Homeजगदलपुर“तोकापाल सहकारी बैंक समय पर नहीं खुला, अधिकारी-कर्मचारी नदारद; भीषण गर्मी में...

“तोकापाल सहकारी बैंक समय पर नहीं खुला, अधिकारी-कर्मचारी नदारद; भीषण गर्मी में ग्रामीणों को करना पड़ा इंतजार।”

तोकापाल सहकारी बैंक समय पर नहीं खुला, ग्रामीण परेशान

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा, तोकापाल में निर्धारित समय पर बैंक नहीं खुलने से आमजन एवं ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक खुलने के समय पर न तो कोई अधिकारी उपस्थित था और न ही कर्मचारी।

भीषण गर्मी के बीच दूर-दराज़ से आए ग्रामीण काफी देर तक बैंक के बाहर इंतजार करते नजर आए। समय पर बैंक न खुलने से लोगों में नाराजगी देखी गई और आवश्यक कार्य भी प्रभावित हुए।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार करने और समय पर बैंक खोलने की मांग की है, ताकि आमजन को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES