HomeUncategorizedसाइकिल नहीं, बेटियों के सपनों को मिली रफ्तार: सुखीपाली में छात्राओं को...

साइकिल नहीं, बेटियों के सपनों को मिली रफ्तार: सुखीपाली में छात्राओं को बांटी गई निःशुल्क सरस्वती साइकिल.विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखीपाली में आयोजित निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण समारोह में छात्राओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने पात्र छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए कहा कि यह योजना बेटियों की शिक्षा को आसान बनाने के साथ उनके सपनों को नई रफ्तार देने का काम कर रही है।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साइकिल मिलने के बाद छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में कई छात्राओं के लिए विद्यालय तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में साइकिल मिलने से उनका आवागमन सुगम होगा, समय की बचत होगी और वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर पढ़ाई जारी रख सकेंगी। उन्होंने छात्राओं से मेहनत और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम घृतलहरे ने की। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने वाली सरकारी योजनाएं उनके आत्मविश्वास को मजबूत कर रही हैं। भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण छात्राओं के लिए महज आवागमन की सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा के सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल, पुरुषोत्तम घृतलहरे, सरपंच सुरुति बुडेक, जनपद सदस्य राधा टिकेलाल पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, किसान मोर्चा प्रदेश सहसंयोजक अजय डड़सेना, खेमराज अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्राचार्य राजेंद्र कुमार पुरोहित, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES