Homeछत्तीसगढ़*समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों और सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा*,,,,,,,,,,, ...

*समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों और सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा*,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

*समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों और सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा*,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

*कलेक्टर श्री विश्वदीप ने योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने और लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश*

बीजापुर,,,,,,,,/ कलेक्टर श्री विश्वदीप की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा संकल्प अभियान तथा नागरिक सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में गिरदावरी, खसरा प्रविष्टि, डिजिटल वेरिफिकेशन एवं फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य को शुद्धतापूर्ण एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को एग्रीस्टेक में पंजीयन के महत्व की जानकारी देने कहा। अधिकारियों को बताया गया कि एग्रीस्टेक में आवश्यक पंजीयन नहीं होने की स्थिति में किसान समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की प्रक्रिया से वंचित हो सकते हैं, इसलिए ग्राम स्तर पर किसानों को इसकी जानकारी देकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने पर जोर दिया गया।

*सेवा संकल्प अभियान की प्रगति की समीक्षा*

कलेक्टर ने जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल गतिविधियों का आयोजन नहीं, बल्कि उसका प्रत्यक्ष लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाना है। मैदानी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण*

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

*स्वच्छता, वृक्षारोपण और जनभागीदारी पर जोर*

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिले में स्वच्छता गतिविधियों, श्रमदान एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न संस्थानों एवं निर्धारित स्थलों पर वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया।

*शिक्षा, डिजिटल जानकारी और परिवहन व्यवस्था की समीक्षा*

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महत्वपूर्ण स्थलों एवं स्मारकों पर क्यूआर कोड आधारित जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया, ताकि नागरिकों को संबंधित जानकारी डिजिटल माध्यम से आसानी से मिल सके।

आरटीओ से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों को अपने-अपने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने कहा गया।

*आयुष, योग और स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा*

बैठक में 23 से 25 सितम्बर तक आयोजित होने वाली स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष गतिविधियों, स्वास्थ्य शिविर, योग एवं अन्य कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार*

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना सहित सौर ऊर्जा से संबंधित योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री विश्वदीप ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का निर्धारित समय-सीमा में पालन सुनिश्चित करते हुए आगामी समीक्षा बैठक में प्रगति की जानकारी प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और सेवाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक डीएफओ डॉ जाधव सागर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे उपनिदेशक इन्द्रावती टाइगर रिजर्व श्री सुमेध संजय सुरवाड़े अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी गण समस्त अनुभाग के एसडीएम डिप्टी कलेक्टर तहसीलदार सीईओ जनपद पंचायत एवं सीएमओ नगरीय निकाय उपस्थित थे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES