Tuesday, April 21, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home भोपालपट्टनम *माओवादियों ने 18वी वर्षगांठ मनाने की है अपील।* *नक्सलियों...

*माओवादियों ने 18वी वर्षगांठ मनाने की है अपील।* *नक्सलियों का 21 से 27 सितम्बर तक होगा क्रांतिकारी उत्साह।* ,,,,,,,,,,भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0
234

*माओवादियों ने 18वी वर्षगांठ मनाने की है अपील।*

*नक्सलियों का 21 से 27 सितम्बर तक होगा क्रांतिकारी उत्साह।*

,,,,,,,,,,भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

*भोपालपटनम* ।
भाकपा कम्युनिस्ट पार्टी माओवादियों ने 18वी वर्षगांठ मनाने की अपील की है।
21 से 27 सितम्बर तक एक सप्ताह नक्सलियों ने क्रांतिकारी उत्साह और उमंग के साथ वर्षगांठ मनाने आम जनता से अपील की है। माओवादियों ने पर्चा जारी कर कहा है कि 21 सितम्बर भारत की क्रांतिकारी इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। उसी दिन भारत मे क्रांतिकारी सर्वहारा को नेतत्व करने वाली माओवादी पार्टी का गठन हुआ है। माओवादियों ने पर्चे में लिखा है कि पिछले एक साल के अंदर पार्टी का नेतृत्व आंदोलन कुछ हद तक विकसित हुआ है। जनता की मूलभूत सुविधाओं जैसे पीने का पानी, इलाज, शिक्षा जैसे समस्याओं को लेकर आंदोलन शुरू किया है। माओवादियों ने लिखा है कि कोरोना काल मे बीमारी के समय सुकमा, बीजापुर जिले में माओवादी पार्टी ने लाखों रुपया आबंटित कर तीन-चार महीनों में सैकड़ो आम जनता को इलाज कर जान बचाया है। सुकमा जिले का बुरकापाल में 122 आम जनता को 2017 में पकड़कर कई अनेक यातनाएं देकर जेल भेज दिया गया था। पांच साल बाद उन लोगो को निर्दोष बताकर रिहा कर दिया गया है। पांच साल जेल में रखकर उनकी जिंदगी बरबात की है। माओवादियों ने पर्चे में कहा है की दुनिया का साम्राज्यवादी अर्थव्यवस्था दिन ब दिन गहरा संकट में जा रही है। माओवादियों लिखा है कि बीजेपी सरकार फासीवादी भयानक माहौल पैदा किया है। इस माहौल में कोई भी पार्टी इनका सामना करने को तैयार नही है एक ही विकल्प के रूप में सीपीआई (माओवादी) एक चुनौती के रूप में खड़ा है देश की जनता के लिए हमारे पार्टी का जरूरत दिन ब दिन बढ़ रहा है इसके लिए मजदूर, किसान, छोटा व्यापारी, छात्र, बुद्धिजीवी, कर्मचारी, धार्मिक आल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी और महिलाओं को यह आव्हान किया है कि इस क्रांतिकारी आंदोलन में शामिल हो जाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here