Homeछत्तीसगढ़*  उड़ीसा से यूपी जा रही बोलेरो से 1.करोड़ का गांजा जब्त,...

*  उड़ीसा से यूपी जा रही बोलेरो से 1.करोड़ का गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार*,,,, दीपक मरकाम की खबर,,,,

*  उड़ीसा से यूपी जा रही बोलेरो से 1.करोड़ का गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार*,,,, दीपक मरकाम की खबर,,,,

 

बस्तर सम्भाग जगदलपुर 02 जुलाई 2026

जगदलपुर बस्तर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है।

नगरनार थाना पुलिस ने उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 214.300 किलोग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 7 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल हो रही बोलेरो पिकअप गाड़ी, मोबाइल और नगदी भी जब्त की है। हालांकि, अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

 

 

मुखबिर की सूचना पर धनपुंजी नाके के पास की गई घेराबंदी,

एसपी शलभ कुमार सिन्हा, एएसपी महेश्वर नाग और सीएसपी सुमीत कुमार के मार्गदर्शन में नगरनार थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।

शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप (क्रमांक UP-52-T-2094) में भारी मात्रा में गांजा लेकर दो तस्कर धनपुंजी के रास्ते जगदलपुर की ओर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम धनपुंजी फॉरेस्ट नाके के पास घेराबंदी कर नाकेबंदी कर दी।

बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी फरार, पिकअप से बरामद हुआ गांजा,

चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध पिकअप को रोका गया, तो गाड़ी में बैठा एक आरोपी सोनू यादव (निवासी गोरखपुर, यूपी) बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी से कूदकर उड़ीसा के चांदली जंगल की तरफ भाग निकला।

पुलिस ने मौके पर वाहन चालक को दबोच लिया, जिसने अपना नाम विजय पाण्डेय (34 वर्ष) निवासी राजेंद्र नगर, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) बताया।

जब पिकअप की तलाशी ली गई, तो डाला के अंदर प्लास्टिक की 9 बोरियों में छिपाकर रखे गए कुल 105 पैकेट गांजा बरामद हुआ।

*क्या-क्या हुआ जब्त?,,गांजा: 214.300 किलोग्राम (कीमत ₹1,07,15,000)

वाहन महिंद्रा बोलेरो पिकअप (कीमत ₹2,50,000)

अन्य एक सैमसंग मोबाइल और ₹700 नगद।

 

आरोपी भेजा गया जेल, टीम को मिली शाबाशी,

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) ii (ग) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया है। फरार आरोपी सोनू यादव की तलाश की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में नगरनार थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, उपनिरीक्षक सतीश यदुराज, प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक अजय साहू, तुलसीदास कश्यप, आरक्षक दशरू नाग, विक्रम उरांव, यशवंत ध्रुव, डीएसएफ आरक्षक भास्कर भारद्वाज और चालक अविनाश मांझी की मुख्य भूमिका रही।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES