Homeछत्तीसगढ़*भोपालपटनम में आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत कार्यालयों...

*भोपालपटनम में आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत कार्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

*भोपालपटनम में आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत कार्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

भोपालपटनम ::: बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड अंतर्गत स्थित समस्त ग्राम पंचायत कार्यालयों में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर सभी पंचायतों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित ग्रामीणों की मौजूदगी में ससम्मान ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गूंज उठा, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल में सराबोर हो गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश के अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

विकासखंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत में बच्चों एवं ग्रामीणों के लिए मिठाई वितरण किया गया।

इस दौरान स्थानीय सरपंचों, वार्ड पंचों, उप सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चे मौजूद रहे।

पूरे भोपालपटनम क्षेत्र में राष्ट्रीय पर्व को लेकर विशेष उत्साह और उल्लास देखा गया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES