HomeUncategorizedसरायपाली में अब हर गुरुवार मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा, सांस से...

सरायपाली में अब हर गुरुवार मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा, सांस से लेकर दिमाग और रीढ़ की बीमारियों का होगा इलाज


सरायपाली में अब हर गुरुवार मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा, सांस से लेकर दिमाग और रीढ़ की बीमारियों का होगा इलाज

महासमुंद/सरायपाली। सरायपाली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से अच्छी खबर है। अब गंभीर बीमारियों के उपचार और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श के लिए मरीजों को बड़े शहरों का रुख करने की जरूरत कम होगी। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की पहल पर अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, सरायपाली में प्रत्येक गुरुवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल के तहत श्वसन रोगों के साथ-साथ मस्तिष्क, नसों और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियों की जांच एवं परामर्श की सुविधा मिलेगी।
श्वसन संबंधी बीमारियों के लिए पहुंचेंगी डॉ. श्री रजनी
फेफड़ों और सांस से जुड़ी बीमारियों से परेशान मरीजों के लिए राहत की बात है कि हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी प्रत्येक गुरुवार को सरायपाली में उपलब्ध रहेंगी। डॉ. रजनी एमडी (रेस्पिरेटरी मेडिसिन) विशेषज्ञ हैं। उनके द्वारा अस्थमा, एलर्जी, सीओपीडी, फेफड़ों की समस्या, लंबे समय से चल रही खांसी, सांस लेने में तकलीफ, निमोनिया, टीबी, सीने में दर्द, छाती में पानी भरना, खर्राटे और नींद संबंधी विकारों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।
लगातार खांसी, सांस फूलने या सीने में परेशानी जैसी समस्याओं को अक्सर सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेना बेहद जरूरी है। ऐसे मरीजों को अब सरायपाली में ही श्वसन रोग विशेषज्ञ की सुविधा मिल सकेगी।
दिमाग, नसों और रीढ़ की बीमारियों के लिए न्यूरो एक्सपर्ट की सुविधा
वहीं दूसरी ओर मस्तिष्क, नसों और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। न्यूरो एक्सपर्ट डॉ. वैभव धवली सरायपाली में प्रत्येक गुरुवार को मरीजों को परामर्श देंगे। डॉ. वैभव धवली ने एमबीबीएस, एमएस और एमसीएच (न्यूरोसर्जरी) की योग्यता प्राप्त की है। साथ ही मिनिमली इनवेसिव एवं एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में फेलोशिप भी हासिल की है।
उनकी विशेषज्ञता से मस्तिष्क एवं नसों से संबंधित समस्याओं तथा रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श मिल सकेगा। खास बात यह है कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र मरीजों को नियमानुसार निःशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
हर गुरुवार दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक मिलेगी सुविधा
अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड स्थित आईडीबीआई बैंक के पास सरायपाली में दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं प्रत्येक गुरुवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सकों के परामर्श और व्यक्तिगत देखभाल के माध्यम से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
सरायपाली और आसपास के ग्रामीण अंचलों के लिए यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब सांस, फेफड़ों, मस्तिष्क, नसों और रीढ़ की समस्याओं से परेशान मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के लिए बार-बार रायपुर, बिलासपुर या हैदराबाद जैसे बड़े शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

संपर्क एवं पता: अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, आईडीबीआई बैंक के पास, सरायपाली।
मोबाइल नंबर: 9303623130, 7773086100, 9174335366।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES