Homeछत्तीसगढ़*A/22 बटा . संगमपल्ली कैंप में एकता दौड़ और 'एकता दिवस परेड...

*A/22 बटा . संगमपल्ली कैंप में एकता दौड़ और ‘एकता दिवस परेड का लाइव प्रसारण 2026’ का भव्य आयोजन*

*A/22 बटा . संगमपल्ली कैंप में एकता दौड़ और ‘एकता दिवस परेड का लाइव प्रसारण 2026’ का भव्य आयोजन*

 

 

*भोपाल पटनम,संगमपल्ली  मद्देड़: 31अक्टूबर 2026*

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती, जो कि संपूर्ण देश में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाई जाती है, । इस अवसर पर A/22 बटा .संगमपल्ली कैंप परिसर में एक विशेष एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

 

इस पावन अवसर पर कैंप परिसर में ‘राष्ट्रीय एकता दौड़ का योजन किया गया और ‘एकता परेड 2026’ का सीधा प्रसारण (Live Streaming) देखा गया, जिसमें बल के जवानों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

 

अखंड भारत के निर्माता को किया गया नमन,

 

कार्यक्रम की शुरुआत देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री, ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई।

 

सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता और अदम्य इच्छाशक्ति से 560 से अधिक देशी रियासतों का भारत संघ में विलय कर अखंड भारत का निर्माण किया था।

 

उनकी जयंती (31 अक्टूबर) पर आयोजित इस समारोह ने सभी को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।

 

गरिमामय उपस्थिति और जन-भागीदारी,

इस विशेष कार्यक्रम में सुरक्षा बलों, प्रशासन, शिक्षा जगत और मुख्यधारा से जुड़े लोगों ने आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निम्नलिखित लोग शामिल हुए:

* पुलिस प्रशासन: मद्देड़ थाना के थाना प्रभारी डोगेंद्र पॉल पात्रे थाना स्टाफ पुलिसकर्मी,

वन विभाग वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेश नक्का, डिप्टी रेंजर समस्त स्टाफ,

* शिक्षा विभाग: मद्देड़ हाई स्कूल के प्रिंसिपल , सी आर पी एफ सहायक कमाडेंट मनोज कुमार और उनके साथी जवान मौजूद रहे।

 

संगम पल्ली सरपंच , मेडिक के सरपंच ,जन प्रति निधियों की उपस्थित रही।

 

* मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सली:

 

समाज की मुख्यधारा में शामिल हो चुके विश्वनाथ उर्फ वेंकटेश (सोमनपल्ली), लक्ष्मी मिच्चा (पति: विश्वनाथ उर्फ वेंकटेश), तुमिरगुड़ा की रहने वाली गौरी कुड़ियम उर्फ अन्नू, और मंजू (जो तेलंगाना स्टेट कमेटी मेंबर बंदी प्रकाश की सुरक्षा में रही थीं)।

 

* स्थानीय ग्रामीण महिला, पुरुष, बच्चे ,बड़े बुजुर्ग, युवक, युवतियों, संगमपल्ली, मद्देड़ और आसपास ग्राम पंचायत पंचायत के जन प्रति निधियों,ग्रामीण अंचलों से पधारे 200 से अधिक उत्साही नागरिक उपस्थित रहे।

 

कैम्प में सभी का स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।

 

कैंप में उपस्थित सभी अतिथियों, जवानों और ग्रामीणों ने एक साथ बैठकर एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण देखा।

 

इस आयोजन ने क्षेत्र में आपसी सौहार्द, सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता के संदेश को और अधिक मजबूत किया है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES