Home Blog Page 22

विकास के नाम पर लूट! बीजापुर में भाजपा नेताओं का रेत खदानों पर अवैध कब्जे- विक्रम मंडावी,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

विकास के नाम पर लूट!
बीजापुर में भाजपा नेताओं का रेत खदानों पर अवैध कब्जे- विक्रम मंडावी,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी का गंभीर आरोप

नक्सलियों के बाद अब भाजपा नेता जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर कर रहे हैं कब्जा – विक्रम मंडावी

बीजापुर,,,,,,,,,,
बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने सोमवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार के सत्ता में आने के बाद से बीजापुर जिले में खनिज संसाधनों, जल, जंगल और जमीन की व्यवस्थित लूट शुरू हो गई है।
विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता में कहा, “दशकों तक नक्सलवाद ने बस्तर के आदिवासियों को विकास से वंचित रखा। अब जब नक्सल समस्या खत्म हो गई है, तो ‘विकास’ के नाम पर भाजपा नेताओं ने आदिवासी क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा को निशाना बनाते हुए ग्रामीणों को डरा-धमकाकर भाजपा नेताओं के संरक्षण में उन पर कब्जा कर लिया है। गौण खनिज रेत का अवैध उत्खनन, भंडारण और अंतरराज्यीय परिवहन बीजापुर जिले में खुलेआम चल रहा है।”
विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि भोपालपटनम ब्लॉक के तारलागुड़ा, भद्राकाली, अटुकपल्ली, चंदुर, तिमेड़ और भैरमगढ़ ब्लॉक के मिंगाचल तथा इंद्रावती नदी किनारे की विभिन्न पंचायतों के ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद ये तथ्य सामने आए हैं कि रेत के अवैध कारोबार में भाजपा के नेता और ठेकेदार सक्रिय हैं।
उन्होंने अपने प्रेस वार्ता में आगे कहा कि बीजापुर का कथित रेत ठेकेदार और भाजपा नेता बी. गौतम राव तथा भाजपा नेता टी. गोवर्धन के साथ मिलकर तिमेड रेत खदान पर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के सबसे करीबी बीजापुर के भाजपा नेता गोपाल सिंह पवार, भैरमगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चिन्ना तेलम और भाजपा कार्यकर्ता विज्जा तेलम ने मिंगाचल रेत खदान पर कब्जा कर रखा है। इन लोगों ने रेत बिक्री की राशि, जो पंचायत के खाते में जमा होनी थी, उसे गोपाल सिंह पवार ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया है।
इसी प्रकार तारलागुड़ा के रेत खदान पर बस्तर सांसद के करीबी और वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक ठाकुर ने कब्जा कर रखा है।
ये सभी भाजपा नेता अपनी राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल कर ग्राम पंचायतों पर दबाव डालते हुए, बिना किसी ग्राम सभा की सहमति और उचित कानूनी प्रक्रिया के रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं। साथ ही वे स्थानीय लोगों को बढ़ी हुई कीमत पर रेत बेच रहे हैं और सीमावर्ती राज्यों तेलंगाना व महाराष्ट्र में अवैध परिवहन कर रहे हैं, जिससे सरकार और पंचायतों को मिलने वाला राजस्व चोरी हो रहा है।
विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि जिले के भाजपा नेता रेत के अवैध परिवहन के लिए एक रॉयल्टी पर्ची पर दर्जनों ट्रक रोजाना पड़ोसी राज्यों तेलंगाना और महाराष्ट्र में अवैध रूप से भेज रहे हैं। इससे सरकार और स्थानीय निकायों को मिलने वाली रॉयल्टी राशि की चोरी हो रही है तथा स्थानीय आदिवासी परिवारों को महंगी दर पर रेत खरीदनी पड़ रही है।
उन्होंने इसे जिला खनिज विभाग, प्रशासन और भाजपा नेताओं के बीच गहरी सांठ-गाँठ का प्रमाण बताया।
विधायक ने प्रेस वार्ता के माध्यम से सवाल किया:
“क्या भाजपा नेताओं द्वारा बेशकीमती रेत खदानों पर कब्जा करने वाले इन भाजपा नेताओं पर कानूनी कार्यवाही होगी या नहीं?
क्या मिंगाचल रेत खदान में पंचायत को मिलने वाली राशि को डरा-धमकाकर अपने खाते में ट्रांसफर कराने वाले पूर्व मंत्री के करीबी गोपाल सिंह पवार, चिन्ना तेलम और विज्जा तेलम के खिलाफ जांच कार्रवाई होगी या नहीं?”
विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन और खनिज विभाग से मांग की कि पूरे बीजापुर जिले में रेत के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर तुरंत रोक लगाई जाए, पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी भाजपा नेताओं, ठेकेदारों तथा संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर तुरंत संज्ञान नहीं लेता, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर जिले में उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस पूरे मामले की जांच की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर बीजापुर को ज्ञापन सौंपा है।
प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, बसंत राव ताटी, नीना रावतिया उद्दे, प्रवीण डोंगरे ज्योति कुमार, सोनू पोटाम, जगबंधु मांझी, पुरुषोत्तम खत्री, राजेश जैन, शेख रजिया, पुरुषोत्तम सल्लूर, दिनेश पुजारी, एजाज सिद्दीकी, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, बाबू लाल राठी, लक्ष्मण कड़ती, बलराम कोरसा और कामेश मोरला सहित बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भोपालपटनम में शिव मंदिर में महाआरती का भव्य आयोजन,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

भोपालपटनम में शिव मंदिर में महाआरती का भव्य आयोजन,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

सोमवार को होती है भगवान शिव की विशेष महा आरती

महिलाओं की बढ़ रही सहभागिता।
बीजापुर/भोपालपटनम। ,,,,,,,,,नगर के शिव मंदिर में पिछले दो सप्ताह से नियमित रूप से महाआरती का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, शामिल हो रही हैं। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं की खास रुचि और उत्साह देखने को मिल रहा है।
महाआरती का यह कार्यक्रम प्रतिदिन लगभग एक घंटे तक चलता है, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल से सराबोर हो जाता है।
कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर अपने घरों को लौटते हैं। इस आयोजन में पंडित राम गुंडम वाल मनोहर जी द्वारा विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा और आरती संपन्न कराई जाती है।
स्थानीय लोगों द्वारा इस धार्मिक पहल की सराहना की जा रही है। उनका मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक आस्था और एकता को बढ़ावा मिल रहा है।
शिव मंदिर समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ कम से कम एक दिन इस महाआरती में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें। समिति का कहना है कि भगवान शिव सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें।

नक्सल प्रभावित बेलनार में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, वनमंत्री केदार कश्यप ने किया ध्वजारोहण,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

नक्सल प्रभावित बेलनार में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, वनमंत्री केदार कश्यप ने किया ध्वजारोहण,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर/भैरमगढ़,,,,,,,,,,,,, बस्तर संभाग में शांति और विकास के नए दौर की झलक उस समय देखने को मिली, जब भैरमगढ़ मंडल के ग्राम पंचायत बेलनार (बूथ क्रमांक 148/2) में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बेलनार जैसे क्षेत्र, जो कभी घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में गिने जाते थे, आज वहां शांति और विकास का माहौल स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने इस सकारात्मक बदलाव का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की नीतियों और रणनीति को दिया।
इस मौके पर बीजापुर के माटी पुत्र एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा ने भी केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर सहित पूरे देश को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष जी वेंकट, प्रदेश प्रवक्ता टिकेश्वर जैन सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास के संकल्प को दोहराया गया

अधिक यूरिया खपत की शिकायत पर किया गया भौतिक सत्यापन..

0

राहुल भोई महासमुंद…

भारत सरकार के उर्वरक मंत्रालय एवं कृषि उत्पादन आयुक्त के निर्देशानुसार अधिक यूरिया खपत की शिकायतों के सत्यापन हेतु कृषि विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम हथखोज, जिला गरियाबंद के कृषक श्री बालमुकुन्द निषाद के यहां भौतिक सत्यापन किया गया।

उप संचालक कृषि महासमुंद एफ आर कश्यप द्वारा मौके पर पहुंचकर कृषक द्वारा खरीदे गए उर्वरकों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि कृषक के पास कुल 3.5 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने सहकारी समिति पोखरा से 5 बोरी यूरिया एवं 5 बोरी डीएपी खरीदा था, साथ ही ओंकार कृषि केंद्र बम्हनी से 2 बोरी यूरिया भी क्रय किया गया था।

सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि कृषक द्वारा खरीदे गए समस्त यूरिया एवं डीएपी उर्वरक का उपयोग अपनी खेती में कर लिया गया है तथा उनके पास आगामी खरीफ सीजन के लिए कोई भी यूरिया शेष नहीं है। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती गणेश्वरी बंजारे एवं उर्वरक निरीक्षक श्री उमेश चन्द्राकर भी उपस्थित रहे।

उप संचालक एफआर कृषि कश्यप ने जिले के कृषकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने कृषि रकबे एवं आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय एवं उपयोग करें, ताकि उर्वरकों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके और किसी प्रकार की अनियमितता से बचा जा सके।

*बीजापुर में भाजपा नेताओं का रेत खदानों पर अवैध कब्जे- विक्रम मंडावी *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*बीजापुर में भाजपा नेताओं का रेत खदानों पर अवैध कब्जे- विक्रम मंडावी *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

*बीजापुर जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी का गंभीर आरोप*

*नक्सलियों के बाद अब भाजपा नेता जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर कर रहे हैं कब्जा – विक्रम मंडावी*

बीजापुर ,दिनांक/ 06/04/2026

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने सोमवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार के सत्ता में आने के बाद से बीजापुर जिले में खनिज संसाधनों, जल, जंगल और जमीन की व्यवस्थित लूट शुरू हो गई है।

विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता में कहा, “दशकों तक नक्सलवाद ने बस्तर के आदिवासियों को विकास से वंचित रखा। अब जब नक्सल समस्या खत्म हो गई है, तो ‘विकास’ के नाम पर भाजपा नेताओं ने आदिवासी क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा को निशाना बनाते हुए ग्रामीणों को डरा-धमकाकर भाजपा नेताओं के संरक्षण में उन पर कब्जा कर लिया है। गौण खनिज रेत का अवैध उत्खनन, भंडारण और अंतरराज्यीय परिवहन बीजापुर जिले में खुलेआम चल रहा है।”

विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि भोपालपटनम ब्लॉक के तारलागुड़ा, भद्राकाली, अटुकपल्ली, चंदुर, तिमेड़ और भैरमगढ़ ब्लॉक के मिंगाचल तथा इंद्रावती नदी किनारे की विभिन्न पंचायतों के ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद ये तथ्य सामने आए हैं कि रेत के अवैध कारोबार में भाजपा के नेता और ठेकेदार सक्रिय हैं।

उन्होंने अपने प्रेस वार्ता में आगे कहा कि बीजापुर का कथित रेत ठेकेदार और भाजपा नेता बी. गौतम राव तथा भाजपा नेता टी. गोवर्धन के साथ मिलकर तिमेड रेत खदान पर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के सबसे करीबी बीजापुर के भाजपा नेता गोपाल सिंह पवार, भैरमगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चिन्ना तेलम और भाजपा कार्यकर्ता विज्जा तेलम ने मिंगाचल रेत खदान पर कब्जा कर रखा है। इन लोगों ने रेत बिक्री की राशि, जो पंचायत के खाते में जमा होनी थी, उसे गोपाल सिंह पवार ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया है।

इसी प्रकार तारलागुड़ा के रेत खदान पर बस्तर सांसद के करीबी और वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक ठाकुर ने कब्जा कर रखा है।

ये सभी भाजपा नेता अपनी राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल कर ग्राम पंचायतों पर दबाव डालते हुए, बिना किसी ग्राम सभा की सहमति और उचित कानूनी प्रक्रिया के रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं। साथ ही वे स्थानीय लोगों को बढ़ी हुई कीमत पर रेत बेच रहे हैं और सीमावर्ती राज्यों तेलंगाना व महाराष्ट्र में अवैध परिवहन कर रहे हैं, जिससे सरकार और पंचायतों को मिलने वाला राजस्व चोरी हो रहा है।

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि जिले के भाजपा नेता रेत के अवैध परिवहन के लिए एक रॉयल्टी पर्ची पर दर्जनों ट्रक रोजाना पड़ोसी राज्यों तेलंगाना और महाराष्ट्र में अवैध रूप से भेज रहे हैं। इससे सरकार और स्थानीय निकायों को मिलने वाली रॉयल्टी राशि की चोरी हो रही है तथा स्थानीय आदिवासी परिवारों को महंगी दर पर रेत खरीदनी पड़ रही है।

उन्होंने इसे जिला खनिज विभाग, प्रशासन और भाजपा नेताओं के बीच गहरी सांठ-गाँठ का प्रमाण बताया।

विधायक ने प्रेस वार्ता के माध्यम से सवाल किया:

“क्या भाजपा नेताओं द्वारा बेशकीमती रेत खदानों पर कब्जा करने वाले इन भाजपा नेताओं पर कानूनी कार्यवाही होगी या नहीं?

क्या मिंगाचल रेत खदान में पंचायत को मिलने वाली राशि को डरा-धमकाकर अपने खाते में ट्रांसफर कराने वाले पूर्व मंत्री के करीबी गोपाल सिंह पवार, चिन्ना तेलम और विज्जा तेलम के खिलाफ जांच कार्रवाई होगी या नहीं?”

विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन और खनिज विभाग से मांग की कि पूरे बीजापुर जिले में रेत के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर तुरंत रोक लगाई जाए, पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी भाजपा नेताओं, ठेकेदारों तथा संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर तुरंत संज्ञान नहीं लेता, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर जिले में उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस पूरे मामले की जांच की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर बीजापुर को ज्ञापन सौंपा है।

प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, बसंत राव ताटी, नीना रावतिया उद्दे, प्रवीण डोंगरे ज्योति कुमार, सोनू पोटाम, जगबंधु मांझी, पुरुषोत्तम खत्री, राजेश जैन, शेख रजिया, पुरुषोत्तम सल्लूर, दिनेश पुजारी, एजाज सिद्दीकी, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, बाबू लाल राठी, लक्ष्मण कड़ती, बलराम कोरसा और कामेश मोरला सहित बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*भैरमगढ़ में सर्व आदिवासी समाज की नई कार्यकारिणी घोषित, तीनों प्रकोष्ठों का गठन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*भैरमगढ़ में सर्व आदिवासी समाज की नई कार्यकारिणी घोषित, तीनों प्रकोष्ठों का गठन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

*मनोनयन प्रक्रिया से चुने गए पदाधिकारी, 12 अप्रैल को कर्मचारी-अधिकारी प्रकोष्ठ के गठन की घोषणा*

बीजापुर :भैरमगढ़

रविवार 5 अप्रैल 2026 को सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई भैरमगढ़ अंतर्गत सामान्य, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों का मनोनयन के माध्यम से गठन किया गया। इस दौरान सभी नव-मनोनित पदाधिकारियों को समाजहित में कार्य करने, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक एकजुटता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय करने, सामाजिक मुद्दों पर समन्वय स्थापित करने तथा युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी, जिला सचिव कमलेश पैंकरा, भाव सिंह भास्कर, सी.एस. नेताम, शिव पुनेम, श्रवण सैंड्रा, बलराम मिंज सहित समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक इकाई के तीनों प्रकोष्ठों के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी और सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को गति प्रदान होगी। साथ ही समाज के अधिकारों, परंपराओं और हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।

*सामान्य प्रकोष्ठ*

संरक्षक – सकनी चंद्रैया, रामा तेलाम, देवी सिंह समरथ, बोनी टोप्पो

अध्यक्ष – सीताराम मांझी

उपाध्यक्ष – सोमलू हेमला, मंगलराम तेलाम, मीनू जुर्री, बचलूराम वाचम, बुधराम उरसा, बोमड़ा गावड़े

सचिव – अर्जुन उरसा

सह सचिव – मुन्नाराम कोरसा

कोषाध्यक्ष – जगदीश बघेल, सोनारू पोयाम

संगठन मंत्री – बुधराम गावड़े, चिन्नाराम तेलाम, सोनारू बारसा, बुगूर कड़ियाम

प्रवक्ता – विजय मुचाकी

सह प्रवक्ता – बलदेव अत्रा

सलाहकार – सी.एस. नेताम, भावसिंह भास्कर, बनाराम परसा

विधि सलाहकार – नीलधर समरथ

मीडिया प्रभारी – ललित कड़ती, विकास खेस

*महिला प्रकोष्ठ*

संरक्षक – रानू सोरी

अध्यक्ष – पार्वती उरसा

उपाध्यक्ष – सुकली परसा, पार्वती लेकाम, सुनीता कड़ती

सचिव – सुहागा तारम

सह सचिव – रमिला हपका

कोषाध्यक्ष – नीलो लेकाम

प्रवक्ता – विनिता बघेल

संगठन मंत्री – दुलगो कुंजाम, सरस्वती ओयाम, सब्बी ओयाम, सोम्बारी हेमला, अंजना कश्यप

*युवा प्रकोष्ठ*

अध्यक्ष – सोहन भोगाम

उपाध्यक्ष – सुरेश कड़ती, सहदेव बारसा, दिनेश राणा, बलराम वंजाम, रोशनी मरकाम, सुनीता तामो, ललिता हपका

सचिव – मोटू वेट्टी

सह सचिव – बामन पोयाम

कोषाध्यक्ष – बचलूराम हपका

सह कोषाध्यक्ष – रीता मण्डावी

प्रवक्ता – दशमों पोयाम

सह प्रवक्ता – रामाराम मण्डावी

संगठन मंत्री – साईराम भोगाम, सुकलू परसा, सुनील मण्डावी, सनकू पोयाम

बैठक के अंत में जानकारी दी गई कि सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई भैरमगढ़ अंतर्गत कर्मचारी एवं अधिकारी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन आगामी 12 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर सभी विभागों के आदिवासी समाज के कर्मचारी एवं अधिकारियों से अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर संगठन को सशक्त बनाने में सहयोग देने की अपील की गई।

पखांजूर से रायपुर के लिए कांकेर रोडवेज का नई और नियमित बस सेवा शुरू हो गई है समय और रूट जानने पढें पुरी खबर।

0

पखांजूर से रायपुर के लिए कांकेर रोडवेज का नई और नियमित बस सेवा शुरू हो गई है समय और रूट जानने पढें पुरी खबर।

रायपुर/छत्तीसगढ़:-

पखांजूर से रायपुर के लिए नई और नियमित बस सेवा शुरू हो गई है, जो बांदे-पखांजूर से गोंडाहूर, मानपुर, राजनांदगांव होते हुए रायपुर तक चलती है। कांकेर रोडवेज की यह बस सुबह के समय उपलब्ध है, जिससे क्षेत्र के लोगों के समय और पैसे की बचत हो रही है। यह सेवा सीधे राजनांदगांव को जोड़ती है।

नई बस सेवा के मुख्य विवरण:

रूट: पखांजूर से 4:15 से दुर्गूकोंदल भानुप्रतापपुर माकडी 7 बजे चारामा धमतरी 8 बजे रायपुर 9:30 को पहुंचेगी ।

समय: बस प्रतिदिन सुबह 4:15 को पखांजूर से रवाना होगी जो 9:30 रायपुर पहुचेगी।

वापसी रायपुर से6:25 धमतरी 8:10 पखांजुर 11:30 रात्रि को पहुंचेगी।

लाभ: इससे पहले पखांजूर के लोगों को रायपुर जाने के लिए सीधी बस की कमी थी, अब यह समस्या दूर हो गई है।

विशेषता: यह एक नियमित बस सेवा है। यात्री अपनी यात्रा की योजना इस नई सेवा के अनुसार बना सकते हैं।

*मोहला–7 अप्रैल से मोहला में गूँजेगी देवी भक्ति मिनी स्टेडियम में होगा भव्य श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव*

0

मनीष कौशिक

मोहला—-नवरात्रि पर्व की पावन बेला पर मोहला में धार्मिक उत्साह चरम पर है। 7 अप्रैल 2026 से मिनी स्टेडियम परिसर में सात दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है और श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन की प्रतीक्षा में उत्साहित हैं।कलश यात्रा और मंगलाचारण के साथ होगा शुभारंभ मुख्य आयोजनकर्ता भूषण प्रसाद तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 अप्रैल की सुबह विधिवत कलश यात्रा, पूजन-अर्चन और मंगलाचरण के साथ कथा का प्रारंभ किया जाएगा। प्रत्येक दिन कथा स्थल पर आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिरस का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।आचार्य पं. श्री युवराज पाण्डेय जी करेंगे कथा प्रवचन श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर (जिला गरियाबंद) के सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य पं. श्री युवराज पाण्डेय जी अपनी ओजस्वी वाणी, गहन ज्ञान और भक्ति से देवी माँ की महिमा का वर्णन करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार, प्रतिदिन कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है।कार्यक्रम समय पूजन-अर्चन: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक कथा एवं परायण: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक 7 अप्रैल का विशेष आकर्षण:विधिवत *कलश स्थापना देवी माँ की महिमा का *प्रथम अध्याय भक्तिरस, आध्यात्मिक अनुष्ठान और दिव्य वातावरण

*श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएँ*

आयोजनकर्ता भूषण प्रसाद तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मैदान में समुचित व्यवस्था, बैठने के प्रबंध, पेयजल, प्रसादी और सुरक्षा इंतज़ाम पूरी तरह तैयार हैं। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।

*आयोजन समिति का आह्वान*

भूषण प्रसाद तिवारी ने क्षेत्रवासियों से आग्रह करते हुए कह “सपरिवार पधारें, पावन नवरात्रि में देवी माँ के चरणों में हाज़िरी लगाएँ और अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करें।”

*पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 मंडल बीजापुर में प्रशिक्षण संपन्न*,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

*पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 मंडल बीजापुर में प्रशिक्षण संपन्न*,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

*भारत माता की जय घोष के साथ राष्ट्र साधना में समर्पित हों कार्यकर्ता – भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन*

बीजापुर/,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा द्वारा दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन बीजापुर स्थित अटल सदन कार्यालय में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से निपुण बनाना और उन्हें राष्ट्र सेवा के प्रति और अधिक समर्पित करना रहा।
कार्यक्रम के समापन सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ कार्यकर्ताओं को राष्ट्र साधना में समर्पित होने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एकता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी के बल पर पार्टी निरंतर आगे बढ़ती है। प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन प्रथम बीजापुर आगमन पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिलाध्यक्ष घासीराम नाग सहित कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। साथ ही प्रदेश प्रवक्ता टिकेश्वर जैन का भी जोशीला स्वागत हुआ।

प्रदेश प्रवक्ता टिकेश्वर जैन ने कार्यशाला में कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को समय के साथ नवाचार अपनाकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नई तकनीकों, प्रभावी संवाद और संगठनात्मक कौशल विकसित करने पर जोर दिया, जिससे पार्टी की विचारधारा अधिक मजबूती से जन-जन तक पहुंच सके।

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने अपने संबोधन में वैचारिक अधिष्ठान ‘एकात्म मानव दर्शन’ को संगठन की मूल आत्मा बताते हुए इसे संगठन की मजबूती से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नवाचार और एकजुटता के माध्यम से कार्य पद्धति को प्रभावी बनाया जा सकता है। कार्यकर्ताओं को विचारधारा के साथ आधुनिक तरीकों को अपनाकर संगठन को सशक्त बनाने का संदेश दिया।

जिला अध्यक्ष घासीराम नाग की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

जिला संगठन प्रभारी दीपेश अरोरा ने बूथ स्तर पर कार्य विस्तार की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत कर कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का संचार किया। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम सभी के भीतर “राष्ट्र प्रथम” की भावना होनी चाहिए, तभी संगठन और देश दोनों सशक्त बन सकते हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और समर्पण की भावना का संचार किया।

इस मंडल प्रशिक्षण में बीजापुर मंडल अध्यक्ष अशोक राव की मुख्य भूमिका रही।

इस प्रशिक्षण में जिला पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित जनप्रतिनिधि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

*मोहला–खड़गांव पुलिस की बड़ी सफलता,थाना प्रभारी संजय कुमार यादव के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश*

0

मनीष कौशिक

मोहला–खड़गांव पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक महत्वपूर्ण मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.सी. पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी मानपुर श्री विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में, **थाना प्रभारी संजय कुमार यादव के नेतृत्व में की गई।

*अज्ञात चोरों ने उड़ाई थी बाइक, जांच में सामने आ गया पूरा गिरोह*

दिनांक04 अप्रैल 2026को आवेदक रमेश कुमार मांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके डेढ़ साले मृतक सुबेसिंह की मोटरसाइकिल CG-08-AM-9901किसी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई है।रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर तैनात किए कुछ ही घंटों में सूचना मिली कि शेरपार क्षेत्र के कुछ युवक मोटरसाइकिल के कलपुर्ज़े बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदेही **निखिल भुआर्य, अजय कुमार, गुलशन बघेल और सोनू उर्फ मुकुल विश्वकर्मा** को हिरासत में लिया।

*आरोपियों ने बताया—31 मार्च को की थी चोरी, 1 अप्रैल को खोलकर बेचने की तैयारी पूछताछ में सभी आरोपियों ने स्वीकार किया कि*

31 मार्च 2026को रानाटोला जाते समय बिटेझर डोगरी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को चुराकर जंगल के एक गड्ढे में छिपाया गया था।फिर 01 अप्रैल की रातउसे शेरपार लाकर मिस्त्री मुकुल विश्वकर्मा की मदद से बाइक को अलग-अलग पार्ट्स में तोड़कर बेचने की योजना बनाई गई थी, ताकि पहचान न हो सके।

*पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई—कलपुर्ज़े और प्रयुक्त बाइक जप्त*

आरोपियों द्वारा बताए अनुसार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के विभिन्न कलपुर्ज़े बरामद किए घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG-08-AD-1550 (CB Shine Honda)को जप्त किया चारों आरोपियों को धारा 303(2), 238, 3(5) बी.एन.एस.के तहत अपराध में दोषी पाए जाने पर समयानुसार 15:20, 15:30, 15:40 और 15:50 बजे गिरफ्तार किया गया परिजनों को सूचना देकर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

खड़गांव पुलिस की तत्परता—जनता में विश्वास बढ़ा थाना प्रभारी संजय कुमार यादव और उनकी टीम की त्वरित एवं सटीक कार्रवाई ने न सिर्फ चोरी की वारदात का खुलासा किया, बल्कि क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और सतर्कता का मजबूत संदेश भी दिया है।इस सफल कार्रवाई को पुलिस विभाग द्वारा सराहनीय बताया गया है।

*बीजापुर में बाबा चिकटराज देव मंडई (मेला) 2026 का भव्य आयोजन, *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*बीजापुर में बाबा चिकटराज देव मंडई (मेला) 2026 का भव्य आयोजन, *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

*बाबा चिकटराज देव मंडई (मेला) 2026*

बीजापुर : जिले के बीजापुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी “बाबा चिकटराज देव मंडई (मेला) 2026” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, यह मेला दिनांक 07 अप्रैल 2026, मंगलवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन समिति ने समस्त देवी-देवताओं के भक्तों एवं आमजन को सादर आमंत्रित करते हुए कहा है कि यह मेला परंपरा, आस्था और संस्कृति का प्रमुख केंद्र है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं।

*इन देवी-देवताओं का होगा विशेष आगमन *

*इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों से अनेक देवी-देवताओं का आगमन होगा, जिनमें प्रमुख रूप से*

गुंजा (गोटेसर), बुलदेवरी (कमकानार), मारा मुरता (मुरुंगा), कंवरराज देव (गोलगट्टा), पोतराज देव (रेसपाल), काटुडोल, बामन (पुसनार), नागो-भीमा (गंगालूर), हिंगलाज (हिंगनार), हरदीपीया-हिरिया (पेद्दाजोजेर), पेड़हसमा-चिन्हसमा (तोडका), भैरमराज (भैरमगढ़), डिंगाल भीमराव (मलकेली), कोरंडेव-भीमराव (पलनार), नीलगुंडा (तिमनार), गाड़देव (गोंगपाल), पोटामदेव (पेद्दाकोरमा), नीलामदेव (नीलवाया), पेंडका-पाटो (तिमनार), हिंगांगुंडा (हिंगोली), पीरमेट्टा देवी (पेद्दापुर), एटुकल-वेंगलवेलो (पेद्दापुर), नीलवाया, नीलामदेव, कंवरराज, मेलेंगुंडा, बामन (आवापल्ली), नेरुगुंडा, हिंगांगुंडा (फुलनार), गाड़ हिंगलाज (नगेल), काकरमराज-कोलनगुंडा (नेलसनार), पिडाराज-जल्लीपिंजो (मुत्तापल्ली), मुगराज-डिंगलापारा (हुर्रेपारा)

तथा अन्य आसपास के देवी-देवता।

इन सभी देवी-देवताओं की उपस्थिति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब जाएगा।

कार्यक्रम का विस्तृत विवरण

आयोजन के तहत चार दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे—

*05 अप्रैल 2026 (रविवार): रज्जा व चिकटराज का मिलन एवं देवी-देवताओं का आगमन*

*06 अप्रैल 2026 (सोमवार): चिकटराज देव का तहसील कार्यालय में खजांची निरीक्षण एवं देव नृत्य*

*07 अप्रैल 2026 (मंगलवार): मुख्य मंडई (देव खेलनी)*

*08 अप्रैल 2026 (बुधवार): सभी देवी-देवताओं की विदाई*

आयोजन में प्रमुख कार्यकर्ता

इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के कई सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—

श्री मेघनाथ मांझी, श्री सागर पुजारी, श्री संजय पुजारी, श्री सुखलाल पुजारी, श्री दिनेश पेचरा, श्री रामशंकर साहनी, श्री नंदकिशोर पांडे, श्री रामसरन मांझी, श्री फागूराम साहनी, श्री मंगल दुगा, श्री ज्ञानसिंह नाग, श्री रोशनलाल मांझी, श्री सीताराम मांझी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

सभी श्रद्धालुओं से अपील

समिति द्वारा सभी देवी-भक्तों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य धार्मिक आयोजन में भाग लें और मेले की गरिमा को बढ़ाएं।

महासमुंद जिले मे बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम अब अत्यंत गर्भवती महिलाओ के लिए बना वरदान..अब कोई गरीब गर्भवती महिला व परिजनों को नहीं उठाना पड़ेगा कोई आर्थिक भार..।

0

आम लोगो को जहाँ अपने परिवार मे गर्भवती महिलाओ को लेकर तरह तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ता है..कभी अस्पतालों को लेकर टेंशन होती है तो कही बड़े बड़े खर्च को वहन करने की चिंता होती है…लेकिन अब जिले वाशियो को इसकी कोई चिंता करने की जरुरत नही क्यों की बसना का अग्रवाल मल्टीस्पेसलिटी अस्पताल अब गर्भवती महिलाओ के लिए बड़ी राहत देने का महत्वपूर्ण काम कर रही है..

अग्रवाल नर्सिंग होम मे अब अत्यंत गरीब निर्धन गर्भवती महिलाओ का ऑपरेशन और नार्मल डिलीवरी बिल्कुल फ्री निशुल्क कर दिया गया है जिससे जिले भर मे सभी गर्भवती महिलाओ को अब पैसो को लेकर कोई चिंता नही करनी पड़ेगी..बेहतर ईलाज व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अस्पताल अब एक वरदान से कम साबित नहीं हो रही..यहां गर्भवती महिलाओ के लिए 24 घंटे बेहतर डॉक्टर्स की टीम मौजूद है जो आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण इलाज प्रदान करते है..

बता दे की इस अस्पताल मे पहले से ही सिजेरियन ऑपरेशन का शुल्क 11000 हजार रूपये और नॉर्मल डिलीवरी का शुल्क मात्र 5100 सौ रूपये है..लेकिन  अब अत्यंत गरीब घर की गर्भवती महिलाओ का डिलीवरी भी पूरी तरह निशुल्क कर इस अस्पताल ने गर्भवती महिलाओ को सम्मान देने का काम किया है…इन पैकेजों में मरीज की भर्ती, पूरी डिलीवरी प्रक्रिया, आवश्यक ऑपरेशन/उपचार, दवाइयां, अनुभवी डॉक्टरों द्वारा परामर्श तथा मां और नवजात की देखभाल शामिल है..।

पहले आने वाले 5 गर्भवती महिलाओ का सोनोग्राफी भी बिल्कुल फ्री है..लेकिन ध्यान रहे गर्भवतीयों के लिए पहले पंजीयन की अनिवार्यता भी यहां जरुरी है..।

अस्पताल में नियमित प्रेग्नेंसी चेकअप (हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी सहित), सुरक्षित डिलीवरी (नॉर्मल एवं सिजेरियन), 3D/4D अल्ट्रासाउंड, परिवार नियोजन से संबंधित परामर्श एवं ऑपरेशन, मेनोपॉज तथा बच्चेदानी संबंधी बीमारियों का उपचार उपलब्ध है। साथ ही किशोरियों एवं महिलाओं की संपूर्ण जांच व इलाज की सुविधा भी दी जा रही है…।

स्थान – अग्रवाल मल्टीस्पेशलीटी अस्पताल बसना -जिला महासमुंद…

संपर्क – 84618-11000, 90396-45760 एवं 77730-86100

विभिन्न राज्यों से पधारे पूज्य भिक्षु संघ का बौद्ध समाज जगदलपुर द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

0

बेलुवन बुद्ध विहार, जगदलपुर में एक भव्य एवं प्रेरणादायक धम्म देशना एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पधारे पूज्य भिक्षु संघ का बौद्ध समाज द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में पूज्य भिखु सोमानंद जी (दिल्ली), भिखु सरिपुत्र जी (डोंगरगढ़), भिखु कल्याणबोधि जी (मुंबई), पूर्णकालीन प्रचारक इंजीनियर कुंवर नागदेवे जी, रहबर बाबा (बालाघाट) एवं लोकेश तावड़े जी (चंद्रपुर) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बाहर से पधारे पूज्य भन्ते जी द्वारा अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक धम्मदेशना प्रस्तुत की गई। उन्होंने भगवान बुद्ध के उपदेशों को सरल एवं सहज भाषा में समझाते हुए जीवन में शांति, करुणा, मैत्री और सदाचार अपनाने का संदेश दिया।

उन्होंने बताया कि धर्म का मार्ग ही हमें दुःखों से मुक्ति दिलाने का सच्चा मार्ग है। यदि हम अपने जीवन में सम्यक दृष्टि, सम्यक विचार और सम्यक कर्म को अपनाते हैं, तो हम न केवल स्वयं का बल्कि पूरे समाज का भी कल्याण कर सकते हैं। भन्ते जी ने मैत्री, करुणा और अहिंसा के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।

बौद्ध समाज, जगदलपुर द्वारा सभी भिक्षुओं का विधिवत स्वागत किया गया तथा उनके लिए भोजन एवं धम्म दान की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाओं की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर भिक्षु संघ द्वारा घोषणा की गई कि आगामी कुछ महीनों में बस्तर संभाग के प्रत्येक तहसील, जिला एवं ग्राम स्तर पर व्यापक धम्म प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक बौद्ध परिवार के घर में पंचशील ध्वज स्थापित किया जाएगा तथा समाज के भटके हुए लोगों को पुनः जागरूक कर धम्म से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

साथ ही, डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जी के विचारों का प्रचार-प्रसार करते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने एवं तथागत गौतम बुद्ध के शांति, करुणा और दया के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में सतीश वानखड़े, पी. डी. मेश्राम, लखपति बोरकर, बंसी सहारे, रामू गणवीर, दीपिका वानखड़े, वनिता गेडाम, निर्मला बोरकर, सुचित्रा रंगारे, गौरखड़े ताई, गणवीर ताई सहित अनेक उपासक-उपासिकाएं उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अंत में, यह संकल्प लिया गया कि भिक्षु संघ, भिक्षुणी एवं उपासक-उपासिका मिलकर पूरे बस्तर संभाग में घर-घर धम्म का प्रचार-प्रसार करेंगे और समाज को जागरूक, संगठित एवं सशक्त बनाने का कार्य निरंतर जारी रखेंगे।

जारीकर्ता:

बौद्ध समाज, बेलुवन बुद्ध विहार, जगदलपुर

महासमुंद मे भीषण सडक हादसे मे दो लोगो की हुई मौत..वही दो व्यक्ति हुए घायल…पुलिस जाँच मे जुटी..।

0

राहुल भोई महासमुंद…

बीती शाम महासमुंद मे भीषण सडक हादसे मे दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी..वही 2 व्यक्ति घायल हो गए है जिनका ईलाज अभी जारी है..जानकारी के अनुसार रायपुर मंदिर हसौद निवासी 21 वर्षीय श्रवण धिवर अपने दोस्त 18 वार्षिय राहुल धिवर के साथ खल्लारी मेला देखने बाईक क्रमांक स्प्लेंडर प्लस CG04 पज़ 3923 पर अपने परिजनों के यहांआये हुए हुए थे ..तभी 4 अप्रेल को जब यह दोनों वापस खल्लारी से अपने गृह ग्राम मंदिर हसौद जा रहे थे तो शाम करीब 5 बजे बागबाहरा रोड मे फिंगेश्वर मोड़ के आगे यह जब किसी वाहन को ओवर टेक कर आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे तो पिछे से आ रही एक बाईक स्प्लेंडर ने इन्हे जोरदार टक्कर मार दी..पिछे वाली बाईक पर राजनांदगाव के निवासी 20 वर्षीय राबिन सायमन और 40 वर्षीय नासिर हुसैन बैठा हुआ था… दोनों बाईक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों वाहनों मे बैठे हुए लोग सडक पर मुँह के बल गिर पड़े मौके पर अफरा तफरी मच गयी…मौके पर मौजूद लोगो ने स्तिथि को संभाला और एम्बुलेंस को बुलाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी मौके पर ही दो लोग मंदिर हसौद निवासी श्रवण धिवर और राजनांदगांव निवासी नासिर हुसैन की हेड इंजरी होने से मौत हो गई वही राबिन सायमन को हल्की हेड इंजरी और राहुल धिवर को पैरो पर चोट आने के कारण अस्पताल मंदिर हसौद और रायपुर में इलाज के लिए भेज दिया गया है..राजनांदगांव के निवासी महासमुंद जिले मे किस वजह से आये थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है..

फिलहाल महासमुंद पुलिस इस वक्त अभी जांच करने में जुटी हुई है और मृतकों की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए महासमुंद के चीरघर में रखा गया है जहां पोस्टमार्टम कर परिजनों को मृतको की बॉडी सौंप दी जाएगी…।


छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौत* राजमन नाग

0

*छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौत*
राजमन नाग

जिले के फरसगांव विकास खंड अंतर्गत ग्राम कोनगुड़ पोलपा पारा में शनिवार शाम करीब 5 बजे अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृत मवेशी गांव के तीन किसानों के थे, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अलावा आंधी-तूफान के चलते कुछ ग्रामीणों के घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और इसी दौरान गाज गिरने की घटना हुई। इस प्राकृतिक आपदा से न केवल मवेशियों की जान गई, बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से जल्द सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके। वहीं ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेगा और राहत कार्य शुरू करेगा

छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौत*,, राजमन नाग

0

*छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौत*
राजमन नाग

जिले के फरसगांव विकास खंड अंतर्गत ग्राम कोनगुड़ पोलपा पारा में शनिवार शाम करीब 5 बजे अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृत मवेशी गांव के तीन किसानों के थे, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अलावा आंधी-तूफान के चलते कुछ ग्रामीणों के घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और इसी दौरान गाज गिरने की घटना हुई। इस प्राकृतिक आपदा से न केवल मवेशियों की जान गई, बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से जल्द सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके। वहीं ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेगा और राहत कार्य शुरू करेगा

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं की बड़ी मौजूदगी से सभा का आयोजन।

0

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं की बड़ी मौजूदगी से सभा का आयोजन।

 

चारामा भानुप्रतापपुर नगर में कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन, फूलोदेवी नेताम के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

 

सावित्री मंडावी के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वागत समारोह, क्षेत्रीय नेताओं की रही अहम भागीदारी

 

रायपुर,कांकेर:-

नगर चारामा में आज उस समय राजनीतिक उत्साह चरम पर पहुंच गया, जब राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।

स्वागत समारोह में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरे नगर का माहौल उत्सवमय हो गया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव, गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ के पूर्व सदस्य नरेन्द्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा के अध्यक्ष हिरवेन्द्र साहू, जिला कांग्रेस महामंत्री कृष्णा टेकाम, उपाध्यक्ष गणेश सोनी और कोषाध्यक्ष गोपाल राठी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद फूलोंदेवी नेताम का प्रथम कांकेर आगमन आज कांकेर में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम के निर्वाचन के बाद प्रथम कांकेर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा स्वागत किया गया जिसमें भानुप्रतापपुर से कांकेर जिला कोषाध्यक्ष गोपाल राठी, जनपद अध्यक्ष सुनाराम तेता, दुर्गुकोंडल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शोभ सिंह आचला कांकेर लोकसभा आई टी सेल के अध्यक्ष नमन झाबक जैन भी स्वागत कार्यक्रम में पहुंच गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

इसके अलावा युवक कांग्रेस

के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेन्द्र नायक, नगर पंचायत चारामा के अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मंजू सोनकर, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ तारम, राजेन्द्र सलाम और चन्द्र कुमार कांगे ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में सोपसिंग आंचला, सत्तार खान, मैना ध्रुव, ऊषा ओट्टी सहित अनेक पूर्व पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंजू नाग, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुधांशु पांडे, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष समीर बंछोर सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की सेवा और विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी समय में संगठन को और मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

विधायक सावित्री मंडावी ने भी अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान नमन जैन, अमृत देवांगन, कमलेश रानू सेन, चंद्रिका देवांगन, सुभाष सोनकर, रवि मंगतानी, विकास मंडावी, तेजेन्द्र साहू, सुरेन्द्र साधवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में कांग्रेस की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। यह कार्यक्रम न केवल स्वागत समारोह था, बल्कि आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए एक मजबूत संदेश भी बनकर उभरा।

आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पत्रकार संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी।

0

आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पत्रकार संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी।

भानुप्रतापपुर:-

पत्रकार संघ भानुप्रतापपुर ने पार्षद तुषार ठाकुर द्वारा पत्रकारों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि दिनांक 2 अप्रैल 2026 को आयोजित एसडीओपी हटाओ प्रदर्शन के दौरान पार्षद तुषार ठाकुर ने सार्वजनिक मंच से पत्रकारों के विरुद्ध अत्यंत अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें “दलाल एवं चोर” कहा। इस बयान से पत्रकार समाज की छवि धूमिल हुई है तथा समाज में गलत संदेश गया है

पत्रकार संघ ने इसे मानहानिकारक बताते हुए कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी से पत्रकारों की गरिमा को ठेस पहुंची है और वे मानसिक रूप से आहत हुए हैं। इस मामले में थाना भानुप्रतापपुर में पार्षद तुषार ठाकुर एवं कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है।संघ ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है, तो आगामी 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को जिले के पत्रकार भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक में प्रदर्शन एवं चक्का जाम करेंगे।

शादाब अहमद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पुनःबनाए गए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी …..

0

PCC अध्यक्ष दीपक बैज के पूर्व सांसद सोशल मीडिया की अहम भूमिका निभा चुके शादाब अहमद को जिला कांग्रेस कमेटी शहर में सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है ……

शादाब अहमद ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसे वे पूरी निष्ठा,लगन और समर्पण के साथ निभाएंगे एवं कांग्रेस की रीति-नीतियों और विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे

शादाब अहमद ने मिली हुई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए PCC अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है..

सरायपाली सी एच सी में सुरक्षित मातृत्व की दिशा में बड़ी उपलब्धि: तीसरा सफल सिजेरियन, स्वस्थ शिशु का जन्म..

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद…सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सरायपाली में सुरक्षित मातृत्व की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव ने इस सफलता पर चिकित्सा टीम को बधाई देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता सुरक्षित मातृत्व और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, और सरायपाली CHC इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है

यहां चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक तीसरा सिजेरियन (C-section) ऑपरेशन करते हुए 26 वर्षीय महिला नरगिस का सुरक्षित प्रसव कराया, जिसमें उन्होंने 3.200 किलोग्राम वजनी स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया।
इस जटिल ऑपरेशन को डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. के. वी. किरण कुमार, डॉ. कुणाल नायक, स्टाफ नर्स प्रगति शर्मा एवं समीर पटेल की टीम ने कुशलतापूर्वक अंजाम दिया। ऑपरेशन की सफलता स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती गुणवत्ता और विशेषज्ञता को दर्शाती है।
प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और चिकित्सकों की निगरानी में सुरक्षित हैं। इस उपलब्धि से क्षेत्र के नागरिकों में खुशी का माहौल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में मिल रही बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं की आमजन में सराहना हो रही है।

भोपालपटनम में 20 किमी सायकल रैली 5 अप्रैल रविवार को, विजेताओं के लिए आकर्षक इनाम,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

भोपालपटनम में 20 किमी सायकल रैली 5 अप्रैल रविवार को, विजेताओं के लिए आकर्षक इनाम,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,

बीजापुर जिले के भोपालपटनम में खेल और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार 5 अप्रैल 2026 को भव्य सायकल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली भोपालपटनम से मट्टीमारका तक आयोजित होगी, जिसकी कुल दूरी लगभग 20 किलोमीटर निर्धारित की गई है।
आयोजन के अनुसार रैली सुबह 7 बजे नगर पंचायत परिसर से प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अपनी सायकल के साथ सुबह 6:30 बजे तक नगर पंचायत के पास पहुंचने का निर्देश दिया गया है, ताकि समय पर रैली में शामिल हो सकें।
इस सायकल रैली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी घोषित किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5000 रुपये, द्वितीय स्थान को 3000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
यह आयोजन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं और नागरिकों से इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
खेल प्रेमियों और प्रतिभागियों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

तय दर से अधिक दर पर शराब बेचकर क्षेत्र के शराब उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण कर रहा है। गांव गांव में शासकीय शराब अवैध रूप से भिजवाकर गांव-गांव का हो रहा है माहौल खराब,, शिवसेना ने किया पुतला दहन।

0

तय दर से अधिक दर पर शराब बेचकर क्षेत्र के शराब उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण कर रहा है। गांव गांव में शासकीय शराब अवैध रूप से भिजवाकर गांव-गांव का हो रहा है माहौल खराब,, शिवसेना ने किया पुतला दहन।

भानुप्रतापपुर,

शासकीय शराब दुकान भानुप्रतापपुर में शराब दुकान के सुपरवाइजर कर्मवीर गुप्ता द्वारा तय दर से अधिक दर पर शासकीय शराब बेची जाने एवं गांव गांव में शराब कोचीयाओ से मिली भगत कर गांव गांव में शासकीय शराब भेज कर बिकवा कर क्षेत्र का माहौल खराब करने, शराब उपभोक्ताओं का शोषण करने के कारण शिवसेना द्वारा शासकीय शराब दुकान भानुप्रतापपुर में शासकीय शराब दुकान के सुपरवाइजर कर्मवीर गुप्ता का पुतला दहन किया गया। विदीत हो की शासकीय शराब दुकान चारामा में कर्मवीर गुप्ता के द्वारा अनियमितता , शराब कोचियों को गांव-गांव में शराब बेचने, तय दर से अधिक दर पर शराब बेचने के कारण बर्खास्त किया जा चुका है। किंतु वह अपने पहुंच के दम पर शासकीय शराब दुकान भानुप्रतापपुर में सुपरवाइजरी की नौकरी कर रहा है जबकि नियम यह है कि कोई भी बर्खास्त कर्मचारियों को कहीं पर काम में नहीं रखा जाएगा। किंतु मिली भगत कर कर्मवीर गुप्ता भानुप्रतापपुर शासकीय शराब दुकान में सुपरवाइजरी कर रहा है। और अनियमितता करते हुए तय दर से अधिक दर पर शराब बेचकर भानुप्रतापपुर क्षेत्र के शराब उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण कर रहा है। गांव गांव में शासकीय शराब अवैध रूप से भिजवाकर गांव-गांव का माहौल खराब कर रहा है। एवं शासकीय शराब में पानी मिलाकर क्षेत्र के शराब उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण कर रहा है । शिवसेना द्वारा आगे कहा गया है कि अगर भ्रष्ट शासकीय शराब दुकान भानुप्रतापपुर के सुपरवाइजर कर्मवीर गुप्ता पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो शिवसेना द्वारा आंदोलन का विस्तार किया जाएगा और क्षेत्र के शराब उपभोक्ताओं को उनका हक और अधिकार दिलाया जाएगा।

संगमपल्ली में शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी के साथ की महत्वपूर्ण बैठक,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

संगमपल्ली में शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी के साथ की महत्वपूर्ण बैठक,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

ग्रामीण बोले – छोटे गांवों में शराब दुकान खुलने से युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आएगी

विधायक बोले – भाजपा सरकार पहले गांवों में स्कूल, अस्पताल खोले और युवाओं को रोजगार दे

बीजापुर,,,,,,,
बीते गुरुवार को बीजापुर जिले के विधायक विक्रम मंडावी ने ग्राम पंचायत संगमपल्ली में सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है। बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि छोटे-छोटे गांवों में अंग्रेजी शराब दुकान खोलने से क्षेत्र के आदिवासी युवा नशे की गिरफ्त में फंस जाएंगे। इससे पहले से ही गरीब आदिवासी परिवार और अधिक आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़ जाएंगे। ग्रामीणों ने मांग की कि ग्राम संगमपल्ली में अंग्रेजी शराब दुकान खोलने का निर्णय सरकार तत्काल प्रभाव से वापस ले, अन्यथा क्षेत्र के ग्रामीण बड़े पैमाने पर इसका विरोध करने को मजबूर होंगे।
वहीं विधायक विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी वैध प्रक्रिया के गुपचुप तरीके से आदिवासी क्षेत्रों में अंग्रेजी शराब दुकानें खोल रही है। न तो ग्राम सभा का आयोजन किया गया और न ही किसी प्रकार की दावा-आपत्ति मंगवाई गई। यह पूरी प्रक्रिया ही दबावपूर्ण और एकतरफा है।
उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए यह भी कहा कि बीजापुर जिला संविधान की पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आता है, जहां पंचायतों (विस्तार क्षेत्र) अधिनियम 1996 (पESA) लागू है। इसके बावजूद प्रदेश की भाजपा सरकार जानबूझकर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में अंग्रेजी शराब दुकानें खोलने का काम कर रही है, जो पूरी तरह गलत है। सरकार को इस पर तत्काल रोक लगानी चाहिए।
विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार को गांवों में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल खोलने, बिजली, साफ पानी और सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए थीं, लेकिन विष्णुदेव साय की यह सरकार जब से बनी है, तब से लगातार अंग्रेजी शराब दुकानें खोलने में लगी हुई है।
आज बस्तर संभाग का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। बीजापुर समेत पूरे बस्तर के युवा रोजगार की तलाश में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र पलायन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विष्णुदेव साय सरकार आदिवासी बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के बजाय अंग्रेजी शराब दुकाने खोलने के काम पर लगी है। विष्णुदेव साय और भाजपा की डबल इंजन की सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।
विधायक विक्रम मंडावी ने यह भी कहा कि यदि भाजपा सरकार ग्राम पंचायत संगमपल्ली में अंग्रेजी शराब दुकान खोलने का निर्णय वापस नहीं लेती है, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत संगमपल्ली के सरपंच, पंच, ग्राम पंचायत संगमपल्ली के पूर्व सरपंच, सहित बड़ी संख्या में आसपास के गाँवों के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

*मोहला—-शिक्षकों के हित हेतु रणनीति बनाने आमसभा एसोसिएशन की महासभा 5 अप्रैल को रायपुर में*

0

मनीष कौशिक

मोहला मानपुर अ.चौकी– छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन मोहला मानपुर अ.चौकी के जिला अध्यक्ष श्रीहरि, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यदु,प्रदेश संगठन मंत्री बाबूलाल लाडे,जिला सचिव रूपेंद्र नन्दे,प्रांतीय आईटीसेल प्रभारी केवल साहू,अंगद सलामे,रमेश सोनी,मनोज देशमुख,भेषराम रावटे,ललिता कन्नौजे,राममणि द्विवेदी,बंशी विनायक,सत्यवान वाकडे,सुधन सिंह कोरेटि,रविंद्र रामटेके,हिमेश्वरी देवांगन,किशोर देवांगन,संजय देवांगन,दिवाकर बोरकर,सरोज साहू,दिलीप धनकर,जीवन नेताम,मोहला मानपुर अ.चौकी के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेन्द पाल लाडेश्वर,देवशंकर तारम,निर्मला कसारे,जिला मिडिया प्रभारी गुलाब सिन्हा ने बताया की छतीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा शिक्षक संवर्ग की ज्वलंत समस्याओं और भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श करने हेतु एक विशाल आमसभा (महासभा) का आयोजन 5 अप्रैल 2026 को राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। यह बैठक शांति नगर स्थित विमतारा भवन, मधु पिल्लै चौक में आयोजित होगी।मुख्य एजेंडा और उद्देश्य- इस महासभा का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों से जुड़े उन गंभीर मुद्दों पर रणनीति तैयार करना है जो वर्तमान में शिक्षक संवर्ग के भविष्य को प्रभावित कर रहे हैं। चर्चा के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं-पूर्व सेवा से पेंशन एवं पूर्ण पेंशन का अधिकार- एल बी संवर्ग के शिक्षक बिना पेंशन के सेवानिवृत्त हो रहे है, अधिकांश शिक्षक न्यूनतम पेंशन पर सेवानिवृत्त होंगे, ऐसे शिक्षकों की बढ़ती संख्या पर चिंता और समाधान की दिशा में कार्ययोजना बनाना।क्रमोन्नति एवं पदोन्नति- लंबे समय से लंबित क्रमोन्नति और पदोन्नति की प्रक्रियाओं में तेजी लाने हेतु रणनीति।प्रशिक्षण संबंधी मुद्दे- टीईटी (TET), डीएड और बीएड प्रशिक्षण से जुड़ी समस्याओं का निराकरण।प्रदेशाध्यक्ष की अपील-छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों को इस सभा में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है, उन्होंने कहा- “आज बड़ी संख्या में शिक्षक ‘जीरो पेंशन’ के साये में सेवानिवृत्त हो रहे हैं, यदि आज हम एकजुट होकर प्रभावी रणनीति नहीं बनाएंगे, तो आने वाले वर्षों में यह समस्या और भी विकराल हो जाएगी। संगठन की शक्ति ही हमारी जीत का आधार है।”कार्यक्रम का विवरण-दिनांक- 5 अप्रैल 2026स्थान- विमतारा भवन, मधु पिल्लै चौक, शांति नगर, रायपुर।सहभागिता- समस्त ब्लॉक, जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी।एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यह आमसभा संगठन के भविष्य और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए अत्यंत निर्णायक साबित होगी। सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपने सुझाव साझा करने का आग्रह किया गया है।

ग्राउंड रिपोर्ट कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर ब्लाक…. का मामला….अपने फायदे के लिए ठेकेदार ने बनाया……।

0

कांकेर जिला के भानुप्रतापपुर ब्लाक…. का मामला….अपने फायदे के लिए ठेकेदार ने बनाया पानी का टँंकी लोगों के घरो में नही पहुंचता है पानी।

 

ग्राम पंचायत पेंवारी के आश्रित ग्राम कुआँपानी का मामला…. गांव का नाम कुआँपानी लेकिन लोगो को नही मिलती पीने की पानी।जलजीनव मिशन की टंकी बनी शोपीस।

अभी तक नही पहुची प्रशासन ना कि कोई जनप्रतिनिधि।

लोग पीने की पानी को भटक रहे है इस पारा से उस पारा आज तक गांव की मुसीबत को दूर करने वाला कोई भी सरकारी नुमाइंदा नहीं पहुंचे।

छत्तीसगढ़ में नल जल योजना की जमीनी हकीकत, पानी की टंकी बनीं शोपीस, जल जीवन मिशन नल से जल का इंतजार कर रहे ग्रामीण

कांकेर/भानुप्रतापपुर:-

भानुप्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पेंवारी के आश्रित ग्राम कुआँपानी की जनसंख्या लगभग 700 है जिसमें 7 पारा शामिल है,

वहीं स्कुल पारा में बनीं पानी की टंकी ग्रामीणों के लिए शोपीस बनकर रह गया है क्योंकि उस टंकी से ही पांच पारा को पानी मिलनी है बडेपारा, लाडीपारा,महतोपारा,खालेपारा,टिकरा

पारा,आदि शामिल है। जब्कि सुचना पटल में स्पष्ट लिखा गया कि एकल जल प्रदाय योजना स्विकृति दिनांक 06/02/2022 लागत 64.96लाख निर्माण एजेंसी छत्तीसगढ़ एक्वा प्रा. लिमिटेड क्रियान्वयन एजेंसी लोक स्वस्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड कांकेर कार्यपालन अभियंता बी,एन,भोयर उप अभियंता डी, एल, देशमुख विकास खंण्ड भानुप्रतापपुर।

भीषण गर्मी में कुआँपानी के लोगों को पीने के पानी के लिए दरबदर भटकना पड रहा है ऐसी ही कहानी कांकेर जिले भर की है.जहां के कई गांवों में आज भी पीने का साफ पानी नहीं पहुंचा है.जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पानी की टंकियां और घरो में नल कनेक्शन तो आ गई हैं.लेकिन जीवन देने वाला जल अब भी कल के भरोसे है।लाखों रुपए खर्च करके पानी की टंकी गांव के सीने में खड़ी कर दी गई.लेकिन ये टंकी शिवाय शोपीस के कुछ नहीं।

कांकेर जिला मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पेंवारी जहां के आश्रित ग्राम कुआँपानी में जल संकट की स्थिति बनी हुई है. गांव में केंद्रीय योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण तो कराया गया है.लेकिन ये टंकी महज शोपीस बनकर रह गई है.क्योंकि टंकी में अब तक जलभराव नहीं हो सका है.जिसके कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा. इस गांव में लोगों के घरों तक पाइप लाइन बिछाकर नल के कनेक्शन भी लगाए गए हैं.लेकिन पानी की टंकी अधुरी होने के कारण घरों तक पानी नही पहुंच सकी है,

वहीँ सरपंच डालन सिंह राना ग्राम पंचायत पेंवारी और ग्राम पटेल दान सिंह राना सेजनाथ भोयर सुरजा बाई राना कृष्णा पुजारी बाल्मीकि पुजारी ममता पुजारी दारून दिनेश पुजारी आदि ग्रामीणों ने बताया कि बोर कराया गया है पांनी का टंकी भी बनाया जा रहा था लेकिन ठेकेदार काम को अधुरा छोडकर चला गया है जो 2023 से अधुरी पडी है जिससे हमें परेशानियाँ हो रही है संबंधित विभाग के अधिकारी भी हमारी समस्याओ पर कोई ध्यान नही दे रहे है।

 

 

Rkbharatnews के संपादक आर, एल, कुलदीप के बार बार कहने पर अधुरे कार्यो पर संज्ञान लेते…..सीईओ सुरेंद्र बंजारे सख्त 30 अप्रैल तक अधूरे निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश।

0

Rkbharatnews के संपादक आर, एल, कुलदीप के बार बार कहने पर अधुरे कार्यो पर संज्ञान लेते…..सीईओ सुरेंद्र बंजारे सख्त 30 अप्रैल तक अधूरे निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश।

प्रधानमंत्री आवास और बस्तर विकास योजनाओं में तेजी, सुशासन त्योहार तक नहीं मिलेगी छुट्टी

 

दुर्गूकोंडल:-

जनपद पंचायत दुर्गूकोंडल में आज 3 अप्रैल 2026 को जनपद पंचायत के सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार बंजारे ने की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत पिछले 4 से 5 वर्षों से लंबित निर्माण कार्यों की प्रगति पर गंभीर चर्चा की गई। सीईओ ने सभी ग्राम पंचायतों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे सभी अपूर्ण कार्यों को हर हाल में 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण किया जाए।

श्री बंजारे ने कहा कि विकासखंड दुर्गूकोंडल के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों को अप्रैल माह के लिए विशेष लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सख्ती से निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि हितग्राहियों को शीघ्र लाभ मिल सके।

बैठक में आगामी सुशासन त्योहार को लेकर भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। सीईओ ने स्पष्ट किया कि इस अवधि में किसी भी कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा, जिससे जनसमस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने सभी पंचायतों को निर्देशित किया कि सुशासन त्योहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों के पंजीयन हेतु अलग से रजिस्टर तैयार किए जाएं और प्रतिदिन पंजीयन सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि सभी पंचायतों से प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट जनपद पंचायत दुर्गूकोंडल में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए, जिससे कार्यों की सतत निगरानी की जा सके।

इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.डी. ठाकुर, कारोपण अधिकारी श्री आर. के. किशोरे, मनरेगा अधिकारी श्री आशीष सोनकर, तकनीकी सहायक श्री अंकुर बघेल, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुश्री देवकुमारी परिहार, रा.नि. दुर्गूकोंडल श्री जय कश्यप तथा श्री हलधर नेगी (ARED) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सीईओ ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में सभी योजनाओं को पूर्ण करने की अपील की, ताकि क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिल सके।

बड़ेडोंगर के नवीन थाना प्रभारी का भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा पदभार ग्रहण करने पर गुलदस्ता से स्वागत किया* ,, राजमन नाग*

0

**बड़ेडोंगर के नवीन थाना प्रभारी का भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा पदभार ग्रहण करने पर गुलदस्ता से स्वागत किया*

राजमन नाग*

बड़े डोंगर के नवीन थाना प्रभारी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पदभार ग्रहण करने पर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, अपराधों पर लगाम लगेगी और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
औपचारिक स्वागत: भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार सलाम एंव क्षेत्र के सरपंचों द्वारा नए थाना प्रभारी का स्वागत किया।
कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए: पुलिस के नए नेतृत्व के तहत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
समुदाय-आधारित पुलिसिंग: जनप्रतिनिधियों ने आम जनता के साथ मिलकर पुलिस को और अधिक संवेदनशील व सक्रिय बनाने की उम्मीद जताई।
शुभकामनाएं: निडर और निष्पक्ष होकर कार्य करने की कामना की गई।
नए थाना प्रभारी ने भी जन सहयोग से क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण और कानून का राज स्थापित करने का आश्वासन दिया
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार सलाम, सरपंच श्री हिरासिंह नेताम श्री चंदुलाल कंरगा, श्री विद्यासागर नायक श्री जयदेव नाग श्री कार्तिक सलाम उपसरपंच सुकमन मरकाम उपस्थित थे

मोदी सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई बढ़ गयी – सुशील मौर्य

0

पेट्रोल,डीजल सहित दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि ने आम जनता का बिगाड़ा बजट…

आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन जगदलपुर में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई बढ़ गयी है मोदी सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल गैस के दाम में 195 रू.की बढ़ोतरी कर दिया।इसके पहले तीन महीने में कमर्शियल गैस के दाम में 525 रू. की बढ़ोतरी हुई थी.पिछले हफ्ते ही मोदी सरकार ने घरेलू गैस के दाम में 62 रू की बढ़ोतरी कर दिया। सरकार ने खूब वाहवाही लिया कि पेट्रोल,डीजल पर एक्साइज कम कर दिया भाजपा नेता इसको सरकार की बड़ी राहत प्रचारित कर रहे थे लेकिन आज ही पेट्रोल के दाम में 1 रू. से अधिक की बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों में हुई है।नायरा के पेट्रोल पंप में तो यह बढ़ोतरी 4 रू. की है।एवीएशन के पेट्रोल मे भी बढ़ोतरी कर दीं गयी जिससे हवाई यात्रा भी महगी हो गई.खाद्य तेल, मावा, राशन सामग्री सभी के दाम बेतहाशा बढ़ गये है। दूध के दाम भी बढ़ गये।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आगे कहा आम आदमी के किचन का बजट मोदी सरकार ने बढ़ा दिया है। खाद्य तेल को 70 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने में 70 साल लग गए थे, लेकिन मोदी राज के चंद दिनों में ही 200 पार हो गया। घरेलू गैस सिलेंडर जो भाजपाइयों को 400 रुपए में महंगा लगाता था, उसे 900-1000 तक पहुंचा दिए, कर्मिशयल गैस सिलेण्डर के दाम आज से 1580 से बढ़कर 1691 हो गया है। भाजपा सरकारों को जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है.भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आम आदमी का जीवन स्तर दिनों दिन खराब हुआ है, सारी राहत और रियायत केवल भाजपाइयों के पूंजीपति मित्रों के लिए है, देश के संसाधन, सार्वजनिक उपक्रम उन्हीं पर लुटाए जा रहे हैं,आम जनता इस महंगाई में परिवार पालने के लिए संघर्ष कर रहा है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पूर्ववर्ती यूपीए की सरकार ने मनरेगा के नाम से रोजगार की कानूनी गारंटी का प्रावधान किया था जिसे मोदी सरकार ने महज़ योजना में परिवर्तित कर गरीबों का रोजगार का हक छीन लिया है,आम जनता की कमाई लगातार घट रही है.देश के संसाधनों पर मोदी के पूंजीपति मित्रों का एकाधिकार स्थापित किया जा रहा है, देश में आर्थिक असमानता सरकार की गलत नीतियों की वजह से ही बढ़ रहा है,बेलगाम महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है।महंगाई आम जनता के लिए भाजपा निर्मित आपदा बन चुकी है, रेलवे की टिकट से लेकर स्कूल, कॉलेजों की फीस तक सब कुछ कई गुना बढ़ चुका है। सरकार के संरक्षण में तरह-तरह के सेवा शुल्क लगाकर बैंक, आम खातेधारकों को खुलेआम लूट रही है। पेट्रोल, डीजल से लेकर दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है।

 

इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी,शहर जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र परिहार,यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा,महामंत्री अभिषेक नायडू,विजय सिंह,अनुराग महतो, नीतीश शर्मा,सचिव मोहसिन खान,उस्मान रजा आदि मौजूद रहे।

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे अप्रेल माह से सुरु हुई सुपर स्पेस्लिस्ट डॉक्टरो की सुविधाएं…

0

हमारा संकल्प – अंचल के लोगो को मिले सर्वोत्तम ईलाज व सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरो का साथ..

अग्रवाल मल्टीस्पेसलिटी अस्पताल बसना..

 किसी भी गंभीर बीमारी है दुर्घटना या अचानक तबियत मे तुरंत आईसीयू की सुविधा जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाती है.. इसलिए यहां प्रतिदिन 24×7 आईसीयू के सुविधा भी है उपलब्ध…

यहां आयुष्मान कार्ड, CGHS, टी. पी. ए. एवं इंश्योरेंस द्वारा निशुल्क ऑपरेशन एवं इलाज के सुविधा है उपलब्ध..।

सम्पर्क करें – 84618 11000 -7770868473-7773086100 पर…।

 

 

भारतीय सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 10 अप्रैल तक वेबसाइट पद और सम्पर्क नं लिंक में है

0

भारतीय सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 10 अप्रैल तक वेबसाइट और नं लिंक में है

कांकेर:-

भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 फरवरी से शुरू होकर 01 अप्रैल तक निर्धारित था, जिसे बढ़ाकर अब 10 अप्रैल तक कर दिया गया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार अग्निवीर की भर्ती के लिए भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindionarmy.nic.in पर पात्र आवेदक आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर की भर्ती जनरल तकनीकी क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेडमैन आठवीं, दसवीं पास, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती के लिए जारी किया गया है।

अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सी.ई.ई.) के समय टायपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाईन परीक्षा (सी.ई.ई.) 01 जून से 10 जून के मध्य आयोजित होने की संभावना है। विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 अथवा 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।

मोदी सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण देश में महंगाई बढ़ गयी – लालू राठौर,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

मोदी सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण देश में महंगाई बढ़ गयी – लालू राठौर,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण देश में महंगाई बढ़ गयी है। मोदी सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल गैस के दाम में 195 रू. की बढ़ोतरी कर दिया। इसके पहले तीन महीने में कमर्शियल गैस के दाम में 525 रू. की बढ़ोतरी का होना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार की मोदी सरकार देश में केवल महगाई बढ़ाने के लिए ही बनी है।
लालू रथौर ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि पिछले हफ्ते ही मोदी सरकार ने घरेलू गैस के दाम में 62 रू की बढ़ोतरी कर दिया।
सरकार ने खूब वाहवाही लिया कि पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज कम कर दिया भाजपा नेता इसको सरकार की बड़ी राहत प्रचारित कर रहे थे लेकिन आज ही पेट्रोल के दाम में 1 रू. से अधिक की बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों में हुई है। नायरा के पेट्रोल पंप में तो यह बढ़ोतरी 4 रू. की है। और एवीएशन के पेट्रोल मे भी बढ़ोतरी कर दीं गयी जिससे हवाई यात्रा भी महगी हो गई।
उन्होंने आगे कहा कि खाद्य तेल, मावा, राशन सामग्री सभी के दाम बेतहाशा बढ़ गये है। दूध के दाम भी बढ़ गये। आम आदमी के किचन का बजट मोदी सरकार ने बढ़ा दिया है। खाद्य तेल को 70 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने में 70 साल लग गए थे, लेकिन मोदी राज के चंद दिनों में ही 200 पार हो गया।
घरेलू गैस सिलेंडर जो भाजपाइयों को 400 रुपए में महंगा लगाता था, उसे 900-1000 तक पहुंचा दिए, कर्मिशयल गैस सिलेण्डर के दाम आज से 1580 से बढ़कर 1691 हो गया है। भाजपा सरकारों को जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है
लालू राठौर ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आम आदमी का जीवन स्तर दिनों दिन खराब हुआ है, सारी राहत और रियायत केवल भाजपाइयों के पूंजीपति मित्रों के लिए है, देश के संसाधन, सार्वजनिक उपक्रम उन्हीं पर लुटाए जा रहे हैं, आम जनता इस महंगाई में परिवार पालने के लिए संघर्ष कर रहा है।
लालू राठौर ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पूर्ववर्ती यूपीए की सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस को सरकार ने मनरेगा के नाम से रोजगार की कानूनी गारंटी का प्रावधान किया था जिसे मोदी सरकार ने महज़ योजना में परिवर्तित कर गरीबों का रोजगार का हक छीन लिया है, आम जनता की कमाई लगातार घट रही है, और देश के संसाधनों पर मोदी के पूंजीपति मित्रों का एकाधिकार स्थापित किया जा रहा है यही कारण है कि देश में आर्थिक असमानता सरकार की गलत नीतियों की वजह से ही बढ़ रहा है, और बेलगाम महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है।
लालू राठौर ने अपने विज्ञप्ति में यह भी कहा कि महंगाई आम जनता के लिए भाजपा निर्मित आपदा बन चुकी है, रेलवे की टिकट से लेकर स्कूल, कॉलेजों की फीस तक सब कुछ कई गुना बढ़ चुका है। सरकार के संरक्षण में तरह-तरह के सेवा शुल्क लगाकर बैंक, आम खातेधारकों को खुलेआम लूट रही है। पेट्रोल, डीजल से लेकर दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है।

हनुमान जयंती पर भोपालपटनम में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट ,,,,,

0

हनुमान जयंती पर भोपालपटनम में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट ,,,,,

भक्तिमय हुआ पूरा नगर

बीजापुर,,,,,,,,भोपालपटनम। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर के शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्तों ने विधि-विधान से भगवान हनुमान की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर हनुमान भक्तों द्वारा भव्य धार्मिक शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर हनुमान चौक तक पहुंची। इस दौरान भक्तगण “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ भजन-कीर्तन करते हुए पूरे नगर में भ्रमण करते नजर आए। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया और हर ओर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
यात्रा के समापन के बाद पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
हनुमान जयंती के इस आयोजन ने पूरे भोपालपटनम नगर को भक्तिमय रंग में रंग दिया और लोगों में धार्मिक उत्साह एवं एकता का संदेश भी दिया।

* हनुमान प्रकटोत्सव पर भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर  मददेड*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

* हनुमान प्रकटोत्सव पर भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर  मददेड*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

मददेड:चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्री हनुमान जी के प्रकटोत्सव को लेकर मददेड क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

02 अप्रैल 2026, गुरुवार को प्रातः 5:30 बजे से श्रीराम मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भगवान श्री हनुमान जी को सिंदूर चढ़ावा अर्पित कर पंचामृत से विशेष अभिषेक किया गया।

इसके पश्चात  श्री राम  मंदिर सेवा समिति मददेड,श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें पुड़ी-सब्जी, बूंदी लड्डू एवं पुलीहारा का विशेष प्रसाद शामिल ।

इस पुनीत कार्य में श्री परमानंद भट्टड़ एवं उनके परिवार द्वारा पुड़ी-सब्जी, श्री वेंकट कृष्णा द्वारा बूंदी लड्डू तथा श्री ओद्दी घनश्याम द्वारा पुलीहारा प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

श्रीराम मंदिर सेवा समिति मददेड ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

श्री राम मंदिर सेवा समिति द्वारा सभी सहयोगियों एवं दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रभु श्री सीताराम एवं हनुमान जी से सभी के सुख-समृद्धि और मंगल जीवन की कामना की गई है।

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अन्य विभागों के कार्य से मुक्ति की उठाई मांग*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अन्य विभागों के कार्य से मुक्ति की उठाई मांग*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

बीजापुर  2 अप्रैल 2026

बीजापुर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपने मूल कार्य के अलावा अन्य विभागों के कार्य में लगाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6 घंटे का निर्धारित कार्य समय होने के बावजूद अन्य विभागों के कार्यों में भी लगाया जा रहा है। इससे न केवल उनका मूल कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि उन्हें मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है।

कार्यकर्ताओं ने उल्लेख किया कि शासन द्वारा पूर्व में आदेश जारी कर स्पष्ट किया गया था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से ICDS विभाग के अलावा अन्य कार्य नहीं लिए जाएंगे। इसके बावजूद उन्हें BLO ड्यूटी, सर्वे कार्य सहित अन्य जिम्मेदारियों में लगातार लगाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि छोटे बच्चों की देखभाल और पोषण जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है।

हाल ही में रायपुर में आयोजित बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था, जहां प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने एक स्वर में अन्य विभागों के कार्य से मुक्ति की मांग की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें केवल उनके विभागीय कार्य तक सीमित रखा जाए, ताकि वे पूरी जिम्मेदारी और गुणवत्ता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गणवेश की बाध्यता समाप्त करने की मांग उठाई, ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर 

0

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गणवेश की बाध्यता समाप्त करने की मांग उठाई,

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर

बीजापुर  2 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने गणवेश (ड्रेस) की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच के बैनर तले दिए गए इस ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं।

ज्ञापन में बताया गया कि शासन द्वारा प्रदान किया गया गणवेश गुणवत्ता के लिहाज से बेहद निम्न स्तर का है। सिलाई एवं कपड़े की गुणवत्ता खराब होने के कारण यह उपयोग के लायक नहीं है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के गणवेश को पहनकर कार्य करना उनके आत्मसम्मान के खिलाफ है, जिससे उन्हें असहजता महसूस होती है।

उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी इस ओर कोई ठोस सुधार नहीं किया गया है। ऐसे में मजबूरी में उन्हें खराब गुणवत्ता के गणवेश को पहनना पड़ रहा है, जो उचित नहीं है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गणवेश की बाध्यता को तत्काल पूर्ण तह समाप्त किया जाए ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना कार्य कर सकें।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस संबंध में पूर्व में भी अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है।

 

 

 

कार्यकर्त्ता पूर्ण रूप से मानसेवी उन्हें ड्रेस के बाँध कर रखना उचित नहीं ड्रेस की राशि बच्चों के गर्म भोजन मे शामिल करते हुए ड्रेस कोड की बाध्यता क़ो खत्म किया जाए साथ किसी भी अधिकारिसुपर वाइजर दुवारा ड्रेस के लिए दबाव न बनाया जाए न ही किसी भी प्रकार का ताना दी जायेगा नेतागिरी करते हो का जो तकियाकलाम बनाये हुए है उसे बंद किया जाये ।

 

 

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आगे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगी।

,*दोंगल दोपङी,नागवेल्ली , चैत्र नवरात्रि साथ ही राम नवमी मेला सम्पन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, भव्य समापन हुआ,*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

,*दोंगल दोपङी,नागवेल्ली , चैत्र नवरात्रि साथ ही राम नवमी मेला सम्पन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, भव्य समापन हुआ,*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर, भोपाल पटनम, मददेड़

बीजापुर जिले के भोपाल पटनम तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मददेड में पूरे नौ दिनों तक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाए गए चैत्र नवरात्रि एवं राम नवमी मेला का समापन बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

 

इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किए।

मेला परिसर में अंतिम दिन विशेष पूजा-अर्चना, एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज़ के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

राम नवमी के पावन अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की झांकियां श्रद्धालुओं का मन मोह रही थीं।

मेला के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे।

पुलिस बल की तैनाती के साथ ही साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित की गई, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह के भव्य आयोजन करने का संकल्प लिया।

कोण्डागांव जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित*

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

*कोण्डागांव जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित*
*कोंडागांव, 02 अप्रैल 2026/*
जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालयों में सत्र 2026-27 में प्रवेश के संबंध में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोटपारा कोण्डागांव, महात्मा गांधी वार्ड कोण्डागांव, दहिकोंगा, मर्दापाल, लंजोड़ा, फरसगांव, कोनगुड, धनोरा, केशकाल, विश्रामपुरी, बडेराजपुर, बांसकोट, शामपुर एवं माकड़ी तथा हिन्दी माध्यम विद्यालय, तहसीलपारा कोण्डागांव, बम्हनी, लुभा, बड़ेडोंगर, बहीगांव एवं खालेमुरवेण्ड, प्रबंधन एवं संचालन समिति कोण्डागांव जिला कोण्डागांव के अधीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन 10 अप्रैल 2026 से 05 मई 2026 तक ऑनलाईन एवं ऑफलाईन पद्धति से किया जा सकता है। अधिक आवेदन की स्थिति में लाटरी के माध्यम से सीट का आबंटन दिनांक 06 मई से 10 मई 2026 तक किया जायेगा, साथ ही प्रवेश से संबंधित अन्य आवश्यक कार्यवाही दिनांक 11 मई से 15 मई 2026 तक सम्पूर्ण विद्यालयों को पूर्ण किया जाना सुनिश्चित है। प्रवेश हेतु आवेदन स्वामी आत्मानंद विद्यालय के पोर्टल https://cgschool.in/saems के माध्यम से किया जा सकता है।

पंचायत बूथ और वार्ड को मजबूत करने हुंकार भरा- लेख राम साहू।

0

पंचायत बूथ और वार्ड को मजबूत करने हुंकार भरा- लेख राम साहू।

कांकेर/भानुप्रतापपुर:-

आज विधायक विश्राम भवन भानुप्रतापपुर में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की रणनीति तैयार किया गया इस बैठक में मुख्य रूप से माननीय श्री लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर ,श्रीमती सावित्री मंडावी विधायक भानुप्रतापपुर, श्री बसंत यादव जी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर ,श्री बिरेश ठाकुर जी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी लोकसभा कांकेर श्री जनक नन्दन कश्यप जी प्रदेश सचिव, श्री विजय ठाकुर जी प्रदेश सचिव,श्री ठाकुर राम कश्यप जी ब्लाक प्रभारी महामंत्री भानुप्रतापपुर एवं कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ता मौजूद रहे जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष

श्री बसंत यादव जी अपने उद्बोधन में कहां की भारतीय जनता पार्टी बवंडर मचाने वाले पार्टी हैं छोटे से बात को बढ़ा-चढ़ाकर लोगों में भ्रम पैदा करने वाली यह पार्टी नहीं टिकने वाली छत्तीसगढ़ के जनता जान चुकी है लबरा कौन है और जनता का साथ देने वाला कौन है कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कर्मठ बनने के लिए प्रेरित किये विधायक भानुप्रतापपुर

श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि कोई भी पार्टी तभी मजबूत हो सकती है जब कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रहे तब जाकर जन जन तक पार्टी के जन सहयोग योजना का प्रचार कर पाते हैं भारतीय जनता पार्टी महंगाई की पार्टी है जब-जब सरकार में आती है जनता का जेब खाली कर जाती है ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हमें ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक मजबूती से कार्य करना पड़ेगा ताकि आने वाले समय में सरकार परिवर्तन कर सके

जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के प्रभारी लेख राम साहू अपने उद्बोधन में कार्य कर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए हमें गांव-शहर जाकर जनहितकारी योजनाओं का पूरे तन मन धन से प्रचार कर नए कार्यकर्ता बनाएंगे जो कार्यकर्ता ईमानदारी से पार्टी के लिए कार्य करेगा उसी को पार्टी में उचित स्थान दिया जाएगा निश्चित तौर से कांकेर जिला में जनता कांग्रेस पार्टी को अपना आशीर्वाद दे रही है फिर भी हमें गांव से लेकर शहर तक नई टीम का गठन एवं संगठन को मजबूत करना होगा

लेख राम साहू केंद्र सरकार को निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल और गैस में सब्सिडी देने की बात करते हैं सब्सिडी सिर्फ एजेंसी को दिया जा रहा है जिससे एजेंसी वाले फल फूल रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता सब्सिडी का ढिंढोरा पीटना और जनता को गुमराह करना बंद करें मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि पेट्रोल डीजल प्रति लीटर और गैस में प्रति किलो ₹10 कम करें ताकि जनता को सीधा फायदा हो और उसके आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके

लेख राम साहू जी कार्यकर्ताओं से कहां की हमें कोई भी जनहितकारी योजनाओं का ढिंढोरा नही पिटना है वास्तविकता का जानकारी देना है ताकि जनता कांग्रेस से जुड़कर कार्य करने में हमारी मदद करें आज छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है की एक तरफ महतारी वंदन योजना का ₹1000 दूसरी तरफ बिजली बिल ₹3000 निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के जनता के साथ खिलवाड़ कर उनके आर्थिक स्थिति को कमजोर करने का काम किया है

विधायक निवास भानुप्रतापपुर जिला कांकेर में मिशन गांव चलो अभियान के तहत बैठक मै उपस्थित थे,जिला संगठन प्रशासन प्रभारी महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा, बूथ पंचायत जिला महामंत्री हेमंत ध्रुव, तरेंद्र भंडारी, कृष्णा टेकाम जी, रोमनाथ जैन जी, महिला अध्यक्ष गोमती सलाम जी,ब्लॉक अध्यक्ष भानुप्रतापपुर सुनील बबला पाडी जी, चारामा ब्लॉक अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू जी, दुर्गूकोंडल ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश नरेटी जी, राजकुमार ठाकुर जी , वीरेंद्र ठाकुर जी रमेश पांडे जी, पंकज वाधवानी जी, नमन कुमार जैन ,महेंद्र नायक जी,एवं जिला,ब्लॉक , मंडल, यूथ ,बूथ,सेक्टर के पदाधिकारी अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

*मोहला—आचार्य पं. श्री युवराज पाण्डेय जी के सान्निध्य में 7 अप्रैल से मोहला में भव्य श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव*

0

मनीष कौशिक

मोहला —नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मोहला में *श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव* का भव्य आयोजन 7 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। मिनी स्टेडियम परिसर में आयोजित इस सात दिवसीय दिव्य कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है मुख्य आयोजनकर्ता **भूषण प्रसाद तिवारी** ने बताया कि 7 अप्रैल को विधिवत *कलश यात्रा और मंगलाचरण* के साथ कथा का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम प्रतिदिन आध्यात्मिक उल्लास और धार्मिक ऊर्जा का अनुभव कराएगा।

*आचार्य पं. युवराज पाण्डेय जी करेंगें कथा वाचन**

आयोजन में *श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर, जिला गरियाबंद* के सुप्रसिद्ध कथा वाचक*आचार्य पं. श्री युवराज पाण्डेय जी* अपने ओजस्वी वक्तव्य, ज्ञान और भक्ति से भक्तों को देवी माँ की महिमा का बखान करेंगे।

*कार्यक्रम समय*

पूजन-अर्चन : प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक कथा एवं परायण : दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक 7 अप्रैल के दिन विशेष आकर्षण विधिवत कलश स्थापना देवी माँ की महिमा का प्रथम अध्याय भक्तिरस और आध्यात्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

*आयोजन समिति का आह्वान*

आयोजनकर्ता भूषण प्रसाद तिवारी ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माता भगवती की कृपा प्राप्त करने की अपील की है उन्होंने बताया कि पूरे स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं।

“7 अप्रैल से मोहला में गूँजेगी देवी भक्ति—सात दिनों तक चलेगा भागवत कथा महोत्सव“आचार्य युवराज पाण्डेय जी सुनाएंगे देवी माँ की दिव्य कथाएँ”“सपरिवार पधारें—पावन नवरात्रि में देवी माँ के चरणों में लगाएँ हाज़िरी”

बड़े डोंगर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान,, कार्यकर्ताओ में दिखा उत्साह* राजमन ,नाग

0
  • *पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान,, कार्यकर्ताओ में दिखा उत्साह*
    राजमन ,नाग

कोण्डागांव जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़ेडोंगर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान01/04/2026 को भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला ,
जिला के बड़ेडोंगर मंडल में आयोजित इन कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को मजबूत करना है।
इस अभियान में वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान (नमो/सरल एप) पर भी जोर दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण महाअभियान मे
उत्साह और भागीदारी: जिला एवं मंडल पदाधिकारी सहित निचले स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
लक्ष्य और उद्देश्य: यह अभियान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के व्यवहार में शुद्धता लाने और उन्हें ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांतों से रूबरू कराने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करने के लिए यह अभियान ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है।
विभिन्न गतिविधियों में संगठन की कार्यपद्धति, सामाजिक समरसता, और केंद्र/राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है, जो निश्चित रूप से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएगा।
इस *प्रशिक्षण में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्री सेवक राम नेताम के द्वारा ध्वजारोहण (झंडा पहरा कर), पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एंव दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण की शुभारंभ किया
* प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की विकास यात्रा, सेवा कार्यों और प्रमुख उपलब्धियों को बताते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की प्रत्येक योजनाओं को अवगत कराते हुए गांव गरीब की अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया
वही श्री संतोष कटारिया ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के बारे में प्रकाश डाला उन्होंने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी स्थापना तक कार्यकर्ताओं से विस्तार से उसकी जानकारी दिए

*सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विषय पर कार्यकर्ताओं को मोटिवेशन देते हुए पार्टी की विचारधाराओं से अवगत काराये,*
इस प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत आयोजित मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र सलाम ने कार्यकर्ताओं के समर्पण, उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। यह शिविर संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आयोजित किया,
यह प्रशिक्षण में वक्ताओं के रूप में श्री प्रवीण सिंह बदेसा,श्री प्रशांत पात्र श्री झाड़ी राम सलाम,श्री हेमचंद देवांगन श्री निर्मल नाग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण में भाग लिए

*सार्वजनिक अंबेडकर जयंती का गठन सकनी चंद्रैया बने अध्यक्ष,सचिव अमित कोरसा ,बसंत मामड़ीकर कोषाध्यक्ष*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*सार्वजनिक अंबेडकर जयंती का गठन सकनी चंद्रैया बने अध्यक्ष,सचिव अमित कोरसा ,बसंत मामड़ीकर कोषाध्यक्ष*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर दिनाँक 31.03.2026

बीजापुर:अम्बेडकर मंगल भवन बीजापुर मे वर्ष 2026 अंबेडकर जयंती के आयोजन हेतु सर्व समाज बीजापुर की बैठक रखी गई जिसमे सर्व सहमति से आयोजन समिति का गठन किया गया।जिसमे यह तय किया गया कि सभी समाजों के जिलाघ्यक्ष इस समिति के संरक्षक होंगे साथ ही इस प्रकार अंबेडकर आयोजन समिति वर्ष 2026का गठन किया गया –
1.अध्यक्ष -श्री सकनी चंद्रैया
२.उपाघ्यक्ष-आदिनारायण पुजारी ,कमलेश पैकरा,जुलियस तिर्की,सुशील हेमला,कामेश्वर दुब्बा,अशोक तलाण्डी,बी माधव राव ,सुदेश गुरला।
3.सचिव-अमित कोरसा
4.सह सचिव-राजेश धृतलहरे ,एजाज सिद्धीकी।
4.कोषाघ्यक्ष -बसंत मामड़ीकर,
5.उपकोषाघ्यक्ष-जगबँधु माँझी
6.मीडिया प्रभारी-कैलाश रामटेके एवं सतीश मण्डावी।
बैठक मे यह भी तय किया गया कि सर्व समाज के सदस्य एवं युवा कार्यकारणी सदस्य होंगे। रैली एवं सभा के साथ ही साँस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।यह तय किया गया है कि गाँवों एवं ब्लाक मुख्यालयों मे प्रथम पहर मे आयोजन के बाद द्वितीय पहर मे सभी ग्राम एवं विकास खण्ड के लोग जिला मुख्यालय के जयंती समारोह मे शामिल होंगे। बैठक मे परधान समाज से लक्षमीनारायण पोर्ते,राकेश गिरि,सेण्ड्रा श्रवण,तोकल सोमा ,हल्बा समाज से बी आर अमान एवं कृष्णलाल साहनी,दोरला समाज से अशोक तलाण्डी,तेलँगा समाज से मंगल रोटेल,सतनामी समाज से गिरीश बंजारे,सी एल टण्डन,नरसिंह रत्नाकर,मरार समाज से बोरला संटी एवं परमानंद पटेल,मुस्लिम समाज से अय्युब खान,आशिक सिद्धीकी,फारूख शेख,कलार समाज से रामन्ना पडाला एव महार समाज से डी नागेश्वर, आर डी झाड़ी,सतीश झाड़ी,अजय दुर्गम ,कमल झाड़ी, पुरुषोतम सल्लूर,मधुसूदन मोरला,डी उसन्ना,निर्मल जुमड़े,प्रकाश कावरे, विजय चापड़ी,डी सुबैया, किरण कावरे,रामकुमार दुर्गम,जगदीश झाड़ी,पुरुषोत्तम चंद्रकार,शशि गोग,चापड़ी पेरमानलु,महेश गाँधरला आदि उपस्थित रहे।

ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत नशे पर महासमुंद पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक..06 क्विटल 86 किलो) गांजा और 700 नग नशीली टैबलेट जब्त, 13 तस्कर गिरफ्तार..

0

राहुल भोई महासमुंद…

⚫*पॉंच प्रकरण में कुल 13 तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में, 06 आरोपी छत्तीसगढ़ के एवं 07 अन्य राज्यों के।*

⚫*जब्त 685.890 किलो (06 क्विटल 86 किलो) गांजा की कुल कीमत 03 करोड़, 42 लाख 50 हजार जब्त, एक पिक अप, एक बाइक, एक ट्रक और 2 कार की कीमत 41 लाख 40 हजार और अन्य मशरूका सहित कुल जब्ती कीमत 4 करोड़ 61 लाख 67 हजार 506 रूपये की सम्पत्ति जप्त।*

⚫*बसना थाने के प्रकरण में पिकअप में 454 किलो (04 क्विटल 54 किलो) गांजा जब्त तो कोमाखान में एक कार में 02 क्विटल व एक ट्रक में 25 किलो गांजा जब्त।*

⚫*सिंघोड़ा में बाइक में 7 किलो और महासमुंद में आरपीएफ की मदद से 700 नग टैबलेट जब्त।*

*सिंघोड़ा थाने में प्रकरण में थोक विक्रेता और खरीददार पुलिस के गिरफ्त में, कुछ घंटों में ही एंड टू एंड कार्यवाही पूर्ण कोमाखान के दो प्रकरण में लॉजिस्टिक कोऑर्डिनेटर भी गिरफ्तार।*

⚫*सामान्य कार, पैकर्स एंड मूवर्स के आड़ में पिकअप, ड्रायफ्रूट के भरा ट्रक, सामान्य बाइक या फिर ट्रेन: तस्करी के सभी तरीके फेल।*

⚫*नेटवर्क के आरोपियों के धर पकड़ में बिलासपुर पुलिस और रायपुर कमिश्नरेट क्राइम ब्रांच से मिला त्वरित सहयोग।*

⚫*पिछले तीन महीने में 63 प्रकरण में कुल 4054.350 किलो (40 क्विटल 54 किलो) गांजा जब्त, 165 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 48 व 117 अन्य राज्यों से।*

⚫*ANTF के साथ बसना, कोमाखान, महासमुंद और सिंघोरा पुलिस ने की कार्यवाही।*

*अप्रत्याशित कार्यवाही-*

नशे की तस्करी और व्यापर के विरुद्ध अपनी विशेष क्षमता का प्रदर्शन करते हुए महासमुंद पुलिस ने एक ही दिन में 10 घंटे के अंदर जिले के चार अलग अलग थानों में नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही की है| उक्त प्रकरणों में कुल 06 क्विटल 86 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ साथ 700 नग नशीली टेबलेट भी जब्त की गयी है।

*01 थाना कोमाखान-*

जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, की एक ट्रक क्र.CG 04 NJ 9586 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है कि सूचना से एनएच 353 रोड टेमरी नाका पहूंच कर नाकाबंदी किये, जहां कुछ बाद एक ट्रक क्र.CG04NJ9586 वाहन को रोका गया वाहन में 02 व्यक्ति बैठे थे, चालक अपना नाम 01 शिव मोहित साहू पिता शेषमणि साहू उम्र 27 साल साकिन बैरदह थाना चितरंगी जिला सिगरौली मध्यप्रदेश तथा बगल सीट में बैठा व्यक्ति 02 पुष्पेंद्र साहू पिता लोलर प्रसाद साहू उम्र 21साल साकिन रेही पोस्ट कधुआ टोला थाना चितरंगी जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश निवासी होना बताये पूछताछ करने पर ट्रक में ड्राइवर, हेल्फर के सीट के नीचे प्लास्टिक बोरियों के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को भवानीपाटन उडीसाा से सिंगरौली मध्यप्रदेश ले जाना बताये । जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपियों से 25 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 12,50,000/- रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक ट्रक क्र.CG04NJ 9586 कीमती 2500,000 रूपये एवं 02 नग मोबाईल कीमती 20000रूपये, व कुल जुमला कीमती 3770,000/- रूपये को जप्त किया गया है। थाना कोमाखान में विधिवत गिर० किया जाकर धारा (20बी) (दो)(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही ।

⚫ *गिरफतार आरोपीगणों का नाम-*

परिवहनकर्ता

01 शिव मोहित साहू पिता शेषमणि साहू उम्र 27 साल साकिन बैरदह थाना चितरंगी जिला सिगरौली मध्यप्रदेश तथा 02 पुष्पेंद्र साहू पिता लोलर प्रसाद साहू उम्र 21साल साकिन रेही पोस्ट कधुआ टोला थाना चितरंगी जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश

विक्रेता

आरोपी अली जो उड़ीसा का रहने वाला है

उक्त गांजा को उपलब्ध कराया है फरार है

⚫ *जप्त सम्पत्तीः-*

01. 25 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 12,50,000/- रुपये।*

02 .परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन एक ट्रक क्र.CG04NJ9586 कीमती 25,00,000 रूपये,

03. 02 नग मोबाईल कीमती 20000 रूपये,

कुल जुमला कीमती 37,70000 लाख रूपये

 

*02-थाना कोमाखान*

एक सफ़ेद रंग की डिजायर कार क्र.JH 01FZ 407104 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा कि सूचना से एनएच 353 रोड टेमरी नाका पहूंच कर नाकाबंदी किये, डिजायर कार क्र.JH 01FZ 4071 वाहन को रोका गया वाहन में 02 व्यक्ति चालक अपना नाम 1- युवराज नायक पिता कमल सिंह नायक उम्र 19वर्ष निवासी प्रतापपुर पोस्ट दहगॉव थाना दिव्यापुर जिला औरेया(UP) 2 केशव दयाल पिता बाबू राम दयाल उम्र 22वर्ष निवासी किशनपुर पोस्ट नान्देमउ थाना सौरिक जिला कन्नौज (UP)निवासी होना बताये पूछताछ करने पर कार के पीछे सीट व कार की पीछे डिक्की में 08 सफ़ेद रंग की प्लास्टिक बोरियों के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को मलकानगिरी उडीसाा से उत्तरप्रदेश ले जाना बताये। आरोपियों से 200 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत10000,000/- रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक सफ़ेद रंग डिजायर कार क्र.JH 01FZ 4071 कीमती 800000 रूपये एवं 02 नग मोबाईल कीमती 20000रूपये, व कुल जुमला कीमती 10820,000/- रूपये को जप्त किया गया है। थाना कोमाखान में धारा (20बी) (दो)(बी) एनडीपीएस एक्ट आरोपीगणो को विधिवत गिर० किया जाकर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

⚫ *गिरफतार आरोपीगणों का नाम-परिवहनकर्ता*

01 युवराज नायक पिता कमल सिंह उम्र 19वर्ष निवासी प्रतापपुर पोस्ट दहगॉव थाना दिव्यापुर जिला औरेया( Up )

02 केशव दयाल पिता बाबू राम उम्र 22वर्ष निवासी किशनपुर पोस्ट नान्देमउ थाना सौरिक जिला कन्नौज (UP)

03 राहुल अग्निहोत्री पिता अशोक कुमार उम्र 37 सा. बधौना थाना किसनी जिला मैनपुरी उ.प्र.

⚫ *जप्त सम्पत्तीः-*

01-200 किलो ग्राम(02 क्विटल) मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 1000,0000/- रुपये।*

02- परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन एक सफ़ेद रंग की डिजायर कार क्र.JH 01FZ 4071 कीमती 800,000 रूपये,

03- 02 नग मोबाईल कीमती 20000 रूपये,

कुल जुमला कीमती 10820000 ( एक करोड़ आठ लाख बीस हजार रूपये)

 

*03-थाना बसना-*

मुवर्स एंड पैकर्स कंपनी के बोलेरा वाहन में घरेलु सामान परिवहन के आड़ में गांजा की तस्करी करते बसना पुलिस ने किया गिरफतार एवं कार्यवाही। अपराध क्रमांक 153/26

⚫*गिरफतार आरोपी का नाम-*

01-इमरान पिता लूकमान तेली उम्र: 37 साल निवासी वार्ड नं. 2, जगपति गली के पास, देव कॉलोनी, पिलानी, जिला झुंझुनू (राजस्थान)

 

⚫*जप्तशुदा सामग्री का विवरण-*

1- 454.890 किलो ग्राम (04 क्विटल 54.890 ग्राम) अनुमानित कीमत: 2,27,44,500/- (दो करोड़ सत्ताईस लाख चौवालीस हजार पांच सौ रुपये)।

2- परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप, क्रमांक TS 08 UH 8606 अनुमानित कीमत 8 लाख रुपया

3-⁠ गांजा छुपाने में उपयोग किए गए घरेलू सामान (जुपीटर स्कूटर: क्रमांक CG 13 AP 5122,इलेक्ट्रॉनिक्स, बैग, ट्रॉली, फर्नीचर एवं अन्य उपयोगी सामग्री) कुल 38 नग अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपया

4- आरोपी के पास से बरामद 02 नग मोबाइल फोन (कीमती 10,000 रुपया)

कुल जप्त सामग्री की आनुमानित कीमती: 2,38,04,500/- (दो करोड़ अड़तीस लाख चार हजार पांच सौ रुपये)

 

*04-थाना सिंघोड़ा-*

एक टीव्हीएस मो. सा. क्र.CG11AZ3766 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा कि सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल नाकाबंदी किये, एक टीव्हीएस मो. सा. क्र.CG11AZ3766 जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे चालक अपना नाम देवचरण रात्रे पिता स्व. निलाकर रात्रे उम्र 46 साल साकिन बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छ.ग. एवं पीछे बैठा व्यक्ति अपना नाम किशोर राउतिया पिता अमरूद राउतिया उम्र 25 साल साकिन पेटूपाली थाना मेल्छामुण्डा जिला बरगड उडिसा का निवासी होना बताये मोटर सायकल के सामने मे रखे बैग के बारे में पुछने पर बैग के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को ग्राम पेटूपाली जिला बरगढ उडीसाा से बलौदा जिला जांजगीर चांपा छ0ग0 ले जाना बताये। आरोपियों से 06 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 3,00,000/- रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक टीव्हीएस मो. सा. क्र.CG11AZ3766 कीमती 40,000 रूपये एवं 02 नग मोबाईल कीमती 20,000 रूपये, कुल जुमला कीमती 3,60,000 /- रूपये को जप्त किया गया है। थाना सिंघोडा में अपराध धारा (20बी) (दो)(बी) ,29(1)एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपीगणो को विधिवत गिर० किया जाकर आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

 

⚫ *गिरफतार आरोपियो का नाम-*

परिवहनकर्ता एवं डेस्टिनेशन

01- देवचरण रात्रे पिता स्व. निलाकर रात्रे उम्र 46 साल साकिन बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छ.ग.

Source गांजा देने वाला-

02- किशोर राउतिया पिता अमरूद राउतिया उम्र 25 साल साकिन पेटूपाली थाना मेल्छामुण्डा जिला बरगड उडिसा

⚫ *जप्त सम्पत्तीः-*

01. 06 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 3,00,000/- रुपये।

02 .गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक टीव्हीएस मो. सा. क्र.CG11AZ3766 कीमती 40,000 रूपये,

03. 02 नग मोबाईल कीमती 20,000 रूपये,

कुल जुमला 3,60,000 /- रूपये

 

*05-थाना महासमुन्द-*

मुखबीर से सूचना मिला कि 05 व्यक्ति छिपियापारा रेल्वे स्टेशन के पास अवैध रूप से नशीली दवाई बिक्री हेतु रखे होने व आपस में बंटवारा कर रहे है, कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहन को साथ लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाहीं कर आरोपीगण 01.राकेश कुमार साहू पिता लखनलाल साहू उम्र 32 साल, निवासी वार्ड नं.18 गुडरूपारा महासमुन्द 02.मनोज कुमार सोनबेर पिता वेदराम सोनबेरा उम्र 33 साल, निवासी वार्ड नं. 08 नयापारा महासमुन्द 03. सद्दाम कुरैशी पिता सब्बीर कुरैशी उम्र 32 साल, निवासी वार्ड नं. 05 नयापारा महासमुन्द 04. रिंकू चन्द्राकर पिता विष्णु चन्द्राकर उम्र 34 साल, निवासी वार्ड नं. 16 बेमचा, थाना व जिला महासमुन्द 05. कामेश उर्फ सोनू पिता खिलावन चन्द्राकर उम्र 30 साल, निवासी वार्ड नं. 05 बस्तीपारा, खरोरा महासमुन्दको अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर तलाशी लिया गया जिनके कब्जे से अवैध रूप से 05 नीले रंग के प्लास्टिक झिल्ली में कुल 30 नग स्ट्रीप्स में 700 नग SPASMO PROXYVON PLUS कैप्सुल किमती 8006.25 रू. को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र 167/2026 धारा 21(बी), 22(बी) नार.एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है।

 

 

⚫*गिरफ्तारी आरोपीगण-*

01 राकेश कुमार साहू पिता लखनलाल साहू उम्र 32 साल, निवासी वार्ड नं. 18 गुडरूपारा महासमुन्द

02 मनोज कुमार सोनबेर पिता वेदराम सोनबेरा उम्र 33 साल, निवासी वार्ड नं. 08 नयापारा महासमुन्द

03.सद्दाम कुरैशी पिता सब्बीर कुरैशी उम्र 32 साल, निवासी वार्ड नं. 05 नयापारा महासमुन्द

04 रिंकू चन्द्राकर पिता विष्णु चन्द्राकर उम्र 34 साल, निवासी वार्ड नं. 16 बेमचा, थाना व जिला महासमुन्द

05 कामेश उर्फ सोनू पिता खिलावन चन्द्राकर उम्र 30 साल, निवासी वार्ड नं. 05 बस्तीपारा, खरोरा महासमुन्द

 

⚫ *जप्त सम्पत्तीः-*

आरोपियों के कब्जे से कुल 30 स्ट्रीप्स में 700 नग SPASMO PROXYVON PLUS कैप्सुल जिसमे प्रत्येक कैप्सुल में कंपोजिशन DICYCIMINE HYDROCHLORIDE, TRAMADOL HYDROCHLORIDE & ACETAMINOPHEN CAPSULES है जिसमें से TRAMADOL HYDROCHLORIDE & 50 mg DICYCIEMINE HYDROCHLORIDE 10 mg ACETAMINOPHEN 325 mg. एवं एक कैप्सुल में DICYCIEMINE HYDROCHLORIDE. TRAMADOL HYDROCHLORIDE & ACETAMINOPHEN CAPSULES की मात्रा 385 mg का है, कुल किमती 8006.25 रू. को जप्त किया गया है।

⚫ आरेापीगण के कब्जे से 05 नग टच मोबाईल किमती लगभग 25000.00 रू. जप्त।

जिला पंचायत सीईओ के द्वारा फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत भोंगापाल में नक्सल पीड़ित एवं प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों का किया गया निरीक्षण* राजमन ,नाग

0

*जिला पंचायत सीईओ के द्वारा फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत भोंगापाल में नक्सल पीड़ित एवं प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों का किया गया निरीक्षण*

राजमन ,नाग

कोण्डागांव,जिला पंचायत सीईओ के द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
कोण्डागांव जिला के सीमावर्ती ग्राम भोंगापाल में मंगलवार को नक्सल पीड़ित आवास प्रधानमंत्री आवास पीडीएस गोदाम, हॉस्पिटल और योजना के तहत चल निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता समय सीमा और लाभार्थियों तक सुनिश्चित करने पर जोर दिया उन्होंने लाभार्थियों से भी बातचीत की और योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और किसी भी प्रकार की शिकायत उनके जल्द निवारण करने के निर्देश दिए

जिला पंचायत सीईओ ने सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए,, निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा की नक्सल पीड़ित आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण और निर्माण दिन आवासों की प्रगति में तेजी लाया जाए उन्होंने आवास हितग्राहियो से कहा कि जिन हितग्राहियों ने किस्त मिलने के बाद भी आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया वे आवास निर्माण का कार्य अविलंब शुरू करने कहा
इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ सहित,,,, सरपंच श्री रामसाय नाग सचिव श्री कपिलदेव साहू सहायक सचिव श्रीमती मतनी नेताम एवं पंचगढ़ श्री रैनू सलाम श्री पिसाडू कोर्राम उपस्थित थे

आयोजन में शामिल लोगों ने बताया कि ऐसे धार्मिक पर्वों पर सेवा कार्य करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

0

भानुप्रतापपुर में महावीर जयंती पर गौ सेवा का आयोजन।

भानुप्रतापपुर:-भगवान महावीर जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भानुप्रतापपुर के वरिष्ठ व्यवसायियों द्वारा गौ सेवा का सराहनीय कार्य किया गया।इस अवसर पर नगर के व्यापारियों ने गौशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा, गुड़ एवं अन्य खाद्य सामग्री खिलाई तथा उनकी सेवा की। आयोजन में शामिल लोगों ने बताया कि ऐसे धार्मिक पर्वों पर सेवा कार्य करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और जीवों के प्रति करुणा की भावना मजबूत होती है।

वरिष्ठ व्यवसायियों ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे

महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव जुलूस का गोपाल मित्र मंडली ने किया स्वागत।

0

महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव जुलूस का गोपाल मित्र मंडली ने किया स्वागत।

 

भानुप्रतापपुर:- भगवान महावीर जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जैन समाज द्वारा भव्य जुलूस का गोपाल मित्र मंडली ने स्वागत किया।जैन समाज के जुलूस का गोपाल मित्र मंडली द्वारा स्वागत कर शीतल पेय की व्यवस्था भी रखी गई गोपाला मित्र मंडली द्वारा हमेशा सामाजिक कार्य किए जाते रहा है।गोपाला मित्र मंडली के सदस्य गोपाल राठी,नमन झाबक,गुरदीप सिंह ढींढसा,अजय लखानी,विजय धामेचा,लक्ष्मण मखीजा,प्रदीप नवलानी,नरेंद्र कुलदीप व कुरूद पूर्व विधायक लखनलाल साहू, वरिष्ठ नागरिक सुनील बबला पाढ़ी,वीरेंद्र सिंह ठाकुर,अनंत गोपाल कोठारी,कपूरचंद बागरेचा, रितेश संचेती, दीपक जैन,विनय गोगड़, व जैन समाज के वरिष्ठ, बच्चे महिला उपस्थित थे।

चैतराई और मरका पंडूम के बाद ही होगा आम का सेवन, परंपरा के साथ प्रकृति का संगम,,क्षेत्र में फलों के राजा आम की फसल प्रचुर मात्रा में देखने को मिल रही है, जिससे किसानों और ग्रामीणों में खासा उत्साह है।

0

चैतराई और मरका पंडूम के बाद ही होगा आम का सेवन, परंपरा के साथ प्रकृति का संगम,,क्षेत्र में फलों के राजा आम की फसल प्रचुर मात्रा में देखने को मिल रही है, जिससे किसानों और ग्रामीणों में खासा उत्साह है।

दुर्गूकोंदल क्षेत्र में आम की बंपर पैदावार के संकेत, किसानों में उत्साह

चैतराई और मरका पंडूम के बाद ही होगा आम का सेवन, परंपरा के साथ प्रकृति का संगम

दुर्गूकोंदल:- इस वर्ष दुर्गूकोंदल क्षेत्र में फलों के राजा आम की फसल प्रचुर मात्रा में देखने को मिल रही है, जिससे किसानों और ग्रामीणों में खासा उत्साह है। पेड़ों पर आम के बौर और फल अच्छी संख्या में दिखाई दे रहे हैं, जिससे बंपर उत्पादन की उम्मीद जताई जा रही है।

स्थानीय जानकारों के अनुसार, इस बार मौसम ने आम की फसल का भरपूर साथ दिया है। तेज आंधी, तूफान, अंधड़ और असमय बारिश नहीं होने के कारण पेड़ों पर लगे बौर सुरक्षित रहे और फल बनने की प्रक्रिया बेहतर हुई। यदि आने वाले दिनों में भी मौसम अनुकूल बना रहता है, तो क्षेत्र में आम की रिकॉर्ड पैदावार देखने को मिल सकती है।

आदिवासी समाज के संरक्षक जगत राम दुग्गा ने बताया कि इस वर्ष आम की फसल विशेष रूप से अच्छी नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि मौसम की अनुकूलता के कारण पेड़ों में फल प्रचुर मात्रा में लगे हैं और यह क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत है। इससे न केवल किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर भी फलों की उपलब्धता बढ़ेगी।

दुर्गूकोंदल क्षेत्र में आम का महत्व केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और परंपरागत रूप से भी बहुत विशेष है। आदिवासी समाज में आम के फल का सेवन सीधे पेड़ से तोड़कर नहीं किया जाता, बल्कि इसके लिए पारंपरिक नियमों का पालन किया जाता है।

यहां चैतराई पर्व मनाने के बाद और मरका पंडूम पर्व के आयोजन के पश्चात ही आम का सेवन शुरू किया जाता है। इस परंपरा के पीछे प्रकृति के प्रति सम्मान और आस्था की भावना निहित है। समाज के लोग पहले प्रकृति और अपनी आराध्य शक्तियों को अर्पण करते हैं, उसके बाद ही फलों का उपयोग करते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस बार आम की भरपूर फसल से न केवल घरेलू उपयोग बढ़ेगा, बल्कि बाजार में भी इसकी अच्छी मांग रहेगी। इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।कुल मिलाकर, अनुकूल मौसम और पारंपरिक मान्यताओं के बीच इस वर्ष दुर्गूकोंदल क्षेत्र में आम की बंपर पैदावार की संभावना ने लोगों के चेहरे पर खुशी ला दी है।

कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया गया। 

0

कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया गया।

बीएलए नियुक्ति और पंचायत संगठन विस्तार को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति

दुर्गूकोंदल:-

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित की गई, जिसमें बूथ एवं पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति तथा बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनेश नरेटी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को हर ग्राम पंचायत तक मजबूत बनाना ही संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाएं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई ने कहा कि पंचायत स्तर पर मजबूत संगठन ही पार्टी की सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने और आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने की बात कही। वहीं जिला सचिव मुन्ना सिन्हा ने बीएलए नियुक्ति की प्रक्रिया को गंभीरता से लेने और योग्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने पर जोर दिया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष दुर्गूकोंदल राम गावड़े, सियाराम पोटाई, कोदापाखा मंडल अध्यक्ष सोमदेव कोरेटी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर तोरण दुगा, बाबूलाल कोला, दिनेश महावे, महत्तम दुग्गा, धीरजी बघेल, नरेंद्र जैन, शिव कोवाची, परमेश बघेल, नंदू कुलदीप, लतीफ ध्रुव, जगजीवन उयके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना और हर पंचायत में सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।

इस बैठक से यह स्पष्ट संकेत मिला कि कांग्रेस पार्टी आगामी समय में जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।

विकास के नाम पर सरकार द्वारा विनाश किया जा रहा है। पर्यावरण पूरा बर्बाद हो जाएगा,,,, शिवसेना।

0

विकास के नाम पर सरकार द्वारा विनाश किया जा रहा है। पर्यावरण पूरा बर्बाद हो जाएगा,,,, शिवसेना।

अंतागढ़,

रावघाट क्षेत्र में हो रहे अवैध , वैध वन कटाई के विरोध में शिवसेना द्वारा एसडीएम अंतागढ़ को ज्ञापन सौंपा कर रोक लगाने की मांग किया है। विदीत हो की क्षेत्र में लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं। जिसमें क्षेत्र के आदिवासियों का जीना दुभर हो जाएगा। क्यों कि आदिवासी जंगल के भरोसे ही रहता है। आदिवासी का जीवन, जल ,जंगल, जमीन से जुड़ा हुआ होता है ।और वह उससे छिन जाएगा। विकास के नाम पर सरकार द्वारा विनाश किया जा रहा है। पर्यावरण पूरा बर्बाद हो जाएगा। क्षेत्र में भीषण जल संकट आ जाएगा एवं आदिवासी का जीना दुभर हो जाएगा। इसलिए क्षेत्र में चल रहे हैं अवैध ,वैध वन कटाई पर तत्काल रोक लगाया जाए । शिव सैनी को द्वारा ज्ञापन की प्रति माननीय कलेक्टर कांकेर, वन मंडल अधिकारी भानुप्रतापपुर रेंजर ,अंतागढ़ को भी दिया गया है।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से रामनारायण उसेंडी , राजेंद्र यादव,कुलवंत कुमार, सुमित दुगा, रमेश गोटा एवं अन्य शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित थे।*

कलेक्ट्रेट के सामने शिवसेना, महिला शिवसेना द्वारा जिला के भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया पुलिस से मांग मामले की सूक्ष्म जांच की जाए।

0

कलेक्ट्रेट के सामने शिवसेना, महिला शिवसेना द्वारा जिला के भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया पुलिस से मांग मामले की सूक्ष्म जांच की जाए।

कांकेर:-

एक तरफ भारतीय जनता पार्टी चाल, चरित्र, चेहरे की बात करती है। लड़की बचाओ ,देश बचाओ की बात करती है। नारी सम्मान की बात करती है। दूसरी और उसी के पदाधिकारी के ऊपर महिलाओं से अत्याचार , महिलयों से बलात्कार, महिलाओं के शोषण के आरोप लग रहे हैं। कांकेर जिला के भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष द्वारा विगत 1 वर्षों से एक महिला शासकीय कर्मचारी का शारीरिक शोषण, मानसिक शोषण,धमकी दिया जा रहा था ।जिसकी शिकायत उसके द्वारा कई जगह की गई है। किंतु उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। महिला कर्मचारी के शारीरिक, दैहिक शोषण के मामले की सूक्ष्म जांच एवं रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर शिवसेना द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रदर्शन किया जा रहा है। कांकेर कलेक्ट्रेट के सामने शिवसेना, महिला शिवसेना द्वारा जिला के भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष का पुतला दहन किया गया विरोध प्रदर्शन किया गया पुलिस से मांग किया गया मामले की सूक्ष्म जांच की जाए।

लोडिंग- अनलोडिंग में देरी और खराब सड़कों से परेशान ट्रक मालिक, प्रशासन से लगाई गुहार।

0

लोडिंग- अनलोडिंग में देरी और खराब सड़कों से परेशान ट्रक मालिक, प्रशासन से लगाई गुहार।

पुष्प स्टील माइंस में अव्यवस्थाओं के खिलाफ परिवहन समिति का विरोध, कार्य बंद करने की चेतावनी

लोडिंग- अनलोडिंग में देरी और खराब सड़कों से परेशान ट्रक मालिक, प्रशासन से लगाई गुहार।

दुर्गूकोंदल:-

विकासखंड दुर्गूकोंदल क्षेत्र में स्थित पुष्प स्टील माइंस में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ परिवहन समिति खंडीघाट चेमल एंडगुड ने कड़ा रुख अपनाते हुए परिवहन कार्य बंद करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में समिति द्वारा तहसीलदार दुर्गूकोंदल को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया है।

परिवहन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि माइंस में वाहनों की लोडिंग तो समय पर कर दी जाती है, लेकिन अनलोडिंग में अत्यधिक देरी हो रही है। कई बार तीन-तीन दिन तक गाड़ियों को खड़ा रखना पड़ता है, जिससे वाहन मालिकों और ड्राइवरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस देरी के कारण एक सप्ताह में केवल तीन ट्रिप ही हो पा रही है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

समिति ने यह भी बताया कि अन्य माइंस की तुलना में यहां परिवहन दर भी काफी कम है, जिससे लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। डीजल, मेंटेनेंस और ड्राइवर खर्च बढ़ने के बावजूद उचित भुगतान नहीं मिलने से ट्रक मालिकों की स्थिति लगातार खराब हो रही है।

इसके अलावा माइंस क्षेत्र की सड़कों की स्थिति भी अत्यंत खराब बताई गई है। खराब सड़क के कारण ट्रकों के टायर और अन्य पुर्जे जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे मेंटेनेंस का अतिरिक्त बोझ वाहन मालिकों पर पड़ रहा है। समिति का कहना है कि यदि सड़क की मरम्मत और रखरखाव सही ढंग से किया जाए, तो कई समस्याओं का समाधान हो सकता है।

परिवहन समिति के सदस्यों—बिहरीलाल, मनीष नरेटी सियाराम गावड़े, अमित कुमार, राजकुमार बढाई, मानिक लाल कड़ियाम, विनोद कुमार, संजय पटेल, संतलाल आमले, सगनूराम नेताम छबीलाल नरेटी—ने संयुक्त रूप से प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अनलोडिंग व्यवस्था में सुधार किया जाए और सड़कों की मरम्मत कराई जाए।

समिति ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक माइंस में परिवहन कार्य बंद रखा जाएगा। इस चेतावनी के बाद क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है और अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो इसका असर न केवल परिवहन कार्य पर पड़ेगा, बल्कि माइंस के संचालन पर भी व्यापक प्रभाव देखने को मिल सकता है।