HomeKankerछोटे कापसी पोस्ट ऑफिस में बुनियादी सेवाएं ठप, कमीशन वाली योजनाओं पर...

छोटे कापसी पोस्ट ऑफिस में बुनियादी सेवाएं ठप, कमीशन वाली योजनाओं पर जोर।

 

छोटे कापसी पोस्ट ऑफिस में बुनियादी सेवाएं ठप, कमीशन वाली योजनाओं पर जोर।

 

कांकेर/छोटे कापसी:

छोटे कापसी स्थित डाकघर में इन दिनों अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। यहां आम जनता को मिलने वाली जरूरी डाक सेवाएं जैसे पोस्ट कार्ड और स्पीड पोस्ट उपलब्ध नहीं हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, डाकघर में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी कमीशन आधारित योजनाओं, विशेषकर बीमा योजनाओं पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। आरोप है कि कमीशन के चक्कर में कर्मचारी बीमा कराने में ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं, जबकि मूलभूत डाक सेवाएं पूरी तरह से नजरअंदाज की जा रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पोस्ट ऑफिस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को डाक सेवाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन वर्तमान स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। इस कारण लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने डाक विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले की जांच कर पोस्ट ऑफिस में सभी आवश्यक सेवाएं शीघ्र बहाल की जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

 

आर एल कुलदीप की रिपोर्ट

📞 6267855263 / 9479083919

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES