बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गर्मी से मिली राहत
15–20 दिनों बाद हुई बारिश, धान की फसल के लिए संजीवनी साबित होगी बारिश,,,,,,,,,,,
,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,
भोपालपटनम।,,,,,,,,,,, ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। लंबे अंतराल के बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। पिछले करीब 15 से 20 दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में नमी तेजी से कम हो गई थी, जिससे धान की फसल को लेकर किसान चिंतित थे। अब बारिश होने से खेतों में फिर से पानी और नमी आने की उम्मीद बढ़ गई है।
भोपालपटनम क्षेत्र में मुख्य रूप से धान की खेती ही किसानों की आय का प्रमुख साधन है। क्षेत्र में दूसरी फसल की खेती बहुत कम होती है। ऐसे में किसान अपनी अधिकांश पूंजी और मेहनत धान की फसल में ही लगाते हैं। बारिश का लंबा अंतराल होने पर किसानों को फसल प्रभावित होने की चिंता सताने लगी थी। बुधवार को हुई बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है और उन्हें धान की फसल के लिए पर्याप्त नमी मिलने की उम्मीद है।
वहीं, बारिश से आम लोगों को भी तेज गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमस और गर्मी बढ़ गई थी। दोपहर के समय तापमान और गर्मी का असर काफी अधिक महसूस किया जा रहा था। सुबह से बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए समय पर बारिश होना बेहद जरूरी है। वर्तमान बारिश से खेतों में नमी बनी रहेगी और फसल को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश को किसान धान की फसल के लिए राहत और उम्मीद की बारिश मान रहे हैं।

