Home Blog Page 23

लोडिंग- अनलोडिंग में देरी और खराब सड़कों से परेशान ट्रक मालिक, प्रशासन से लगाई गुहार।

0

लोडिंग- अनलोडिंग में देरी और खराब सड़कों से परेशान ट्रक मालिक, प्रशासन से लगाई गुहार।

पुष्प स्टील माइंस में अव्यवस्थाओं के खिलाफ परिवहन समिति का विरोध, कार्य बंद करने की चेतावनी

लोडिंग- अनलोडिंग में देरी और खराब सड़कों से परेशान ट्रक मालिक, प्रशासन से लगाई गुहार।

दुर्गूकोंदल:-

विकासखंड दुर्गूकोंदल क्षेत्र में स्थित पुष्प स्टील माइंस में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ परिवहन समिति खंडीघाट चेमल एंडगुड ने कड़ा रुख अपनाते हुए परिवहन कार्य बंद करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में समिति द्वारा तहसीलदार दुर्गूकोंदल को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया है।

परिवहन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि माइंस में वाहनों की लोडिंग तो समय पर कर दी जाती है, लेकिन अनलोडिंग में अत्यधिक देरी हो रही है। कई बार तीन-तीन दिन तक गाड़ियों को खड़ा रखना पड़ता है, जिससे वाहन मालिकों और ड्राइवरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस देरी के कारण एक सप्ताह में केवल तीन ट्रिप ही हो पा रही है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

समिति ने यह भी बताया कि अन्य माइंस की तुलना में यहां परिवहन दर भी काफी कम है, जिससे लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। डीजल, मेंटेनेंस और ड्राइवर खर्च बढ़ने के बावजूद उचित भुगतान नहीं मिलने से ट्रक मालिकों की स्थिति लगातार खराब हो रही है।

इसके अलावा माइंस क्षेत्र की सड़कों की स्थिति भी अत्यंत खराब बताई गई है। खराब सड़क के कारण ट्रकों के टायर और अन्य पुर्जे जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे मेंटेनेंस का अतिरिक्त बोझ वाहन मालिकों पर पड़ रहा है। समिति का कहना है कि यदि सड़क की मरम्मत और रखरखाव सही ढंग से किया जाए, तो कई समस्याओं का समाधान हो सकता है।

परिवहन समिति के सदस्यों—बिहरीलाल, मनीष नरेटी सियाराम गावड़े, अमित कुमार, राजकुमार बढाई, मानिक लाल कड़ियाम, विनोद कुमार, संजय पटेल, संतलाल आमले, सगनूराम नेताम छबीलाल नरेटी—ने संयुक्त रूप से प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अनलोडिंग व्यवस्था में सुधार किया जाए और सड़कों की मरम्मत कराई जाए।

समिति ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक माइंस में परिवहन कार्य बंद रखा जाएगा। इस चेतावनी के बाद क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है और अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो इसका असर न केवल परिवहन कार्य पर पड़ेगा, बल्कि माइंस के संचालन पर भी व्यापक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

किडनी और डायलिसिस से जुडी सभी सवालों का जवाब और उपचार पाइये अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे.. डॉ संदीप सिंघल 2 अप्रेल को रहेंगे मौजूद..

0

इस अस्पताल मे प्रतिदिन निशुल्क एडवांस डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध…

मिलने का समय समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक…।


वही वयस्क एवं बाल्य रोग न्यूरोलॉजिस्ट 

डॉक्टर अर्पित अग्रवाल भी 2 अप्रेल को 

मस्तिष्क से लेकर नसों कमजोरी, सिरदर्द,झुनझूनी,कमजोरी. डायबिटिक न्यूरोपैथी,मिर्गी और अन्य भी समस्याओ बीमारियों का करेंगे उपचार…

स्थान -अग्रवाल मल्टीस्पेसलिटी नर्सिंग होम बसना 

समय सुबह 11 बजे से शुरू…

*संगमपल्ली में शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों का विरोध*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर* *भोपालपटनम विकासखंड के गांव में ग्राम सभा बिना फर्जी प्रस्ताव का आरोप, कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग*

0

*संगमपल्ली में शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों का विरोध*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

*भोपालपटनम विकासखंड के गांव में ग्राम सभा बिना फर्जी प्रस्ताव का आरोप, कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग*

बीजापुर : भोपालपटनम विकासखंड के संगमपल्ली गांव एवं ग्राम पंचायत में प्रस्तावित शासकीय विदेशी मदिरा दुकान को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए इस प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और सचिव द्वारा ग्राम सभा आयोजित किए बिना ही शराब दुकान खोलने के लिए फर्जी प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस महत्वपूर्ण निर्णय में ग्रामवासियों की सहमति नहीं ली गई, जो पंचायत व्यवस्था और नियमों के खिलाफ है।

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि गांव में शराब दुकान खुलने से शराबखोरी बढ़ेगी, जिससे सामाजिक वातावरण प्रभावित होगा और हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने पंचायत क्षेत्र और जमीन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को लेकर भी चिंता व्यक्त की।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और ग्राम सभा की अनुमति के बिना किसी भी स्थिति में शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों में उप सरपंच सरस्वती सोढ़ी, वल्वा किशन, वल्वा विनोदा, सोढ़ी गौरैया, गणपत, वल्वा बकैया, पूर्व सरपंच सुनील उद्दे सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण शामिल रहे।

ईंधन { पेट्रोल एवं डीजल } उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा…..

0

अब सीधे कंपनी के अधिकारियों से करें शिकायत, नंबर जारी

बस्तर जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंपों पर ईंधन प्राप्त करने में कठिनाई होने पर या’ओवररेटिंग’ यानी निर्धारित दर से अधिक वसूली की शिकायतों की लेकर तेल विपणन कंपनियों के जिम्मेदार अधिकारियों से सम्पर्क करने के लिए सूची सार्वजनिक की गई है। अब जिले का कोई भी नागरिक सीधे इन अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

पेट्रोल और डीजल से संबंधित किसी भी समस्या जैसे कि स्टॉक की कमी या अधिक कीमत लिए जाने पर, उपभोक्ता हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के सेल्स ऑफिसर श्री अनुराग तिवारी (9589464957), भारत पेट्रोलियम के श्री राजन (8804302610) अथवा इण्डियन ऑयल के श्री अमिय सोनकुसरे (8223033110) को कॉल कर सकते हैं। प्रशासन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि ईंधन स्टेशनों पर किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या कृत्रिम अभाव की स्थिति पैदा न हो।

*मोहला—मदनवाड़ा के जंगल में नक्सली डंप बरामद,मौके पर पहुंचे एसपी, एक-47 इंसास राइफल लिया कब्जे में*

0

मनीष कौशिक

मोहला—-31 मार्च नक्सली खात्मे के ठीक एक दिन पहले आज सुबह मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित कलवर, कोवाचीटोला, के मध्य जंगल में नक्सलियों का बड़ा डम बरामद करने में जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस नक्सल आपरेशन को स्वत पुलिस कप्तान वायपी सिंह आइटीबीपी तथा डीआरजी के संयुक्त टीम के साथ लीड करते हुए डंप बरामद किये है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह की पहली किरण के बीच पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह के नेतृत्व में डीआरजी आईटीबीपी की संयुक्त टीम मदनवाड़ा थाना क्षेत्र से 3 किलोमीटर दूर कलवर, कोवाचीटोला उइकाटोला के जंगल में पहुंच कर नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया है। श्री सिंह ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके से 1 एके-47,1 इंसास राइफल तथा मैगजीन बरामद किया गया है। मौके पर सुरक्षा बल की टीम घेराबंदी कर एरिया सर्च में जुटी हुई है।

*केरपे ग्राम पंचायत में जन समस्या निवारण शिविर, ग्रामीणों को मिली राहत और योजनाओं की जानकारी*,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

*केरपे ग्राम पंचायत में जन समस्या निवारण शिविर, ग्रामीणों को मिली राहत और योजनाओं की जानकारी*,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,/ग्राम पंचायत केरपे में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया।
ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों के नए जॉब कार्ड बनाए गए तथा उनका वितरण भी किया गया।
इसके अलावा, ग्रामीणों के बैंक खाते खुलवाने के लिए फॉर्म भरवाए गए, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे प्राप्त हो सके। शिविर में उपस्थित लोगों को विकसित भारत जी राम जी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया।
यह शिविर ग्रामीणों के लिए अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने और योजनाओं का लाभ लेने का एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित

*पश्चिम एशिया की परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षा: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी और कलेक्टरों को दिए निर्देश*,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

*पश्चिम एशिया की परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षा: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी और कलेक्टरों को दिए निर्देश*,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

*पेट्रोलियम, गैस और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता—अफवाहों से दूर रहने की अपील*

*आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी करवाई के निर्देश*

*आमजनों की सुविधा के लिए बनाया गया है राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम:1800-233-3663 पर कॉल कर ले सकते है सही जानकारी*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी गैस, उर्वरकों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और संवेदनशील नेतृत्व के कारण कोविड जैसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में भी देश एकजुट रहा और सफलतापूर्वक उसका सामना किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में कोविड जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन सतर्क रहना आवश्यक है। प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों, गैस सिलेंडरों और उर्वरकों की कोई कमी नहीं है, अतः नागरिक किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम एशिया संकट पर सभी राज्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है और यह आश्वस्त किया गया है कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है तथा उच्च स्तरीय समिति द्वारा स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए तथा प्रभारी सचिव और कलेक्टर नियमित समीक्षा करें। अफवाहों और भ्रामक खबरों से बचने के लिए आमजन तक समय पर तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

*कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश*

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के भंडारण एवं आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए हर परिस्थिति में आमजन तक सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति नियमित रूप से जारी है। गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग सामान्य रूप से संचालित है।
उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए 45 दिन तथा सामान्य गैस कनेक्शन के लिए 25 दिन की समय सीमा निर्धारित है और वर्तमान में उसी अंतराल के अनुसार बुकिंग की जा रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में भी किसी प्रकार की बाधा नहीं है और पूरे प्रदेश में स्थिति सामान्य है।

मुख्य सचिव श्री विकास शील ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों की सतत निगरानी के लिए राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उपभोक्ता घरेलू गैस आपूर्ति से संबंधित समस्याओं, शिकायतों अथवा कालाबाजारी की सूचना 1800-233-3663 पर दे सकते हैं।उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि आमजन को सही जानकारी समय पर उपलब्ध हो सके और शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में निर्देश दिए गए कि गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति से संबंधित समाचारों पर सतत निगरानी रखी जाए। भ्रामक खबरों से भय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, अतः ऐसी खबरों का तत्काल संज्ञान लेकर वास्तविक जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए। सोशल मीडिया की भी विशेष निगरानी रखने और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

*उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को समय पर मिलेगा खाद*

वीडियो कांफ्रेंस के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उर्वरकों की होल्डिंग पर रोक लगाई जाए और दैनिक स्टॉक की नियमित समीक्षा की जाए। सभी किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समान रूप से उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।साथ ही खाद वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए सॉफ्टवेयर आधारित मॉनिटरिंग की जानकारी भी साझा की गई।

*महत्वपूर्ण संस्थानों में गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश*

मुख्यमंत्री श्री साय ने अस्पतालों, छात्रावासों, शैक्षणिक संस्थानों, रेलवे, भारत सरकार की संस्थाओं, सैन्य एवं अर्धसैनिक बलों, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित संस्थानों और एयरपोर्ट कैंटीनों में गैस आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए।

*राज्यभर में सतत कार्रवाई—3841 सिलेंडर जब्त, 97 एफआईआर दर्ज*

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेशभर में 335 स्थलों पर छापेमारी की गई, जिसमें कालाबाजारी की कोई पुष्टि नहीं हुई। हालांकि जमाखोरी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 3841 गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया तथा 97 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सीमावर्ती चेक पोस्टों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। गैस सिलेंडरों एवं पेट्रोल-डीजल वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखने के साथ ही निर्देश दिए गए कि पेट्रोल-डीजल को कंटेनरों में आम जनता को उपलब्ध न कराया जाए। केवल अधिकृत मोबाइल टावर एवं जेनसेट संचालित आवश्यक प्रतिष्ठानों को ही कंटेनर में ईंधन उपलब्ध कराया जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागायुक्त, आईजी एवं जिला कलेक्टर भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजू एस, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार सहित आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के पेट्रोल, डीजल एवं गैस डिवीजन के अधिकारी उपस्थित थे।

*घरेलु गैस, पेट्रोल-डीजल आपूर्ति के लिए राज्य नियंत्रण कक्ष स्थापित*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

0

*घरेलु गैस, पेट्रोल-डीजल आपूर्ति के लिए राज्य नियंत्रण कक्ष स्थापित*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,
पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के मद्देनजर राज्य शासन ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश में घरेलु गैस, पेट्रोल एवं डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य विभाग संचालक की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को आवश्यक ईंधन की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर त्वरित सहायता प्रदान करना है। इसके साथ ही, राज्य सरकार द्वारा 18002333663 नंबर पर आपातकालीन राज्य सहायता केंद्र भी शुरू किया गया है, जहां आम नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज कराकर मदद प्राप्त कर सकते हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थितियों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए सतत निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
राज्य सरकार की इस पहल से आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है और संकट की स्थिति में आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

*सर्व समाज की बैठक सम्पन्न, धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती* *14 अप्रैल के कार्यक्रम का रोडमैप तैयार, प्रतिभावान छात्रों के सम्मान का भी प्रस्ताव*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर से दीपक मरकाम की खबर*

0

*सर्व समाज की बैठक सम्पन्न, धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती*

*14 अप्रैल के कार्यक्रम का रोडमैप तैयार, प्रतिभावान छात्रों के सम्मान का भी प्रस्ताव*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर से दीपक मरकाम की खबर*

गांव गांव में भव्य रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी का जन्म उत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया।लेकिन,,,,,,, शिवसेना द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभा यात्रा दिनांक 4 अप्रैल 20 26 को प्रदेश स्तर पर रायपुर फूल चौक में निकाली जाएगी।

0

गांव गांव में भव्य रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी का जन्म उत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया।लेकिन,,,,,,, शिवसेना द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभा यात्रा दिनांक 4 अप्रैल 20 26 को प्रदेश स्तर पर रायपुर फूल चौक में निकाली जाएगी।

दुर्गूकोदल,

शिवसेना नेता नंदलाल नरेटी ने बताया कि शिवसेना द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के गांव गांव गांव में भव्य रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी का जन्म उत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शिवसेना द्वारा प्रदेश के कई ब्लॉक, जिलों में रैली निकाल कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई इसके बाद शिवसेना द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभा यात्रा दिनांक 4 अप्रैल 20 26 को प्रदेश स्तर पर रायपुर फूल चौक में निकाली जाएगी। एवं धर्म सभा किया जाएगा। इस धर्म सभा को शिवसेना के प्रदेश स्तरीय नेता एवं वरिष्ठ नेता मार्गदर्शित करेंगे। इस हेतु शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी किया जा रहा है गांव-गांव में बैठक कर भगवान श्री रामचंद्र जी के भक्तों को शोभायात्रा, धर्म सभा में रायपुर पहुंचाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है एवं उत्साहित किया जा रहा है ।इस हेतु शिवसेना द्वारा दुर्गकोंदल में भी बैठक किया गया। आगे शिवसेना नेता नंदलाल नरेटी ने बताया कि दुर्गकोदल क्षेत्र से सैकड़ो शिवसेना कार्यकर्ता द्वारा स्वयं के संसाधन से गाजे बाजे, नर्तक दल के साथ रायपुर पहुंचेंगे। और 4 अप्रैल 2026 के रायपुर शोभा यात्रा, धर्म सभा में सम्मिलित होकर शोभायात्रा, धर्म सभा को सफल बनाएंगे। इस हेतु शिवसेना ने समस्त राम भक्तों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में 4 अप्रैल 2026 को रायपुर फूल चौक सभा स्थल में पहुंचकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के भव्य शोभायात्रा, धर्म सभा को कार्यक्रम को सफल बनाएं।

वंगापल्ली में ग्रामीण युवकों से मारपीट की घटना पर थाना मद्देड़ की त्वरित कार्यवाही,,,,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

वंगापल्ली में ग्रामीण युवकों से मारपीट की घटना पर थाना मद्देड़ की त्वरित कार्यवाही,,,,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है।
बीजापुर ,,,,,,,
दिनांक 26.03.2026 को दम्पाया निवासी सुनील लम्बाडी द्वारा थाना मद्देड़ में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि ग्राम वंगापल्ली के करीब 20-25 व्यक्तियों द्वारा विकास कावटी एवं संतोष कावटी के साथ लाठी-डंडा एवं हाथ-मुक्का से मारपीट की गई है। प्राप्त आवेदन के आधार पर थाना मद्देड़ में अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बीजापुर के दिशा निर्देशन में तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप घटना के 24 घंटे के भीतर प्रकरण में संलिप्त 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 27/03/2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा किसी भी अफवाह से बचने के लिए क्षेत्र की जनता के लिए आवश्यक एडवाईजरी जारी की गई है तथा समस्त थाना प्रभारियों को अपने -अपने थाना क्षेत्र में जन प्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रमुख की बैठक आयोजित कर इस प्रकार की अफवाह से बचने एवं सतर्क रहने हेतु निर्देश जारी किया गया है।

मोदी सरकार द्वारा डीजल एवं पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती किए जाने के निर्णय का भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक के,जी,सुधाकर ने स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया है,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

मोदी सरकार द्वारा डीजल एवं पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती किए जाने के निर्णय का भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक के,जी,सुधाकर ने स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया है,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,वैश्विक आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की गई बड़ी कटौती से आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस निर्णय का भारतीय जनता पार्टी के जिला सोशल मीडिया संयोजक के.जी. सुधाकर ने स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया है।
सुधाकर ने अपने बयान में कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला आम जनता को महंगाई से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आने से परिवहन लागत घटेगी, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा और लोगों को राहत मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित में फैसले ले रही है। वैश्विक स्तर पर आर्थिक दबाव के बावजूद आम नागरिकों को राहत देने के लिए यह कदम सराहनीय है।
सुधाकर ने इस निर्णय को “महंगाई के खिलाफ एक मजबूत कवच” बताते हुए कहा कि इससे देशभर के करोड़ों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा और आर्थिक बोझ कम होगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विद्यालय परिवार तथा शाला प्रबंधन समिति ने श्रेया कुलदीप का मुंह मीठा कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

0

विद्यालय परिवार तथा शाला प्रबंधन समिति ने श्रेया कुलदीप का मुंह मीठा कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बालोद/दल्लीराजहरा:-

प्राथमिक शाला अरमूरकसा की होनहार छात्रा कुमारी श्रेया कुलदीप पिता श्री अनु मलिक कुलदीप माता श्रीमती गंगा कुलदीप ग्राम अरमूरकसा का चयन नवोदय विद्यालय की परीक्षा 2026 में हुआ है ।

विद्यालय परिवार तथा शाला प्रबंधन समिति ने श्रेया का मुंह मीठा कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विदित होगी श्रेया कक्षा पहली से ही होनहार छात्रा थी। श्रेया ने उनकी सफलता का राज माता-पिता के सहयोग तथा प्रधान पाठक छत्रपाल देशमुख के सफल मार्गदर्शन एवं उनके शिक्षक विजय कुमार गौरे कमलेश्वरी साहू योगिता साहू तथा निर्मला सिन्हा का विशेष सहयोग बताया है

विधायक विक्रम मंडावी ने भैरमगढ़ ब्लॉक के चार ग्राम पंचायतों को विधायक निधि से दिया पानी टैंकर,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

0

विधायक विक्रम मंडावी ने भैरमगढ़ ब्लॉक के चार ग्राम पंचायतों को विधायक निधि से दिया पानी टैंकर,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,
शुक्रवार को बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम मंडावी ने भैरमगढ़ ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं तथा मांगों को सुनाकर ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को निराकरण करने के भरोसा दिलाया। इसके पूर्व ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी से ग्राम पंचायतों में पानी की समस्या के समाधान के लिए पानी टैंकर की मांग की थी, ग्रामीणों की मांग के अनुरूप विधायक विक्रम मंडावी ने भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिटेपाल, ग्राम पंचायत मदपाल, ग्राम पंचायत बेचापाल और ग्राम पंचायत तोयनार को विधायक निधी से एक एक पानी टैंकर प्रदाय किया है। इससे इन पंचायतों में पीने के पानी की समस्या दूर होगी और ग्रामीणों को सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी पानी की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। ग्रामीणों ने पंचायतों को पानी टैंकर दिए जाने पर विधायक विक्रम मंडावी का आभार जताया है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप, हीरालाल मण्डावी, रतन कश्यप, फागु मण्डावी और सन्तोष कड़ती सहित सभी सरपंच एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

विधायक विक्रम मंडावी ने भैरमगढ़ ब्लॉक के चार ग्राम पंचायतों को विधायक निधि से दिया पानी टैंकर,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

0

विधायक विक्रम मंडावी ने भैरमगढ़ ब्लॉक के चार ग्राम पंचायतों को विधायक निधि से दिया पानी टैंकर,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,
शुक्रवार को बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम मंडावी ने भैरमगढ़ ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं तथा मांगों को सुनाकर ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को निराकरण करने के भरोसा दिलाया। इसके पूर्व ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी से ग्राम पंचायतों में पानी की समस्या के समाधान के लिए पानी टैंकर की मांग की थी, ग्रामीणों की मांग के अनुरूप विधायक विक्रम मंडावी ने भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिटेपाल, ग्राम पंचायत मदपाल, ग्राम पंचायत बेचापाल और ग्राम पंचायत तोयनार को विधायक निधी से एक एक पानी टैंकर प्रदाय किया है। इससे इन पंचायतों में पीने के पानी की समस्या दूर होगी और ग्रामीणों को सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी पानी की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। ग्रामीणों ने पंचायतों को पानी टैंकर दिए जाने पर विधायक विक्रम मंडावी का आभार जताया है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप, हीरालाल मण्डावी, रतन कश्यप, फागु मण्डावी और सन्तोष कड़ती सहित सभी सरपंच एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

बडी खबर दुर्गूकोंदल से, जहां लोग छोटे छोटे बच्चों के साथ भीषण गर्मी में…2 किमी दूर जंगल में जाकर। उच्चाधिकारीयों को खबर तक नही।….

0

बडी खबर दुर्गूकोंदल से, जहां लोग छोटे छोटे बच्चों के साथ भीषण गर्मी में…2 किमी दूर जंगल में जाकर।उच्चाधिकारीयों को खबर तक नही….

नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राशन लेने में हो रही परेशानी। दुकान से 2 किमी दूर जंगल में जाकर फिंगर देने को लोग मजबूर हैं।

सरकार को नेटवर्क समस्या का समाधान करने के साथ-साथ इन लोगों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए, जैसे कि शेड, पानी की व्यवस्था, और मेडिकल सुविधाएं।

कांकेर/दुर्गूकोंदल:-

हम बात कर रहे दुर्गूकोंदल ब्लाक के अंतिम छोर गांव पचांगी जहाँ के लोगो को राशन दुकान से लगभग दो किमी. जंगल में जाकर राशन के लिए फिंगर देना पड है जहाँ छोटे छोटे बच्चे बुजुर्ग महिलाऐं शामिल है खाना पानी पकड कर जाते है।

भीषण गर्मी और छोटे छोटे बच्चे बुजुर्ग

महिलाओं पर क्या बीत रहा होगा जो गर्भवती या छोटे बच्चे वाली माताओ की सुरक्षा सवालो के घेरे पर।

भीषण गर्मी में इन लोगों की स्थिति वाकई चिंताजनक है। सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।सरकार को नेटवर्क समस्या का समाधान करने के साथ-साथ इन लोगों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए, जैसे कि शेड, पानी की व्यवस्था, और मेडिकल सुविधाएं। व्यवस्था न होने से लोग मजबूर हैं,और उनकी समस्याएं बढ रही हैं।

**छत्तीसगढ़ राज्य सभी जिलों, तहसील ,ताजा सटीक , विश्वशनीय खबरों के लिए RK BHARAT NEWS ग्रुप से जुड़े, खबरें, विज्ञापन, चैनल में जिला , तहसील संवाददाता नियुक्ति हेतू सम्पर्क करें,6267855263,,7724958481,,8305345734*

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कर्मा जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल।

0

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कर्मा जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल।

रायपुर/छत्तीसगढ़:-

चारामा क्षेत्र में आज आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा जयंती कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे चारामा क्षेत्र के ग्राम डोकला पहुंचेंगे, जहां वे कर्मा जयंती समारोह में भाग लेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।

उनके आगमन को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

आपकी साँसो की देखभाल अब भरोसेमंद हाथो पर अग्रवाल नर्सिंग होम मे डॉ श्री रजनी करती है फेफड़ों से जुडी सभी बीमारियों का ईलाज..वही गर्भवती महिलाओ के लिए यह अस्पताल बना वरदान..

0

यहां आयुष्मान कार्ड से पूर्णतः निशुल्क ईलाज की सुविधाएं है उपलब्ध..

अस्थमा , ब्रोँकाइटिस , एलर्जी , COPD, स्लिप एपनिया हो तो सीधे पहुंचे अपना आयुष्मान कार्ड लेकर बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम और बचाये अपनी जान डॉक्टर श्री रजनी के सुरक्षित हाथो मे..

संपर्क नंबर — 8461811000–7773086100

——————————————————

अब मातृत्व के राह पर गरीब गर्भवती महिलाओ के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम बना वरदान..

मात्र 5100 रूपये मे नार्मल और 11000 हजार मे होती है यहां सिजेरियन डिलीवरी 

शिशु जन्म के बाद भी अगर बच्चे मे कोई समस्या आए तो उसका भी ईलाज पूर्णतः निशुल्क किया जाता है..

प्रतिदिन पहले पहुंचने वाले 5 गर्भवती महिलाओ का किया जाता है बिल्कुल निशुल्क सोनोग्राफी...

वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अमित कुमार अग्रवाल और स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं लैप्रोस्कोपी सर्जन डॉ भारती अग्रवाल प्रतिदिन रहते है उपलब्ध…।

स्थान अग्रवाल मल्टीस्पेसलिटी अस्पताल बसना महासमुंद

फोन -7773086100–9039645760–9424242209


रामनवमी की भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुवे व्यापारी संघ पदाधिकारी ।

0

रामनवमी की भव्य शोभा यात्रा में व्यापारी संघ।

कांकेर/भानुप्रतापपुर:-
भानुप्रतापपुर में रामनवमी की भव्य शोभा यात्रा में व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश रामानी,संरक्षक अनंत गोपाल कोठारी,नमन झाबक जैन,प्रदीप नवलानी, अजय लखानी,व व्यापारी संघ के सदस्य शामिल हुए।

दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

0

दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,- थाना भैरमगढ़ क्षेत्रांतर्गत थाना जांगला के ग्राम बिरियाभूमि आदवाड़ा के जंगल में 19 दिसम्बर 2025 को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। घटनास्थल की बारिकी से सर्चिंग के दौरान 01 अज्ञात पुरूष माओवादियों का शव सहित नक्सली साहित्य हत्यार व अन्य सामग्री बरामद की गई। उक्त घटनाओं से संबंधित कोई भी जानकारी रखने वाले व्यक्ति 10 अप्रैल 2026 तक अनुविभागीय दण्डाधिकारी भैरमगढ़ के न्यायालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है।

*दो युवकों पर जानलेवा हमला, क्रिकेट बैट, स्टम्प से युवकों पीट पीट कर अधमरा कर कपड़े उतारे, वीडियो किया वायरल; आक्रोश में मरार समाज*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*दो युवकों पर जानलेवा हमला, क्रिकेट बैट, स्टम्प से युवकों पीट पीट कर अधमरा कर कपड़े उतारे, वीडियो किया वायरल; आक्रोश में मरार समाज*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर/भोपाल पटनम/मद्देड़

मद्देड :बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम दम्पाया के दो युवकों पर करीब 20-25 दबंगों ने न केवल जानलेवा हमला किया, बल्कि मानवता को शर्मसार करते हुए उन्हें अर्धनग्न कर उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के विरोध में मरार समाज सहित अन्य पिछड़ा वर्ग संगठनों ने आज मद्देड़ थाना प्रभारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

साक्ष्यों का सेट बयां कर रहा है पूरी कहानी:

वायरल तस्वीरों में पीड़ितों संतोष कावटी और विकास कावटी की हालत कितनी गंभीर है। एक युवक बेसुध हालत में जमीन पर पड़ा है, जिसके चेहरे और शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं। हमलावरों ने उन्हें अपमानित करने के लिए अर्धनग्न अवस्था में छोड़ दिया।

मरार समाज के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर मद्देड़ थाना प्रभारी को अपना शिकायती पत्र सौंपा। पुलिस अधिकारी वर्दी में आवेदन स्वीकार करते नजर आ रहे हैं, जो इस गंभीर मामले में पुलिस हस्तक्षेप की शुरुआत को दर्शाता है।

शिकायती पत्र में घटना की पूरी भयावहता विस्तार से लिखी है:

घटना: 26/03/2026 की शाम, पीड़ित अपनी दीदी के घर से बकरा लेकर लौट रहे थे।

बर्बरता: नदी के किनारे वंगापल्ली गांव के पास 20-25 लड़कों (जो क्रिकेट खेल कर आ रहे रहे थे) ने उन्हें घेर लिया और करीब 1 घंटे तक क्रिकेट बैट और स्टंप से पीटते रहे।

लूटपाट: हमलावरों ने पीड़ितों से 3 मोबाइल फोन, सोने की चेन, गाड़ी और एक बकरा भी छीन लिया।

उन्हें अर्धनग्न कर लात-घूसों से पीटा गया और इस पूरे कृत्य का वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल कर दिया।

1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रूपये के 225 किलो गाँजा के साथ 6 गाँजा तस्कर पुलिस के गिरफ्त मे..उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा गाँजा..।

0

राहुल भोई महासमुंद…

गाँजा तस्करी के लिए अब गाँजा तस्कर अलग-अलग तरीके निकाल रहे है ताज़ा मामला महासमुंद उड़ीसा बॉर्डर पर थाना सिंघोड़ा का है जहाँ मुखबिर की सुचना पर घेराबंदी करते हुए रेहटी खोल पर जहाँ टाटा पिकअप वाहन से तरबूज के नीचे छिपाकर उड़ीसा से उत्तरप्रदेश लेकर जा रहे 6 गाँजा तस्करो को पकड़ा गया है..वही साथ मे एक रास्ता दिखाने के लिए एक हुड़ई कार गाड़ी को भी तस्करो के साथ पकड़ा गया है..पुलिस ने 6 अंतरराज्यीय गाँजा तस्करों से 225 किलो गाँजा जिसकी किमत 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है..साथ ही दोनों वाहनों और कुछ मोबाइल फोन को भी जप्त किया गया है..सभी आरोपी मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी बताये जा रहे है…..फिलहाल मामले पर NDPS एक्ट के तहत पुलिस की कार्यवाही जारी है…।

 

*मोहला में 7 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव*

0

मनीष कौशिक

मोहला —नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मोहला में *श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव* का भव्य आयोजन 7 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। मिनी स्टेडियम परिसर में आयोजित इस सात दिवसीय दिव्य कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है मुख्य आयोजनकर्ता **भूषण प्रसाद तिवारी** ने बताया कि 7 अप्रैल को विधिवत *कलश यात्रा और मंगलाचरण* के साथ कथा का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम प्रतिदिन आध्यात्मिक उल्लास और धार्मिक ऊर्जा का अनुभव कराएगा।

*आचार्य पं. युवराज पाण्डेय जी करेंगें कथा वाचन**

आयोजन में *श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर, जिला गरियाबंद* के सुप्रसिद्ध कथा वाचक*आचार्य पं. श्री युवराज पाण्डेय जी* अपने ओजस्वी वक्तव्य, ज्ञान और भक्ति से भक्तों को देवी माँ की महिमा का बखान करेंगे।

*कार्यक्रम समय*

पूजन-अर्चन : प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक कथा एवं परायण : दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक 7 अप्रैल के दिन विशेष आकर्षण विधिवत कलश स्थापना देवी माँ की महिमा का प्रथम अध्याय भक्तिरस और आध्यात्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

*आयोजन समिति का आह्वान*

आयोजनकर्ता भूषण प्रसाद तिवारी ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माता भगवती की कृपा प्राप्त करने की अपील की है उन्होंने बताया कि पूरे स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं।“7 अप्रैल से मोहला में गूँजेगी देवी भक्ति—सात दिनों तक चलेगा भागवत कथा महोत्सव“आचार्य युवराज पाण्डेय जी सुनाएंगे देवी माँ की दिव्य कथाएँ”“सपरिवार पधारें—पावन नवरात्रि में देवी माँ के चरणों में लगाएँ हाज़िरी”

भक्ति, उत्सव और संस्कृति का भव्य महाकुंभ: शुक्रवार से शुरू हो रहा है पांच दिवसीय राम नवमी मेला और सीता राम कल्याणम!,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

भक्ति, उत्सव और संस्कृति का भव्य महाकुंभ: शुक्रवार से शुरू हो रहा है पांच दिवसीय राम नवमी मेला और सीता राम कल्याणम!,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

जहां जुटते हैं हजारों राम भक्त। क्षेत्र की सबसे बड़ी मेला ।

शुक्रवार 27 को बीजापुर जिले के भोपाल पटनम तहसील के ग्राम पंचायत मददेड में, सीताराम शिवालय समिति द्वारा आयोजित, भव्य सीता राम कल्याणम और राम नवमी मेला का ऐतिहासिक और पावन आरम्भ होने जा रहा है। यह पांच दिवसीय उत्सव न केवल मददेड, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपार खुशी, आस्था और भक्ति का समय है, जो हर श्रद्धालु को अपने रंग में रंग देगा।
मेले के आकर्षणों में सबसे प्रमुख है भगवान राम, माता सीता और पवनपुत्र हनुमान के भव्य दरबार में दिव्य दर्शन, जहाँ श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएँ लेकर पहुँचेंगे और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही, ऊँचे-ऊँचे और रोमांचक झूले, जो मेले की रौनक बढ़ाएंगे और बच्चों और वयस्कों को आकर्षित करेंगे, और रंग-बिरंगी दुकाने, जो विभिन्न प्रकार के खिलौनों, हस्तशिल्प और आवश्यक सामग्रियों से सजी होंगी, मेले में आने वाले सभी लोगों को अपनी ओर खींच लेंगी।
स्थानीय संस्कृति की झलक पेश करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और विविध प्रतियोगिताएं मेले को और भी जीवंत बनाएंगे, जिससे लोग हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत हो सकें। समिति ने इस भव्य उत्सव के लिए व्यापक तैयारियां की हैं ताकि यह उत्सव हर किसी के लिए एक यादगार अनुभव बन सके।
समिति के प्रवक्ता ने बताया, “यह मेला न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह हमारे समुदाय को एक साथ लाने और हमारी साझा विरासत को मनाने का भी एक शानदार अवसर है। हम इस पांच दिवसीय उत्सव में सभी श्रद्धालुओं और आगंतुकों का हृदय से स्वागत करते हैं और उन्हें इस दिव्य अनुभव का हिस्सा बनने के लिए सादर आमंत्रित करते हैं।”
कल से, मददेड के सीताराम शिवालय में भक्ति, आनंद और उत्सव का यह महाकुंभ शुरू हो रहा है। आप भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और राम नवमी के इस पावन पर्व को और भी खास बनाएं!

अष्टमी पर महेश गागड़ा ने की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन में लिया भाग,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

अष्टमी पर महेश गागड़ा ने की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन में लिया भाग,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी के दिन जिले के जनप्रिय नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्री महेश गागड़ा जी ने भैरमगढ़ स्थित श्री श्री 108 शिव गौरी गणेश मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में भी उन्होंने सहभागिता निभाई। गागड़ा जी ने कन्या भोज में बैठी बालिकाओं को स्वयं भोजन परोसकर उनका आशीर्वाद लिया और भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित किया।
इस दौरान महेश गागड़ा जी ने कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व श्रद्धा, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह पर्व हमें जनसेवा के प्रति हमारी संस्कृति, मूल्यों और जिम्मेदारियों को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की सदस्याएं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।

*70 वर्षों से चली आ रही श्रीराम-सीता सगाई परंपरा, भक्ति और उत्साह से गूंजा मददेड *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0
  1. *70 वर्षों से चली आ रही श्रीराम-सीता सगाई परंपरा, भक्ति और उत्साह से गूंजा मददेड *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

26 मार्च 2026,,

बीजापुर , भोपाल पटनम, मददेड़,

ग्राम मर्देड़ में पिछले 70 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही श्रीराम-सीता सगाई की पावन परंपरा इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई।

इस धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीराम एवं माता सीता के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

सगाई कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जहां भक्तगणों ने दीप प्रज्वलित कर आरती उतारी और मंगल गीतों के बीच पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर कुंकुम पूजा एवं अन्य धार्मिक रस्मों को निभाया, वहीं पुरुषों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रीराम-सीता सगाई की झांकी रही, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़े ही भाव-विभोर होकर देखा। इसके पश्चात भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें पूरे गांव में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।

ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। छोटे-बड़े सभी लोग इस आयोजन में पूरी श्रद्धा के साथ शामिल हुए, जिससे गांव में आध्यात्मिक ऊर्जा और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

श्री सीता राम शिवालय समिति ने बताया कि यह परंपरा ग्रामीणों की अटूट आस्था और सहयोग का परिणाम है, जो पिछले सात दशकों से लगातार चली आ रही है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की।

​*स्थापत्य, संस्कृति और आस्था का संगम: मददेड में कल से सजेगा भव्य राम नवमी मेला, गूंजेंगे सीताराम के जयकारे*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर 

0

 

  1. ​*स्थापत्य, संस्कृति और आस्था का संगम: मददेड में कल से सजेगा भव्य राम नवमी मेला, गूंजेंगे सीताराम के जयकारे*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर 

 

*मददेड  में भक्ति, उत्सव और संस्कृति का भव्य महाकुंभ: कल से शुरू हो रहा है पांच दिवसीय राम नवमी मेला *

दिनांक 27 मार्च 2026

बीजापुर जिले के भोपाल पटनम तहसील के ग्राम पंचायत मददेड में, सीताराम शिवालय समिति द्वारा आयोजित, भव्य सीता राम कल्याणम और राम नवमी मेला का ऐतिहासिक और पावन आरम्भ होने जा रहा है। यह पांच दिवसीय उत्सव न केवल मददेड, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपार खुशी, आस्था और भक्ति का समय है, जो हर श्रद्धालु को अपने रंग में रंग देगा।

मेले के आकर्षणों में सबसे प्रमुख है भगवान राम, माता सीता और पवनपुत्र हनुमान के भव्य दरबार में दिव्य दर्शन, जहाँ श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएँ लेकर पहुँचेंगे और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही, ऊँचे-ऊँचे और रोमांचक झूले, जो मेले की रौनक बढ़ाएंगे और बच्चों और वयस्कों को आकर्षित करेंगे, और रंग-बिरंगी दुकाने, जो विभिन्न प्रकार के खिलौनों, हस्तशिल्प और आवश्यक सामग्रियों से सजी होंगी, मेले में आने वाले सभी लोगों को अपनी ओर खींच लेंगी।

स्थानीय संस्कृति की झलक पेश करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और विविध प्रतियोगिताएं मेले को और भी जीवंत बनाएंगे, जिससे लोग हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत हो सकें। समिति ने इस भव्य उत्सव के लिए व्यापक तैयारियां की हैं ताकि यह उत्सव हर किसी के लिए एक यादगार अनुभव बन सके।

सीताराम शिवालय समिति  ने बताया, “यह मेला न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह हमारे समुदाय को एक साथ लाने और हमारी साझा विरासत को मनाने का भी एक शानदार अवसर है। हम इस पांच दिवसीय उत्सव में सभी श्रद्धालुओं और आगंतुकों का हृदय से स्वागत करते हैं और उन्हें इस दिव्य अनुभव का हिस्सा बनने के लिए सादर आमंत्रित करते हैं।”

कल से, मददेड के सीताराम शिवालय में भक्ति, आनंद और उत्सव का यह महाकुंभ शुरू हो रहा है। आप भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और राम नवमी के इस पावन पर्व को और भी खास बनाएं!

कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और CEO हरेश मण्डावी की पहल से चमकी प्रतिभा, मुफ़्त कोचिंग से 20 छात्र सफल।

0

कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और CEO हरेश मण्डावी की पहल से चमकी प्रतिभा, मुफ़्त कोचिंग से 20 छात्र सफल।

भानुप्रतापपुर का ‘मावा मोदोल’ बना सफलता की मिसाल, 20 छात्रों ने CGPSC प्री में दर्ज की जीत।

 

कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और CEO हरेश मण्डावी की पहल से चमकी प्रतिभा, मुफ़्त कोचिंग से 20 छात्र सफल

 

*मेरा मूल मेरा भविष्य’ योजना से बदली तस्वीर, दूरस्थ क्षेत्रों के 20 विद्यार्थियों ने CGPSC प्री किया पास*

 

कांकेर:-

जिला उत्तर बस्तर कांकेर में जिला प्रशासन द्वारा संचालित अभिनव पहल “मावा मोदोल – मेरा मूल मेरा भविष्य” नि:शुल्क कोचिंग योजना ने एक बार फिर अपनी प्रभावशीलता सिद्ध करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस योजना के अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों ने CGPSC प्रारंभिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 20 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है, जो जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गया है।

यह महत्वाकांक्षी योजना कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ हरेश मण्डावी के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराना है।

जिला मुख्यालय कांकेर एवं विकासखंड मुख्यालय भानुप्रतापपुर में संचालित इस कोचिंग कार्यक्रम में पिछले एक वर्ष से विद्यार्थी नियमित अध्ययन कर रहे थे। अब इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। भानुप्रतापपुर शाखा से 12 छात्र-छात्राओं तथा कांकेर शाखा से 8 छात्र-छात्राओं ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है।

भानुप्रतापपुर शाखा से सफल विद्यार्थियों में श्रीमती शिल्पा नुरेटी, कु. छबीलता देहारी, भावेश करंगा, रामगुलाल, कु. रजोतिन, राहुल ठाकुर, डेनियल वर्मा, गजेंद्र सोनवानी, लोचन प्रसाद देवांगन, कु. नेहा कोरेटी, दीप मल्लिका चुरेंद्र एवं कमल राम ठाकुर (नायब तहसीलदार) शामिल हैं।

वहीं, कांकेर शाखा से सफल विद्यार्थियों में सुभाष नेताम, वीरेंद्र टंडन, प्रतिभा कुंजाम, प्राची वासनीकर, तुषार शेंडे (टेस्ट सीरीज लाभार्थी), दिलीप कुमार मार्कण्डेय, नीरज कुमार साहू एवं विक्रांत शामिल हैं।

इन सभी विद्यार्थियों की पृष्ठभूमि आर्थिक रूप से कमजोर है, लेकिन उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और अनुकूल वातावरण ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और सफलता की राह आसान की।

कलेक्टर कांकेर ने इस उपलब्धि पर सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और प्रशासन की प्रतिबद्धता का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

हरेश मण्डावी सीईओ जिला पंचायत ने छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद एवं डीएमसी नवनीत पटेल को निर्देशित किया है कि इन विद्यार्थियों के लिए मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि इन छात्रों को नि:शुल्क आवास, उन्नत अध्ययन सामग्री, विशेष बैच, टेस्ट सीरीज एवं इंटरव्यू गाइडेंस उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे अंतिम चयन तक पहुंच सकें।

जिला प्रशासन का लक्ष्य केवल प्रारंभिक परीक्षा में सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि इन छात्रों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। इसके लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की सहायता से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने स्वयं के संसाधनों से CGPSC प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें भी इस नि:शुल्क कोचिंग योजना में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी कोचिंग केंद्र में उपस्थित होकर मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार की तैयारी का लाभ उठा सकते हैं।

“मावा मोदोल” योजना आज शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में उभर रही है। यह न केवल शैक्षणिक अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि सामाजिक समावेशन और समान अवसर की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कांकेर जिला प्रशासन की यह पहल यह सिद्ध करती है कि यदि सही दिशा, संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए, तो दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों के छात्र भी बड़े सपनों को साकार कर सकते हैं। आने वाले समय में यह योजना और भी अधिक विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनेगी।

महासमुंद पुलिस के “शिकायत हेल्प डेस्क- “संवाद” व्हाट्सएप्प मोबाइल नंबर-9479229939 पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्यवाही..घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ, बागबाहरा पुलिस ने की सख्त कार्यवाही..

0

राहुल भोई महासमुंद..

अवैध गैस सिलेंडर रखने वालों के ठिकानो में दी गयी दबिश, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आरोपी गिरफ्तार

02 नग एचपी खाली गैस सिलेंडर एवं रिफिलिंग करने का उपकरण जप्त।*

इस व्हॉटसअप नंबर पर आम जनता अपने क्षेत्र कि अवैधानिक गतिविधियो की शिकायत भेज सकते है, गुप्त सूचना के लिए 1 या शिकायत के लिए 2 विकल्प चुनें, नाम पता गोपनीय रखा जावेगा।*

 

जिले में घरेलू गैस का अवैध कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बागबाहरा पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले के राजकुमार पटेल पिता श्याम लाल पटेल उम्र 38 साल निवासी वार्ड नंबर दो झलप चौक बागबाहरा थाना बागबाहरा, के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। गैस रिफिलिंग के अवैध ठिकाने पर छापेमारी कर बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मौके से घरेलू एलपीजी सिलेंडर गैस रिफिलिंग पाइप इलेक्ट्रिक तौल मशीन और अन्य खतरनाक उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 63/26 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम व धारा 288 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट मे पेश किया गया है।

पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने आम जनता से अपील की है कि महासमुंद पुलिस के “शिकायत हेल्प डेस्क- “संवाद” व्हाट्सएप्प मोबाइल नंबर- 9479229939 को अपने मोबाईल पर सेव करें व अपने आस पास होने वाली अवैधानिक गतिविधियों की शिकायत / सुचना इस नंबर पर भेजे। गुप्त सूचना के लिए 1 या शिकायत के लिए 2 विकल्प चुनें, सूचक का नाम पता गोपनीय रखा जावेगा।

 

*गिरफतार आरोपी-*

01- राजकुमार पटेल पिता श्याम लाल पटेल उम्र 38 साल निवासी वार्ड नंबर दो, झलप चौक बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद (छ.ग.) ।

 

*जब्त संपत्ति-*

01- कुल 07 नग खाली गैस सिलेंडर एवं अन्य रिफलिंग उपकरण कीमती 9000 रुपये।

02- इक्को वाहन क्रमांक सीजी 04 एमएस 7570, कीमती 3,00,000 रुपया।

03- मारुति कार वेगानार क्रमांक सीजी 04 एम एस 7570 कीमती 5,00,000 रुपया ।

*जुमला जब्त संपत्ति कीमत 8 लाख 09 हजार रुपया।*

*मद्देड़ में बिखरेगी भक्ति की छटा: श्रीराम मंदिर में आज होगा ‘सीताराम जी का पावन सगाई रस्म’, तैयारी जोरों पर*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*मद्देड़ में बिखरेगी भक्ति की छटा: श्रीराम मंदिर में आज होगा ‘सीताराम जी का पावन सगाई रस्म’, तैयारी जोरों पर*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर /मद्देड़ 26 मार्च 2026

बीजापुर जिले के भोपाल पटनम तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मददेड  में आज आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

स्थानीय श्री श्रीराम मंदिर सेवा समिति, मद्देड़ के तत्वावधान में आयोजित विशेष धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत, आज गुरुवार, 26 मार्च 2026 को संपूर्ण क्षेत्र सीताराम जी की भक्ति में सराबोर है।

आयोजन का मुख्य आकर्षण आज रात्रि में होने वाली भगवान श्री सीताराम जी की प्रतीकात्मक ‘पावन सगाई रस्म’ है।

*प्रातःकाल से ही शुरू हुआ वैदिक अनुष्ठान*

धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ आज प्रातःकाल अत्यंत पावन वातावरण में हुआ।

विद्वान पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मण्डपाछादन, कलश स्थापना, अंकुरार्पण और ध्वजारोहण की रस्में विधि-विधान से संपन्न की गईं।

मंदिर परिसर भगवान के जयकारों और शंखध्वनि से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने इस दिव्य पल के साक्षी बनकर धर्म लाभ उठाया।

*रात्रि में होगा ‘सीताराम विवाह’ का प्रथम मंगल कार्य*

श्रीराम मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि मुख्य आयोजन आज रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा। इस दौरान प्रभु श्री सीताराम जी की ‘पावन सगाई रस्म’ अत्यंत भव्यता और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराई जाएगी।

सगाई की रस्म के लिए मंदिर को विशेष रूप से फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो स्वयं देवगण इस मंगल कार्य को देखने के लिए लालायित हों। भक्तगणों में इस रस्म को लेकर अपार उत्साह है।

*भक्तों से सादर आमंत्रण*

श्री श्रीराम मंदिर सेवा समिति, मद्देड़ ने इस शुभ एवं मंगलमय अवसर पर सभी भक्तजनों से सपरिवार उपस्थित रहने की अपील की है। समिति का कहना है कि आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए अत्यंत आनंद और सौभाग्य का विषय होगी। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समुदाय में प्रेम और एकता का संदेश भी प्रसारित करता है।

* मददेड़ के बोरगुड़ा में नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, भक्ति की बयार में सराबोर हुए श्रद्धालु* *भोपालपटनम / मददेड़ | 25 मार्च 2026* * बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

* मददेड़ के बोरगुड़ा में नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, भक्ति की बयार में सराबोर हुए श्रद्धालु*

*भोपालपटनम / मददेड़ | 25 मार्च 2026*

* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर जिले के भोपालपटनम तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मददेड़ के वार्ड नंबर 9, बोरगुड़ा में आज आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अवसर था नवनिर्मित मंदिर में नर्मदेश्वर महादेव की दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का, जो पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

*वैदिक अनुष्ठान और मंगल पूजन*

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ आज प्रातः 8:00 बजे से वेदी पूजन के साथ हुआ। विद्वान पंडितों के सानिध्य में यजमानों ने भगवान शिव का आह्वान किया। मंत्रोच्चार और शंखध्वनि से पूरा बोरगुड़ा क्षेत्र शिवमय हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की भारी उपस्थिति ने इस धार्मिक आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

*शुभ मुहूर्त में प्रतिष्ठित हुए महादेव*

निर्धारित शुभ मुहूर्त के अनुसार प्रातः 9:50 बजे नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जैसे ही महादेव की स्थापना हुई, मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इसके पश्चात भगवान का विशेष महाभिषेक किया गया।

*हवन-आरती के बाद उमड़ा जनसैलाब*

प्रतिष्ठा के उपरांत हवन कुंड में आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। महाआरती के बाद विशाल भंडारा (महाप्रसाद) का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड नंबर 9 सहित पूरे मददेड़ पंचायत और आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

बोरगुड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना से क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और वरिष्ठजनों का विशेष योगदान रहा।

0

विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

दुर्गूकोंदल सीएचसी पहुंचीं विधायक, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर दिया जोर

*टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली गति, पोस्टर विमोचन कर जागरूकता का संदेश*

दुर्गूकोदल। क्षेत्र प्रवास के दौरान भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुर्गूकोंदल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खण्ड चिकित्सा अधिकारी को अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों के उपचार व्यवस्था एवं स्टाफ की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होना बेहद आवश्यक है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर इलाज और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती मंडावी ने टीबी मुक्त भारत के विशेष अभियान के तहत पोस्टर का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना अत्यंत जरूरी है, ताकि समय पर पहचान और उपचार संभव हो सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें और स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से धनेश नरेटी (अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल), गोपी बढ़ाई (अध्यक्ष, जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल), सुनाराम तेता (अध्यक्ष, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर), हुमन मरकाम (विधायक प्रतिनिधि), सविता उइके (सदस्य, जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल), युवा नेता महत्तम दुग्गा, किरण डोंगरे (अध्यक्ष, महिला कांग्रेस भानुप्रतापपुर) तथा रवि साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

विधायक के इस दौरे से स्वास्थ्य विभाग में सक्रियता बढ़ी है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिलेगा। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की अपेक्षा जताई है।

 

नलजल योजना की टंकी खराब होने से लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे भीषण गर्मी में पानी की किल्लत हो रही है। यह समस्या कई गांवों में देखी जा रही है, जहां टंकियां क्षतिग्रस्त हैं और पाइपलाइन में लीकेज है।

0

नलजल योजना की टंकी खराब होने से लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे भीषण गर्मी में पानी की किल्लत हो रही है। यह समस्या कई गांवों में देखी जा रही है, जहां टंकियां क्षतिग्रस्त हैं और पाइपलाइन में लीकेज है।

कांकेर/दुर्गूकोंदल:-

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों को इस समस्या के बारे में बताया है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। लोगों को पानी के लिए दूर-दराज के स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ रही है।

इस समस्या का समाधान करने के लिए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और नलजल योजना को दुरुस्त करना चाहिए।

दुर्गूकोंदल ब्लाक से महज तीन किमी दूर स्थित ग्राम दोडदे में पानी की गंभीर समस्या है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, क्योंकि गांव के नलजल व माईंस के द्वारा बनाये गये हैं वह भी खराब है और नलजल योजना भी काम नहीं कर रही है ¹।

ग्रामीण सुकबती मंगाय महेश्वरी पार्वती खिलेश्वरी प्रमीला सोनी सुशीला दुर्गूराम अमरू राम दानसाय प्रेमसिंह दशरथ दिपक अषिश आदि लोगो ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से इस समस्या का सामना कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्हें पानी के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियों में परेशानी होती है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही इस समस्या का समाधान करेंगे, लेकिन ग्रामीणों को अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है

दुर्गूकोंदल ब्लाक के ग्राम दोडदे में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए जा सकते हैं:

नलजल योजना की मरम्मत:- नलजल योजना को तुरंत मरम्मत करना होगा ताकि ग्रामीणों को पीने के पानी की सुविधा मिल सके।

टंकी और बोर की सफाई:- गांव के बोर की सफाई और गहरीकरण करना होगा ताकि पानी की उपलब्धता बढ़ सके।

नलकुप का निर्माण:-यदि संभव हो तो नए नलकूप का निर्माण करना होगा ताकि ग्रामीणों को पानी की समस्या का स्थायी समाधान मिल सके।

पानी की टंकी का निर्माण:- गांव में पानी की टंकी का निर्माण करना होगा ताकि पानी का भंडारण किया जा सके।न कदमों को उठाने से दुर्गूकोंदल ब्लाक के ग्राम दोडदे में पानी की समस्या का समाधान हो सकता है।

 

छत्तीसगढ़ राज्य सभी जिलों, तहसील ,ताजा सटीक , विश्वशनीय खबरों के लिए RK BHARAT NEWS ग्रुप से जुड़े, खबरें, विज्ञापन, चैनल में जिला , तहसील संवाददाता नियुक्ति हेतू सम्पर्क करें,6267855263,7724958481,8305345734

 

 

 

गढ़ बासला माता के दर्शन हेतु भव्य पैदल यात्रा गोपाल मित्र मंडली ने निकाली जिसमें क्षेत्र के विधायक भी हुवे शामिल।

0

गढ़ बासला माता के दर्शन हेतु भव्य पैदल यात्रा गोपाल मित्र मंडली ने निकाली जिसमें क्षेत्र के विधायक भी हुवे शामिल।

भानुप्रतापपुर:-

नगर के हनुमान मंदिर से गढ़ बासला माता के दर्शन के लिए भव्य पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। गोपाला मित्र मंडली, भानुप्रतापपुर के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

दोपहर 2 बजे प्रारंभ हुई इस यात्रा में माता, बहनों एवं नगर के भक्तगण उत्साह और भक्ति के साथ शामिल होकर जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालु माता के भजनों के साथ यात्रा करते रहे।

भव्य पदयात्रा में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक सावित्री मनोज मंडावी भी शामिल हुई।

आयोजक समिति ने प्रथम बार इस यात्रा की शुरुआत की व आने वाले समय में इसे और भव्य रूप से करने की बात कही आयोजन समिति के सदस्य गोपाल राठी,नमन झाबक जैन,नरेंद्र कुलदीप, विजय धामेचा,अजय लखानी,अभय राठी, ने भव्य पैदल यात्रा में जगह-जगह फल व शरबत का आयोजन श्री गौरव चोपड़ा,श्री नारायण दास रोहित जी चांडक ,श्री बंशीलाल जी तरुण जी सोनी, श्री आनंद जैन ,श्री नायक सर ,व श्री रितेश संचेती की तरफ से बस की व्यवस्था की गई जिनका आयोजन समिति बहुत-बहुत साधुवाद धन्यवाद ज्ञापित करती है

पदयात्रा में मुख्य रूप से वीरेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश तिवारी,अनंत गोपाल कोठारी, राकेश रामानी,चंद्रमोली मिश्र,शेखर यदु,मोहन मंडावी,हितेश तिवारी,आईआर साहू, सिघोरिया सर, पंकज वाधवानी , तूकेश साहू, त्रिलोचन ठाकुर,शेखर हरियानो,लक्ष्मण मखीजा,प्रदीप नवलानी,रवि साहू,भगवती गजेंद्र, सीमा सेनगुप्ता,निशा तिवारी,कीर्ति पद्दा ,किरण डोंगरे ,मुस्कान मोटवानी,सुशील आहूजा,व महिलाएं बच्चे सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए।

भीषण गर्मी एवं ताप की लहर ‘लू’ से बचाव हेतु जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी द्वारा नागरिकों के लिए समसामयिक सलाह दिऐ कि…… पढें पुरी खबर:-

0

भीषण गर्मी एवं ताप की लहर ‘लू’ से बचाव हेतु जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी द्वारा नागरिकों के लिए समसामयिक सलाह दिऐ कि…… पढें पुरी खबर:-

गर्मी के मौसम में ‘लू’ से बचाव के लिए समसामयिकी सलाह।

कांकेर:-

प्रदेश सहित जिले में गर्मी का मौसम प्रारंभ हो गया है, भीषण गर्मी एवं ताप की लहर ‘लू’ से बचाव हेतु जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी द्वारा नागरिकों के लिए समसामयिक सलाह जारी की गई है, जिसमें गर्मी के पहले और गर्मी के दौरान सुरक्षात्मक उपाय करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

‘लू’ से बचाव के लिए उन्होंने समसामयिक सुझाव देते हुए कहा कि जहां तक संभव हो, तेज धूप में जाने से बचें, खास कर दोपहर 12 से 03 बजे के बीच घर से बाहर जाने से यथासंभव बचना चाहिए। प्यास न लगने पर भी लगातार अंतराल में पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, यात्रा के दौरान हमेशा पीने का पानी साथ में रखें। इसी तरह हल्के रंग के ढीले, सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। लोगों को सुरक्षात्मक चश्मे, छाता, टोपी का प्रयोग करने, धूप में निकलते समय सिर ढंकने के लिए तौलिया या गमछा सहित जूते-चप्पल पहनने का सुझाव दिया गया है। जब बाहर का तापमान अधिक हो तो चिलचिलाती धूप में अधिक ऊर्जा एवं शक्ति लगने वाली गतिविधियों से बचें। यदि बाहर काम करना है तो अपने सिर को ढंकने के लिए गीले कपड़े या छाते का इस्तेमाल करें। हल्का भोजन और पानी की मात्रा से भरपूर फल जैसे खरबूजे, ककड़ी और खट्टे फल खाएं। मांस और नट्स जैसे उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से जरूर बचें, बासी भोजन से परहेज करें। घर में बने भोजन और पारंपरिक स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थो जैसे नींबू पानी, छाछ और जूस आदि का उपयोग करें। पार्क किए गए वाहनों में बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला न छोड़ें। पशुओं को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए पर्याप्त पानी दें।

समसामयिक सुझाव देते हुए कहा गया है कि अपने घर को ठंडा रखें, पर्दे, शटर या सनशेड आदि का प्रयोग करें। रात को खिड़कियां खोलें व कमरों में पर्याप्त वेंटिलेशन बनाए रखें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमानों को सुनें और आगामी तापमान परिवर्तनों से अवगत रहें। बीमारी और चक्कर आने या अचेतना की अवस्था के मामले में डॉक्टर से परामर्श लें या तत्काल चिकित्सा सहायता लें।

हीट स्ट्रोक में क्या करें

व्यक्ति को घर के अंदर या किसी ठंडी, छायादार जगह पर लिटा दें, उसे पैरों को थोड़ा उपर उठाकर लिटा दें। गीले कपड़े से शरीर को पोछ लें या त्वचा पर ठंडे पानी का छिड़काव करें। शरीर को फिर से हाइड्रेट करने के लिए व्यक्ति को ओआरएस, नींबू पानी, नमक, चीनी का घोल या जूस पिलाएं। अगर कोई व्यक्ति पूरी तरह से होश मे नहीं है तो उसे कुछ भी खाने या पीने के लिए न दें।

एक घंटे मे लक्षणों में सुधार न होने पर व्यक्ति को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाएं।

हीट वेव के पहले क्या करें

अस्थाई विंडों रिफ्लेक्टर जैसे एल्यूमिनियम फॉयल से ढंके कार्डबोर्ड आदि लगाएं। जिन खिड़कियों पर सुबह या दोपहर की धूप पड़ती उन्हें पर्दा, छाया से ढंक दें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमानों को सुनें और आने वाले तापमान परिवर्तनों से अवगत रहें। अपने आस-पड़ोस के उन लोगों को जानें जो बुजुर्ग, युवा, बीमार या अधिक वजन वाले हैं, जो अत्यधिक गर्मी के शिकार हो सकते हैं और जिन्हें मदद की जरूरत है।

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल तक।

0

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल तक।

कांकेर:-

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 17 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए सघन तैयारी कराई जाती है। इसके लिए राज्य में मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।

सहायक आयुक्त ने सुश्री जया मनु ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू हो चुकी है। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल (रात्रि 12 बजे तक) निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 18 से 21 अप्रैल तक किया जा सकेगा तथा जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण 22 से 28 अप्रैल तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र 01 से 09 मई तक डाउनलोड किया जा सकता है। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए 10 मई को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित होगी। इच्छुक विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय तथा प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर से संपर्क किया जा सकता है।

*छत्तीसगढ़ राज्य सभी जिलों, तहसील ,ताजा सटीक , विश्वशनीय खबरों के लिए RK BHARAT NEWS ग्रुप से जुड़े, खबरें, विज्ञापन, चैनल में जिला , तहसील संवाददाता नियुक्ति हेतू सम्पर्क करें,6267855263,7724958481,8305345734*

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जिला जेल का निरीक्षण।

0

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जिला जेल का निरीक्षण।

कांकेर:-

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजीव कुमार टामक ने आज जिला जेल कांकेर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें विधिक अधिकारों की जानकारी प्रदान की। साथ ही बंदियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करते हुए नियमित व्यायाम एवं संतुलित दिनचर्या अपनाने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर जेल में उपलब्ध भोजन एवं पेयजल की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया तथा गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश ने निर्देशित किया कि जिन बंदियों के पास अधिवक्ता उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाए, जिससे वे न्याय से वंचित न रहें। इसके अतिरिक्त उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया, जिससे बंदियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर श्री पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री भास्कर मिश्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शांति प्रभु जैन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी उपस्थित रहे।

ग्रीष्मकाल के मद्देनजर आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन समय में परिवर्तन।

0

ग्रीष्मकाल के मद्देनजर आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन समय में परिवर्तन।

कांकेर:-

प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकाल की अवधि में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि आगामी 01 अप्रैल से 30 जून तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन की समयावधि 6 घण्टे से घटाकर 4 घण्टे की गई है। समयावधि में उक्त परिवर्तन करने पर आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन प्रातः 07 से 11 बजे तक किया जाएगा। ग्रीष्मकाल समाप्ति के उपरांत 01 जुलाई से पुनः आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सुबह 9.30 से अपराह्न 3.30 बजे तक 6 घण्टे के लिए किया जाएगा।

क्षेत्र के लोगो में आक्रोश डिजिटल कार्य प्रभावित, बेहतर नेटवर्क के लिए ग्रामीणों ने दूरसंचार कंपनी से की पहल की अपील।

0

क्षेत्र के लोगो में आक्रोश डिजिटल कार्य प्रभावित, बेहतर नेटवर्क के लिए ग्रामीणों ने दूरसंचार कंपनी से की पहल की अपील।

डुवा में जियो टावर होने के बावजूद नेटवर्क की समस्या, ग्रामीणों ने 4G से 5G सेवा शुरू करने की मांग।

दुर्गूकोदल,

विकासखंड दुर्गूकोदल अंतर्गत ग्राम पंचायत तरहुल के आश्रित ग्राम डुवा में स्थापित जियो टावर में नेटवर्क की समस्या के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने टावर में बेहतर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने तथा 4G सेवा को 5G में अपग्रेड करने की मांग उठाई है।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम डुवा में लगभग पांच वर्ष पूर्व जियो कंपनी द्वारा जिससे क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा बेहतर होने की उम्मीद थी। लेकिन वर्तमान में टावर होने के बावजूद नेटवर्क और इंटरनेट की गति संतोषजनक नहीं है, जिसके कारण ग्रामीणों को ऑनलाइन कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण दिनेश दुग्गा, लालचंद दुग्गा, पतिराम दुग्गा, चरण दुग्गा, मुरहा राम दुग्गा, लिकेश बोगा, जैन सिंह ऊके, चंपा लाल ताम्रकार,और रुपेश बोगा अशोक उइके सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आज के समय में अधिकांश कार्य डिजिटल माध्यम से संचालित हो रहे हैं। नेट बैंकिंग, ऑनलाइन फोन पेय,लेन-देन, शासकीय योजनाओं की जानकारी, व्हाट्सएप, फेसबुक तथा अन्य ऑनलाइन सेवाएं मोबाइल नेटवर्क पर ही निर्भर हैं।

लेकिन नेटवर्क की कमजोर स्थिति के कारण इन सभी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। कई बार इंटरनेट की गति बेहद धीमी हो जाती है या नेटवर्क पूरी तरह से बंद हो जाता है, जिससे विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई और ग्रामीणों के डिजिटल कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जियो टावर में 4G सेवा को 5G में अपग्रेड कर दिया जाए और नेटवर्क क्षमता बढ़ाई जाए तो क्षेत्र के लोगों को बेहतर इंटरनेट सुविधा मिल सकेगी। इससे गांव में डिजिटल सेवाओं का उपयोग आसान होगा और ग्रामीणों को समय पर अपने कार्य निपटाने में सुविधा मिलेगी।

ग्रामीणों ने दूरसंचार कंपनी से मांग की है कि टावर की तकनीकी जांच कर नेटवर्क व्यवस्था को मजबूत किया जाए तथा जल्द से जल्द 5G सेवा शुरू करने की दिशा में कदम उठाए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि बेहतर नेटवर्क सुविधा से न केवल गांव के लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को भी मजबूती मिलेगी।

बजरंग दल के कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से नगर के प्रत्येक वार्ड एवं आसपास के ग्रामों तक पहुंचकर सभी सनातनियों को राम जन्मोत्सव में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित करेंगे- रवि ब्रह्मचारी

0

रामनवमी पर भव्य बाइक रैली का आयोजन

भव्य चुनरी यात्रा के सफल आयोजन के लिए विश्व हिंदू परिषद एवं समस्त मातृशक्ति का आभार एवं धन्यवाद – जविता मंडावी राम जन्मोत्सव समिति उपाध्यक्ष

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल राम नवमी के पावन अवसर को लेकर नगर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 मार्च को राम जन्मोत्सव समिति एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया।

इस चुनरी यात्रा में नगर की सैकड़ों मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। काशी से लाई गई पवित्र चुनरी को बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी को अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु राम जन्मोत्सव समिति की उपाध्यक्ष जविता मंडावी ने विश्व हिंदू परिषद की ओर से समस्त मातृशक्ति का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

वहीं, 25 मार्च 3 बजे दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से आयोजित होने वाली आमंत्रण बाइक रैली की जानकारी प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी जी ने देते हुए बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से नगर के प्रत्येक वार्ड एवं आसपास के ग्रामों तक पहुंचकर सभी सनातनियों को राम जन्मोत्सव में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित करेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष राम नवमी के आयोजन में बस्तर के जनजातीय समाज को विशेष महत्व दिया गया है। बस्तर की समृद्ध कला, संस्कृति एवं लोकनृत्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय नृत्य दलों को आमंत्रित किया गया है। इस वर्ष राम नवमी में बस्तर की जनजातीय संस्कृति की विशेष झलक देखने को मिलेगी।

अंत में उन्होंने समस्त सनातन समाज से आग्रह किया कि यह धर्म का कार्य है, अतः सभी इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग करें तथा बाइक रैली में प्रत्येक घर से युवा सम्मिलित होकर अपनी एकता का परिचय दें।

जगदलपुर दक्षिण ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन अमरजीत सिंह बनाए गए सचिव

0

दक्षिण ब्लॉक व नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का हुआ गठन,सूची जारी ….

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार एवं बस्तर जिला प्रभारी शकील रिजवी जी की सहमति से छत्तीसगढ़ प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू जी के द्वारा बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी की अनुशंसा से दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का गठन किया गया …..

अग्रवाल मल्टीस्पेसलिटी अस्पताल बसना मे प्रतिदिन बीजू कार्ड और आयुष्मान कार्ड से होती है विभिन्न प्रकार के ईलाज और ऑपरेशन..।

0

मेट्रो सिटीज विजाग हैदराबाद चेन्नई पुणे मुंबई अहमदाबाद के स्तर का भरोसेमंद. हड्डियों का आधुनिक इलाज अब बसना में प्रतिदिन उपलब्ध.. इन्हीं शहरों के प्रख्यात अस्पताल में अपनी सेवा दे चुके अत्यंत अनुभवी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप सराफ अग्रवाल द्वारा प्रतिदिन होती है मरीजों का ईलाज..

आयुष्मान एवं बीजू कार्ड की सुविधा उपलब्ध…

यहां हड्डी रोग को की संपूर्ण जांच परामर्श इलाज एवं ऑपरेशन न्यूनतम दरों पर उपलब्ध है…

स्थान -अग्रवाल मल्टीस्पेसलिटी अस्पताल बसना जिला महासमुंद…

फोन -8461811000–7770868473–7773086100


अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में बीजू , आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के निशुल्क ऑपरेशन किए जाते हैं..

जिसमे…

हर्निया,पेट की सिस्ट एवं बच्चेदानी संबंधित, पित्त की थैली एवं पथरी, हड्डी फ्रैक्चर एवं हड्डी के समस्त ऑपरेशन नाक,कान गले एवं थायराइड सूजन, पेट एवं किडनी की पथरी,शरीर में हर प्रकार की गांठ प्रोस्टेट अपेंडिक्स लीवर एवं पेट संबंधित सभी ऑपरेशन..


गर्मियों से पहले राहत: बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने चार पंचायतों को दिए पानी के टैंकर,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

गर्मियों से पहले राहत: बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने चार पंचायतों को दिए पानी के टैंकर,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,, जिले में बढ़ती गर्मी और जल संकट की आशंका को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी ने सराहनीय पहल करते हुए चार ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर उपलब्ध कराए। सोमवार 23 मार्च को ग्राम कुटरू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह टैंकर ग्रामीणों को सौंपे गए।
दरअसल, विधायक के नेशनल पार्क दौरे के दौरान क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैंड्रा, एडापल्ली, बड़ेकाकलेड एवं सागमेटा के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर पानी के टैंकर की मांग रखी थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक मंडावी ने त्वरित निर्णय लेते हुए विधायक निधि से टैंकर उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, जिसे अब अमल में लाया गया।
कार्यक्रम में संबंधित पंचायतों को विधिवत रूप से पानी के टैंकर सौंपे गए, जिससे आने वाले गर्मी के दिनों में पेयजल संकट से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। टैंकर मिलने से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने विधायक का आभार जताया।
ग्रामीणों ने कहा कि हर साल गर्मियों में पानी की समस्या गंभीर हो जाती है, लेकिन इस बार पहले से व्यवस्था होने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। इस पहल को लेकर ग्रामीणों ने विधायक की जमकर प्रशंसा की और खुशी-खुशी अपने-अपने गांव लौटे।
*इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक,जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री लालू राठौर जी,शंकर कुड़ियां, सोमारू राम नाग,संतोष यालम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के सभी सरपंच एवं ग्रामीण उपस्थित रहे*।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह की जनहितकारी पहल से न केवल मूलभूत सुविधाएं मजबूत होती हैं, बल्कि जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ता है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने लिया फैसला…12वीं हिंदी पेपर लीक मामला..फिर होगी 12वीं की परीक्षा छात्रों को दोबारा मिलेगा मौका।

0

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने लिया फैसला…12वीं हिंदी पेपर लीक मामला..फिर होगी 12वीं की परीक्षा छात्रों को दोबारा मिलेगा मौका।

रायपुर:-

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा 12वीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा पेपर लीक होने के कारण निरस्त कर दी गई है। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मंडल ने पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है।

नई तिथि: 10 अप्रैल 2026,समय: प्रातः 9:00 बजे से 12:15 बजे तक

मंडल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सभी विद्यार्थी पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों में ही इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे। यह निर्णय छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि सभी को समान अवसर मिल सके।इस घटनाक्रम के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।

सभी विद्यार्थियों से अपील है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि नई तिथि के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।

मेहनत पर भरोसा रखें .सफलता जरूर मिलेगी।

पोस्टर, रंगोली और संगोष्ठी के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना पानी का महत्व।

0

पोस्टर, रंगोली और संगोष्ठी के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना पानी का महत्व

पी.एम. श्री सेजेस दुर्गूकोदल में विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण का संदेश

दुर्गूकोदल:-

पी.एम. श्री सेजेस दुर्गूकोदल में विश्व जल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य श्री अजय नेताम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य अजय नेताम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व जल दिवस प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1993 में की गई थी, जिसका उद्देश्य लोगों को ताजे पानी के महत्व और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संकट एक गंभीर समस्या बनती जा रही है और यदि समय रहते इसके संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में इसके दुष्परिणाम और भी गंभीर हो सकते हैं।

शाला विकास समिति के अध्यक्ष अशोक जैन ने भी विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पानी जीवन का आधार है और इसकी प्रत्येक बूंद कीमती है, इसलिए हमें इसका सदुपयोग करना चाहिए और अनावश्यक बर्बादी से बचना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें पोस्टर निर्माण, चित्रकला, रंगोली एवं विचार संगोष्ठी प्रमुख रहे। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जल बचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में व्याख्याता श्री दिलीप सेवता सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जल संरक्षण के महत्व को समझा और इसे अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कुल मिलाकर, यह आयोजन विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने और जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने में सफल रहा, जिससे भविष्य में जल संकट से निपटने की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद की जा सकती है।

नीलगिरी, सागौन जैसे व्यावसायिक पौधों से किसानों को अतिरिक्त आय का नया स्रोत मिल रहा है। 5 एकड़ तक 100% अनुदान, उससे अधिक पर…. पढें पुरी खबर।

0

नीलगिरी, सागौन जैसे व्यावसायिक पौधों से किसानों को अतिरिक्त आय का नया स्रोत मिल रहा है। 5 एकड़ तक 100% अनुदान, उससे अधिक पर…. पढें पुरी खबर।

रायपुर/छत्तीसगढ़:-

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए किसान वृक्ष मित्र योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। नीलगिरी, सागौन जैसे व्यावसायिक पौधों से किसानों को अतिरिक्त आय का नया स्रोत मिल रहा है। 5 एकड़ तक 100% अनुदान, उससे अधिक पर 50% अनुदान और 3 वर्षों तक रख-रखाव सहायता के साथ यह योजना किसानों के लिए टिकाऊ आय का सशक्त माध्यम बन रही है।

 

इस छत्तीसगढ़ सरकार की योजना का नाम *किसान वृक्ष मित्र योजना* है, जो *हरित मॉडल* के तहत किसानों की आय बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। इसके मुख्य बिंदु हैं:

 

1. नीलगिरी, सागौन जैसे पौधों से किसानों को अतिरिक्त आय का नया स्रोत मिल रहा है।

2. 5 एकड़ तक भूमि पर प्रति एकड़ अधिकतम 5,000 पौधे लगाने पर 100% अनुदान* दिया जाता है।

3. 5 एकड़ से अधिक भूमि पर प्रति एकड़ अधिकतम 1,000 पौधे लगाने पर 50% अनुदान मिलता है।

4. 3 वर्षों तक पौधों के रख-रखाव के लिए भी अनुदान राशि प्रदान की जाती है।इस योजना का उद्देश्य हरित विकास के साथ किसानों को समृद्ध बनाना है,

 

 

 

गंगालूर पोर्टा केबिन मामले में सर्व आदिवासी समाज की जांच रिपोर्ट जारी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर,,

0

गंगालूर पोर्टा केबिन मामले में सर्व आदिवासी समाज की जांच रिपोर्ट जारी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर,,

दिनांक: 23 मार्च 2026,,

बीजापुर ,,,,

बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित पोर्टा केबिन में छात्राओं के गर्भवती होने संबंधी खबरों को लेकर सर्व आदिवासी समाज द्वारा गठित जांच दल ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है।

संभागीय अध्यक्ष श्री प्रकाश ठाकुर के निर्देशन में 19 मार्च 2026 को गठित 9 सदस्यीय जांच दल ने स्थल निरीक्षण, संबंधित छात्राओं, उनके परिजनों तथा छात्रावास स्टाफ से चर्चा के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार की।

जांच में पाया गया कि सोशल मीडिया एवं कुछ मीडिया माध्यमों में प्रसारित खबरें पूर्णतः सत्य नहीं हैं, बल्कि आंशिक (अर्ध-सत्य) जानकारी पर आधारित हैं।

जांच के अनुसार, एक छात्रा सितंबर 2025 में अवकाश पर घर गई थी और बाद में छात्रावास वापस नहीं लौटी। वहीं, अन्य दो छात्राएं जुलाई 2025 से ही विद्यालय में नियमित नहीं थीं और वे अपने मंगनी किए गए युवकों के साथ रह रही थीं।

जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित छात्राओं की मंगनी 3-4 वर्ष पूर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत हो चुकी थी।

हालांकि, जांच दल ने आवासीय विद्यालय में सुरक्षा एवं प्रबंधन से जुड़ी गंभीर कमियां भी उजागर की हैं। छात्रावास में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का अभाव, लंबे समय से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे तथा छात्राओं में नैतिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा की कमी प्रमुख रूप से सामने आई है।

सर्व आदिवासी समाज ने प्रशासन से मांग की है कि छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, सीसीटीवी कैमरों को तत्काल चालू किया जाए तथा छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं।

समाज ने यह भी स्पष्ट किया है कि भ्रामक खबरों से समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है, इसलिए तथ्यात्मक जानकारी ही प्रसारित की जानी चाहिए।

 समाज सेवा की मिसाल बने कोरेटी दंपत्ति को गोंड समाज ने दी भव्य विदाई, बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर,

0

समाज सेवा की मिसाल बने कोरेटी दंपत्ति को गोंड समाज ने दी भव्य विदाई,

बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर,

बीजापुर ,,,,,,,,,,,,,जिला बीजापुर में पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे रमेश कोरेटी का स्थानांतरण जिला कांकेर होने पर गोंड समाज नार्र बीजापुर द्वारा एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रति उनके और उनकी धर्मपत्नी तिरुमाय कुंजलता कोरेटी के समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

*सामाजिक संगठन में रही महत्वपूर्ण भूमिका*

विदाई समारोह में समाज के वक्ताओं ने कहा कि कोरेटी दंपत्ति ने बीजापुर में रहते हुए न केवल अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन किया, बल्कि समाज को संगठित करने में भी अहम भूमिका निभाई। विशेष रूप से तिरुमाय कुंजलता कोरेटी ने गोंडवाना समाज समन्वय समिति (महिला प्रभाग), पुरानी पुलिस लाइन के सचिव पद पर रहते हुए महिलाओं को जागरूक किया और हर सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

*विदाई की अनूठी परंपरा*

गोंड समाज नार्र बीजापुर की यह विशेषता रही है कि वह जिले के बाहर से आने वाले कर्मचारी साथियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ता है। इसी कड़ी में, स्थानांतरण होने पर कर्मचारियों को ससम्मान विदाई देने की परंपरा का निर्वहन करते हुए कोरेटी दंपत्ति को फूलमाला और पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

*वक्ताओं ने व्यक्त किए विचार*

समारोह के दौरान समाज के संरक्षक एसडीओ प्रकाश नेताम, शंकर लाल कतलाम, अध्यक्ष जनक नेताम और अध्यक्षा इंदिरादेवी कुंजाम ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा:

“जिस निष्ठा के साथ कोरेटी परिवार ने बीजापुर में समाज सेवा की है, हमें पूर्ण विश्वास है कि वे कांकेर जिले में भी इसी समर्पित भाव से समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।”

वहीं, रमेश कोरेटी और उनकी पत्नी ने भी बीजापुर समाज से मिले प्रेम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने का संकल्प दोहराया।

*कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामय उपस्थिति*

इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से आरपी ध्रुव, नरोत्तम सामरथ, संगदेव मरकाम, धनेश कुंजाम, विनय उईके, अशोक कुंजाम, संजय जुर्री, विष्णु कुंजाम, तुलसीराम गावडे, लक्ष्मण कड़ती, अनिल वट्टी, देवकरण नेताम उपस्थित थे। साथ ही भैरमगढ़ से कमल नारायण कुंजाम सहित महिला शक्ति में तिरुमाय रश्मि नेताम, पुष्पा कतलाम, अमिता कुंजाम, राधिका मरकाम, अंजू मरकाम, सपना कुंजाम, साधना नेताम और अवंतिका कुंजाम प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए।

बोरगुड़ा में हर्षोल्लास के साथ होगा श्री नर्मदेश्वर महादेव का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव,

0

बोरगुड़ा में हर्षोल्लास के साथ होगा श्री नर्मदेश्वर महादेव का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव,

बीजापुर/मददेड,

बीजापुर जिले के भोपाल पटनम तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मददेड के वार्ड नम्बर 9 के बोरगुड़ा के स्थानीय शिव मंदिर समिति द्वारा नवनिर्मित मंदिर में श्री नर्मदेश्वर महादेव जी की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

तीन दिवसीय चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

मंदिर समिति ने समस्त भक्तों को सपरिवार इस पावन अवसर पर आमंत्रित किया है।

*तीन दिवसीय कार्यक्रम का विवरण*

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 23 मार्च से होगा, जिसके लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है:

प्रथम दिवस  23 मार्च 2026  कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 03:00 बजे मण्डपाच्छादन से होगी।

इसके पश्चात सायं 04:00 बजे भव्य कलश यात्रा और ‘शिव शक्ति का आगमन’ कार्यक्रम मेन रोड मद्देड़ से बोरगुड़ा तक निकाला जाएगा।

शाम 06:00 बजे कलश स्थापना, गौरी गणेश पूजन और जलाधिवास संपन्न होगा।

द्वितीय दिवस  24 मार्च 2026 प्रातः 09:00 बजे से वेदी पूजन शुरू होगा।

इसके बाद अन्नाधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास और वस्त्राधिवास की रस्में निभाई जाएंगी।

रात्रि 07:00 बजे से शयनाधिवास का कार्यक्रम होगा।

तृतीय दिवस 25 मार्च 2026 महोत्सव के अंतिम दिन प्रातः 08:00 बजे वेदी पूजन होगा।

प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य मुहूर्त प्रातः 09:50 बजे निर्धारित है।

इसके उपरांत महाअभिषेक, हवन और महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

*भंडारा प्रसाद का आयोजन*

महोत्सव के समापन पर 25 मार्च को दोपहर 01:00 बजे से विशाल भंडारा (महाप्रसाद) का आयोजन किया गया है, जिसमें समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।