

महासमुंद: बसना में 18 सितंबर को यूरोलॉजी कैंप, किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं की होगी जांच
बसना। Agrawal Nursing Home Multispeciality Hospital बसना में शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में यूरोसर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh) मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे। कैंप का समय शाम 5 बजे से निर्धारित किया गया है।
कैंप में किडनी की पथरी, पेशाब संबंधी समस्या, प्रोस्टेट की समस्या, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्रकोष के संक्रमण और मूत्र नली में सिकुड़न जैसी यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याओं के संबंध में परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर से संबंधित मामलों में भी चिकित्सकीय सलाह दी जाएगी।
अस्पताल की ओर से बताया गया है कि जिन लोगों को पेशाब रुक-रुक कर आना, पेशाब की धार पतली होना, बार-बार या बूंद-बूंद पेशाब होना, पेशाब करते समय दर्द या जलन, पेशाब के बाद भी मूत्राशय खाली नहीं होने का एहसास जैसी समस्या है, वे यूरोलॉजी विशेषज्ञ से परामर्श ले सकते हैं। पुरुषों में बढ़ती उम्र के साथ प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं, ऐसे में समय पर जांच और चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई है।
कैंप में दूरबीन के माध्यम से जांच और ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने दी है। अस्पताल की ओर से किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट और पथरी से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा बीपीएल कार्ड/आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गई है।
कैंप के दौरान जांच शुल्क मात्र 700 रुपये रखा गया है। साथ ही अस्पताल की जानकारी के अनुसार सीटी स्कैन और एक्स-रे जांच में 50 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान रखा गया है। ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों को अपनी पूर्व जांच रिपोर्ट के साथ 17 सितंबर तक भर्ती होने के लिए कहा गया है। परामर्श से पहले सोनोग्राफी एवं PSA की रिपोर्ट अनिवार्य बताई गई है।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से यूरोलॉजी से संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करने और विशेषज्ञ चिकित्सक से समय पर परामर्श लेने की अपील की है।
स्थान: agrawal Nursing Home Multispeciality Hospital, बसना, जिला महासमुंद
कैंप: शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
समय: शाम 5 बजे से
संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100




