Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home दक्षिण बस्तर अंडा उत्पादन महिला स्व-सहायता समूह के लिए बना आय का जरिया ...

अंडा उत्पादन महिला स्व-सहायता समूह के लिए बना आय का जरिया ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0
149

अंडा उत्पादन महिला स्व-सहायता समूह के लिए बना आय का जरिया

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर मुरदंडा गौठान के दुर्गा स्व-सहायता समूह को जिला प्रशासन के विशेष सहायोग एवं पशुधन विकास विभाग बीजापुर के मार्गदर्शन में मई 2022 में बीव्ही 380 लेयर बर्डस 100 नग प्रदाय किया गया है। स्थापित लेयर बर्डस द्वारा प्रतिदिन 55-60 अंडा का उत्पादन हो रहा है। अण्डों को नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्रों में मुख्यमंत्री सुपोषण आहार के तहत प्रदाय किया जा रहा है। अभी तक 1602 अंडा का विक्रय आंगनबाड़ी केन्द्रों में की जा चुकी है। जिससे प्रति अंडा 6 रूपए की दर से समूह को 9 हजार 6 सौ रूपए की आमदनी प्राप्त हो चुकी है। स्थापना माह मई से 20 सितंबर 2022 क कुल 2158 का उत्पादन हो चुका है। उक्त बर्डस द्वारा मई 2023 तक अंडा का उत्पादन होगा इस तरह कुल 5518 अंडा उत्पादन होगा जिससे समूह को कुल 33106 रूपए की आमदनी होगी। उक्त समूह मुरदंडा गौठान में बीव्ही -380 लेयर बर्डस स्थापित अंडा उत्पादन के अलावा कृषि एवं वनोपज सहित विभिन्न आजिविका मूलक गतिविधियों से आर्थिक रूप से सशक्त बन रहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here