*चेंबर ऑफ कॉमर्स भानुप्रतापपुर इकाई के नए सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए*सम्पादक आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*
भानुप्रतापपुर
*चेंबर ऑफ कॉमर्स भानुप्रतापपुर इकाई द्वारा संगठन से जुड़े नवीन 50 सदस्यों को आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किया गया हैं। व नए सदस्य बनने हेतु कुछ और व्यापारियों ने भी सहमति दी है इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया।*
*भानुप्रतापपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी ने चेंबर आपकी कॉमर्स की पूर्व में सदस्यता 3500 में की गई थी अब जो नई सदस्यता होगी वह 5100 की होगी जो की 15 अगस्त से लागू हो चुकी है भानुप्रतापपुर इकाई अपने सदस्य को की संख्या लगातार बढ़ा रही है कुछ नए व्यापारियों ने भी सदस्यता लेने की सहमति दी है*
*पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों के हितों को आगे बढ़ाने में प्रत्येक सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। आजीवन सदस्यता के माध्यम से अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। चेंबर ऑफ कॉमर्स भानुप्रतापपुर इकाई व्यापारिक हित,सामाजिक कार्य के लिए हमेशा आगे रहती।*
*नवीन सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, व्यापारी संघ के अध्यक्ष चैंबर, जिला मंत्री राकेश रामानी ,अध्यक्ष यश कुथुरिया ,महामंत्री नमन जैन, उपाध्यक्ष प्रदीप नवलानी, मंत्री अजय लखानी, मंत्री लक्ष्मण मखीजा, विवेक गुप्ता,मोंटी कुलदीप, व अन्य सदस्य शामिल थे*

