Home Blog Page 24

पंद्राह दिन चली अंधाधुंध मशीन हजारो पेंडों की बली राजस्व विभाग और वन विभाग कुंभकरणीय नींद में इसे क्या कहें सेटिंग या सांठगांठ,,, आर एल कुलदीप की खबर:-

0

पंद्राह दिन चली अंधाधुंध मशीन हजारो पेंडों की बली राजस्व विभाग और वन विभाग कुंभकरणीय नींद में इसे क्या कहें सेटिंग या सांठगांठ,,, आर एल कुलदीप की खबर:-

दुर्गूकोंदल।

तहसील दुर्गूकोंदल के ग्राम सिवनी में लगभग 30एकड़ जमीन में हरे-भरे पेड़ों को उखाड़ दी गई है। दो हफ्ते से जेसीबी मशीन से पेड़ उखाड़ने सप्लाई करने का कार्य चल रहा है। लेकिन वनकर्मी और पटवारी अपने विभाग को सूचना देना भी उचित नहीं समझा। और देखते ही देखते जमीन मालिक शासन और राजस्व विभाग के नियमों को दरकिनार कर बिना अनुमति के सैकड़ों पेड़ उखाड़ दी गई। हरे-भरे पेड़ों से आच्छादित जमीन अब मैदान बन गई है। इस संबंध में वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी, दुर्गूकोंदल के तहसीलदार और एसडीएम को कोई जानकारी नहीं है। जब सोशल‌ मीडिया पेड़ उखाड़ने की खबर वायरल हुई तो वन विभाग और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गई। पर इतने बड़े मामले में अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

संदीप अग्रवाल निवासी प्लाट नंबर 10लाईट इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई, जिला दुर्ग ने अपने फर्म मनमीत इस्पात प्राईवेट लिमिटेड के नाम ग्राम सिवनी में खसरा नंबर 183, रकबा 12.20हेक्टेयर जमीन खरीदी किया है। यहां नये और पुराने सैकड़ों पेड़ थे, जिसे जमीन मालिक ने दो जेसीबी मशीन, ट्रेक्टर के माध्यम से उखाड़ दिया है। राजस्व विभाग और वन विभाग के अनुसार पेड़ काटने, उखाड़ने के लिए जमीन मालिक ने कोई अनुमति नहीं लिया है। वह अपना पेड़ अपनी जमीन बताकर धड़ल्ले से जेसीबी मशीन ट्रेक्टर के माध्यम से उखाड़ रहा है। यह कार्य पिछले दो हफ्ते से चल रही है, फिर राजस्व विभाग और वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं किया है। क्या वनकर्मी और पटवारी ने मामले को जानबूझकर कर दबाकर रखा था, या कोई बड़ी सेटिंग है। इसलिए अपने विभाग को जानकारी नहीं दी होगी। फिलहाल जमीन मालिक ने बिना अनुमति के जेसीबी मशीन पेड़ उखाड़ दी है, और अधिकांश पेड़ को ट्रेक्टर के माध्यम से ठिकाना लगा दिया है। ऐसे हालात में पेड़ों की गणना कैसे होगी, क्या कार्रवाई होगी, क्या कटे हुए पेड़ो की लकड़ी जप्त होगी, पेड़ों को गिराने, हटाने में उपयोग मशीन पर क्या कार्रवाई होगी। ये बड़ा सवाल है। लेकिन जमीन मालिक ने धड़ल्ले से पेड़ कटाई कराकर शासन, वन विभाग और राजस्व विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ा दी है। अब जमीन मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी या मामला रफा-दफा होगा ये तो समय ही बतायेगा।

वन परिक्षेत्र अधिकारी सतीश मिश्रा ने बताया कि ग्राम सिवनी में निजी जमीन से पेड़ काटने की कोई अनुमति नहीं है। बिना अनुमति के निजी जमीन हो या सरकारी जमीन का पेड़ काटना अपराध है, पेड़ काटने वाले मालिक, मशीन के खिलाफ कार्रवाई अवश्य करेंगे।

एसडीएम भानुप्रतापपुर जीडी वाहिले ने कहा कि बिना अनुमति के पेड़ काटना गलत है, पता लगाता हूं।

तहसीलदार दुर्गूकोंदल कुलदीप ठाकुर ने बताया कि पेड़ काटने अनुमति नहीं ली गई है। मौके पर पटवारी को भेज दिया हूं।

पटवारी अश्वनी साहू ने बताया कि ग्राम सिवनी आया हूं। जमीन मालिक ने पेड़ों को जेसीबी मशीन ट्रेक्टर से गिरा दिया। पेड़ो को ट्रेक्टर के माध्यम से सप्लाई भी करा है। पंचनामा बना रहा हूं।

बीजापुर में महिला कांग्रेस का धरना: गैस सिलेंडर की कमी और महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

0

बीजापुर में महिला कांग्रेस का धरना: गैस सिलेंडर की कमी और महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

बीजापुर।,,,,,,, जिले में बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कथित कमी को लेकर बीजापुर महिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरना प्रदर्शन में क्षेत्रीय विधायक विक्रम मांडवी मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है और रसोई गैस की उपलब्धता में आ रही दिक्कतों ने महिलाओं की परेशानी और बढ़ा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।
महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों ने भी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और समय पर आपूर्ति नहीं होने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने मांग की कि गैस सिलेंडर की कीमतों को कम किया जाए और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
प्रदर्शन के उपरांत महिलाओ ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार बीजापुर को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में गैस सिलेंडर की भारी कमी एवं किल्लत से आम जनता को हो रहा परेशानी का उल्लेख करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई है
धरने में शामिल महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गीता कमल,संजना चौहान,नीना रावतिया उद्दे, रजिया बेगम,अनिता तेलम,सुनीता हमला,पार्वती कश्यप,सोनमती ताती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह धरना प्रदर्शन जिले में महंगाई और जनसुविधाओं को लेकर बढ़ते असंतोष का संकेत माना जा रहा है।

मददेड़ में ‘हस्तशिल्प चौपाल’ का आयोजन:  शिल्पकारों को मिलेगा सरकारी योजनाओं और मुद्रा लोन का सीधा लाभ,

0
oplus_0

मददेड़ में ‘हस्तशिल्प चौपाल’ का आयोजन:  शिल्पकारों को मिलेगा सरकारी योजनाओं और मुद्रा लोन का सीधा लाभ,

बीजापुर/ मद्देड,

बीजापुर जिले के भोपाल पटनम तहसील अंतर्गत क्षेत्र के पारंपरिक हस्तशिल्प को नई पहचान देने और स्थानीय कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से मददेड़ में ‘भारतीय हस्तशिल्प चौपाल’ का भव्य आयोजन किया गया।

भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय (विकास आयुक्त हस्तशिल्प कार्यालय) की इस पहल में बड़ी संख्या में स्थानीय शिल्पकारों ने शिरकत की।

मौके पर ही ‘पहचान’ कार्ड और वित्तीय सहायता की जानकारी

इस चौपाल की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें कारीगरों को बिचौलियों के बिना सीधे शासन की योजनाओं से जोड़ा गया। कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया गया:

सरकारी योजनाएं: कारीगरों को विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

मुद्रा लोन और वित्तीय लाभ: शिल्पकारों को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए मुद्रा लोन के लिए ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन और ब्याज में छूट (Interest Subvention) के फायदों के बारे में बताया गया।

डिजिटल पहचान: नए शिल्पकारों का ‘पहचान’ पोर्टल पर नामांकन किया गया, जिससे उन्हें सरकारी मान्यता प्राप्त आईडी कार्ड प्राप्त होगा।

नए क्लस्टर की पहचान: क्षेत्र में मौजूद नए शिल्प केंद्रों (Craft Pockets) की पहचान की गई ताकि उन्हें बाजार और प्रशिक्षण की सुविधा मिल सके।

परंपरा को मिलेगा आधुनिक बाजार

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले में हस्तशिल्प की अपार संभावनाएं हैं। इस चौपाल के माध्यम से यहां के अनूठे शिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट किया जाएगा। उपस्थित ग्रामीणों और व्यापारियों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया।

खल्लारी रोप वे हादसे पर संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR हुआ दर्ज..

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल खल्लारी में आज हुए रोप-वे हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन के निर्देशानुसार रोप-वे संचालक कंपनी रोप वे एवं रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता तथा स्थानीय कर्मचारी बीरबल जंघेल और रामेश्वर यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है…

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 173 के अंतर्गत सेक्शन 289 एवं 125 (a) के तहत प्रकरण कायम किया है। यह कार्रवाई हादसे में लापरवाही के आरोपों को ध्यान में रखते हुए की गई है।

उल्लेखनीय है कि आज हुए इस हादसे में कुल 16 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु हो गई। घायलों का इलाज जारी है। जिनमें 8 को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है…यह रिपोर्ट मां खल्लारी देवी ट्रस्ट, खल्लारी द्वारा दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

70 वें श्री सीतारामाकल्याण महोत्सव की तैयारी शुरू: श्रीराम मंदिर प्रांगण में हुई महत्वपूर्ण बैठक

0

70 वें श्री सीतारामाकल्याण महोत्सव की तैयारी शुरू: श्रीराम मंदिर प्रांगण में हुई महत्वपूर्ण बैठक

मददेड

बीजापुर जिले के भोपाल पटनम तहसील अंतर्गत ग्राम मददेड में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 70 वें श्री सीतारामाकल्याण महोत्सव (श्रीरामनवमी मेला) के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

मेले की सफलता और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए ग्रामवासियों और गणमान्य नागरिकों की एक विशेष बैठक श्रीराम मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई।

बैठक की मुख्य बातें:

70 वीं वर्षगांठ का गौरव: इस वर्ष श्री रामनवमी मेला अपनी 70 वीं वर्षगांठ मना रहा है, जिसे देखते हुए आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया है।

नारियल टेंडर की प्रक्रिया: बैठक का मुख्य एजेंडा मेले के दौरान होने वाले नारियल टेंडर (बोली) की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया।

रणनीति और विचार-विमर्श: मंदिर समिति के सदस्यों और व्यापारियों के बीच मेले की व्यवस्थाओं, सुरक्षा और आगंतुकों की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने अपनी राय साझा की और मेले को भव्य रूप देने के लिए आपसी सहयोग का आश्वासन दिया।

 

आयोजन समिति ने सभी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ताकि 70 वें वर्ष का यह उत्सव यादगार बन सके।

‘हमर लक्ष्य’ से चमकेगा भविष्य: NEET-JEE अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा, निशुल्क कोचिंग का मिलेगा लाभ,,कब और कहाँ कहाँ होगी केन्द्र,,….पढें पुरी खबर।आर,एल,कुलदीप की रिपोर्ट:-

0

‘हमर लक्ष्य’ से चमकेगा भविष्य: NEET-JEE अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा, निशुल्क कोचिंग का मिलेगा लाभ,,कब और कहाँ कहाँ होगी केन्द्र,,….पढें पुरी खबर।

कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर शिक्षा को नई दिशा, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का मार्गदर्शन

सीईओ हरेश मंडावी व शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल—पारदर्शी चयन प्रक्रिया, दो प्रमुख केंद्रों पर होगी कोचिंग व्यवस्था

कांकेर:-

जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं—NEET एवं JEE—की तैयारी हेतु अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से “हमर लक्ष्य” कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क कोचिंग की शुरुआत की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी पहल को लेकर जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर तथा जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी के निर्देशन में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद एवं डीएमसी नवनीत पटेल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसके तहत पात्र विद्यार्थियों के चयन के लिए 23 मार्च 2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिले के विभिन्न विकासखंडों में निर्धारित केंद्रों पर संपन्न होगी।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को आगे लाना है, जो आर्थिक, भौगोलिक या संसाधनों की कमी के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते, लेकिन उनमें प्रतिभा और दृढ़ इच्छाशक्ति मौजूद है। चयनित विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा अध्यापन, नियमित टेस्ट, अध्ययन सामग्री तथा मेंटरिंग जैसी सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क प्रदान की जाएंगी।पात्रता के तहत वे विद्यार्थी शामिल होंगे जिन्होंने NEET या JEE के लिए आवेदन किया है तथा कक्षा 12वीं में अध्ययनरत या उत्तीर्ण हैं। साथ ही जो विद्यार्थी पहले से तैयारी कर रहे हैं, वे भी इस अवसर का लाभ ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि JEE प्रथम चरण में क्वालीफाई कर चुके विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा से छूट देते हुए सीधे कोचिंग में प्रवेश दिया जाएगा।प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिले के विभिन्न विकासखंडों—अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, चारामा, दुर्गूकोदल, कांकेर, कोयलीबेड़ा, पखांजूर एवं नरहरपुर—में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे पर्याप्त कक्ष, पेयजल, शौचालय और अनुशासन सुनिश्चित किया जाएगा। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने हेतु प्रश्न पत्र सीलबंद लिफाफों में उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत खोला जाएगा।

परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मूल्यांकन प्रक्रिया परीक्षा समाप्ति के तुरंत बाद विषय विशेषज्ञों द्वारा पारदर्शी तरीके से की जाएगी तथा उसी दिन शाम 5 बजे तक परिणाम जिला कार्यालय को भेजना अनिवार्य होगा।

जिला स्तर पर प्राप्त परिणामों के आधार पर समेकित मेरिट सूची तैयार कर चयनित विद्यार्थियों को सूचना दी जाएगी। कोचिंग के लिए दो प्रमुख केंद्र निर्धारित किए गए हैं—कांकेर एवं भानुप्रतापपुर। विभिन्न विकासखंडों के विद्यार्थियों को उनके निकटतम केंद्रों में समायोजित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने पालकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। साथ ही संस्था प्रमुखों को सभी पात्र विद्यार्थियों की 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम जिले की प्राथमिकता में है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। वहीं, जिला पंचायत सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीएमसी ने समन्वित प्रयासों से इस योजना को सफल बनाने का आह्वान किया है।“हमर लक्ष्य” कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देगा, बल्कि जिले को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में,आरोपीयों को चंद घंटो में घेराबंदी कर पकड़ा गया।

0

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में,आरोपीयों को चंद घंटो में घेराबंदी कर पकड़ा गया।

बालोद :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक14.03.2026 को धनराज निषाद निवासी मटिया बी के घर शादी कार्यक्रम में डीजे में डांस करते समय हुए विवाद की आपसी समझौता के नाम पर धनराज निषाद के घर दिनांक 20.03.2026 के सुबह बुलाने पर बालोद निवासी मयंक साहू,ओमसिंग निषाद, सिध्दार्थ मोंगराज गये थे जहां 06:30 बजे आरोपी मयंक साहू, ओम सिंह निषाद, एवं सिध्दार्थ मोंगराज निवासी खाल्हेपारा बालोद ने दिनांक 14.03.2026 को धनराज निषाद के घर शादी कार्यक्रम में डीजे में डांस करते समय हुए विवाद की आपसी समझौतानामा लिखने के लिए बोलने पर मना करने से तीनो ने मिलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मयंक साहू ने अपने पास रखे लोहे की धार दार चाकू से गला एवं सिर में वार करने से हितेश्वर यादव पिता अभय राम यादव उम्र 26वर्ष निवासी ग्राम मटिया बी थाना व जिला बालोद को गंभीर चोट लगने से जिला अस्पताल बालोद में भर्ती हुआ था जिसे बेहतर इलाज हेतु हायर सेन्टर रिफर किए हैं. थाना बालोद में अपराध क्रमांक 128/2026 धारा 296, 351 (3), 109,3(5)बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार कर आरोपीगण को प्रथम सूचना दर्ज करनें के चंद घंटो में घेराबंदी कर पकड़ा गया। तथा आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल, एक नग मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश कर दिनांक 21.03.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नाम आरोपीगण :- 01. मयंक साहू पिता प्यारे लाल साहू उम्र 20वर्ष पता पाररास वार्ड क्र. 01 बालोद थाना व जिला बालोद (छ.ग.)02 ओंम सिंग निषाद पिता शीतलराम निषाद उम्र 19 वर्ष वार्डक्र.11 खाल्हेपारा बालोद थाना व जिला बालोद (छ.ग.)

 

आजीविका और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की महिलाओं ने साझा किए अनुभव,,,संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित।समाचार एवं विज्ञापन के लिए सहयोग करें

0

आजीविका और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की महिलाओं ने साझा किए अनुभव,,,संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित।

 

कांकेर:-

ग्रामों में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं, सामुदायिक सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों के अनुभवों को साझा करने शुक्रवार 20 मार्च को जिला पंचायत एवं गैर शासकीय संगठन प्रदान के संयुक्त तत्वावधान में जिला पंचायत के सभाकक्ष में “प्रेरणा से प्रगति” नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और पंचायत स्तर पर जल संरक्षण और संवर्धन पर चर्चा की गई, साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेश मंडावी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समुदाय एवं ग्राम पंचायतों को प्रेरित करने के साथ-साथ उनके कार्यों को नई दिशा मिलती है। उन्होंने पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई) के महत्व, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) की प्रभावशीलता तथा महिला स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही यह भी बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में एक डिजिटल टूल विकसित कर ग्राम पंचायत विकास योजना की प्रक्रिया को डिजिटाइज किया गया है, जिसके माध्यम से जिले की प्रगति अब ऑनलाइन रूप से देखी जा सकती है। इस डिजिटल व्यवस्था से योजनाओं की निगरानी, पारदर्शिता एवं समयवद्ध क्रियान्वयन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों, स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कैडरों ने अपने अनुभव साझा किए। कई प्रतिभागियों ने बताया कि किस प्रकार जल संसाधन आधारित आजीविका गतिविधियों जैसे मत्स्य पालन, सब्जी उत्पादन एवं अन्य कृषि आधारित कार्यों के माध्यम से उनकी आय में वृद्धि हुई है तथा जीवन स्तर में सुधार आया है। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संकुल स्तरीय संघ, उच्च पंचायत उन्नति सूचकांक प्राप्त करने वाली तथा बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने वाली ग्राम पंचायतों एवं सक्रिय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कैडरों का सम्मान किया गया। विशेष रूप से आजीविका संवर्धन हेतु जल क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली दीदियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग से न केवल अपनी आय में वृद्धि की है, बल्कि अन्य समुदाय सदस्यों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है। इस अवसर पर जिला एवं जनपद पंचायतों के अधिकारी कर्मचारी और समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज मैदान में सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ।

0

अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज मैदान में सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ,

 

अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज मैदान में सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें संभाग स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिता के लिए 2000 से अधिक खिलाड़ी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान गणेश के स्वरूप ‘गजरु’ को प्रतियोगिता का शुभंकर घोषित करते हुए खेलों की महत्ता को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।

व्यावसायिक परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु अनुचित साधनों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान।हमारे समाचार पोर्टल को लाईक एवं फालो करें सब्सक्राइब शेयर करें और पढते रहें छोटी बडी खबरें।

0

व्यावसायिक परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु अनुचित साधनों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान।

 

रायपुर:-

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहल पर छत्तीसगढ़ में लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु अनुचित साधनों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया गया है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बने।

छत्तीसगढ़ में पारदर्शी और

निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था को मिला

सशक्त आधार

→ पेपर लीक, नकल और तकनीकी गड़बड़ी पर

3 से 10 वर्ष की सजा और 10 लाख रुपये तक जुर्माना

→ संगठित अपराध के मामलों में

1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना

→ दोषी संस्थाओं या गिरोह की

संपत्ति जब्त करने का प्रावधान

→ दोषी अभ्यर्थियों पर 1 से 3 वर्ष तक परीक्षा में प्रतिबंध

 

*इन्द्रावती नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 300 घनमीटर रेत जब्त*,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

*इन्द्रावती नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 300 घनमीटर रेत जब्त*,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,
जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में इन्द्रावती नदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में लगभग 300 घनमीटर अवैध रेत जब्त की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन को शिकायत मिली थी कि नदी में पोकलेन मशीन के माध्यम से अवैध उत्खनन किया जा रहा है और रातों-रात हाईवा वाहनों के जरिए ग्राम वरदली में रेत का भण्डारण किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 16 मार्च 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भोपालपटनम एवं जिला खनि अधिकारी बीजापुर के नेतृत्व में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम वरदली में जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान ठेकेदार शेख हुसैन (पिता शेख जानसहिदा), निवासी गुंटूर (आंध्रप्रदेश) द्वारा अवैध रूप से लगभग 300 घनमीटर रेत का भण्डारण किया जाना पाया गया। टीम ने मौके पर ही उक्त रेत को जब्त कर ग्राम पंचायत वरदली के सरपंच एवं सचिव को सुपुर्द कर दिया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं भण्डारण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।

भोपालपटनम में ईद मिलन समारोह में गूंजा भाईचारे और एकता का संदेश,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

0

भोपालपटनम में ईद मिलन समारोह में गूंजा भाईचारे और एकता का संदेश,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

भोपालपटनम,,,,,,,,,,,, ईद-उल-फितर के पावन और खुशियों से भरे अवसर पर भोपालपटनम में आयोजित ईद मिलन समारोह ने सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी एकता की एक शानदार मिसाल पेश की। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बीजापुर के जिला अध्यक्ष फारूख खान द्वारा किया गया, जिसमें सभी वर्गों और समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
समारोह में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के भाई-बहनों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया। सभी ने मिलकर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और प्रेम, सद्भाव तथा एकता का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाया। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह से उल्लास, अपनापन और भाईचारे की भावना से ओतप्रोत रहा। मीठी सेवइयों की मिठास के साथ लोगों के दिलों में भी आपसी प्रेम और सम्मान की मिठास घुलती नजर आई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष फारूख खान ने अपने संबोधन में कहा कि “ईद केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह इंसानियत, भाईचारे, त्याग और आपसी प्रेम का प्रतीक है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि हम सभी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर रहें और समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।” उन्होंने सभी समाज के लोगों से आपसी सहयोग, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल त्योहारों की खुशियों को साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, सहयोग और रिश्तों को भी मजबूत बनाते हैं।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि “हम सब एक हैं” और मिलजुलकर रहने से ही समाज और देश का विकास संभव है। यह ईद मिलन समारोह निश्चित रूप से भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

दिल्ली में महेश गागड़ा और नितिन नवीन की अहम मुलाकात, संगठनात्मक रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

दिल्ली में महेश गागड़ा और नितिन नवीन की अहम मुलाकात, संगठनात्मक रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,बीजापुर जिले के जनप्रिय नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान पार्टी की आगामी रणनीति, संगठन के सुदृढ़ीकरण और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक का मुख्य फोकस संगठन को मजबूत बनाते हुए आगामी चुनावी तैयारियों को धार देने पर रहा।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने महेश गागड़ा के नेतृत्व और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गागड़ा जी ने छत्तीसगढ़, विशेषकर बीजापुर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच यह बैठक कई घंटों तक चली, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य और बीजापुर जिले के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हुई। महेश गागड़ा ने क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा।
मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों और विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जगदलपुर शहर के मिताली चौक एवं दरगाह परिसर के पास “कलम की ईदी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों,समाज प्रमुखों,पत्रकारों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को कलम वितरित कर एक प्रेरणादायक संदेश दिया गया

0

“एक रोटी कम खाओ, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ।”

यह सराहनीय पहल हाजी वसीम अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा पिछले 5 वर्षों से निरंतर चलाई जा रही है। उनके नेतृत्व में यह अभियान पूरे प्रदेश में मोहम्मद सिराज साहब के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज में आपसी भाईचारा एवं एकता को मजबूत करना है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समाजों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ पत्रकार बंधुओं को भी सम्मानपूर्वक “कलम की ईदी” प्रदान की गई। इस क्रम में बस्तर 24 न्यूज़ के पत्रकार सिराज खान, वरिष्ठ पत्रकार सुमित वाजपेयी एवं पत्रकार सुनील साहू को कलम देकर उनके समाज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह पत्रकार बंधु सदैव समाज की आवाज को उजागर करने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

साथ ही, कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को भी दरगाह परिसर के पास जाकर कलम भेंट की गई। समाज की सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में उनके निरंतर योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भी इस पहल से जोड़ा गया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय परिसंघ के जिला अध्यक्ष सतीश वानखेड़े ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया। उनके 5 वर्षीय पुत्र साकेत वानखेड़े ने भी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रेरणादायक विचार—

“शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा”—

को साझा कर सभी बच्चों को प्रेरित किया।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से प्रकाश ठाकुर (अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज, बस्तर संभाग), दिनेश यादव (अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग महासभा, बस्तर संभाग), नवीन बोथरा (समाजसेवी), रत्नेश बेंजामिन (उपाध्यक्ष, क्रिश्चियन फोरम छत्तीसगढ़), अब्दुल रशीद पवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी समाजों के लोगों को आमंत्रित कर आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं एकता का संदेश दिया गया। “कलम की ईदी” जैसी पहल न केवल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाती है, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य भी करती है।

राशन कार्डधारियों को अप्रैल में तीन माह का मिलेगा चावल

0
Oplus_16908288

सरायपाली. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र हितग्राहियों को अप्रैल से जून माह तक का राशन एकमुश्त प्रदान किए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत अंत्योदय, प्राथमिकता एवं निराश्रित श्रेणी के राशन कार्डधारियों को तीन माह का चावल मुफ्त दिया जाएगा।

इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से 17 मार्च को आदेश जारी किया गया है, जिसमें 31 मार्च तक आवश्यक भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार, एक अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच तीन माह का राशन वितरण किया जाएगा। हालांकि प्रत्येक माह के लिए हितग्राहियों को अलग-अलग बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना होगा, यानी तीन माह के राशन के लिए तीन बार अंगूठा लगाना अनिवार्य रहेगा। इधर, जिले में राशन भंडारण और वितरण को लेकर पहले से ही स्थिति संतोषजनक नहीं रही है। विकासखंड के अधिकांश शासकीय उचित मूल्य दुकानों में भंडारण में देरी के कारण हितग्राहियों को समय पर राशन नहीं मिल पाया है। पूर्व में फरवरी और मार्च माह का राशन एक साथ वितरण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर यह व्यवस्था पूरी तरह लागू नहीं हो सकी। कई स्थानों पर केवल एक माह का ही भंडारण हुआ, जबकि मार्च माह का स्टॉक भी 18 तारीख के बाद पहुंचा। वर्तमान में मार्च माह का राशन वितरण भी पूर्ण रूप से संपन्न नहीं हो पाया है। इसी बीच 21 से 25 मार्च तक राज्यभर में सॉफ्टवेयर अपडेट और वित्तीय वर्ष की तैयारियों के चलते राशन वितरण प्रभावित रहेगा। इस अवधि में सभी उचित मूल्य दुकानों की ई-पॉस मशीनें बंद रहेंगी, जिससे चावल, शक्कर सहित अन्य सामग्री का वितरण नहीं हो सकेगा। साथ ही इस दौरान स्टॉक अपडेट की प्रक्रिया भी की जाएगी।

भंडारण की प्रक्रिया शुरू

सामान्य राशन कार्डधारियों को शक्कर नमक सहित अन्य सामग्री का भंडारण और वितरण स्टॉक उपलब्धता के आधार पर प्रति माह अलग-अलग किया जाएगा। साथ ही उचित मूल्य दुकानों में चावल उत्सव मनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकआपूर्ति निगम के जिला प्रभारी विनोद बुधिचा से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पहले ही भंडारण के लिए अलॉटमेंट जारी हुआ है, भंडारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राशन भंडारण के लिए पंचायत को बोलकर जगह उपलब्ध करवाया जाएगा। वहां भंडारण किया जाएगा।

तेंदूआ खाल तस्करी का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार। ,,राजमन नाग

0

तेंदूआ खाल तस्करी का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार।
राजमन नाग

वन विभाग और वाइल्ड लाइफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेंदूआ खाल की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 मार्च 2026 को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी रायपुर और वनमंडल केशकाल की टीम ने संयुक्त रूप से फरसगांव क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों द्वारा तेंदुआ खाल बेचने की कोशिश की जा रही थी।

वन विभाग की टीम ने पहले सौदेबाजी कर खाल मंगवाई, जिसके बाद मोटरसाइकिल और ईको वाहन से पहुंचे आरोपियों को मौके पर रंगे हाथ पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान तेंदूआ की खाल जब्त की गई, जिसकी लंबाई करीब 195 सेमी और चौड़ाई 45 सेमी बताई गई है।
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने करीब 7 माह पहले भरमार बंदूक से शिकार कर टेंडुआ की हत्या की थी। इसके बाद खाल को बेचने की योजना बनाई जा रही थी।
वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही, मुख्य आरोपी के पास से एक भरमार बंदूक भी बरामद की गई है।
🔴 वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, टेंडुआ खाल तस्करी मामले में टीम की सक्रिय भूमिका
वनमंडल केशकाल में तेंदुआ खाल तस्करी मामले में की गई कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने अहम भूमिका निभाई। इस पूरी कार्रवाई को वनमंडलाधिकारी श्रीमती दिव्या गौतम (भा.व.से.) के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। इस अभियान में राज्य स्तरीय टीम के साथ-साथ उप वनमंडलाधिकारी फरसगांव श्री एन.के. सिन्हा तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी फरसगांव श्री आर.एस. यादव के नेतृत्व में वन अमले की संयुक्त टीम सक्रिय रही।कार्रवाई के दौरान वन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—श्री शिवनाथ सेटिया (उप वनक्षेत्र अधिकारी), श्री मोहन लाल नाग (वनपाल), श्री गजेंद्र नाइक (वनपाल), श्री द्वारिका प्रसाद नायक (वनपाल), श्री डोमार सिंह नेताम (वनपाल), श्री गुदराम मरकाम (वनपाल), श्री खवेश्वर दीवान (वनरक्षक), श्री तेनासिंह भोयर (वनरक्षक), श्री नागेश्वर गढ़पाले (वनरक्षक), श्री किशोर कुमार भुआर्य (वनरक्षक), श्री सूरज नेताम (वनरक्षक), श्री आदित्य वर्मा (वनरक्षक) एवं श्री भुनेश्वर पाण्डे (वनरक्षक) शामिल रहे।
इस पूरी कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

चर्म, गुप्त एवं सौंदर्य रोगो का कम खर्च कम दवाइयों मे सटीक ईलाज के लिए पहुंचे अग्रवाल नर्सिंग होम बसना…वही नाक कान गला के लेजर एवं एंडोस्कोपी पद्धति से आपरेशन के लिए मिले डॉ.सतीश राठी से..।

0

अगर आपको कम खर्च और कम दवाइयों मे बाहरी शारीरिक समस्याओ का ईलाज कराना है तो आने वाले 22 मार्च दिन रविवार को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे बाहरी शारीरिक त्वचा से जुड़े सभी तरह के रोग जैसे दाद, खाज, खुजली,सफ़ेद खुजली. फंगल इन्फेक्शन,बालो का झड़ना, कुष्ट रोग,शरीर मे दाने, सोराइसिस,नाख़ून मे सफेदी या कालापन जैसे रोगों के लिए..डॉक्टर अजित कुमार mbbs MD (skin&VD) रहेंगे उपलब्ध..।

मिलने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक..l

वही नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सतीश राठी भी होंगे मौजूद जो लेजर एवं एंडोस्कोपी पद्धति द्वारा करेंगे ऑपरेशन…कान सम्बंधित समस्या के लिए सुनने के लिए जाँच के बाद सुनने की मशीन भी है उपलब्ध..

यहां आयुष्मान कार्ड से सभी तरह के ईलाज और ओपरेशन पूरी तरह निशुल्क है..।

स्थान -अग्रवाल मल्टीस्पेसलिटी हॉस्पिटल बसना महासमुंद

फोन -84618-11000–7770868473–7773086100

धर्म रक्षा के संकल्प को साकार कर रही सुशासन सरकार – मनमीत छाबड़ा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार..

0

महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को प्रदेश की सामाजिक व्यवस्था, धार्मिक स्वतंत्रता एवं जनसुरक्षा की दृष्टि से एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम बताते हुए सांसद प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य मनमीत सिंह छाबड़ा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी पूरी सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

श्री छाबड़ा ने कहा कि लंबे समय से प्रदेश में अवैध धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में चिंता और असंतोष का वातावरण था। ऐसे समय में राज्य सरकार द्वारा यह सशक्त एवं स्पष्ट विधायी पहल न केवल जनभावनाओं का सम्मान है, बल्कि यह कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में भी एक निर्णायक प्रयास है। प्रदेश के गरीब, शोषित और वंचित वर्गों की आस्था और अधिकारों को सशक्त संरक्षण मिलेगा। साथ ही लालच, भय, दबाव या छल-कपट से धर्म परिवर्तन कराने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि इस विधेयक में प्रलोभन, दबाव, भय, धोखे या कपटपूर्ण तरीकों से किए जाने वाले धर्मांतरण को स्पष्ट रूप से अपराध की श्रेणी में रखा गया है तथा इसे गैर-जमानती बनाते हुए कठोर दंड का प्रावधान किया गया है। यह प्रावधान उन असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त संदेश है, जो कमजोर एवं भोले-भाले लोगों को बहलाकर या भ्रमित कर उनका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करते है।

श्री छाबड़ा ने आगे कहा कि विशेष रूप से महिलाओं, नाबालिगों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा दिव्यांगजनों जैसे संवेदनशील वर्गों के लिए अलग से कड़े प्रावधान किए जाना सरकार की संवेदनशीलता एवं समावेशी सोच को दर्शाता है। इससे इन वर्गों को सुरक्षा की अतिरिक्त गारंटी मिलेगी और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

उन्होंने सामूहिक धर्मांतरण (Mass Conversion) तथा विदेशी फंडिंग के माध्यम से होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए किए गए प्रावधानों की भी सराहना करते हुए कहा कि यह कदम प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान एवं सामाजिक संतुलन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

श्री छाबड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता, सुरक्षा और जनकल्याण के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को और अधिक मजबूत करता है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि यह विधेयक केवल कानून नहीं, बल्कि समाज में शांति, सौहार्द और पारस्परिक सम्मान को स्थापित करने का एक मजबूत माध्यम बनेगा। इससे प्रदेश में कानून का शासन सुदृढ़ होगा तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण और अधिक प्रबल होगा।

श्री छाबड़ा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार के सभी जनप्रतिनिधियों का इस दूरदर्शी, जनहितकारी एवं ऐतिहासिक निर्णय के लिए पुनः हृदय से आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह कानून छत्तीसगढ़ को विकास, सुरक्षा एवं सामाजिक समरसता के नए आयामों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

गंगालूर पोर्टा केबिन मामला: जांच दल ने किया खुलासा तीन छात्राओं के गर्भवती होने की खबर अर्धसत्य – सर्व आदिवासी समाज,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

गंगालूर पोर्टा केबिन मामला: जांच दल ने किया खुलासा

तीन छात्राओं के गर्भवती होने की खबर अर्धसत्य – सर्व आदिवासी समाज,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, गंगालूर स्थित पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय की तीन छात्राओं के गर्भवती होने की खबर पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा गठित जांच दल ने अपनी प्रारंभिक जांच में इसे अर्धसत्य बताया है।
सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर के निर्देशन में तथा जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी (संयोजक) के नेतृत्व में गठित जांच समिति 19 मार्च को गंगालूर पहुंची। जांच दल में कमलेश पैंकरा, कुंवर सिंह मज्जी, अमित कोरसा, सीताराम मांझी, कामेश्वर दुब्बा, श्रवण सैंड्रा, सुखराम कोवासी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। दल ने मामले की विस्तृत जांच करते हुए संबंधित छात्राओं से मुलाकात की और बाद में गोंडवाना भवन में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को संबोधित किया।
जग्गूराम तेलामी ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि एक छात्रा सितंबर माह से ही विद्यालय में अनुपस्थित थी, जबकि अन्य दो छात्राएं नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के बाद से ही आवासीय विद्यालय नहीं आई थीं।
जांच दल ने तीनों छात्राओं से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की, जहां यह पाया गया कि तीनों वर्तमान में अपने-अपने ससुराल में रह रही हैं।
समिति के अनुसार परीक्षा के दौरान जब ये छात्राएं विद्यालय आई थीं, तब परीक्षा के अंतिम दिन गांव के कुछ लोगों द्वारा उनसे पूछताछ की गई थी, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आया।
सर्व आदिवासी समाज ने स्पष्ट किया है कि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है और तथ्यात्मक जानकारी सामने आने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

*मोहला मानपुर—विधायक इंद्र शाह मंडावी के अनुशंसा से टोहे में पुलिया, नेडगांव एवं जामड़ी में सीसी रोड स्वीकृत*

0

मनीष कौशिक

मोहला:मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मांग पर अतिआवश्यक कार्यों के स्वीकृति के लिए अनुशंसा पत्र अधोसंरचना विकास एवं उपकर निधि विभाग को भेजा था जिस पर स्वीकृति प्रदान किया गया है। जिसमें प्रमुख से ग्राम पंचायत नेडगांव अंतर्गत ग्राम कोंदाबोड़ी में वार्ड नंबर 6 से वार्ड नंबर 7 तक सीसी रोड निर्माण 10 लाख, ग्राम पंचायत तेरेगांव अंतर्गत ग्राम जामड़ी में सीसी रोड निर्माण मानेश घर से राजू टेकाम घर तक 6 लाख, ग्राम पंचायत फुलकोड़ो (चोरिया पारा) में सामुदायिक भवन में आहता निर्माण 5 लाख, ग्राम पंचायत टोहे अंतर्गत टोहे से कोतरी मार्ग में पुलिया निर्माण 19 लाख का स्वीकृति प्रदान किया गया है। उक्त कार्यों से ग्रामीणों को लाभ प्राप्त होगा। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के मांग पर जनहित में विभिन्न निर्माण कार्यों के स्वीकृति प्रदान कराने पर जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, युकाँ अध्यक्ष मनीष निर्मल, ब्लॉक अध्यक्ष बालचंद कोरेटी, जनपद अध्यक्ष पुष्पा मंडावी, उपाध्यक्ष देवानंद कौशिक, सईदा खान, विधायक प्रतिनिधि ऋषभ ठाकुर, सरपंच हिस्टोरिया चुरेंद्र, रामदास जाड़े, सुकलाल उसारे, परमानंद उसारे, अवध चुरेंद्र, लच्छू साबले, दीनू चौड़िया, सेवा तुलावी, परमेश्वर कोठारी, सागर सिन्हा, तनुज मंडल, बशीर खान, उपेंद्र मिश्रा ने विधायक इंद्रशाह मंडावी का आभार व्यक्त किया हैं!

गंगालूर पोर्टा केबिन मामला: जांच दल ने किया खुलासा* *तीन छात्राओं के गर्भवती होने की खबर अर्धसत्य – सर्व आदिवासी समाज

0

तीन छात्राओं के गर्भवती होने की खबर अर्धसत्य – सर्व आदिवासी समाज

Bijapur,19/03/2026,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,

गंगालूर स्थित पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय की तीन छात्राओं के गर्भवती होने की खबर पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा गठित जांच दल ने अपनी प्रारंभिक जांच में इसे अर्धसत्य बताया है।

सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर के निर्देशन में तथा जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी (संयोजक) के नेतृत्व में गठित जांच समिति 19 मार्च को गंगालूर पहुंची। जांच दल में कमलेश पैंकरा, कुंवर सिंह मज्जी, अमित कोरसा, सीताराम मांझी, कामेश्वर दुब्बा, श्रवण सैंड्रा, सुखराम कोवासी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। दल ने मामले की विस्तृत जांच करते हुए संबंधित छात्राओं से मुलाकात की और बाद में गोंडवाना भवन में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को संबोधित किया।

जग्गूराम तेलामी ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि एक छात्रा सितंबर माह से ही विद्यालय में अनुपस्थित थी, जबकि अन्य दो छात्राएं नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के बाद से ही आवासीय विद्यालय नहीं आई थीं।

जांच दल ने तीनों छात्राओं से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की, जहां यह पाया गया कि तीनों वर्तमान में अपने-अपने ससुराल में रह रही हैं।

समिति के अनुसार परीक्षा के दौरान जब ये छात्राएं विद्यालय आई थीं, तब परीक्षा के अंतिम दिन गांव के कुछ लोगों द्वारा उनसे पूछताछ की गई थी, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आया।

सर्व आदिवासी समाज ने स्पष्ट किया है कि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है और तथ्यात्मक जानकारी सामने आने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

बस्तर में पेयजल संकट पर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस (जे) का कड़ा रुख, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

0

तोकापाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरेंगा (डेंगपारा) छपेपारा में व्याप्त भीषण पेयजल संकट को लेकर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने प्रशासन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

इस ज्ञापन के माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजना के बावजूद ग्रामीणों को आज भी मूलभूत सुविधा “पेयजल” के लिए भारी संघर्ष करना पड़ रहा है।

👉 ग्रामीणों को प्रतिदिन 1 से 1.5 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है

👉 महिलाएं एवं बच्चे 5 से 6 घंटे केवल पानी लाने में व्यतीत कर रहे हैं

👉 बोरवेल एवं अन्य जल स्रोत खराब पड़े हैं

👉 सार्वजनिक नल योजनाएं पूरी तरह विफल साबित हुई हैं

संगठन ने इसे प्रशासनिक विफलता और जनअधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि यह स्थिति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) का सीधा हनन है।

प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि बस्तर जैसे प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध आदिवासी क्षेत्र में पेयजल के लिए इस प्रकार की स्थिति होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और यह शासन की योजनाओं एवं जमीनी क्रियान्वयन के बीच गहरी खाई को उजागर करता है।

📢 मुख्य मांगें:

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि:

तत्काल पेयजल संकट के समाधान हेतु टैंकर एवं अस्थायी जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए

खराब बोरवेल एवं जल स्रोतों की शीघ्र मरम्मत की जाए

जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए

स्थायी समाधान हेतु नई जल योजनाओं (पाइपलाइन, टंकी आदि) को शीघ्र स्वीकृति दी जाए

ग्रामसभा की भागीदारी से पारदर्शी जल प्रबंधन व्यवस्था लागू की जाए

⚠️ आंदोलन की चेतावनी:

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस (जे) ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन द्वारा जनहित में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

जारीकर्ता:

चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष

कमल बघेल

ब्लॉक अध्यक्ष, तोकापाल

जिला महामंत्री

संतु कश्यप 

युवा अध्यक्ष 

सूरज कश्यप 

एवं समस्त पदाधिकारी

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)

इस दौरान चित्रकोट विधानसभा अध्यक्ष कमल बघेल ग्रामीण जिला महामंत्री संतु कश्यप युवा अध्यक्ष सूरज कश्यप कमलू कश्यप लक्ष्मण कश्यप, अनिल कश्यप, विजय कवासी ग्राम कुरेंगा छपेपारा (डेंगपारा) के ग्रामीण मुन्ना कश्यप टांगरू, जयमान, सुकरी,फूलों लखमी मासों पांडो, कमली, सूकमति, मुन्नी , जयंती, लछन, नीलो, लक्ष्मी, तुलसा, सुखदेव उपस्थित रहे

फेडरेशन अब अनिश्चित कालीन हड़ताल की ओर,,,11सुत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन..।पत्रकार आर, एल, कुलदीप की खास खबर….।

0

फेडरेशन अब अनिश्चित कालीन हड़ताल की ओर,,,11सुत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन..।पत्रकार आर, एल, कुलदीप की खास खबर….।

 

 

बालोद/गुडरदही:-

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर बालोद जिले के समस्त कर्मचारी अधिकारी 18 मार्च को भोजन अवकाश के दौरान प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर दिव्या मिश्रा को सौंपा,

ज्ञातव्य हो कि प्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से अपनी लंबित मांगों के लिए आंदोलित है।प्रमुख मांगो मे मोदी की गारंटी अनुसार

प्रमुख मांगे जो निम्नानुसार है

 

1. मोदी की गारंटी अनुसार वर्ष जुलाई 2016 से लंबित DA एरियर्स की राशि कर्मचारियों के GPF खाते में समायोजित की जाए।

 

2. प्रदेश में चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतनमान कमशः 8,16,24,32 वर्ष में दिया जाए।

 

3. मध्यप्रदेश की भांति प्रदेश में अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस की जाए।

 

4. प्रदेश के लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संवयों की वेतन विसंगतियों को दूर करने पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए। जुलाई 2019 से लंबित मंहगाई भत्ता के एरियर्स को सामान्य भविष्य निधि खाते में समायोजित करना, चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान 8, 16, 24 एवं 32 वर्ष में देना, अर्जित अवकाश

5. 5. प्रदेश के शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए समस्त सेवा लाभदिया जाए।

 

6. सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को भी त्रिस्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए।

 

7. प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति निःशर्त लागू करने स्थायी आदेश जारी जारी किया जाये। वर्तमान में 10 प्रतिशत सीलिंग समाप्त करते हुए सीधी भर्ती के समस्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दिया जाए।

 

8. प्रदेश के पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाए तथा नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति दिया जाए।

 

9. प्रदेश के विभिन्न विभागों में सेटअप पुनरीक्षित नहीं होने के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कमी को देखते हुए सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष की जावे।

 

10. प्रदेश में कार्यरत कार्यभारित, दैनिक वेतन भोगी, अनियमित, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करते हुए नियमित पदस्थापना में नियुक्त किया जाये।

 

11. प्रदेश में आधार बेस्ड अटेंडेंस एवं सेवानिवृत्ति उपरांत संविदा नियुक्ति तत्काल बंद किया जाए। विभागों में रिक्त पदों पर अतिशीघ्र भर्ती हेतु अनुमति दी जाए।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबद्ध 132 मान्यता एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठनों के द्वारा उपरोक्त मांगों को लेकर चतुर्थ चरण आंदोलन के तहत दिनांक 18 मार्च 2026 को जिला एवं विकासखंड स्तर पर भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन किया गया।

फेडरेशन अनुरोध करता है कि उपरोक्त मांगो के यथाशीघ्र पूरा करने की आवेदन निवेदन किया गया

जिला के महासचिव घनश्याम पुरी ने बताया कि अगर सरकार हमारी मांगे पूरा नहीं करती है तो आने समय में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन आंदोलन करने के लिए बाध्य रहेगा । साथ ही जिला संयोजक लोकेश साहू , घनश्याम पुरी जिला महासचिव के नेतृत्व में 18 मार्च को भोजन अवकाश के समय 1.30 बजे जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान जिला प्रभारी मूलचंद शर्मा जी ,जिला संयोजक लोकेश कुमार, महासचिव घनश्याम पुरी , विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्ष जिसमे मधुकांत यदु, राजेश घोड़ेसवार ,संतोष देशमुख ,आर एम चावड़ा, वीरेंद्र देशलहरे, राधेश्याम साहू, परशुराम धनेंद्र, गोविन्द मानिकपुरी , रवि वर्मा ब्लॉक संयोजक ,कृष्णापुरी गोस्वामी, अहमद रजा, खिलानंद साहू, नवल किशोर साहू, राजस्व निरीक्षक रमेश शर्मा, राजेंद्र कोला ,पटवारी यशवंत देवांगन,चेतन यदु, गजेंद्र पूरी गोस्वामी, ,राजेश देशमुख ,विनोद जायसवाल ,आर एस मांडवी ,प्रमोद साहू ,के सांथ विभिन्न संगठनों के कर्मचारी उपस्थित रहे|जिला प्रभारी मूलचंद शर्मा जी ,जिला संयोजक लोकेश कुमार, महासचिव घनश्याम पुरी , विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्ष जिसमे मधुकांत यदु, राजेश घोड़ेसवार,आर एम चावड़ा, वीरेंद्र देशलहरे, राधेश्याम साहू, परशुराम धनेंद्र, रवि वर्मा ब्लॉक संयोजक ,कृष्णापुरी गोस्वामी, अहमद रजा, खिलानंद साहू, नवल किशोर साहू, राजस्व निरीक्षक रमेश शर्मा, राजेंद्र कोला ,पटवारी यशवंत देवांगन,चेतन यदु, गजेंद्र पूरी गोस्वामी, , विष्णू राम साहू,राजेश देशमुख ,विनोद जायसवाल ,आर एस मांडवी ,प्रमोद साहू अश्वनी कुमार नायक, महेश कुमार पिस्दा,कुलदीप रामटेके , श्रीमती त्रिवेणी साहू, रेखा खड़ई, कुमारी माधुरी साहू, सुशीला शर्मा, ढेला नेताम,पायल ठाकुर ,दीपिका ठाकुर, मिथिलेश निषाद,शेष नारायण सिंहा, कृष्णकांत पटेल , चंद्रहास वानखेडे के सांथ विभिन्न संगठनों के कर्मचारी उपस्थित रहे

अब पुलिस को व्हाट्सएप्प पर भेज सकेंगे अपनी शिकायत या अवैध गतिविधियों से संबंधित गुप्त सूचना..Hi/Hello/नमस्ते/हेल्प- ऐसे कोई भी ग्रीटिंग भेज कर हेल्प डेस्क में चैट की शुरुवात कर सकते हैं..AI आधारित आटोमेटिक रेस्पॉन्स सिस्टम पर काम करेगा “संवाद” के अंतर्गत व्हाट्सप्प बॉट चैट..

0

राहुल भोई महासमुंद..

कांकेर पुलिस के “शिकायत हेल्प डेस्क” अभियान की तर्ज पर “संवाद” नाम से महासमुंद जिले में भी इसे लागू किया जा रहा है।

अब पुलिस को व्हाट्सएप्प पर भेज सकेंगे अपनी शिकायत या अवैध गतिविधियों से संबंधित गुप्त सूचना..

शिकायत हेल्प डेस्क में शिकायत करने अथवा सुचना देने हेतु मोबाइल नंबर-9479229939 पर “Whatsapp” में मैसेज करें

Hi/Hello/नमस्ते/हेल्प- ऐसे कोई भी ग्रीटिंग भेज कर हेल्प डेस्क में चैट की शुरुवात कर सकते हैं।*

ग्रीटिंग भेजते ही आटोमेटिक दो विकल्प आएगा – 1. शिकायत दर्ज करें ,2. अवैध गतिविधियों की गुप्त सूचना दे।

AI आधारित आटोमेटिक रेस्पॉन्स सिस्टम पर काम करेगा “संवाद” के अंतर्गत व्हाट्सप्प बॉट चैट ।

AI द्वारा स्वतः शिकायतों को 10 एवं गुप्त सूचनाओं को 4 प्रकार में बाँट कर सम्बंधित थानों को किया जाएगा आबंटित*

डैशबोर्ड पर होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग..

पुलिस और लोगों में संवाद अब और भी आसान तथा प्रभावी।

शिकायत हेल्प डेस्क के द्वारा दी गई शिकायत की अद्यतन स्थिति भी Whatsapp के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।*

7 दिवस के भीतर एक मोबाइल नंबर से 1 शिकायत भेजी जा सकती है।*

पुलिस और जनता के बीच संवाद को सरल और प्रभावी बनाने की दिशा में कांकेर पुलिस के प्रभावी पहल को अक्षरशः महासमुंद जिले में भी लागू किया जा रहा है | आज दिनांक 18 मार्च से जनता महासमुंद जिला पुलिस को व्हाट्सप्प के जरिये अपनी कोई भी शिकायत या किसी आपराधिक गतिविधि के बारे सूचना भेज सकते है|

*कैसे करे महासमुंद पुलिस से संवाद*

महासमुंद पुलिस द्वारा व्हाट्सप्प संवाद के लिए एक व्हाट्सप्प नंबर 9479229939 जारी किया जा रहा है| कोई भी सूचनाकर्ता या शिकायतकर्ता इस व्हाट्सप्प में मैसेज के जरिये अपनी शिकायत या फिर कोई सूचना सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेज सकते है | व्हाट्सप्प में इस प्रसारित नंबर पर Hi/Hello/नमस्कार इत्यादि लिखकर भेजने से स्वतः एक मैसेज आएगा|

“महासमुंद संवाद पोर्टल में आपका स्वागत है

कृपया इनमें से 1 विकल्प चुनें:

1️⃣ अवैध शराब/जुआ या अन्य आपराधिक गतिविधि के बारे में गुप्त सूचना देने के लिए

2️⃣ शिकायत दर्ज करने के लिए

गुप्त सूचना के लिए 1 या शिकायत के लिए 2 भेजें।”

*शिकायत कैसे भेजे*

अगर व्हाट्सप्प में शिकायतकर्ता के द्वारा 2 चुना गया तो व्हाट्सप्प चैट बॉट शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत पत्र की एक प्रतिलिपि भेजने के लिए निर्देशित करता है| शिकायतकर्ता अपने शिकायत पत्र की फोटो या पीडीएफ भेज सकते है या फिर स्वयं टाइप करके व्हाट्सप्प में भेज सकते है|

“ शिकायत दर्ज करें

कृपया अपनी शिकायत पत्र की फोटो/PDF भेजें या अपनी शिकायत टाइप करके भेजें।

एक से अधिक पेज हों तो एक-एक करके भेजें।”

शिकायत की फोटो या पीडीएफ भेजने के बाद चैटबॉट से निम्नलिखित जवाब आएगा|

“✅ फोटो मिल गई! (1 पेज)

क्या आपने सम्पूर्ण शिकायत भेज दी है?य

दि हाँ तो 1 भेजे

यदि नहीं तो और फोटो डाले”

शिकायत की सभी फोटो या पीडीएफ भेजने के बाद चैटबॉट से निम्नलिखित जवाब आएगा|

✅ आपकी शिकायत दर्ज हो गई है।

हम आपकी शिकायत पर कार्यवाही करेंगे।

शिकायत क्रमांक: 9

इस नंबर को संभाल कर रखें।

*आपराधिक गतिविधि के बारे में सूचना कैसे भेजे*

अगर व्हाट्सप्प में शिकायतकर्ता के द्वारा 1 चुना गया तो व्हाट्सप्प चैट बॉट सूचनाकर्ता को अपनी सूचना भेजने के लिए निर्देशित करता है| शिकायतकर्ता अपने सूचना की फोटो या पीडीएफ भेज सकते है या फिर स्वयं टाइप करके व्हाट्सप्प में भेज सकते है| सूचना मुख्यतः बड़ी मात्रा में शराब बनाने/बेचने संबंधी, गांजा के परिवहन एवं बिक्री संबंधी, इंजेक्शन, नशे की दवा के परिवहन एवं बिक्री संबंधी, किसी अपराधी के आने सम्बन्धी या कोई अन्य सूचना हो सकती है

“क्या आप किसी अपराधी गतिविधि(अवैध शराब बनाना/बेचना, जुआ, गांजा या अन्य ) के बारे में गुप्त सूचना देकर पुलिस और समाज की मदद करना चाहते है?

सूचना सीधे पुलिस अधीक्षक(SP) के पास जाएगी | आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

यदि हाँ तो 1 टाइप करके भेजे”

“1️⃣ बड़ी मात्रा में शराब बनाने/बेचने संबंधी

2️⃣ गांजा के परिवहन एवं बिक्री संबंधी

3️⃣ इंजेक्शन/नशे की दवा के परिवहन एवं बिक्री संबंधी

4️⃣ कोई अन्य सूचना

इनमे से किसी भी अपराधी गतिविधि के बारे में गुप्त सूचना देने के लिए कृपया 1 से 5 के बीच नंबर टाइप करके भेजें।

या सीधे सूचना टाइप करके भेजे “

“सूचना में स्थान, गांव, थाना, अपराधी का नाम और अपराध की श्रेणी के बारे में यथासंभव स्पष्ट जानकारी टाइप करके दे| ये सूचना सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय जायेगी और आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी”

*AI चैटबॉट का इस्तेमाल*

व्हाट्सप्प का AI चैटबॉट शिकायत की फोटो/पीडीएफ को स्कैन करके स्वतः शिकायत को 10 मुख्य वर्गों में वर्गीकरण करता है | साथ ही शिकायत को सम्बंधित थाने को आबंटित करता है| 10 मुख्य श्रेणियाँ निम्नलिखित है|

1. मारपीट/धमकी/गालीगलौच

2. आपसी लेन देन/ व्यापार संबंधी

3. महिला संबंधी/ छेड़खानी

4. भूमि संबंधी

5. चोरी ( बाइक, मोबाइल, व अन्य सामान्य)

6. सोशल मीडिया संबंधी

7. ठगी ( सामान्य, साइबर)

8. अवैध शराब/जुआ/सट्टा/गांजा

9. सामाजिक एवं पारिवारिक विवाद

10. अन्य

प्रदेश के प्रख्यात नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. मोनिष सक्सेना और उनकी टीम 21 मार्च को अग्रवाल नर्सिंग होम मे देंगे सेवा..!

0

आँखों की समस्या जैसे

मोतियाबिंद , काला मोतिया, दृष्टि दोष, डायबिटिक रेटिनोपैथी , आँखों मे चोट, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम ,

नवजात एवं बच्चों की जांच ( ROP screening)

आँखों का रायनों, आंखों में सुख पानी के साथ जलन और खुजली होना, चश्मा एवं कांटेक्ट लेंस ,नेत्रदान,

आँखों मे जलने.झूलसने या अम्ल झार गीर जाना

जैसे समस्याओ का किया जायेगा उपचार..।

कंप्यूटर द्वारा आँखों की जाँच और चश्मे का नंबर भी..।

 

*मोहला—मोहला ब्लॉक में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल! सरपंच–सचिव की मिलीभगत से फर्जी बिलों पर लाखों की लूट*

0

मनीष कौशिक

मोहला -ग्राम पंचायत में वित्तीय मामलों में पारदर्शिता के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मोहला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव जीएसटी बिल का धंधा कर रहे बिचौलियों के साथ मिलकर गांव के विकास के लिए शासन स्तर पर विभिन्न मदों के भेजे गए रकम का बंटाधार कर रहे हैं। गांव के आम ग्रामीणों को पता ही नहीं कि उनके सरपंच और सचिव किराना दुकान ,गल्ला व्यापारी, कृषि बीज भंडार,बुक डिपो तथा जिनका दुकान नहीं वहां से लाखों रुपए का रेत, सीमेंट, और छड़ खरीदी का बिल लगाकर आवंटित शासकीय राशि हड़प लिए है।उल्लेखनीय है की मोहला जनपद पंचायत के अधीन आने वाले ग्राम पंचायतो मे गांव के विकास के लिए आने वाले विभिन्न मदो की राशि हड़पने की लूट मची हुई है यहां स्टेशनरी, मटेरियल, फोटो कॉपी, प्रिंट ऑउट के साथ ही गली लाइट ,बोर रिपेयरिंग के नाम पर कीमत से ज्यादा के बिल बाउचर लगाकर शासकीय राशि का बंटाधार किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच मिलकर जिनकी दुकान नहीं उनका जीएसटी बिल, किराना दुकान, गल्ला व्यापारी, कृषि बीज भंडार ,बुक डिपो से लोहा , सीमेंट, छड़ , गिट्टी,रेत आदि मटेरियल खरीदी के नाम पर कीमत से अधिक लेजर मे भुगतान दिखा रहे है। मोहला जनपद क्षेत्र के बेहद संख्या में ग्राम पंचायतो का फर्जी बिल पे भुगतान होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।गल्ला दुकान से रेत, लोहा, गिट्टी के बिल-मोहला जनपद के अधीन ग्राम पंचायत में सरकारी राशि का किस तरह बंदरबांट किया जा रहा है इसका जीवंत उदाहरण ग्राम पंचायत कंदाडी है। यहां सरपंच पति के द्वारा रबिया बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर एंड हार्डवेयर मोहला से रेत, गिट्टी ,सीमेंट के नाम पर जीएसटी बिल मे 20 जुलाई 2025 के डेट पर 49800 का एक बिल लगाया गया है बिल क्रमांक 345 के एक बिल से सरपंच सचिव ने चार चार बार कुल 199200 का राशि आहरण कर लिये है जबकि जीएसटी बिल धारक का उल्लेखित अटल व्यावसायिक परिसर मोहला में बिल्डिंग सप्लायर एंड हार्डवेयर का कोई भी दुकान नहीं है वह गल्ला व्यापारी है जो ग्राम पंचायतों से कमीशन लेकर फर्जी जीएसटी बिल काट के देता है।मोहला में चल रहा है जीएसटी बिल का धंधा-मोहला जिला मुख्यालय है यहां कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, दंडाधिकारी,जनपद सीईओ ,से लेकर तमाम प्रशासनिक अधिकारियों का मुख्यालय में सीधा प्रभाव है बावजूद इसके ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव सरकारी धनराशि को हड़पने लूट मचाए हुए हैं ग्राम पंचायत में विकास कार्यो के भुगतान के लिए जीएसटी नंबर होना अनिवार्य है। इधर 15 वे वित्त आयोग तथा मूलभूत की राशि को हड़पने सरपच सचिव ने एक अलग ही रास्ता अख्तियार कर लिये है रेत, गिट्टी, ईंट, सरिया, सीमेंट सहित फोटो काफी, प्रिंट आउट , गली लाइन, बोर रिपेयरिंग के नाम पर पंचायतो में गल्ला व्यापारी, किराना दुकान, कृषि बीज भंडार, बुक डिपो से रा मटेरियल का बिलो मे अहरण के साथ-साथ जिनका दुकान नहीं जीएसटी बिल का धंधा कर रहे लोगों से बिल लेकर बेहद संख्या में पंचायतो के सरपंच सचिव सरकारी धन राशि को हजम कर लेने का मामला सामने आया है।विकास के नाम पर नक्सली होते रहे बदनाम-बीते 40 सालों से इस वाछिद आदिवासी अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में ग्राम पंचायतों के विकास के लिए बाधक के रूप में नक्सली संगठन को पूरा सिस्टम ठहराते रहा है जिले में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है इधर पंचायत के जिम्मेदार प्रतिनिधि जनपद पंचायत मोहला के भ्रष्ट अधिकारियों से मिलकर अब खुलेआम सरकारी धनराशि का दुरुपयोग कर पंचायत से लाखों रुपए का हेरा फेरी करनें का काफी संख्या में पंचायतो का मामला सामने आया है।पूरे मामले की जांच करते हुए

फर्जी बिलों के पड़ताल के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।प्रांजल प्रजापति सीईओं जनपद पंचायत मोहला

शबे कद्र की मुकद्दस रात पर जामा मस्जिद भोपालपटनम में हुआ विशेष इबादत का आयोजन,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

शबे कद्र की मुकद्दस रात पर जामा मस्जिद भोपालपटनम में हुआ विशेष इबादत का आयोजन,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,
भोपालपटनम: पवित्र माह रमजान के आखिरी अशरे में आने वाली मुकद्दस रात शबे कद्र के मौके पर अंजुमन इस्लामिक कमेटी द्वारा जामा मस्जिद भोपालपटनम में विशेष इबादत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में एकत्रित हुए और पूरी रात इबादत, तिलावत-ए-कुरआन और दुआओं में मशगूल रहे। नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी।

शबे कद्र रमजान के आखिरी दस दिनों में आने वाली एक बेहद मुकद्दस रात मानी जाती है, जिसे इस्लाम में “लैलातुल कद्र” यानी इज्जत और बरकत वाली रात कहा जाता है। मान्यता है कि इसी रात में कुरआन शरीफ का नुज़ूल हुआ था और इस रात की इबादत हजार महीनों की इबादत से बेहतर मानी जाती है।

इस अवसर पर विशेष नमाज (तराबी)जो रमजान में पढ़ाई जाती है उसका खतम-ए-कुरआन के बाद हाफिज साहब को कमेटी की ओर से नजराना पेश कर सम्मानित किया गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी में नवनियुक्त अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष, बीजापुर बनाए जाने पर फारुख खान का भी अंजुमन इस्लामिक कमेटी एवं समाज के लोगों द्वारा शाल उड़ाकर सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर फारुख खान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ कार्य करने वाली पार्टी है, जो सभी धर्मों का सम्मान करती है उन्होंने आश्वासन दिया कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का प्रयास करेंगे..!
इस मौके पर कमेटी के जेरे साया सरदार खान साहब सदर अमीर खान साहब नायब सादर मिरांजा खान साहब सेक्रेटरी इरशाद खान खजांची अल अमरान खान प्रोग्राम का संचालन शेख अरब और शेख मकबुल ने किया और इस मौके पर बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे।

एसडीएम जागेश्वर कौशल को ज्ञापन सौंपा गया, पत्रकार के खिलाफ दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

एसडीएम जागेश्वर कौशल को ज्ञापन सौंपा गया, पत्रकार के खिलाफ दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,

दक्षिण बस्तर पत्रकार संघ, जिला इकाई बीजापुर द्वारा एसडीएम जागेश्वर कौशल को ज्ञापन सौंपकर पत्रकार रौनक शिवहरे एवं उनके परिवार के खिलाफ दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि 6 मार्च को दंतेवाड़ा जिले के गीदम क्षेत्र में निवासरत पत्रकार रौनक शिवहरे के घर के सामने एक ट्रैक्टर चालक द्वारा उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी गई।

साथ ही उनके पिता और दो वर्षीय बच्ची को भी ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया, जिसमें वे बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद पत्रकार द्वारा गीदम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। उल्टा ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों के दबाव में आकर पत्रकार एवं उनके माता-पिता के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।

पत्रकार संघ का कहना है कि बिना समुचित जांच के पत्रकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जो न्यायोचित नहीं है।

उपलब्ध तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया अनुचित प्रतीत होते हैं।

इस कार्रवाई से पत्रकार समुदाय में गहरा आक्रोश व्याप्त है और न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

संघ ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषी अधिकारियों एवं व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन सौंपते समय पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

*214 बटालियन सी.आर.पी.एफ. द्वारा कोईटपाल में किया गया सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन* *Bijapur,*

0

*214 बटालियन सी.आर.पी.एफ. द्वारा कोईटपाल में किया गया सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन*

*Bijapur,*

 

बीजापुर जिले के सी आर पी एफ बटालियन  में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ सेक्टर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (परिचालन) रेंज बीजापुर सी.आर.पी.एफ. के निर्देशानुसार आज दिनांक-17/03/2026 को के. डी. जोशी कमाण्डेन्ट-214 बटा0 की अध्यक्षता में कोईटपाल, बीजापुर जिले में स्थित ई/214 समवाय द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य है कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा प्रतिवर्ष अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले गाँवों में जनकल्याणकारी योजना के तहत जनसंपर्क एंव स्थानीय नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार दैनिक उपयोग की वस्तुए प्रदान की जाती है।

 

सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामवासियों को उनके आवश्यकता के अनुसार सामान का वितरण किया गया। जिसमें सोलर लैम्प लाइट, प्लेट, गिलास, डेगचा, पतीला, मच्छरदानी, सिलाई मशीन, पानी टंकी, लुंगी-साडी, चप्पल, कम्बल व खेल सामाग्री भी जैसे किकेट किट, वॉलीबाल, फुटवॉल आदि वितरित किये गये। इस कार्यक्रम में तुमनार, कोडेनार, पाटेलपारा, पुजारीपारा, नयापारा, पेदापारा, एंव कोइतपाल गाँवों के लगभग 270 ग्रामवासी जिसमें 140 पुरुष एवं 130 महिलाएं लाभान्वित हुए। इसके अतिरिक्त फ्री मेडिकल कैम्प के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी-214 बटालियन द्वारा नागरिको की चिकित्सीय जाँच की गई एंव जरूरतमंद ग्रामीणों को आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया।

 

के.डी. जोशी ने इस मौके पर अपने सम्बोधन में कहा कि सी.आर.पी. एफ. के द्वारा अन्दरुनी ग्रामीण क्षेत्रों में कैम्प लगाने के पश्चात आस-पास के इलाके में विकास का एक नया अध्याय शुरु हुआ। जिसके तहत ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाने हेतु रोड इत्यादि का निर्माण प्रारम्भ हुआ है। आगे भी इन क्षेत्रों में विकास की रफ्तार और तेज होगी जिसका फायदा यहां के ग्रामीणों और युवा पीढी को होगा। सी.आर.पी.एफ. सदा से ही राष्ट्र एवं नागरिकों की सुरक्षा में तत्पर रही है एंव ग्रामीणों के लिये सुरक्षा प्रदान करने हेतु दृढ संकल्पित है। सुरक्षा के अलावा सी.आर.पी.एफ. जनसंपर्क हेतु हमेशा प्रयासरत रहती है एंव ग्रामीणों के सहयोग के लिये सदैव तत्पर रहती है। अन्त में उन्होनें ग्रामीणों को हर संभव सहायता करने की वचनवद्वता दोहराई।

 

अन्त में, सी.आर.पी.एफ. द्वारा किये गये इस आयोजन की ग्रामीणों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। ग्रामीणों ने बताया कि सी.आर.पी.एफ की मौजूदगी से उनके अन्दर एक सुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है।

*एसडीएम जागेश्वर कौशल को ज्ञापन सौंपा गया, पत्रकार के खिलाफ दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग*

0

*एसडीएम जागेश्वर कौशल को ज्ञापन सौंपा गया, पत्रकार के खिलाफ दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग*

 

बीजापुर 17/03/2026

 

दक्षिण बस्तर पत्रकार संघ, जिला इकाई बीजापुर द्वारा एसडीएम जागेश्वर कौशल को ज्ञापन सौंपकर पत्रकार रौनक शिवहरे एवं उनके परिवार के खिलाफ दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग की गई है।

 

ज्ञापन में बताया गया कि 6 मार्च को दंतेवाड़ा जिले के गीदम क्षेत्र में निवासरत पत्रकार रौनक शिवहरे के घर के सामने एक ट्रैक्टर चालक द्वारा उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी गई।

 

साथ ही उनके पिता और दो वर्षीय बच्ची को भी ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया, जिसमें वे बाल-बाल बच गए।

 

घटना के बाद पत्रकार द्वारा गीदम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। उल्टा ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों के दबाव में आकर पत्रकार एवं उनके माता-पिता के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।

 

पत्रकार संघ का कहना है कि बिना समुचित जांच के पत्रकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जो न्यायोचित नहीं है।

 

उपलब्ध तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया अनुचित प्रतीत होते हैं।

 

इस कार्रवाई से पत्रकार समुदाय में गहरा आक्रोश व्याप्त है और न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

संघ ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषी अधिकारियों एवं व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

ज्ञापन सौंपते समय पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

महासमुंद मे होण्डा कार मे बड़ी मात्रा में नगदी रकम परिवहन करते दो व्यक्तियों को चेकिंग के दौरान कोमाखान पुलिस ने पकड़ा..कार के अंदर 75 लाख रूपये बरामद…

0

राहुल भोई महासमुंद…

टेमरी नाका में दिनांक 16.03.2026 को वाहन चेकिंग के दौरान खरियार रोड उड़िसा की ओर से आ रही सफेद रंग की होण्डा कार क्रमांक ओडी 05 पीबी 2122 को रोककर चालक नाम पता पुछने पर अपना नाम राजेन्द्र महानंद पिता बिडू महानंद उम्र 27 साल निवासी मुण्डापला थाना बेलपला जिला बलांगीर उड़िसा एवं चालक सीट के बाजू में बैठा ब्यक्ति अपना नाम महाप्रज्ञ जैन पिता खेमचंद जैन उम्र 47 साल निवासी वार्ड 02 डेली मार्केट कांटाबांजी थाना कांटाबांजी जिला बलांगीर उड़िसा का होना बतायें कार के बीच सीट में नीला रंग के बैग में रखे सामान के संबंध में पुछताछ करने पर महाप्रज्ञा जैन द्वारा सोना-चांदी खरीदी बिक्री का नगदी रकम 75 लाख रूपये को मनोहर मका एण्ड कंपनी एवं 60 ज्वेलर्स रायपुर को देने हेतु कांटाबांजी से रायपुर लेकर जाना बताया उक्त वाहन में रखे नीला रंग की बैग का तलाषी लेने पर बैग के अंदर 500-500 सौ नोट का बंडल प्रत्येक बंडल में 100-100 नोट कुल 150 बंडल जुमला 75 लाख रूपये रखे मिला। उक्त नोटों के संबंध में वैद्य कागजात पेष करने धारा 94 बी.एन.एस.एस का नोटिस तामील किया गया नोटिस में महाप्रज्ञ जैन द्वारा कोई कागजात नही होना लिखित में दिये जाने पर कार्यवाही करते हुए कुल संपत्ति कीमती 85,10,000 रूपये को जप्त किया गया है।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 75 लाख रुपए नगद, करीब 10 लाख रुपये कीमत की होंडा कार और लगभग 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन जब्त किया। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 85 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में दोनों लोगों को हिरासत में लेकर रकम के स्रोत और उपयोग को लेकर आगे की जांच कर रही है..।

 

 

राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान वीबी-जीरामजी यूथ डिजिटल कैम्पेन की शुरुआत,, राजमन नाग

0

राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान वीबी-जीरामजी यूथ डिजिटल कैम्पेन की शुरुआत

राजमन नाग

कोण्डागांव, 16 मार्च 2026/ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय माई भारत पोर्टल के साथ मिलकर एक राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान वीबी-जीरामजी यूथ डिजिटल कैम्पेन की शुरुआत किया गया है, जिसमें वीडियो चौलेंज क्विज़ तथा रचनात्मक प्रतियोगिताओं जैसी गतिविधियों के माध्यम से युवा डिजिटल जल आंदोलन से जुड़ सकेंगे।
जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें विभिन्न प्रकार के चैलेंजेस दिया हुआ है, जिसमें सर्वप्रथम वीडियो चैलेंज ‘माई विलेज चैलेंज’ के नाम से एक राष्ट्रीय स्तर की शॉर्ट वीडियो रील एनिमेटेड वीडियो प्रतिभागी किसी भी भाषा में 30 सेकेंड से 60 सेकेंड की अवधि का वीडियो तैयार कर माई भारत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष होना चाहिए एवं वीडियो का साइज 25 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए। साथ ही साथ माई भारत पोर्टल के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता “विकसित भारत जीरामजी अधिनियम“ से संबंधित आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 20 प्रश्नों का उत्तर दिया जाना होगा। इन बीस प्रश्नों के उत्तर के पश्चात प्रतिभागियों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी प्राप्त हो सकेगा।
लोगो डिजाईन प्रतियोगिता:- विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट के लिए एक लोगो डिज़ाइन कॉम्पीटिशन का आयोजन किया गया है। इस कॉम्पटीशन का उद्देश्य एक ऐसे लोगों को चुनना है जो वीबी-जीरामजीएक्ट 2025 के तहत समावेशी विकास, रोजगार पैदा करने वाले करने और ग्रामीण तरक्की को असरदार तरीके से दर्शाए गए हों। इस कॉम्पिटिशन का मकसद देश के नागरिकों को एक्ट के लिए एक क्रिएटिव और इनोवेटिव लोगो डिज़ाइन करने का मौका देना है। सर्वश्रेष्ठ चुने गए लोगों को ऑफिशियल लोगों बनाया जाएगा और भविष्य में पब्लिसिटी और प्रमोशनल एक्टिविटीज के लिए भी उपयोग में लाया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ चुने गए लोगो विनर को मिनिस्ट्री ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट की तरफ से 50,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने का अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 है। इस क्यू आर को स्कैन कर प्रतिभागी लोगो डिजाईन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

*मोहला मानपुर–वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह की रणनीति ने हिलाया नक्सली तंत्र कोहकाटोला जंगल में पुलिस की जबरदस्त दबिश नक्सली हथियार-सामान छोड़कर भागे! INSAS राइफल समेत भारी मात्रा में सामग्री बरामद*

0

मनीष कौशिक

मोहला–मानपुर—-पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोहकाटोला जंगल क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नक्सलियों को घेराबंदी में लेने का प्रयास किया, लेकिन घने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर नक्सली मौके से भाग निकले। हालांकि पुलिस टीम को घटनास्थल से नक्सलियों द्वारा छोड़ा गया हथियार व भारी सामग्री मिली है क्या-क्या बरामद हुआ?01 इंसास राइफल (बॉडी नंबर 16799802 मैगजीन सहित 15 नग जिंदा कारतूस पावर बैंक दवाइयां बैग खाद्य सामग्री दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जानकारी दी कि यह राइफल महिला नक्सली कमांडर हिड़मे मरकाम के पास रहती थी। उल्लेखनीय है कि यह राइफल वर्ष 2010 में जिला कांकेर के थाना दुर्गकोंडल क्षेत्र के ग्राम भुस्की से नक्सलियों द्वारा लूटी गई थी पुलिस अभियान की बड़ी सफलता राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री बालाजी राव सोमावार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है। इसी क्रम में 15 मार्च 2026 को थाना औंधी क्षेत्र में सूचना मिली कि 4–5 नक्सली हथियार लेकर क्षेत्र में मौजूद हैं।सूचना मिलते ही थाना स्टाफ, सीएएफ, डीआरजी और कांकेर पुलिस के डीआरजी बल को संयुक्त रूप से जंगल में रवाना किया गया। सर्चिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, लेकिन नक्सली अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।इन नक्सलियों पर मामला दर्ज राजे, मंगेश, हिड़मे एवं अन्य के विरुद्ध निम्न धाराओं में प्रकरण दर्ज विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम धारा 10, 13, 18, 20, 38(1)(2)आर्म्स एक्ट धारा 25, 27आगे क्या?पुलिस द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। फोर्स लगातार जंगलों में गश्त कर रही है और फरार नक्सलियों की तलाश जारी है।जिला पुलिस के इस एक्शन से नक्सलियों में जोरदार हड़कंप मचा हुआ है।

 

*खाद्य विभाग द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में दबिश..होटलों एवं एजेंसी में घरेलू सिलेंडर जप्त किए गए..

0

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद //खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं कलेक्टर श्री विनय लंगेह के द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानो में घरेलु गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग की नियमित जांच किये जाने के निर्देश के अनुक्रम में खाद्य विभाग जांच दल द्वारा आज विकासखण्ड पिथौरा के होटलो एवं ढाबो व्यावसायिक प्रतिष्ठानो की जांच की गई। श्री हरीश सोनेश्वरी, सहायक खाद्य अधिकारी, श्री मनीष यादव सहायक खाद्य अधिकारी, श्री सुशील शर्मा, खाद्य निरीक्षक, श्री अविनाश दुबे, खाद्य निरीक्षक एवं श्री दिव्यांशु देवागंन, खाद्य निरीक्षक के द्वारा संयुक्त रुप रुप से विकासखण्ड पिथौरा में संचालित होटलो ढाबो (व्यावसायिक प्रतिष्ठानो) में घरेलु गैस सिलेण्डर एवं गैस एजेन्सी की जांच की गई। जांच दल द्वारा आज पिथौरा स्थित गैस एजेन्सी श्री जगन्नाथ इण्डेन गैस एजेन्सी के गोदाम में रखे सिलेण्डर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन में वास्तविक स्टॉक से 14.2 कि.ग्रा. घरेलु गैस सिलेण्डर में 39 सिलेण्डर, 5 कि.ग्रा. छोटा में 19 सिलेण्डर तथा कॉमर्शियल 19 सिलेण्डर की कमी पायी गई। इस प्रकार स्टॉक में अनियमितता पाये जाने पर कुल 625 नग सिलेण्डर श्री जगन्नाथ गैस एजेन्सी से जप्त किया गया है।

इसी तरह संतोष होटल पिथौरा में 06 नग घरेलु सिलेण्डर, हनुमान माखड़ी भोजनालय पिथौरा में 03 नग घरेलु सिलेण्डर एवं महाकाल चाय सेंटर पिथौरा में 01 नग घरेलु सिलेण्डर व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाये जाने पर जप्त किया गया है। संबंधित गैस एजेन्सी एवं होटलो के द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश 2000 के प्रावधानो का उल्लंघन किये जाने के कारण घरेलु गैस सिलेण्डरो की जप्ती का प्रकरण सक्षम न्यायालय महासमुन्द में प्रस्तुत किया जा रहा है।

खाद्य विभाग ने यह अपील किया है कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानो में ईंधन के रुप में व्यवसायिक सिलेण्डरो का उपयोग करें। होटलो एवं ढाबो की नियमित जांच खाद्य विभाग द्वारा किया जाता रहेगा। घरेलु गैस सिलेण्डरो का व्यवसायिक उपयोग करते पाये जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

*इंद्रावती नदी से अवैध रेत उत्खनन करने वाले दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें- बसंत ताटी *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* *Bijapur,bhopal patnam se Deepak markam*

0

*इंद्रावती नदी से अवैध रेत उत्खनन करने वाले दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें- बसंत ताटी *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*

*Bijapur,bhopal patnam se Deepak markam*

 

*खनिज विभाग एवं स्थानीय भाजपा नेताओं के संरक्षण मे चल रहे अवैध रेत उत्खनन कार्य को रोकने मे प्रदेश की साय सरकार नाकाम-बसंत ताटी *

 

भोपालपटनम जनपद पंचायत भोपालपटनम के अंतर्गत ग्राम पंचायत लिंगापुर से होकर बहने वाली इंद्रावती नदी से अवैध रेत उत्खनन करने का एक ताजा मामला प्रकश मे आया है ।

इस अवैध रेत उत्खनन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने कहा कि खनिज विभाग एवं स्थानीय भाजपा नेताओं के संरक्षण मे चल रहे इस अवैध रेत उत्खनन कार्य को रोकने मे प्रदेश की साय सरकार नाकाम साबित हो रही है उन्होंने कहा कि एक सडक ठेकेदार द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच के बिना अनुमति के रात के अँधेरे का फ़ायदा उठा कर इंद्रावती नदी मे पोखलेन मशीन लगाते हुए बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से रेत हाईवा वाहनों के माध्यम से ग्राम पंचायत मुख्यालय वरदली मे भंडारण किया है ।

ताटी ने कहा कि ठेकेदार की दबंगाई इतनी ज्यादा की बिना किसी प्रशासनिक भय के नदी के तट को खोद कर पहले रास्ता बनाया फिर वहाँ से रातों रात हाईवा वाहनों के माध्यम से अवैध रेत का परिवहन किया गया ।

पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य ताटी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत मुख्यालय वरदली मे अवैध तरीके से भंडारित किये गये रेत को तत्काल जप्त कर दोषी ठेकेदार के विरुद्ध आपराधिक मामला पंजीबद्ध करते हुए इस अवैध कार्य मे लिप्त मशीन एवं हाईवा वाहनो को भी राजसात करने की मांग की है।

*मोहला–घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, एजेंसियों को दिए आवश्यक निर्देश*

0

Manish kaushik

मोहला–जिले में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा हेतु कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गैस एजेंसी संचालकों एवं पेट्रोल पंप संचालकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने निर्देशित किया कि जिले के सभी शासकीय संस्थानों जैसे शासकीय विश्राम गृह, शासकीय छात्रावास तथा पुलिस मेस में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। वर्तमान में उपभोक्ताओं को शहरी क्षेत्र मे 25 दिन एवं ग्रामीण क्षेत्र मे 45 दिन के अंतराल में दूसरा सिलेंडर उपलब्ध होगा, इसकी स्पष्ट जानकारी सभी गैस एजेंसियों में सूचना पट्ट पर चस्पा की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को असुविधा न हो उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न किया जाए। साथ ही घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग अथवा अन्य किसी प्रकार के दुरुपयोग के लिए सिलेंडर प्रदान न किया जाए, अन्यथा संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने यह भी निर्देश दिया कि सभी गैस एजेंसियां प्रतिदिन गैस सिलेंडरों के स्टॉक की जानकारी गूगल शीट में अनिवार्य रूप से दर्ज करें बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि पेट्रोल पंपों में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य बनाए रखी जाए तथा उपभोक्ताओं को केवल वाहनों में ही पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जाए। किसी भी स्थिति में बोतल, कंटेनर या ड्रम में पेट्रोल-डीजल देने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि डेड स्टॉक को छोड़कर पेट्रोल-डीजल का अनावश्यक भंडारण न किया जाए। सभी पेट्रोल पंप संचालक प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के स्टॉक की जानकारी गूगल शीट में दर्ज करना सुनिश्चित करें कलेक्टर ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस तथा पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी संबंधित संचालक निर्धारित निर्देशों का कड़ाई से पालन करें, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित जिले के गैस एजेंसी संचालक एवं पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित रहें।

 

राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.03.26 हेतु आवश्यक जानकारी..

0

 


ई-चालान संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी..

1. ई-चालान की सूचना आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से BZ-VAAHAN के द्वारा तथा Transport Department Chhattisgarh द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जाती है।

2. SMS या व्हाट्सएप सूचना में ई-चालान के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एक लिंक- http/echallan.parivahan.gov.in दिया रहता है।

3. सूचना कभी भी प्राइवेट मोबाइल नंबर से नहीं भेजी जाती है। प्राइवेट नंबर से भेजा गया SMS या व्हाट्सएप सूचना फर्जी हो सकता है।

4. ई-चालान के शमन शुल्क(फ़ाईन) का भुगतान https://echallan.parivahan.gov.in पर क्लिक करके चालान नंबर या वाहन क्रमांक डालकर ऑनलाइन किया जा सकता है, भुगतान से पूर्व आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP आता है ,OTP डालकर चालान का भुगतान कर सकते हैं।

5. ई-चालान होने के 45 दिनों के अंदर ऑनलाइन चालान कर सकते हैं, उसके पश्चात मामला न्यायालय को स्थानांतरित हो जाता है। निर्धारित समय मे ही ई-चालान का भुगतान करके न्यायालयीन प्रकरण और उससे होने वाली असुविधा से बचा जा सकता है।

6. ई-चालान का भुगतान नहीं करने से आपके वाहन से संबंधित समस्त कार्य निलंबित हो सकता है।

परिवहन विभाग


शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में ‘छात्र सम्मान’ और ‘विदाई कार्यक्रम’ का आयोजन

0

*शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में ‘छात्र सम्मान’ और ‘विदाई कार्यक्रम’ का आयोजन*

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी, संकुल सिंघोड़ा विकासखंड सरायपाली में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को विदाई देने एवं छात्र सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय का वातावरण हर्षोल्लास से भर गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों में नेतृत्व, लोकप्रियता एवं सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गोपनीय मतदान (सीक्रेट वोटिंग) के माध्यम से मिस फेवरेट और मिस्टर फेवरेट का चुनाव किया गया। कक्षा छठवीं एवं सातवीं के विद्यार्थियों ने मिलकर कक्षा आठवीं के लिए मतदान किया, वहीं कक्षा सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों ने मिलकर कक्षा छठवीं के लिए गोपनीय मतदान किया। चयनित छात्रों को सील्ड और मेडल के साथ सम्मानित किया गया

चुनाव के परिणामस्वरूप

कक्षा छठवीं से मिस फेवरेट – सेजल बारिक

कक्षा छठवीं से मिस्टर फेवरेट – नरोत्तम बाघ

कक्षा आठवीं से मिस फेवरेट – लक्ष्मी भोई

कक्षा आठवीं से मिस्टर फेवरेट – सुशील बाघ

साथ ही सभी शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” का सम्मान मुस्कान चौहान को प्रदान किया गया।

विद्यालय के प्रभारी प्रधान पाठक ओमप्रकाश साव एवं शिक्षक कमल नारायण भोई, डोलामणि चौहान और रामेश्वर पटेल द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ मेडल देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त विद्यार्थियों में

सहयोगी छात्र सम्मान – जतिन पटेल

खेल प्रतिभा सम्मान – शिव सोनवानी

स्वच्छता दूत सम्मान – सेजल बारिक

सुलेख शिरोमणि सम्मान – अमन नायक

अनुशासन सम्मान – जिगर मिश्रा

सृजनशील छात्र सम्मान – देवेंद्र भोई

नियमित उपस्थिति सम्मान – नीतू चौहान

मेधावी छात्र सम्मान – सतीश तांडी

आदर्श छात्र सम्मान – मुस्कान चौहान

उत्कृष्ट सम्मान – स्मृति प्रधान

ज्ञान रत्न सम्मान – लक्ष्मीबाई

उत्साही छात्र सम्मान – खुशी मिश्रा

ज्ञान खोजी छात्र सम्मान – पियूष बारिक

नृत्य कौशल सम्मान – रोहन चौहान

कार्यक्रम में उपस्थित समिति सदस्यों एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, रचनात्मकता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन विद्यालय परिवार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

साल के वरिष्ठ शिक्षक रामेश्वर प्रसाद पटेल एवं डोलामणि चौहान द्वारा 8वी अध्यनरत बच्चों को परीक्षा के लिए तैयारी, मार्गदर्शन और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए सभी बच्चों को आगे की परीक्षा के लिए बधाइयां की गई

अग्रवाल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बसना में कल शनिवार को होगा निशुल्क जांच एवं परामर्श कार्यक्रम..(चेस्ट ) ( मूत्र एवं पथरी) (पेट सम्बंधित सभी तरह के बीमारियों ) का होगा ईलाज और दिया जायेगा परामर्श..।

0

जहाँ हैदराबाद की प्रसिद्ध ( चेस्ट फिजिशियन डॉ श्री रजनी ) एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी लेजर सर्जन डॉ गंगाधर आत्राम सुबह 09बजे से दोपहर 01 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे

नोट – 1-छाती सम्बंधित सभी तरह के जाँच मे 30%तक की छूट है..।

2-पेट सम्बंधित बीमारियों पर सभी तरह के ऑपरेशन नियम अनुसार आयुष्मान कार्ड से पूर्णता निशुल्क किए जाएंगे..।

वही यूरोलॉजी कैंप मूत्र एवं पथरी जांच में डॉ तुषारदानी सुबह 10 बजे से रहेंगे मौजूद..।

जहाँ मूत्र एवं पथरी जाँच की राशि मात्र 700 रहेंगी..।

सम्बंधित व्यक्ति या पेसेंट को अग्रिम पंजीयन कराना अनिवार्य है..

स्थान – अग्रवाल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बसना महासमुंद..

फोन -8461811000–7770878473—

7773086100

 

बेरोजगार भाई बहनो के लिए सुनहरा अवसर सुरक्षा गार्ड कोर्स में प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग आज। शैक्षणिक योग्यता के साथ साथ समय और स्थान भी देखे।पढें पुरी खबर। आर, एल, कुलदीप की खास खबर।

0

रोजगार समाचार……

बेरोजगार भाई बहनो के लिए सुनहरा अवसर सुरक्षा गार्ड कोर्स में प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग आज। शैक्षणिक योग्यता के साथ साथ समय और स्थान भी देखे।पढें पुरी खबर। आर, एल, कुलदीप की खास खबर।

 

कांकेर,

जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30 सीटों पर सुरक्षा गार्ड कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिये 13 मार्च को लाईवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक कांउसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित स्थान व समय में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

महतारी वंदन योजना से बदली जमली उसेण्डी की जिंदगी

0

मासिक सहायता राशि से साप्ताहिक बाजार में शुरू किया छोटा व्यवसाय

विष्णु के सुशासन में जमली के आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

छोटे कारोबार से परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में मिल रही मदद।

वन विभाग द्वारा जंगलों को आग से बचाते हुए वन परिक्षेत्र पिल्लूर पुख्यालय भोपालपटम के तत्पर कर्मचारी

0

इन कर्मचारियों का कार्य अति सराहनीय है क्योंकि यह जंगल को आग से बचाव हेतु दिन रात तत्पर रहते है

इन्हें पेट्रोलिंग स्टाफ कहा जाता है व इन्हें अलग अलग इलाकों के क्षेत्रों में तैनाती के तौर में पेट्रोलिंग स्टाफ का पद दिया जाता है जिनका कार्य दिन रात जंगलों में लगने वाले आग को नियंत्रित कर बुझाने की कोशिश करना है ताकि जंगल आग से बचे व सुरक्षित रहे

डांड माटी पूजा के साथ कुम्हड़ाकोट संगम में मनाया जाएगा जगतू माहरा स्मृति दिवस – राजू बघेल…

0

बस्तर की धरती के माटी पुजारी और दानवीर माने जाने वाले जगतू माहरा के स्मृति दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 मार्च को कुम्हड़ाकोट नदी किनारे संगम स्थल पर श्रद्धा और आस्था के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के लोग पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ डांड माटी का पूजा-अर्चना कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संगम स्थल पर सुबह से ही समाज के वरिष्ठजन, युवा और ग्रामीण एकत्रित होंगे और बस्तर की परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कर माटी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करेंगे। यह आयोजन बस्तर की सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर दानवीर जगतू माहरा को नमन करते हैं।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए संभागीय अध्यक्ष राजू बघेल ने बताया कि जगतू माहरा का बस्तर की धरती और समाज के लिए योगदान अविस्मरणीय है। उनके स्मृति दिवस पर हर वर्ष आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को उनके त्याग और समर्पण से परिचित कराने का भी माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में समाज के लोग, जनप्रतिनिधि और युवा कार्यक्रम में शामिल होकर डांड माटी की पूजा कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कुम्हड़ाकोट संगम स्थल पहुंचकर इस कार्यक्रम में भाग लें और बस्तर के माटी पुजारी दानवीर जगतू माहरा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें। यह आयोजन न केवल स्मरण का अवसर है बल्कि बस्तर की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का भी प्रतीक है।

बस्तर हित जल ,जंगल जमीन के लिए बेखौफ लड़ने वाले नवनीत चांद को सुरक्षा देने गुहार आज मुक्ति मोर्चा ने लोहंडीगुड़ा एस डी एम के नाम सौंपी ज्ञापन 

0

उनके वाहन के साथ टक्कर के साथ , उन्हें मिलती रही है धमकियांमुक्ति मोर्चा एवं पार्टी के चिंतित चित्रकूट विधानसभा के पदाधिकारी ने एस.डी.एम. लोहंडीगुड़ा के नाम फिर से सौंपी ज्ञापन

कहा- संवेदनसील माहौल में जनहित कार्यों के लिए सक्रिय नवनीत के लिए सुरक्षा क्यों नहीं?

चित्रकूट। पूरे बस्तर संभाग में लगातार जनमुद्दो को लेकर जमीनी स्तर पर सक्रिय बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के बस्तर संभाग अध्यक्ष श्री नवनीत चाँद की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंतित चित्रकूट विधानसभा के मंडल अध्यक्षों ने साथ मिलकर छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग, पुलिस महानिदेशक, बस्तर रेंज आईजी, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बस्तर को रिमाइंडर ज्ञापन सौंपा गया।

वही ग्रामीण जिला महामंत्री संतु कश्यप ने कहा कि बस्तर में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में लगातार सक्रिय एवं बस्तर के हर विषय मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बात कहने वाले श्री नवनीत मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक हैं एवं वे राजनीतिक पार्टी जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष जो बस्तर के विभिन्न जिलों मैं सक्रिय है । आए दिन अपनी गतिविधियों को लेकर श्री नवनीत बस्तर के अलग-अलग जगह में दौरा करते हैं उसमें से कई संवेदनशील और दूरस्थ एवं बीहड़ गांव क्षेत्र भी है । सौंपे गए उक्त ज्ञापन में पार्टी पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से कहा कि बस्तर संभाग देश के सबसे संवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, जहाँ जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहना कई बार गंभीर सुरक्षा जोखिम से जुड़ा होता है।

उन्होंने कहा कि श्री नवनीत चाँद लगातार जल-जंगल-जमीन, खनिज संपदा में स्थानीय अधिकार, युवाओं को रोजगार तथा औद्योगिक नीतियों में पारदर्शिता जैसे विषयों पर आवाज उठाते रहे हैं।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि विगत वर्ष दंतेवाड़ा में उनकी गाड़ी को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की घटना हुई थी। वहीं 17 दिसंबर 2025 को बचेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनएमडीसी गेट के सामने असामाजिक तत्वों द्वारा कार्यक्रम में हस्तक्षेप कर उन्हें देख लेने की धमकी भी दी गई थी।

इसके अलावा तोकापाल ब्लॉक में एनएमडीसी रेलवे साइडिंग परियोजना के दौरान स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में भी उन्हें अप्रत्यक्ष धमकियों का सामना करना पड़ा है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि वर्तमान समय में बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं धार्मिक तनाव की स्थिति भी देखी जा रही है।

ऐसे संवेदनशील माहौल में जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने वाले नेता की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने मांग की है कि श्री नवनीत चाँद की Threat Assessment Report तैयार कर उन्हें शासकीय सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे निर्भय होकर बस्तर के जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद कर सकें। इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जें के पदाधिकारी के रूप में ग्रामीण जिला महामंत्री संतु कश्यप कोसा उपाध्याय पाकलू कश्यप शिव राम कश्यप कमलू कश्यप अनिल मांडवी ,मांझी , अनिल कश्यप , सूरज कश्यप कुंवर मांडवी उपस्थित रहे

*मोहला—-महतारी वंदन योजना बनी सहारा, सुनीता ने कराया आँखों का उपचार महिलाओं के लिए संबल बनकर, कर रहा आर्थिक रूप से सशक्त*

0

मनीष कौशिक

मोहला—–जिले में राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए संबल बनकर सामने आ रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य और छोटे-मोटे खर्चों को भी आसानी से संभाल पा रही हैं।जिले की श्रीमती सुनीता सेन के लिए भी महतारी वंदन योजना किसी सहारे से कम नहीं रही। योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपए की राशि प्राप्त होती है। उन्होंने इस राशि को बचाकर अपनी आँखों का उपचार कराया। लंबे समय से आँखों में परेशानी होने के कारण उन्हें इलाज की आवश्यकता थी, लेकिन आर्थिक कारणों से उपचार कराने में कठिनाई हो रही थी महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि को संजोकर उन्होंने अपना इलाज कराया, जिससे उन्हें काफी राहत मिली और अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। सुनीता सेन ने बताया कि यह योजना उनके लिए बहुत मददगार साबित हुई है। छोटी-छोटी बचत ने उन्हें समय पर इलाज कराने में सहयोग दिया और स्वास्थ्य की चिंता भी कम हुई।उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दे रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित कर रही है। इससे महिलाएँ अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को स्वयं पूरा करने में सक्षम हो रही हैं और परिवार के निर्णयों में भी उनकी भागीदारी बढ़ रही है।श्रीमती सुनीता सेन ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए राज्य सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे 13 मार्च को होगा निशुल्क न्यूरोलॉजी और निशुल्क हड्डी रोग जांच परामर्श..।

0

बसना अग्रवाल मल्टीस्पेसलिटी अस्पताल के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजी डॉक्टर वैभव धवली और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप सराफ अग्रवाल शिविर मे देंगे अपनी सेवाएं..

समय सुबह 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक..

ब्रेन और स्पाइन के सर्जरी आयुष्मान कार्ड के द्वारा निशुल्क किए जाएंगे…वही हड्डी और फ्रैक्चर संबंधित ऑपरेशन नियम अनुसार आयुष्मान कार्ड से निशुल्क किए जाएंगे..

आज ही करवाये पंजीयन

संपर्क नंबर 8461811000–7770868473–

7773086100

 

महासमुंद शहर में संचालित दोनों गैस एजेंसियों में पिछले 5 मार्च से व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है

0

महासमुंद शहर में संचालित दोनों गैस एजेंसियों में पिछले 5 मार्च से व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है..ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट, कैटरर्स और अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले संचालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है..यदि जल्द ही व्यवसायिक सिलेंडर की आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो इनके सामने दो ही विकल्प रह जाते हैं, या तो वे नियमों का उल्लंघन कर घरेलू सिलेंडर का उपयोग करें या फिर व्यवसाय बंद कर दें..बता दें कि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण ईंधन आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा है..ऐसी स्थिति में सरकार घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता दे रही है..जिससे बाजार मूल्य वाले वाणिज्यिक एलपीजी का उपयोग करने वाले होटल, रेस्टोरेंट व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को आपूर्ति संकट का सामना करना पड़ रहा है..आपको बता दे कि जिला मुख्यालय में गौरव गैस एजेंसी में व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडर के 56 और साईं गैस एजेंसी में 70 कनेक्शनधारी हैं..जिनके यहाँ हर माह क्रमश: 250 और 300 कुल 550 व्यवसायिक सिलेंडर की खपत है..इधर, युद्ध के चलते पैदा हुए हालातों ने कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपए और घरेलू सिलेंडर में 60 रुपए का इजाफा कर दिया है..इस वृद्धि के बाद जो कमर्शियल सिलेंडर कल तक 1957 रुपए का था, वह अब बढ़कर 2114 रुपए के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह आम आदमी की रसोई को प्रभावित करते हुए 924 रुपए वाला घरेलू सिलेंडर अब 984 रुपए में बिक रहा है..शहर में सामान्य दिनों के दौरान रोजाना लगभग 450 सिलेंडरों की सप्लाई होती है, लेकिन युद्ध की खबरों और भविष्य में किल्लत की आशंका को देखते हुए वर्तमान में सप्लाई की संख्या बढ़कर 500 तक पहुंच गई है.. रोजाना एक बड़ी गाड़ी के माध्यम से शहर में 525 सिलेंडर पहुंच रहे हैं..युद्ध की पल-पल बदलती खबरों को देखने के बाद उपभोक्ता किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अभी से एडवांस बुकिंग कराने में जुटे हैं, जिससे एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है..इधर, वर्तमान में व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति ठप है..ऐसे में इसका असर सीधे होटल, ढाबों और छोटे व्यवसायियों पर भी पड़ रहा है..

*होटल बंद करने की आ सकती है नौबत : ममता*

बस स्टैंड में संचालित होटल व्यवसायी ममता जैन ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडर नहीं आया है। अब तो उसकी बुकिंग भी नहीं हो रही है। हमें हर माह 15 व्यवसायिक सिलेंडर की जरूरत पड़ती है और सुनने में आया है कि व्यवसायिक सिलेंडर की आपूर्ति अब नहीं होगी। अगर हम घरेलू सिलेंडर का उपयोग करते है तो कार्रवाई होने का डर है। ऐसे में अगर सिलेंडर न मिला तो होटल बंद करने की नौबत आ जाएगी।

*आर्डर कैंसिंल होने बहुत नुकसान हो नाम भी खराब होगा*

कैटरर्स संचालक शशिकांत जैन ने बताया कि पहले से हमने तीन-चार शादी व अन्य पार्टी का आर्डर ले रखे हैं? इधर, व्यवसायिक सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में अगर आर्डर कैंसिल होता है तो बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा और काम बंद होने से आर्थिक संकट तो आएगा ही। बाजार में हमारा नाम भी खराब होगा।

व्यवसायिक सिलेंडर की आपूर्ति प्लांट से ही बंद- पंकज

गौरव गैस ऐजेसी के संचालक पंकज चंद्राकर ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से व्यवसायिक सिलेंडर की आपूर्ति प्लांट से ही बंद है। हमें साफ तौर पर निर्देश है कि केवल घरेलू उपभोक्ता को ही एलपीजी सिलेंडर देना है। यदि भविष्य में व्यवसायिक सिलेंडर की आपूर्ति होती भी है तो केवल आंगनबाड़ी, मध्याह्न भोजन वालों को ही व्यवसायिक सिलेंडर देना है। होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट वालों को नहीं देने का निर्देश है।

*बुकिंग पर दिया जाएगा सिलेंडर व्यवसायिक सिलेंडर*

श्री साई गैस एजेंसी के संचालक धर्मेन्द्र महोबिया ने बताया कि व्यवसायिक सिलेंडर की आपूर्ति बंद है। रही बात घरेलू एलपीजी सिलेंडर की तो उन्ही को दिया जाएगा जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग होगी । युद्ध के चलते घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति में भी फर्क पड़ा है। अब हर दूसरे दिन केवल एक ट्रक की आपूर्ति हो रही है।

गरीब एवं वंचित परिवारों के लिए निरंतर प्रयास – हेमंत कश्यप

0

गरीब एवं वंचित परिवारों को उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राशन कार्ड बनवाने के अभियान के तहत युवा कांग्रेस के आदिवासी नेता हेमंत कश्यप की पहल से अब तक 186 जरूरतमंद लोगों के राशन कार्ड बनवाए जा चुके हैं।

इसी कड़ी में ग्राम आसना डोंगरीगुड़ा पारा निवासी पार्वती वट्टी (पति – बुधरु वट्टी) जो कई वर्षों से राशन कार्ड जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित थे, उनका राशन कार्ड बनवाकर उन्हें प्रदान किया गया

हेमंत कश्यप ने कहा कि समाज के प्रति हमारी छोटी-सी कोशिश भी किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकती है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे भी आगे आएं और अपने आसपास के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को शासन की बुनियादी योजनाओं और सुविधाओं तक पहुंचाने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा ही उनका संकल्प है और आगे भी इस प्रकार का जनसेवा अभियान लगातार जारी रहेगा।

आज तडके सुबाह तरहुल से डूवा के जंगल जा गुसा खुखार तेंदवा। क्षेत्रवासी सतर्कता बरते। A ferocious leopard entered the Duwa forest from Tarhul early this morning. Residents should exercise caution.

0

आज तडके सुबाह तरहुल से डूवा के जंगल जा गुसा खुखार तेंदवा। क्षेत्रवासी सतर्कता बरते। A ferocious leopard entered the Duwa forest from Tarhul early this morning. Residents should exercise caution.

दुर्गूकोंदल

हाटकोंदल डूवा कलागांव क्षेत्र के तमाम लोगों से अपील है की तरहुल से होते हुए एक खूंखार तेंदवा डूवा के जंगल साइड कलंगपुरी कलागांव मार्ग पर गुजारा है उस क्षेत्र के तमाम महुआ बिनने वाले रास्ता में आनेजाने वाले खेत जाने वालों लोगों से निवेदन है कि वह सतर्क रहें और कुछ उसकी सुराग मिले तो तत्काल क्षेत्र के जनता और वन विभाग को सूचित करें धन्यवाद मैं आर, एल कुलदीप