
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा जहां ‘सेवा और समर्पण’ के रूप में मना रही है, वहीं महासमुंद में कांग्रेस ने इसे ‘बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस और किसान दगा दिवस’ के रूप में मनाने की बात कही है। कांग्रेस भवन में आयोजित संयुक्त पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर एवं अमरजीत चावला सहित नेताओं ने रोजगार, महंगाई, किसानों की आय, पेट्रोल-डीजल की कीमत, नोटबंदी और जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि सरकार को जन्मदिन समारोह के साथ जनता से किए गए वादों का भी हिसाब देना चाहिए।कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में ‘मोदी की गारंटी’ के तहत किए गए एक लाख सरकारी नौकरियां, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण, बेरोजगारी भत्ता और किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान भुगतान जैसे वादों को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा।पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने महतारी वंदन योजना और गोठान व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दे भी उठाए।

