आज बीजापुर जिले में भारत जोड़ो यात्रा का युवा कांग्रेस के द्वारा हुआ आगाज,,
,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,
बिजापुर:-
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी पलक वर्मा एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश आकाश शर्मा के निर्देशानुसार
बीजापुर जिले में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उपाध्यक्ष जिला पंचायत बीजापुर कमलेश कारम ,एवं युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कामेश मोरला के नेतृत्व में, राहुल गांधी के समर्थन में भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ किया गया । यह यात्रा तीमेड से भोपालपटनम होते हुए रलापल्ली चौक तक किया गया इस पदयात्रा को ग्रामीणों ने भी समर्थन दिया है
भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया एक जन आंदोलन है जिसका उद्देश्य नई दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है।
इस यात्रा के दौरान उपस्थित रहे भोपालपटनम नगर पंचायत अध्यक्ष कु रिंकी कोरम, पार्षद नीरज सोनकर, अरुण कोरम,कु सपना काटरेला,उपाध्यक्ष जगदेव यादव, भैरमगढ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मडांवी, सियाराम समरथ, जनपद सदस्य सुनिल गुरला, कमल केजी, संजय झाड़ी समेस्वर बीरा कृष्णा गोरला, किस्तैया मोरला, राहुल सांड्रा मोहिन खान, अरविंद, तरुण सिन्हा, एवम अन्य युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे है

