Homeदक्षिण बस्तरयूनिसेफ द्वारा प्रदत्त संचार सामग्री के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई-...

यूनिसेफ द्वारा प्रदत्त संचार सामग्री के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई- ,,,,,,,,,,,,भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,

यूनिसेफ द्वारा प्रदत्त संचार सामग्री के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई-

,,,,,,,,,,,,भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,

बीजापुर- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन में यूनिसेफ द्वारा प्रदत संचार सामग्री के उपयोग की विस्तृत जानकारी यूनिसेफ के जिला समन्वयक श्री भारत साहू द्वारा शार्ट फिल्म के माध्यम से समय-सीमा की बैठक में दी गई, संचार सामग्री में पिको प्रोजेक्टर, ज्यूक बॉक्स एवं मेगाफोन प्रदाय किया गया।
उक्त सामग्री के उपयोग से शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुचारू रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में किया जा सकेगा। जिससे ग्रामीण विभिन्न योजनाओं से परिचित होकर लाभान्वित हो सकेंगे। सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू ने सभी सीईओ जनपद पंचायत को उक्त सामग्री के उपयोग एवं समुचित रख-रखाव हेतु आवश्यक निर्देश दिए। संचार सामग्री के व्यापक स्तर पर उपयोग हेतु जिला स्तर पर एक समिति का गठन होगा जिसके नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत होगें उनके मार्गदर्शन में व्यापक रूप से संचार माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। समिति के सदस्य, सचिव के रूप में सहायक संचालक जनसंपर्क अधिकारी होगें । वहीं जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित जिला समन्वयक यूनिसेफ सदस्य होगें।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES