HomeUncategorizedमहासमुंद जिला आबकारी विभाग ने अन्य प्रांतो के अवैध शराब कारोबार पर...

महासमुंद जिला आबकारी विभाग ने अन्य प्रांतो के अवैध शराब कारोबार पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है.

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद जिला आबकारी विभाग ने अन्य प्रांतो के अवैध शराब कारोबार पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है..विभाग की टीम ने कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम खट्टी में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है…कार्रवाई के दौरान एक महिला आरोपी के कब्जे से ओडिशा निर्मित 173 नग ‘चील छाप’ शराब, कुल 34.5 लीटर बरामद की गई..मामले में आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है…जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि महासमुंद कलेक्टर के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है…इस कार्रवाई से कंपोजिट मदिरा दुकान नर्रा की वैध बिक्री में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है…।

अजय पाण्डेय, जिला आबकारी अधिकारी, महासमुंद।

कार्रवाई में ग्राम खट्टी निवासी हीरा बाई सतनामी, पति कार्तिक रात्रे, उम्र 28 वर्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। पूरी कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक आनंद स्वर्णकार के नेतृत्व में की गई। टीम में आबकारी उपनिरीक्षक विकास बढ़ेंद्र, आरती साहू, चेतना वर्मा तथा आरक्षक सैय्यद इरफान अली और गेवेश सिन्हा का विशेष योगदान रहा। जिला आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी…


 

 

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES