Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *रविवार को ग्रहों में हो रहा बड़ा परिवर्तन, इन राशियों के धन...

*रविवार को ग्रहों में हो रहा बड़ा परिवर्तन, इन राशियों के धन में हो सकती है कमी, पढ़ें अपना राशिफल …*

0
189

*रविवार को ग्रहों में हो रहा बड़ा परिवर्तन, इन राशियों के धन में हो सकती है कमी, पढ़ें अपना राशिफल …*

:* वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है, हर राशि का स्वामी ग्रह होता है,ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है, आज रविवार है और आज का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है, इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है*

*तेज नारायण*

*मेष राशि*- शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी का साथ रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी।

*वृष राशि*- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु क्रोध के अतिरेक से बचने के प्रयास करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सन्तान से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

*मिथुन राशि*- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं वाद-विवादों से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। परिवार में मान-सम्मान मिल सकता है। धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। कारोबार में मेहनत अधिक रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा।

*कर्क राशि*- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। मन परेशान रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में कठोरता का प्रभाव रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

*सिंह राशि*- आत्मसंयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

*कन्या राशि*- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार विस्तार के लिए पिता से धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से आर्थिक लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

*तुला राशि*- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। मित्रों से व्यर्थ के झगड़े एवं व वाद-विवाद से बचें। आय बढ़ोतरी के मार्ग प्रशस्त होंगे। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। संचित धन में वृद्धि होगी। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

*वृश्चिक राशि*- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति होगी। अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक होंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें।

*धनु राशि*- मन शान्त रहेगा। फिर भी संयत रहें। क्रोध से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

*मकर राशि*- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

*कुंभ राशि*- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों से भेंट होगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

*मीन राशि*- मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी संभव है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता का साथ मिलेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here