उत्पादन में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से सिंचाई संसाधनों की कमी झेल रहे ग्रामीण अंचलों के लिए यह बजट बड़ी राहत लेकर आया है।

*पर्यटन को मिलेगा नया आयाम- श्री गागड़ा*

बीजापुर जिला प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है — घने वन, ऊंचे पहाड़, कल-कल बहती नदियां और मनोहारी दृश्य यहां की पहचान हैं। मट्टीमरका क्षेत्र में पर्यटन अवसंरचना के विकास से इन्द्रावती नदी के किनारे प्राकृतिक पर्यटन, ईको-टूरिज्म और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे ।

*अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी*
*पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने जताया आभार*

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने इस ऐतिहासिक बजट प्रावधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि बीजापुर के चहुंमुखी विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन और सिंचाई दोनों क्षेत्रों में यह निवेश जिले की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
आदिवासी बहुल अंचल के लिए विकास की नई आशा
बीजापुर एक आदिवासी बहुल जिला है, जहां अब तक भौगोलिक विषमताओं और संसाधनों की कमी के कारण विकास की गति सीमित रही है। ऐसे में 110 करोड़ रुपये का यह प्रावधान न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का आधार भी बनेगा।

*स्थानीय नागरिकों में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है*

स्थानीय नागरिकों में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल हैं और उम्मीद की जा रही है कि मट्टीमरका परियोजना के क्रियान्वयन से बीजापुर आने वाले वर्षों में पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान हासिल करेगा और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगा।
बीजापुर के सुदूर वनांचल में विकास की यह नई किरण आने वाले समय में समृद्धि और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगी।

*अम्बागढ़ चौकी—-फिर एक महिला शिक्षिका ने शिक्षक के ऊपर बदसलूकी का लगाया आरोप शिक्षक के खिलाफ दो मामलों में जाँच है जारी जिला प्रशासन की लचर व्यवस्था को लेकर उठ रहे है सवाल सेजेस अम्बागढ़ चौकी हमेशा रहा है सुर्खियों में…. पढ़े पूरी खबर*

0

मनीष कौशिक

अम्बागढ़ चौकी। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षिका उत्पीड़न मामलों को लेकर जिला प्रशासन धीरे धीरे घिरते जा रहा है जहां अभी एक शिक्षक के ऊपर लगे गंभीर आरोप में जांच प्रक्रिया शुरू है वही फिर स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल की एक व्यख्याता शिक्षिका ने बुधवार को एक लिखित शिकायत कर जिला कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों में पत्र सौपा है शिक्षिका ने लिखा है कि शिक्षक सुशील कुमार चौरसिया के द्वारा मंगलवार के दिन भरे स्टाप के सामने बदसलूकी करने का आरोप लगाया है बता दे कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के दो शिक्षिका ने हिंदी माध्यम के शिक्षक सुशील कुमार चौरसिया के ऊपर बदसुलूकी सहित कई संगीन आरोप लगाए है जिसकी उच्चस्तर पर जांच की जा रही है वही स्कूल में गठित विशाखा समिति में शामिल सदस्य के साथ भी शिक्षक ने अन्य स्टाप की मौजूदगी में बदसुलूकी की और उन पर जांच से संबंधित दस्तावेज को घर ले जाने जैसे झूठा आरोप लगाया गया साथ ही डराने धमकाने जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है जिससे पीड़ित शिशिक ने लिखित शिकायत कर उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र सौपा कर उचित कार्यवाही करने के लिए कहा गया है।

 

 

आरोपी को मिला रहा अधिकारियों का संरक्षण

 

ज्ञात हो स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल की सहायक ग्रेड 3 की महिला कर्मचारी और एक शिक्षिका ने हिन्दी मीडियम के एक व्याख्याता पर मानसिक प्रताड़ना, दुव्यवहार के संगीन आरोपो के तहत कलेक्टर, एसपी, जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित में शिकायत प्रस्तुत किया है। इन मामलों में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांच के नाम पर जांच अधिकारी बदल रहे हैं। मंद गति से चल रहे जांच में अब तक किसी तरह का ठोस कार्रवाई सुनिश्चित नहीं किया गया है जिससे ऐसा महसूस किया जा रहा है कि शिक्षक को अधिकारियों का संरक्षण मिला हुआ है वही अंबागढ़ चौकी नगर में जिले की प्रशासनिक लचर व्यवस्था को लेकर आम जनता सवाल उठा रहे है ।

 

पहले भी इस तरह के मामले हुए है उजागर

 

बता दे कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल हमेशा सुर्खियों में रहा है कभी स्कूल की अव्यवस्था तो कभी शिक्षक की शिकायत को लेकर मामले सामने आते रहे है जबकि इसी शिक्षक को लेकर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रधान पाठक महिला शिक्षिका ने संगीन आरोप लगाया था जिसकी शिकायत जिला कलेक्टर,जिला शिक्षा अधिकारी सहित थाने तक कि गई थी जिसमें अधिकारियों ने अपनी स्तर में जांच कर मामले को रफा दफा कर दिया गया था जिससे उसके हौसले और बुलंद हो गए फिर एक बार उसी तरह का मामला सामने निकल कर आया है अब देखना है कि इस बार उच्च अधिकारी मामले को रफा दफा करते है या फिर आरोप लगे शिक्षक के ऊपर कड़ी कार्यवाही करते हुए पीड़ित शिक्षिका को न्याय दिलाते हैं।

 

मोहला- मानपुर विधायक से भी लगाई न्याय की गुहार

 

पीड़िता सहायक ग्रेड 03 की कर्मचारी महिला ने अपने साथ हुए अन्याय को लेकर मोहला मानपुर विधायक इंदर शाह मंडावी को भी लिखित पत्र सौपा कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर न्याय दिलाने का निवेदन किया है ।

*अंबागढ़ चौकी—आत्मानंद 100 बार उठक बैठक के मामले में विभागीय जांच में दोषियों को क्लीन चिट*

0

मनीष कौशिक

मोहला- अंबागढ़ चौकी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मे 100 बार उठक बैठक कराने और तालिबानी सजा के बाद अपंगता के दहलीज तक पहुंच गए 10 वी के छात्र के मामले में शिक्षा विभाग का अनोखा जांच जिसमें दोषी शिक्षिकाओं को जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट दे दिया गया है। इधर आत्मानंद की सहायक ग्रेड 3 की महिला कमर्चारी ने व्याख्याता पर मानसिक प्रताड़ना, दुर्व्यवहार, अश्लील हरकत, व हरासमेंट के संगीन आरोपो के तहत कलेक्टर, एसपी, जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित मे शिकायत प्रस्तुत किया है।इस मामले की जांच दो विशाखा समिति, आधा दर्जन जांच टीम को एक के बाद एक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट के तरफ से जांच करने तथा अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देश जारी हुआ है।शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अफसर और संबंधित प्राचार्य जांच के नाम पर व्याख्याता को बचाने हर तरह का हथकंडा अपना रहे हैं 6 महीने के भीतर व्याख्याता सुशील चौरसिया के खिलाफ एक और मामला सामने आया है जिसमें तीसरी महिला व्याख्याता ने मानसिक प्रताड़ना, धमकाने तथा विशाखा समिति के जांच में क्लीन चिट देने को लेकर दबाव बनाने का मामला उजागर किया है।महिला व्याख्याता ने आज जिला प्रशासन तथा अंबागढ़ चौकी पुलिस के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत कर महिलाओं के प्रति शिक्षा विभाग में चल रहे दुर्दांत चेहरा को फिर से सामने लाया है। व्याख्याता सुशील चौरसिया के खिलाफ अब तक अंबागढ़ चौकी आत्मानंद स्कूल की एक प्रधान पाठिका , एक तृतीय वर्ग श्रेणी महिला कर्मचारी तथा आज एक विशाखा समिति के सदस्य तथा स्कूल की व्याख्याता ने गंभीर एलिगेशन के साथ आवेदन प्रस्तुत किया है।

 

उल्लेखनीय की अंबागढ़ चौकी अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद स्कूल में बीते एक माह पूर्व 10 वीं कक्षा के एक छात्र को तालिबानी सजा में 100 बार उठक बैठक कराने के कारण ब्लड सर्कुलेशन नहीं होने के कारण छात्र विगत एक महीने से डॉक्टरी प्रिपरेशन में है। इस दौरान वह विद्यार्थी तकलीफ के बीच परीक्षा दे रहा है उक्त मामले में जांच के नाम पर ढकोसला और सच्चाई को दबाते हुए शिक्षा विभाग ने छात्र के जिंदगी से खेलने वाले दो शिक्षिकाओं को जांच मे क्लीन चिट दे दिये है। वहीं सहायक ग्रेड 3 की महिला कर्मचारी ने हिन्दी माध्यम के भौतिक शास्त्र के व्याख्याता सुशील चौरसिया के खिलाफ बेहद संगीन आवेदन प्रस्तुत किया है । इस मामले की जांच और कठोर कार्रवाई के लिए सीधे कलेक्टर, एसपी और जिला शिक्षा अधिकारी को पीड़िता ने आवेदन प्रस्तुत किया है जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने जांच के नाम पर दो विशाखा समिति सहित आधा दर्जन जांच टीम नियुक्त किया है, जिन प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को विभाग ने जांच के लिए निर्देश किया है वे उल्टे पहले ही प्रशासनिक आदेश का अवहेलना करते हुए उनके द्वारा जांच नहीं करने के लिए विभाग को लिखित मे जवाब दे दिए हैं। अब स्कूल की तीसरी महिला व्याख्याता ने आज मानसिक प्रताड़ना, दबाव, धमकी तथा विशाखा समिति के जांच में क्लीन चिट देने दबाव बनाने का मामला कलेक्ट्रेट ,जिला शिक्षा अधिकारी तथा अंबागढ़ चौकी पुलिस को पत्र प्रेषित किया है।

 

-अचेत अवस्था में स्कूल से लाया गया फिर भी क्लीन चिट-नगर मे बूट हाउस का संचालन कर रहे परिवार का एक होनहार छात्र को कठोर शारीरिक दंड देने से छात्र पिछले एक माह से शरीर की नस में ब्लड सरकुलेशन नहीं होने के कारण उठ बैठ नहीं हो पा रहा था अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव तथा रायपुर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज करवाने के बाद इस समय छात्र ले देकर दसवीं का परीक्षा दे रहा है इधर इस मामले की जांच कर रहे विकासखंड शिक्षा अधिकारी एसके धीवर की टीम ने जांच रिपोर्ट बदलते हुए दोषी शिक्षिकाओं को जांच रिपोर्ट में निर्दोष साबित कर दिये है। जिसकी पुष्टि जिला शिक्षा अधिकारी ने की है।

 

-अंधेरगदी चौपट राजा के तर्ज पर विभाग -आत्मानंद स्कूल में महिला उत्पीड़न के मामले में व्याख्याता सुशील चौरसिया के खिलाफ एक प्रधान पाठिका तथा एक तृतीय वर्ग महिला कर्मचारी के शिकायत पर जिला शिक्षा विभाग मंद गति से जांच कर रहा है मामले में ना जांच का ठिकाना है और ना कार्यवाही की ऐसे में एक और तीसरी महिला व्याख्याता और विशाखा समिति की सदस्य ने आज बेहद गंभीर आरोपों के साथ व्याख्याता के खिलाफ शिकायत प्रस्तुत किया है।

 

 

व्याख्याता को बचाने विशाखा समिति पर दबाव-लगातार महिला उत्पीड़न का आरोप एक प्रधान पाठिका , तृतीय वर्ग कर्मचारी के द्वारा व्याख्याता सुशील चौरासिया के ऊपर लगा है । ये दोनों मामले में विभाग व्याख्याता के ऊपर मेहरबान है लगातार व्याख्याता को बचाने छात्र-छात्राओं को ढाल बनाकर कलेक्ट्रेट ,जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजा गया बयान में जिन टीचर और कर्मचारियों का मामले में कोई लेना-देना नहीं है उनसे बयान लिया गया है।अब तीसरी महिला विशाखा समिति की सदस्य व्याख्याता पर जांच रिपोर्ट मे क्लीन चिट देने दबाव बनाने धमकी देने मानसिक प्रताड़ना का आज कलेक्ट्रेट ,जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा अंबागढ़ चौकी पुलिस को आवेदन प्रस्तुत किया है।

 

छात्र को 100 बार उठक बैठक कराने के मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी की जांच टीम ने छात्र संबंधी घटना को नकार दिया है व्याख्याता के मामले में जांच रिपोर्ट कल प्रस्तुत किया जाएगा। योग दास साहू जिला शिक्षा अधिकारी मोहला मानपुर अंबागढ चौकी

नियद नेल्ला नार योजना अंतर्गत अबूझमाड़ के अंतिम छोर तक पहुँचा प्रशासन, कलेक्टर मोटरसाइकिल से पहुँची जाटवर

0

कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने दुर्गम पहाड़, जंगल और नदी पार कर तोके, कोड़ेनार और जाटवर का किया दौरा, संवेदनशील क्षेत्र में विकास का भरोसा हुआ मजबूत

जाटवर में पहली बार जिला स्तरीय ‘सुशासन आपके द्वार’ शिविर आयोजित, ग्रामीणों के 158 आवेदन मौके पर ही किए गए निराकृत

शिविर में 21 राशन कार्ड, 34 जॉब कार्ड, 60 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और 8 जाति प्रमाण पत्र जारी, आधार और पेंशन कार्ड भी बनाए गए

कोड़ेनार पुलिस कैंप में सामग्री और बच्चों को स्वेटर वितरित, जटवर में साप्ताहिक बाजार शुरू करने का दिया आश्वासन।

सफलता की कहानी एक एकड़ में सवा लाख रुपए का मुनाफा देने वाला पाम ऑयल की खेती..किसान मुकेश कमा रहे हैं एक पेड़ से 3 हजार रुपए वार्षिक आय..एक पेड़ से 35 साल तक आय अर्जित किया जा सकेगा..l

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद 25 फरवरी 2026/ पाम ऑयल उत्पादन में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, आयात पर निर्भरता कम करने तथा किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से संचालित नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल – ऑयल पाम योजना महासमुंद जिले के किसानों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। इस योजना के माध्यम से किसान अपनी बंजर भूमि को उपजाऊ बनाकर लाखों रुपये की वार्षिक आय अर्जित कर रहे हैं और अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। जिले में इस योजना तहत लगभग 400 किसान लगभग 450 हेक्टेयर क्षेत्र में ऑयल पाम की खेती कर रहे हैं।

इसी क्रम में सरायपाली भलेसर गांव के उन्नत किसान श्री मुकेश चंद्राकर, जिन्होंने वर्षों से बंजर पड़ी अपनी 33 एकड़ भूमि पर वर्ष 2016 में ऑयल पाम की खेती प्रारंभ की। वे शासन की योजना से पाम खेती के लिए प्रेरित हुए और अपनी पूरी भूमि पर लगभग 1900 पौधे लगाए। योजना के अंतर्गत उन्हें पौध प्रदाय, फेंसिंग, रखरखाव तथा ड्रिप सिंचाई जैसी सुविधाएं अनुदान पर मिला। तीन से चार वर्षों में उत्पादन प्रारंभ हुआ, जो लगभग 35 वर्षों तक लगातार फल देता रहेगा। वर्तमान में श्री चंद्राकर एक पौधे से औसतन 3000 रुपये वार्षिक आय अर्जित कर रहे हैं। प्रति एकड़ लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने पाम पौधों के बीच अंतरवर्तीय फसल के रूप में पहले केले की खेती की, जिससे उन्हें लगभग डेढ़ लाख रुपए का लाभ हुआ। वर्तमान में वे कोको की खेती कर निजी कंपनियों को उत्पाद विक्रय कर रहे हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। श्री चंद्राकर बताते है कि कम पानी, कम खाद एवं कम कीटनाशक में अधिक उत्पादन और बेहतर लाभ मिलने के कारण किसानों को पाम की खेती अपनानी चाहिए। श्री चंद्राकर न केवल आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि अपने खेतों में दो दर्जन से अधिक लोगों को स्थायी रोजगार भी प्रदान कर रहे हैं। स्थानीय मजदूरों के अनुसार, पहले रोजगार के लिए भटकना पड़ता था, जबकि अब वर्षभर यहीं नियमित कार्य उपलब्ध हो रहा है।

सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग श्रीमती पायल साव ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य पाम ऑयल उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके अंतर्गत किसानों को अनुदान, तकनीकी मार्गदर्शन एवं विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उन्हें उत्पादन एवं विक्रय में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। जिले में पाम ऑयल की खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। यहां किसानों के रूझान और भूमि की प्रकार को देखते हुए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने भी किसानों से अधिकाधिक संख्या में पाम की खेती करने अपील की है।

गौरतलब है कि खाद्य पदार्थों, साबुन, शैम्पू, सौंदर्य प्रसाधन तथा औषधि निर्माण में इसका व्यापक उपयोग होता है। ऐसे में जिले में कम लागत, कम श्रम, कम पानी एवं अधिक आय देने वाली पाम खेती किसानों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। यह पहल फसल चक्र परिवर्तन को बढ़ावा देने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हो रही है।

अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना मे मात्र 1500 रूपये मे डायलिसिस की सुविधा है उपलब्ध..

0

ध्यान रहे इस शुल्क 1500₹ में डायलिसिस, दवाइयां एवं डायलेसर सम्मिलित है..!

लेकिन इमरजेंसी या ICU डायलिसिस सम्मिलित नहीं है..।

संपर्क करे – 7773086100, 9617242876

DPI का कड़ा आदेश: गैर शैक्षकीय कार्यों को लेकर JD व DEO को दो टूक निर्देश, तत्काल शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने को कहा

0

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने गैर शैक्षणिक कार्यों में लगे शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। संचालनालय द्वारा सभी संयुक्त संचालक (जेडी) शिक्षा संभाग तथा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है कि गैर शिक्षकीय कार्यों में संलग्न शिक्षकों एवं कर्मचारियों का संलग्नीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए और उन्हें उनकी मूल पदस्थापना शाला में वापस भेजा जाए।

जारी पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि विभाग में कार्यरत कई शिक्षक एवं कर्मचारी अपनी मूल सेवाओं को छोड़कर विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं में गैर शैक्षणिक कार्यों में संलग्न हैं। DPI ने इसे गंभीर प्रशासनिक और शैक्षणिक चिंता का विषय बताते हुए कहा है कि ऐसे संलग्नीकरण से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षकों को मूल शालाओं में उपस्थिति सुनिश्चित करानी होगी तथा की गई कार्रवाई से संचालनालय को अवगत कराना होगा।

यह आदेश स्कूल शिक्षा विभाग के 28 फरवरी 2024 को जारी निर्देशों का हवाला देते हुए जारी किया गया है। उस समय राज्य शासन द्वारा DPI, कमिश्नर, कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि गैर शैक्षणिक कार्यों में संलग्न शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना हेतु कार्यमुक्त किया जाए। शासन के अनुसार, राज्य स्तर पर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि बड़ी संख्या में शिक्षक विभिन्न कार्यालयों में गैर शिक्षकीय कार्य कर रहे हैं, जिससे विद्यालयों में अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व विधायक द्वारा बजट 2026 की आलोचना पर बीजेपी सोशल मीडिया सहसंयोजक सुरेश मिश्रा का पलटवार,कहा कांग्रेस को पसंद नहीं बस्तर का विकास

0

आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य और पूर्व विधायक रेखचंद जैन द्वारा छत्तीसगढ़ के बजट 2026 को निराशाजनक बताते हुए बस्तर में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि के क्षेत्र में कोई प्रावधान नहीं होने का आरोप लगाया था। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक सुरेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता सदैव से विकास विरोधी रही है इसलिए वह बस्तर क्षेत्र में होने वाले हर विकास कार्य मैं अड़ंगा लगती रही है। सुरेश मिश्रा ने कहा कि महादेव घाट में ₹100 करोड़ तथा मटनार और देउरगांव ₹ 2400 करोड़ से बनने वाले बैराज के पानी से बस्तर क्षैत्र में ही सिंचाई होगी। इसके अलावा अबूझमाड़ और जगरगुंडा क्षेत्र में 100 करोड़ की लागत से जो एजुकेशन सीटी बनेगी वह शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कदम है । दंतेवाड़ा जिले बनने वाला मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य की दिशा में बेहद शानदार है।

सुरेश मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को बजट पर बोलने का नैतिक आधार ही नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 5 वर्षों के शासन में युवाओं को गोबर बिनने में लगाकर उसे रोजगार बताया था। कांग्रेस ने ऐसे गौठानो का निर्माण किया जिसमें एक भी गौ वंश नहीं था। सोशल मीडिया सहसंयोजक ने कहा कि कांग्रेस में धानघोटाला , चावल घोटाला और शराब घोटाले करके छत्तीसगढ़ की जनता के पैसे को बर्बाद किया।

सुरेश मिश्रा कहा कि कांग्रेस , भाजपा सरकार की समावेशी विकास के बजट को देखकर डरी हुई है , क्योंकि प्रदेश की जनता विकास के इस अभियान में भाजपा सरकार के साथ खड़ी है।

और इस बजट के बाद जनता कांग्रेस को पूरी तरह खारिज कर देगी।

बस्तर के चहुमुखी विकास के लिए ऐतिहासिक है यह बजट–जी वेंकट,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

बस्तर के चहुमुखी विकास के लिए ऐतिहासिक है यह बजट–जी वेंकट,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर:–साय सरकार का तीसरा बजट को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी वेंकट ने कहा कि यह बजट ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद ‘संकल्प’ के थीम पर आधारित है। इसमें S का अर्थ समावेशी विकास, A का अर्थ अंधोसंरचना। N का अर्थ निवेश।  K का अर्थ कुशल मानव संसाधन।  A यानि अंत्योदय। L का अर्थ लाइवलीहुड। और P यानि पॉलिसी से परिणाम को प्रमुखता से शामिल किया गया है।
राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ का बजट 35 गुना बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद पांच हजार करोड़ का बजट अब 35 गुना बढ़कर 1 लाख 72 हजार करोड़ पहुंच गया है।
इस बार के बजट में साय सरकार ने आदिवासी संभाग बस्तर और सरगुजा पर फोकस किया है। अधिकतर घोषणाएं इन दो संभागों को ध्यान में रखकर की गई है। बस्तर ओलंपिक के तर्ज पर अब सरगुजा ओलंपिक करने का ऐलान किया गया है। इसके लिए 5-5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 

साथ ही नक्सलगढ़ कहे जाने वाले अबूझमाड़ और जगरगुंडा में 2 नए एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। बस्तर एवं सरगुजा-जशपुर विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़ का प्रावधान किया गया है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 200 करोड़ का प्रावधान है। बैगा एवं पुजारी को प्रोत्साहन राशि के लिए 3 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

1,500 बस्तर फाइटर्स के पदों का सृजन। बस्तर नेट परियोजना हेतु 5 करोड़ स्वीकृत। बस्तर और सरगुजा में पशुपालन गतिविधियों के लिए ₹15 करोड़ का प्रावधान, अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण के लिए 100 करोड़। मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए ₹5 करोड़ का प्रावधान। बस्तर एवं सरगुजा में अतिरिक्त पोषण सहायता के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान।

दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। रायपुर में बनेगा होम्योपैथी कॉलेज,बस्तर और सरगुजा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए चिकित्सकों की भर्ती। बस्तर, सरगुजा और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान। 

आयुष्मान योजना के लिए 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान। 10 करोड़ रुपये से मेकाहारा में एआई का उपयोग किया जाएगा। एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान। मेडिकल कॉलेज इंटर्न हॉस्टल के लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान। सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान। कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेजों का निर्माण। शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के तहत सरकारी और गैर-सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक की सुविधा हेतु 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान। 

कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान। रायपुर (कालीबाड़ी) में 200 बिस्तर मातृ-शिशु अस्पताल तथा चिरमिरी में जिला अस्पताल निर्माण, 25 डायलिसिस केंद्र एवं 50 जन औषधि केंद्र।बिलासपुर में राज्य कैंसर संस्थान। रायपुर में एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट 25 से अधिक सीएचसीएस, पीएचसीएस और एसएचसीएस भवन निर्माण के लिए प्रावधान।
जी राम जी योजना के लिए 4000 करोड़ का प्रावधान। युवाओं  के लिए कुल 1,097 करोड़ का प्रावधान। तेंदुपत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका योजना के लिए 60 करोड़ का प्रावधान। गन्ना किसानों को बोनस के लिए 60 करोड़ का बजट प्रावधान।छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना के लिए 5 करोड़ का प्रावधान। महिलाओं के नाम पर भूमि, भवन, अचल संपत्ति क्रय पर भारित पंजीयन शुल्क पर मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट। 6500 करोड़ के प्रावधान से हर जरूरतमंद तक खाद्य सुरक्षा पहुंचेगी। मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के तहत पांच वर्षों तक प्रतिवर्ष 100 करोड़ का बजट प्रावधान।

बजट 2026: तस्वीर के साथ अब बस्तर की बदलेगी तकदीर-भरत कश्यप

0

बजट से मिले सौगात से बढ़ा बस्तर हौसला, मीडिया प्रभारी भरत ने जताया आभार कहा-सरकार को है बस्तर का पूरा ध्यान

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा:-लोहंडीगुड़ा भाजपा ब्लॉक मीडिया प्रभारी श्री भरत कश्यप द्वारा प्रस्तुत बजट वर्ष 2026 को स्वागतेय एवं बस्तर हित में पूर्णता सकारात्मक बताते हुए कहा है कि प्रदेश यह बजट भविष्य संदर्भ में बस्तर को उत्साह से आगे बढ़ाने वाला है ,बस्तर में एजुकेशन सिटी के साथ हवाई सेवा एवं रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी को बजट में रखने से निश्चित रूप से न केवल बस्तर की तस्वीर बदलेगी बल्कि या हौसला बढ़ाने वाला है। पार्टी के ब्लॉक मीडिया प्रभारी भरत ने आगे कहा कि माननीय मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा राज्य विधानसभा में 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का जो बजट प्रस्तुत किया गया है उसमें बस्तर के इंद्रावती नदी पर मटनार और देउरगांव बैराज बनाने के लिए बजट में 2,024 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है इसी तरह बस्तर इलाके के अबूझमाड़ और जगरगुंडा में ‘एजुकेशन सिटी’ बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये दिए गए। बस्तर और सरगुजा ओलंपिक इवेंट्स के लिए 10 करोड़ रुपये दिए गए हैं इसे समझ में आता है कि छत्तीसगढ़ के साथ बस्तर विकास के लिए सरकार दृढ़ संकल्प है। इस बजट में बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती जैसे महत्वपूर्ण बजट के साथ बेटियों,महिलाओं तथा युवाओं का खास ध्यान रखा गया है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि तय है किया बजट भविष्य संदर्भ में बस्तर की तस्वीर के साथ तकदीर बदल देने वाला होगा। भरत ने संवेदनशीलता के साथ बस्तर के आवश्यकताओं को बजट में जगह देने के लिए सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इस बजट का हम स्वागत करते हैं यह बस्तर के लिए प्रशंसा और सराहना योग्य है।

बस्तर ब्लॉक में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अंतर्गत रसोइयों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

0

बस्तर। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय, कोलकाता के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याह्न भोजन योजना) के अंतर्गत शालाओं में कार्यरत रसोइयों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आज बस्तर ब्लॉक के बीआरसी कार्यालय में संपन्न हुआ।

प्राप्त निर्देशों के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में बस्तर ब्लॉक की विभिन्न शालाओं में कार्यरत रसोइयों के साथ-साथ मध्याह्न भोजन संचालन से जुड़ी समूह संचालिकाएँ भी शामिल हुईं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रसोइयों को पौष्टिक आहार, खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता एवं सुरक्षित भोजन निर्माण की प्रक्रियाओं के संबंध में व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण, रसोईघर की स्वच्छता, समूह का पंजीयन, भोजन संचालन की प्रक्रिया तथा संबंधित अभिलेखों के संधारण की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही भोजन निर्माण में पोषण तत्वों की संतुलित मात्रा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर कोलकाता टीम से मास्टर ट्रेनर शिव प्रजापति, जिला फूड ऑफिसर अंकित गुप्ता, पूजा मांझी (जगदलपुर), बस्तर के एबीईओ सुशील तिवारी एवं डाटा ऑपरेटर महेश कश्यप उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए सभी रसोइयों को प्राप्त जानकारी को अपने-अपने विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत लाभकारी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के नियमित प्रशिक्षण आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

एंटी नारकोटिक टास्क फ़ोर्स एवं थाना सिंघोड़ा की बड़ी कार्यवाही.. 68 लाख 50 हजार के 137 किलो गाँजा के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार जिसमे 1 महिला भी शामिल..आरोपी अंगुल ओड़िसा से गाँजा लेकर अकोला महाराष्ट्र जा रहे थे..जिसे पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर रेहटी खोल चेक पोस्ट पर पकड़ा..पुलिस ने आरोपियों से 2 कार, 7 नग मोबाईल, 11 हजार नगदी जप्त किया..सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का मामला..

0

राहुल भोई महासमुंद…

एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक मारूती सुजुकी ईक्को कार क्रमांक ओ डी 19 टी 6003 एवं उसके पीछे एक टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है कि सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी किये जहां कुछ समय बाद एक मारूती सुजुकी ईक्को कार क्रमांक ओ डी 19 टी 6003 में बैठे व्यक्ति अपना नाम 1 शिवा साहू पिता विश्वनाथ साहू उम्र 40साल साकिन एवं थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा बगल सीट में बैठी महिला अपना नाम 2 निलो फार शफी पति मो0शफी उम्र 40 साल साकिन फिलदोस कॉलोनी मोतीवाल थाना अकोटफेल जिला अकोला महाराष्ट्र एवं उसके पीछे सीट में बैठे व्यक्ति अपना नाम 3 सुल्तान खान पिता समरोज खान उम्र 34 साल साकिन पंजरापुल दिन क्यूरी रोड थाना टाम्बे जिला चेम्बूर महाराष्ट्र, 4 नरोत्तम बेहरा पिता गोविन्द बेहरा उम्र 40 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा, 5 सुशील साहू पिता निलंकठ साहू उम्र 34 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा थाना छेन्दीपदा का निवासी बताये जो एक टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 का पायलेटिंग करते आना बताये तब टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 के डायवर सीट में बैठा व्यक्ति को नाम पता पूछने अपना नाम 6 दिलशाद खान पिता शाहिब खान उम्र 33 साल साकिन चन्नी डोरिया थाना अमौर जिला बिहार एवं बगल सीठ में बैठा व्यक्ति अपना नाम 7 शेख जब्बार पिता शेख जफफार उम्र 27 साल साकिन ‍फिरदोस कालोनी मोतीवाल थाना अकोटपेल जिला अकोला महाराष्ट्र 8- बुधु भूतिया पिता धोबा भूतिया उम्र 29 साल साकिन छेन्दीपदा थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा का होना बताये टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 के डिक्की एवं पीछे सीट में प्लास्टिक बोरी के अंदर गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को अंगुल उडिसा से अकोला (महाराष्ट्र) ले जाना बताये । तथा जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए थाने में आरोपियों से 137 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 68,50,000/- रुपये एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 कीमती 4,00,000 रूपये, एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक मारूती सुजुकी ईक्को कार क्रमांक ओ डी 19 टी 6003 कीमती 2,00,000/-रूपये एवं 07 नग मोबाईल कीमती 27,000 रूपये, व नगदी रकम 11,400/-रूपये कुल जुमला 74,88,400/- रूपये को जप्त किया गया है। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा (20बी (दो)(सी), 29 -1) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आठ आरोपियो को विधिवत गिर० किया जाकर थाना सिंघोड़ा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश की कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

*जप्त सम्पत्तीः-*

01. *137 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 68, लाख 50, हजार /- रुपये।*

02 . *परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन (एक टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 कीमती 4,00,000 रूपये, एवं एक मारूती सुजुकी ईक्को कार क्रमांक ओ डी 19 टी 6003 कीमती* *2,00,000/-रूपये ।*

03. *07 नग मोबाईल कीमती 27,000 रूपये, व नगदी रकम 11,400/-रूपये कुल जुमला 74,88,400/- रूपये*

 

*गिरफतार आरोपियो का नाम-*

*श्रोत प्वाइंट जहां से गांजा लिया गया ,जिला अंगुल ओडिशा*

01- शिवा साहू पिता विश्वनाथ साहू उम्र 40साल साकिन एवं थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उड़ीसा

02 बुधु भूतिया पिता धोबा भूतिया उम्र 29 साल साकिन छेन्दीपदा थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा

*परिवहनकर्ता*

 

03- महिला निलो फार शफी पति मो0शफी उम्र 40 साल साकिन फिलदोस कॉलोनी मोतीवाल थाना अकोटफेल जिला अकोला महाराष्ट्र

04- सुल्तान खान पिता समरोज खान उम्र 34 साल साकिन पंजरापुल दिन क्यूरी रोड थाना टाम्बे जिला चेम्बूर महाराष्ट्र,

05-नरोत्तम बेहरा पिता गोविन्द बेहरा उम्र 40 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा

06- सुशील साहू पिता निलंकठ साहू उम्र 34 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उड़ीसा

*जहां गांजा लेकर जाना था ,डेस्टिनेशन प्वाइंट जिला अकोला महाराष्ट्र*

07- दिलशाद खान पिता शाहिब खान उम्र 33 साल साकिन चन्नी डोरिया थाना अमौर जिला पुर्णिया बिहार

08-शेख जब्बार पिता शेख जफफार उम्र 27 साल साकिन ‍फिरदोस कालोनी मोतीवाल थाना अकोटपेल जिला अकोला महाराष्ट्र….।

खैरगुड़ा प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शानदार शुभारंभ…

0

बस्तर विकास खंड के मधोता 02 खैरगुड़ा में आयोजित खैरगुड़ा प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने किया। उन्होंने टॉस कराकर प्रतियोगिता का आगाज किया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया।

शंकुतला कश्यप ने कहा, “खेल भावना से खेलें और अपनी प्रतिभा दिखाएं। ग्राम पंचायत में ऐसे प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिले।” उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा अवसर है।

मैच का शुभारंभ करने के पूर्व ग्राम पुजारी के द्वारा ग्राम ईष्ट देवी व माटी माता का पूजन कर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहला मुकाबला बालेंगा विरूद्ध टेमरा के बीच खेला गया, जिसमें बालेंगा टीम ने शानदार जीत हासिल की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप, विशिष्ट अतिथि ग्राम पुजारी गंगाधर ठाकुर, तयसिंह ठाकुर, सोमनाथ, सोनसाय, समलू, त्रिनाथ ठाकुर, पतिराम,बीजुराम ,रूपसिंह,मुरली,बोगलु सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

_प्रतियोगिता आयोजन समिति:_

संजय सिंह ठाकुर, नरेश ठाकुर, मनोज कुमार, हरगोविंद सिंह, मोहित ठाकुर, उदय, पुरन, डोमेश सिंह, हलधर, नीलम, लोकेश अजीत, किशन, अपाल, वैभव सिंह ठाकुर,हेमराज, खेमेश्वर ठाकुर,केशव,खिरेन्द्र,लखन, विजय कश्यप।

प्रतियोगिता के आयोजन में समिति के सदस्यों ने कड़ी मेहनत की है, ताकि युवाओं को एक अच्छा मंच मिल सके। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ रहा है।