HomeUncategorizedमहासमुंद/बसना में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष शिविर, यूरोलॉजी और पीडियाट्रिक विशेषज्ञ...

महासमुंद/बसना में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष शिविर, यूरोलॉजी और पीडियाट्रिक विशेषज्ञ देंगे सेवाएं..

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को शाम 5 बजे से यूरोलॉजी कैंप आयोजित किया जाएगा। वहीं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरायपाली में पीडियाट्रिक टीम की विशेष सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

यूरोलॉजी कैंप में डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh), यूरो सर्जन मरीजों की जांच और परामर्श करेंगे। कैंप में मूत्र एवं पथरी से संबंधित समस्याओं की जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि किडनी की पथरी का उपचार एवं सर्जरी, प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याओं का इलाज, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता से संबंधित उपचार तथा मूत्रकोष के संक्रमण और मूत्र नली की सिकुड़न जैसी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।

इसके अलावा किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर से संबंधित उपचार, पेशाब का रुक-रुक कर आना, पेशाब लीक होना या पेशाब में खून आने जैसी समस्याओं की भी जांच की जाएगी। बच्चों में होने वाली यूरोलॉजी संबंधी समस्याओं और ट्रॉमा से लेकर किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक के मामलों के लिए भी यूरोलॉजी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

कैंप में जांच फीस मात्र 700 रुपये रखी गई है। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीपीएल कार्ड और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों को अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 24 सितंबर तक भर्ती होने की अपील की गई है। साथ ही सीटी स्कैन और एक्स-रे जांच में 50 प्रतिशत छूट की जानकारी भी दी गई है। कैंप के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य बताया गया है।

वहीं अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना की ओर से बच्चों के स्वास्थ्य के लिए पीडियाट्रिक टीम की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। पोस्टर के अनुसार 22 सितंबर 2026 से सरायपाली में बाल रोग विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध रहेगी। यह सेवाएं प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

पीडियाट्रिक टीम में डॉ. अमित अग्रवाल, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. मुकेश ठाकुर, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. संतोष घोरमारे, MD पीडियाट्रिक शिशु रोग विशेषज्ञ और डॉ. दीक्षित जे. राम, शिशु रोग विशेषज्ञ (SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर) शामिल हैं। बच्चों से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए इन विशेषज्ञों से परामर्श लिया जा सकेगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इन शिविरों का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को उनके आसपास ही विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को गंभीर या विशेषज्ञता वाले उपचार के लिए दूर जाने की जरूरत कम हो। सरायपाली में पीडियाट्रिक सेवाओं के लिए अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक/संतोषी माता मंदिर के पास स्थान निर्धारित किया गया है।

यूरोलॉजी कैंप एवं अन्य चिकित्सा सेवाओं के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद से संपर्क किया जा सकता है। अस्पताल की ओर से संपर्क के लिए 84618-11000, 77708-68473 और 77730-86100 नंबर जारी किए गए हैं। वहीं सरायपाली में पीडियाट्रिक सेवाओं के लिए 91743-35366, 91313-44252, 93036-23130 और 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES