UDYAM CG08D0001018

Home छत्तीसगढ़ *कुसुमटोला के किसानों के साथ धोखा,कैसे हुआ धोखा पढें पुरी खबर।आर.एल. कुलदीप...

*कुसुमटोला के किसानों के साथ धोखा,कैसे हुआ धोखा पढें पुरी खबर।आर.एल. कुलदीप के साथ।*

0
224

*कुसुमटोला के किसानों के साथ धोखा,कैसे हुआ धोखा पढें पुरी खबर।आर.एल. कुलदीप के साथ।*

रायपुर/बालोद:-
कृषि विभाग तथा बीमा
कंपनी के खिलाफ भाजपा खोलेगी मोर्चा
प्रदेशाध्यक्ष ने गठित की 5 सदस्यीय जांच दल टीम
बीमा के नाम पर ठगे जा रहे अन्नदाता जिले के कुसुमटोला गांव के
किसानो को मुआवजे
के नाम पर बीमा पायनियर
कंपनी द्वारा मजाक
बनाये जाने और उनके
लगातार खाते में 25 पैसे से लेकर 25 रुपये तक मुआवजा राशि भुगतान
करने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन साहू ने कृषि विभाग
और बीमा कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मामले की जांच हेतु 5
सदस्यीय टीम गठित की है। जो 3 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत
करेगी। पवन साहू ने कृषि अधिकारी और बीमा कंपनी पर गलत आंकड़े पेश कर किसानो को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया है। वही उचित मुआवजा नही दिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। जांच
टीम में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तोमन साहू के नेतृत्व में डौंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष झा प्रदेश कार्य समिति किसान मोर्चा
सोमेश साहू, जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा मनोहर सिन्हा और डौंडी
किसान मोर्चा अध्यक्ष वैष्णव मंडल हैं। दरअसल आदिवासी ब्लॉक डौंडी
के ग्राम कुसुमटोला के किसानों ने फसल बीमा कराया था। पिछले साल
के फसल बीमा का गांव के अधिकांश किसानों के खाते में 25 पैसे, 50पैसे, 72 पैसे से लेकर 25 रुपये
भुगतान किए गए है। किसानों का आरोप है कि बीमा कंपनी ने उनके
साथ भद्दा मजाक किया है। फसल सर्वे व आंकलन कृषि विभाग द्वारा
सही तरीके से नहीं किया गया है।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here