Homeछत्तीसगढ़* दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान: "दिशांत संजीवनी वेलफेयर सोसायटी"...

* दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान: “दिशांत संजीवनी वेलफेयर सोसायटी” ने बांटी खुशियां, हर महीने 4 गैस सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान * दीपक मरकाम की खबर,,,

* दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान: “दिशांत संजीवनी वेलफेयर सोसायटी” ने बांटी खुशियां, हर महीने 4 गैस सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान * दीपक मरकाम की खबर,,,

 

“दिशांत संजीवनी वेलफेयर सोसायटी” ने दिव्यांग छात्रों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान,

 

*38 छात्रों को निःशुल्क स्कूल बैग, अध्ययन सामग्री व पौष्टिक भोजन कराया वितरित, हर माह 4 गैस सिलेंडर मुफ्त देने की भी घोषणा*

 

*बीजापुर 13 जुलाई 2026*

 

बीजापुर: समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय दिशांत संजीवनी वेलफेयर सोसायटी ने रविवार को बीजापुर के एजुकेशन सिटी स्थित समर्थ दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में अध्ययनरत 38 दिव्यांग छात्रों को निःशुल्क स्कूल बैग, कॉपी, पुस्तकें, कम्पास बॉक्स, पेन, पेंसिल सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की।

 

इस अवसर पर बच्चों के लिए विशेष पौष्टिक भोजन की भी व्यवस्था की गई, जिसमें देशी चिकन, पनीर की सब्जी, चावल एवं सलाद परोसा गया।

 

इस दौरान सोसायटी के सदस्य रितेस दास ने पुनर्वास केंद्र के बच्चों के भोजन की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक माह चार गैस सिलेंडर निःशुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की।

 

उनकी इस पहल का उपस्थित सभी लोगों ने स्वागत किया ।

 

गौरतलब है कि पूर्व युवा आयोग सदस्य अजय सिंह ने अपने पुत्र दिशांत के आकस्मिक निधन के बाद उनकी स्मृति में दिशांत संजीवनी वेलफेयर सोसायटी की स्थापना की थी।

 

स्थापना के बाद से सोसायटी लगातार समाजहित में सेवा कार्य कर रही है।

 

हाल ही में संस्था ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ को सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस उपलब्ध कराई थी।

 

इसके अलावा अस्पतालों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए नियमित निःशुल्क भोजन वितरण तथा जरूरतमंदों को आवश्यक सहायता प्रदान करने का कार्य भी निरंतर जारी है।

 

इस अवसर पर पुनर्वास केंद्र के बच्चों एवं प्रबंधन ने सोसायटी के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी पहलें समाज में सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण हैं ।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES